क्रिकेटर दीपक चाहर आज मंगेतर जया संग लेंगे सात फेरे
आगरा। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मंगेतर जया भारद्वाज के साथ आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर सात फेरे लेंगे। चोट के कारण हाल में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर रहे भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस में फेरे लेंगे। मंगलवार को मेहंदी की रस्म और संगीत समारोह का आयोजन किया गया। आज सुबह मेहंदी की रस्म हुई। शादी समारोह में चाहर के परिवार के लोग तथा अन्य करीबी मित्र भी शामिल होंगे। चाहर की रॉयल शादी के लिए शाही दावत का इंतजाम भी किया गया है। खाने में आगरा की स्पेशल चाट के अलावा हाथरस की रबड़ी आदि भी होगी।
दीपक ने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को आईपीएल के पिछले सीजन में दुबई में प्रपोज किया था। दीपक के शादी के लिए महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी समेत कई क्रिकेटर्स को इनवाइट किया गया है। दीपक चाहर के परिवार के एक सदस्य ने कहा, ''धोनी और उनकी वाइफ साक्षी, रोहित शर्मा और रितिका, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शादी के लिए निमंत्रण भेजा गया है। ''
Leave A Comment