- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकपरंपरा एवं संस्कृति के प्रतीक लोकपर्व भोजली तिहार के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भोजली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति श्रद्धा और आपसी भाईचारे का सुंदर प्रतीक है। यह पर्व हमारी ग्रामीण जीवनशैली और लोक आस्थाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि भोजली केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक एकता, सौहार्द और सामूहिक खुशियों की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस पर्व की परंपराएं हमारी संस्कृति और लोक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कामना की कि भोजली दाई की कृपा से प्रदेश में सुख-समृद्धि, हरियाली और खुशहाली बनी रहे तथा सभी परिवारों के जीवन में आनंद और उल्लास का संचार हो।
- -प्रधानमंत्री आवास योजना ने दूरपति राठिया को दिया सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना-कच्चे मकान में बारिश, नमी और जहरीले जीव-जंतुओं का रहता था डर, अब पक्के घर में सुकून से बीत रहा जीवन-मेहनत-मजदूरी कर जीवन चलाने वाली एकल महिला के लिए पक्का आवास बना सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधाररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए केवल पक्की छत उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व लेकर आ रही है।रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत महलोई की निवासी दूरपति राठिया के जीवन में भी प्रधानमंत्री आवास योजना ने ऐसा ही सकारात्मक बदलाव लाया है। विधवा एवं एकल महिला दूरपति मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करती हैं। सीमित आमदनी में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना ही उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में अपने संसाधनों से पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।दूरपति लंबे समय तक मिट्टी के कच्चे मकान में रहती थीं। बरसात का मौसम उनके लिए परेशानी और चिंता लेकर आता था। बारिश के दौरान छत से पानी टपकता, घर के भीतर नमी और गंदगी फैल जाती तथा कच्ची दीवारों के कमजोर होने से मकान गिरने का खतरा बना रहता था। इसके साथ ही जहरीले जीव-जंतुओं के घर में प्रवेश की आशंका भी बनी रहती थी। ऐसे कठिन हालात के बीच सुरक्षित छत का सपना उनके लिए दूर की बात लगती थी।मेहनत-मजदूरी के सहारे जीवन आगे बढ़ाते हुए दूरपति को उम्मीद थी कि एक दिन उन्हें भी पक्का घर मिल सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके इस सपने को पूरा करने का माध्यम बनी। योजना के अंतर्गत उनका आवास स्वीकृत हुआ और शासन से प्राप्त सहायता राशि से पक्के मकान का निर्माण संभव हो सका। वर्षों से देखा जा रहा उनका सपना आखिरकार साकार हुआ।आज दूरपति अपने पक्के प्रधानमंत्री आवास में सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन-यापन कर रही हैं। जिस बारिश के मौसम में पहले उन्हें छत टपकने और कच्ची दीवारों के कमजोर होने की चिंता रहती थी, अब उसी मौसम में वह अपने सुरक्षित घर में निश्चिंत रहती हैं। जहरीले जीव-जंतुओं और मकान के क्षतिग्रस्त होने का डर भी काफी हद तक दूर हो गया है।पक्का आवास मिलने से दूरपति के जीवन में केवल भौतिक बदलाव ही नहीं आया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और मनोबल में भी वृद्धि हुई है। उनके लिए यह घर सुरक्षा के साथ-साथ सम्मान और सुकून का प्रतीक बन गया है। नए घर के सामने खड़ी दूरपति के चेहरे की खुशी इस बदलाव की सबसे सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करती है।दूरपति राठिया ने पक्का आवास मिलने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने पक्के घर में रहना उनके लिए बेहद खुशी और सुकून का अनुभव है। उन्होंने बताया कि पहले बारिश के दिनों में घर को लेकर चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित छत का सहारा मिल गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ऐसे हजारों जरूरतमंद परिवारों को उनके सपनों का पक्का घर मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े परिवारों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। दूरपति राठिया की कहानी इसी विश्वास को मजबूत करती है कि सरकार की संवेदनशील पहल जब जरूरतमंद तक पहुंचती है, तो वर्षों का सपना भी सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाने में बदल जाता है।
- -29 अगस्त से 1 सितंबर तक जशपुर में ‘चेकमेट एट जशपुर 2026-शतरंज का खेल हमें धैर्य, एकाग्रता और जीवन जीने की कला सिखाती है - श्री अरुण साव-12 राज्यों के 175 से अधिक खिलाड़ी और कोच हो रहे शामिल* हुए शामिलरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज जशपुर में पहली बार आयोजित ‘चेकमेट एट जशपुर – अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का शुभारंभ किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ द्वारा 29 अगस्त से 1 सितम्बर तक जशपुर के पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है। इसमें देशभर के 12 राज्यों के 175 खिलाड़ी और कोच भागीदारी कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज परम्परा और संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है। शतरंज हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। यह जीवन में धैर्य रखना, कोई कदम आगे बढ़ाने से पहले सोचना और निर्णय लेने की सीख देती है। कठिन समय में धैर्य न खोना, एकाग्रता बनाए रखना, सोच-समझकर आगे चलना और हर चुनौती का सामना करना शतरंज सिखाती है। इसके 64 खानों और 32 मोहरो में जीवन का सीख छिपा है । वनवासी कल्याण आश्रम के श्री योगेश बापट, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं कोच बड़ी संख्या में शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित थे।
- -“बहनों की खुशहाली एवं आत्मनिर्भरता का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”-काली माँ स्व-सहायता समूह से जुड़कर सुभद्रा ने लिया 1 लाख रुपए का ऋण, एक एकड़ में खीरे की खेती से बढ़ी आमदनी की उम्मीदरायपुर / ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बिहान से जुड़ने के बाद महिलाओं को समूह के माध्यम से ऋण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध हो रहा है, जिसका उपयोग वे कृषि, पशुपालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों में कर रही हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आय के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।इसी बदलाव की प्रेरक कहानी है अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सकालो की रहने वाली श्रीमती सुभद्रा मंडल की। काली माँ स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद सुभद्रा ने समूह के माध्यम से 1 लाख रुपए का ऋण लिया और इस राशि का उपयोग कर एक एकड़ भूमि में खीरे की खेती शुरू की। खेती के इस प्रयास के साथ उन्होंने अपनी आय बढ़ाने और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सुभद्रा मंडल बताती हैं कि पहले आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे खेती-बाड़ी को बड़े स्तर पर नहीं कर पाती थीं। परिवार की आमदनी सीमित थी और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद खेती में निवेश के लिए पर्याप्त पूंजी उपलब्ध नहीं हो पाती थी।वे बताती हैं कि खेती को आय के अतिरिक्त और स्थायी साधन के रूप में विकसित करने की इच्छा थी, लेकिन पूंजी के अभाव में यह संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे समय में बिहान से जुड़ना उनके लिए नई उम्मीद लेकर आया।सुभद्रा ने बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें अपनी आर्थिक गतिविधि को आगे बढ़ाने का अवसर मिला। समूह के माध्यम से ऋण सुविधा प्राप्त होने पर उन्होंने कृषि को आजीविका का साधन बनाने का निर्णय लिया और एक एकड़ में खीरे की खेती शुरू की।वे कहती हैं कि ऋण ने उन्हें केवल खेती शुरू करने के लिए पूंजी ही उपलब्ध नहीं कराई, बल्कि अपने दम पर कुछ करने का आत्मविश्वास भी दिया। अब वे अपनी मेहनत से उत्पादन बढ़ाकर परिवार की आय में योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।सुभद्रा मंडल का कहना है कि खीरे की खेती से प्राप्त होने वाली आमदनी से परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही भविष्य में खेती से होने वाले लाभ को दोबारा आजीविका गतिविधियों में निवेश कर आय के स्थायी साधन को और मजबूत करने की योजना है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अपनी मेहनत और निरंतर प्रयासों से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना तथा ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ना है। उनके लिए खेती अब केवल पारंपरिक कार्य नहीं, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने और बेहतर भविष्य तैयार करने का माध्यम बन गई है।सुभद्रा मंडल ने बिहान योजना से जोड़ने और आजीविका गतिविधि शुरू करने के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधि शुरू करने और अपनी मेहनत को आय के अवसर में बदलने का रास्ता मिला है। उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से मिला आर्थिक सहयोग उनके लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण आधार बना है। अब वे खेती के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों के लिए आवश्यक सहयोग और ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाएं इन संसाधनों का उपयोग स्थानीय परिस्थितियों और अपनी रुचि के अनुरूप आजीविका गतिविधियों में कर रही हैं।सुभद्रा मंडल की कहानी इसी बदलाव का उदाहरण है, जहां स्व-सहायता समूह, संस्थागत ऋण और महिला की मेहनत ने मिलकर आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार की है। एक एकड़ में शुरू हुई खीरे की खेती अब उनके परिवार के लिए अतिरिक्त आय और बेहतर भविष्य की उम्मीद बन गई है।
- -महिला स्वसहायता समूह से जुड़कर मिला आत्मनिर्भरता का अवसर-आरएफ-सीआईएफ और बैंक ऋण से शुरू किया चिकन स्टोररायपुर / गांव की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता केवल एक सपना नहीं, बल्कि सही अवसर, मार्गदर्शन और मेहनत के साथ हासिल की जा सकने वाली उपलब्धि है। मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत मंझगवा की श्रीमती कमलेश यादव ने इसे अपनी मेहनत और लगन से साबित कर दिखाया है। कभी छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सपना देखने वाली कमलेश आज अपनी मेहनत, हुनर और शासकीय योजनाओं से मिले सहयोग के बल पर ‘लखपति दीदी’ के रूप में नई पहचान बना रही हैं।कमलेश यादव वंदना महिला स्वसहायता समूह से जुड़ीं और समूह की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय प्रयास शुरू किए। स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आरएफ (रिवॉल्विंग फंड), सीआईएफ (कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड) और बैंक ऋण के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए कमलेश ने अपने गांव में चिकन स्टोर का व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय के संचालन के साथ उन्होंने अपनी आय बढ़ाने के लिए सिलाई कार्य को भी जारी रखा।कमलेश ने एक ही आय के साधन पर निर्भर रहने के बजाय अपने हुनर और उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग किया। चिकन स्टोर के व्यवसाय के साथ सिलाई कार्य से होने वाली आय ने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निरंतर मेहनत, व्यवसाय के प्रति लगन और आय के विविध साधनों के कारण उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक हो गई।यह उपलब्धि कमलेश के लिए केवल आर्थिक सफलता नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत भी है। आज वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान देने के साथ-साथ गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।कमलेश यादव बताती हैं कि महिला स्वसहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन में बदलाव का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। समूह के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहयोग और आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का उपयोग अपने व्यवसाय को खड़ा करने में किया और अपने हुनर को आय के साधन में बदलने का प्रयास किया।उनका कहना है कि स्वसहायता समूह ने उन्हें केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं दिया, बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी दिया। आज अपनी मेहनत से अर्जित आय के कारण वे स्वयं को अधिक आत्मनिर्भर महसूस करती हैं और भविष्य में अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समूहों के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय संसाधनों, बैंक ऋण और आजीविका संबंधी अवसरों का लाभ लेकर महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर रही हैं और उन्हें आगे बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं।कमलेश यादव की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने सरकारी सहयोग को अपनी मेहनत और हुनर के साथ जोड़कर एक छोटे व्यवसाय को आय का स्थायी साधन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि अवसर मिलने पर ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर परिवार की आर्थिक स्थिति बदलने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की नई पहचान भी बना सकती हैं।एक समय अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सपना देखने वाली कमलेश यादव आज एक सफल ग्रामीण महिला उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक होना उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है। ‘लखपति दीदी’ बनने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वसहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।अपनी सफलता के लिए कमलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिल रहा सहयोग उनके जैसे अनेक परिवारों के लिए नई उम्मीद और बेहतर भविष्य का रास्ता तैयार कर रहा है।कमलेश यादव की सफलता की कहानी यह बताती है कि जब महिला की मेहनत को समूह का साथ, शासन का सहयोग और अपने हुनर को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है, तो वह न केवल अपने परिवार की आर्थिक तस्वीर बदल सकती है, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन सकती है।
- -4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा कीरायपुर ।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज जशपुर कम्युनिटी हॉल में 93 करोड़ 91 लाख 98 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें अमृत मिशन 2.0 के तहत 86 करोड़ 99 लाख 21 हजार रुपए की पेयजल योजना और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 6 करोड़ 92 लाख 77 हजार रुपए लागत के एसटीपी का निर्माण शामिल हैं।उन्होंने कार्यक्रम में जशपुर नगर के विकास के लिए 4 करोड़ 68 लाख रुपए के नए कार्यों की भी घोषणा की। इनमें जशपुर नगर पालिका कार्यालय के सामने शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपए, देशपांडे पार्क एवं तालाब सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए, मटन मार्केट के लिए एक करोड़ 48 लाख रुपए और शव वाहन के लिए 30 लाख रुपए की राशि शामिल है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जशपुर के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय भी भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण-वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं का सम्मानरायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका आज बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही, वरिष्ठ शिक्षकों, 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों, पीएटी (PAT) में चयनित विद्यार्थियों और 'हम होंगे कामयाब' योजना के तहत रोजगार प्राप्त 9 युवाओं को सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि नवनिर्मित सभाकक्ष से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने शिक्षक-छात्र संबंधों की प्रगाढ़ता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों को अपने आचरण से छात्रों का रोल मॉडल बनना चाहिए। छात्रों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुनून पैदा करें और उसे हकीकत में बदलने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करें। नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यह नीति कौशल विकास और विषय विशेषज्ञता हासिल करने में सहायक है।मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने छात्रों से अपील की कि वे तकनीक का इस्तेमाल केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही करें। सोशल मीडिया और एआई (AI) सुविधाजनक जरूर हैं, लेकिन इनका अत्यधिक उपयोग आत्ममंथन और सृजनात्मक को कम कर देता है।राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राज्यपाल के आगमन को चाम्पा गांव के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा कि शिक्षक न केवल शिक्षा देते हैं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध भी कराते हैं। उन्होंने छात्रों को असफलताओं से न घबराकर कड़ी मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने अपनी स्वर्गीय माता चम्पावती डेका की स्मृति में स्कूल परिसर में अमलताश का पौधा रोपा। राजस्व मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण किया।कार्यक्रम में 'बिहान' योजना की आजीविका दीदियों द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का राज्यपाल ने अवलोकन किया। इस दौरान दीदियों ने उन्हें धान और चावल के बीजों से निर्मित हस्तनिर्मित राखी बांधी, जिसकी राज्यपाल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।समारोह में शिक्षक व शिक्षाविद श्री एस.एम. पाध्ये, डॉ. निशा झा, डॉ. डी.एन. राय, और भूषण धुरंधर तथाप्रतिभावान छात्र जिज्ञासु वर्मा (12वीं स्टेट टॉपर), साक्षी वर्मा, अमित कुमार टंडन (10वीं), तथा पीएटी चयनित प्रवीण डहरिया, ममता साहू एवं मयंक वर्मा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
- -राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मिला नया मंच-फोटो प्रदर्शनी में प्रदेश की खेल विभूतियों के जीवन और योगदान की झलक, कॉफी टेबल बुक में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां संकलितरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की खेल विभूतियों के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और खेल जगत में उनके योगदान से संबंधित छायाचित्रों एवं जानकारियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश के खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की इस पहल की सराहना की।खेलों पर आधारित इस विशेष फोटो प्रदर्शनी में शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद पंकज विक्रम, शहीद कौशल यादव और शहीद विनोद चौबे सहित छत्तीसगढ़ की अनेक विभूतियों के जीवन और योगदान को छायाचित्रों एवं रोचक जानकारियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में वीर हनुमान सिंह के जीवन, उनकी खेल साधना और खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के संघर्ष से सफलता तक के सफर को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया गया है। इसमें खिलाड़ियों की उपलब्धियों के साथ उन प्रेरक प्रसंगों को भी स्थान दिया गया है, जो नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा देने वाले हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का भी विमोचन किया। इस कॉफी टेबल बुक में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के जीवन परिचय, खेल यात्रा, महत्वपूर्ण उपलब्धियों और उनके योगदान को आकर्षक छायाचित्रों के साथ संकलित किया गया है। यह पुस्तक प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों को दस्तावेजीकृत करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध खेल विरासत को नई पीढ़ी से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।फोटो प्रदर्शनी एवं कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ को खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास, प्रदेश की गौरवशाली खेल विभूतियों तथा वर्तमान खिलाड़ियों की उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं श्री विजय बघेल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू एवं श्री सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिसोदिया सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
-
बलौदाबाजार/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2026 अंतर्गत कृषकों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को 13 कृषि केंद्रों की जांच की गई। विभिन्न अनियमतता पर 6 केंद्रों को नोटिस जारी कर 7 से 10 दिवस के लिये विक्रय प्रतिबंधित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड पलारी के कीटनाशक निरीक्षक सुचिन कुमार वर्मा द्वारा ग्राम अमेरा में संचालित पटेल कृषि सेवा केन्द्र, जय दुर्गा कृषि केन्द्र, शिवराम कृषि सेवा केन्द्र, ग्राम छेरकापुर में वर्मा कृषि केन्द्र, साहू कृषि सेवा केन्द्र, विकासखंड सिमगा के कीटनाशक निरीक्षक ऑलिव मेरी कुजूर द्वारा कमल कृषि सेवा केन्द्र, हिरमी, विकासखंड भाटापारा के कीटनाशक निरीक्षक अवधेश उपाध्याय द्वारा नंदिनी कृषि केन्द्र सिंगारपुर तथा विकासखंड कसडोल के कीटनाशक निरीक्षक धनेश्वर साय द्वारा श्रीराम ट्रेडर्स, विनोद कृषि सेवा केन्द्र, कटगी, देवांगन कृषि केन्द्र, छांछी, विकासखण्ड-बलौदाबाजार के निरीक्षक लोकनाथ दीवान के द्वारा जोगी कृषि केन्द्र, बलौदाबाजार, रूपेश कृषि केन्द्र लवन, सिद्धिविनायक कृषि सेवा केन्द्र, लवन का निरीक्षण किया गया।इसमें से पटेल कृषि सेवा केन्द्र, जय दुर्गा कृषि केन्द्र, शिवराम कृषि केन्द्र अमेरा, वर्मा कृषि केन्द्र, छेरकापुर, साहू कृषि केन्द्र, छेरकापुर, कमल कृषि केन्द्र, हिरमी में निर्धारित प्रारूप में देयक कृषकों को नहीं दिये जाने, स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं करने, पी.सी. जमा नहीं किये जाने, प्रतिष्ठान में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने जैसी अनियमितताएं पाई गई। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित फर्मों को कीटनाशी अधिनियम, 1968 के धारा 10 (डी), 10 4 (ए), धारा 15, 8(3), 35 (1) के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और सात से लेकर दस दिवस के लिए किए विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। सभी संबंधितों से एक सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब संतोषप्रद नही पाए जाने की स्थिवि में संबंधित कृषि केन्द्रों के कीटनाशी लायसेंस के निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।उप संचालक कृषि दीपक नायक ने सभी कृषि आदान विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्वरक, बीज, कीटनाशक सहित अन्य कृषि आदान सामग्री के भंडारण एवं विक्रय से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों का नियमित रूप से संधारण करें। स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक में प्रत्येक आवक और विक्रय का सही तथा अद्यतन विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है। विभाग ने विक्रेताओं को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने जानकारी दिया है कि कृषि आदान सामग्री के भंडारण एवं विक्रय व्यवस्था की निगरानी आगे भी जारी रहेगी तथा नियमों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - महासमुंद /कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय लंगेह के आदेश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम मे० पीकाडली एग्रो इण्डस्ट्रीज लिमि० ग्राम बेलटुकरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री प्रतीक शुक्ला जिला परिवहन अधिकारी, श्री डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी, श्री गुलशन सिंगरौल केमिस्ट पर्यावरण विभाग, श्री सिद्धार्थ दुबे निरीक्षक, विधिक मापविज्ञान विभाग, श्री फागूलाल नागेश खनिज अधिकारी, श्री शशिकांत भुवाल प्रबंधक उद्योग विभाग, श्री अलीम अहमद नियाजी श्रम उप निरीक्षक उपस्थित रहे। परिवहन विभाग की जांच में 02 ट्रक में पीयूसी लेप्स होने के कारण राशि 4000 रुपए वसूल किया गया। 01 ट्रक का त्रैमासिक कर लंबित था। जिसका राशि 3575 रुपए कर वसूल किया गया। विधिक मापविज्ञान विभाग की जांच में धर्मकांटा सत्यापित व मानकों के अनुकूल पाया गया, अन्य तौल उपकरणों की जांच सत्यापित बाटों के द्वारा नियमित तौर पर करने व विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 के अधीन अन्य उपबन्धों के पालन हेतु निर्देशित किया गया है। उद्योग विभाग, पर्यावरण विभाग एवं खनिज विभाग की जांच में स्थितियां सामान्य पाई गई। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, छ०ग० श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अन्तर्गत जांच / निरीक्षण किया गया। सूचना बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया। अधिनियम का सारांश प्रदर्शित नहीं पाया गया। जिसके संबंध में प्रबंधक को नोटिस जारी किया जा रहा है।इसके पश्चात् खुशी स्टोन इण्डस्ट्रीज ग्राम अछोली का जांच किया गया। जिसमें श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का बयान लिया गया। दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। जे०पी० मिनरल्स ग्राम अछोली का जांच किया गया। जिसमें श्रम विभाग की जांच में श्रमिकों का बयान लिया गया। दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। संचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है।
- -बिहान समूह से जुड़कर वनोपज संग्रहण और सब्जी उत्पादन से बढ़ा रहीं परिवार की आमदनीरायपुर। महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बनने के साथ उन्हें परिवार की जरूरतों को पूरा करने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ने का संबल दे रही है। बस्तर जिले की तोकापाल निवासी श्रीमती रैबारी बघेल महतारी वंदन योजना से प्राप्त सहायता राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई में कर रही हैं। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिहान समूह से जुड़कर वनोपज संग्रहण एवं साग-सब्जी उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। श्रीमती रैबारी बघेल बताती हैं कि वह बिहान समूह की सदस्य महिलाओं के साथ मिलकर वनोपज संग्रहण तथा साग-सब्जी उत्पादन का कार्य करती हैं। इस कार्य से उन्हें अपने घर के कामकाज के साथ रोजगार का अवसर मिला है और परिवार की आय में भी अतिरिक्त सहयोग हो रहा है। मेहनत से अर्जित आय में से वह नियमित रूप से कुछ राशि बैंक में बचत करती हैं, ताकि भविष्य में किसी जरूरत या मुश्किल समय में यह बचत परिवार के काम आ सके।रैबारी का कहना है कि महतारी वंदन योजना की सहायता राशि ने घरेलू जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद की है। इससे बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सुविधा मिलती है। वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए संकल्पबद्ध हैं और इसी उद्देश्य से परिवार की आय बढ़ाने के साथ बचत को भी प्राथमिकता दे रही हैं।रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की सहायता राशि मिलने पर श्रीमती रैबारी बघेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा महिलाओं को दी जा रही आर्थिक सहायता उनके लिए एक भाई का बहनों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिली सहायता और बिहान समूह से जुड़कर प्राप्त हो रही आय ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है। आज वह अपनी मेहनत से परिवार की जरूरतों में योगदान देने के साथ बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए भी बेहतर योजना बना पा रही हैं।
- -मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन, आवास हितग्राहियों को बांधा रक्षा सूत्र-प्रधानमंत्री आवास के अधूरे घरों को समय-सीमा में पूरा करने की दिलाई शपथरायपुर। रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के बंधन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में इसे विकास और जिम्मेदारी के संकल्प से जोड़कर एक अनूठी पहल की गई। जनपद पंचायत मोहला की सभी ग्राम पंचायतों में रक्षाबंधन पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की शपथ दिलाई गई।ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बिहान की दीदियों और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बिहान समूह की महिलाओं ने हितग्राहियों को रक्षा सूत्र बांधा और उनसे अपने अधूरे आवास को शीघ्र पूरा करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर बांधा गया यह रक्षा सूत्र केवल स्नेह का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि परिवार को सुरक्षित और पक्का आशियाना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी का भी प्रतीक बना। हितग्राहियों ने निर्धारित समय में आवास पूर्ण कर अपने ‘पक्के घर’ के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मोहला सुश्री शुभांगी गुप्ता ने बताया कि यह अभिनव पहल रक्षाबंधन पर्व की भावनात्मक आत्मीयता को विकास कार्यों से जोड़ते हुए ‘रक्षा सूत्र के साथ विकास का संकल्प’ का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना केवल आवास निर्माण नहीं, बल्कि परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार देना है। इसलिए प्रत्येक हितग्राही अपने आवास को समय पर पूर्ण करे, यह सामूहिक जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम के दौरान बिहान की दीदियों ने प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को आवास निर्माण जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आवास पूर्ण होने से परिवार को मिलने वाले लाभों और सुरक्षित पक्के घर के महत्व की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी इस पहल को उत्साहपूर्वक स्वीकार करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर बांधा गया रक्षा सूत्र उन्हें अपने घर को पूरा करने के संकल्प की याद दिलाता रहेगा।
- -पार्वती बघेल घर बैठे कर रहीं अतिरिक्त आमदनी, छोटी बचत से संवार रहीं बेटी का भविष्य-रक्षाबंधन के पहले सहायता राशि देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया कृतज्ञतारायपुर। महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। योजना से मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग महिलाएं घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ बचत और स्वरोजगार के लिए भी कर रही हैं। ऐसी ही प्रेरक कहानी बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम मेटावाड़ा निवासी श्रीमती पार्वती बघेल की है, जिन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि की छोटी-छोटी बचत कर सिलाई मशीन खरीदी और अब घर बैठे ग्रामीणों के कपड़े सिलाई कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं।श्रीमती पार्वती बघेल बताती हैं कि उनका आठ सदस्यीय परिवार सात एकड़ पुश्तैनी कृषि भूमि पर खेती-किसानी कर जीवन यापन करता है। पति के साथ वह भी खेती के कार्यों में हाथ बंटाती हैं। इसके साथ ही घर में ब्लाउज, पेटीकोट सहित अन्य कपड़ों की सिलाई का काम करती हैं। पहले सिलाई के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं थी, लेकिन नियमित बचत से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी। अब गांव के लोग अपने कपड़े सिलाई के लिए उनके घर लेकर आते हैं, जिससे उन्हें घर के कामकाज के साथ अतिरिक्त आमदनी का जरिया भी मिल गया है।पार्वती कहती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए सिर्फ घरेलू जरूरतों को पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि इसने उन्हें बचत करने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर भी दिया है। वह हर महीने प्राप्त सहायता राशि में से अपनी जरूरत के अनुसार खर्च करने के बाद कुछ राशि बचाने का प्रयास करती हैं। उनकी इच्छा है कि यह बचत भविष्य में उनकी छोटी बेटी की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं के काम आए। उन्होंने बताया कि खेती-किसानी परिवार की मुख्य आय का साधन है, लेकिन सिलाई कार्य से होने वाली अतिरिक्त आमदनी से छोटी-छोटी घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सुविधा होती है। घर से ही काम मिलने के कारण परिवार और बच्चों की देखभाल करते हुए वह अपने हुनर का उपयोग कर पा रही हैं।रक्षाबंधन से पहले राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की सहायता राशि प्रदान किए जाने पर श्रीमती पार्वती बघेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का पर्व है और इस अवसर पर मिली सहायता उन्हें बड़े भाई के रूप में बहनों के प्रति स्नेह और आशीर्वाद का एहसास कराती है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने महिलाओं में बचत की आदत को बढ़ावा देने के साथ उन्हें अपने हुनर और मेहनत के जरिए अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर भी दिया है।
- खैरागढ़ । रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उनके चेहरे पर खुशियां ला रही है। योजना की 31वीं किस्त मिलने से खैरागढ़ तहसील के ग्राम पांडादाह निवासी श्रीमती हेमलता ढीमर के लिए रक्षाबंधन का पर्व और भी खास हो गया है।हेमलता ढीमर बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में काफी सहूलियत मिलती है। छोटी-बड़ी घरेलू आवश्यकताओं के लिए अब उन्हें हर बार दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। योजना की राशि परिवार की जरूरतों के साथ-साथ महिलाओं के व्यक्तिगत खर्च और त्योहारों की तैयारियों में भी मददगार साबित हो रही है।रक्षाबंधन जैसे विशेष पर्व से पहले 31वीं किस्त की राशि मिलने से हेमलता के परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय मिलने वाली यह आर्थिक सहायता उनके लिए विशेष महत्व रखती है। इससे वे अपनी जरूरत के अनुसार खर्च कर सकती हैं और परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मना सकती हैं।हेमलता ने बताया कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता के साथ आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती भी मिल रही है। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि अपने छोटे-छोटे निर्णय स्वयं लेने का अवसर भी है।उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं के हित में संचालित महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। हेमलता ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। नियमित रूप से मिलने वाली सहायता से प्रदेश की माताओं और बहनों को अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने में सहयोग मिल रहा है।“बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान—महतारी वंदन से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल।”महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। हेमलता ढीमर जैसी हितग्राहियों के अनुभव इस बात को रेखांकित करते हैं कि योजना की सहायता राशि महिलाओं के घरेलू जीवन में छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने से लेकर त्योहारों की खुशियों तक में उपयोगी साबित हो रही है।
-
- देश के युवा ही भारत की असली शक्ति और स्वर्णिम भविष्य की नींव - डॉ. विजय शंकर मिश्रा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और अन्य शीर्ष कांग्रेसी नेताओं पर तीखा और सीधा हमला बोला है। डॉ. मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल सत्ता हासिल करने की लालसा में इस कदर अंधी हो चुकी है कि वह इसके लिए किसी भी निम्न और गंदे स्तर पर जाने को तैयार है। इसी सत्ता लोलुपता के कारण राहुल गांधी और उनकी पार्टी देश के किशोरों तथा नवयुवकों के अनमोल भविष्य को दाँव पर लगाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस लगातार देश के युवाओं के बीच असंतोष फैलाने, उन्हें उकसाकर अराजकता फैलाने और पूरे राष्ट्र के माहौल को विषाक्त बनाने का षड्यंत्र रच रही है। जिस उम्र में किशोरों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, चरित्र निर्माण, सामाजिक अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, उस संवेदनशील उम्र में कांग्रेस उनके मनोमस्तिष्क में विष घोलने का काम कर रही है। देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन, राष्ट्रभक्ति के विचार और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग दिखाने के बजाय, कांग्रेस उन्हें मुख्यधारा की पढ़ाई-लिखाई से भटकाकर अपनी संकीर्ण और गंदी राजनीति की भट्टी में झोंक रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि देश के युवा ही भारत की असली शक्ति और स्वर्णिम भविष्य की नींव हैं। यदि उनके मन में निराशा और आक्रोश का बीज बोया जाएगा, तो इससे सम्पूर्ण देश का विकास प्रभावित होगा। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने के लिए देश के इस विज़न को अंधकार में धकेलने का पाप कर रही है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस नेतृत्व को कड़ी चेतावनी देते हुए मांग की है कि राहुल गांधी और कांग्रेसी नेता अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने के लिए देश की युवा शक्ति का इस्तेमाल एक ढाल की तरह करना तुरन्त बन्द करें। युवाओं को भड़काने के बजाय उन्हें अपनी शिक्षा, कौशल विकास और करियर पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर दें। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज का भारत और यहाँ का युवा पूरी तरह से जागरूक तथा विवेकशील है। वह कांग्रेस की इस विभाजनकारी नीति, नकारात्मक मानसिकता और भ्रामक बयानों को भली-भाँति समझ चुका है। देश का नवयुवक अब कांग्रेस की इस तुच्छ राजनीति के बहकावे में कदापि नहीं आएगा और राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ेगा। - -कांग्रेस आदिवासियों के लिए बैठक करने के बजाय उनसे माफी मांगे : विकास मरकाम-भाजपा ने आदिवासी समाज को वास्तविक सम्मान और नेतृत्व दियारायपुर। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विकास मरकाम ने कांग्रेस पार्टी और पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस को आदिवासियों के नाम पर बैठक करने के बजाय विगत 5 वर्षों में उनके साथ हुए शोषण और अन्याय के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। श्री मरकाम गुरुवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से रू-ब-रू थे।छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों के 32 फीसदी आरक्षण को छीनने का प्रयास किया गया। कांग्रेस से जुड़े के.पी. खाण्डे ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई और सरकार की कमजोर पैरवी के चलते आरक्षण रद्द हुआ। इसके बाद भूपेश सरकार ने खाण्डे को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाकर पुरस्कृत किया! बाद में भाजपा नेता श्रीमती विद्या सिदार एवं सामाजिक कार्यकर्ता योगेश ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़कर आदिवासियों के आरक्षण की रक्षा की। श्री मरकाम ने यह भी बताया कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने बस्तर, सरगुजा सहित पाँचवीं अनुसूची क्षेत्रों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थानीय युवाओं को शत-प्रतिशत भर्ती का अधिकार दिया था। कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आते ही इस अधिकार को समाप्त कर आदिवासी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। 'हरा सोने' की उपेक्षा और योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाते हुए श्री मरकाम ने कहा कि तेंदूपत्ता को आदिवासियों का ‘हरा सोना’ माना जाता है और कांग्रेस शासन में तेंदूपत्ता की खरीदी मात्र 1-2 दिन ही की जाती थी। 5 वर्षों तक संग्राहकों को मिलने वाली बोनस राशि रोक दी गई। आदिवासियों के लिए संचालित चरण पादुका योजना को पूरी तरह बंद कर दिया गया। वर्तमान विष्णुदेव साय सरकार अब संग्राहकों से 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से जब तक पत्ता उपलब्ध है, तब तक खरीदी कर रही है, जिससे आदिवासियों की आय में व्यापक बढ़ोतरी हुई है।छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को सिर्फ 'वोट बैंक' समझा। वर्ष 2002-03 में अजीत जोगी के कार्यकाल में आदिवासियों के सबसे बड़े संगठन आदिवासी विकास परिषद को दो टुकड़ों में बाँटा गया। भूपेश बघेल की सरकार के दौरान सर्व आदिवासी समाज के टुकड़े कर समाज में फूट डाली गई। नक्सलियों के महिमामण्डन और आदिवासियों के अपमान की चर्चा करते हुए श्री मरकाम ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश व प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई जा रही है, तब कांग्रेस नेता हिड़मा जैसे दुर्दांत नक्सलियों को रोल मॉडल बताकर आदिवासी समुदाय की अस्मिता का अपमान कर रहे हैं। भाजपा ने आदिवासी समाज को वास्तविक सम्मान और नेतृत्व दिया है। आजादी के 75 वर्षों बाद पहली बार आदिवासी समाज से बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया गया। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और ओड़िशा में मोहन चरण माँझी के रूप में आदिवासी मुख्यमंत्री राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी प्रकार केंद्र सरकार में 5 आदिवासी कैबिनेट/केंद्रीय मंत्री सहित आदिवासी राज्यपाल देश की सेवा कर रहे हैं। श्री मरकाम ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास केवल 'फूट डालो और राज करो' का रहा है, जबकि भाजपा की संवेदनशील सरकारें आदिवासियों के स्वाभिमान, संरक्षण और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
- -छत्तीसगढ़ से विकास मरकाम समेत अजजा मोर्चा के प्रमुख नेता रहे मौजूदरायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (नई दिल्ली) में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. मन्नालाल रावत ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, केंद्रीय मंत्रियों एवं देशभर से आए जनजाति समाज के प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम सहित पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र माहला ने पदभार ग्रहण समारोह में डॉ. रावत का अभिनन्दन कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। छत्तीसगढ़ के अजजा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रावत के नेतृत्व में भाजपा अजजा मोर्चा देशभर में जनजातीय समाज के उत्थान, अधिकारों के संरक्षण तथा केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा।
- -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा सर्वांगीण विकास - डॉ. कविता पाटीदाररायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार के रायपुर प्रवास के दौरान स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं 'सेवा संकल्प अभियान' के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल, सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग, सह संयोजक पुष्पेंद्र सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री माया शर्मा, सहित पार्टी के सभी मोर्चों के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार ने इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल सार्वजनिक व प्रशासनिक कार्यकाल और उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस एक माह के अभियान के दौरान केंद्र सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों को घर-घर और जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। डॉ. पाटीदार ने केंद्र सरकार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इन्हीं दूरगामी प्रयासों और ठोस नीतियों का परिणाम है कि आज बस्तर नक्सल समस्या से मुक्त होकर शांति और विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। राज्य अब दोगुनी गति से 'विकसित छत्तीसगढ़' के संकल्प की ओर अग्रसर है।
- रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की बहनों एवं कार्यालय की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर श्रीमती चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, सौदान सिंह, सुनील बंसल, बी. सतीश सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं। श्रीमती चौधरी ने महिला मोर्चा की बहनों के राष्ट्रीय कार्यालय में कार्यरत एवं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात भाइयों को भी राखी बांधी।
- रायपुर/नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से जांजगीर-चाँपा की भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े ने आत्मीय भेंट कर रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर श्री देव को रक्षा सूत्र बाँधकर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस मौके पर श्रीमती जांगड़े ने श्री देव के उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की आश्वस्ति एवं मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए माँ दन्तेश्वरी से प्रार्थना की है कि श्री देव शीघ्र पूर्ण स्वस्थ हों और वे पूरी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ पुनः समाज एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकें।
- -“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”-महतारी वंदन की 31वीं किस्त से आसान हुई रक्षाबंधन की तैयारियां, प्रतिभा मिश्रा ने भाइयों के साथ विष्णु भैया के लिए भी खरीदी राखीरायपुर। भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष महतारी वंदन योजना से मिलने वाले आर्थिक संबल के कारण कई परिवारों के लिए और भी खास बन गया है। योजना की 31वीं किस्त त्योहार से पहले मिलने से महिलाओं को राखी, मिठाई और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी में सहूलियत मिली है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम करजी सोहागा निवासी श्रीमती प्रतिभा मिश्रा के लिए भी इस बार रक्षाबंधन की खुशियां कुछ अलग हैं। प्रतिभा मिश्रा बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। सामान्य दिनों में यह राशि घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है, लेकिन रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से इस बार त्योहार की तैयारियां करना और भी आसान हो गया।राशि प्राप्त होने के बाद प्रतिभा ने सबसे पहले अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदी। उनके लिए यह केवल त्योहार की खरीदारी नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को प्रेम और उत्साह के साथ मनाने का अवसर है। इसी भावना के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के लिए भी एक राखी खरीदी है।प्रतिभा मिश्रा ने कहा, “महतारी वंदन योजना की राशि हर महीने हमारे खाते में आ जाती है। इस महीने रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया ने जो राशि दी, उससे मैं बहुत खुश हूं। इसी राशि से मैंने अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदी है। मैंने एक राखी विष्णु भैया के लिए भी खरीदी है।”प्रतिभा के लिए योजना की राशि का महत्व इसलिए भी खास है क्योंकि इससे उन्हें अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार खर्च करने की स्वतंत्रता मिलती है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व पर समय से मिली सहायता ने उन्हें बिना अतिरिक्त आर्थिक दबाव के त्योहार की तैयारियां करने का अवसर दिया।उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। इससे महिलाएं परिवार की जरूरतों में सहयोग देने के साथ त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों में भी अपनी आर्थिक भागीदारी निभा पा रही हैं।प्रतिभा मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक मदद का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि विष्णु भैया हमेशा खुश रहें और इसी तरह लोगों की मदद करते रहें। उन्होंने कहा, “मैं विष्णु भैया को बहुत-बहुत बधाई देती हूं। महतारी वंदन योजना से हमें जो राशि मिलती है, उससे हमारी बहुत मदद होती है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उनकी दीर्घायु हो, वे हमेशा खुश रहें और सबकी मदद करते रहें।”प्रतिभा मिश्रा की कहानी बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करने का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी पसंद और प्राथमिकताओं के अनुसार निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी दे रही है। रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की राशि ने उनके लिए त्योहार की तैयारियों को सहज बनाया। भाइयों के लिए खरीदी गई राखी और मिठाई के साथ विष्णु भैया के लिए खरीदी गई राखी प्रतिभा के मन में योजना के प्रति आभार, विश्वास और स्नेह की अभिव्यक्ति बन गई है। महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मदद ने इस रक्षाबंधन पर उनके परिवार की खुशियों में एक और रंग भर दिया है।
- -पुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभारअम्बिकापुर । रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से जिले की महिलाओं में त्यौहार की खुशियां बढ़ी हैं। लखनपुर विकासखंड ग्राम पंचायत पुहपुटरा की रहने वाली श्रीमती पती बाई ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया की सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत उनके खाते में हर माह 1,000 की राशि अंतरित की जाती है। इस राशि से वे अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदकर रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मना रहे हैं।पती बाई ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त खाते में आने से उन्हें विशेष खुशी हुई है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने में करेंगी। उनके लिए यह राशि रक्षाबंधन के अवसर पर मिले उपहार के समान है।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना से उन्हें नियमित रूप से सहायता मिल रही है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और भावनात्मक पर्व के अवसर पर समय से राशि मिलने से वे अपने भाई के प्रति स्नेह और प्रेम के इस पर्व को खुशी के साथ मना पा रही हैं।पती बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद। राखी के पहले भाई के लिए राखी बांधने और मिठाई खरीदने के लिए राशि मिल गई। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।” महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें घरेलू जरूरतों की पूर्ति के साथ-साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिली राशि ने पती बाई जैसी महिलाओं के लिए भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया है।
- रायपुर । बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुकी महिला माओवादियों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नारायणपुर पुलिस के डीआरजी परिसर में जवानों और पुलिस अधिकारियों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर इस पवित्र रिश्ते को नई मानवीय संवेदनाओं से जोड़ दिया।यह भावुक क्षण केवल रक्षाबंधन मनाने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने बदलते बस्तर और सुरक्षा बलों तथा स्थानीय समाज के बीच बनते अटूट विश्वास का एक गहरा संदेश दिया। डीआरजी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आत्मसमर्पित बहनों ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा, अजय कुमार, ऐश्वर्य चंद्राकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधकर अपने प्रति स्नेह, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प को महसूस किया।एक समय जो लोग भय और संघर्ष के माहौल में जीवन बिता रहे थे, वे आज पुलिस परिवार के साथ एक आत्मीय और पारिवारिक माहौल साझा करते नजर आए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास और सुरक्षा का संकल्प है। मुख्यधारा में लौटे लोगों को समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना और उनके भीतर सुरक्षा की भावना को मजबूत करना पुलिस और समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है।डीआरजी परिसर में बिखरी यह आत्मीयता इस बात की प्रत्यक्ष प्रमाण बनी कि बंदूक और हिंसा की राह से कहीं अधिक ताकतवर संवाद, विश्वास और अपनत्व की डोर होती है। नारायणपुर में मनाया गया यह पर्व इस उम्मीद को और मजबूती देता है कि अबूझमाड़ अब भय के दौर से निकलकर शांति, भाईचारे और विकास के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है।
- -रक्षाबंधन पर सजे स्वावलंबन के सपनेरायपुर। रक्षाबंधन केवल रेशमी धागों का त्योहार नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और अटूट भरोसे का वह बंधन है जो जीवन में मिठास घोल देता है। नारायणपुर जिले के सुदूर ग्राम गीदमबेड़ा की रहने वाली मैनी पोटाई के लिए इस बार का रक्षाबंधन दोगुनी खुशियाँ और नई उम्मीदें लेकर आया। प्रदेश सरकार की 'महतारी वंदन योजना' के तहत खाते में आई 1,000 रुपये की सहायता राशि ने उनके त्योहार के उल्लास को कई गुना बढ़ा दिया।हर महीने मिलने वाली यह आर्थिक सहायता मैनी जैसी ग्रामीण महिलाओं के लिए जीवन की छोटी-बड़ी ज़रूरतों का संबल बन चुकी है। इस बार रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जैसे ही सहायता राशि उनके खाते में पहुँची, उन्होंने बिना किसी पर निर्भर रहे अपने भाइयों के लिए स्नेह से भरी राखियाँ, मिठाइयाँ और उपहार खरीदे। खुशी से दमकते चेहरे के साथ मैनी कहती हैं, “विष्णु भैया ने रक्षाबंधन के मौके पर यह राशि देकर हम सभी बहनों के चेहरों पर सच्ची मुस्कान ला दी है। इस आत्मीय उपहार के लिए उनका कोटि-कोटि धन्यवाद।”यह योजना केवल पर्व-त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि मैनी के परिवार की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को भी सहज बना रही है। बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपियाँ, पेन और किताबें खरीदने से लेकर घर की छोटी-मोटी ज़रूरतों को पूरा करने तक, हर जगह यह राशि उनके काम आ रही है। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास जगाया है। गीदमबेड़ा की मैनी पोटाई की यह कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब शासन की योजनाएँ सीधे जनता के जीवन को छूती हैं, तो सम्मान और स्वावलंबन का एक नया सवेरा होता है।
-
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिला 25 हजार रूपए का लाभ
राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा नवजात बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रही हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम ढारा निवासी श्रीमती आरती टाण्डेकर को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ मिलने से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। दोनों योजनाओं से प्राप्त कुल 25 हजार रूपए की राशि का उपयोग उन्होंने अपनी और अपनी बेटी के पोषण एवं आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया। इससे मां और बेटी दोनों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने में मदद मिली।
बेटी के जन्म पर मिली योजनाओं की सहायता, आरती के परिवार में आई खुशियां -
श्रीमती आरती टाण्डेकर ने अपनी प्रथम गर्भावस्था के दौरान पुत्री पूर्वी टाण्डेकर को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना के लिए आवेदन किया। पात्रता के अनुसार उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 5 हजार रूपए तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना से 20 हजार रूपए की सहयोग राशि प्राप्त हुई। श्रीमती आरती ने बताया कि योजनाओं से मिली राशि उनके परिवार के लिए काफी उपयोगी रही। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपने एवं अपनी बेटी के पोषण तथा आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया। उन्होंने शासन की इन योजनाओं के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता मिलने से बेटी की देखभाल और पोषण में काफी मदद मिली है।
एक वर्ष पहले कराया था श्रम विभाग में पंजीयन -
श्रीमती आरती ने बताया कि उन्होंने लगभग एक वर्ष पहले श्रम विभाग में अपना पंजीयन कराया था, जिसके तहत मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ मिला है। बेटी के जन्म के बाद उन्हें इस योजना के तहत 20 हजार रूपए की सहयोग राशि प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि समय पर मिली यह सहायता उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई और इससे बेटी के पोषण एवं देखभाल में मदद मिली।
योजनाओं से मिला आर्थिक संबल, स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ रही पूर्वी -
श्रीमती आरती टाण्डेकर ने कहा कि शासन की योजनाएं पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। योजनाओं से मिली आर्थिक सहायता ने आरती को मातृत्व के महत्वपूर्ण दौर में आर्थिक संबल प्रदान किया। उन्होंने इस सहायता का उपयोग अपनी और अपनी बेटी पूर्वी के पोषण एवं देखभाल में किया। शासन की इन योजनाओं से मिली मदद से आरती अपनी बेटी के स्वस्थ एवं सुपोषित भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही हैं।
माताओं और बच्चों के बेहतर पोषण के लिए संचालित हो रही योजनाएं -
गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा नवजात बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा श्रम विभाग द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत प्रथम बच्चे के जन्म पर 5 हजार रूपए तथा दूसरे बच्चे के जन्म पर बालिका होने की स्थिति में 6 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। वहीं श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक महिला को प्रथम दो प्रसव पर 20 हजार रूपए की सहयोग राशि प्रदान की जाती है। इन योजनाओं का उद्देश्य माताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ गर्भावस्था, प्रसव एवं प्रसव के बाद मां और बच्चे के बेहतर पोषण तथा स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना है।
जिले में 4 हजार 690 महिलाओं को योजनाओं से जोडऩे की दिशा में प्रगति -
राजनांदगांव जिले में पात्र महिलाओं तक शासन की इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 4 हजार 139 महिलाओं तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 551 महिलाओं का लाभ के लिए पंजीयन किया जा चुका है। योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।



























