- Home
- छत्तीसगढ़
-
0- सड़कों का मरम्मत कार्य 15 जून तक पूरा करने के निर्देश
बलौदाबाजार. अविवादित नामांतरण, बंटवारा,सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरण एवं अन्य स्थानीय समस्याओं का निराकरण तहसील एवं जनपद स्तर पर हो जाना चाहिए,इसके लिये लोगों को जिला कार्यालय न आना पड़े यह सुनिश्चित हो। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने यह निर्देश मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान छोटी- छोटी समस्याओं से सबंधित आवेदनों की अधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को दिये।कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, पीएमज़ीएसवाय, सीएमज़ीएसवाय से समाबंधित सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है उनकी चिन्हांकन कर प्राथमिकता से मरम्मत शुरू करें और सभी मरम्मत कार्य बारिश से पहले 15 जून तक पूरा कराएं। इसीतरह सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए ब्रेकर में सफ़ेद पट्टी लगाने, ब्लैक स्पॉट के पास संकेतक लगाने तथा शोल्डर ठीक सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एप्रोच रोड को मुख्य मार्ग से सीधे नहीं मिलना चाहिए बल्कि दाएं -बाये ओर से घुमावदार ताकि दुर्घटना न हो। उन्होंने सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने और कोई समझौता नहीं करने के हिदायत दिये।कलेक्टर श्री शर्मा ने जल जीवन मिशन के तहत हर -घर नल से जल पहुंचाने के कार्य के दौरान पाइप लाइन बिछाने में सड़क खोदकर फिर से भरने और गांव के अंतिम घर के नल पानी की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश पीएचई के अधिकारी को दिये। इसके साथ ही जल संरक्षण हेतु हैंडपम्प के पास सोखता गड्ढों का निर्माण करने कहा। कलेक्टर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल द्वारा विभागों के लिये निर्धारित संकेतको के अनुसार लक्ष्य पूरा कर चैम्पियन जिला बनाने कहा।उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन,सीपीग्राम्स, जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, राजस्व न्यायालय आदि में लंबित आवेदनों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या गौतम,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अभिषेक गुप्ता, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, तहसील जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। - दंतेवाड़ा । भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसइ) के अन्तर्गत राज्य के कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उक्त योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसइ) सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क ऑफलाईन, ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस संबंध में एनएमएमएसइ परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्रता छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय विद्यालय, शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालय, स्थानीय निकाय, विद्यालय के कक्षा 8वीं (सत्र 2025-26) में अध्ययनरत विद्यार्थी जो पिछली कक्षा (7वीं) में न्यूनतम 55 प्रतिषत ( एससी, एसटी हेतु 5 प्रतिषत छूट) अंक के साथ उत्तीर्ण हों, विद्यार्थी के माता, पिता या पालक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय रु. तीन लाख पचास हजार से अधिक न हो। राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा योजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु कुल आबंटित कोटा 2246 है। वेबसाईट पर अपलोड है। जिलेवार आरक्षित वर्गों से संबंधित छ.ग. शासन द्वारा जारी वर्गवार 2248 के आदेश के संबंध में किसी भी प्रकार के दावा आपत्ति एवं सूचना का अधिकार छ.ग.मा.शि.को भेजने जाने पर इस पर किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं किया जावेगा ।किसी एक छात्रवृत्ति की पात्रता के नियमानुसार चयनित केवल एक प्रकार की छात्रवृत्ति देय होगी । यह नियम एनएमएमएसइ हेतु भी प्रभावशील होगी। जाति प्रमाण पत्र का एआरएन नंबर लिखना अनिवार्य है, इसके अभाव में जाति वर्ग का आरक्षणध्लाम से वंचित होंगे। सामान्य वर्ग की श्रेणी में मान्य किया जावेगा किसी प्रकार की दावा आपत्ति मान्य नहीं होगी।इस संबंध में केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, अशासकीय विद्यालय, आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एनएमएमएसइ हेतु पात्रता नहीं है। आवासीय विद्यालय का आशय विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में आवास एवं भोजन की व्यवस्था शासन द्वारा प्राप्त होती है। छात्रवृत्ति भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, नई दिल्ली द्वारा उक्त योजना के अन्तर्गत एनएमएमएसइ में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 वीं से 12वीं तक प्रति माह 6,1000 छात्रवृति प्रदान की जाती है।
- 0- संस्थागत प्रसव में कमजोर प्रदर्शन पर तीन बीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देशबलौदाबाजार. कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अस्पतालों में सभी बुनियादी सुविधा उपलब्ध होने तथा मरीजों के साथ व्यवहार सकारात्मक रखने के निर्देश दिये। इस दौरान संस्थागत प्रसव में कमजोर प्रदर्शन पर सिमगा, पलारी और कसडोल के बीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये।कलेक्टर ने कहा कि बीएमओ लगातार फिल्ड विजिट करें और अस्पतालों में कमियों को दूर करने का प्रयास करें। कमियों को दूर करने विशेष रणनीति बनाएं। इसके साथ ही किसी योजना के क्रियान्वयन में किसी विकासखंड में अच्छा काम हो रहा हो तो उनसे समन्वय करें और प्रशिक्षण भी लें। उन्होंने कहा कि अस्पताल रिफरल केन्द्र न बने केवल अतिआवश्यक स्थिति में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और वहां से जिला अस्पताल को रिफर हो। इसीतरह जिला अस्पताल से राजधानी रायपुर या अन्य अस्पताल में रिफर हो। उन्होंने कहा कि सिस्टम को दुरस्त रखें कहीं कोई लापरवाही न हो। आगामी बारिश के पहले अस्पतालों में एंटीवेनम अवश्य हो ताकि सर्पदंश का ईलाज शीघ्र उपलब्ध हो सकें।कलेक्टर ने कुष्ट उन्मूलन कार्यक्रम, एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत, संस्थागत प्रसव, स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, सेक्स रेशियो, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल आदि की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि हर माह विभागीय समीक्षा बैठक ली जाएगी जिसमें पिछली बार की कमियों की पुनरावृति न हो। बैठक में सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार अवस्थी, सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-
सक्ती. जिले के लगभग 21 हजार किसान अब तक एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं करा सके हैं। इसका सीधा असर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ पर पड़ सकता है। एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं होने की स्थिति में किसानों को मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से वंचित होना पड़ सकता है। जिले में 80 हजार से अधिक सक्रिय किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 60 हजार से ज्यादा किसान एग्रीस्टैक पोर्टल में अपना पंजीयन करा चुके हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान अभी भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। एग्रीस्टैक के माध्यम से प्रत्येक किसान की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की जाती है, जिसमें जमीन, फसल, बैंक खाता और आधार से जुड़ी जानकारी एकीकृत रहती है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जा सकता है तथा फर्जी या डुप्लीकेट लाभार्थियों की पहचान करना भी आसान हो जाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित सभी कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। एग्रीस्टैक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन से संबंधित जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, विकासखंड कार्यालय या नजदीकी सीएससी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
- दंतेवाड़ा । जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह फरवरी 2026 का राशन प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें वर्तमान माह मार्च 2026 में माह फरवरी एवं मार्च 2026 दोनों माह का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा।गौरतलब है कि जिले के प्रदाय केन्द्रों में माह फरवरी 2026 में आबंटन अनुसार चावल की उपलब्धता पूर्व में कम होने के कारण नागरिक आपूर्ति निगम के चावल उपलब्धता वाले प्रदाय केन्द्रों से एलआरटी परिवहन एवं खरीफ वर्ष 2025-26 में चावल उपार्जन किया जाकर उचित मूल्य दुकानों में चावल का भण्डारण कराया जा रहा है। इस हेतु खाद्य विभाग द्वारा माह फरवरी 2026 के खाद्यान्न भण्डारण हेतु शेष उचित मूल्य दुकानों में डीओ, टीसी की वैधता तिथि में दिनांक 15 माच 2026 तक वृद्धि की गई है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत NFSA एवं CGFSA राशनकार्डों में चावल के अतिरिक्त राज्य योजनान्तर्गत चना-2 किलो प्रति राशनकार्ड, गुड़-2 किलो प्रति राशनकार्ड, नमक-1 एवं 2 किलो प्रति राशनकार्ड, शक्कर-1 किलो प्रति राशनकार्ड प्रतिमाह वितरण किया जाता है। उक्त खाद्यान्नों का उपार्जन छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन द्वारा किया जाता है। राज्य की उपार्जन एजेंसी द्वारा उपरोक्त सामग्रियों के कय प्रक्रिया अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से विलंब होने के कारण कभी-कभी आबंटन माह हेतु उक्त खाद्यान्नों की उपलब्धता प्रदाय केन्द्रों में नहीं होने के कशरण उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण समय पर पूर्ण नही हो पाता है। जिससे संबंधित माह में पूर्ण वितरण नहीं होने के कारण आगामी माहों में उक्त खाद्यान्नों के वितरण हेतु समय-सीमा में वृद्धि की आवश्यकता होती है। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई की गई है कि जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह फरवरी 2026 का राशन प्राप्त नहीं हुआ है, वे संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर माह फरवरी एवं मार्च 2026, दोनों माह का खाद्यान्न एकमुश्त प्राप्त कर सकते हैं।
- नारायणपुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत 38वीं वाहिनी भा0ति0सी0पु0 बल को एक बड़ी व महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अग्रिम सी0ओ0बी0 आदेर से संचालित ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गये नक्सल डम्प को खोजने में सफलता प्राप्त की है। जिसमें भरमार राईफल व 2.250 कि0ग्रा0 कॉरडाईट पाउडर (High Explosive) बरामद किया गया। नक्सली डम्प की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये श्री रोशन सिंह असवाल, कमांडेण्ट, 38वी वाहिनी के कुशल मार्गदर्शन में सी0ओ0बी0 आदेर से 3 कि0मी0 दक्षिण में जंगल के ईलाके में ए0डी0पी0/कैशो टीम के द्वारा आपरेशन संचालित किया गया। इस अभियान के दौरान ए0डी0पी0 टीम के द्वारा कोण्डाकोटी के जंगल के ईलाके में सर्चिंग अभियान चलाया गया। नक्सल डम्प मिलने के उपरांत ऑपरेशन कमाण्डर श्री उदित नारायण, सहायक सेनानी/जी0डी0 द्वारा सी0ओ0बी0 कुडमेल में स्थित 38वी वाहिनी बम निरोधक टीम (BDDS) को तुरंत मौके पर पहुॅचने हेतु निर्देशित किया गया ताकि नक्सल डम्प से जवानों को सुरक्षा प्रदान किया जा सकें। वाहिनी बम निरोधक टीम द्वारा प्राप्त नक्सल डम्प को सुरक्षा के लिहाज से चैक किया गया, चैक करने के उपरांत सभी नक्सल डम्प को आपरेशन टीम द्वारा अपने साथ लेकर कैम्प तक पहॅुचे। इस सम्पूर्ण अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि व सुरक्षा बलो को क्षति नही हुई। बरामद किये गये नक्सल सामग्री को विधिवत् जब्ती मैमो तैयार कर पुलिस थाना-नारायणपुर को सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है ताकि अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।तलाशी के दौरान बरामद सामग्रीः- तलाशी के दौरान नक्सल डम्प से भरमार राईफल व 2.250 कि0ग्रा0 कॉरडाईट पाउडर (High Explosive) बरामद हुई है। सभी आवश्यक सामान को सुरक्षा मानको व बी0डी0डी0एस0 क्लियरेंस के उपरांत सुरक्षित रूप से सी0ओ0बी0 आदेर लाया गया है।38वी वाहिनी द्वारा भविष्य में भी अबूझमाड़ क्षेत्र की सुरक्षा, विकास व शांति हेतु इसी प्रकार के सघन सर्च ऑपरेशन चलाये जाने की योजना है। यह अभियान न केवल नक्सलियों के लिए भारी आघात है बल्कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत अभियान के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।
- बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिला स्तरीय महिला सम्मेलन एवं महिला मड़ई का आयोजन स्थानीय टाउन हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु स्टॉल प्रदर्शनी लगाई जाएगी।इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री भी की जाएगी।साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के संबंध में संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
- बेमेतरा। भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कलेक्टर कार्यालय (जनगणना शाखा) बेमेतरा से जारी सूचना के अनुसार जनगणना कार्य के लिए तकनीकी सहायक एवं बहु-कार्य कर्मचारी की नियुक्ति हेतु ई-निविदा आमंत्रित की गई है।जारी आदेश के अनुसार भारत की जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्य अप्रैल से सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना (PE) फरवरी 2027 में संपन्न होगी। इस बार जनगणना के कार्य मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किए जाएंगे, जिसके लिए डेटा संग्रहण, प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल, मकान सूचीकरण ब्लॉक निर्माण (HLBS) वेब एप्लीकेशन तथा स्व-गणना पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।इन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए जिला स्तर पर 22 तकनीकी सहायक तथा 01 एमटीएस (चतुर्थ श्रेणी) कर्मचारी की एजेंसी के माध्यम से पारिश्रमिक आधार पर नियुक्ति की जाएगी। तकनीकी सहायकों को 25,000 रुपये प्रतिमाह तथा एमटीएस को 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय (EPF, ESIC, GST, IOT एवं सर्विस टैक्स सहित) प्रदान किया जाएगा।
- कोंडागांव. कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को फरसगांव विकासखंड अंतर्गत पीएमश्री विद्यालय फरसगांव और भैंसाबेड़ा का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने पीएमश्री योजना के मापदंडों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने पीएमश्री कन्या आश्रम भैंसाबेड़ा का भी निरीक्षण कियानिरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय फरसगांव में लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही कक्षाओं की दीवारों पर विषय से संबंधित फॉर्मूले एवं ज्ञानवर्धक संदेशों की पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही लाइब्रेरी के किताबों को सुव्यवस्थित रखने, किचन गार्डन विकसित करने और पीएमश्री योजना मे प्राप्त आबंटन को नियमानुसार व्यय किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।कलेक्टर ने प्रयोगशाला में विद्यार्थियों से संवाद कर उनके द्वारा किए जा रहे प्रयोगों की जानकारी ली और कार्य का अवलोकन किया। स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को पीएम ई-विद्या के माध्यम से अध्ययन कराने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने पीएमश्री विद्यालय भैसाबेड़ा में निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन में बने सब्जी चखकर स्वसहायता समूह द्वारा बनाये जा रहें भोजन में हरी सब्जियों को शामिल करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विद्यालय के निर्धारित सेचूरेशन पाइंट के आधार पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और मांग अनुसार 100 चादर तथा बेंच तत्काल उपलब्ध कराने हेतु विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया गया। इसके अलावा पीएमश्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण हेतु कार्ययोजना बनाने हेतु डीएमसी समग्र शिक्षा को निर्देश दिया गया तथा सभी पीएमश्री हेतु बाउंड्री बाल जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य हेतु मांग पत्र भेजने हेतु भी निर्देशित किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अश्वन कुमार पुसाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी श्री ईमल बघेल, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेंद्र नेताम सहित संबंधित प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
-
0- 16 मार्च तक कर सकते हैं पंजीयन
महासमुंद. जिले के ग्रामीण पुरूषों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा निःशुल्क 30 दिवसीय एसी फ्रीज रिपेयरिंग प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि 18 से 50 आयु वर्ष के इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 16 मार्च 2026 तक पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 4 फोटो एवं न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण अंकसूची आवश्यक है। पंजीयन एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, रितेश कुमार के मोबाईल नम्बर 9691089327, अक्षय सिंग राजपूत के मोबाईल नम्बर 83194-62874 एवं राजू निर्मलकर के मोबाईल नंबर 91310-65767 पर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक संपर्क कर सकते है। - 0- टोल फ्री नंबर 18002330008 एवं 1916 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैंमहासमुंद. ग्रीष्मकाल के दौरान जिले में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं नागरिकों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 के लिए उपखण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
- 0- महासमुंद जिले में 15 मार्च से डोर-टू-डोर टीकाकरणमहासमुंद. केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 से नेशनल एनिमल डिसीस कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत एफएमडी नियंत्रण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2025 तक इस रोग को नियंत्रित करना और 2030 तक देश को इससे मुक्त करना है। इस कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर टीकाकरण, पशु स्वास्थ्य सुधार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एफएमडी राउंड-7 के अंतर्गत जिले में 15 मार्च 2026 से टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जाएगा। उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि यह अभियान जिले में पशुधन विभाग द्वारा डोर-टू-डोर पद्धति से संचालित किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान प्रत्येक पशु का विवरण भारत पशुधन पोर्टल में दर्ज किया जाएगा, जिससे निगरानी और रिकॉर्ड संधारण को सुदृढ़ बनाया जा सके। इसके साथ ही 1 मार्च 2026 से जिले में पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने गोवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं को समय पर कृमिनाशक दवा जरूर पिलवाएं, ताकि पशु स्वस्थ रहें और टीकाकरण का बेहतर लाभ मिल सके।उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि खुरहा-चपका रोग (एफएमडी) एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो गाय, भैंस, भेड़, बकरी और सूअर जैसे खुर वाले पशुओं को प्रभावित करती है। यह रोग पिकोर्ना वायरस के कारण होता है, जिसके सात प्रमुख सेरोटाइप पाए जाते हैं। यह बीमारी संक्रमित पशुओं के संपर्क, दूषित चारे, पानी, उपकरणों, वाहनों तथा हवा के माध्यम से तेजी से फैलती है। इससे पशुओं के मुंह, पैरों और थोड़ियों पर दर्दनाक छाले, तेज बुखार, दूध उत्पादन में भारी गिरावट, गर्भपात और वजन में कमी जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। एफएमडी से बचाव के लिए टीकाकरण को सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है। सामान्यतः 4 से 6 माह की आयु के गोवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं को पहला टीका लगाया जाता है, जिसके बाद हर 6 से 12 महीने में बूस्टर डोज दिया जाता है। इससे पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उत्पादन क्षमता में भी सुधार होता है।उन्होंने बताया कि एफएमडी की रोकथाम के लिए टीकाकरण के साथ-साथ संक्रमित पशुओं को अलग रखना, स्वच्छता बनाए रखना, उपकरणों और वाहनों की नियमित सफाई तथा पशुओं की आवाजाही पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। सभी पशुपालकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि जिले को खुरहा-चपका रोग से सुरक्षित बनाया जा सके और पशुपालन को आर्थिक रूप से अधिक मजबूत किया जा सके।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के भवन एवं भूमि स्वामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का संपत्तिकर, यूजर चार्ज, जलकर, भू-भाटक एवं दुकान किराया का भुगतान 31 मार्च 2026 से पहले कर लेवे। 31 मार्च 2026 के बाद संपत्तिकर का भुगतान नहीं करने पर 18 प्रतिशत का अधिभार एवं 1000.00 रूपये शास्ति शुल्क लगेगा। भवन एवं भूमि स्वामी समय से पहले अपने बकाया करों का भुगतान जमा कर, लगने वाले अतिरिक्त अधिभार से बच सकते है। जिन करदाताओं द्वारा अपना पुराना संपत्तिकर अब तक जमा नहीं किया गया है, वे भी अपना संपत्तिकर 31 मार्च 2026 से पहले जमा कर लगने वाले अधिभार से बचे। संपत्तिकर दाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी जोन कार्यालय एवं मुख्य कार्यालय में संपत्तिकर के काउन्टर समय 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेगें। करदाता अपने करो का भुगतान अवकाश के दिन भी जमा कर सकते है। आनलाईन भुगतान हेतु www.chhattishgarhmunicipal.com पर भी घर बैठे संपत्तिकर, जलकर, युजर चार्ज का भुगतान कर सकते है। किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाईन नंबर 9153986401 संपर्क कर सकते है।
- 0- रायपुर नगर निगम जोन 10 क्षेत्र के लालपुर में अवैध निर्माण को सीमांकन कर तोड़ने तीन दिन अभियान जारी रहा0- अवैध निर्माण का लगभग 100 प्रतिशत हिस्सा तीन दिन लगातार चली कार्यवाही में तोड़ा गया0- रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध निर्माण तोड़ने व्यापक अभियान0 महापौर मीनल चौबे ने सभी प्रकरणों में अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के दिए स्पष्ट निर्देशरायपुर. आज लगातार तीसरे दिन टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार एसडीएम श्री नन्द कुमार चौबे के मार्गनिर्देशन में नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 10 क्षेत्र अतर्गत लालपुर में नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर, उपअभियंता श्री आशीष शर्मा, श्री अजय श्रीवास्तव सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग सहित पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने सम्बंधित स्थल पर सहयोग करते हुए तहसीलदार और राजस्व विभाग पुलिस प्रशासन की टीमों, उड़न दस्ता सहित 6 जेसीबी, 2 पोकलेन मशीनो, 10 डम्पर, मजदूरों की सहायता से लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि को अवैध कब्जा जमाकर निर्मित लगभग 10 बड़ी दुकानों और लगभग 30 बड़े कमरों के नियम विपरीत अवैध निर्माण को स्थल पर सीमांकन करवाने के पश्चात पूरी तरह ध्वस्त करने की व्यापक कार्यवाही अभियान लगातार तीसरे दिन जारी रहा और शत प्रतिशत पूर्ण हुआ।यह अतिक्रमणरोधी व्यापक अभियान रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर आज लगातार तीसरे दिन जारी रहा और लगभग 100 प्रतिशत हिस्सा अवैध निर्माण का तोड दिया गया। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्पष्ट कहा है कि लगातार तीन दिन चलाया गया व्यापक अवैध निर्माण तोड़ो अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्यों को करने वालो के लिए एक कड़ी नियमानुकूल स्पष्ट चेतावनी है। जहा भी अवैध निर्माण होना पाया जायेगा, वहीं शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध निर्माण तोड़ने कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
- धमधा। धमधा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को जानने-समझने के उद्देश्य से “धमधागढ़ हेरिटेज वॉक – पुरखौती विरासत भ्रमण” का आयोजन 8 मार्च (रविवार) को किया गया है। इसमें इतिहास, संस्कृति और विरासत संरक्षण से जुड़े प्रबुद्ध जन भाग लेंगे। यह आयोजन धर्मधाम गौरवगाथा समिति, धमधा द्वारा किया जा रहा है। इसमें भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (INTACH) भिलाई-दुर्ग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।समिति के संयोजक वीरेंद्र देवांगन एवं सामर्थ्य ताम्रकार ने बताया कि यह विरासत भ्रमण केवल ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन भर नहीं होगा, बल्कि धमधा के इतिहास से जुड़े कई रोचक सवालों के उत्तर भी तलाशे जाएंगे। इसमें यह जानने का प्रयास होगा कि छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों में धमधा का नाम क्यों शामिल नहीं है, छै आगर छै कोरी तरिया किस प्रकार मोतियों की माला की तरह जुड़े थे, गोंड राजा कब और किस मार्ग से धमधा पहुंचे थे, त्रिमूर्ति महामाया मंदिर और राजा किला किस प्रकार अभेद किले के रूप में प्रसिद्ध थे तथा बूढ़ादेव मंदिर का इतिहास और धमधा के राजा की मनौती क्या थी।इसके अलावा प्रतिभागियों को धमधा के प्राचीन कांसा उद्योग में लोटा ढलने की प्रक्रिया, सौ वर्ष पुराने घरों और दुकानों के इतिहास सहित कई ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। इन विषयों से जुड़ी कई जानकारियां अंग्रेजों के समय की पुस्तकों और शोध से प्राप्त हुई हैं।कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे पंडितवा तालाब से विरासत भ्रमण प्रारंभ होगा, जो चौखड़िया तालाब, महामाया मंदिर, राजा किला होते हुए तमेरपारा स्थित कांसा उद्योग और प्राचीन बसाहट तक जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे (संभावित) रेस्ट हाउस में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें विरासत संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।आयोजकों ने बताया कि इस पुरखौती विरासत भ्रमण में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है और पंजीयन पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इच्छुक प्रतिभागी दिए गए संपर्क नंबरों पर पंजीयन करा सकते हैं।आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल एक भ्रमण नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक धरोहर को नए नजरिए से देखने, समझने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सामूहिक प्रयास है।
- 0- कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल और आंगनबाड़ी के आसपास तंबाकू बिक्री करने वाले 25 दुकानदारों पर हुई कारवाई0- भविष्य में COTPA Act के प्रावधानों का पालन करने की समझाइशरायपुर. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार तंबाकू नियंत्रण के उद्देश्य से मंदिर हसौद क्षेत्र में COTPA Act (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) के प्रावधानों के तहत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण कर तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 25 चालान किए गए तथा दुकानदारों से 1450 रुपए जुर्माने की राशि वसूल की गई।एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में श्री ओमप्रकाश यादव, प्रीति उपाध्याय (ड्रग इंस्पेक्टर), डॉ. प्रज्ञा लोधी (डेंटल सर्जन, सीएचसी मंदिर हसौद) तथा श्रीमती जयती अवस्थी (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट काउंसलर, सीएचसी मंदिर हसौद) शामिल रहे।स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की गई है कि वे COTPA Act के प्रावधानों का पालन करें तथा स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री से बचें, ताकि बच्चों और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।
- बालोद. मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों में नियुक्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना ’मिशन शक्ति’ की शुरूआत की है। मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला स्तरीय हब हेतु जिले मे आई.टी. असिस्टेंट (सामान्य) 01 स्वीकृत संविदा पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि योग्य उम्मीदवार पूर्णतः भरे हुये आवेदन पत्र 18 मार्च 2026 को कार्यालयीन समय 05.30 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डॉक/स्पीड पोस्ट/कुरियर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही विज्ञापन की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन एवं कार्यालय के सूचना पटल पर प्राप्त की जा सकती है।
- बालोद. राज्य शासन के निर्देशानुसार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं, महिलाओं को खेलों के प्रति उत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन 08 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित बालिका, महिला प्रतिभागी आयुवार एवं खेलविधावार शामिल होंगें। जिसके अंतर्गत एथलेटिक्स (100 मी. 400 मी. दौड़, तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती, बास्केटबाल, फुटबाॅल, वेटलिफ्टिंग, रस्साकसी खेल शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम स्तर विकासखण्ड स्तर से 09-18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष तक 02 आयुवर्ग में चयनित बालिका, महिला प्रतिभागी जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्र होंगी। जिला स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में प्राप्त की जाएगी। उन्होंने चयनित बालिका, महिला खिलाड़ी, प्रतिभागी को जिला स्तर महिला खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 के आयोजन की तिथि 08 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से निर्धारित तिथि, स्थान, समय में विकासखण्ड महिला खेलकूद प्रभारी के माध्यम से उपस्थित होने कहा है।
- बालोद. अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्यालय बालोद द्वारा 03 फरवरी 2026 को 18 तकनीकी सहायक एवं 01 बहु-कार्य कर्मचारी हेतु जारी निविदा को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है।
- 0-आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा के नेतृत्व में एक दिन में 30 नए सदस्य बनेरायपुर। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा के आग्रह पर एक दिन में 30 नए सदस्य बने जिसमें पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच मैनेजर सुश्री नेहा तायल, एसडीएम कार्यालय आरंग के कर्मचारी श्री बृजलाल दीवान, श्री शेखर सिंह ठाकुर, श्री संतोष ध्रुव, आरंग निवासी श्री प्रथम द्वारकानी, सहित अन्य नागरिकों में श्री डी.के अग्रवाल, श्री रविंद्र कुमार, श्री सागर अग्रवाल, श्री उत्कर्ष दुबे सहित अन्य लोगों ने को रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण की। आरंग में 10 आजीवन सदस्य एवं 20 वार्षिक सदस्यों ने सदस्यता ली।इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एक स्वतंत्र मानव समाजसेवी संस्था है, जो आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित है। संस्था द्वारा भूकंप, आग, बाढ़ एवं सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है।संस्था से जुड़ने के लिए विभिन्न श्रेणियों में सदस्यता प्रदान की जाती है, जिसमें संरक्षक सदस्य के लिए 25,000 रुपए, उप संरक्षक सदस्य के लिए 12,000 रुपए, आजीवन सदस्य के लिए 1,000 रुपए तथा वार्षिक सदस्यता के लिए 100 रुपए निर्धारित किए गए हैं। इस अवसर पर रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया गया।
- महासमुंद / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा संभाग स्तरीय प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों की महा जन-सुनवाई 12 मार्च 2026 को की जाएगी। यह जन-सुनवाई सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं श्रीमती सरला कोसरिया की मौजूदगी में छ.ग. राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। समस्त प्रकरणों से संबंधित पक्षकारों को निर्धारित तिथि एवं समय में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
-
- सोलर पैनल लगने से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी
- केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए तक की सब्सिडी की जा रही प्रदान
- सोलर रूफटॉप स्थापना नागरिकों के लिए अधिक किफायती और सुलभ
राजनांदगांव । जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में लगातार प्रगति दर्ज की जा रही है। इस योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना आम नागरिकों के लिए अधिक किफायती और सुलभ हो गई है। जिले में अब तक कुल 8 हजार 416 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 3 हजार 727 लाभार्थियों ने वेंडर का चयन कर लिया है। वहीं 1 हजार 584 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना पूरी हो चुकी है तथा 991 उपभोक्ताओं को सब्सिडी राशि का वितरण भी किया जा चुका है। फरवरी माह में योजना के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान 721 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 433 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना पूर्ण की गई। जिले में योजना के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है और नागरिक सक्रिय रूप से इससे जुड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। सोलर पैनल लगने से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आई है। कई घरों में बिजली बिल शून्य अथवा नकारात्मक भी आ रहा है, यानी उपभोक्ता अतिरिक्त उत्पादित सौर ऊर्जा को ग्रिड में आपूर्ति कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं। इससे न केवल परिवारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, बल्कि वे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवारों तक शीघ्र, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण सोलर इंस्टॉलेशन, समयबद्ध सब्सिडी वितरण और उपभोक्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ लेकर अपने घरों को स्वच्छ, सस्ती और आत्मनिर्भर ऊर्जा से सशक्त बनाएं। - -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन सत्र को संबोधितमहासमुंद / केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र से संबंधित घोषित पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 6 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे वर्चुअल माध्यम से पोस्ट बजट वेबिनार आयोजित किया जाएगा। यह वेबिनार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “कृषि एवं ग्रामीण रूपान्तरण” विषय पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र से जुड़ी पहलों के कार्यान्वयन के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया जाएगा।वेबिनार के उद्घाटन सत्र को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसके पश्चात विभिन्न विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि के लिए एआई आधारित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रो-फॉरेस्ट्री को बढ़ावा, बागवानी विकास तथा कृषि और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने से संबंधित पहलों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।इस संबंध में पोस्ट बजट वेबिनार के कुल आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनके लिंक साझा किए गए हैं। पहला सत्र भारत विस्तार : कृषि के लिए एआई आधारित डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर होगा। जिसका लिंक https://youtube.com/@agrigoi?si=MreXgZRxejdxu4Vo है। इसी तरह दूसरा सत्र : नारियल प्रोत्साहन योजना पर आधारित है, जिसका लिंक https://youtube.com/@pmkisanofficial?si=qIOEZBkmMy0m0euW है। तीसरा सत्र : राष्ट्रीय काजू एवं कोको विकास कार्यक्रमः 2030 तक आत्मनिर्भरता और वैश्विक ब्रांड नेतृत्व की दिशा में है, जिसका लिंक https://youtube.com/@manageindia?si=VJvJc5SERI_PeNA6 है। इसी तरह चौथा सत्र : भारत में बादाम, अखरोट और पाइन नट (चिलगोजा) के लिए भविष्य की रणनीतियाँ पर आधारित होगा। जिसका (लिंक https://youtube.com/@niam7959?si=7yRAV5w50ULKC0aA ) है। पांचवा सत्र : कृषि वानिकी के माध्यम से चंदन और अगरवुड का प्रोत्साहन पर आधारित है, जिसका लिंक https://youtube.com/@nafedindia?si=UXEXUM8h8yMdL0fQ है। छटवां सत्र : मत्स्य पालन के लिए जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास तथा मत्स्य मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ करना ( https://youtube.com/live/ZQXcE9QArYg?feature=share), सातवां सत्र : पशुपालन मूल्य श्रृंखला में निजी क्षेत्र का निवेश एवं उद्यमिता (लिंक https://www.youtube.com/live/dBFQLVVDjs4) एवं आठवां सत्र : ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों के लिए SHE -मार्ट्स पर आधारित होगा जिसका लिंक ी https://youtube.com/live/nGD86bGgk8A है।इनमें से पहला सत्र कृषि क्षेत्र के समग्र परिदृश्य पर केंद्रित होगा, जबकि शेष सत्र कृषि क्षेत्र के विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर आधारित होंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन प्रातः 10ः00 बजे से सभी सत्रों के लिंक पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, प्रतिभागी उपलब्ध किसी भी लिंक के माध्यम से जुड़कर प्रधानमंत्री का संबोधन देख सकते हैं।कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों से वेबिनार की जानकारी का व्यापक प्रसार करने के निर्देश दिए गए है, ताकि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, सहकारी सदस्यों, किसानों तथा अन्य संबंधित हितधारकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही वेबिनार के सामूहिक अवलोकन की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी श्री महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री महावीर प्रसाद जैन ने अपने जीवन को समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जैन का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
- - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से मिली एक राह और ताकत- राज बिहान रसोई शहर में परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोकप्रिय ठिहा- महिलाएं यदि ठान ले तो कोई भी कार्य कठिन नहीं : लखपति दीदी ज्ञानेश्वरी निषाद- राज बिहान रसोई में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी पकवान का लुत्फ ले रहे जनमानसराजनांदगांव 05 मार्च 2026। जिले की हुनरमंद महिलाएं सफलता के क्षितिज छू रही है और अपने आत्मविश्वास एवं हौसले से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से उन्हें एक राह और ताकत मिली। जिले में संचालित राज बिहान रसोई शहर में परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोकप्रिय ठिहा है। इसकी संचालक प्रतिज्ञा महिला स्वसहायता समूह की लखपति दीदी श्रीमती ज्ञानेश्वरी निषाद ने कहा कि महिलाएं यदि ठान ले तो कोई भी कार्य कठिन नहीं है, सोचे नहीं थे कि छोटे से स्तर पर प्रारंभ किया गया यह व्यवसाय इतना बढ़ जायेगा। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर होने से उनकी अपनी अलग एक पहचान बनी है। उन्होंने बताया कि राज बिहान रसोई में खुबसूरत सजावट किया गया है। यहां छत्तीसगढ़ पकवानों के लिए निरंतर आर्डर मिल रहे हैं, जिससे कार्य में मन लग गया है। समय पर आर्डर पूरा करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सभी महिलाएं एक साथ मिलकर मेहनत से कार्य कर रही हंै। राज बिहान रसोई में विभिन्न तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, बड़ा, फरा, चौसेला, मुगोड़ी, साबुदाना बड़ा, अइरसा, ठेठरी, खुर्मी, बालुशाही जैसे स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी पकवान उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 15 हजार रूपए से 18 हजार रूपए तक की आमदनी प्राप्त हो रही है। माह में लगभग 35 हजार से 40 हजार रूपए मासिक आमदनी हो रही है। कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राज बिहान रसोई में जनमानस जायकेदार व्यंजनों का लुफ्त उठाने प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।श्रीमती ज्ञानेश्वरी निषाद ने बताया कि समूह से जुडऩे के पहले वे खेती-किसानी के कार्यों में परिवार की मदद करती थी और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। अपनी आय में बढ़ोत्तरी के लिए वे गांव में सामाजिक कार्यों में भोजन बनाने का कार्य मजदूरी में करती थी। कार्य में वृद्धि होने से उन्हें आर्डर प्राप्त होने लगे और उन्होंने बिहान से जुड़कर ऋण लेकर यह व्यवसाय प्रारंभ किया। उन्होंने बताया उनकी टीम में शामिल प्रत्येक सदस्य लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। भविष्य में उनका यह सपना है कि टीम के सभी सदस्य और अधिक आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त हो और राज बिहान रसोई के और भी ब्रांच हो। उन्होंने बताया कि बचत होने पर अपने घर के लिए मिक्सी एवं फ्रिज खरीदा है और कुछ दिनों पहले 50 हजार रूपए की राशि से अपने लिए सोने के झुमके खरीदे हैं। श्रीमती ज्ञानेश्वरी निषाद ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से उन्हें बहुत मदद मिली। उत्साहवर्धन हेतु स्थानीय स्तर के शासकीय एवं अशासकीय मेला एवं मड़ई में कैटरिंग कार्य हेतु भेजा गया। उनकी उत्सुकता एवं रूचि को देखते हुए सरस मेला गुडग़ांव, दिल्ली, गुरूग्राम, कलकत्ता, केरल, रायपुर, भिलाई भेजा गया। प्रत्येक सरस मेला में अपनी टीम के साथ कार्य करते हुए लगभग एक-एक लाख रूपए से अधिक शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।





















.jpg)





