- Home
- छत्तीसगढ़
- *प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय का तीखा हमला : यह 'नग्न प्रदर्शन' कांग्रेस के राजनीतिक दीवालिएपन और वैचारिक पतन की पराकाष्ठा**'विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि को धूमिल करने के कुत्सित प्रयास के लिए कांग्रेस आलाकमान देश से माफी मांगे'*रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक 'एआई समिट' के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार किया है। श्रीमती शताब्दी पाण्डेय ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे राष्ट्रीय स्वाभिमान और अद्यतन विकास के गौरव को शर्मसार करने वाली घटना बताया है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि जहाँ आज पूरी दुनिया भारत की तकनीकी शक्ति का लोहा मान रही है और नई दिल्ली 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रही है, वहीं कांग्रेस का यह 'नग्न प्रदर्शन' उसकी पिछड़ी और विकास-विरोधी सोच को दर्शाता है। राजनीति में विरोध के कई सभ्य तरीके होते हैं, लेकिन सड़कों पर उतरकर इस तरह का अश्लील आचरण करना कांग्रेस के राजनीतिक दीवालिएपन और वैचारिक पतन की पराकाष्ठा है। यह न केवल भारतीय संस्कृति के खिलाफ है, बल्कि विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास भी है। कांग्रेस आलाकमान को इस अमर्यादित कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि एआई समिट युवाओं के लिए रोजगार और नवाचार के नए द्वार खोल रहा है। कांग्रेस इसका विरोध कर सीधे तौर पर देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस हमेशा से नई तकनीकों का विरोध करती आई है। पहले कंप्यूटर का विरोध किया और अब एआई का विरोध कर कांग्रेस डिजिटल इंडिया की प्रगति को रोकना चाहती है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी। श्रीमती पाण्डेय ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीकी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है और इस तरह के 'ओछे प्रदर्शनों' से विकास का पहिया रुकने वाला नहीं है।
- कक्षा दसवीं का बोर्ड परीक्षा प्रारंभजिले में इस बार 10वी में 7408 विद्यार्थी परीक्षा में होंगे शामिलगरियाबंद/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की जिले में सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण शुरुआत हुई। जिले में इस बार 10वी में 7 हजार 408 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षकों को बोर्ड के गाइडलाइन के कड़ाई से पालन के निर्देश जारी किए गए हैं तथा औचक निरीक्षण हेतु विभिन्न स्तर पर उड़नदस्ता टीम गठित किए गए हैं।कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर सहित अन्य उड़नदस्ता ने पोंड़, पाण्डुका, कोपरा, राजिम सहित अन्य परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था व इंतजाम का जायजा लिया और परीक्षा को पूर्ण गोपनीयता और नियमानुसार परीक्षा संचालन के निर्देश दिए। आज जिले में 10वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल का कोई प्रकरण सामने नहीं आया।जिले में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गरियाबंद ब्लॉक में 10, छुरा में 17, फिंगेश्वर में 19, मैनपुर में 13, तथा देवभोग में 09 केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा केंद्रों में गोपनीयता बनाए रखने, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा समयबद्ध संचालन के लिए विशेष प्रबंधन किया गया है।
-
*17 कबीर कुटियों को मिली 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि*
*भजन, सत्संग, कीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों में होगा उपयोग*रायपुर/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय में 17 कबीर कुटियों को भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए प्रत्येक कबीर कुटी को 25-25 हजार रुपए की मान से कुल 4 लाख 25 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया। कबीरपंथ से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क मद से वाद्ययंत्रों के खरीदी के लिए यह स्वीकृत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा स्वीकृत यह राशि संबंधित कबीर कुटियों को आज प्रदान की गई, जिससे वहां नियमित रूप से आयोजित होने वाले भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक वाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी।उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की कबीर कुटियों द्वारा वाद्ययंत्रों की आवश्यकता को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था। समाज की इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए 17 कबीर कुटियों के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। आज उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा विधिवत चेक वितरण कर कबीरपंथी समाज को यह सौगात प्रदान की।इस अवसर पर राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य श्री भगतराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, श्री भुखन साहू, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, श्री विजय पाटिल श्री रवि राजपुत, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, श्री लाला राम साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। - गौरेला पेंड्रा मरवाही/ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने शुक्रवार को सोनोग्राफी जांच केंद्र का फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया। विधायक श्री मरपची शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन मेहर को सोनोग्राफी लाइसेंस भी प्रदान किया।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के प्रयासों से सोनोग्राफी केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब स्थानीय स्तर पर ही जांच सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी। उद्घाटन अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा विश्वास द्वारा 6 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच कर रिपोर्ट प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह सोनोग्राफी सुविधा गर्भवती महिलाओं के समय पर परीक्षण में सहायक होगी तथा मातृ मृत्यु दर को कम करने में मील का पत्थर साबित होगा।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री विभा टोप्पो, जे.पी. सिंह, अरविंद कुमार, संतोष सोनी, नरेश्वर दास, सीपी गढ़ेवाल, अंबर जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
- गौरेला पेंड्रा मरवाही/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार 22 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में दो पालियों-प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 3 से 5 बजे निर्धारित है। जीपीएम जिले में 4 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जहां कुल 903 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में डॉ भंवर सिंह पोर्टे शासकीय महाविद्यालय पेंड्रा, शासकीय पंडित माधव राव सपरे महाविद्यालय पेंड्रारोड, मिश्री देवी शासकीय कन्या हाइयर सेकेंडरी स्कूल गौरेला और उच्च माध्यमिक विद्यालय (टिकरकला) गौरेला शामिल है। परीक्षा से पहले पीएससी ने अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दिशा-निर्देश में परीक्षार्थियों के साथ-साथ परीक्षा कार्य में लगाए गए अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। उन्हें भी सेलफोन (मोबाइल) या कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। पीएससी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र के समस्त प्रवेश द्वार बंद कर दिये जाएंगे।
- कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिधियों को विधानसभा क्षेत्र राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ की मतदाता सूची की प्रतियां सौंपीजिले में कुल 4 हजार 377 नए मतदाताओं की वृद्धिगरियाबंद/भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का संचालन किया जा रहा है। जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम तथा 55 बिन्द्रानवागढ़ की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएस उइके द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत आज 21 फरवरी 2026 को विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक प्रकाशन किया गया था, जिसके अनुसार जिले में कुल 4 लाख 33 हजार 247 मतदाता दर्ज थे। इनमें 2 लाख 14 हजार 480 पुरुष, 2 लाख 18 हजार 759 महिला एवं 8 अन्य मतदाता शामिल थे। विधानसभा क्षेत्र 54 राजिम में उस समय 2 लाख 15 हजार 648 मतदाता दर्ज थे, जिनमें 1 लाख 6 हजार 876 पुरुष, 1 लाख 08 हजार 766 महिला एवं 6 अन्य मतदाता शामिल थे। विधानसभा क्षेत्र 55 बिन्द्रानवागढ़ में 2 लाख 17 हजार 599 मतदाता दर्ज थे, जिनमें 1 लाख 7 हजार 604 पुरुष, 1 लाख 9 हजार 993 महिला एवं 2 अन्य मतदाता सम्मिलित थे।प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात दावा एवं आपत्ति की अवधि निर्धारित की गई, जिसके दौरान नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त हुए। उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार नाम जोड़ने के लिए कुल 610 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 653 व्यक्तियों के नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया दर्ज है। विलोपन के लिए कुल 91 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें 47 स्वीकृत एवं 44 निरस्त किए गए। संशोधन हेतु कुल 4 हजार 182 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 4 हजार 129 स्वीकृत एवं 53 निरस्त किए गए। इसके अतिरिक्त प्राप्त अन्य आवेदनों का भी नियमानुसार परीक्षण एवं निराकरण किया गया।सभी आवेदनों के परीक्षण एवं निराकरण के उपरांत आज 21 फरवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम सूची के अनुसार जिले में कुल 4 लाख 37 हजार 624 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 2 लाख 16 हजार 304 पुरुष, 2 लाख 21 हजार 312 महिला एवं 8 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र 54 राजिम में कुल 2 लाख 17 हजार 892 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1 लाख 7 हजार 749 पुरुष, 1 लाख 10 हजार 138 महिला एवं 6 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र 55 बिन्द्रानवागढ़ में कुल 2 लाख 19 हजार 731 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1 लाख 08 हजार 555 पुरुष, 1 लाख 11 हजार 174 महिला एवं 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार प्रारंभिक प्रकाशन की तुलना में जिले में कुल 4 हजार 377 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।मतदाता सूची की प्रति राज्य निर्वाचन आयोग की अधिकृत वेबसाइट सीईओ छत्तीसगढ़ और वोटर ईसीआई गवर्नमेंट डॉट इन पर भी उपलब्ध है। ऐसे मतदाता जिनके नाम त्रुटिवश शामिल नहीं हुए हैं या जिन्हें कोई आपत्ति है, वे निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अंतिम निर्वाचक नामावली में शामिल न होने वाले व्यक्ति मतदान के लिए अयोग्य माने जाएंगे।
- चार महीने तक चले निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन दिनांक 21.02.2026 को किया गया, जिसमें कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैमतदाता सूची के प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशन के बाद 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि हुई (शुद्ध वृद्धि)रायपुर/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया है। राज्य भर में दिनांक 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और चार महीने तक लगातार चले एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संचालन के बाद आज दिनांक 21.02.2026 को निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने, मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने या प्रविष्टियों में संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां दिनांक 23.12.2025 से 22.01.2026 के बीच प्रस्तुत किए गए थे। प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण दिनांक 14 फरवरी 2026 तक किया गया।निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन (Final Electoral Roll) के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवन्त कुमार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिकों को इस अभियान में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए बधाई एवं आभार व्यक्त किया। निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) (Special Intensive Revision) का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 33 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 90 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs), 1990 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs), 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) और 38,846 बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) सहित कई स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही है। राज्य के मतदाताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है। मीडिया, राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां -डिजिटलीकरणः कुल 2,12,30,737 मतदाताओं में से 1,84,95,920 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया।घर-घर सर्वेः बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया गया, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई।मतदाताओं की संख्या में बदलाव:प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले: 2,12,30,737 मतदाता।प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बादः 1,84,95,920 मतदाता।निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन के बाद 1,87,30,914 मतदाता।शुद्ध वृद्धि (Net Addition): प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।प्रक्रिया और पारदर्शिताःSIR की घोषणा के बाद से ही राज्य भर के 2,12,30,737 मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर भरे हुए गणना पत्रकों का डिजिटलीकरण का कार्य 'मिशन मोड' पर किया गया। इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नहीं मिले, उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के बीच बैठकें आयोजित की गईं।सभी जिलों में इन बैठकों के अंत में, जिन मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) छत्तीसगढ़ की वेबसाइटhttps://ceochhattisgarh.nic.in/पर प्रकाशित की गई थी।SIR से संबंधित पहलुओं/प्रक्रिया की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई ताकि प्रक्रिया को समझने व फॉर्म भरने आदि में आसानी हो।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं के लिए आवश्यक समस्त जानकारी प्रेसनोट, मतदाता जागरूकता से संबंधित वीडियो आदि के जरिए समय-समय पर दी गई। मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का व्यक्तिगत रूप से समाधान किया गया।चार महीने तक चली निरंतर प्रक्रिया के बाद, दिनांक 01.01.2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में आज दिनांक 21.02.2026 को सभी मतदान केंद्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थानों पर निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।यह निर्वाचक नामावली सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइटhttps://ceochhattisgarh.nic.in/पर भी उपलब्ध है, जहाँ मतदाता अपने विवरण की जाँच कर सकते हैं।इस प्रक्रिया की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:राजनीतिक दलों को प्रतिः प्रत्येक जिले में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां (1) फोटो युक्त प्रिंटेड और 1 बिना फोटो वाली सॉफ्ट कॉपी) निशुल्क साझा की गई।फोटोग्राफ अपडेटः (SIR) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई।एसआईआर के दौरान आगामी अर्हता तिथि 01.10.2026 के संदर्भ में भावी मतदाताओं से प्रपत्र 6 में नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त किये गए हैं। सभी नागरिक अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली का अवलोकन निम्नांकित वेबसाइट पर भी कर सकते हैं:वेबसाइट:https://ceochhattisgarh.nic.in/वोटर पोर्टल:https://voters.eci.gov.in/ECINET ऐपबीएलओ (BLO) के माध्यम सेजिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय / ERO / AERO कार्यालय सेमहत्वपूर्ण निर्देश--यदि आपका नाम अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूट न जाए तथा कोई किसी अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो इस उद्देश्य के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की शुद्धता, आधुनिकता और समावेशिता के लिए चलाए गए इस निर्वाचक नामावलियों का इस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने में निर्वाचन प्रणाली के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (BLOS) और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय रहा है।
-
*पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश दिया*
बिलासपुर/जे.के. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, आर्ट्स एंड कॉमर्स के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 7 दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिवस का शुभारंभ योग सत्र से हुआ। योगाचार्य श्री विनोद डहरिया जी ने स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने परियोजना कार्य के अंतर्गत घर-घर जाकर महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के योगदान के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया।बौद्धिक परिचर्चा सत्र में भारत स्काउट एवं गाइड, बिलासपुर की जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ. पूनम सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिमतरी के व्याख्याता डॉ. प्रदीप निर्णेजक, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री महेंद्र बाबू टंडन तथा जे.के. साइंस, आर्ट्स एवं कॉमर्स पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सलीम खोखर विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिचर्चा का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका, जल संरक्षण एवं नशा-मुक्त समाज रहा। अतिथियों ने स्वयंसेवकों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया। पाचवें दिवस पर सभी स्वयंसेवकों एवं अतिथियों ने कौशल विकास परिसर, गतौरा में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में नागरिको की समस्याओं के निराकरण हेतु एम्बुलेंस एवं स्वर्गरथ संचालित है। नागरिको के मांग पत्र एवं मौखिक अनुरोध पर वाहन उपलब्ध कराया जाता है। जिससे उनके मुस्किल समय में निगम द्वारा निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराया जा सके। शहर के किसी भी परिवार में किसी सदस्य को अस्पताल पहुंचाने एवं किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर उनके परिवार को निःशुल्क वाहन सेवाएं दी जाती है।
-
*कलेक्टर ने किया कांदूल स्थित महतारी सदन का निरीक्षण*
*बिहान समूह की महिलाएं अपने उत्पाद को ऑनलाइन मार्केेट से जोड़ें - कलेक्टर*रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में बन रहे महतारी सदन में महिलाएं आज के आधुनिक समय में महिलाएं दुनिया में कदम से कदम मिलाकर चल रहीं हैं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने धरसींवा दौरे के दौरान ग्राम कांदुल के महतारी सदन पहुंचे जहां महिलाओं ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया ।कलेक्टर डॉ. सिंह ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि आप सभी आत्मनिर्भर होकर अपने व्यवसाय को समूह के साथ संचालित करें एवं अपने उत्पादों को बेचने के लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस के साथ अनुबंध करें और उनसे जुड़कर देश और विदेश में अपने उत्पाद बेचें ।कांदूल की महिलाएं पैरा आर्ट बनाने का कार्य कर रही है उन्होंने शान द्वारा लगाए गए कैंप से प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात यह कार्य प्रारंभ किया है। गांव की अन्य महिलाएं सिलाई, फिनायल एवं साबुन बनाने का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुकी है। अब उसका कार्य महतारी सदन से शुरू कर रही हैं।राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं को संबल प्रदान करने एवं स्वालंबी बनाने के लिए महतारी सदन का निर्माण कर रही हैं जहां महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना रोजगार शुरू कर अपने व्यवसाय को डिजिटल रूप से प्रोत्साहित करें।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे, तहसीलदार श्री राकेश देवांगन, जनपद सीईओ धरसींवा श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। - रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर मुख्य मार्ग से खम्हारडीह मार्ग होते हुए अवन्ति विहार मुख्य मार्ग तक जनहित में सुगम और सुव्यवस्थित सड़क आवागमन आमजनों को उपलब्ध करवाने हेतु अभियान चलाकर सड़क मार्ग पर कब्जा कर व्यवसायरत 11 अवैध ठेलों को व्यवस्था सुधार हेतु नियमानुसार कड़ाई करते हुए जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में सड़क मार्ग पर जप्त कर लिया और प्रमुख सड़क मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करवाया. इस कार्यवाही से उक्त मुख्य मार्ग में सड़क आवागमन सुगम और सुव्यवस्थित हो गया, जिससे आमजनों को त्वरित राहत प्राप्त हुई.
- रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उपअभियंता श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में अभियान चलाकर नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत सड्डू क्षेत्र में लगभग 6 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहाँ निर्मित अवैध सड़क को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर सड़क आवागमन बाधित करते हुए और अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़कर स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी.
-
-कहा कि पात्र हितग्राहियों को दें समय सीमा पर राशन
रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड, बैजनाथ पारा में राशन दुकान का निरीक्षण किया। वहां पर जाकर राशन के स्टॉक का अवलोकन किया साथ ही हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को खाद्यान सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें। यह ध्यान रखें कि जिन हितग्राहियों का देहांत हो चुका है या शिफ्ट हो चुके हैं उनका नाम संबंधित सूची से हटाएं। साथ ही जो बीपीएल सूची में हैं उन्हें ही उस कैटेगरी में खाद्यान सामग्री प्रदान करें। कलेक्टर ने कहा कि यह परीक्षण करें कि एक ही परिवार में कोई दो राशन कार्ड का लाभ न ले रहा हो, ऐसा पाए जाने पर उन पर नियमानुसार कार्यवाही करें। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। -
-उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति के संबंध में जारी किया परिपत्र
रायपुर। राज्य शासन ने रायपुर जिले में मुख्य जिला मार्ग उरला-पठारीडीह-बेरला मार्ग में खारुन नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 16 करोड़ 36 लाख 54 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से आज राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी। - बिलासपुर /छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका 21 फरवरी को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका रायगढ़ से सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 2 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। राज्यपाल का आगमन अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में होगा। इसके पश्चात वे यूनिवर्सिटी में दोपहर 3 बजे “ट्रांसफॉर्मिंग यूनिवर्सिटीज फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट” विषय पर आयोजित कुलपतियों के सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत राज्यपाल शाम 4 बजे बिलासपुर से चंदखुरी, जिला मुंगेली के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद शाम 5.15 बजे सड़क मार्ग से लोकभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
- बिलासपुर, / उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज नेहरू चौक बिलासपुर स्थित अपने शासकीय कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों से मुलाकात कर उनकी सामुदायिक एवं व्यक्तिगत समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों और शिकायतों को सीधे उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। श्री साव ने प्रत्येक आवेदन को इत्मीनान के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।जनदर्शन में प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज, बिलासपुर के प्रतिनिधियों ने सामाजिक भवन में हो रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। वहीं ग्राम पंचायत डेका के सरपंच ने लाल खदान से दर्रीघाट तक डिवाइडर में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग रखी, ताकि क्षेत्र में आवागमन सुरक्षित हो सके। देसहा कुर्मी क्षेत्रीय महासभा सेमरसेल मुंगेली के अध्यक्ष कलेश्वर कश्यप ने सेमरसल में कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन की स्वीकृति हेतु ज्ञापन दिया। प्रेस कर्मचारी संघ के महासचिव तेरस यादव ने अपने पुत्र की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया।इस दौरान पद्मश्री सम्मानित रामलाल बरेठ ने शिष्यों द्वारा अपनी 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया। नगर पालिका निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 54 की पार्षद रानी देवांगन ने पुराना तालाब, चिंगराजपारा के सौंदर्यीकरण के लिए ज्ञापन दिया। इसके अतिरिक्त श्री राम जानकी कल्याण सेवा समिति सेमरसल हाई स्कूल एवं मेला स्थल में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग उठाई। क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य ही आम जनता को त्वरित राहत दिलाना है और सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।
-
-हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम
बिलासपुर, /बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान (नाइट लैंडिंग) का सफल ट्रायल किया गया। स्टेट प्लेन द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक ट्रायल ने बिलासपुर को हवाई सेवाओं के नए युग में प्रवेश दिला दिया है। नाइट लैंडिंग परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। ट्रायल के दौरान रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक समन्वय एवं सभी तकनीकी मानक संतोषजनक पाए गए। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री एन. बिरेन सिंह, क्षेत्रीय निदेशक नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो, रायपुर सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इसे बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को अधिक उड़ान विकल्प मिलेंगे और क्षेत्र के औद्योगिक,व्यावसायिक एवं पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताओं एवं अंतिम स्वीकृतियों के बाद नियमित नाइट फ्लाइट संचालन प्रारंभ किया जाएगा। यह सफल ट्रायल बिलासपुर शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। - -उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति के संबंध में जारी किया परिपत्रबिलासपुर.। राज्य शासन ने बिलासपुर में टेलीफोन एक्सचेंज पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 5 करोड़ 10 लाख 59 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 3.29 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से आज राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।
-
*हितग्राही को मिला प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना का लाभ, प्रति महिना करीब 17 टन हो रहा उत्पादन*
रायपुर/कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह धरसींवा विकासखण्ड के दौरे पर निकले। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के हितग्राहियों द्वारा किए जा रहे मत्स्य पालन का निरीक्षण किया। वहां के हितग्राहियों ने बताया कि वहां के 05 नर्सरी एवं 04 तालाबों में मत्स्य पालन किया जा रहा है। नर्सरी में जो फिश सीड विकसित होते हैं उसे दुबारा तालाब में डाल दिया जाता है। इस प्रकार प्रति महीने करीब 17 टन का उत्पादन होता है। कलेक्टर ने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना को अच्छी तरह से क्रियान्वयन करें, जल संरक्षण पर अधिक ध्यान देवें जिसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे, तहसीलदार श्री राकेश देवांगन, जनपद सीईओ धरसींवा श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -
महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका ने बच्चों को हिंदी में अधिकाधिक अंक अर्जित करने के बताए तरीके
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका रचना तिवारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी में व्याकरण का विशेष महत्व है। हिंदी विषय की पढ़ाई में सबसे महत्वपूर्ण हमारी लिखावट होती है। सुंदर अक्षरों के साथ हमें प्रश्नपत्र हल करना चाहिए। जब हम लिखकर अभ्यास करते हैं, तो वह लिखा हुआ हमारे स्मृति पटल पर छप जाता है, हमें याद रहता है। परीक्षा कक्ष में भी आसानी से याद आ जाता है। सवालों के जवाब रटे नहीं, समझे और उत्तर अपने शब्दों में लिखे।रचना के अनुसार पूरा सिलेबस समझना जरूरी है, जिसमें गद्य, पद्य, व्याकरण, अपठित गद्यांश और लेखन कौशल शामिल होते हैं। गद्य और पद्य की तैयारी करते समय अध्यायों को बार-बार पढ़ें, लेखक या कवि का नाम याद रखें और मुख्य भाव और संदेश को समझें, क्योंकि परीक्षा में भावार्थ और केंद्रीय विचार से जुड़े प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं। व्याकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि इससे पक्के अंक मिलते हैं।हिंदी की शिक्षिका रचना ने कहा कि समास, अलंकार, मुहावरे, संधि और वाक्य शुद्धि जैसे विषयों का रोज अभ्यास करें। लेखन कौशल में निबंध, पत्र, अनुच्छेद और विज्ञापन लेखन का अभ्यास करें। सही प्रारूप और साफ लिखावट पर ध्यान दें। साथ ही, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न समझ में आता है और समय प्रबंधन की आदत बनती है। नियमित पुनरावृत्ति, अपने शब्दों में उत्तर लिखना और प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर उत्तर देना अच्छे अंक प्राप्त करने में बहुत सहायक सिद्ध होता है।रचना तिवारी ने कहा कि अपठित गद्यांश और अपठित पद्यांश को ध्यान से दो बार अवश्य पढ़ें, तभी हमें उत्तर मिलते हैं। एक बहुत आवश्यक बात प्रश्नों के उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का ध्यान रखें, ताकि अनावश्यक बातें न लिखें ताकि इससे समय भी बचे। साथ ही हमारे कोई भी प्रश्न न छूटें। - रायपुर। , प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।कुलपति प्रो. दयाल ने विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत, अद्भुत संगठन शिल्पी और त्याग-सादगी की प्रतिमूर्ति कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। प्रो. दयाल ने ग्रंथालय में शोधार्थियों एवं पीजी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके शोध कार्यों की जानकारी ली। विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो संवाद 90.8 एफएम में उन्होंने शुभकामना संदेश रिकॉर्ड किया तथा टेलीविजन स्टूडियो और विभिन्न संकाय भवनों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नवागत कुलपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
- -हथकरघा बुनकर संघ का 280.33 करोड रुपए का अनुमानित बजट पारित-मांग आदेशों में कमी पर चिंतारायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा में वर्ष 2026-27 के लिए 280.23 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट ध्वनि मत से पारित किया गया। बैठक में विभिन्न शासकीय विभागों से प्राप्त मांग- आदेशों में लगातार आ रही कमी पर गंभीर चिंता जताई गई और विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।आमसभा का आयोजन संघ के अध्यक्ष श्री भोजराम देवांगन की अध्यक्षता में वीआईपी चौक, रायपुर स्थित एक निजी होटल में हुआ। बैठक में रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और कांकेर जिलों से 96 प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में वर्ष 2024-25 के वित्तीय प्रतिवेदन और वर्ष 2025-26 में 31 जनवरी 2026 तक के वास्तविक आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 280.23 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट पारित करते हुए संघ की गतिविधियों के विस्तार पर सहमति बनी।मांग आदेश बढ़ाने पर जोरआमसभा में विभागों से मिल रहे मांग आदेशों में कमी को संघ के लिए चुनौती बताया गया। प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास कर शासकीय विभागों से अधिक से अधिक मांग आदेश प्राप्त किए जाएं।साथ ही, वस्त्र उत्पादन नहीं करने वाली निष्क्रिय अथवा अकार्यशील प्राथमिक बुनकर समितियों की सदस्यता समाप्त करने, बुनाई मजदूरी में वृद्धि तथा समितियों के सेवा प्रभार में बढ़ोतरी की मांग भी रखी गई।ऑनलाइन इन्वेंट्री से बढ़ेगी पारदर्शिताग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री श्याम धावड़े ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशानुसार विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए एनआईसी के माध्यम से ऑनलाइन इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया है। इससे सभी विभाग हाथकरघा संघ में उपलब्ध वस्त्र स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुनकरों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।कोसा-कॉटन के लिए डिज़ाइनर और मार्केटिंग कंसल्टेंटसंघ के अध्यक्ष श्री भोजराम देवांगन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के उत्कृष्ट बुनकरों द्वारा निर्मित कोसा और कॉटन वस्त्रों का मूल्य संवर्धन किया जाएगा। इसके लिए निफ्ट डिज़ाइनरों की सेवाएं ली जा रही हैं और ऑनलाइन मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए मार्केटिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया जा रहा है। इससे हाथकरघा उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।बिलासा शोरूम का विस्तारसंघ द्वारा कोसा और कॉटन वस्त्रों के प्रचार-प्रसार के लिए बस्तर संभाग के जगदलपुर में शोरूम प्रारंभ किया जा चुका है। इसके अलावा अम्बिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, बालोद, डोंगरगढ़ और चन्द्रपुर में शोरूम खोलने की तैयारी है। राज्य के बाहर मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे महानगरों में भी ‘बिलासा’ शोरूम प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया है।बुनकर सम्मेलन में होगा सम्मानबैठक में जानकारी दी गई कि बुनकरों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार, वरिष्ठ बुनकर सम्मान और उच्च शिक्षा प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री जी से समय लिया जाएगा।राज्य बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा में लिए गए निर्णय के संबंध में ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार हाथकरघा और ग्रामोद्योग क्षेत्र को आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कोसा एवं कॉटन उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विपणन तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय समन्वय बढ़ाकर मांग आदेशों में वृद्धि सुनिश्चित की जाए तथा बुनकरों की आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस पहल की जाए।आमसभा में संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री कमल देवांगन, वित्त विभाग के श्री दिवाकर राठौर, सहकारिता विभाग के श्री उमेश तिवारी, ग्रामोद्योग विभाग के श्री अमृत यादव, संयुक्त संचालक हाथकरघा श्री ए. अयाज़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय योजनाओं की जानकारी सचिव श्री एम.एम. जोशी ने दी। आभार प्रदर्शन लेखाधिकारी श्री विलास कुमार झाड़े ने किया तथा संचालन श्री गोविन्द देवांगन ने किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती (21 फरवरी) पर उन्हें स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हिन्दी एवं अंग्रेजी पत्रकारिता को सशक्त स्वरूप प्रदान करने में स्वर्गीय मधुकर खेर का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय खेर ने अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनोन्मुखी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता का विस्तार किया। उन्होंने आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन का ध्यान जनहित के विषयों की ओर आकर्षित किया और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मधुकर खेर की लेखनी सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़ी रही। उन्होंने प्रदेश में जिम्मेदार, मूल्यनिष्ठ और स्वस्थ पत्रकारिता की मजबूत परंपरा स्थापित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय खेर का समर्पण, उनकी कार्यशैली और उनके उच्च आदर्श आज भी प्रदेश के पत्रकारों तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार और सिद्धांत हमें निष्पक्ष, सशक्त एवं समाजोन्मुखी पत्रकारिता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
- -आकांक्षा प्रोजेक्ट के तहत 35 युवा रोजगार हेतु चेन्नई रवानारायपुर /नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले सुकमा जिले से आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 35 युवा (16 युवतियां एवं 19 युवक) प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने हेतु चेन्नई के लिए रवाना हुए। यह अवसर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में संचालित प्रयासों का परिणाम है।जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में संचालित ‘आकांक्षा – सशक्त युवा, सशक्त सुकमा’ कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित युवाओं को लाइवलीहुड कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर युवाओं में उत्साह, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।एमओयू के माध्यम से रोजगार के अवसरजिला प्रशासन ने निजी क्षेत्र में रोजगार के ठोस अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चेन्नई स्थित ड्राइव मैनेजमेंट सर्विसेज के साथ एक विशेष एमओयू किया है। इस साझेदारी के माध्यम से सुदूर अंचलों के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल उन युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है, जिन्हें अब तक अवसरों की सीमित उपलब्धता के कारण प्रतिस्पर्धात्मक मंच नहीं मिल पाता था।महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदमचयनित युवाओं में 16 युवतियों की भागीदारी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह पहल न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन का भी संकेत है। पहली बार जिले से बाहर रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलने से युवाओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना सुदृढ़ हुई है।कलेक्टर श्री अमित कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘आकांक्षा – सशक्त युवा, सशक्त सुकमा’ कार्यक्रम केवल रोजगार उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सुकमा का प्रत्येक युवा कौशलयुक्त बने और उसे आजीविका के लिए श्रेष्ठ मंच प्राप्त हो।ग्राम आसिरगुड़ा, कोंटा निवासी सोड़ी बसंती ने बताया कि यह उनके जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है। पहली बार घर से बाहर जाकर रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर सकेंगी।बोरगुड़ा निवासी सोनिया नुप्पो ने जिला प्रशासन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि सुकमा जिला प्रशासन भविष्य में भी रोजगार मेलों, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं उद्योग साझेदारियों के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्र की पहचान से आगे बढ़कर सुकमा को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और अवसरों से परिपूर्ण जिले के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर, लाइवलीहुड कॉलेज के प्रभारी अधिकारी श्री कैलाश कश्यप सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-
-स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट स्पर्धा: इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन बनी चैम्पियनरायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन ने अपने नाम कर लिया।समापन समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जब वे खेल के मैदान में उतरते हैं तो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश समाज तक पहुंचता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने की अपेक्षा जताई।नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेले गए फाइनल में विस्तार न्यूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक इलेवन ने 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हेमंत डोंगरे (14 रन), तिलक साहू (12 रन) और लक्ष्मण लेखवानी (17 रन) की पारियों ने टीम को जीत दिलाई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हेमंत डोंगरे को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए संजय सिंहदेव को प्लेयर ऑफ द सीरीज सम्मान मिला।विजेता टीम के कप्तान मोहन तिवारी ने ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये का प्रतीकात्मक चेक और स्वर्ण पदक ग्रहण किए। उपविजेता टीम को 41,000 रुपये का चेक एवं रजत पदक प्रदान किए गए। सेमीफाइनल में उपविजेता रही एस. जरनो और IBC 24 की टीमों को 21,000-21,000 रुपये के प्रतीकात्मक चेक एवं कांस्य पदक दिए गए।पूरे टूर्नामेंट में रवि मिरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, ऋषि नेताम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, लविंद्र पाल सिंह को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तथा मुकेश दरयाब को सर्वश्रेष्ठ कैच के लिए सम्मानित किया गया। शतक लगाने वाले प्रमोद मिश्रा, योगेश मिश्रा और संदीप प्रधान को “शतक वीर” तथा 10 खिलाड़ियों को “अर्धशतक वीर” की ट्रॉफी प्रदान की गई।इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व प्रताप तोमर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, राज्य सूचना आयोग के सदस्य शिरीष मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी और क्रिकेट के बाद शीघ्र ही इंडोर गेम्स की शुरुआत होगी। पूरे आयोजन में पत्रकारों की खेल भावना और आपसी सौहार्द की सराहना की गई।



.jpg)
.jpg)



.jpg)





.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)






