- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने राम मंदिर चंदा विवाद पर दुष्प्रचार करने वाले को आड़े हाथ लिया है। श्री चौधरी ने कहा कि वह एक आपराधिक प्रकरण है जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं, कड़ाई से जांच हो रही है और कोई अगर दोषी होंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। श्री चौधरी ने कहा कि लेकिन इस घटना के बहाने श्रीराम भक्तों की आस्था पर सवाल उठाने वाले कालनेमियों को जनता भली-भांति पहचानती है, उनके झाँसे में कोई नहीं आने वाला।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि ऐसे किसी घटना से रामलला के प्रति हमारी आस्था पर चोट का सवाल ही नहीं पैदा होता है। हमारी आस्था मोम की नहीं बनी है जो ऐसी किसी आपराधिक घटना से पिघल जाये। श्रीराम मंदिर पाँच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद आज जिस वैभव के साथ खड़ा है, वह हमारे गर्व के लिए काफी है। वह इस बात का साक्षी है कि श्रद्धालुओं के दान का अधिकतम बेहतर ढंग से उपयोग किया गया है। वह भारत के सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि जिन तत्वों ने सरयू के जल को श्रीराम भक्तों के रक्त से लाल कर दिया था या जो श्रीराम के अस्तित्व से ही इनकार कर रहे थे, वे अगर आज आस्था की बात कर घड़ियाली आसूं बहा रहे है हैं, ऐसे लोगों के प्रोपगंडा से हमारी आस्था पर कोई ठेस पहुँचने का प्रश्न ही नहीं है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतवर्ष के आस्था का प्रतीक हैं और रहेंगे।
- अरपा नदी के पुनरुद्धार के लिए 251 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी सैद्धांतिक सहमतिनिर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सुनिश्चित करने के निर्देश70 नालों के गंदे पानी को नदी में जाने से रोकने बनेगा व्यापक तंत्रबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का भ्रमण कर नगर निगम, स्मार्ट सिटी तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि कार्यों में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी और नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे भी उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मंगला स्थित 10 एमएलडी एवं 6 एमएलडी क्षमता के निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), कोनी कन्वेंशन सेंटर, शिवघाट बैराज, रामसेतु के बाईं ओर अटल पथ निर्माण, अशोकनगर-बिरकोना सड़क गौरव पथ निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने में आ रही बाधाओं का निराकरण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसटीपी निर्माण में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ठेकेदार निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अरपा नदी बिलासपुर की जीवनदायिनी है और शहरवासियों की भावनाओं से जुड़ी हुई है। इसके संरक्षण एवं पुनरुद्धार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अरपा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और उसके पुनरुद्धार के लिए तैयार 250 करोड़ 93 लाख रुपये की परियोजना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए इसे शीघ्र धरातल पर उतारने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहर के लगभग 70 नालों का दूषित पानी सीधे अरपा नदी में गिर रहा है, जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम द्वारा 250.93 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया गया है। इसके तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र में 17 किलोमीटर लंबाई में प्रवाहित 70 नालों के दूषित जल को उपचारित करने की व्यापक योजना बनाई गई है। परियोजना में 57 स्थानों पर इंटरसेप्शन एवं डाइवर्जन स्ट्रक्चर, 13 स्थानों पर डाइवर्जन वियर, 9.99 किलोमीटर डाइवर्जन सीवर, 2.77 किलोमीटर सीवरेज पंपिंग राइजिंग मेन, 3 सीवेज पंपिंग स्टेशन, 2 नए एसटीपी सहित विद्युतीकरण एवं इंस्ट्रूमेंटेशन कार्य शामिल हैं। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से नालों का गंदा पानी नदी में जाने से पहले उपचारित किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर राज्य शासन स्तर पर त्वरित स्वीकृति की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अरपा नदी के संरक्षण का कार्य जल्द प्रारंभ हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में बेतरतीब ढंग से लगे बिजली के खंभों एवं ट्रांसफार्मरों को व्यवस्थित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही भविष्य में नए बिजली खंभे अथवा ट्रांसफार्मर स्थापित करने से पूर्व नगर निगम की अनिवार्य सहमति लेने के निर्देश दिए। कोनी स्थित कन्वेंशन सेंटर के लिए पर्याप्त वाहन पार्किंग विकसित करने तथा उसके पीछे स्थित शासकीय भूमि का उपयोग पार्किंग के रूप में किए जाने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के सभी काम समय पर पूर्ण हों, और लोगों को त्वरित रूप से इनका लाभ मिले। ठेकेदारों को पेनाल्टी अथवा सजा दिलाना हमारा उद्देश्य नहीं है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विकास परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्ण होने से बिलासपुर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और शहर की दशा एवं दिशा में व्यापक परिवर्तन आएगा। निरीक्षण के संपूर्ण कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला साथ थे। उन्होंने भी अधिकारियों को लम्बे समय से अधूरे पड़ें इन कार्यों को जल्द पूर्ण करने का व्यवहारिक समाधान सुझाया। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी परियोजना, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी, जल संसाधन विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, इतिहास, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा अद्भुत संगम-विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ में दो दिनों तक सजेंगी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियांरायपुर ।सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत के प्रतीक रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम दिवस के अवसर पर 29 एवं 30 जून को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित महोत्सव में प्रदेश की लोकसंस्कृति, साहित्य, इतिहास, पुरातत्व और पर्यटन की समृद्ध विरासत एक साथ देखने को मिलेगी। महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, इतिहासकार, कलाकार, शोधकर्ता, पर्यटक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।29 जून को प्रातः 10ः30 बजे अतिथियों के आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। स्वागत समारोह, अतिथियों के उद्बोधन तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं पर आधारित लोकनृत्य, लोकगीत एवं लोकवाद्य प्रस्तुतियां पूरे दिन आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सायंकाल सुप्रसिद्ध लोक एवं सांस्कृतिक कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां महोत्सव को और अधिक भव्य बनाएंगी। महोत्सव के दौरान आगंतुक विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला के रूप में विख्यात सीताबेंगरा गुफा, ऐतिहासिक जोगीमारा गुफा, रामगढ़ पर्वत श्रृंखला तथा अन्य महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण करेंगे। विशेषज्ञ इन धरोहरों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व की विस्तृत जानकारी देंगे।30 जून को साहित्य, इतिहास एवं संस्कृति पर केंद्रित परिचर्चाएं, जनजातीय संस्कृति की प्रस्तुतियां, लोककलाओं का प्रदर्शन, स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी तथा विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का सम्मान भी किया जाएगा। रामगढ़ महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ पर्यटन को नई गति प्रदान करेगा। महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को रामगढ़ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को निकट से जानने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन ने प्रदेशवासियों, साहित्यकारों, कलाकारों, विद्यार्थियों एवं पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से शिकायतों का त्वरित समाधान, छात्र का तत्काल कक्षा 9वीं में हुआ प्रवेश-समयबद्ध कार्रवाई से शिक्षा विभाग ने कायम किया जनविश्वास, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सुशासन का प्रभावी माध्यमरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जा रही है, जिससे आम नागरिकों का शासन पर विश्वास और मजबूत हो रहा है।मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावशीलता का एक प्रेरक उदाहरण रायगढ़ जिले के विकासखंड पुसौर में देखने को मिला, जहां विद्यालय प्रवेश में आ रही कठिनाई से जूझ रहे एक छात्र की समस्या का समाधान महज कुछ ही समय में कर दिया गया।ग्राम खोखरा निवासी श्री श्याम कुमार पटेल ने अपने पुत्र पवन देव पटेल के कक्षा 9वीं में प्रवेश नहीं होने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भुवनेश्वर पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शिकायतकर्ता से संपर्क किया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।पालक की इच्छा के अनुरूप छात्र का प्रवेश शासकीय हाई स्कूल तेलीपाली में कराने के लिए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए गए। विद्यालय के प्राचार्य के सहयोग से छात्र का विधिवत प्रवेश सुनिश्चित कराया गया। प्रवेश उपरांत विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।समस्या के त्वरित समाधान पर छात्र के पालक श्री श्याम कुमार पटेल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। समय पर कार्रवाई होने से उनके पुत्र का शैक्षणिक सत्र प्रभावित नहीं हुआ और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और नागरिकों के बीच विश्वास का सशक्त सेतु बन चुकी है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी विद्यार्थी शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे और प्रत्येक छात्र को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जो प्रदेश में सुशासन को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों और शासन के बीच विश्वास का नया अध्याय लिख रही है।
- -किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारीरायपुर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राज्यभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाली पीआरओएम (च्त्व्ड) उर्वरक की 11 बोरियां (लगभग 550 किलोग्राम) जब्त की हैं।महासमुंद जिले के कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयनाबाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में सालेपाली, पाइकमाल, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) प्रिंट वाली उर्वरक की 11 बोरियां मिलीं, जिन्हें नियमानुसार जब्त कर लिया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के हितों की सुरक्षा तथा उर्वरकों की गुणवत्ता एवं वैध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उर्वरक के भंडारण एवं विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्यभर में यह निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
- -पशुधन की सुरक्षा के लिए राज्यभर में सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देशरायपुर। मानसून के आगमन के साथ पशुओं में फैलने वाली खतरनाक जीवाणुजनित बीमारी गलघोंटू (एचएस/बघर्रा) का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए पशुधन विकास विभाग ने राज्य के सभी पशुपालकों से सतर्क रहने तथा अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि समय पर टीकाकरण और त्वरित उपचार से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गलघोंटू रोग मुख्य रूप से गाय, भैंस और भेड़ को प्रभावित करता है। संक्रमण होने पर पशुओं में तेज बुखार, गले एवं जबड़े के नीचे सूजन, मुंह से अत्यधिक लार निकलना, नाक से स्राव, सांस लेने में कठिनाई तथा गले से घरघराहट की आवाज जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कई मामलों में पशु चारा खाना बंद कर देते हैं, दुग्ध उत्पादन प्रभावित होता है और गंभीर स्थिति में उनकी मृत्यु भी हो सकती है।पशु चिकित्सा विभाग ने पशुपालकों से कहा है कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखें, प्राथमिक उपचार प्रारंभ करें तथा तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय या पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें। साथ ही किसी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पशुओं में बीमारी के लक्षण मिलने पर इसकी सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की गई है।अधिकारियों ने बताया कि मानसून के दौरान पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और शीघ्र उपचार ही सबसे प्रभावी उपाय हैं। इसके लिए राज्यभर में आवश्यक सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
- -स्थानीय लोगों से की आत्मीय मुलाकातरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान कोण्डागांव जिले के ग्राम मर्दापाल स्थित साप्ताहिक बाजार में अचानक पहुंचे। नारायणपुर के कन्हारगांव में आयोजित कार्यक्रम से घने वनांचलों कडेनार, हड़ेली और मर्दापाल होते हुए कोण्डागांव जाते समय सड़क किनारे लग रहे साप्ताहिक बाजार को देखकर आप को रोक ना सके और उन्होंने अपना काफिला रुकवाया एवं सीधे बाजार में लोगों के बीच पहुंच गए।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बाजार में मौजूद ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से बाजार की व्यवस्थाओं, क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा जनजीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि नक्सल भय खत्म होने के बाद अब यहां के बाजार में रौनक लौट आई है। मर्दापाल के आस पास के कई ग्रामीण जो पहले बाजार में नहीं आ पाते थे, अब दूर दूर से ग्रामीण बाजार में शामिल हो रहे हैं। उनके सहज और आत्मीय व्यवहार से बाजार में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
- * *ऑडिट प्रक्रिया पर आपत्ति नहीं, लेकिन समय-सीमा में काम करना होगा अनिवार्य: महापौर** *डीजल जैसे आवश्यक खर्चों और भुगतानों में देरी पर नव-नियुक्त ऑडिटर को दो टूकरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर में विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आडिटरो को बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए हैँ । निगम में नव-नियुक्त ऑडिटर द्वारा भुगतानों और फाइलों के ऑडिट में की जा रही अत्यधिक देरी और लापरवाही को लेकर महापौर ने कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार करने के सख्त निर्देश दिए हैँ ।बैठक में महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि वित्तीय अनुशासन और नियमों के तहत ऑडिट करने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। ऑडिटर नियमों की जांच १०० बार करें, यह उनका अधिकार है; लेकिन ऑडिट के नाम पर फाइलों को कई-कई दिनों तक दबाकर बैठना और नगर निगम के जरूरी कामों को रोकना पूरी तरह से अनुचित है।महापौर ने अत्यंत नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऑडिटर के इस ढीले रवैये के कारण जहां एक ओर शहर के विकास कार्य करने वाले ठेकेदार भुगतानों के लिए परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डीजल जैसे अत्यंत आवश्यक और आकस्मिक खर्चों की फाइलें भी चार-चार दिनों तक लंबित रखी जा रही हैं। यदि डीजल की आपूर्ति प्रभावित होती है, तो इसका सीधा असर शहर की सफाई, पानी और अन्य आवश्यक नागरिक सेवाओं पर पड़ेगा, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नव-नियुक्त ऑडिटर को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया है कि वर्तमान में लंबित सभी आवश्यक भुगतानों और डीजल से संबंधित फाइलों का निराकरण निश्चित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही भविष्य में आने वाली प्रत्येक फाइल के ऑडिट के लिए एक निश्चित और तार्किक समय-सीमा तय करने को कहा गया है, ताकि कोई भी भुगतान अनावश्यक रूप से न अटके।महापौर ने स्पष्ट किया कि रायपुर की जनता के हित और शहर के विकास कार्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।
- स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और नियमित रखरखाव पर दिया जोर*बिलासपुर/जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत ठरकपुर एवं नरगोडा में संचालित गोबर गैस (बायोगैस) संयंत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनकी कार्यप्रणाली, गैस उत्पादन, उपयोग एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनके अनुभव और सुझाव भी प्राप्त किए।ग्रामीणों ने बताया कि गोबर गैस के उपयोग से एलपीजी और लकड़ी पर होने वाला खर्च कम हुआ है तथा धुएं से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी राहत मिली है। सीईओ श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को गोबर गैस संयंत्रों का नियमित रखरखाव, समय-समय पर सफाई तथा पर्याप्त मात्रा में गोबर उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गोबर गैस संयंत्र स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती को भी बढ़ावा देते हैं।सीईओ ने अधिकारियों को सभी गोबर गैस संयंत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा तकनीकी समस्याओं वाले संयंत्रों को शीघ्र सुधारकर पुनः संचालित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, जनपद पंचायत मस्तूरी के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर पर तीखा कटाक्ष कर कहा है कि जो पार्टी दशकों तक अपने ही जमीनी कार्यकर्ताओं को भूल चुकी थी और उन्हें सिर्फ एक वोट बैंक व दरी उठाने वाला समझती रही, वह आज 'प्रशिक्षण' के माध्यम से कार्यकर्ताओं में सम्मान की भावना जगाने का ढोंग कर रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि वस्तुतः देश और प्रदेश की जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से हताश और निराश हो चुके हैं। अपनी इस राजनीतिक जमीन को खिसकता देख कांग्रेस अब पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढाँचे और प्रशिक्षण शिविरों की नकल करने पर उतारू हो गई है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि बड़ी अजीब विडंबना है कि राहुल गांधी, सचिन पायलट और अलका लांबा जैसे नेता, जिन्हें खुद राजनीतिक मर्यादा, नीति और संगठन का कोई व्यावहारिक प्रशिक्षण नहीं है, अब अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का दावा कर रहे हैं। जो खुद अप्रशिक्षित हैं, वे दूसरों को क्या दिशा देंगे? क्या इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से वही पुराना 'कांग्रेस मार्ग' यानी भ्रष्टाचार करने की नई तकनीकें सिखाई जाएंगीं? डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता अपने ही समर्पित कार्यकर्ताओं को जनसेवा की सीख देने के बजाय 'स्लीपर सेल' जैसे देशविरोधी और आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित करते हैं। क्या अपने ही कार्यकर्ताओं को 'स्लीपर सेल' कहना कांग्रेस की नजर में उनका सम्मान है? क्या इस तथाकथित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को इसी अमर्यादित और अपमानजनक भाषा की शिक्षा दी जाएगी? डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी भी नकल कर ले, वह भाजपा जैसी राष्ट्रवादी और अनुशासित कार्यसंस्कृति कभी नहीं अपना सकती। कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर सिर्फ आंतरिक कलह को छिपाने और अपने निराश कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का एक असफल प्रयास मात्र है।
- प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा : पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से 'डिजिटल और हाईटेक' बन रहे हैं कार्यकर्तारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और 'डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म' कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा है कि 'पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' के तहत पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस महाभियान के अंतर्गत शुरू किए गए विशेष 'डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म' के माध्यम से कार्यकर्ताओं को तेजी से डिजिटल बनाने और उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पाणिग्रही ने कहा कि आज का युग सूचना और संचार क्रांति का युग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' के सपने को साकार करते हुए भाजपा अपने संगठन को भी पूरी तरह हाईटेक कर रही है। इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे सरकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जनता के बीच अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचा सकें। श्री पाणिग्रही ने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से गाँव और बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपने मोबाइल फोन के जरिए सीधे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास, अंत्योदय के सिद्धांत, देशहित की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ऑडियो-वीडियो और डिजिटल कंटेंट के रूप में दी जा रही है। इसी तरह, कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के सही और सकारात्मक उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विपक्ष के भ्रामक प्रचार और अफवाहों का तथ्यपूर्ण जवाब भी डिजिटल माध्यमों पर दे सकें। श्री पाणिग्रही ने आगे कहा कि भाजपा एक जीवन्त राजनीतिक संगठन है जो समय के साथ निरंतर खुद को अपग्रेड करता है। इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से प्रशिक्षित होकर हमारे कार्यकर्ता आने वाले समय में संगठन के कार्यों को और अधिक गति देंगे तथा जनता और सरकार के बीच एक मजबूत, आधुनिक सेतु के रूप में कार्य करेंगे। इस अभियान से अधिक-से-अधिक कार्यकर्ताओं से जुड़ने का आग्रह श्री पाणिग्रही ने किया है।
-
-पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा और रामअवतार तिवारी सम्मानित- स्व. कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान एवं सम्मान समारोह संपन्न-कार्यक्रम में 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों के अलावा अधिवक्ता भी हुए सम्मानितरायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा और रामअवतार तिवारी को 26 जून को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अवसर था स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान और सम्मान समारोह का। इसका आयोजन समाज सेवी संस्था 'ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा' द्वारा रायपुर के शहीद स्मारक भवन में किया गया था।गौरतलब है कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, राष्ट्रभक्त एवं प्रखर अधिवक्ता स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा की पुण्य स्मृति में समाज सेवी संस्था 'ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा' द्वारा उनके जीवन मूल्यों, त्याग और देशप्रेम को नमन करने हेतु प्रतिवर्षानुसार व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस साल यह कार्यक्रम 26 जून को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक तिवारी और स्व कमल नारायण शर्मा की सुपुत्री सविता पाठक उपस्थित थीं। इस वर्ष के व्याख्यान का विषय 'सुरक्षित भारत - चुनौतियाँ एवं समाधान' रखा गया, जिसने देश की सुरक्षा व्यवस्था, नीतिगत पहलुओं एवं जनसहभागिता पर गंभीर चिन्तन को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अश्विनी उपाध्याय ने राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिक अधिकारों और कानूनी सुधारों पर सशक्त विचार व्यक्त करते हुए धर्मान्तरण और घुसपैठ देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। भारत की सुरक्षा चुनौतियों एवं उनके समाधान पर उनके विचार उपस्थित जनसमूह, विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं एवं बुद्धिजीवियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहे।कार्यक्रम में 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया, जिनमें स्व. मोतीलाल त्रिपाठी, स्व. नारायण दास राठौर, स्व. नारायण प्रसाद दुबे, स्व. वल्लभ दास गुप्ता, स्व. सरदार सुंदर सिंह, स्व. जगन्नाथराव नायडू, स्व. नागरदास बावरिया, स्व. पारस राम सोनी, स्व. छेदीलाल दूबे, स्व. कुंजलाल मिश्रा एवं स्व. जगदीश प्रसाद मिश्रा के उत्तराधिकारी शामिल थे।इसके अलावा विधि सेवा के क्षेत्र में विनोद प्रधान, बृजेश नाथ पांडेय और श्रीमती रूपाली शर्मा को सम्मानित किया गया।समारोह में सांस्कृतिक एवं स्मृति प्रस्तुति भी आयोजित की गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।इस आयोजन में रायपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, छात्रों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं प्रेस मीडिया ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा संस्था प्रमुख सुषमा तिवारी सहित संरक्षक अजय शर्मा , सचिव ममता शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी एवम सदस्य गण उपस्थित थे। - जोन 6 ने बकाया अदा नहीं करने पर वार्ड 61 में 4 आवासीय सह व्यवसायिक परिसरों को सीलबंद किया, इनमें से 1 सम्पतिकर धारक ने स्थल पर 33175 रूपये का पार्ट पेमेंट किया-30 जून 2026 तक वर्तमान वर्ष 2026-27 का सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले सभी सम्पतिकर दाताओं को सम्पतिकर की राशि में 6:25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रहीरायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर आज दिनांक 25 जून 2026 गुरूवार को रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार 1 करोड़ रूपये से भी अधिक 634 सम्पतियों से 1 करोड़ 33 लाख 20157 रूपये का राजस्व वसूला गया.आज जोन 1 ने 55 सम्पतियों से 10 लाख 91078 रूपये, जोन 2 ने 52 सम्पतियों से 13 लाख 36 हजार 622 रूपये राजस्व वसूली की.इसी प्रकार जोन 3 ने 59 सम्पतियों से 13 लाख 56581 रूपये, जोन 4 ने 59 सम्पतियों से, 12 लाख 36151 रूपये, जोन 5 ने 61 सम्पतियों से 10 लाख 23 हजार 256 रूपये, जोन 6 ने 45 सम्पतियों से 10 लाख 48 हजार 889 रूपये, जोन 7 द्वारा 41 सम्पतियों से 16 लाख 12 हजार 219 रूपये, जोन 8 द्वारा 63 सम्पतियों से 13 लाख 51 हजार 858 रूपये का राजस्व वसूला गया. जोन 9 द्वारा 96 सम्पतियों से 10 लाख 52 हजार 411 रूपये का राजस्व और नगर निगम जोन 10 द्वारा 103 सम्पतियों से 22 लाख 11 हजार 92 रूपये का राजस्व आज दिनांक 25 जून 2026 गुरूवार को वसूला गया.वहीं जोन 6 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन अंतर्गत वार्ड 61 क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर 4 आवासीय सह व्यवसायिक परिसरों में सीलबंदी की कार्रवाई की गई. इनमें से स्थल पर एक सम्पतिधारक ने तत्काल 33 175 रूपये का पार्ट पेमेंट जोन 6 राजस्व विभाग को किया गया.यहां यह उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 जून 2026 तक वित्त वर्ष 2025-26 के देय सम्पतिकर की राशि की पूर्ण अदायगी करने वाले सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर की राशि में 6:25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है.
- नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में पाथ आईएएस एकेडमी के अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का किया गया औचक संयुक्त निरीक्षण, सम्बंधित संचालक को कड़े निर्देश दिए गएरायपुर/छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन, जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के दिशा - निर्देश पर नगर निगम रायपुर क्षेत्र में अग्निशमन विभाग एवं अन्य विभागों की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कोचिंग सेंटर में अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का लगातार औचक निरीक्षण जारी है.आज इस क्रम में नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में पाथ आईएएस एकेडमी में अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया गया और सम्बंधित संचालक को नियमानुसार कड़े निर्देश स्थल पर दिए गए.
- नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में पाथ आईएएस एकेडमी के अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का किया गया औचक संयुक्त निरीक्षण, सम्बंधित संचालक को कड़े निर्देश दिए गएरायपुर/छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन, जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के दिशा - निर्देश पर नगर निगम रायपुर क्षेत्र में अग्निशमन विभाग एवं अन्य विभागों की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कोचिंग सेंटर में अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का लगातार औचक निरीक्षण जारी है.आज इस क्रम में नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में पाथ आईएएस एकेडमी में अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया गया और सम्बंधित संचालक को नियमानुसार कड़े निर्देश स्थल पर दिए गए.
- -यदि किसी रहवासी नागरिक के पास ऐसा नल कनेक्शन है, जो नगर निगम के रिकार्ड में दर्ज नहीं है, तो नल कनेक्शन वैध करवाने के अवसर का लाभ उठाएं, अवैध नल कनेक्शन को वैध बनाएं”भविष्य में किसी भी अप्रिय दण्डात्मक कार्रवाई से बचने के लिए अपने नजदीकी जोन कार्यालय में तुरंत सम्पर्क कर योजना का लाभ लेने दिनांक 15 जुलाई से 15 अक्टूबर 2026 के मध्य सम्पर्क करें, इसके पश्चात अवैध नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी*-नल कलेक्शन वैध करवाने नियमितीकरण शुल्क की 3 गुना राशि अधिरोपित की जायेगीरायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र के रहवासी नागरिकों से विनम्र अपील की गयी है कि रायपुर शहर की जलप्रदाय प्रणाली को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए 'एकमुश्त जलकर निपटान योजना' लागू की गई है यदि नगर निगम क्षेत्र के किसी भी रहवासी नागरिक के पास कोई ऐसा नल कनेक्शन है, जो रायपुर नगर निगम के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है, तो उसे वैध कराने का यह एक सुनहरा और अंतिम अवसर है.रायपुर नगर पालिक निगम ने अपील की है कि भविष्य में किसी भी अप्रिय दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए इस योजना का तुरंत लाभ उठाएंसम्बंधित रहवासी अपना आवेदन अपने नजदीकी *जोन कार्यालय में 15 जुलाई से 15 अक्टूबर तक दे सकते हैं।आवासीय एवं व्यवसायिक कनेक्शन को वैध कराने के लिए ₹15,882 की राशि निर्धारित है, जिसका योजना के तहत पूरी राशि का भुगतान एक साथ (सिंगल इनस्टॉमेंट ) में करना अनिवार्य है。> ध्यान दें: दिनांक दिनांक 15 अक्टूबर 2026 * तक आवेदन नहीं कराने की स्थिति में *नल कनेक्शन विच्छेदन (काटने) की कार्रवाई की जाएगी अथवा नियमितीकरण शुल्क की तीन गुना (3X) राशि का भारी जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा. भविष्य की किसी भी वैधानिक प्रक्रिया, मानसिक परेशानी और नल विच्छेदन की कार्रवाई से बचने के लिए आज ही अपने संबंधित जोन कार्यालय में संपर्क करेंकिसी भी तकनीकी समस्या हेतु 9301953298 पर संपर्क करें।
-
-पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा और रामअवतार तिवारी सम्मानित- स्व. कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान एवं सम्मान समारोह संपन्न-कार्यक्रम में 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों के अलावा अधिवक्ता भी हुए सम्मानितरायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा और रामअवतार तिवारी को 26 जून को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अवसर था स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान और सम्मान समारोह का। इसका आयोजन समाज सेवी संस्था 'ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा' द्वारा रायपुर के शहीद स्मारक भवन में किया गया था।गौरतलब है कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, राष्ट्रभक्त एवं प्रखर अधिवक्ता स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा की पुण्य स्मृति में समाज सेवी संस्था 'ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा' द्वारा उनके जीवन मूल्यों, त्याग और देशप्रेम को नमन करने हेतु प्रतिवर्षानुसार व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस साल यह कार्यक्रम 26 जून को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक तिवारी और स्व कमल नारायण शर्मा की सुपुत्री सविता पाठक उपस्थित थीं।इस वर्ष के व्याख्यान का विषय 'सुरक्षित भारत - चुनौतियाँ एवं समाधान' रखा गया, जिसने देश की सुरक्षा व्यवस्था, नीतिगत पहलुओं एवं जनसहभागिता पर गंभीर चिन्तन को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अश्विनी उपाध्याय ने राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिक अधिकारों और कानूनी सुधारों पर सशक्त विचार व्यक्त करते हुए धर्मान्तरण और घुसपैठ देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। भारत की सुरक्षा चुनौतियों एवं उनके समाधान पर उनके विचार उपस्थित जनसमूह, विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं एवं बुद्धिजीवियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहे।कार्यक्रम में 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया, जिनमें स्व. मोतीलाल त्रिपाठी, स्व. नारायण दास राठौर, स्व. नारायण प्रसाद दुबे, स्व. वल्लभ दास गुप्ता, स्व. सरदार सुंदर सिंह, स्व. जगन्नाथराव नायडू, स्व. नागरदास बावरिया, स्व. पारस राम सोनी, स्व. छेदीलाल दूबे, स्व. कुंजलाल मिश्रा एवं स्व. जगदीश प्रसाद मिश्रा के उत्तराधिकारी शामिल थे।इसके अलावा विधि सेवा के क्षेत्र में विनोद प्रधान, बृजेश नाथ पांडेय और श्रीमती रूपाली शर्मा को सम्मानित किया गया।समारोह में सांस्कृतिक एवं स्मृति प्रस्तुति भी आयोजित की गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।इस आयोजन में रायपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, छात्रों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं प्रेस मीडिया ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा संस्था प्रमुख सुषमा तिवारी सहित संरक्षक अजय शर्मा , सचिव ममता शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी एवम सदस्य गण उपस्थित थे। - दुर्ग. केंद्रीय जेल दुर्ग में आज बंदियों के पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से "नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में श्रीमती हिमांशु जैन, प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जिला दुर्ग द्वारा नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नशे से मुक्ति के प्रभावी उपाय, परामर्श (काउंसलिंग) तथा आत्मविश्वास एवं इच्छाशक्ति के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर बंदियों ने नशामुक्त जीवन अपनाने एवं समाज में लौटकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बंदियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।जेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि बंदियों के सर्वांगीण विकास एवं सफल पुनर्वास के लिए समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम, योग, ध्यान, कौशल विकास एवं परामर्श गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता है। इस प्रयासों का उद्देश्य बंदियों में समारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें अपराध एवं नशे से दूर रखते हुए समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापित करना है। "नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम" के आयोजन में जेल अधीक्षक श्री मनीष सम्भाकर एवं अन्य जेल स्टॉफ उपस्थित रहें।
- 0- जल संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन का सफल माध्यम बने निजी कुएँरायपुर. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत जल संरक्षण और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में निजी कुओं का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में जिले में कुल 185 निजी कुओं का निर्माण किया गया है, जिससे अनेक ग्रामीण परिवारों को सिंचाई की स्थायी सुविधा उपलब्ध हुई है।सिंचाई की उपलब्धता बढ़ने से फसल उत्पादन में सुधार होने के साथ-साथ सब्जी एवं बाड़ी जैसी अतिरिक्त आजीविका गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। इससे किसानों की आय बढ़ने की नई संभावनाएँ विकसित हुई हैं और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।यह पहल केवल किसानों की आय बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जल संरक्षण एवं जल संचयन की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो रही है। भूजल स्तर की सतत निगरानी के लिए प्रतिवर्ष मानसून से पहले और मानसून के बाद 'जलदूत एप' के माध्यम से नवीन एवं पूर्व से निर्मित सभी निजी कुओं का जलस्तर मापन दर्ज किया जा रहा है। इससे जल संसाधनों के संरक्षण और प्रभावी प्रबंधन में भी मदद मिल रही है।
- 0- जल्द मिले समाधान से उत्साहित दुर्गा बाई ने जताता मुख्यमंत्री के प्रति आभाररायपुर. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान और सुशासन को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है।इसी क्रम में रायपुर की श्रीमती दुर्गा बाई साहू का लंबे समय से लंबित आधार अपडेट का मामला मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के मात्र दो दिनों के भीतर सुलझ गया।श्रीमती साहू ने बताया कि पिछले 2-3 वर्षों से अपना आधार अपडेट कराने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन विभिन्न कारणों से उनका काम नहीं हो पा रहा था। आधार अपडेट नहीं होने से उन्हें सरकारी योजनाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।समस्या से परेशान होकर उन्होंने 13 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही संबंधित अधिकारियों और चिप्स कार्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनसे संपर्क किया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। इसके परिणामस्वरूप 15 जून 2026 को उनका आधार सफलतापूर्वक अपडेट कर दिया गया।दुर्गा बाई ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्या का मात्र दो दिनों में समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
- 0- जिले में 1381 बूथों पर 3,45,373 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य0- छूटे हुए बच्चों को 29-30 जून को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी खुराकरायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर 28 जून 2026 को पूरे रायपुर जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी पालकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निकटतम बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलाएं।भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो वायरस से ग्रसित बच्चे पाए गए हैं। इससे देश में पोलियो संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसी खतरे को देखते हुए 0 से 5 वर्ष के बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत जिले के समस्त ग्रामों एवं वार्डों में कुल 1381 पोलियो बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 04 टीकाकर्मी दो टीमों में बंटकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। बूथों की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक 05 बूथ पर एक सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है।यदि कोई बच्चा 28 जून को बूथ पर दवा पीने से छूट जाता है तो 29 एवं 30 जून को घर-घर भ्रमण कर ऐसे बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। पूरे अभियान की निगरानी एवं मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय के अधिकारी व कर्मचारी करेंगे।रायपुर जिले में 3,45,373 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। अभियान की सभी आवश्यक तैयारियां जैसे पोलियो मार्कर पेन, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, प्रशिक्षण, ओरल पोलियो वैक्सीन की उपलब्धता जिले के सभी विकासखण्डों एवं शहरी क्षेत्र में पूरी कर ली गई है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में अभियान का संचालन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी ने दी।राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, मितानिन, महिला आरोग्य समिति का सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही आइस पैक जमाने के लिए सिलेस्ट्री आइसक्रीम फैक्ट्री तथा कैप्स फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भी सक्रिय सहयोग दिया जा रहा है।जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी पालकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथ में ले जाकर पोलियो रोधी दवा पिलाकर उन्हें पोलियो वायरस से सुरक्षित करें।
- -शहीद की माताजी से की आत्मीय भेंट, अंत्योदय कार्ड जारी करने के दिए निर्देशरायपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के जगरगुंडा स्थित शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा एवं जनसेवा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शहीद की माताजी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य धरोहर है तथा उनके परिवारों का सम्मान और संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने संबंधित अधिकारियों को शहीद परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए शहीद की माताजी के लिए अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने को कहा, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, विश्वास और शांति के नए युग की ओर अग्रसर है। ऐसे समय में प्रदेश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना हम सभी का दायित्व है। शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
- -कभी नक्सल प्रभाव का प्रतीक रहे इलाकों में अब विकास, विश्वास और जनभागीदारी की नई इबारतरायपुर। बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे सुदूर अंचलों में अब शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आजीविका के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। इसी परिवर्तनशील बस्तर की तस्वीर को और सशक्त करने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एक दिवसीय प्रवास पर सुकमा जिले के जगरगुंडा, चिंतलनार, पूर्वर्ती और सिलगेर पहुंचीं।विशेष महत्व की बात यह रही कि श्रीमती राजवाड़े सड़क मार्ग से जगरगुंडा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनीं। वर्षों तक नक्सली हिंसा से प्रभावित रहे इस क्षेत्र में उनका आगमन विकास और शासन की संवेदनशील उपस्थिति का प्रतीक बनकर उभरा।दौरे के दौरान मंत्री ने पूर्वर्ती एवं सिलगेर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया तथा अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रमों में शामिल होकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया, ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र कभी असुरक्षा और हिंसा के कारण चर्चा में रहते थे, वहीं आज महिला स्वावलंबन, शिक्षा, पोषण और सामाजिक विकास के केंद्र बन रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और नई संभावनाओं का सृजन कर रही हैं।प्रवास के दौरान मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत जगरगुंडा स्थित कृतिका महिला संकुल स्तरीय संगठन (सीएलएफ) भवन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनकी आजीविका, स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।ग्रामीण महिलाओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि पहली बार कोई महिला मंत्री सड़क मार्ग से सीधे जगरगुंडा पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और संवाद करने आई हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल शासन के प्रति उनके विश्वास को और मजबूत करने वाली है तथा यह अनुभव कराती है कि विकास की मुख्यधारा अब वास्तव में उनके गांव तक पहुंच चुकी है।श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस, स्थानीय जनसमर्थन और सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के समन्वित प्रयासों से बस्तर में शांति, स्थायित्व और समृद्धि का नया वातावरण निर्मित हुआ है। जगरगुंडा, पूर्वर्ती और सिलगेर जैसे क्षेत्रों में आज बच्चों की मुस्कान, महिलाओं का बढ़ता आत्मविश्वास और विकास की नई संभावनाएं बदलते बस्तर की सशक्त पहचान बन चुकी हैं।
- -उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं-आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा किसकोड़ो - उप मुख्यमंत्री श्री शर्मारायपुर/ कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने वाले उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम किसकोड़ो में शुक्रवार 26 जून को ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। जिस स्थान पर कभी नक्सलियों की चौपाल लगती थी, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने देर शाम को ग्रामीणों के बीच जनचौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। वर्षों तक भय और हिंसा का दंश झेल रहा यह गांव अब लोकतंत्र, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रहा है।गांव पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर संवाद किया और एक-एक व्यक्ति की समस्याएं, मांग एवं सुझाव गंभीरता से सुनी। इस दौरान ग्राम किसकोड़ो सहित आसपास की आठ पंचायतों के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।ग्रामीणों ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, विद्युत व्यवस्था, बंडापाल में सब-स्टेशन निर्माण, खाद भंडारण केंद्र, स्कूल की बाउंड्रीवाल तथा मातला मार्ग पर पाइप पुलिया निर्माण जैसी अनेक मांगें रखीं। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हुए अस्पताल तक मरीजों के आवागमन के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराने तथा विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसकोड़ो को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। यहां पहुंचे ग्रामीणों में अपने क्षेत्र के विकास के लिए उत्साह देखकर उप मुख्यमंत्री ने कहा वर्षों तक डर के साए में रहने के बाद जल्द से जल्द विकास करने की जो ललक आज ग्रामीणों में दिख रही है वह अविश्वसनीय है।उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2025 तक किसकोड़ो एरिया कमेटी नक्सली गतिविधियों का प्रमुख केंद्र थी, जिसे अब नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया जा चुका है। हाल ही में गांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए बोर खनन कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किसकोड़ो का निरीक्षण भी किया।जनचौपाल में ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा कि पहले यहां नक्सलियों की चौपाल लगती थी, आज पहली बार शासन के उप मुख्यमंत्री की चौपाल लगी है। यह किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया कि पहले शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे। बच्चों को जबरन नक्सली संगठन में शामिल करने का प्रयास किया जाता था और सरकारी कर्मचारी भी यहां पदस्थापना होने के बावजूद कार्यभार ग्रहण करने से कतराते थे। आज वही गांव विकास, सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास के साथ नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि कभी भय और बंदूक की पहचान रखने वाला किसकोड़ो अब विकास, विश्वास और लोकतंत्र का नया प्रतीक बनकर उभर रहा है। यहां गूंज रहे "भारत माता की जय" के उद्घोष इस बदलते बस्तर की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को जैविक कृषि के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बेहतर प्रशिक्षण के साथ उनका सर्टिफिकेशन करने की भी आवश्यकता है, आसपास की सभी पंचायतों को मिलाकर ब्रांडिंग का कार्य किया जाए। उन्होंने लघु वनोपज प्रसंस्करण के लिए व्यवस्था निर्माण के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर कांकेर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एएसपी श्री आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, एडीएम श्री एएस पैकरा, एसडीएम अंतागढ़ श्री राहुल रजक सहित अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- रायपुर / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के सुकमा जिले के प्रवास के दौरान सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, लस्केपारा (छिंदगढ़) की पोषण वाटिका में नन्हें बच्चों के साथ मुनगा एवं पपीता के पौधों का पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘‘हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण’’ का संदेश देते हुए पौष्टिक आहार, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चों को मुनगा और पपीता के पोषण संबंधी महत्व, इनके स्वास्थ्य लाभ तथा संतुलित आहार में उनकी उपयोगिता के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के हाथों से भी पौधे लगवाए और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि मुनगा को "सुपोषण वृक्ष" के रूप में पहचान मिल चुकी है, क्योंकि इसकी पत्तियां, फलियां और फूल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं तथा कुपोषण की समस्या से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पपीता भी विटामिन एवं खनिज तत्वों का उत्कृष्ट स्रोत है, जो बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चों के अभिभावकों से अपने घरों एवं आंगनों में मुनगा के पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने आसपास पौष्टिक वृक्ष लगाए, तो घर के समीप ही पोषक आहार उपलब्ध होगा और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित होगी।उन्होंने कहा कि स्वस्थ बचपन, सुपोषित परिवार और हरित भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प भी है। राज्य सरकार द्वारा संचालित सुपोषण अभियान के अंतर्गत पोषण वाटिकाओं के माध्यम से बच्चों, किशोरियों और माताओं को स्थानीय स्तर पर पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। बस्तर अंचल से शुरू हुआ यह संदेश प्रदेश में पोषण, स्वास्थ्य और हरियाली के प्रति जनजागरूकता का प्रभावी अभियान बनकर उभर रहा है।


























.jpeg)
