- Home
- छत्तीसगढ़
- -26 जनवरी को रायपुर में राज्यपाल तथा जगदलपुर में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होंगे विशेष आयोजन-व्यापक जनभागीदारी के साथ ग्राम पंचायत, जनपद, जिला एवं राज्य स्तर पर कार्यक्रमों का होगा आयोजनरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यभर में चार चरणों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत द्वितीय चरण में कार्यक्रमों का आयोजन 19 से 26 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।गणतंत्र दिवस के दिन रायपुर में राज्यपाल तथा जगदलपुर में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही राज्य के सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों तथा स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात बड़े पैमाने पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, स्थानीय अधिकारी, प्रमुख हस्तियां और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।द्वितीय चरण में 19 से 26 जनवरी तक राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड की सहभागिता के साथ वंदे मातरम् से संबंधित संगीतमय प्रस्तुतियाँ, विशेष सभाएँ, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, रंगोली, चित्रकला एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। राज्य पुलिस बैंड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।सार्वजनिक एवं निजी सहभागिता के तहत प्रदेश में वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी आवाज में वंदे मातरम् का गायन रिकॉर्ड कर अभियान के पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। पोर्टल पर वंदे मातरम् की पूर्व रिकॉर्डेड धुन के साथ गायन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण का आयोजन 7 से 14 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक किया जा चुका है। वही तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा अभियान के साथ संचालित किया जाएगा एवं चतुर्थ चरण का आयोजन 1 से 7 नवंबर 2026 को किया जाएगा। भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह आयोजन ग्राम पंचायत, जनपद, जिला एवं राज्य स्तर पर व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रमों को संपन्न कराया जाएगा, जिसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रगीत के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है।
- -रायपुर साहित्य उत्सव–2026’ की तैयारियों का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया निरीक्षण-23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजनरायपुर /छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त पहचान दिलाने के उद्देश्य से 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होने वाले ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’ की तैयारियों का जायज़ा लेने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉल, मुख्य मंच, साहित्यिक सत्रों के स्थल, फूड ज़ोन, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा एवं दर्शक सुविधाओं सहित समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।'रायपुर साहित्य उत्सव' के प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजन का केंद्रीय विचार ‘आदि से अनादि तक’ है, जो भारतीय साहित्य की निरंतर, जीवंत और विकसित होती परंपरा को रेखांकित करता है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव साहित्य, विचार और संस्कृति के संगम का उत्सव है। उन्होंने निर्देशित किया कि आगंतुकों को सहज, सुरक्षित और यादगार अनुभव मिले, इसके लिए सभी व्यवस्थाएँ उच्च गुणवत्ता की हों। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव के आयोजन में बच्चों, युवाओं, शिक्षकों, लेखकों और आम पाठकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को साहित्य, विचार और संस्कृति से जोड़ना इस उत्सव का प्रमुख उद्देश्य है।तीन दिनों तक पुरखौती मुक्तांगन साहित्यिक संवाद, पुस्तक विमोचन, विचार-मंथन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कला-प्रदर्शनियों का जीवंत केंद्र बनेगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर एक सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में देश के विभिन्न हिस्सों से आए ख्यातिप्राप्त साहित्यकार, कवि, लेखक, पत्रकार, विचारक और युवा रचनाकार एक मंच पर संवाद करते नज़र आएँगे। कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक सत्रों के साथ-साथ खुले संवाद, समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श और रचनात्मक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँगी।उत्सव की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें नई पीढ़ी को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया है। रायपुर जिले के स्कूली बच्चों द्वारा स्वलिखित कविताओं, कहानियों एवं अन्य रचनाओं पर आधारित पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए ओपन माइक जैसे मंच उपलब्ध कराए जाएँगे, जहाँ वे अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। युवाओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह है—अब तक 4,000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।उत्सव के दौरान लगभग 40 स्टॉल्स के साथ एक भव्य पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की पुस्तकें प्रदर्शित की जायेंगी एवं विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगी। यह मंच लेखकों और पाठकों के बीच सीधे संवाद को प्रोत्साहित करेगा।रायपुर साहित्य उत्सव में विशेष रूप से ‘चाणक्य’ नाटक का मंचन किया जाएगा, जो भारतीय बौद्धिक परंपरा और नाट्यकला का प्रभावशाली उदाहरण होगा। इसके साथ ही लोकनृत्य, लोकगीत और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को राज्य की जीवंत लोकसंस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।विख्यात कवियों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जहाँ उनकी सशक्त रचनाएँ श्रोताओं को साहित्यिक रसास्वादन कराएँगी। साथ ही पत्रकारों, विचारकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ खुले संवाद सत्र आयोजित किए जाएँगे, जिनमें समकालीन सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों पर सार्थक चर्चा होगी।निरीक्षण के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने आयोजन को सुव्यवस्थित, प्रभावी और यादगार बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।यह आयोजन छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना, विचार परंपरा और सांस्कृतिक आत्मा को राष्ट्रीय संवाद से जोड़ने की एक सशक्त पहल के रूप में उभर रहा है। रायपुर साहित्य उत्सव–2026 न केवल लेखकों और पाठकों के बीच सेतु बनेगा, बल्कि नई पीढ़ी को साहित्य, संस्कृति और विचार के प्रति संवेदनशील बनाने का भी माध्यम बनेगा। साहित्यिक विमर्श, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध यह तीन दिवसीय उत्सव नवा रायपुर को देश के प्रमुख साहित्यिक केंद्रों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और यादगार अध्याय सिद्ध होगा।
- -मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कींरायपुर ।महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करवां एवं लटोरी में आयोजित कार्यक्रमों में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें वितरित की। करवां स्कूल में 44 तो वहीं लटोरी स्कूल में 102 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। ग्रामीण अंचलों में साइकिल उपलब्ध होने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और ड्रॉपआउट की समस्या में कमी आएगी।उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-
पात्र अभ्यर्थियों की सूची, तिथि एवं समय संबंधी संपूर्ण विवरण विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध
रायपुर/ राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत वर्ष 2025–26 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु नई दिल्ली स्थित सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में अध्ययन के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 एवं 28 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह सत्यापन मुख्यालय इंद्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल कक्ष क्रमांक–04, तृतीय तल में निर्धारित समयानुसार किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत 28 दिसंबर 2025 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसकी मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किए जाने वाले अभ्यर्थियों की वर्गवार सूची एवं विस्तृत कार्यक्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है। पात्र अभ्यर्थियों को समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 जनवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 28 जनवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक किया जाएगा।दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र अभ्यर्थियों को प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) अभ्यर्थियों हेतु आय प्रमाण-पत्र एवं नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्वघोषणा प्रमाण-पत्र दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।आदिम जाति तथा आदिवासी विकास विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अनुपस्थित अभ्यर्थियों अथवा अपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जाएगा तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन स्वीकार नहीं होगा। -
*महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
*देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास आज कवि सम्मेलन में देंगे प्रस्तुति*रायपुर। धर्मनगरी आरंग स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के अंतर्गत शुक्रवार, 16 जनवरी को विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही राज्य शासन के वरिष्ठ मंत्रीगण, सांसद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन शाम 5 बजे से लोरीक चंदा देउर गांव साजा (संचालक गौतम चौबे) की प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे से राजा मोरध्वज की झांकी (धमतरी) का प्रदर्शन किया जाएगा।रात्रि में राजा मोरध्वज अलंकरण सम्मान समारोह संपन्न किया जाएगा जिसके पश्चात देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास कवि सम्मेलन में देंगे प्रस्तुति। -
बूढापारा में 110 नग व सत्त बाजार में 55 प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिलने पर उसे तत्काल किया जप्त 0*
रायपुर - आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और नगर पालिक निगम सयपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमाक 4 के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण सरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ मिलकर मोती पतंग भंडार बूढापारा और संजय पतंग भडार सत्ती बाजार का नगर निगम उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियता नगर निवेश विभाग श्री आशुतोष सिंह, जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू, उप अभियंता नगर निवेश श्री हिमाशु चंद्राकर, नगर निगम जोन 4 राजस्व एवं नगर निवेश विभाग की टीम के कर्मचारियों सहित पर्यावरण संरक्षण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियो की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया।औचक निरीक्षण के दौरान मोती पतंग भडार बूढापारा से 110 नग और संजय पतग भंडार सत्ती बाजार से 55 नग प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिला, जिसे तत्काल स्थल पर जप्त कर लिया गया है और आगे नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सम्बंधित दोनों पतंग दुकान सचालको को भविष्य के लिए चाइनीज मांझा मिलने पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने की स्पष्ट चेतावनी स्थल पर दी गयी। -
— जशपुर जिले के बगीचा में सैकड़ों लोगों ने लिया विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रायपुर । सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए जिंदल फाउंडेशन द्वारा जशपुर जिले के बगीचा में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। शिविर में फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल, रायगढ़ तथा फोर्टिस अस्पताल, गुड़गांव के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया।जिंदल फाउंडेशन द्वारा अंचल में सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील संयंत्र के आसपास के गांवों में नियमित रूप से मेगा हेल्थ कैम्प्स आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे अब तक हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इसी क्रम में एक बड़ी पहल करते हुए समीपस्थ जिले जशपुर के बगीचा में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में यह विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसे जशपुर जिला प्रशासन का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमति साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, आईजी श्री दीपक कुमार झा, जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री सब्यसाची बंद्योपाध्याय, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री संजीव चौहान, फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल रायगढ़ के सीओओ श्री प्रेमनाथ साहू तथा सीएसआर प्रमुख श्री अपूर्व चौधरी उपस्थित रहे।इस शिविर में फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल, रायगढ़ के 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सहभागिता की, जिनमें न्यूरो एवं स्पाइन विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिशियन, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेफ्रोलॉजिस्ट, ईएनटी तथा जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ शामिल थे। इसके अतिरिक्त फोर्टिस अस्पताल, गुड़गांव से आई विशेषज्ञ टीम ने भी मरीजों को सेवाएं दीं, जिसमें पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट की विशेष उपस्थिति रही। शिविर में जिंदल फाउंडेशन की आधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाइल मेडिकल वैन—किशोरी एक्सप्रेस एवं स्वस्ति एक्सप्रेस भी तैनात रहीं। किशोरी एक्सप्रेस के माध्यम से किशोरियों को विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई, जबकि स्वस्ति एक्सप्रेस के जरिए फिजियोथैरेपी की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जशपुर जिले के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में मरीज शिविर में पहुंचे, जिन्हें विशेषज्ञ परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। जशपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएस जात्रा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए जिंदल फाउंडेशन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से जशपुर जिले के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ मिला।मुख्यमंत्री ने की जिंदल फाउंडेशन के प्रयासों की सराहनामुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जिंदल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस विशाल स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनहित में अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिंदल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सतत कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह अंचल के विकास हेतु योगदान देते रहने की प्रेरणा दी।स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है जिंदल फाउंडेशनइस अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक श्री सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिंदल फाउंडेशन के लिए संतोष और गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि हाल ही में रायगढ़ में 26 से अधिक गांवों के लिए 7 मेगा हेल्थ कैम्प्स आयोजित किए गए, जिनसे सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला। मोतियाबिंद मरीजों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर 114 मरीजों की निःशुल्क सर्जरी कराई गई है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। ‘ऑपरेशन दृष्टि’ अभियान के अंतर्गत अब तक 31 गांवों के 68 शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया है, जिससे बच्चों की सेहत और शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र में आज सुबह प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा प्रातः भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में छावनी मंगल बाजार और अंकुश चौक के समीप नाली एवं सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।
निगम प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्थानीय लोगों द्वारा नाली के ऊपर पक्का निर्माण कर और सड़कों तक सामान फैलाकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी और यातायात में भी समस्या आ रही थी।
छावनी मंगल बाजार एवं अंकुश चौक पर नाली के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को ढहाया गया और सड़क घेरकर रखे गए सामानों को जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान संबंधितों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करें। निगम ने स्पष्ट किया है कि पुनरावृत्ति होने पर सामान जब्ती के साथ-साथ नियमानुसार भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, राजस्व निरीक्षक विजेंद्र परिहार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व टीम उपस्थित रहे।
नगर पालिक निगम भिलाई सभी नागरिकों और व्यापारियों से अपील करता है कि शहर की स्वच्छता और सुव्यवस्थित यातायात में सहयोग करें। नालियों और सड़कों पर अतिक्रमण न करें ताकि वर्षाकाल में जल भराव की स्थिति निर्मित न हो। -
रायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम अंतर्गत जोन क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ मिलकर गुरुनानक द्वार के पास तेलीबाँधा में स्थित सोनी दी रबड़ी नामक एक पतंग दुकान का नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और जोन 3 नगर निवेश विभाग उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज सहित सम्बंधित अन्य निगम कर्मचारियों की स्थल पर उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया.
औचक निरीक्षण के दौरान तेलीबाँधा में सम्बंधित पतंग दुकान सोनी दी रबड़ी से लगभग 1 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिला, जिसे तत्काल स्थल पर जप्त कर लिया गया और आगे शासन के अधिनियम के प्रावधान अनुरूप नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के दिशा - निर्देश के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. सम्बंधित पतंग दुकान सोनी दी रबड़ी संचालक श्री मीत सोनी को भविष्य के लिए प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिलने पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने की स्पष्ट चेतावनी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा सम्बंधित स्थल पर रायपुर नगर निगम जोन 3 के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में दी गयी है। -
रायपुर। राष्ट्रगीत वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर रायपुर में वंदेमातरम का सामूहिक गायन के अवसर पर संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने भी वंदे मातरम का गायन किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड के पार्षद और जोन-10 के अध्यक्ष सचिन मेघानी और स्कूल के प्राचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अपील पर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल और कालेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सुभाष स्टेडियम में करीब पांच लाख विद्यार्थी और युवा एक साथ जुटे और हमारे स्कूल में भी बच्चों ने निर्धारित समय पर सामूहिक गायन किया।
पार्षद सचिन मेघानी ने कहा बच्चों से कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का वह उद्घोष, जिसने निहत्थे भारतीयों में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़े होने का साहस भर दिया था, वह 'वंदे मातरम' आज अपनी रचना के 150वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। वंदेमातरम का इतिहास हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता हमें उपहार में नहीं मिली, बल्कि इसके लिए पीढ़ियों ने इस गीत को गाते हुए अपना बलिदान दिया है। -
- महाराष्ट्र मंडल भी जुटा छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के अभियान के साथ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल कई वर्षों से 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती न केवल धूमधाम से तात्यापारा चौक स्थित शिवाजी प्रतिमा परिसर में मनाता रहा है, बल्कि इस दिन को स्वराज दिवस घोषित करने का मांग भी करता रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में मंडल की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और वर्तमान सीएम विष्णुदेव साय सहित विभिन्न उच्चस्थ जनप्रितिनिधियों को भी ज्ञापन देकर शिवाजी जयंती को स्वराज दिवस मनाने की मांग की है। यही अभियान छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी भी चला रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस आशय का पत्र भी भेजा है।
मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि हमारे इस अभियान को अब प्रदेश की बुद्धिजीवियों की संस्था छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी, जिसे हम थिंक टैंक के नाम से जानते हैं, भी आगे बढ़ा रही है, यह अच्छी बात है। समान विचारों के कारण हम भी थिंक टैंक की मांग के साथ हैं।
मोदी को भेजे पत्र में डॉ. सोलंकी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के महान योद्धा और स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। उन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ लड़कर हिंदवी स्वराज की स्थापना की और भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शिवाजी महाराज योद्धा ही नहीं, बल्कि महान प्रशासक और दूरदृष्टा भी थे। उन्होंने एक मजबूत और स्वतंत्र भारत का सपना देखा था। शिवाजी महाराज हमारे लिए हमेशा ही प्रेरणास्रोत रहेंगे।
डॉ. सोलंकी ने शिवाजी महाराज जयंती 19 फरवरी को ‘स्वराज दिवस’ घोषित करने की मांग दोहराई है, ताकि यह दिन हमें उनके बलिदानों को याद करने और उनके आदर्शों को अपनाने का अवसर प्रदान करे। महाराष्ट्र मंडल रायपुर की ही तरह उन्होंने भी स्कूलों और कॉलेजों में शिवाजी महाराज के जीवन और कार्यों को पढ़ाने की मांग की है, जिससे युवा पीढ़ी को उनके बारे में जानने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिले।
डॉ. सोलंकी ने प्रधानमंत्री मोदी से शिवाजी महाराज के जन्म स्थान और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने की मांग की है, ताकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिले और लोगों को उनके इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इधर महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष काले ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन से युवाओं को पोर्टब्लेयर अंडमान के अलावा महाराष्ट्र में रायगढ़ में शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की मांग की है, ताकि हमारी युवा पीढ़ी हिंदवी स्वराज के लिए किए गए संघर्ष के सच्चे इतिहास को जान सकें। साथ ही उनसे प्रेरित होकर मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सके। -
ग्राम पंचायत भेजा मैदानी में मानव श्रृंखला बनाकर योजना के महत्व, उद्देश्य एवं लाभ की दी गई जानकारी
इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेजा मैदानी में चल रहे तालाब गहरीकरण के कार्य में 282 मजदूरों को मिल रहा है मजदूरी
बालोद/ केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भेजा मैदानी में गत दिनों आम नागरिकों को ’वीबी जी राम जी’ योजना के महत्व एवं उद्देश्य की जानकारी देते हुए ग्रामीणों द्वारा बनाए गए मानव श्रृंखला के सुंदर तस्वीर को अपने ट्वीटर एकाउंट के माध्यम से ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में श्री चैहान ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ की भेजा मैदानी ग्राम पंचायत में एक सुंदर तस्वीर सामने आई है, जिसे मैं आप सभी को साझा कर रहा हूँ। यहाँ 282 श्रमिक भाई-बहनों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई और ’विकसित भारत जी राम जी’ का समर्थन किया। यह योजना गरीबी मुक्त, रोजगार मुक्त, स्वयंपूर्ण और स्वालंबी गांव का संकल्प है। इसको लेकर देश प्रसन्नता से भरा है और श्रमिक भाई बहन उत्साहित है।
उल्लेखनीय है कि गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भेजा मैदानी नया तालाब के गहरीकरण कार्य के दौरान मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों एवं मजदूरों को केन्द्र सरकार के ’वीबी जी राम जी’ योजना के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी गई। इस योजना के नवीन प्रावधानों एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे ने बताया कि इस योजना के तहत अब विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गांरटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 125 दिन का रोजगार एवं 07 दिवस का अनिवार्य रूप से मजदूरी भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा वर्षा ऋतु में खेती-किसानी के समय कृषक हित में 02 माह कार्य बंद रखे जाने का प्रावधान भी किया गया है। इसके तहत कार्य के 04 प्रमुख श्रेणियों के अंतर्गत पहला जल सुरक्षा और संरक्षण कार्य, दूसरा ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्य, तीसरा आजीविका संवर्धन के कार्य, चैथा जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्य को शामिल किया गया है। इसके तहत मापदण्डों के अनुरूप ए, बी, सी, केटेगरी में ग्राम पंचायतों का वर्गीकरण, प्राकृतिक आपदाओं अथवा असाधारण स्थिति हेतु कार्ययोजना तथा ग्राम पंचायतों को 2047 तक विकसित ग्राम पंचायत निर्माण की परिकल्पना की गई है। इसके अंतर्गत अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षित कर आजीविका से जोड़ते हुए कौशल विकास में वृद्धि का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान के सभी कार्यों को विकसित भारत नेशनल रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर स्टेक में एकीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, स्थानिक प्रौद्योगिकी आधारित (स्पैटियल टेक्नालॉजी) आयोजना, मोबाइल एवं डैशबोर्ड आधारित निगरानी तथा साप्ताहिक सार्वजनिक प्रकटीकरण प्रणालियों के माध्यम से प्रावधान किए जाएंगे। इसके अलावा सामाजिक अंकेक्षण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत भेजा मैदानी में ’वीबी जी राम जी’ योजना के अंतर्गत चल रहे तालाब गहरीकरण के कार्य में कुल 282 मजदूरों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संबंधित तकनीकी सहायक और ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित थे। -
निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से आवास निर्माण कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश
बालोद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने बुधवार 14 जनवरी को जनपद पंचायत गुण्डरदेही के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक लेकर निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि जिन हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत प्रथम किश्त की राशि जारी हो गई है उन हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने द्वितीय किश्त की राशि जारी होने वाले हितग्राहियों के आवासों के निर्माण कार्य को 15 दिन में पूरा कराने के भी निर्देश दिए। श्री चंद्रवंशी ने वर्ष 2024 से 2026 तक के शेष प्रगतिरत एवं अपूर्ण कार्यों को 30 मार्च 2026 तक शत प्रतिशत पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी पूर्ण आवासों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग लगवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला समन्वयक, एपीओ मनरेगा, आवास समन्वयक, उप अभियंता तकनीकी सहायक एवं विकासखंड समन्वयक उपस्थित थे।
- -
अब तक 1266 किसानों के द्वारा 53 हजार 114 क्विंटल से अधिक धान की बिक्री की गई
बालोद/ बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। धान खरीदी केन्द्र डौण्डी में 1266 किसानों के द्वारा अब तक 13 करोड़ 58 लाख 33 हजार रूपये से अधिक की राशि के 53 हजार 144 क्विंटल 80 किलो धान की बिक्री कर ली गई है। धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक धान बिक्री हेतु शेष रह गए किसानों का शत प्रतिशत धान की खरीदी सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है। नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र डौण्डी के अंतर्गत शामिल गांवों के 907 किसानों के द्वारा 315.48 हेक्टेयर का रकबा समर्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केन्द्र डौण्डी में धान बिक्री हेतु शेष रह गए शत प्रतिशत कृषकों के धान की खरीदी के अलावा अवैध धान की रोकथाम हेतु भी पुख्ता व्यवस्था क गई है। राजस्व, खाद्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा निगरानी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा धान खरीदी के कार्य की सतत माॅनिटरिंग की जा रही है। -
सूचना प्राप्त होने पर जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर की कार्रवाई
बालोद/जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के तत्परता एवं मुश्तैदी से जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर में बाल विवाह की रोकथाम सुनिश्चित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि सोमवार 12 जनवरी को ग्राम कचांदुर में बाल विवाह की सूचना मिलने के उपरांत महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा वर विशाल पिता राजकुमार के घर में पहुँचकर राजकुमार एवं उनके पूरे परिवार को समझाईश दी गई। विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के समझाईश के उपरांत नाबालिक युवक राजकुमार एवं उनके माता, पिता ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए राजकुमार की 21 वर्ष की आयु पूरा करने के पश्चात उनका विवाह करने पर राजी हो गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि नाबालिक राजकुमार की आयु 19 वर्ष है। इस तरह से जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के टीम की तत्परता एवं मुश्तैदी से जिले में बाल विवाह की रोकथाम सुनिश्चित की गई। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में पंचनामा भी कराया गया।
-
बिलासपुर/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, बिलासपुर की 224 सदस्यीय रोवर–रेंजर टोली ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में अनुशासन, उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता कर जिले का मान बढ़ाया। यह राष्ट्रीय स्तर का भव्य आयोजन 09 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में रोवर–रेंजर्स ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक समरसता का परिचय दिया।
जंबूरी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बिलासपुर जिले द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक राऊत नृत्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति पर आधारित इस झांकी ने अपनी सजीव प्रस्तुति, रंग-बिरंगे वेशभूषा एवं ऊर्जावान नृत्य के माध्यम से दर्शकों एवं निर्णायकों से विशेष सराहना प्राप्त की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ जिले के रोवर–रेंजर्स ने जिला गेट निर्माण, युवा सांसद कार्यक्रम, हाईक के दौरान बिना बर्तन भोजन, फोग डांस, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न शैक्षणिक, साहसिक एडवेंचर एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया।
जंबूरी से सभी प्रतिभागियों के सकुशल लौटने पर कलेक्टर एवं संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला कमिश्नर श्री विजय टांडे तथा जिला मुख्य आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने समस्त रोवर–रेंजर सदस्यों एवं प्रभारी अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में बिलासपुर जिले की यह सराहनीय सहभागिता रोवर दल प्रभारी रोवर लीडर डॉ. प्रदीप कुमार निर्णेजक एवं रेंजर दल प्रभारी सुश्री लता यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। - महासमुंद / सरायपाली में अवैध धान खरीदी में संलिप्त पाए गए कोचियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर तथा सरायपाली एसडीएम श्रीमती अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएनएस की धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत कुल 14 कोचियों को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित सभी मामलों की सुनवाई एसडीएम न्यायालय सरायपाली में की जाएगी। कार्रवाई के तहत प्रकरणों की सूची एसडीओपी सरायपाली को आवश्यक कार्रवाई हेतु उपलब्ध करा दी गई है।जिला प्रशासन द्वारा यह प्रतिबंधात्मक कदम जिले में अवैध धान खरीदी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
- -वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साहरायपुर । बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपरा और लोक संस्कृति को सहेजने की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ते हुए बस्तर पंडुम 2026 का उत्साह अब पूरे शबाब पर है। इसी कड़ी में गुरुवार को विकासखंड मुख्यालय बस्तर और बकावंड में ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जहां मांदर की थाप और लोकगीतों की गूंज ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।बस्तर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप और सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप भी शामिल हुए। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर न केवल कलाकारों की हौसला अफजाई की, बल्कि बस्तर की माटी से जुड़ी कला को मंच प्रदान करने की इस पहल को सराहा। इसी तरह बकावंड में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री महेश कश्यप ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।गौरतलब है कि बस्तर पंडुम आयोजन के दौरान विकासखंड के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह आयोजन महज एक प्रतियोगिता तक सीमित न रहकर बस्तर की 12 विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के संरक्षण का माध्यम बना। कलाकारों ने जनजातीय नृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के वादन से लेकर बस्तर के स्वादिष्ट व्यंजनों, वन औषधियों और हस्तशिल्प का ऐसा प्रदर्शन किया कि उपस्थित अतिथि और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि अपनी जड़ों और परंपराओं को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी विरासत पर गर्व करना सिखाते हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में जोर देते हुए कहा कि बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों का मूल उद्देश्य हमारे तीज-त्यौहार, खान-पान, बोली-भाषा और रीति-रिवाजों को संरक्षित करना है। आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी जड़ों को न भूले, इसलिए शासन ने यह मंच तैयार किया है। हमारे कलाकारों के हुनर में वह जादू है जो दुनिया को आकर्षित करता है, और हमें इस विरासत को सहेजकर अगली पीढ़ी को सौंपना होगा।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद श्री महेश कश्यप ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर के कण-कण में कला बसती है। गाँव-गाँव में छिपी इस प्रतिभा को निखारने के लिए बस्तर पंडुम एक क्रांतिकारी पहल है। आज यहाँ 12 विधाओं में जो प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, वह यह साबित करता है कि हमारी लोक कला आज भी उतनी ही जीवंत है। यह मंच हमारे ग्रामीण कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की पहली सीढ़ी है। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारी और बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
- -सब्जी उत्पादन से किसान दादू राम मनहर बने आत्मनिर्भररायपुर ।राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का मुख्य उददेश्य मृदा एवं जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों को एक ही इकाई से अत्यधिक लाभ दिलवाना है। जल सम्भरण टैंकों का उपयोग सिंचाई के साथ.साथ मत्स्य पालन तथा मुर्गीपालन इकाईयों को बढ़ावा देने में होता है, जिससे किसानों के लिए अतिरिक्त आय का स्त्रोत सृजित होता है। उद्यानिकी विभाग एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सहयोग से जांजगीर जिला के विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम करौवाडीह निवासी किसान श्री दादू राम मनहर ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए सब्जी उत्पादन को अपनाकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।वर्षों से धान की पारंपरिक खेती पर निर्भर श्री मनहर को बढ़ती लागत और अपेक्षाकृत कम लाभ के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें उन्नत सब्जी उत्पादन तकनीकों एवं शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर श्री मनहर ने 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में मल्चिंग तकनीक के माध्यम से उन्नत बैंगन की खेती प्रारंभ की। इस हेतु उन्हें विभाग द्वारा 10 हजार की अनुदान सहायता भी प्रदान की गई। वैज्ञानिक पद्धतियों के उपयोग से मात्र दो माह में फसल की पैदावार प्रारंभ हो गई।श्री मनहर को बैंगन की खेती से कुल 90 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें 2 लाख 85 हजार की कुल आय हुई। इस खेती में 1 लाख 25 हजार की लागत आई, लागत घटाने के बाद उन्हें 1 लाख 60 हजार का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। फसल की गुणवत्ता इतनी उत्कृष्ट रही कि स्थानीय बाजार के साथ-साथ ओडिशा के व्यापारी भी उपज खरीदने पहुँचे।अप्रैल से सितंबर तक बैंगन की निरंतर पैदावार के बाद अक्टूबर माह में श्री मनहर ने लौकी की खेती की, जिससे उनकी आय और सुदृढ़ हुई। इसके पश्चात खीरा की फसल लगाकर उन्होंने फसल विविधीकरण करते हुए आय के नए स्रोत भी विकसित किए। आज श्री दादू राम मनहर सब्जी उत्पादन को स्थायी और लाभकारी आय का माध्यम बना चुके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय उद्यानिकी विभाग एवं शासन की योजनाओं को देते हुए कहा कि इन प्रयासों से वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके हैं।
- -रायपुर साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर संवाद ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित-23 से 25 जनवरी तक होने वाले आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चारायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ संवाद के सभागृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यक्रम-संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में राज्यभर से चयनित लायजनिंग अधिकारी शामिल हुए। लायजनिंग अधिकारियों को रायपुर साहित्य उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों के सुचारु आयोजन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उत्सव के विभिन्न सत्रों के संचालन को सुचारु बनाने के लिए एक विशेष सत्र-सहयोग टीम गठित की जाएगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक सत्र के लिए लायज़निंग अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो कार्यक्रम से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियों का समन्वय करेंगे।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन समयबद्ध, व्यवस्थित और उच्च स्तर का हो, ताकि देशभर से आने वाले साहित्यकारों, कलाकारों और दर्शकों को एक बेहतरीन अनुभव मिल सके। रायपुर साहित्य उत्सव को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की सक्रिय तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच रही हैं।इस बैठक में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, अपर संचालक जनसंपर्क श्री उमेश मिश्रा तथा संयुक्त संचालक श्री जितेन्द्र नागेश उपस्थित थेे। सभी ने आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
- -23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में होगा तीन दिवसीय आयोजन-उत्सव के दौरान साहित्यिक संवाद, पुस्तक विमोचन, विचार-मंथन सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और कला-प्रदर्शनियां होंगी आयोजितरायपुर / छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा देने तथा देशभर के साहित्यकारों, चिंतकों, कलाकारों और पाठकों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से 23, 24 और 25 जनवरी को ‘रायपुर साहित्य उत्सव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस त्रि-दिवसीय महोत्सव का केंद्रीय विचार ‘आदि से अनादि तक’ है, जो भारत की साहित्यिक परंपरा की निरंतरता और विकास को रेखांकित करता है। इन तीन दिनों तक नवा रायपुर में साहित्य रंग और कला की त्रिवेणी की अविरल धारा बहती रहेगी।यह प्रतिष्ठित आयोजन अटल नगर नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया जाएगा, जहाँ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और समकालीन साहित्यिक अभिव्यक्तियों का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।रायपुर साहित्य उत्सव का शुभारंभ 23 जनवरी को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रीगण, प्रतिष्ठित साहित्यकार और सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित रहेंगी, जिससे आयोजन को गरिमामय शुरुआत मिलेगी। यह समारोह पूरे आयोजन की दिशा और स्वर निर्धारित करेगा।रायपुर साहित्य उत्सव 2026 में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, पत्रकार, विचारक और युवा रचनाकार एक साथ मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक संवाद, पुस्तक विमोचन, विचार-मंथन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और कला-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।इस साहित्य उत्सव की विशेष बात यह है कि इसमें नई पीढ़ी के लेखकों और कवियों को सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है, जहाँ वे अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कर सकेंगे। युवा पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने के लिए विशेष युवा-केंद्रित सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है और इसका व्यापक असर दिखाई दे रहा है। अब तक 4,000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं और पंजीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है।साहित्य उत्सव में स्थानीय और राष्ट्रीय प्रकाशकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए एक भव्य पुस्तक मेला लगाया जाएगा, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त प्रकाशन समूह भाग लेंगे। यहाँ पाठक नई और लोकप्रिय पुस्तकों से सीधे जुड़ सकेंगे। उत्सव के दौरान नई पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। यहां लेखकों तथा पाठकों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा, जिससे साहित्यिक संवाद को नई दिशा मिलेगी।लोकनृत्य, लोकगीत और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को राज्य की जीवंत लोकसंस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। इन प्रस्तुतियों में रंग, संगीत और लोक परंपराओं के दर्शन होंगे।साहित्य उत्सव के दौरान पत्रकारों, विचारकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ खुले संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समकालीन मुद्दों और साहित्यिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।विख्यात कवियों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें उनकी सशक्त और लोकप्रिय रचनाएँ श्रोताओं को साहित्यिक आनंद से भर देंगी।साहित्य उत्सव में एक पुस्तक मेले का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान उनके द्वारा प्रकाशित विविध आयामों की किताबों से पाठकों के लिए सुरूचिपूर्ण साहित्य उपलब्ध कराएंगे।
- -परखंदा के साहिल साहू ने 11 एकड़ में उपजाकर बेचा 231 क्विंटल धानरायपुर । धमतरी जिले के ग्राम परखंदा के प्रगतिशील किसान साहिल साहू ने यह साबित कर दिया है कि यदि खेती को सही योजना, आधुनिक तकनीक और सरकारी व्यवस्थाओं के सहयोग से किया जाए, तो यह लाभ का सशक्त माध्यम बन सकती है। साहिल साहू ने इस खरीफ सीजन में अपने 11 एकड़ खेत में उत्पादित धान को गाड़ाडीह उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर बेचते हुए कुल 231 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक उपार्जन किया।कई वर्षों से समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर रहे साहिल साहू बताते हैं कि इस वर्ष की धान खरीदी व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी रही। उपार्जन केंद्र में समयबद्ध तौल, व्यवस्थित लाइन प्रणाली, सहयोगी कर्मचारियों की मौजूदगी और त्वरित प्रक्रिया के चलते किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। इससे किसानों का समय बचा और व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।अपनी सफलता के पीछे के अनुभव साझा करते हुए साहिल साहू कहते हैं कि उन्नत किस्म के बीजों का चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और कृषि कार्यों का समय पर निष्पादन उनकी खेती की प्रमुख विशेषता है। कृषि विभाग से प्राप्त मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीकों को अपनाने से न केवल उत्पादन में वृद्धि हुई है, बल्कि फसल की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है, जिससे बाजार में उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है।धान विक्रय से मिली आय का उपयोग साहिल साहू बेहतर खेती के विस्तार, पुराने कृषि ऋणों के भुगतान और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रहे हैं। उनका मानना है कि आर्थिक स्थिरता किसान को आत्मनिर्भर बनाती है और परिवार को सुरक्षित भविष्य देने में सहायक होती है।परखंदा के साहिल साहू की यह सफलता कहानी क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा है, जो यह संदेश देती है कि सही रणनीति, सतत परिश्रम और सरकारी योजनाओं के प्रभावी उपयोग से खेती को समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
-
-मुख्यमंत्री का जताया आभार
बिलासपुर / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है।जिले के धान खरीदी केंद्रों में बड़ी संख्या में किसान अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं। संग्रहण केंद्र पहुंचे किसानों ने खरीदी व्यवस्था को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए सरकार द्वारा सभी सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। ग्राम सेमरताल के किसान शिवकुमार धीवर ने बताया कि वे 4 एकड़ भूमि में धान की फसल लगाते है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि से खाद-बीज लेने में सहूलियत हो जाती है। केंद्र एवं राज्य शासन की किसान हितैषी अन्य योजनाओं से भी किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। श्री धीवर ने कहा कि वह 146 कट्टी धान विक्रय करने केंद्र पहुंचे है। धान खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं, तौल सही तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बारदाने की भी पर्याप्त व्यवस्था है। सही तौल, व्यवस्थित खरीदी, और पारदर्शी स्पष्ट प्रक्रिया के साथ प्रशासन की सघन निगरानी से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को भुगतान भी शीघ्रता से हो रहा है। श्री धीवर ने कहा कि उन जैसे छोटे किसानों के लिए सरकारी योजनाएं किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में बनाई गई योजनाओं से किसानों का जीवन समृद्ध और खुशहाल बन रहा है। -
- कई मामलों में आपसी समझौते से निराकरण
दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रेरणा सभा कक्ष, बालगृह परिसर (पांच बिल्डिंग), महिला एवं बाल विकास कार्यालय दुर्ग में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी एवं सह-प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहीं। यह जनसुनवाई प्रदेश स्तर पर आयोग की 358वीं तथा दुर्ग जिले की 13वीं जनसुनवाई थी, जिसमें कुल 35 प्रकरणों पर सुनवाई की गई।सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका द्वारा अपने पिता के विरुद्ध चल रहे प्रकरण से बचाव हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। सुनवाई में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित प्रकरण में न्यायालय द्वारा सजा दी जा चुकी है, जिससे प्रकरण न्यायालय में लंबित होने के कारण आयोग द्वारा नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में उभय पक्षों द्वारा यह बताया गया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, अतः प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। भाई-बहन के बीच पुश्तैनी संपत्ति से संबंधित विवाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समाधान पर सहमति व्यक्त की। इंदिरा मार्केट स्थित लगभग 1000 वर्गफीट भूमि के तीनों हिस्सेदारों ने संपत्ति के विभाजन अथवा विक्रय के विकल्पों पर सहमति जताई, जिसके आधार पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।दो शासकीय शिक्षकों के मध्य पारिवारिक विवाद में आपसी समझौता होने पर सुलहनामा प्रस्तुत किया गया। दोनों पिछले छह माह से साथ रह रहे हैं तथा आवेदिका द्वारा प्रकरण वापस लेने की इच्छा व्यक्त किए जाने पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। इसी प्रकार, एक अन्य प्रकरण में पति-पत्नी के बीच समझौता होने की सूचना प्राप्त होने पर भी प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।एक प्रकरण में अनावेदकों की अनुपस्थिति के कारण सामाजिक बहिष्कार से संबंधित मामले की जांच महिला थाना प्रभारी दुर्ग को सौंपी गई। महिला थाना प्रभारी को एक माह के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कुछ प्रकरणों में यह पाया गया कि धारा-9, भरण-पोषण एवं तलाक से संबंधित मामले न्यायालय में लंबित हैं, जिसके कारण आयोग द्वारा उन्हें नस्तीबद्ध किया गया। वहीं, कुछ मामलों में अनावेदकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थानों एवं जिला प्रशासन के माध्यम से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए तथा आगामी सुनवाई फरवरी एवं मार्च 2026 में निर्धारित की गई। एक प्रकरण में आवेदिका द्वारा ओयो होटल के समीप खरीदी गई भूमि पर निर्माण में अवरोध एवं होटल में अवैध गतिविधियों की शिकायत की गई। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी को होटल का औचक निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही एवं आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर दर्ज कर एक माह के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस प्रकरण की आगामी सुनवाई रायपुर में होगी।कुम्हार समाज की महिलाओं को भूमि आबंटन से संबंधित प्रस्ताव पर आयोग ने स्पष्ट किया कि यह विषय आयोग के कार्यक्षेत्र से बाहर है। आवेदिकाओं को छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड एवं संबंधित विभागों से संपर्क करने की समझाइश दी गई। जनसुनवाई के दौरान आवेदिकाओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा कई प्रकरणों में आदेश-शीट एवं नोट-शीट की प्रतियां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। - -16 से 18 जनवरी तक चलने वाले सांस्कृतिक आयोजन में जुटेंगे प्रदेश के दिग्गज कलाकार-समापन महोत्सव में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री श्री अरूण सावबिलासपुर /छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के प्रयासों से पहली बार तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नगपुरा मेला मैदान ग्राम पंचायत कड़री में 16 से 18 जनवरी तक आयोजित यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन व बेलतरा महोत्सव आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा।महोत्सव का भव्य शुभारंभ 16 जनवरी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बेलतरा श्री सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने लोक गायक श्री चंदन यादव एवं लोक यायिका श्रीमती अल्का चन्द्राकर शामिल होंगी। महोत्सव के दूसरे दिन 17 जनवरी 2026 को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की निरंतरता बनी रहेगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अध्यक्षता बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप बेलतरा श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, जिला सहकारी मर्यादित बैंक के अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। शाम 6 बजे से इस दिन मंच पर लोक गायक श्री अनुराग शर्मा एवं प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।महोत्सव के समापन 18 जनवरी को अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव शामिल होंगे। अध्यक्षता तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। समापन संध्या में लोकगायक श्री अनुज शर्मा तथा लोक गायक श्री हिलेन्द्र सिंह ठाकुर की प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी।तीनों दिनों तक महोत्सव परिसर में लोकनृत्य, लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। बाँस व मिट्टी से बने शिल्प, पारंपरिक वस्त्र तथा पारंपरिक व्यंजन दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा से परिचित कराएंगे। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच देना, ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा आमजन को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन ने जिले वासियों व क्षेत्रीय निवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाएं।




.jpeg)
.jpeg)





















