- Home
- छत्तीसगढ़
- -उप मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का किया शुभारंभरायपुर, ।उप मुख्यमंत्री तथी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के शुभारंभ के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्टेडियम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खिलाड़ियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खिलाड़ियों, अधिकारियों तथा खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ कोटा स्टेडियम प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने स्वच्छता संदेश में खिलाड़ियों से कहा कि स्वच्छता को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। न स्वयं गंदगी करें और न ही दूसरों को गंदगी फैलाने दें। श्री साव ने स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने खिलाड़ियों को हैंडवाश वितरित किए।खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता ही सेवा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देना है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार, उप संचालक सुश्री रश्मि ठाकुर और श्री रवि अग्रवाल, युवा कल्याण अधिकारी श्री जितेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के श्री जी.एस. बाम्बरा, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव श्री आयुष मुरारका, वॉलीबॉल एसोसिएशन के श्री मोहम्मद अकरम खान, क्रीड़ा भारती के श्री संजय शर्मा, केनोइंग-कयाकिंग एसोसिएशन के श्री प्रशांत रघुवंशी और स्कूल शिक्षा विभाग के श्री संजय शुक्ला सहित खेल अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद थे।
- रायपुर ।राजभवन में आज विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के पोषण और शिक्षा से संबंधित चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर इन क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर की पूजा अर्चनारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है। विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर हम सभी को समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
- -नगरीय निकायों की स्वच्छता हेतु समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडीरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे और इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वप्रेरणा से जुड़ाव समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव स्वच्छता की बात करते हैं और उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए अपनी जिम्मेदारी प्राथमिकता से निभानी चाहिए।शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके आजीविका मूलक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, सीएसपीडीसीएल, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा संग्रहण एवं उसके प्रबंधन की प्रक्रिया संबंधी मॉडल तथा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “खुशियों का ठेला” के अंतर्गत महिला वेंडर्स को भी प्रोत्साहित किया और उन्हें ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस प्रदान किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी 9 करोड़ 18 लाख की लागत से होगा निर्माणरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी होती जा रही है। जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धौरासांड से दाईजबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की है। यह निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। पुल बन जाने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही।इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के बाद फरसाबहार क्षेत्र के दाईजबहार, बरकशपाली, साजबहार, बामहनमारा, तपकरा से धौरासांड, खुटगांव, बनगांव, हेटघिंचा और तुबा जैसे गांवों की दूरी काफी कम हो जाएगी। ग्रामीणों को अब लंबी दूरी का आवागमन नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी।ईब नदी पर बनने वाला यह उच्च स्तरीय पुल केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। यह मार्ग छत्तीसगढ़ को सीधे ओडिशा और झारखंड राज्यों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग बन जाएगा, इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।फरसाबहार क्षेत्र के ग्रामीणों ने ईब नदी में पुल निर्माण की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह पुल न केवल उनके जीवन को आसान बनाएगा बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
- -’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ-अनेक शहरों में पीएम आवास योजना के 11 हजार लाभार्थियों को कराया गृहप्रवेश-स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का किया विमोचन, स्वच्छता की दिलाई शपथ-आवास योजना के हितग्राहियो को भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र और पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को वितरित किए चेकरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के श्री अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकद्वय श्री राजेश मूणत और श्री सुनील सोनी तथा रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।मुख्यमंत्री श्री साय और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में राज्य स्तरीय स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का विमोचन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों को उनके स्वीकृत आवासों के भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र तथा पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उन्होंने रायपुर नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों में स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि देश को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बड़ा काम किया है। स्वच्छता अब लोगों की आदत में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई केवल महिलाओं का ही दायित्व नहीं है, बल्कि यह पुरूषों का भी काम है। उन्होंने देश में स्वच्छता को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में छत्तीसगढ़ को सात राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। बीस हजार से कम आबादी वाले देश के 100 सबसे स्वच्छ शहरों में अकेले छत्तीसगढ़ के 58 शहर शामिल हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नगरीय निकायों में काम कर रहे स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मियों और वहां के नागरिकों को धन्यवाद देते हुए रैंकिंग में आगे और भी सुधार करने को कहा। उन्होंने कहा कि हम विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत बनाने के लिए अपने विजन डॉक्युमेंट-2047 के अनुरूप काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिलउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश के एक-एक व्यक्ति की चिंता की है। ‘सबका साथ सबका विकास’ के ध्येय पर चलते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में ‘अंगीकार-2025’ अभियान के तहत हर पात्र परिवार तक आवास पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए 4 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक यह विशेष अभियान संचालित है। स्ट्रीट वेंडर्स को आगे बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 लेकर आई है। आज से पूरे प्रदेश में यह लागू हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज से प्रारंभ हो रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान से हर व्यक्ति को जोड़कर स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया जाएगा। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम राज्य के सभी शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हर शहर में नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ा रहे हैं।नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने कार्यक्रम में अपने स्वागत भाषण में आज से प्रारंभ हो रहे अभियानों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हो रहा स्वच्छता पखवाड़ा इस बार ‘स्वच्छोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान सभी नगरीय निकायों में गंदगी के ब्लैक-स्पॉट्स को चिन्हांकित कर साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक श्री आर. एक्का, रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय सहित नगरीय प्रशासन और सुडा के वरिष्ठ अधिकारी, रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -मुख्यमंत्री श्री साय रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। शिक्षा केवल डिग्री या नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूल आधार है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में रक्तदान सहित विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने रक्तदान कर रहे युवाओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जीवन रक्षा का माध्यम है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह सबसे बड़ा दान है, जिसे बार-बार किया जा सकता है।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज और वन संपदा सहित अनेक क्षेत्रों में समृद्ध है। ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की पहचान पूरे देश में है। नक्सलवाद जैसी बाधाओं को सुरक्षा बलों के साहस और निरंतर अभियानों से समाप्त किया जा रहा है। जल्द ही बस्तर में विकास की गंगा बहेगी और एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।=उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने एनएसएस को समाज को जोड़ने वाला सशक्त विचार बताया।कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा का भाव निहित है और रक्तदान सबसे बड़ा दान है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराते हुए उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सेवा जीवन का सार है। रक्तदान या शिक्षा—किसी भी माध्यम से सेवा जीवन को यशस्वी बनाती है।कार्यक्रम में आयुक्त उच्च शिक्षा श्री संतोष देवांगन, कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी, कुलसचिव प्रो. अम्बर व्यास सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक विद्यार्थी उपस्थित थे।
- 0- जनशिकायत पर नगर निगम जोन-3 तेलीबाँधा मुख्य मार्ग में शेफस किचन की स्वच्छता का निरीक्षणरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और जोन 3 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की टीमों द्वारा जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत तेलीबाँधा मुख्य मार्ग स्थित शेफस किचन दुकान की स्वच्छता का वस्तुस्थिति की जानकारी लेने स्थल पर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गन्दगी पायी गयी और नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज नहीं पाया गया. जनशिकायत सही पायी गयी, जिस पर जोन 3 जोन कमिश्नर के निर्देश पर सम्बंधित दुकान शेफस किचन को ताला लगाकर तत्काल सीलबंद करने की कार्यवाही की गयी.
- रायपुर. माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशो के अनुरूप नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा प्रतिदिन नियमित अभियान चलाकर सभी जोन क्षेत्रों के भिन्न वार्डों के विभिन्न मुख्य मार्गों में मानिटरिंग करके सड़को पर आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही तेज गति से सतत निरंतर प्रगति पर हैइस क्रम में आज दिनांक 16 सितम्बर 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा 45 आवारा पशुओं की विभिन्न सड़क मार्गो से धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौठानों में भेजा गया। धरपकड़ अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनो के विभिन्न मुख्य मार्गो में सघन अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विगत 45 दिनों में विभिन्न मुख्य सड़क मार्गो से 2161 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है.यहां उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन सतत चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान की नियमित मॉनिटरिंग महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिह द्वारा की जा रही है और सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को काऊकैचर वाहनों की सहायता से गौठानों में भिजवाने की व्यवस्था दी जा रही है. धरपकड़ अभियान सतत जारी है।
- 0- महापौर के प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बीएसयूपी योजना परिसरो की सफाई व्यवस्था सुधारने पृथक सफाई गैंग बनाने प्रस्ताव देने के निर्देश0- वार्डो में जलभराव की समस्या दूर करने सुगम निकास कायम करने नई नालियों और नालो के निर्माण का प्रस्ताव भेजने किया निर्देशितरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 10 कार्यालय में पहुंचकर जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी मेधानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, पार्षद श्रीमती गायत्री नौरंगे, श्री विनय पंकज निर्मलकर, श्री मनोज जांगडे, श्रीमती सुषमा तिलक साहू, श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव सहित जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता श्री योगेश यदु सहित जोन अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक लेकर जोन के सभी 7 वाडों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 10 क्षेत्र के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना और बीएसयूपी योजना परिसर की सफाई व्यवस्था सुधारने वहां स्वच्छता कायम करने जोन से पृथक सफाई गैंग बनाने अतिरिक्त सफाई कामगार लगाने आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र देने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिये। महापौर ने जोन 10 के वार्डो में जलभराव की समस्या दूर करने गंदे पानी का सुगम निकास कायम करने वार्डो में नई नालियों और नालो के निर्माण का व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार प्रस्ताव बनाकर शीघ्र सक्षम स्वीकृति लेने नगर निगम मुख्यालय में भेजे जाने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिये। वार्ड 49, 50, 52, 53, 54, 55 के क्षेत्रो में नाली नाला निर्माण के आवश्यक कार्य शीघ्र करने प्रस्ताव देने के निर्देश महापौर ने जनहित में दिये। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को वार्डो में जलभराव की समस्या को शीघ्र दूर करने को प्राथमिकता देने निर्देशित किया। महापौर ने सभी वार्ड पार्षदों से चर्चा कर वार्डो की जनसमस्याओं की जानकारी ली एवं जनसमस्याओं का त्वरित निदान करने आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
- 0- ई-आफिस में काम-काज की गति बढ़ाएं0- स्कूल, आंगनबाड़ी, हॉस्टलों की अगले पन्द्रह दिनों में होगी सघन चेकिंगबिलासपुर /कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को टीएल बैठक में आज शासन की प्राथमिकता वाली तमाम योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने 30 सितम्बर तक सभी अधिकारी-कर्मचारियों का ई-केवाईसी करा लेने के निर्देश दिए। अन्यथा इस महीने का वेतन नहीं मिल सकेगा। कलेक्टर ने ई-ऑफिस के जरिए सरकार काम-काज की गति और बढ़ाने को कहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि पीएम जनमन में संतृप्ति लेवर को प्राप्त करने के लिए अब कुछ ही लक्ष्य बचे हैं। इन्हें भी 30 सितम्बर तक अभियान चलाकर पूर्व कर लिया जाये।कलेक्टर ने बैठक में कल से शुरू हो रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा की जानकारी दी। अधिकारी-कर्मचारियों को अपने ऑफिस, घर और आस-पास की साफ-सफाई करने पर जोर दिया। शहर-शहर एवं गांव-गांव में यह अभियान जनभागीदारी पर चलाया जायेगा। अभियान के दौरान जिले की तमाम हॉस्टल, आश्रम, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रांे का अधिकारी निरीक्षण भी करेंगे। राशन दुकानों का भी जायजा लिया जायेगा। इन संस्थाओं के काम-काज को और कैसे जनहितैशी और बेहतर किया जा सके, इस पर विचार किया जायेगा। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि त्योहार के सीजन चल रहे हैं। सभी अपने-अपने स्तर पर शांति समिति की बैठक लेकर आयोजन समितियों को हाई कोर्ट एवं राज्य शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दे दें ताकि वे इनका ठीक से पालन करें। अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थलों में यातायात नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग किया जाये। धान खरीदी की तैयारी की भी कलेक्टर ने समीक्षा की। उन्होंने बचे 13 हजार किसानों के पंजीयन की दिक्कतें दूर करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि एक भी किसान एग्रीस्टेक पंजीयन से बचे नहीं रहना चाहिए।सड़क सुरक्षा समिति की भी हुई बैठककलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की भी बैठक हुई। दुर्घटना रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों के असर की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि सड़कों की सरंचना एवं बनावट में ऐसे सुधार किया जाये कि वे ब्लेक एवं ग्रे स्पॉट सदा दिन के लिए न रहें। ये दाग उन जगहों के लिए मिट जाये। आरटीओ ने बताया कि गलत वाहन चालन के लिए इस साल 610 लाईसेंस निरस्त किये गये हैं। उन पर निगरानी भी रखी जा रही है। कलेक्टर ने शहर में बिजली के खम्भों पर से लटकते हुए तारों को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। सड़कों के चौक चौराहों पर लगे पुराने हो चुके रेडियम संकेेतों को नया लगाने को भी कहा है। उन्होंने कोटका एक्ट के तहत कार्रवाई की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल,एडिशनल कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी अर्चना झा भी बैठक में उपस्थित थीं।
- 0- कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवानाबिलासपुर। एचआईवी/एड्स के सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर कार्यालय से रैली को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन जिला एड्स नियंत्रण समिति व गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के संयुक्त प्रयास से किया गया। कलेक्टर कार्यालय से शुरू हुई जागरूकता रैली नेहरू चौक, राजेंद्र नगर चौक, पुलिस ग्राउंड, ईदगाह चौक, सिम्स चिकित्सालय से होकर गुजरी जिसमें छात्रों ने एचआईवी से बचाव का संदेश दिया। रैली का सम्मान रिवर व्यू में हुआ जहां छात्रों ने एचआइवी से बचने और संक्रमित लोगों के साथ भेदभाव न करने की शपथ ली।रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने भागीदारी की।प्रतिभागियों ने विभिन्न स्लोगन और बैनर के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, सुरक्षित जीवनशैली और जागरूकता का संदेश दिया। रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूक करना और समाज में इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था। इस मौके पर डॉ. गायत्री बांधी नोडल अधिकारी ने सभी को एचआईवी के संक्रमण और निदान के विषय में विस्तृत जानकारी दी। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ तिलक राज मीणा ने एच आई व्ही संक्रमितों के प्रति भेदभाव को खत्म करने की शपथ सभी प्रतिभागियों को दिलाई। विश्व विद्यालय के एथलीट स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों की रैली में विशेष भागीदारी रही। छात्र अंकित कुमार,देव शर्मा,प्रभाकर कुमार,प्रियांशु राज,शगुन तिवारी कांची भोपटे,श्रेयांश ठाकुर,आदित्य तिवारी,पार्थ शर्मा,अनंत गुप्ता,आशीष चंद्राकर ने रैली को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। नया खेल स्टैंड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रैली को प्रोत्साहन प्रदान किया। रैली का संचालन एवं समन्वय स्वास्थ्य विभाग के माजिद अली द्वारा किया गया।
- 0- भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के दिए निर्देशराजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्मॉल फाइनेंस बैंक, गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान, माइक्रो फाइनेंस एवं सूक्ष्म वित्त संस्थाओं की बैठक ली। अपर कलेक्टर ने भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संपादित गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान एवं सूक्ष्म वित्त संस्थाओं के प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देशों के अनुसार ही ऋण एवं वसूली संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया।उन्होंने ग्राहकों को ऋण से संबंधित ब्याज, बीमा, ऋण भुगतान अनुसूची, शिकायत निवारण प्रणाली, बैंक नोडल अधिकारी, अन्य नियम शर्तें एवं चार्जेज की जानकारी हिंदी भाषा में ही मुद्रित स्वीकृति पत्र, तथ्यात्मक विवरणी द्वारा दिए जाने तथा पारदर्शिता अपनाने कहा। सभी शाखाओं में बैंकिंग, ऋण- ब्याज, ग्राहक अधिकार एवं सेवाओं की मूलभूत जानकारियाँ भारतीय रिजर्व बैंक के नियमानुसार प्रदर्शित करने को कहा गया। शाखा प्रबंधकों को एजेंट द्वारा ऋण एवं वसूली में भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा। जनसामान्य की बैंकिंग संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए लीड बैंक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। किसी भी ग्राहक द्वारा बैंकिंग सेवा में समस्या होने पर लीड बैंक कार्यालय राजनादगांव से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, जिला लीड बैंक अधिकारी श्री मुनीष शर्मा सहित स्मॉल फाइनेंस एवं माईक्रो फाइनेंस बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- 0- कलेक्टर ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों की बैठक ली0- योजना से बालिकाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की आवश्यकता0- छात्राओं को आवेदन करने के लिए करें प्रोत्साहित0- पहला चरण 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तथा दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तकराजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छात्राओं को अपने कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली नियमित छात्राएं पात्र होगी। जो छात्राएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। शासकीय विद्यालयों में पढऩे वाली निम्न आय वर्ग की छात्राओं को विशेष रूप से मदद मिलेगी और वह अपनी उच्च शिक्षा जारी रख पाएंगी।उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रतिनिधियों से कहा कि इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कॉलेज में प्रवेश लेने वाले तथा इस योजना के लिए पात्र बालिकाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि इस योजना के संबंध में छात्राओं को अधिक से अधिक जानकारी दें। इसके लिए फ्लैक्स लगाएं तथा छात्राओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि छात्राएं ऑनलाईन यह आवेदन भर सकती है। आवेदन दो चरणों में स्वीकार किए जाएंगे। पहला चरण 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तथा दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक रहेगा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति योजना की पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क संचालित की जाएगी। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अनिमेषसाहू, शासकीय दिग्विजय कालेज, शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यालय, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय सहित अन्य शासकीय एवं निजी कालेज के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि जो छात्राएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही, क्यूआर कोड स्कैन कर भी आवेदन किया जा सकता है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं को नियमित विद्यार्थी के रूप में शासकीय विद्यालयों से उत्तीर्ण किया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नियमित विद्यार्थी के रूप में किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष (डिग्री व डिप्लोमा) में प्रवेश लिया हो। महाविद्यालय में प्रवेशित विद्यार्थियों का परीक्षा पाठ्यक्रम 2 से 5 वर्ष का हो। कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात केवल प्रथम डिग्री व डिप्लोमा के पाठ्यक्रम में ही पात्र होंगे। छात्रवृत्ति छात्राओं के लिए 30 हजार रूपए वार्षिक (पूरे पाठ्यक्रम की अवधि 2 से 5 वर्ष तक) रहेगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई राज्य के सरकार स्कूल से नियमित छात्रा के रूप में पूरी की हो। सत्र 2025-26 में स्नातक व डिप्लोमा (2-5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो।
- भिलाईनगर। शासकीय वाई.वाई.टी पी.जी. स्वशायी महाविद्यालय दुर्ग में स्थित जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट इन्क्यूबेशन हब (डी.आई.एच.) की अतिविधियों का नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा, दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल, चरोदा आयुक्त डी. एस. राजपूत एवं दुर्ग अपर जिलाधिकारी अग्रवाल उपस्थित रहे। दुर्ग जिले में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन दुर्ग एवं टाटा इन्क्यूब फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से डिस्ट्रिक्ट इन्क्यूबेशन हब की स्थापना 2024 में की गई है। यह हब युवाओं और स्टार्टअप के लिए एक ऐसा मंच है, जहां उन्हें मेम्बररशिप, प्रशिक्षण को-वर्किंग स्पेस, निवेशकों से संपर्क और व्यवसाय को विस्तार देने के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।डी.आई.एच. का उद्देश्य जिले में एक सशक्त और आत्मनिर्भर स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करना है। टाटा इन्क्यूब फाउंडेशन देश ही अग्रणी संस्था है, जो मूल्य आधारित उद्यमिता, सामाजिक नवाचार और कौशल विकास को प्रोत्साहित करती है। टी.आई.एफ और डी.आई.एच मिलकर दुर्ग में उद्यमिता की नई संभावनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। डी.आई.एच, सीएसआईडीसी तथा अन्य को इन्क्यूबेटर्स नेटवर्किग प्लेटफार्म और निवेश अवसर प्राप्त हो रहे हैं। अब तक आयोजित इन्वेस्टर कान्क्वेल, एग्रीटेक उद्यमी एवं किसान सम्मेलन, प्रशिक्षण कार्यशालाएं और कालेज आउटरीच कार्यक्रमों ने जिले में युवाओं और उद््यमियों को नई दिशा देने का काम किया है। यह संयुक्त पहल दुर्ग को प्रदेश का एक अभरता हुआ स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।निरीक्षण उपरांत आयुक्त द्वारा जिले के सभी महाविद्यालयों विशेषकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर संस्थानों में डी.आई.एच. की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया है। युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित कर नए उद्यमी तैयार करने पर विशेष जोर दिया जावे। उद्यमिता को जिले के प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट इन्क्यूबेशन हब के प्रोग्राम मैनेजर समीरन मित्रा को गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की 90वीं सालगिरह तीन अक्टूबर से मनाई जाएगी। तीन दिवसीय भव्य आयोजन में जहां एक से बढ़कर एक स्टाल्स आकर्षण का केंद्र होंगे। इनमें आर्नामेंट्स, गारमेंट्स के अलावा चटपटे व्यंजनों के स्टाल बच्चों का ध्यान खीचेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा फाइनल करने के लिए बुधवार, 16 अक्टूबर को शाम छह बजे चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल परिसर में कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई है।मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि चार अक्टूबर को शाम सात बजे सुप्रसिद्ध हिंदी नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का मंचन सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहेगा। शशि वरवंडकर निर्देशित लगभग दो घंटे के इस सस्पेंस- थ्रिलर ड्रामा का इन दिनों संत ज्ञानेश्वर सभागृह के कुमुदिनी वरवंडकर मंच पर जबर्दस्त रिहर्सल जारी है। नाटक में अनिकेत की भूमिका में शशि वरवंडकर के अलावा अनुराधा दुबे, दिलीप लांबे, रंजन मोडक, प्रीता लाल, चेतन दंडवते, खांडेकर, भारती प्रसोदकर, विनोद राखुंडे, दिलीप लांबे की महत्वपूर्ण भूमिकाएं होंगी।काले के अनुसार इसके अलावा विभिन्न समाजों की प्रतिभाओं की भी मंचीय प्रस्तुतियां देखने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर महाराष्ट्र मंडल के कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियों के अलावा विविध शैलियों में नृत्य भी विशुद्ध मनोरंजन करने के पर्याप्त होंगे।
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में बुधवार, 17 सितंबर को शाम चार बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में कर्मचारियों को लेकर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में प्रेरक उद्बोधन के बाद महाराष्ट्र मंडल भवन- आफिस, मेस, संत ज्ञानेश्वर विद्यालय, दिव्यांग बालिका विकास गृह, शंकर नगर बाल वाचनालय, फिजियोथैरेपी सेंटर, सखी निवास (कामकाजी महिला वसति गृह व छात्रावास) के कर्मचारियों का अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर कर्मचारियों की ओर से कुछ रोचक प्रस्तुतियां भी होंगी।
- बालोद. छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत ’अंगीकार अभियान 2025’ के सफल क्रियान्वयन हेतु समिति का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा समिति के अध्यक्ष होंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक समिति के सदस्य होंगे। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद श्री मोबिन अली को सचिव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दल्लीराजहरा श्री भूपेन्द्र वाडेकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुरूर श्री श्रीनिवास पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अर्जुंदा श्री चंद्रकांत शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चिखलाकसा श्री अरविंद योगी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डौण्डी श्री संतोष देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डौण्डीलोहारा श्री राजेश बैनर्जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती किरण पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पलारी श्री गिरीश साहू समिति के सदस्य होंगे।
- 0- स्वच्छता शपथ, नमो मैराथान, जीरो वेस्ट इंवेट, सामूहिक स्वच्छता, सफाई मित्र सुरक्षा सहित स्वच्छ भारत दिवस पर होंगे विभिन्न गतिविधियांबालोद. बालोद जिले में ’’17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025’’ तक ’सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा। इस दौरान जिले भर में स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर योजनाबद्ध तरीके से इन आयोजनों को सफल बनाएँ। कलेक्टर ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु स्वच्छता शपथ, स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का संदेश देने ’’नमो मैराथन’’, कचरे से उपयोगी वस्तुएँ बनाने की पहल हेतु ’’जीरो वेस्ट इवेंट व वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी’’, स्वच्छता के लिए जनसहभागिता हेतु सामूहिक श्रमदान, रंगोली, निबंध, कविता, चित्रकला, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर एवं मेगा हेल्थ कैंप, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर व मेडिकल बोर्ड कैंप, वृद्धजन सम्मान समारोह, स्वच्छ भारत दिवस पर व्यापक स्तर पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी मौजूद थे।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को गहराई से जोड़ने का अभियान है। सभी विभाग और आमजनों की सहभागिता से इसे सफल बनाएँ। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत बनाए गए विशेष कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को सभी कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों हास्टल आंगनबाड़ी केन्द्रांे में सुबह 11 बजे स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी। इस दिन से पूरे जिले में स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत होगी। 21 सितम्बर को जिला स्तरीय नमो मैराथन आयोजित की जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, विभिन विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, कॉलेज विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड शामिल होंगे। इसका उद्देश्य नशामुक्त भारत और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। 23 से 25 सितम्बर तक जीरो वेस्ट इवेंट, बेस्ट टू आर्ट, रंगोली, निबंध, कविता और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी।इसमें विशेष रूप से स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसी दौरान जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, हॉस्पिटल व पंचायत भवन के परिसरों में वृक्षारोपण भी किया जाएगा। 25 सितम्बर को सुबह 8 से 9 बजे तक सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमदान एक दिन एक घंटा एक साथ अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान स्कूल-कार्यालय परिसर, स्वच्छता लक्षित इकाई, पेयजल स्त्रोत, सामुदायिक स्थल, मंदिर, नदी और तालाबो के आसपास की साफ-सफाई होगी। 28 सितम्बर को जिले में रक्तदान शिविर, मेगा हेल्थ कैंप, नेत्र शिविर, मेडिकल बोर्ड शिविर और सफाई मित्र शिविर का आयोजन होगा। इस दिन विशेष रूप से सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इस दिन वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा और स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति विशेष कार्यक्रम होंगे। 02 अक्टूबर को जिले मेें स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन विशेष ग्राम सभा, स्वच्छ जल ग्राम घोषणा, हर घर जल प्रमाण पत्र वितरण सहित जिले के प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ अंागनबाड़ी, स्वच्छ हाॅस्टल, स्वच्छ ग्राम पंचायत, स्वच्छ कार्यालय का चयन होगा। इसी दिन प्रत्येक विकासखण्ड से आयोजित रंगोली, चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
- 0- समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश0- 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित आदि सेवा पर्व के सफल आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कीबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाली आदि सेवा पर्व के दौरान जिले के चयनित 186 गांवों में निवासरत जनजातीय परिवार के लोगों को उनके कल्याण हेतु संचालित शासकीय योजनाओं से शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में बुधवार 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित आदि सेवा पर्व के सफल आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तापूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान को शासन के विशेष प्राथमिकता वाले कार्य बताते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिले में इसका सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने उच्च न्यायालय आदि लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में इसका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को हड़ताल पर जाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के वापस अपने कार्य में आने हेतु कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने आज 16 सितंबर तक कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यालय में पहुँचने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में मलेरिया के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने मलेरिया के रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने तथा जिले में कहीं पर भी मलेरिया के प्रकरण पाए जाने पर उनके इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिला खजिन अधिकारियों को जिले में खनिज पदार्थों की उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने लगातार अभियान चलाकर खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन एवं उत्खनन के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय कार्यालयों में महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु स्थानीय शिकायत समिति के गठन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने इसे अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में स्थानीय शिकायत समिति का अनिवार्य रूप से गठन करने के निर्देश दिए।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले के सड़कों एवं पहुँच मार्गों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी सड़क निर्माण विभागोें को खराब सड़कों के मरम्म्त हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ई-फाइलिंग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इसे शासन के विशेष प्राथमिकता वाले कार्य बताते हुए सभी शासकीय कार्यालयों में शत प्रतिशत ई-फाइलिंग का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों में बाॅयोमेट्रिक मशीन उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों का बाॅयोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
-
- 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा
- क्वांर नवरात्रि के संबंध में सभी सेवा पंडालों में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश
- डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्ग में पदयात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश की व्यवस्था करने कहा
- किसानों को उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- सेवा पंडालों में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश
- खाद के भंडारण एवं वितरण के संबंध में ली जानकारी
- साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय समुदाय के विकास के लिए शासन की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए तथा सेवा पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के 105 ग्रामों का चिन्हांकन किया गया है। उन्होंने जमीनी स्तर पर शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से जनमानस को लाभ दिलाने के लिए सक्रियतापूर्वक कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने 17 सितम्बर को शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में आयोजित गंभीर बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ ही स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी डॉक्टर, नर्स एवं अन्य मेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एग्री स्टेक पोर्टल अंतर्गत ऐसे किसान जिनका पंजीयन नहीं हो सका है, उनका प्राथमिकता से पंजीयन कराने कहा। उन्होंने क्वांर नवरात्रि के संबंध में सभी सेवा पंडालों में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्ग में पदयात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने मेला स्थल में साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने खाद के भंडारण एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली। जिले में वर्तमान में भंडारण 68609.71 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण है। उन्होंने किसानों को उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसान क्रेडिट योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने की जरूरत है। उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जनसामान्य को जागरूक करने तथा बिजली के बिल में कमी लाने के लिए इस योजना को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घर की छत पर रूपटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने से बिजली के बिल में कमी आएंगी। कलेक्टर ने जिले में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वामित्व योजना अंतर्गत अभिलेख वितरण की स्थिति अटल मानिटरिंग पोर्टल, आंगनबाड़ी केन्द्र की मरम्मत, भू-बंटन प्रकरणों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, कौशल विकास, ई-फाईल सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने आदि कर्मयोगी एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने कहा। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा, अटल मानिटरिंग पोर्टल, पालक चौपाल के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। -
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 17 सितम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 17 सितम्बर को सुबह 11 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे गांधी सभागृह राजनांदगांव पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे तथा कार्यक्रम में शामिल होंंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपरान्ह 4.10 बजे शासकीय उद्यान रोपणी पेण्ड्री राजनांदगांव का निरीक्षण करेंगे एवं अपरान्ह 4.35 बजे सखी वनस्टॉप सेंटर बलदेवबाग राजनांदगांव में नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.55 बजे सखी वनस्टॉप सेंटर बलदेवबाग से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.5 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 6.5 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
- -केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रहेंगी मुख्य अतिथि, आंगनवाड़ी केंद्रों का करेंगी निरीक्षणरायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “स्वस्थ्य नारी – सशक्त परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा” का आयोजन आगामी 17 सितम्बर 2025 (बुधवार) को रायपुर में किया जाएगा।इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी रायपुर पहुंचकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11.00 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक नगर, रायपुर के सभागृह में होगा। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी विषयों पर विशेष चर्चा और जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित होंगी।उद्घाटन समारोह के उपरांत केंद्रीय मंत्री आंगनवाड़ी केंद्र मठपुरैना (केंद्र क्रमांक-01, नगर निगम क्षेत्र) तथा आंगनवाड़ी केंद्र कांदुल (केंद्र क्रमांक-02, ग्रामीण क्षेत्र) का भ्रमण करेंगी। वे शहरी और ग्रामीण आंगनवाड़ी सेवाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन देंगी।सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पोषण संवर्धन कार्यक्रम, परामर्श सत्र, सामुदायिक जागरूकता गतिविधियाँ तथा मंत्रीजन से संवाद जैसी पहलें आयोजित की जाएंगी। मंत्रालय का मानना है कि स्वस्थ नारी से ही परिवार और समाज सशक्त बन सकता है, इसी उद्देश्य से इस विशेष अभियान को देशव्यापी स्तर पर प्रारंभ किया जा रहा है।राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे “स्वस्थ्य नारी – सशक्त परिवार” और “8वां राष्ट्रीय पोषण माह” भी लॉन्च करेंगे। यह अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान होगा, जिसके तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
- रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता , कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में 15 सितंबर 2025 को आबकारी विभाग जिला रायपुर एवं नगर निगम रायपुर के संयुक्त अभियान में टाटीबंध से बिलासपुर मार्ग पर स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान टाटीबंध के पास संचालित अवैध चखना ठेलों को हटाया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान द्वारा चखना ठेला संचालकों नवल प्रजापति , लवकुश प्रजापति , दुर्गेश प्रजापति एवं बाबूलाल प्रजापति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(C) के तहत प्रकरण कायम किया गया ।ग्राम सिलतरा के शिकारी पारा एवं मोघाडीह में आबकारी विभाग द्वारा गहन जांच किया गया तथा देवकी पारधी ,शोभा खातून इंद्रजीत निषाद के विरुद्ध आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 36(C) के तहत प्रकरण कायम किया गया ।ग्राम निमोरा थाना राखी में अवैध मदिरा विक्रय की शिकायत पर गहन जांच कर युकितयुक्त धाराओं के तहत कार्यवाही की गयी |उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डी डी पटेल , श्री रविशंकर पैकरा , सुश्री जेबा खान आबकारी उपनिरीक्षक श्री प्रकाश देशमुख , श्री कौशल सोनी आबकारी मुख्य आरक्षक रमापति शुक्ला , आर देवांगन संयुक्त दल में रहे |
























.jpg)


