- Home
- छत्तीसगढ़
- *पोल्ट्री फॉर्म की बदबू से ग्रामवासियों को मिला निजात, एसडीएम ने कार्रवाई की**मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति ग्रामवासियों ने जताया आभार*रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन की ओर से आमजनों की समस्या का निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सुशासन तिहार के पहले चरण में आमजनों की समस्या को जाना गया और दूसरे चरण में उनका निराकरण तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के अधिकारी-कर्मचारी जिलेवासियों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।आरंग ब्लॉक के ग्राम कुटेसर के ग्रामवासियों ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया था कि ग्राम में स्थित एक निजी पोल्ट्री फार्म के बदबू से सभी लोग परेशान है। पशु चिकित्सा सेवायें विभाग को यह शिकायत मिलते ही संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें विभाग, डॉ. शंकर लाल उइके ने मौके का निरीक्षण किया और पाया कि पोल्ट्री फार्म के संचालक द्वारा पोल्ट्री अपशिष्ट खुले में रख दिया जाता है। इस पर विभाग की ओर से एसडीएम आरंग को पत्र लिखकर अवगत कराया कि ग्राम कुटेशर में पोल्ट्री फार्म संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है।आरंग एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा को शिकायत मिलते ही उन्होंने संबंधित पोल्ट्री फार्म के संचालक को नोटिस जारी किया। नोटिस प्राप्त होने के बाद संचालक ने अपशिष्ट पदार्थाें को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की। ग्रामवासियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत हमें प्रशासन का पूरा सहयोग मिला और हमारी समस्या का समाधान किया गया।
-
रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर के दिशा-निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रश्मि बाला तिवारी के मार्गदर्शन में आज उरला थाना क्षेत्र से प्राप्त बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई।
सेक्टर पर्यवेक्षक सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी द्वारा विवाह स्थल पर पहुंचकर बालिका के माता-पिता से आयु संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति में शासकीय विद्यालय के नामांकन खारिज रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जिसमें बालिका की आयु 18 वर्ष से कम पाई गई।उक्त स्थिति में, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह को रोका गया। बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने तक विवाह न करने के संबंध में माता-पिता को विधिक जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही, पार्षद एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सहमति-पत्र एवं पंचनामा तैयार किया गया, जिस पर बालिका के माता-पिता एवं उपस्थित जनसमुदाय के हस्ताक्षर लिए गए। -
आवेदन पर त्वरित कार्रवाई होेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
बालोद/सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बालोद जिले के ग्राम कुरदी की ग्रामीण महिला प्रणिता साहू ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जॉब कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के लिए श्रीमती प्रणिता साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025, राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इस अभियान के तहत ग्राम कुरदी में आयोजित शिविर में प्रणिता साहू ने मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को रोजगार प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। प्रणिता साहू ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, और मनरेगा जॉब कार्ड उनके लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि ’सुशासन तिहार’ के माध्यम से मेरा आवेदन तुरंत स्वीकार किया गया और मुझे जॉब कार्ड प्रदान किया गया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रशासन की आभारी हूँ। यह जॉब कार्ड मेरे परिवार की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद करेगा।सुशासन तिहार 2025 के तहत बालोद जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक पात्र व्यक्तियों को मनरेगा जॉब कार्ड, अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ, और आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए जा रहे हैं। ग्राम कुरदी में आयोजित शिविर में भी सैकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किए। आवेदन पश्चात् निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार के के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्रदान करने कार्य किया जा रहा है। प्रणिता साहू जैसे अनेक ग्रामीणों के लिए मनरेगा जॉब कार्ड न केवल रोजगार का एक साधन है बल्कि यह उनकी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। सुशासन तिहार 2025 के तहत इस तरह की पहल से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और समृद्धि की नई उम्मीद जाग रही है।क्रमांक/83/ठाकुर -
*प्रवचन का छठवा दिवस*
भिलाईनगर/ प्रवचन के छठवे दिवस जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की कृपा प्राप्त प्रचारिका सुश्री श्रीश्वरी देवी जी ने संसार के स्वरूप बताते हुए कहा कि संसार में कोई भी जीव किसी अन्य जीव के मुआफिख एक सेकंड को भी नहीं रह सकता क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर माया के तीन गुण प्रतिक्षण बदल रहे हैं। सत्वगुण, रजोगुण और तमोगुण यदि दो व्यक्तियों के गुण एक से हुए तो आपस में दोस्ती हो जाएगी और गुण अगर अलग–अलग हुए तो बनी बनाई दोस्ती भी समाप्त हो जाएगी। वेद इत्यादि से प्रमाण प्रस्तुत करते हुए देवी जी ने कहा कि संसार में कोई किसी के सुख के लिए कुछ नहीं कर सकता। जब तक मनुष्य स्वयं आनंद मय नहीं हो जाता अर्थात ईश्वर प्राप्ति नहीं कर लेता तब तक वो जो भी कार्य करता है स्वयं के आनंद के लिए ही करता है।
संसार में ना ही कहीं सुख है ना ही कहीं दुःख हैं। यदि संसार में किसी भी व्यक्ति या वस्तु से सबको एक समान सुख मिलता और सदा सुख मिलता परन्तु ऐसा तो नहीं होता। हम जहाँ सुख मान लेते हैं वो अपना ही माना हुआ सुख हमको संसार से प्राप्त होता है और जब वही वस्तु या व्यक्ति हमसे छिन जाता है तो उतनी ही मात्रा का दुःख होता है जितना हमने उससे सुख की आशा की थी। यदि संसार में हम कहीं भी सुख ना माने किसी भी व्यक्ति या वस्तु में तो हमे संसार छिनने पर दुःख भी नहीं होगा और इस प्रकार से हम संसार से राग और द्वेष से रहित हो जायेंगे ।गीता के आंठवे अध्याय का सोलहवां श्लोक में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं ब्रम्हलोक तक माया का राज्य है अतएव ब्रह्मलोक तक जाकर पुनः मृत्युलोक में लौटना पड़ेगा, क्योंकि हमारी दिव्य आत्मा का विषय दिव्य वस्तु ही हो सकती है, प्राकृत जगत दिव्य आत्मा का विषय नहीं हो सकता। अतएव हमारी तृप्ति ब्रम्हलोक तक जाकर भी नहीं हो सकती है दिव्य आत्मा का विषय दिव्य भगवान ही हो सकते हैं अतएव भगवान को प्राप्त करके ही आत्मा सदा सदा के लिए आनंदमय हो सकती है। - रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम स्वर्गीय श्री बहादुर सिंह जागृत के निवास पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जागृत के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
- -पंजीयन मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विभागीय कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता, डिजिटल सुधारों और सेवा गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश-जिला पंजीयकों एवं उप पंजीयकों के कार्यों की गहन समीक्षारायपुर, 28 अप्रैल 2025/ वाणिज्य कर (पंजीयन) मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में पंजीयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में महानिरीक्षक पंजीयन श्री पुष्पेंद्र मीणा, विभाग के अधिकारी एवं सभी जिले के जिला पंजीयक और उप जिला पंजीयक उपस्थित थे।बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने पिछले एक वर्ष में हुए सुधारों, पंजीयन दस्तावेजों की स्थिति, राजस्व प्राप्ति, स्थापना, सतर्कता प्रकोष्ठ की गतिविधियों, न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति, मुदांक एवं आरआरसी प्रकरणों, ऑडिट रिपोर्ट्स तथा डाटा डिजिटाईजेशन की जिलेवार प्रगति पर चर्चा की। मंत्री श्री ओपी चौधरी ने फील्ड स्तर पर विभागीय सेवाओं के संचालन में आ रही समस्याओं को भी सुना और तकनीकी सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता के लिए शासन द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करें और पंजीयन कार्यालयों में फ्लैक्स व बैनर लगाए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा पक्षकार इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।राजस्व संग्रहण में पंजीयन विभाग का योगदानपंजीयन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2,979 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 18.86 प्रतिशत की वृद्धि है। विभिन्न जिलों में दस्तावेजों की संख्या एवं राजस्व प्राप्ति के आधार पर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर शीर्ष पर रहे। इस तरह प्रदेश के राजस्व संग्रहण में पंजीयन विभाग महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मंत्री श्री चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और कार्यों को संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता से करने की प्रेरणा दी।तकनीकी मजबूती के लिए नई पहलमंत्री श्री चौधरी ने बताया कि विभाग को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने के लिए सेटअप का पुनरीक्षण कर नए पदों का सृजन किया गया है। इससे फील्ड में काम कर रहे अमले को दस्तावेजों की गहन जांच कर पंजीयन करने में सुविधा होगी। मंत्री श्री चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आधार आधारित प्रमाणीकरण, डिजीटल लॉकर सुविधा, फेसलेस रजिस्ट्री और ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन जैसे नवाचारों को तेजी से लागू करें। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को घर बैठे सुरक्षित और त्वरित सेवाएं मिलेंगी।दस नई क्रांतिकारी सुविधाएं शुरू-मंत्री श्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन विभाग में आम जनता की सुविधा और दस्तावेजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने सॉफ्टवेयर में दस नई सुविधाओं को शामिल किया है-आधार आधारित प्रमाणीकरण की सुविधा:- पक्षकारों की बायोमैट्रिक पहचान के जरिए रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा रोकने की व्यवस्था की जा रही है।-ऑनलाइन सर्च एवं डाउनलोड सुविधा:- खसरा नंबर से पूर्व पंजीकृत रजिस्ट्री का ऑनलाइन अवलोकन और डाउनलोड की सुविधा।-भारमुक्त प्रमाण पत्र:- संपत्ति पर किसी भार या बंधक की जानकारी ऑनलाइन प्रमाण पत्र के माध्यम से उपलब्ध होगा।-एकीकृत कैशलेस भुगतान प्रणाली:- स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क का संयुक्त कैशलेस भुगतान की सुविधा।-व्हाट्सएप मैसेज सेवा:- पंजीयन से संबंधित अपडेट्स की रियल टाइम जानकारी व्हाट्सएप पर जानकारी प्राप्त हो सकेगी।-डिजी लॉकर सुविधा:- रजिस्ट्री दस्तावेजों का डिजिटल भंडारण और एक्सेस।-ऑटो डीड जनरेशन:- दस्तावेजों का स्वतः ऑनलाइन निर्माण और प्रस्तुतिकरण।-डिजी डॉक्यूमेंट सेवा:- शपथ पत्र, अनुबंध आदि गैर-पंजीकृत दस्तावेजों का ऑनलाइन निर्माण।घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा:- ऑनलाइन विलेख निर्माण, साक्षात्कार और पंजीयन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। होम विजिट के माध्यम से पंजीयन कराये जाने की सुविधा तथा तत्काल आपाइंटमेंट सहित पारिवारिक दान, हक त्याग आदि में पंजीयन फीस मात्र 500 रूपए लिये जाने का प्रावधान है।स्वतः नामांतरण सुविधा:- रजिस्ट्री के बाद स्वचालित रूप से राजस्व अभिलेखों में नामांतरण की सुविधा होगी। यह आम नागरिकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सुधार है, इससे पक्षकारों को विचौलियों से मुक्ति के साथ नामातंरण की लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरना नहीं पड़ेगा। समय और श्रम के साथ आर्थिक बोझ भी कम होगा।मंत्री श्री चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को इन सभी नवाचारों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए और आम जनता को उनकी सुविधाओं के बारे में जागरूक करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से न केवल आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी बल्कि विभाग की पारदर्शिता और कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए कार्य करें - मंत्री श्री चौधरीमंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार करें, पारदर्शिता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें और विभागीय लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वोपरी रखते हुए कार्य करें। नागरिकों के विश्वास को बनाए रखने हेतु विभाग को नई तकनीकों के साथ लगातार अपडेट किया जाए।
-
अपर कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश
बालोद/ सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागवार प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत कुल प्राप्त आवेदन, निराकृत आवेदन और लंबित आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक विभाग द्वारा आवेदनों पर किए गए निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निराकरण नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। श्री कौशिक ने कहा कि आवेदकों की समस्याओं का समाधान उनकी संतुष्टि को ध्यान में रखकर किया जाए ताकि सुशासन तिहार का उद्देश्य सार्थक हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन आवेदनों का निराकरण जिला स्तर पर संभव नहीं है उन्हें वर्गीकृत कर शासन स्तर पर भेजा जाए और इसकी जानकारी आवेदकों को दी जाए। इसके अतिरिक्त सभी आवेदनों के निराकरण की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देेश दिए।बैठक में राजस्व, पंचायत, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, जल संसाधन, आदिवासी विकास, कृषि, शिक्षा आदि विभागों से संबंधित आवेदनों की प्रगति पर चर्चा हुई। अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने लंबित आवेदनों के कारणों का विश्लेषण कर उसका समय पर कार्रवाई करते हेतु निराकरण करने की बात कही। श्री कौशिक ने कहा कि ’सुशासन तिहार 2025’ शासन की जनता के प्रति जवाबदेही को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक आवेदन का निराकरण न केवल समयबद्ध हो बल्कि यह आवेदकों के लिए संतोषजनक भी हो। सभी विभाग इस दिशा में समन्वित रूप से कार्य करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आगामी समाधान शिविरों में अधिक से अधिक आवेदनों के निराकरण की जानकारी लोगों को प्रदान की जाए। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी समीक्षाएं और जनसंवाद को सशक्त करना है। इस अभियान के पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायतों नगरीय निकायों और जिला मुख्यालयों में समाधान पेटियों के माध्यम से नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए। दूसरे चरण में इन आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है जबकि तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन होगा। - -पंचायतों को सशक्त बनाकर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाकर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायतें हमारी विकास यात्रा की पहली कड़ी हैं, और ग्रामीण विकास के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का आवास देने का जो संकल्प लिया गया है, उससे जुड़े सभी कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत "मोर दुआर-साय सरकार" अभियान के अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए 20 लाख से अधिक परिवारों के सर्वेक्षण पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।श्री साय ने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए स्वीकृत आवासों के समय पर निर्माण और सतत समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, पीएम आवास से संबंधित कार्यों की रियल टाइम ट्रैकिंग पर विशेष जोर देते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक रोजगार सृजन और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया।उन्होंने पंचायती राज दिवस पर आरंभ "मोर गांव मोर पानी" महाअभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और उसमें भू-जल पुनर्भरण एवं जलग्रहण विकास के लिए GIS तकनीक के समावेश के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने 15वें वित्त आयोग, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना, महतारी सदन, जिला एवं जनपद पंचायत विकास निधि, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना तथा स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को पंचायती राज दिवस पर सम्मानित करने की योजना पर भी चर्चा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने विभाग की आगामी कार्ययोजना में प्रौद्योगिकी निगरानी प्रणाली, संसाधन प्रबंधन, योजना समन्वय, तेज निर्माण और त्वरित लक्ष्य पूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर अधिकारियों से विचार-विमर्श कियानियद नेल्लानार योजना से ग्रामीणों को मिला नया संबलपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने जानकारी दी कि नियद नेल्लानार योजना के तहत ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत 6,324 नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं। बस्तर संभाग की 4 ग्राम पंचायतों के 8 गांवों में पहली बार योजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ हुए हैं।साथ ही 913 जॉब कार्डधारी परिवारों के 3,134 सदस्यों को पहली बार मनरेगा में रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से नियद नेल्लानार योजना में शामिल गांवों के युवाओं के लिए प्राथमिकता से भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने पर अपनी खुशी जाहिर की और इसे निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राज्य में बन रही और प्रस्तावित सड़कों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों को मुख्य सड़कों से जोड़ने में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री ने इन सड़कों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत सड़कों के कार्यों को भी तय समय में पूर्ण करने पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 42 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आती हैं।महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही 'लखपति दीदी' की पहलपंचायत विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के संकल्प के अनुरूप 'लखपति दीदी' पहल के तहत ग्रामीण परिवारों की महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मिशन के अंतर्गत प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर लाभकारी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया है।कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं विभिन्न नवाचारों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को राज्य स्तरीय मेलों और ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर विपणन हेतु उपलब्धता प्रदान कर उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जा रही है।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षामुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की।उन्होंने ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के निपटान, और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर चल रहे अभियानों की जानकारी ली।उन्होंने ओडीएफ प्लस के तहत खुले में शौच से मुक्त हुए गांवों की प्रगति की समीक्षा की और इज ऑफ लिविंग एंड रिफॉर्म्स के मुद्दों पर भी अधिकारियों से विमर्श किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छता से जुड़ी नवाचार गतिविधियों की जानकारी ली और अन्य राज्यों में लागू बेस्ट प्रैक्टिसेस का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ में भी उसे लागू करने की बात कही।बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव पंचायत श्री भीम सिंह, विशेष सचिव पंचायत श्री धर्मेश साहू, आयुक्त मनरेगा श्री तारन प्रकाश सिन्हा तथा सुश्री जयश्री जैन सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
-
रायपुर/राजधानी रायपुर में रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल में रायपुर जिला शतरंज संघ व चेस शाला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित U9 & U13 वर्ग रायपुर जिला शतरंज चयन स्पर्धा 2025 में अंडर 9 वर्ग के बालक वर्ग के विजेता अर्णव गोयल 6अंकों के साथ बने,उन्होंने फाइनल मैच में अक्षत ठाकुर को पराजित किया इसी प्रकार बालिका वर्ग में अनिका गुप्ता चैंपियन बनी उन्होंने अनिका रेड्डी के साथ ड्रॉ खेलकर जरूरी आधे अंक की बढ़त हासिल की और 4.5 अंकों के साथ विजेता बनी।
अंडर 13 में बालक वर्ग के विजेता का खिताब भव्यम झवर ने हासिल किया तथा बालिका वर्ग में सावी गौरी विजेता रही।यह प्रतियोगिता बालक वर्ग में 6 चक्र व बालिका वर्ग में 5 चक्रों में स्विस लीग पद्धति से संपन्न हुईविजेताओं की पूरी सूची इस प्रकार है*बालक वर्ग अंडर 9*प्रथम - अर्णव गोयल (6 अंक)द्वितीय- राजवीर अजवानी (5अंक)तृतीय- अथर्व शर्मा (4.5अंक)चतुर्थ- अपूर्व भार्गव(4.5अंक)बालिका अंडर 9प्रथम- अनिका गुप्ता (4.5 अंक)द्वितीय - अनिका रेड्डी (4अंक)तृतीय- दानवी मिश्रा (3.5 अंक)चतुर्थ- ध्वनि पाठक (3अंक)बालक अंडर 13प्रथम- भव्यम झवर (5अंक)द्वितीय- अद्वित पांडे (4.5 अंक)तृतीय- देवांश जैन (4.5 अंक)चतुर्थ- अक्ष चोपड़ा (4.5 अंक)बालिका अंडर 13प्रथम - सावी गौरी ( 4.5अंक)द्वितीय- अद्विका पांडे (4अंक)तृतीय- प्रतिष्ठा अहिरवार (4अंक)चतुर्थ- हेतांशी मुदलियार (3.5अंक)यंगेस्ट प्लेयरअनय लूनियाअभिश्रीइसके अलावा भी स्पेशल प्राइज के रूप में बच्चों को पुरस्कृत किया गयाइस स्पर्धा में कुछ 86 बच्चो ने हिस्सा लिया जिसमे 15 को अंतराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त थीइस स्पर्धा के दोनों आयु समूह के बालक बालिका वर्ग के प्रथम दो स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा जो बेमेतरा में 15 मई से आयोजित है में रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे,पुरस्कार वितरण समारोह में रिवर डेल स्कूल की डायरेक्टर आकांक्षा गोयल,सौरभ अग्रवाल जी, एम पॉवर के डायरेक्टर गोविंद मुदलियार जी,प्रिंसिपल संगीता मैडम,जानवी मुदलियार जी, श्री रूपेंद्र चौहान जी (स्टेट पिकल बॉल सचिव) तथा बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित थे , सभी अतिथियों ने ट्रॉफी एवं मैडल से बच्चों को पुरस्कृत किया।उक्त स्पर्धा के डायरेक्टर फिडे ऑर्बिटर एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री रोहित यादव थे मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल ऑर्बिटर अनूप झा व सहयोगी के रूप में हेमा नागेश्वर,प्राची यादव, व उत्कर्ष यादव थे।रायपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा ने सभी विजयी खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी है। - -अब आमजन देख सकेंगे दवा आपूर्ति एवं अस्पताल निर्माण की समस्त जानकारीरायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन व माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के सतत मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा विकसित DPDMIS (ड्रग प्रोक्योरमेंट एंड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल को अब आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है। इस कदम से स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी अब केवल अधिकारियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आमजन भी सीधे इन सूचनाओं तक पहुंच बना सकेंगे।इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों—जैसे मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी—में दवा और चिकित्सीय उपकरणों की आपूर्ति, वितरण, स्टॉक की स्थिति और यहां तक कि निर्माणाधीन अस्पताल भवनों की प्रगति को भी रियल-टाइम में देखा जा सकता है।पोर्टल की प्रमुख सुविधाएं-दवा एवं उपकरण खरीद: पोर्टल पर सभी निविदाएं, स्वीकृत आपूर्तिकर्ता और अनुबंध मूल्य सूची सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।-वितरण प्रणाली: दवाओं की डिलीवरी, स्टॉक की वर्तमान स्थिति और लंबित मांग की जानकारी दिन-प्रतिदिन अपडेट होती है।-वाहन ट्रैकिंग: दवा परिवहन में लगे वाहनों की लाइव लोकेशन और उनके रूट की जानकारी भी नागरिक देख सकते हैं।-अधोसंरचना निगरानी: निर्माणाधीन मेडिकल संस्थानों की प्रगति, बजट और योजनागत विवरण अब जनता की नज़रों में हैं।CGMSC की प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई ने इस पहल के बारे में कहा, “पारदर्शिता केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि आमजन यह जान सकें कि उनके स्वास्थ्य के लिए सरकार द्वारा खर्च किया जा रहा प्रत्येक संसाधन कहां और कैसे उपयोग हो रहा है। यह पोर्टल उसी दिशा में एक प्रभावी कदम है।”श्रीमती भोई ने यह भी स्पष्ट किया कि DPDMIS पोर्टल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की दक्षता में अभिवृद्धि करेगा, बल्कि कार्य में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार नियंत्रण तथा नागरिकों के विश्वास में वृद्घि हेतु एक प्रभावशाली माध्यम सिद्ध होगा। यह पहल छत्तीसगढ़ राज्य में सुशासन की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है, जो भविष्य की स्वास्थ्य सेवा योजनाओं को सशक्त आधार प्रदान करेगी।
-
0- समर कैंप के समापन पर बच्चों ने की मस्ती, काफी कुछ सीख कर लौटे
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में हुए आठ दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने जमकर मस्ती की। सोमवार को कैंप के समापन पर मुख्य अतिथि सीजीईपीडीसीएल के सेवानिवृत्त अधिकारी किरण सदाशिव नासरे व विशेष अतिथि भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिजली कर्मचारी संघ जगजीत सिंह वालिया, वाइस प्रेसिडेंट एक्सिस बैंक धर्मेंद्र कुमार व डिप्टी सेक्रेटरी फाइनेंस विभाग श्रद्धा त्रिवेदी उपस्थित रहे।अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए आर्ट एडं क्राफ्ट का निरीक्षण कर उनके टैलेंट की जमकर सराहना की।इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि आज हमारे बच्चे मोबाइल पर ज्यादातर समय बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में समर कैंप का आयोजन कर हम बच्चों को मोबाइल एडिक्ट होने से बचाने का प्रयास करते हैं। इसके साथ ही बच्चे ऐसे कैंप से बहुत कुछ सीखते भी हैं। वालिया ने कहा कि वे आशा करते हैं कि समर कैंप में शामिल हुए बच्चे कुछ न कुछ नया सीखकर यहां से घर जाएंगे। उन्होंने समर कैंप का समय बढ़ाने का आग्रह महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी व स्कूल प्रबंधन से किया।कार्यक्रम में प्री प्राइमरी के बच्चों ने शानदार गीत प्रस्तुत किया। इसमें नर्सरी के मासूम बच्चे अभिज्ञा शुक्ला ने हारमोनियम बजाया। तेजस्वी चेलक, गीतिका साहू सहित कुछ बच्चों ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किए। प्री- प्राइमरी के बच्चों ने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत कर प्रभावित किया। इसमें लावण्या गिरीभट्ट, हंसिका पाल व साथी बच्चों ने भाग लिया।कैंप के समापन समारोह में बच्चों द्वारा बनाए गए आर्ट एंड क्राफ्ट की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जो समर कैंप के आकर्षण का केंद्र भी रही। प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा की खूब सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अपर्णा आठले ने किया। आभार प्रदर्शन शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने किया। - -खाद्य एवं औषधियों की गुणवत्ता और मूल्य से जुड़ी जानकारी को नज़रअंदाज़ न करें, जागरूक उपभोक्ता बनें, पैकेज पर अंकित विवरण अवश्य पढ़ेंरायपुर / आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराना खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन मेे विभाग द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को विश्वसनीय उत्पाद प्राप्त हो सकें। इसके लिए विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली तथा केन्द्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कर रहा है।खाद्य सामग्री पर दी गई जानकारी को उपयोग के पूर्व अवश्य पढ़ेंहर उपभोक्ता को यह जानना आवश्यक है कि किसी भी पैकबंद खाद्य उत्पाद पर एफ.एस.एस.ए.आई. (FSSAI) लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि एवं समाप्ति तिथि, बैच नंबर, पोषण सूची एवं संघटक विवरण संबंधी जानकारियाँ स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। यह जानकारी उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। जिसे आप एफ.एस.एस.ए.आई. की वेबसाइट https://foscos.fssai.gov.in पर FBO सर्च विकल्प का उपयोग करके खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी की वैधता की जांच कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, “फूड सेफ्टी कनेक्ट” नामक मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर उपभोक्ता आवश्यक जानकारी तत्काल प्राप्त कर सकते हैं।दवाइयों की कीमत जांचने का सरल तरीकाअब दवाइयों की निर्धारित कीमत जानना भी आसान हो गया है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) द्वारा विकसित मोबाइल ऐप ‘‘फार्मा सही दाम’’ इस कार्य में सहायक है। इस ऐप की मदद से उपभोक्ता दवा की कीमत तुरंत जांच सकते हैं और अधिक मूल्य वसूले जाने की स्थिति में शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, वेबसाइट https://nppaindia.nic.in का उपयोग भी किया जा सकता है।यदि किसी उपभोक्ता को खाद्य पदार्थ या दवा की गुणवत्ता अथवा मूल्य को लेकर कोई शिकायत हो, तो वह विभागीय हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग द्वारा सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। खाद्य एवं औषधियों की गुणवत्ता और मूल्य से जुड़ी जानकारी को नज़रअंदाज़ न करें। जागरूक उपभोक्ता बनें, पैकेज पर अंकित विवरण अवश्य पढ़ें, और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल शिकायत करें। आपकी सतर्कता ही आपकी और समाज की सुरक्षा है।
- -अस्पताल के वार्डों में खराब पड़े एसी को 24 घंटे में ठीक करने या बदलने के दिए निर्देशरायपुर / छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और व्यवहार के बारे में अपने अनुभव साझा किए।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पाया कि अस्पताल के कई वार्डों में एयर कंडीशनर (एसी) खराब हैं, जिसके कारण मरीजों को गर्मी में असुविधा हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए श्री जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर सभी खराब एसी को ठीक करने या नए एसी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आरामदायक वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है और ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जाए।
-
बिलासपुर/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में आज मोहम्मद रशीद कुरैशी ने विद्युत पोल हटाने के संबंध में आवेदन दिया। इस मामले को विद्युत विभाग के ईई देखेंगे। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम घोरामार के सरपंच ने जल जीवन मिशन अंतर्गत बनाए गए पानी टंकी एवं बिछाए गए पाइप लाइन की जांच करने के लिए आवेदन दिया। इस मामले को पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता देखेंगे। राजकिशोर निवासी श्रीमती ऊषा बाई कश्यप ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। इस मामले को आयुक्त नगर निगम देखेंगे।बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बन्नाकडीह के सरपंच समेत अन्य लोगों ने राशन समय पर नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने आवेदन खाद्य नियंत्रक को भेजते हुए समस्या का निदान करने कहा। इसी ग्राम पंचायत क्षेत्र के शासकीय भूमि पर अवैध मकान निर्माण की शिकायत ग्रामीण ने की। इस मामले को एसडीएम बिल्हा देखेंगे। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम दैजा निवासी विकास कुमार द्विवेदी ने शासकीय भूमि में अवैध कब्जे की शिकायत की। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। तिफरा निवासी श्रीमती सुनीता साहू ने विधवा पेंशन के लिए आवेदन दिया। इस मामले को समाज कल्याण विभाग देखेंगे। - 0- वूमेंस सिंगल के फाइनल में हुए कांटे की टक्कर में कंचन ठा कुर रही विजेता0- मेंस सिंगल के लंबे चले संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में प्रमोद पाटिल ने हेमराज को हरायारायपुर। महराष्ट्र मंडल में आयोजित दो दिवसीय कैरम स्पर्धा के मेंस डबल में एनपी गनबीर और प्रमोद कुमार पाटिल की जोड़ी ने अरुण कुम्बाले और उदय बेडेकर की टीम को बेस्ट आ॓फ थ्री के एकतरफा हुए मुकाबले में 9-12-, 24-0 और 22-9 से शिकस्त दी। वूमेंस सिंगल में कंचन ठाकुर ने अंजली बहाड़ को 5-13, 14-10 और 21-5 से हराया। वहीं मेंस सिंगल के सबसे समय तक लंबे मुकाबले में फाइनल मुकाबले में प्रमोद पाटिल ने अपने प्रतिद्वंदी हेमराज बावने को 12-11, 9-16 और 21-1 से परास्त किया।स्पर्धा के समापन समारोह में मंडल की उपाध्यक्ष व खेल समिति की समन्वयक गीता श्याम दलाल, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, सचिव चेतन दंडवते, खेल समिति की सदस्य और अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी नीता डुमरे और छत्तीसगढ़ प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने अतिथियों को प्रमाणपत्र, पदक, शील्ड और नकद पुरस्कार सहित महाराष्ट्र मंडल का ब्रोशर प्रदान किया गया।मंडल की उपाध्यक्ष और खेल समिति की समन्वयक गीता दलाल ने बताया कि रविवार को हुए प्रमुख मुकाबलों में से वूमेंस फाइनल में कंचन ठाकुर ने अंजली बहाड़ को हराया। इससे पहले वूमेंस के पहले रोचक सेमीफाइनल में कंचन ठाकुर का मुकाबला निशा मेश्राम के साथ हुआ। इसमें कंचन ने निशा को कड़ी टक्कर देते हुए 14-10, 12-19 और 14-9 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अंजली बहाड़ ने एकतरफा मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी सुषमा किलेदार को 25-0 और 24-0 से शिकस्त दी। इधर मेंस सिंगल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला हेमराज और शशांक के बीच खेला गया। इसमें हेमराज ने 22-1 और 20-1 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे सेमी फाइनल में प्रमोद पाटिल ने नितिन तंबोली को 20-1 और 21-4 से शिकस्त दी।छत्तीसगढ़ प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित संस्था व समाज स्तरीय कैरम स्पर्धा की परिकल्पना और आयोजन प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजन मंडल की ओर से लगातार होते रहना चाहिए। छत्तीसगढ़ प्रदेश कैरम एसोसिएशन की ओर से तीन मई से आयोजित कैरम प्रतियोगिता में हमें इस स्पर्धा के माध्यम से कई अच्छे प्रतिभागी मिलेंगे। हमारी कोशिश होगी कि महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को कैरम एसोसिएशन की प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश दे सकें।
- रायपुर/ विगत दिनों रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के समक्ष पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड 34 के पार्षद श्री आकाश तिवारी ने ऐतिहासिक राजातालाब के नव स्वरूप के लिए पूरे राजातालाब में फैली जलकुंभी एवं पूरे तालाब के गहरीकरण सहित पूरे तल्ले से सफाई की मांग की थी उस कार्य के लिए आयुक्त श्री विश्वदीप ने तत्काल निर्णय लिया एवं आज जलकुंभी हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया उक्त जलकुंभी हटाने के कार्य का पार्षद श्री आकाश तिवारी ने राजातालाब पहुंच कर सफाई का जायजा लिया.पार्षद श्री आकाश तिवारी ने वार्ड की समस्त जनता से ऐतिहासिक राजातालाब के सफाई में अपना पूरा सहयोग करने की अपील की है
- बिलासपुर/ जिले के नए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सवेरे कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने उन्हें कार्यभार सौंपी। श्री अग्रवाल वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे राजनांदगांव में कलेक्टर थे। जिला कार्यालय पहुंचने पर नए कलेक्टर का अधिकारी कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद कलेक्टर सीधे मंथन सभाकक्ष पहुंचे और टीएल बैठक लेकर सुशासन तिहार सहित महत्वपूर्ण लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने जनदर्शन में आम जनता से भेंटकर उनकी समस्याएं भी सुनी।
- महापौर मीनल चौबे, उत्तर विधायक पुरंदर. मिश्रा, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री संतोष हियाल ने किया सादर नमन रायपुर/ उत्कल गौरव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास का जयन्ती पर महिला पुलिस थाना के समीप चौक के किनारे स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष सादर नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन क्रमांक 4 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया. पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने उत्कल गौरव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास का समस्त राजधानी वासियों की ओर से जयन्ती पर मूर्ति स्थल में सादर नमन किया. पुष्पांजलि कार्यक्रम में उत्कल गौरव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास का जयन्ती पर मूर्ति स्थल पर पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री संतोष संजना हियाल सहित बड़ी संख्या में नगर के विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने सादर नमन किया.
- रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम के सचिवालय द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर की विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक 29 अप्रैल.2025 मंगलवार को प्रातः 11.00 बजे शहीद स्मारक भवन रजबंधा मैदान जीई मार्ग रायपुर मे एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव पर अनुमोदनार्थ आहुत की गयी है. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने विशेष सम्मिलन की बैठक हेतु शहीद स्मारक भवन के हाल में आमंत्रित अति विशिष्ट जनों, नगर निगम सत्ता पक्ष, प्रतिपक्ष के पार्षदगणों, प्रिंट/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों, दर्शकदीर्घा, नगर निगम अधिकारीगणों हेतु रखी गयी बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंध के सम्बन्ध में जानकारी दी. विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक नगर निगम मुख्यालय भवन के सामान्य सभा सभागार में आवश्यक कार्य चलने के कारण शहीद स्मारक भवन के हाल में आहुत की गयी है.उद्देश्यःएक राष्ट्र एक चुनाव" का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभा के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है। ताकि समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके तथा देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे।प्रशासनिक और आर्थिक दक्षताःबार-बार चुनाव कराने में भारी प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्बादी होती है। एक साथ चुनाव से चुनावी खर्चों में कमी आएगी और सुरक्षा बलो, शिक्षको और प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार चुनावी ड्यूटी से मुक्त किया जा सकेगा एवं प्रशासनिक कार्य में गति आयेगी।विकास कार्यों में निरंतरताःबार-बार लगने वाले आदर्श आचार संहिता के कारण विकास कार्यो परियोजनाएँ, शासकीय भर्तिया रूक जाती हैं। एक साथ चुनाव होने से बाधा दूर होगी और सरकारे अपने विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।राजनीतिक स्थिरताःएक साथ चुनाव राजनीतिक अस्थिरता को कम करने में मदद करेगा, जिससे नीति निर्माण में स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा।मतदाताओं की जागरूकता और भागीदारीःएक साथ चुनाव से मतदाताओं में अधिक जागरूकता और उत्साह पैदा होगा, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकेगा।चुनावी खर्च में कटौतीःचुनाव आयोग व राजनीतिक दलो को बार-बार चुनाव प्रचार करने के लिए भारी धनराशि खर्च करनी पड़ती हैं। एक साथ चुनाव खर्च में कटौती होगी, जिससे धन का अधिक सदुपयोग हो सकेगा।"एक राष्ट्र एक चुनाव" एक क्रांतिकारी कदम है, जो भारत के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत, पारदर्शी, और कुशल बना सकता है। इससे न केवल सरकार के कार्यों में निरंतरता आएगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता भी सुदृढ़ होगी।
- ‘मन की बात’ के प्रेरक संदेशों से जागरूक होते हैं देशवासी, रचनात्मक विकास और सहभागिता के लिए होते हैं प्रेरित – श्री अरुण सावबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेशभर से आए शासकीय अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का प्रसारण सुना। उन्होंने ‘मन की बात’ सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित साइंस सेंटर की सराहना की है। यह प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। प्रधानमंत्री ने इसे उम्मीदों की नई किरण बताया है।श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर की शांति और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार बनने के बाद वहां शांति स्थापित हो रही है और बस्तर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक हो या बस्तर पंडुम, या फिर दंतेवाड़ा का साइंस सेंटर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान का स्पष्ट असर बस्तर में देखने को मिल रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ की यह कड़ी भी हमेशा की तरह प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक है। यह कार्यक्रम रचनात्मक परिवर्तन और देश के विकास में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से आने वाले 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने को जो आह्वान किया है, वह लोगों को जरूर प्रेरित करेगा। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी देशवासियों तक पहुंचती है। इससे देशभर के लोग जागरूक होते हैं और उनमें ऊर्जा का संचार होता है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निर्माणाधीन केनाल रोड के सीमांकन हेतु सर्वे जारी। आज सुबह 8 बजे से 18 नबंर रोड राजीव चौंक से आगे का सर्वे शुरू हुआ। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं मौके पर पहुंचकर उसका निरीक्षण किए। केनाल रोड से प्रभावित हो रहे लोगो से बात किए। जिसका मकान पुरी तरह प्रभावित हो रहा है, उसे प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किफायती दर पर आवास आबंटन किया जायेगा, इसके लिए उन्हे आवेदन करना होगा। सर्वे के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम फार्म लेकर चल रही है। केनाल रोड का निर्माण पी.डब्लू.डी. विभाग द्वारा किया जाएगा, जो सड़क के मध्य से 12 मीटर दाये एवं 12 मीटर बाये के क्षेत्रफल में बनेगा, 24 मीटर का सुविधा युक्त सड़क बनेगा। नीचे से पाईप लाईन होगा, जिसके माध्यम से नाली, पानी का बहाव होगा, उपर से सड़क जायेगी। स्थानीय निवासियों के लिए यह एक बहुत उपयोगी होगा।नगर निगम भिलाई द्वारा नहर के उपर हुए अवैध कब्जो को रिक्त कराकर पी.डब्लू.डी. विभाग को सौंप दिया जायेगा। नंदनी रोड से लेकर अवंती बाई चौंक तक सड़क निर्माण पी.डब्लू.डी. विभाग द्वारा किया जायेगा। नगर निगम भिलाई द्वारा सभी से अपील की जाती है कि लाल मार्किग के अंदर जो भी मकान या कब्जे आयेगे, उसे खाली कराया जायेगा। स्वयं के द्वारा खाली कर ले तो अच्छा है, बारिश के पहले सभी नहर के उपर से अवैध कब्जे रिक्त किए जायेगे। कब्जेधारी द्वारा स्वयं से खाली करने पर कम नुक्सान होता है, जे.सी.बी से करने पर अधिक नुक्सान होने की संभावना होती है। केनाल रोड के सीमांकन के दौरान पी.डब्लू.डी. विभाग के इंजीनियर शबनम निशा अपने दल के साथ एवं निगम के जोन क्रं. 02 आयुक्त येशा लहरे, प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे अपने दल के साथ उपस्थित रहे। बरसात आने से पहले आगे का काम शुरू हो जाएगा।
- -टी सहदेवभिलाई नगर। पहलगाम के बैरसन घाटी में आतंकवादियों द्वारा 27 बेगुनाह सोलानियों की नृशंस हत्या करने पर तालपुरी के जूही हाइट्स के निवासियों ने रविवार को एक शोकसभा आयोजित की। इस शोकसभा में लोगों ने आतंकवादियों के खिलाफ तीव्र रोष प्रकट करने के साथ-साथ निर्दोष पर्यटकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गमगीन माहौल में आयोजित शोकसभा में लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से पाकपरस्त इन आतंकवादियों और उनके अड्डों को नेस्तनाबूद करने की मांग की है। पहले कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया गया था, लेकिन तेज हवा चलने और बूंदाबांदी होने के कारण इसके स्थान पर शोकसभा आयोजित की गई।शोकसभा को संबोधित करते हुए पार्षद सविता ढवस ने कहा कि मृतकों के परिजनों के साथ सारा देश इस दर्द से गुजर रहा है। इस बर्बर हमले से देश की आत्मा भीतर तक आहत हुई है। अब वक्त आ गया है कि आतंकवादियों को सबक सिखाया जाए। पूर्व अध्यक्ष बीए नायडु ने कहा कि हमारा जूही परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने इस हमले में हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। नायडु ने इस मौके पर श्रद्धांजलि के तौर पर 'वो हृदय विदारक पल, इंसानियत के दुश्मनों का छल' कविता का पाठ भी किया। अध्यक्ष दुर्योधन रेड्डी ने कहा कि पीड़ित परिवार जिस कठिन समय से गुजर रहे हैं, उनके साथ जूही परिवार पूरी संवेदना के साथ खड़ा है। सीटू के महासचिव एसपी डे ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ये आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं, इनका कोई मजहब नहीं होता। श्रद्धांजलि देने वालों में नोहर सिंह गजेंद्र, नंद कुमार परगनिया, विनायक जैन, राजकुमार चौबे, ललित साव, महिमा धोबले, श्वेता सिन्हा, थान सिंह साहू, गीतेंद्र चंद्राकर आदि शामिल हैं।
- रायपुर। नया रायपुर मिलिट्री स्टेशन में आयोजित समारोह में ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा, सेना मेडल ने छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा सब एरिया के कमांडर का पदभार संभाला. ब्रिगेडियर बावा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़गवासला से प्रशिक्षण प्राप्त कर 131 वायु रक्षा रेजिमेंट में जून 1995 मे कमिशन हुए. उन्होंने अपने सैन्य कार्यकाल के दौरान विभिन्न कमांड, स्टाफ और अनुदेशात्मक पदों पर कार्य किया है, जिसमें वायु रक्षा रेजिमेंट तथा बख्तरबंद ब्रिगेड की कमान महत्वपूर्ण हैं. कमान संभालने पर ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा, सेना मेडल ने सब एरिया के सभी पदों को उनके अच्छे काम के लिए बधाई दी और आगे भी राष्ट्र तथा सेना के लिए ऐसे ही लगन के साथ काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।
- -कुपोषण के खिलाफ जंग तब होगी सफल-गृह भेंट के माध्यम से जिले के बच्चों के पोषण व्यवहार में लाया जा रहा सुधारदंतेवाड़ा । महिला बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिले में कुपोषण के मध्यम और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर प्रत्येक माह उनके घर जाकर पोषण संबंधी जानकारी दी जा रही है और पोषण व्यवहार में सकारात्मक बदलाव पर जोर दिया जा रहा है। विशेषज्ञों के मतानुसार 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अधिकतर कुपोषण के शिकार होते हैं, जबकि उनका अधिकांश समय घर पर ही बीतता है और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी परिवार की ही होती है। और बाल पोषण की जानकारी के अभाव में परिवारजन बच्चे की सही देखभाल नहीं कर पाते, जिससे बच्चा धीरे-धीरे कुपोषण का शिकार हो जाता है।इस क्रम में सेक्टर नकुलनार, अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षिकाओं द्वारा ग्राम पंचायत श्यामगिरी के घर-घर जाकर गृह भेंट के माध्यम से बच्चों के पालकों को बालकों के खान-पान से संबंधित जानकारी दी जा रही है। इस दौरान ग्राम श्यामगिरी के ही 2 माह के आयुष नामक शिशु की माता मीना को गृह भेंट के दौरान समझाया गया कि बच्चे के छह माह तक केवल स्तनपान कराना चाहिए। इस अवधि में बच्चे की पानी की आवश्यकता भी माँ के दूध से पूरी हो जाती है, इसलिए अलग से पानी देने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, बच्चे के सभी निर्धारित टीकाकरण समय पर कराना जरूरी है।मीना को यह भी सलाह दी गई कि वह अपने आहार में हरी साग-भाजी, मुनगा (सहजन) और मौसमी फल जैसी उपलब्ध पोषक चीजों को शामिल करें। सेक्टर नकुलनार में सुपोषण अभियान के तहत गर्भवती, धात्री महिलाओं और कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन गर्म भोजन भी प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध में मीना ने बताया कि वह नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र जाकर भोजन ग्रहण कर रही हैं।उल्लेखनीय है कि कुपोषण के खिलाफ जंग तभी सफल होगी जब माता-पिता और परिवारजन अपने पोषण व्यवहार में बदलाव लाएंगे। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, सभी सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर यह सुनिश्चित किया गया कि गृह भेंट के दौरान कुपोषित बच्चों को रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री की निर्धारित मात्रा वितरित करने के लिए परिवारों को प्रेरित किया जाए।
- दंतेवाड़ा, । जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में “जिला स्तरीय बाल समागम 2025” का भव्य आयोजन 27 अप्रैल को ऑडिटोरियम जावंगा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री चैतराम अटामी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा उपस्थित रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ज्ञात हो कि यह आयोजन जिले के पोटाकेबिन एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में 12 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह था, जिसमें बच्चों ने संगीत, नाटक, नृत्य, मलखम्ब, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग-पेंटिंग, कंप्यूटर साक्षरता एवं खेलकूद जैसे विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण हेतु विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर्स का सहयोग लिया गया था, जिससे बच्चों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भागीदारी की थी।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाई गई गतिविधि-आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा तथा आयोजकों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। शिविर के दौरान हुई गतिविधियों का संकलित वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे खूब सराहा गया। अपने संबोधन में विधायक श्री चैतराम अटामी ने बच्चों की प्रतिभा और सीखने की लगन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस क्रम में उनके द्वारा मलखम्ब में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पोटाकेबिन कुआकोंडा-2 के बच्चों एवं उनके मास्टर ट्रेनर को 5000-5000 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा ने आयोजन को अत्यंत सराहनीय बताते हुए विभागीय अधिकारियों एवं अधीक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने ग्रीष्मकालीन शिविर में सीखे नृत्य, गीत एवं नाटक प्रस्तुत किए, जिसे सभी उपस्थित अतिथियों ने भरपूर सराहा। श्रेष्ठ आयोजन के लिए अधीक्षक पोटाकेबिन गोडरे, कुआकोंडा-1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गीदम एवं पोटाकेबिन कारली को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.के. अंबस्ट, जिला मिशन समन्वयक श्री हरीश प्रताप सिंह गौतम, सहायक परियोजना समन्वयक श्री राजेंद्र पांडेय द्वारा किया गया।

.jpg)





.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)












.jpg)