- Home
- छत्तीसगढ़
-
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जारी किया परिपत्र
रायपुर/राज्य शासन ने सार्वजनिक खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों, सार्वजनिक खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में मंत्रालय से सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को भेजे परिपत्र में कहा है कि राज्य के नगरीय क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों, सार्वजनिक खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के संबंध में सड़कों में बाधा के प्रतिषेध हेतु आवश्यक प्रावधान किए जाने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने सभी निकायों को परिपत्र में उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन विभाग ने एक समय में अधिकतम 500 व्यक्तियों तक के ठहराव एवं 5000 वर्गफीट के स्थान वाले आयोजनों तथा एक समय में 500 से अधिक व्यक्तियों तक के ठहराव एवं 5000 वर्गफीट से अधिक के स्थान वाले आयोजनों के लिए पंडालों, अस्थाई संरचनाओं, धरना, जुलूस, सभा, रैली इत्यादि की अनुमति के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने नगरीय निकायों को अलग-अलग तरह की अनुमति के लिए आवेदनों के अलग-अलग प्रारूप भी परिपत्र के साथ प्रेषित किए हैं।
विभाग ने आयोजकों के लिए अनुमति की प्रक्रिया, अनुमति हेतु शुल्क, पंडालों, अस्थाई संरचनाओं, धरना, जुलूस, सभा, रैली और शोभायात्राओं की अनुमति के लिए आपातकालीन एवं सामान्य निर्देशों के साथ ही पंडालों की मजबूती, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन, सुरक्षा, साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन, आयोजन समिति के दायित्वों तथा पंडालों में विभिन्न तरह के आयोजनों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का संबंधित नगरीय निकायों को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। - - ग्राम गोढ़ी की ग्राम सभा ने लिया फैसलारायपुर । लगातार ध्यानाकर्षण के बाद भी अवैध शराब बिक्री रोकने में शासन - प्रशासन की असफलता के चलते नाराज ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत इस पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय ले बाकायदा ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इस पर रोक लगा दी है । लिये गये निर्णय के अनुसार अवैध शराब बिक्री करते पकड़वाने वाले को पुरस्कृत व बेचने वाले को दंडित किया जाएगा । यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राज्यपाल रहे रमेश बैस के ग्राम गोढ़ी का है ।लगभग 5 हजार की आबादी वाले ग्राम गोढ़ी के ग्रामीण अवैध शराब बिक्री की वजह से ग्राम में व्याप्त अशांति से लंबे अरसे से आक्रोशित हैं । ठोस व प्रभावी कार्यवाही न होने से उत्साहित कोचियों की संख्या एक - दूसरे के देखादेखी दर्जन भर से ऊपर हो चली है । पूर्व के पंचायतों सहित वर्तमान पंचायत द्वारा शासन - प्रशासन का लगातार ध्यानाकर्षण कराये जाने के बाद भी इस पर रोक न लगने से व्यथित ग्रामीणों का आक्रोश आयोजित ग्रामसभा की बैठक में फूट पड़ा । ग्रामीणों के आक्रोश व सुझाव पर इस पर ग्रामीण व्यवस्था के तहत ही रोक लगाने का पहल करने का निर्णय लिया गया । साथ ही पकड़ाये जाने वाले विक्रेताओं का जमानत किसी भी ग्रामवासी द्वारा न लिये जाने का आग्रह करने व खिलाफ जाने वाले के विरुद्ध भी कार्यवाही का निर्णय लिया गया। इस संबंध में ग्राम में मुनादी करा ग्रामवासियों को सूचित करने व कोचियों को आगाह करने का भी निर्णय लिया गया है । बीते सोमवार को गोढ़ी पहुंचे क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा को ग्राम प्रमुखों ने यह जानकारी दी । श्री शर्मा ने इस पहल के लिये बधाई देते हुए इसकी जानकारी क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ ही पुलिस महानिदेशक अमरेश मिश्रा , पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह , नया रायपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला व थाना प्रभारी आशीष यादव को देकर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने पुख्ता प्रबंध करने का आग्रह ज्ञापन के माध्यम से किया है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जिला पंचायत व जनपद सदस्य से भी आग्रह किया है कि वे ग्रामहित के निर्णय को समर्थन देकर अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें ।
- रायपुर । दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में एक और फोरलेन सड़क बनाने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुर्गवासियों को सौगात दी है। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रयास से 2024-25 के बजट में स्वीकृत कार्य को प्रारंभ करने शासन ने 23.96 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली । महाराजा चौक से बोरसी तक 1.80 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट आदि को भी दुरूस्त किया जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से यहां से गुजरने वाले हजारों वाहनों का यातायात सुगम होगा। वहीं शहर के भीतरी क्षेत्र में लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में उपयोगी होगा। उतई और पाटन क्षेत्र के रहवासियों को भी इस सड़क चौड़ीकरण से राहत मिलेगी।गौरतलब है कि क्षेत्र के नागरिक इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग बरसों से कर रहे थे, उनकी लंबित मांग को प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने गंभीरता से लिया और इंजीनियरों की टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार कराया और 23.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाई।केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर के सतत विकास और नागरिकों की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। महाराजा चौक से बोरसी मार्ग का फोरलेन कार्य पूरा होने के बाद यहां ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों का समय बचेगा। इससे न केवल दुर्ग शहर के नागरिकों को राहत मिलेगी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुगम यातायात का लाभ प्राप्त होगा।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 832.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1256.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 411.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 701.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 607.2 मि.मी., गरियाबंद में 704.6 मि.मी., महासमुंद में 626.8 मि.मी. और धमतरी में 718.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 822.6 मि.मी., मुंगेली में 803.5 मि.मी., रायगढ़ में 1014.9 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 695.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1012.6 मि.मी., सक्ती में 891.6 मि.मी., कोरबा में 835.6 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 842.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 660.1 मि.मी., कबीरधाम में 586.7 मि.मी., राजनांदगांव में 752.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1060.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 616.5 मि.मी. और बालोद में 882.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 613.0 मि.मी., सूरजपुर में 945.1 मि.मी., जशपुर में 860.9 मि.मी., कोरिया में 976.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 868.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1106.6 मि.मी., कोंडागांव में 755.5 मि.मी., कांकेर में 960.4 मि.मी., नारायणपुर में 984.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1041.1 मि.मी., सुकमा में 790.7 मि.मी. और बीजापुर में 1056.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
- 0- राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करना राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता में शामिल है। श्रीमती मिश्रा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को राज्य शासन के मंशानुरूप राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती मिश्रा ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि राजस्व संबंधी समस्याएं आम जनता से सीधे जुड़े होेने के कारण इसका समय पर निराकरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयावधि में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा सहित जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने किसानों को शासन के सभी योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु किए जा रहे जिले में किसान पंजीयन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इस कार्य को निर्धारित समयावधि में त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए। जिससे कि किसान पंजीयन के माध्यम से भविष्य में केन्द्र व राज्य शासन के द्वारा चलाई जा रही कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने तथा किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर वास्तविक धान की खरीदी सुनिश्चित कराने हेतु किए जा रहे डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए निर्धारित समयावधि तक त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने भूमि अधिग्रहण कार्यों की समीक्षा के अलावा असर्वेक्षित, वन ग्राम, मसहती ग्रामों के नक्शा तैयार करने की स्थिति तथा राजस्व अभिलेख अद्यतीकरण के कार्य, खरीफ गिरदावरी की जानकारी, नक्शा बटांकन एवं डिजिटल सिग्नेचर आदि के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कीं इसके अलाव उन्होंने राजस्व मण्डल, सर्किट कोर्ट, आयुक्त दुर्ग संभाग के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों हेतु अधीनस्थ न्यायालय का मूल अभिलेख भेजने एवं नोटिस तामिली के प्रकरणों की भी समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने अविवादित एवं विवादित नामांतरण प्रकरणों की आॅनलाईन निराकरण, लंबित सीमांकन प्रकरणों की आॅनलाईन जानकारी, व्यपवर्तन प्रकरणों की आॅनलाईन जानकारी एवं अपीली प्रकरणों की आॅनलाईन जानकारी की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने भू-अर्जन प्रकरण तथा मुआवजा वितरण एवं सेवा शुल्क की जानकारी तथा ई-कोर्ट में दर्ज एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण के अलावा ई-नामांतरण पंजी की संख्यात्मक जानकारी की समीक्षा की।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने स्वामीत्व योजना के अंतर्गत आबादी भूमिधारकों को भूमि स्वामी अधिकार प्रदाय की जानकारी, व्यपर्तित प्रव्याजी, भू-भाटक वसूली की जानकारी, पंचायत वसूली प्रकरणों में वसूली की जानकारी, पंचायत वसूली प्रकरण, अधोसंरचना विकास कर वसूली की जानकारी एवं परवर्तित भूमि से संबंधित भू-भाटक की वसूली, भू-राजस्व वसूली की जानकारी, कैडेरटल नक्शा का भू-सर्वेक्षण, भू पुनः सर्वेक्षण की जानकारी, लोक सेवा गारंटी योजना के कार्यों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के कोर्ट में लंबित प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की बारी-बारी से समीक्षा की।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 25 अगस्त 2025 को प्रातः गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग वृत-भिलाई क्रमांक-03 के द्वारा अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिलने पर त्वरित विधिवत कार्यवाही कर आरोपी मनदीप सिंग भाटिया स्थान नेहरू नगर चौक, भिलाई के कब्जे से मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु अधिकृत 12 नग बोतल ब्लेन्डर्स प्राइड व्हिस्की एवं 48 नग मेक्डावल नम्बर वन व्हिस्की कुल मात्रा 45 बल्क लीटर जिसका बाजार मूल्य 51,840 रूपये है तथा एक लाल स्विफ्ट कार सीजी 08 एफ 5491 जिसका मूल्य लगभग 4 लाख, कुल कीमत लगभग 4,51,840 रूपये जप्त किया गया।मौके पर आरोपी के कब्जे से अत्यधिक मात्रा में विदेशी शराब पाए जाने एवं आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का उल्लघंन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध विधिवत् प्ररकण क्रमाक 120/25 दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। इस प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल, आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक डी.पी. पटेल संदीप तिर्की, चितेश्वरी ध्रुव एवं ड्राइवर दुर्गेश का योगदान रहा।
- 0- कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के दिए निर्देशबालोद. जिले में लघु वनोपज संग्राहकों की आजीविका को सशक्त बनाने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आदिमजाति कल्याण विकास विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मंे लघु वनोपज संग्राहकों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अवगत कराया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन फाॅर इकोलाॅजिकल स्क्रूटिनी एंड लोकल इंस्टीट्यूशन द्वारा ग्राम स्तर पर महिला स्वसहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा उन्हें लघु वनोपज की आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में बनाने चर्चा की गई। इसके लिए स्वयं स्वसहायता समूहों की ट्रेनिंग की बात कही गई। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए समिति गठित की जाएगी। जिसके पश्चात आगामी माह में समूहों की बैठक हेतु कार्ययोजना बनाई जाएगी। कार्यशाला में आजीविकामूलक और सामुदायिक वन संसाधन के संबंध में पावर प्वाईंट के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विजय सिंह कंवर सहित राजस्व, वन, आदिम जाति कल्याण, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- अनुदान लेकर उन्नत नस्ल की जर्सी एवं साहीवाल गाय खरीदा0- प्रतिदिन 16 से 18 लीटर तक हो रहा दूध उत्पादन0- सुख सागर को प्रतिमाह 30 हजार रुपए तक हो रहा आमदनीरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों के पशुपालकों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के किसान श्री सुखसागर यादव की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है। उसे अब प्रतिमाह 30 हजार रूपए की आमदनी हो रही है।सुखसागर यादव को राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना से 70 हजार रुपये का अनुदान मिला। इसके सहारे उन्होंने एक उन्नत नस्ल की जर्सी गाय और एक साहीवाल क्रॉस गाय खरीदी।पहले उनके पास सिर्फ एक देसी गाय थी, जो प्रतिदिन लगभग 1 लीटर दूध देती थी और उसका उपयोग केवल घरेलू जरूरतों तक सीमित था। उस समय पशुपालन से कोई अतिरिक्त आमदनी नहीं होती थी।लेकिन योजना का लाभ लेने के बाद अब उनके पास रोजाना 16 से 18 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। दूध बेचकर उन्हें हर महीने 25 से 30 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। साथ ही राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से नस्ल सुधार का भी लाभ उन्हें मिला है। इसके परिणामस्वरूप उन्नत नस्ल की बछिया और बछड़ा पैदा हुआ हैं।पशुधन विकास विभाग द्वारा सुखसागर की गायों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, कृमिनाशक दवाओं और मिनरल मिक्सचर की सुविधा के साथ बीमा सुविधा भी दी जा रही है। तकनीकी मार्गदर्शन भी समय-समय पर उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना से सुखसागर की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे आज एक सफल डेयरी उद्यमी के रूप में माना जा रहा है।
- सुकमा। मेजर ध्यानचंद के खेल जगत में अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन सुकमा के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को व्यापक व भव्य रूप से राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 28 व 29 अगस्त 2025 को दो दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सुकमा खेलो इंडिया, युवा जागृति क्लब सुकमा, पावारास, एर्राबोर, दोरनापाल, छिन्दगढ़ और तोंगपाल सहित कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी।खेल एवं युवा कल्याण विभाग सुकमा के तत्वावधान में 29 अगस्त को जिला खेल आयोजन की विशेष बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही शालेय खेल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा।
- मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेंद्रगढ़ के खेल मैदान में शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को अपरान्ह 12 बजे से भव्य खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, खेल संगठन और आम नागरिक भी शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास, अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाली यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगी और जिले में खेलों की नई ऊर्जा का संचार करेगी।
- सुकमा। गणित, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में क्षमता विकास के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में सुकमा ज़िले के पाँच शिक्षकों का चयन हुआ है। यह पाँच दिवसीय कार्यशाला आईआईटी जम्मू-कश्मीर में 2 सितंबर से आयोजित की जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पीएमश्री विद्यालयों से शिक्षक एवं व्याख्याता शामिल होंगे।राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागी शिक्षक विशेषज्ञ वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी देंगे।सुकमा जिले से चयनित शिक्षक हैं श्रीमती मीना साहू (कोंटा), श्रीमती रजेमन कुजूर (छिंदगढ़), श्रीमती गीता सोड़ी (मुरतोंडा), लोकनाथ साहू (सुकमा) और उमेंद कुमार आदिले (एराबोर)। जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. मंडावी ने बताया कि कार्यशाला से शिक्षकों के तकनीकी कौशल में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
- बलौदाबाजार । जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बल्दाकछार (सोनाखान) की कक्षा 7वीं, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) बलौदाबाजार-भाटापारा के कक्ष क्रमांक 86 में 26 अगस्त से 5 सितम्बर 2025 कार्यालयीन समय शाम 5 बजे तक मंगाये गये हैं।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए कक्षा 7वीं के लिए 04 बालक एवं 02 बालिका कुल 06, कक्षा 9वीं के लिए 03 बालक एवं 02 बालिका कुल 05 एवं कक्षा 11वीं के लिए 15 बालक एवं 12 बालिका कुल 27 सीट निर्धारित किया गया हैं। इनमें 22 बालक एवं 16 बालिका कुल 38 बालक एवं बालिका को प्रवेश दिया जायेगा।
- 0- बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण व शिक्षा में होगा सुधारदंतेवाड़ा। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य और पोषण सुधार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिले में 54 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति प्रदान की है। इन केंद्रों का उद्देश्य 0 से 3 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पौष्टिक भोजन और प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना है, साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी संतुलित आहार और स्वास्थ्य परामर्श मिल सकेगा।नए आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सुरक्षित माहौल में पोषणयुक्त आहार, स्वास्थ्य निगरानी और प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे उनके शारीरिक व मानसिक विकास की मजबूत नींव रखी जा सके। प्रशासन का मानना है कि शुरुआती उम्र में दिया गया सही पोषण और शिक्षा बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाता है। गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए भी यह पहल बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्हें संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गर्भस्थ शिशु का विकास बेहतर तरीके से हो सकेगा और महिलाओं को भी समय-समय पर स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी।जिला प्रशासन द्वारा इस कदम से जिले में कुपोषण की समस्या को कम करने, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी अधिक जागरूक बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं व बच्चों तक पोषण और शिक्षा की सुविधाएँ पहुंचाने में भी कारगर होगी। इसके साथ ही आने वाले समय में आंगनवाड़ी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
- बेमेतरा। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन छ.ग. नया रायपुर के आदेशानुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों को कक्षा 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार तृतीय प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईटhttps://eklavya.cg.nic.inपर अपलोड कर दिया गया है। प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में काउंसलिंग फॉर्म भर कर अनिवार्य दस्तावेजो सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। काउंसलिंग की तिथि व समय का वर्गवार विवरण इस प्रकार है।29 अगस्त 2025: अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) बालक। 29 अगस्त 2025: अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) बालिका। 29 अगस्त 2025: अनुसूचित जाति बालक/बालिका। 30 अगस्त 2025: अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका। 30 अगस्त 2025: सामान्य वर्ग के बालक/बालिका। काउंसलिंग स्थल प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग, व्ही.आई.पी. सीटी कालोनी के सामने जिला रायपुर। प्रत्येक दिन काउंसलिंग का समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित है। सभी विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
- दंतेवाड़ा । राज्य शासन के आह्वान में एवं निर्देश में राज्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना। इस परिप्रेक्ष्य में जिले में कैंपेन ‘‘वुमन फॉर ट्री‘‘ अंतर्गत बड़े बचेली नगर पालिका को 600 वृक्ष रोपित करने हेतु लक्ष्य दिया गया है। नगर पालिका द्वारा इस कार्य हेतु कृष्ण कुंज एवं ट्रांसपोर्ट नगर भूमि चिन्हांकन किया गया है। इन स्थानों पर वृक्षारोपण हेतु स्व सहायता समूहों को 1 वर्ष हेतु संचालन कार्य का जिम्मा दिया गया। इस क्रम ‘‘वुमन फॉर ट्री‘‘ कैंपेन का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल द्वारा किया गया। जिसमे आज चयनित स्थानों में 150-150 कुल 300 पौधे रोपित किये यह पौधे वन विभाग द्वारा प्रदाय किया गया, छायादार एवं फालदार वृक्ष कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सतीश प्रेमचन्दनी, पार्षद श्रीमती विलाशीनी नाग, श्रीमती झिलकी, श्री धंसिंग नाग, श्री दीपक सरकार, श्री श्यामलाल सेठिया एवं नगर पालिका कर्मचारी अधिकारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
- दंतेवाड़ा। रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर 25 अगस्त को एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम के स्वराज भवन में परियोजना स्तरीय बाल मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) गतिविधियों में गीदम परियोजना के छह सेक्टरों से चयनित 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के कुल 74 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने कविता, गीत, नृत्य, पेंटिंग एवं मिट्टी के खिलौने जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत गीदम की अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र एवं चॉकलेट वितरित किए और उनके उत्साहवर्धन की सराहना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला भास्कर ने कहा कि माताओं के लिए एक छोटे बच्चे की परवरिश चुनौतीपूर्ण होती है, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक साथ 15-20 बच्चों का पालन-पोषण करते हुए उन्हें अच्छे संस्कार, गीत, नृत्य और सामाजिक व्यवहार सीखते हैं, जो प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की रूपरेखा परियोजना अधिकारी गीदम द्वारा प्रस्तुत की गई, जबकि समापन पर्यवेक्षक रक्षा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल ने शहरभर के तमाम गणेशोत्सव समितियों से गणेश पंडाल में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की फोटो लगाने की अपील की है। स्वयं महाराष्ट्र मंडल पिछले 90 वर्षों से लगातार अपने गणपति पंडाल में लोकमान्य तिलक की फोटो लगाकर गणेशोत्सव का आयोजन कर रहा है।मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि बाल गंगाधर तिलक ने वर्ष 1893 में गणेशोत्सव की शुरुआत की, ताकि अंग्रेजों के खिलाफ भारतीयों को एकजुट किया जा सके। इसके साथ ही राष्ट्रवादी विचारों का प्रसार किया जा सके। उन्होंने एक सार्वजनिक मंच के रूप में गणेश उत्सव को चुना, जहां लोगों को एक साथ लाया जा सके और उन्हें आत्म-त्याग और वीरता का पाठ पढ़ाया जा सके। काले के अनुसार तिलक एक सार्वजनिक मंच बनाना चाहते थे, जहां विभिन्न सामाजिक और धार्मिक पृष्ठभूमि के लोग एकजुट हो सकें। 132 साल पहले उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज देशभर में एक लाख से भी अधिक सार्वजनिक गणेशोत्सव समितियां पंडालों में प्रथम पूज्य गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित करते हैं।काले ने इसके साथ ही तमाम गणेशोत्सव समितियों से आग्रह किया है कि गणेशोत्सव समितियां अनंत चतुर्दशी के ही दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन करें। काले ने कहा कि जब ढाई करोड़ से अधिक आबादी के महानगर मुंबई में गणेश भगवान की प्रतिमाएं अनंत चतुर्दशी के दिन ही विसर्जित की जातीं हैं, तो यह व्यवस्था 20 लाख लोगों की जनसंख्या वाले रायपुर में क्यों नहीं हो सकती। भव्य विसर्जन झांकी के लालच में यदि हम समितियों की ओर से प्रतिष्ठित गणेश प्रतिमाओं को पितृपक्ष में विसर्जित करें, तो उसे आध्यात्मिक दृष्टि से उचित कैसे माना जा सकता है।
- 0- सिविल लाइन केंद्र में सोलह श्रृंगार स्पर्धा में मीना विभूते विजेता0- चौबे कॉलोनी में धनश्री सावन क्वीन, म्यूजिकल चेयर गेम में नीलिमा अव्वलरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सिविल लाइन महिला केंद्र ने तीज आवर्ण में परंपराओं के साथ देशभक्ति का भाव भी नजर आया। वहीं चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने रोचक गेम्स के साथ टीवी सीरियल के पात्रों की हास्य से ओतप्रोत नकल कर खूब मनोरंजन किया। सिविल लाइन केंद्र की हेमा बर्वे के घर पर आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के नाम पर स्पर्धा रखी। इसमें सभी को अभिनय करने के साथ उनके कुछ सुप्रसिद्ध डायलाग बोलने थे।इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि इस मौके पर महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता भी रखी गई। इसमें प्रीति, मीना विभूते विजेता, ऋतिका पटवर्धन उप विजेता और तीसरे स्थान पर सीमा कानेटकर रहीं। इस अवसर पर शोभा जोशी, मंजिरी गोविलकर, कल्पना पटवर्धन, सुनंदा खानखोजे, नीता दलाल, विजया औरंगाबादकर, प्रीति, सुधा औरंगाबादकर, चित्रा फड़के, लीना केलकर, जयश्री केलकर, मनुजा काले, मीना ताई प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।नीलिमा म्यूजिकल चेयर गेम में बनीं विजेताइधर चौबे कॉलोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि हरतालिका तीज पर तीज आवर्ण का आयोजन महाराष्ट्र मंडल भवन में किया गया। इसमें म्यूजिकल चेयर गेम हुआ, जिसमें नीलिमा डोंनगांवकर प्रथम और द्वितीय उज्ज्वला पुराणिक रहीं। इसी तरह सावन क्वीन धनश्री पेंडसे चुनीं गईं। टीवी सीरियल्स के पात्रों को लेकर महिलाओं के अभिनय को सभी ने खूब एंजाय किया। इसमें मनीषा वरवंडकर ने ‘भाभी जी घर पर है’ सीरियल की अंगूरी भाभी का डायलॉग ‘सही पकड़े हैं’, गौरी क्षीरसागर ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दया बहन का डायलाग- टप्पू के पापा नाश्ता कर लो, अनुपमा बोधनकर ने गोपी बहू, संगीता निमोणकर ने ‘खिचड़ी’ सीरियल जयश्री, धनश्री पेंडसे ने दया बहन, अर्चना मुकादम ने मराठी सीरियल ‘घरों घरी मातीच्या चूली’ सुमित्रा सासू, प्राची डोनगंवाकर ने ‘खिचड़ी’ की हंसा भाभी और सुनीता कुलकर्णी ने मराठी सीरियल ‘भाग्यश्री’ का अभियन किया। इसमें प्रथम मनीषा वरवंडकर और द्वितीय गौरी क्षीरसागर रहीं। अंत में सभी ने गरबा किया। सभी ने मस्ती भरे डांस और गेम के साथ एंजॉय किया।
- 0- वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की उपस्थिति में बैठक0- आयुक्त ने नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में शहर के विकास कार्य के संबंध में चर्चा कीभिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की उपस्थिति में आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में शहर के विकास कार्य को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । भिलाई शहर में जो भी निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य हो रहे हैं, उन सभी कार्यो को गुणवत्तायुक्त एवं समय सीमा में पूर्ण कराने के संबंध में चर्चा हुई।श्री सेन ने कहा मूलभूत जितने भी कार्य कराए जा रहे हैं या कराए जाने हैं, उनका उपयोग अति आवश्यक कार्यों को ध्यान में रखकर किया जाए। संपत्ति कर एवं जल कर वसूली सहित भवन अनुज्ञा जारी कर राजस्व वृद्धि को बढ़ाने में प्राथमिकता दिया जाए। नगर निगम द्वारा आबंटित जमीन एवं बसाई हुई काॅलोनियों में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुये प्रस्ताव भेजने हेतु चर्चा हुई। साथ ही पुराने जर्जर वाम्बे, अटल, रैशन, आईएचएसडीपी आवासो के निर्माण में प्राथमिकता पर भी चर्चा की गयी।विधायक द्वारा निगम क्षेत्रांतर्गत निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य जो वर्तमान में संचालित हैं उसके सतत निरीक्षण पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा जो ठेकेदार कार्य गुणवक्तायुक्त नहीं कर रहे है और मनमानी कर रहे है, उन्हे ब्लेक लिस्ट किया जावे। संपदा विभाग के कार्यो को प्राथमिकता देने से आम नागरिकों को सुविधा होगी। नामांतरण के कार्यो को अविलंब पूर्ण किया जावे। राजस्व विभाग संबंधी जमीन का आंकड़ा एवं लेखा जोखा का दुरस्तीकरण किया जावे।जवाहर नगर स्थित निगम स्वामित्व जमीन से अवैध कब्जा को मुक्त कराना है, साथ ही निगम स्वामित्व के जमीन में धर्म के नाम पर अवैध कब्जा को रोका जाना होगा। जैसे अवैध मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर के निर्माण को रोका जाये। निगम स्वामित्व के कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जावे।शासन को रोड, नाली, लाइटिंग के सुविधाओं को मुहैया कराने प्राथमिकता देना है। प्रियदर्शिनी परिसर, राधिका नगर, नेहरू नगर, साकेत नगर, स्लाटर हाउस रोड एवं अन्य निगम स्वामित्व द्वारा आंबटित भूमि पर निर्मित काॅलोनियों में मूलभूत सुविधाओं को प्रथामिकता दिया जाये। ऐसे ही अन्य और कालोनी या बस्ती जहां कार्य की आवश्यकता है, प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने प्रस्तावित किए।केनाल रोड का विस्तारीकरण किया जाना है, जिसके लिए शासन से प्रस्ताव अनुसार स्वीकृति मिल गई है। संपत्ति कर वसूली, जल कर वसूली एवं नये भवन निर्माण हेतु अनुज्ञा देकर राजस्व की प्राप्ति को बढ़ाने में प्राथमिकता दी जावे। जिन लोगों द्वारा भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है, उन सभी पर सख्त कार्यवाही की जावे। रैन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण कार्य को एजेंसी के माध्यम से अविलंब निर्माण कराया जाये जिससे भविष्य के लिये भू-गर्भ में जल का संचय किया जा सके।सुपेला संडे मार्केट में कार्यवाही करते हुए निगम स्वामित्व के जमीन में जो अवैध निर्माण किए है, उनको हटाना है। निगम क्षेत्र में जो भी निर्माणाधीन पानी टंकी एवं पाइप लाईन का कार्य कराया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता में ध्यान देते हुये कार्य कराएं। निगम द्वारा प्रदाय आवास, गुमटी एवं दुकान जिनका कोई वास्ताविक आबंटिती नहीं हैं, और अवैध बसाहट व संचालित है ऐसे आबंटन को जिला चयन समिति द्वारा निरस्त कराया जाना है। घासीदास नगर, जवाहर नगर, कोसा नाला के आवासों में बसे नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास द्वारा निर्मित मकानों में प्राथमिकता देते हुये स्थानांतरित करना होगा। प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नवरात्रि एवं दिवाली के पूर्व ठीक करा लिया जावे। सिवरेज ट्रीटमेंट प्लाट में स्वीकृत कार्य को आदर्श प्लांट के रूप में निर्माण किया जावे। जिससे नाला के गंदे पानी को फिल्टर कर नदी में बहाया जा सके। और आम नागरिको के लिये नुकसान दायक न हो।निगम क्षेत्र में स्थित उद्यानों का मरम्मत/संधारण कराया जावे। उद्यानों में पूर्व से स्थापित झुले, फिसलपट्टी जैसे खेल उपकरण एवं योग सामग्रीयों का संधारण कराया जाने हेतु चर्चा की गई। विधायक ने बताया कि बीएसपी के निर्देशक चितरंजन महापात्रा से टाउनशीप क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा की गयी है जिसके अनुसार बीएसपी प्रबंधन टाउनशिप क्षेत्र के विकास के लिये हमेशा तत्पर है।नगर निगम टाउनशिप क्षेत्र के कार्य की आवश्यकता को बीएसपी प्रबंधन को पत्राचार करते हुये सूचित कर दें। टाउनशिप क्षेत्र में सड़क, साफ-सफाई, बिजली एवं पानी जैसे मूलभूत सेवाओं का व्यवस्था बीएसपी प्रबंधन द्वारा किया जाता है तथा अन्य निर्माण के लिये भी तैयार हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भेलवा तालाब नेहरू नगर एवं संजय नगर तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर व्यवस्थित कराया जावे, जिससे आम नागरिको को सुविधा मिले।आयुक्त ने आकाश गंगा सब्जी मण्डी में अवैध दुकानों को हटाने की कार्यवाही हेतु राजस्व आधिकारी को निर्देशित किए। कुल आबंटन के अतिरिक्त अवैध रूप से दुकान संचालित कर रहे हैं, उनको हटाने हेतु प्रकिया जल्द करने हेतु आवश्यक चर्चा किए। विकास एवं निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। प्राथमिकता निर्धारित करके कार्य किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश किये । समीक्षा बैठक में सभी जोन आयुक्त, सभी कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पुरी में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के 40वें वार्षिक अधिवेशन में सक्रिय रूप से भाग लिया। अधिवेशन में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा एवं प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने देश-विदेश से आए टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंट्स, होटल व्यवसायियों तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित किया। अधिवेशन में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा, पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा देश-विदेश से आए पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर से परिपूर्ण राज्य है, जहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ अब एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन) पर्यटन के लिए भी पूरी तरह सक्षम है और राज्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रण दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा आकर्षक प्रचार स्टॉल लगाया गया। इसमें राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं थीम-आधारित पर्यटन उत्पादों की जानकारी दी गई। इस पहल में छत्तीसगढ़ के 20 से अधिक पंजीकृत ट्रैवल एजेंट्स ने भी सक्रिय भागीदारी की।
- -मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने किया सम्मानितरायपुर।, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने समारोह में विशेष योगदान देने वाले अधिकारियों और एनसीसी-एनएसएस से जुड़े प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में डी.पी. विप्र कॉलेज के एनसीसी कैप्टन आशीष शर्मा, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस श्री मनोज सिन्हा, पीएनएस कॉलेज, बिलासपुर की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोना केवट और उच्च न्यायालय के उप पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस शामिल रहे।इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कंपनी कमांडर श्री सरबराज सिन्हा (बी कंपनी, 12वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उच्च न्यायालय आवासीय परिसर), कंपनी कमांडर श्री बाबूलाल सोनवानी (दूसरी वाहिनी छसबल, कैंप-उच्च न्यायालय सुरक्षा कंपनी), जू.यू.ओ. श्री आदित्य गिरी गोस्वामी (7वीं वाहिनी एनसीसी सीनियर डिवीजन, बिलासपुर) और कैडेट श्री अमर यादव (एनएसएस, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय) को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों को उनकी श्रेष्ठ परेड के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, रजिस्ट्री के अधिकारी-कर्मचारी और उच्च न्यायालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- -“शिक्षा से ही प्रदेश का भविष्य सुरक्षित होगा”-स्कूल शिक्षा मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षारायपुर। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और शिक्षण को विभागीय कार्यप्रणाली का केंद्र बिंदु बनाएं। मंत्री श्री यादव सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और प्रदेश का भविष्य सुरक्षित होता है, इसलिए विद्यालयों में पढ़ाई की नियमित निगरानी करना शिक्षा विभाग के प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है।विद्यालयों की स्थिति पर गहन जानकारी आवश्यकश्री यादव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की प्रत्येक शाला की स्थिति की सम्पूर्ण और अद्यतन जानकारी रखना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्हें स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर प्राचार्यों, प्रधान पाठकों और शिक्षकों से संवाद करते रहें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सक्रियता और जिम्मेदारी से ही विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है।शिक्षकीय प्रशिक्षण का वार्षिक कैलेंडर बनेगाशिक्षा मंत्री श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षकीय प्रशिक्षण हेतु वार्षिक कैलेंडर तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में ही आयोजित किए जाएं, ताकि विद्यालयीन शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नई तकनीकों, नवाचारों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना आवश्यक है।विभागीय कार्यों में आपसी समन्वय पर जोरश्री यादव ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को तभी प्रभावी बनाया जा सकता है, जब अधिकारी, शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन मिलकर एक साझा दृष्टिकोण के साथ काम करें।बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने विभागीय संरचना, योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी पावर पाइ्रट पेजेन्टेशन के माध्यम से दी। इस दौरान विभाग में संचालित प्रमुख योजनाओं और उनकी प्रगति पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष सुश्री रेणु जी पिल्ले भी उपस्थित थीं। बैठक में समग्र शिक्षा, एससीईआरटी, माध्यमिक शिक्षा मंडल, पाठ्य पुस्तक निगम, मदरसा बोर्ड, लोक शिक्षण संचालनालय, संस्कृत विद्या मंडलम, स्काउट-गाइड, एनसीसी एवं स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।
- -चीतल मांस सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक फराररायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप वन मंत्री श्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध शिकार एवं वन्यजीव अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार वनमण्डल के अर्जुनी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और फरार एक आरोपी की खोज-बीन जारी है।बलौदाबाजार वनमण्डलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों भूषण प्रसाद पिता रंजीत कोड़ाकू एवं कोमलसाय पिता कार्तिक, ग्राम बिलाड़ी निवासी के पास से 23.620 किलोग्राम ताजा चीतल मांस, एक मोटरसायकल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने यह मांस ग्राम अर्जुनी निवासी अनिल बरिहा पिता चमार सिंह बरिहा से लेना बताया, जो वर्तमान में फरार है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधन अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। वनमण्डलाधिकारी श्री गणवीर ने कहा कि वन्यजीवों का अवैध शिकार हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर खतरा है। दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ग्रामीण एवं आमजनों से आग्रह किया है कि वन्यजीव संरक्षण में भागीदारी निभाएं, क्योंकि जंगल और वन्यजीव की सुरक्षा हम सबकी धरोहर हैं।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्राथमिकता है हर जिले में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएंरायपुर। बिलासपुर के शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए।इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक समझौते के जरिए बिलासपुर के डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को एम्स जैसे विश्वस्तरीय संस्थान से प्रशिक्षण और नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का अनुभव मिलेगा। इससे न केवल अस्पताल की रिसर्च और उपचार क्षमता बढ़ेगी बल्कि आम नागरिकों को भी अपने ही शहर में उच्चतम स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन पर उन्होंने एम्स रायपुर की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में वैसी ही सुविधाओं का विकास किया जाए को लेकर योजना तैयार की।डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की स्पष्ट प्राथमिकता है कि प्रदेशवासियों को बड़े शहरों पर निर्भर हुए बिना ही अपने जिले में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। उन्होंने इस एमओयू को प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि सरकार लगातार जन-स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है।एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. अशोक जिंदल ने भरोसा दिलाया कि एम्स, बिलासपुर अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सों और स्टाफ को क्लीनिकल ट्रेनिंग, संकाय आदान-प्रदान, सहयोगी शोध, टेलीमेडिसिन सेवाओं और बहु-केंद्रीय अध्ययनों में हर संभव मदद देगा।इस अवसर पर एम्स रायपुर के अधिष्ठाता रिसर्च डॉ. अभिरुचि गल्होत्रा, सह-अधिष्ठाता रिसर्च डॉ. एकता खंडेलवाल, अतिरिक्त प्राध्यापक डॉ. राकेश गुप्ता तथा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बिलासपुर से प्रो. डॉ. अर्चना सिंह और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।
- -आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए निर्देश-आबकारी विभाग के काम-काज की समीक्षारायपुर।आबकारी विभाग द्वारा ऑनलाइन पेमेट को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानों में जल्द ही कैशलेश व्यवस्था लागू होगी। शराब दुकानों में अब आनलाइन भुगतान कर शराब क्रय किया जा सकेगा। आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में कहा कि शराब दुकानों में ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित किया जाए। शराब दुकानों में शत्-प्रतिशत भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से होना चाहिए। आबकारी मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप मदिरा दुकानों में सीसी टीवी कैमरा स्थापित कर मुख्यालय से 24 घंटे सतत निगरानी रखी जाए। अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया।बैठक में आबकारी मंत्री श्री देवांगन ने होटल एवं ढाबों, फॉर्म हाउस में मदिरा की अवैध बिक्री, सेवन न हो इस पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके आलावा उन्होंने मदिरा दुकानों की व्यवस्था सहित लायसेंस व्यवस्था, मार्केटिंग कार्पाेरेशन और बार-क्लब की जानकारी ली। उन्होंने फॉर्म हाउस में होने वाले शराब की पार्टियों पर कारवाई करने निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।वाणिज्य कर आबकारी विभाग की सचिव श्रीमती आर. शंगीता ने विभागीय गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आबाकारी विभाग के विशेष सचिव श्री देवेन्द्र कुमार भारद्वाज, अपर आयुक्त श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री पी.एल. साहू, श्री जी. के. भगत छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के अधिकारी उपस्थित थे।


.jpg)
























