- Home
- छत्तीसगढ़
- -विशेष बच्चों से आत्मीय मुलाकात, कहा – यह मानवता की सच्ची सेवा हैरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार में कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी प्रगति की जानकारी ली और अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को देखकर मुख्यमंत्री भावविभोर हो उठे और उनकी प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व में कोविड केंद्र रहे भवन को मनोविकास केंद्र के रूप में पुनः उपयोग में लाने की प्रशासनिक पहल की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय मॉडल करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में समावेशिता और करुणा के भाव को बढ़ावा देते हैं। यह मानवता की सच्ची सेवा है।इस अवसर पर विशेष बालक शेष साहू ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर मुख्यमंत्री श्री साय को मंत्रमुग्ध किया, वहीं सोमनाथ साहू ने ढोलक की थाप पर जसगीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा नीलकमल, पुष्कर, सोमनाथ और शेष द्वारा प्रस्तुत सूर्य नमस्कार योग प्रदर्शन को मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से सराहा और कहा कि यह बच्चों की शारीरिक और मानसिक सशक्तता का प्रमाण है।मनोविकास केंद्र : समर्पण, संवेदना और सशक्तिकरण का संगमजनवरी 2025 में शुरू हुआ बलौदाबाजार का मनोविकास केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समग्र विकास और पुनर्वास के लिए एक आदर्श संस्थान बनकर उभरा है। यह केंद्र अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र के सीएसआर मद से संचालित हो रहा है, और वर्तमान में 40 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहयोग, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा कौशल विकास की सुविधा प्रदान कर रहा है।यहाँ बच्चों को फिजियोथेरेपी, स्पीच व बिहेवियर थेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, सिलाई, कंप्यूटर साक्षरता, बागवानी जैसे प्रशिक्षणों के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, डॉ. सनम जांगड़े, श्री आनंद यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।
- -आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर विषय पर कार्यशाला को मुख्यमंत्री श्री साय ने किया संबोधित-वनोपज से समृद्धि पर नीति आयोग और सरकार की साझा पहल:वन संसाधनों के समुचित उपयोग और रोजगार सृजन पर जोररायपुर // जनजातीय समाज और वनों के मध्य गहरा संबंध है और दोनों एक दूसरे के पूरक के रूप में संरक्षित - संवर्धित हो रहे हैं। प्रकृति की गोद में ही जनजाति समाज का पीढ़ी दर पीढ़ी विकास हुआ है। यह कार्यशाला आदिवासियों और वनों के सहअस्तित्व को केंद्र में रखकर उनके उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर विषय पर नीति आयोग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यशाला में सभी प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञों और अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को जीविकोपार्जन के समुचित अवसर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत जनजाति समुदाय निवासरत है और 44 प्रतिशत इलाका वन आच्छादित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से अधिक के सार्वजनिक जीवन में मैने प्रदेश के जनजाति समुदाय और विशेष पिछड़ी जनजातियों के संघर्ष और पीड़ा को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की व्यथा को समझा और एक आदिवासी बहुल नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया। श्री साय ने कहा कि अटल जी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए पृथक मंत्रालय का भी गठन किया और आदिवासियों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही राशि का सही उपयोग हो पाया। अटल जी के प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कोई भी भूखा न रहे, इस उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में व्यापक स्तर पर पीडीएस सिस्टम लागू कर लोगो को सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराया। उन्होंने समर्थन मूल्य पर वनोपज की खरीदी प्रारंभ की, जिसने आदिवासियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज पर्याप्त मात्रा में है। कुल 67 प्रकार के लघु वनोपजों का संग्रहण, प्रसंस्करण और विक्रय महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वनोपजों से जुड़ी प्रोत्साहक नीतियों का लाभ उठाकर स्व सहायता समूह की बहनें आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के आजीविका और उत्थान के लिए संचालित पीएम-जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर श्री साय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनजाति समुदायों के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नीति आयोग और वन विभाग की इस संयुक्त कार्यशाला से जनजातीय समाज को तकनीक और नवाचार से जोड़ने के साथ ही आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि नीति आयोग के सहयोग से एक प्रासंगिक और महत्वपूर्ण विषय पर आज एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन अब तेजी से हो रहा है और वनवासी क्षेत्रों में व्यवस्थाएं अब सुदृढ़ हुई है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के साथ वन संसाधनों के समुचित उपयोग पर जोर देने और रोजगार सृजन की बात कही।कार्यशाला में नीति आयोग के सलाहकार श्री सुरेंद्र मेहता, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा और वन बल प्रमुख श्री व्ही श्रीनिवास राव ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर एपीसीसीएफ श्रीमती शालिनी रैना, नीति आयोग के निदेशक श्री अमित वर्मा, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण और झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों से आए प्रबुद्धजन, विषय विशेषज्ञ और अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री श्री साय ने वनोपज आधारित स्टालों का किया अवलोकनमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अरण्य भवन परिसर में वन उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया। लीफ प्लेट टेक्नोलॉजी, हैदराबाद की टीम ने मुख्यमंत्री श्री साय को लीफ से तैयार डिनर सेट भेंट किया। इस दौरान भोपालपट्टनम, बीजापुर जिले से आये श्री बी. आर. राव ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वे पिछले 35 वर्षों से वनौषधीय पौधों के बीजों का संरक्षण कर रहे हैं। वे अपने 'गमलों से जंगल की ओर' अभियान के तहत निःशुल्क बीजों का वितरण भी करते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने श्री राव के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। बलौदाबाजार जिले के अमरवा बांस प्रसंस्करण केन्द्र के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बांस शिल्प से बना गुलदस्ता भेंट करते हुए केन्द्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। श्री साय ने लाख उत्पादक किसान समिति कांकेर, छत्तीसगढ़ हर्बल और जशप्योर एफपीसी जशपुर के स्टालों का अवलोकन कर समूह के सदस्यों के साथ चर्चा की।
-
रायपुर । आसन्न आबकारी सत्र से ग्राम खौली में शराब दूकान खोलने पर आमादा प्रशासन ग्रामीणों व पंचायत की मनाही के बाद अब धमकी - चमकी पर उतर आया है । पंचायत द्वारा प्रस्ताव न देने पर एक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर बर्खास्तगी की धमकी की जानकारी मिलते ही ग्राम में बवाल मच गया है । आनन - फानन में बीते कल गुरुवार की सुबह ग्रामीण सभा की एक बैठक आहूत कर इसकी निंदा करते हुये किसी भी हालत में शराब दूकान न खुलने देने का निर्णय लिया गया और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे किसी के भी दबाव में न आये और फिर दबाव डालने की स्थिति में इसका उल्लेख करते हुये मुख्यमंत्री को अपना स्तीफा सौंप दें ।
इधर इस घटनाक्रम से बौखलाये ग्रामीणों ने आनन-फानन में एक ज्ञापन तैयार कर व पूर्व में पंचायत द्वारा शराब दूकान खोलने की अनुमति न देने संबंधी आवेदन को इस ज्ञापन के साथ संलग्न कर एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से जिलाधीश को सौंप इसकी प्रति क्षेत्रीय विधायक व सांसद रहे पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित वर्तमान क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर लाल उमेद सिंह , अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र शर्मा व कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग को सौंप पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है व अनुचित दबाव व धमकी दे पंचायत प्रस्ताव लेने की कोशिश की निंदा करते हुये बिना विधिवत पंचायत प्रस्ताव के शराब दूकान खोलने पर आंदोलनात्मक रुख अपनाने के प्रति आगाह किया है । प्रतिनिधि मंडल में ग्राम प्रमुख नारायण चंद्राकर , उमेश चंद्राकर , गयाराम चंद्राकर , शोभाराम चंद्राकर , जयप्रकाश चंद्राकर व जयराम साहू आदि शामिल थे । -
महिला हितग्राहियों से की चर्चा, महेता प्वाइंट में लिया सनसेट का आनंद
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास में सरगुजा मैनपाट पहुंचे, जहां संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, एसपी श्री योगेश पटेल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पर्यटन स्थल उल्टा पानी पर्यटन स्थल का दौरा किया और वहां के प्राकृतिक नजारे का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने पर्यटन स्थल पर स्थित दुकानों में महिलाओं से मुलाकात की और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात, उन्होंने महेता प्वाइंट का दौरा किया, जहां उन्होंने सनसेट (सूर्यास्त) का आनंद लिया। राज्यपाल ने पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की, जिससे पर्यटकों को और अधिक आकर्षित किया जा सके। -
छत्तीसगढ़ में आस्था को मिला नया संबल
बुज़ुर्गों की आंखों में वर्षों से पल रही तीर्थ यात्रा की अभिलाषा हुई पूरी: पहली विशेष ट्रेन से 780 श्रद्धालु तिरुपति, मदुरै, रामेश्वरम रवाना
विधवा और परित्यकता महिलाओं को भी अब मिल सकेगा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के 780 श्रद्धालु बुजुर्ग सम्मिलित हुए, जिनके लिए यह यात्रा केवल धार्मिक अनुभव नहीं, बल्कि सम्मान और स्नेह का प्रतीक बन गई। प्रदेश के बुजुर्गों की वर्षों पुरानी अभिलाषा आज पूरी हो गई जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने तीर्थयात्रा पर जा रहे बुजुर्गों से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी के चेहरे पर जो खुशी है, वही मेरा संतोष है। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम में आप लोग पवित्र रामसेतु देख सकेंगे, ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। आप लोग मदुरै तीर्थ का भी दर्शन करेंगे जहां मीनाक्षी मंदिर है। तिरुपति में बालाजी का दर्शन करेंगे। दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों को देखने का यह सुंदर अवसर है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री रामलला (अयोध्या दर्शन) योजना अंतर्गत अब तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रयागराज में 144 वर्षों उपरांत महाकुंभ का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों ने भी बड़ी संख्या में कुंभ में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए और उनकी सुविधा का ध्यान रखने के लिए हमने प्रयागराज मेला क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पवैलियन तैयार किया था। यहां लगभग साढ़े चार एकड़ में तीर्थयात्रियों के रूकने के इंतजाम थे। यह हमारा सौभाग्य है कि हम गंगा जी में स्नान करने पहुंचे प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं की सेवा कर सके।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब श्रद्धालुओं की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत निरन्तर होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए हमने 15 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। इस योजना में उज्जैन, पुरी, द्वारिका, वैष्णो देवी, मथुरा, वृंदावन जैसे अनेक तीर्थ स्थलों को जोड़ा गया है, जिनकी निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारे बुज़ुर्गों की तीर्थ यात्रा की इच्छा अक्सर आर्थिक कठिनाइयों के चलते अधूरी रह जाती थी। उन्होंने कहा कि हमें संतोष है कि हम उनकी इस इच्छा को साकार कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना में विधवा और परित्यक्त महिलाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे उन्हें भी धार्मिक स्थलों के दर्शन का गौरव प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और आदिवासी समुदाय सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है और इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
यह केवल यात्रा नहीं, संस्कृति और श्रद्धा का संगम है – लक्ष्मी राजवाड़े
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना केवल तीर्थ यात्रा नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन श्रद्धालुओं को यह अवसर प्राप्त होगा, जो अब तक आर्थिक सीमाओं के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित रहे हैं। सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण सुविधायुक्त पैकेज तैयार किया है जिसमें ट्रेन यात्रा, यात्रियों के ठहरने, भोजन, मंदिर दर्शन, सुरक्षा और चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ शामिल हैं। स्पेशल ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, पुलिस बल और चिकित्सकों की टीम भी उनके साथ यात्रा कर रही है ताकि श्रद्धालुओं को हर क्षण सुरक्षा और सुविधा का अहसास हो। योजना के तहत देशभर के 19 प्रमुख तीर्थ क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिनमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, पुरी, हरिद्वार, काशी, शिरडी, वैष्णोदेवी, अमृतसर, द्वारका, बोधगया, कामाख्या मंदिर, सबरीमाला जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल सम्मिलित हैं।
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में 4 दिसंबर 2012 को की गई थी। 15 जनवरी 2013 से 10 जून 2019 के मध्य इस योजना के अंतर्गत कुल 272 तीर्थ यात्राओं के माध्यम से 2,46,983 श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया गया था। पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान यह योजना 5 साल तक संचालन में नहीं थी। डॉ. रमन सिंह की सरकार के दौरान संचालित इस योजना को, जिसे उसके बाद आने वाली सरकार ने बंद कर दिया था, अब पुनः प्रारंभ कर वर्तमान सरकार ने छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों की श्रद्धा, आस्था और वर्षों से संजोए गए तीर्थ यात्रा के सपने को पूर्ण करने के लिए एक बार फिर पहल की है।
इस अवसर पर विधायकगण श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, समाज कल्याण आयुक्त श्री भुवनेश यादव, संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, रायपुर डीआरएम श्री दयानंद, समाज कल्याण और रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे। -
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल का स्पोर्ट्स क्लब 30 मार्च, रविवार को शाम छह बजे शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में स्पोर्ट्स क्लब में बैडमिंटन, कैरम और शतरंज जैसे खेलों को शामिल किया जा रहा है। क्लब की सदस्यता केवल महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद और उनके बच्चे ही ले सकते हैं।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि इससे पहले भी महाराष्ट्र मंडल में स्पोर्ट्स क्लब में नियमित रूप से क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम सहित विविध खेल खेले जाते थे। मंडल का नया भवन बनने के बाद फिर से स्पोर्ट्स क्लब शुरू किया जा रहा है। जल्दी ही शुरू होने वाली ग्रीष्मकालीन छुट्टी के कारण बच्चों के बड़ी संख्या में क्लब में शामिल होने की संभावना है। स्पोर्ट्स क्लब चौबे कॉलानी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन के प्रथम तल पर लॉन एरिया में संचालित किया जाएगा। इसी तरह कैरम खेलने वालों के लिए अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप कैरम बोर्ड की व्यवस्था की गई है।
परितोष के अनुसार अप्रैल माह में मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में वालीबॉल और रॉक बॉल का कैंप शुरू किया जाना है। यह कैंप खेल समिति के माध्यम से समन्वयक गीता दलाल के मार्गदर्शन में शुरू किया जाएगा। यह शालेय व महाविद्यालयीन स्तरीय नि:शुल्क शिविर राजधानी स्तरीय होगा। -
महाराष्ट्र मंडल में विश्व रंगमंच दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में कालेले सम्मानित
‘नाम में क्या रखा है’ कहना गलत, सभी कुछ नाम में ही तो रखा है: प्रसन्न
रायपुर। 66 वर्षीय महाराष्ट्र नाट्य मंडल के संस्थापक सदस्य 84 वर्षीय वरिष्ठ रंगसाधक अनिल श्रीराम कालेले ने कहा कि हम जो टकटकी लगाकर नहीं देखते, वही नाटक है। टकटकी लगाकर नहीं देखने का आशय नाटक देखते समय त्रुटि नहीं देखने- निकालने को लेकर है। नाटक देखते समय आपकी मानसिेकता गलतियां निकालने की न हो, बल्कि एंजाय करने की हो। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी प्रसन्न निमोणकर, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने कालेले का सूत माला, श्रीफल, शाल और स्मृति चिह्न से सम्मान किया।
महाराष्ट्र नाट्य मंडल के पूर्व सचिव प्रसन्न निमोणकर ने कहा कि नाम में क्या रखा है, कहना ही गलत है। नाम में ही सब कुछ रखा है। बिना नाम के हम कुछ भी नहीं है। तभी तो आज भी लोग बॉबी के डायलॉग ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’ को याद करते हैं। अध्यक्ष अजय काले ने कहा कि महाराष्ट्र नाट्य मंडल का गौरवशाली इतिहास है। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी हमारी है। गणेशोत्सव में हमने बेहतरीन मराठी नाटक ‘भानगढ पहावी लपवून’ का मंचन किया है। उसके बाद मराठी नाट्य प्रेमी एक और मजेदार मराठी नाटक की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
सचेतक रविंद्र ठेंगडी ने कहा कि रंगसाधकों में आपस में मतभेद हो सकते हैं, मनभेद भी संभव है। फिर भी हमें नाटकों को लेकर एक साथ होना चाहिए। किसी भी नाटक का बहिष्कार करना या उसे सेबोटाइज करना, कहीं न कहीं हमारे रंगसाधक होने पर ही प्रश्नचिह्न खडे़ करता है। सचिव चेतन दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, वंदना निमोणकर, प्रिया बक्षी, गौरी क्षीरसागर, अस्मिता कुसरे, अजय पोतदार, प्रवीण क्षीरसागर, सुमीत मोडक समेत सभी रंगसाधकों ने अपने संक्षिप्त संबोधनों में रंगकर्म को लेकर अनुभव साझा किए। -
रायपुर/ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने समृद्धि विहार परियोजना के प्रमोटर प्राइम डेव्हलपर्स पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई रेरा अधिनियम, 2016 की धारा 13 के उल्लंघन के कारण की गई है।जांच में पाया गया कि प्रमोटर ने ग्राहकों से लिखित करार किए बिना भू-संपत्ति की लागत के 10% से अधिक राशि ली थी, जो कानून का सीधा उल्लंघन है। रेरा ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए आर्थिक दंड लगाया और सभी प्रमोटरों को निर्देश दिया कि वे नियमों का पालन करें। साथ ही, ग्राहकों से अपील की गई है कि वे केवल रेरा में पंजीकृत परियोजनाओं में ही निवेश करें।
-
कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने अधिकारियों को समय पर प्रकरण वैधानिक प्रक्रिया से समाप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया
रायपुर/ संभागायुक्त श्री महादेव कावरे की उपस्थिति में कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रथम अपीलीय अधिकारियों एवं जनसूचना अधिकारियों की संभागस्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य सूचना आयोग के अवर सचिव डॉ. गीता शुक्ला दीवान तथा अनुभाग अधिकारी श्री अतुल वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 लोकहित में महत्वपूर्ण है तथा हमें सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम की पूरी जानकारी रखें, साथ ही RTI आवेदनों का पारदर्शिता और त्वरित गति से निराकरण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गुणवत्ता और सूचना के अधिकार नियमों का पालन करते हुए आवेदनों का निपटारा करें।
अवर सचिव डॉ. दीवान ने सूचना के अधिकार अधिनियम के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। वहीं अनुभाग अधिकारी श्री अतुल वर्मा ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत विभिन्न नवीनतम जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिनियम के प्रावधानों में छूट, अधिनियम के क्रियान्वयन सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम कुमार रजक, आयुक्त कार्यालय से उपायुक्त विकास श्री बी.आर जोशी, उपायुक्त राजस्व श्रीमती ज्योति सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। -
कृषि विश्वविद्यालय के कैरियर परामर्श, प्लेसमेंट तथा एल्यूमिनी प्रकोष्ठ द्वारा कार्यशाला आयोजित
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कैरियर गाइडेंस, प्लेसमेन्ट एवं एल्यूमिनी प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों के कैरियर को नये आयाम देने और सफलता के नये रास्ते बताने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.आर. सक्सेना उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने की। इस कार्यशाला में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के लगभग 700 से अधिक बच्चों ने सहभागिता की और सफलता के नये सूत्र सीखे। कार्यशाला में कैरियर मार्गदर्शन, कौशल विकास तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा छात्रों को प्रेरक उद्बोधन दिये गये। इस एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने कैरियर परामर्श, संवाद कौशल विकास, क्रोध एवं तनाव प्रबंधन, आंतरिक शक्तियों का विकास, समय प्रबंधन, बायोडाटा निर्माण एवं साक्षात्कार की तैयारी, नये स्टार्टअप की स्थापना, विदेशों में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के अवसर आदि विषयों पर सारगर्भित एवं उपयोगी जानकारियां प्राप्त की। इस कार्यशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी के वित्तीय सहयोग से किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथ डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि हर विद्यार्थी का मुख्य लक्ष्य पढ़ाई के बाद नौकरी या रोजगार प्राप्त करना होता है। अच्छा कैरियर बनाने में सिर्फ किताबी पढ़ाई ही कारगर नहीं होती बल्कि इसमें छात्रों का व्यक्तित्व, संवाद कौशल, आत्म विश्वास तथा व्यावसायिक कौशल भी महत्वपूर्ण होता है। डॉ. चंदेल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य तय कर उन्हीं पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करनी चाहिए जिनसे उन लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सके। डॉ. चंदेल ने आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयां पर विषय विशेषज्ञों द्वारा दिये गये मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को सफल कैरियर बनाने में मदद मिलेगी। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.आर. सक्सेना ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित कैरियर विकास पर यह कार्यशाला एक अच्छा एवं स्वागतेय प्रयास है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में हुए अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी विकास को किसानों के खेतों तक पहुंचाने की जरूरत है और इसमें आप लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने कार्यशाला की रूप-रेखा प्रतिपादित करते हुए इसके उद्देश्यों, उपयोगिता एवं भावी परिणामों पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को उन विषयों के विभिन्न पहलुओं पर सारगर्भित मार्गदर्शन दिया गया। स्वयंसेवी संस्था एग्रीकॉन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मानस बैनर्जी ने विभिन्न रोचक क्रियाओं एवं गतिविधियों के माध्यम से क्रोध एवं तनाव का प्रबंधन करने के गुर सिखाए। भारत सरकार के जी.एस.टी. विभाग के सुपरिटेंडेन्ट एवं युवा संस्था के संचालक श्री एम. राजीव ने कैरियर परामर्श एवं संवाद कौशल के बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सूत्र दिये। छत्रपति शिवाजी विद्यालय रायपुर के संचालक श्री मुकेश शाह ने विद्यार्थियों के अपनी आंतरिक शक्तियों के विकास तथा समय प्रबंधन के बारे में उपयोगी टिप्स दिये। पाथ फाईंडर एकेडमी रायपुर के निदेशक श्री इंद्रजीत ने बायोडाटा निर्माण तथा साक्षात्कार की तैयारी के बारे में उपयोगी जानकारियां दी। कृषि विश्वविद्यालय के एग्री बिजनेस इन्क्यूबेशन केन्द्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. हुलास पाठक ने विद्यार्थियों को नये स्टार्टअप की स्थापना की प्रक्रिया, फंडिंग तथा बाजार की उपलब्धता के बारे में बताया। धमतरी की सफल स्टार्टअप उद्यमी सुश्री इशा झवर ने अपने स्टार्टअप की स्थापना के संघर्ष तथा सफलता के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किये। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र तथा वर्तमान में जमर्नी के विश्वविद्यालय में अध्ययनरत श्री ओम सोनी ने कृषि विद्यार्थियों के लिए विदेशों में उच्च शिक्षा के अवसरों, प्रक्रिया तथा तैयारियों एवं छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यशाला के अन्त में प्रतिभागियों से फीड बैक प्राप्त किया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कैरियर गाइडेंस, प्लेसमेन्ट एवं एल्यूमनाई प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. राम मोहन सावू तथा सह संयोजक डॉ. शुभा बैनर्जी ने कार्यक्रम का सफल संचालन तथा अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का यूट्युब में लाईव प्रसारण किया गया। इस कार्यशला में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, संचालक, प्राध्यापक एवं वैज्ञानिकगण उपस्थित थे। -
रायपुर/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जल संसाधन एवं खनिज विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली और अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तर समिति में मोदी बायोटेक को मुख्य अभियंता स्तर से अनुमोदित ड्राइंग के आधार पर इंटेक वेल एवं पाइपलाइन भिलाई ग्राम स्थित फैक्ट्री तक निर्माण की अनुमति प्रदान की गई है।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने खनिज विभाग एवं वन विभाग को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखें। साथ ही आर. टी.ओ अधिकारी को अपने क्षेत्र में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसीलदार और SDM को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जांच करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन, एसडीएम रायपुर श्री नंदकुमार चौबे, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आशीष देवांगन, उपसंचालक खनिज श्री सी. गोलघाटे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। -
नये भवन निर्माण के लिए किया स्थल का चिन्हांकन
रायपुर/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पंडरी स्थित जिला अस्पताल का दौरा किया और मरीजों के परिजनों को राहत देने के लिए अस्पताल में एक नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए स्थल का चिन्हांकन किया। इस नए भवन के निर्माण से अस्पताल में एडमिट होने वाले मरीजों के परिजनों को सहूलियत देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन, सीएमएचओ श्री मिथलेश कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। -
व्यवस्थाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद में पहुँचकर वहाँ चल रहे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होेंने विद्यालय में मूल्यांकन हेतु निर्धारित कक्ष में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं मूल्यांकन केन्द्राध्यक्ष को उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित मूल्यांकन केन्द्राध्यक्ष श्री अरूण साहू से मूल्यांकन केन्द्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन हेतु प्राप्त कुल उत्तर पुस्तिकाओं के संबंध में जानकारी ली। मूल्यांकन केन्द्राध्यक्ष श्री अरूण साहू ने बताया कि मूल्यांकन केन्द्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से मूल्यांकन हेतु कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के कुल 43 हजार 347 एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के कुल 25 हजार 290 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के निर्देशानुसार प्रत्येक मूल्यांकन कर्ताओं के द्वारा प्रतिदिन कक्षा 10वीं एवं 12वीं दोनों कक्षाओं के 40-40 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन केन्द्राध्यक्ष ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु मूल्यांकन केन्द्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद में मूल्यांकन कर्ता के रूप में 294 व्याख्याताओं सहित कुल 300 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार 26 मार्च से 14 अपै्रल तक संपन्न की जाएगी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। -
नहर-नाली से तालाब में पानी भराई के कार्य एवं सेमरिया नाला में निर्मित स्टाॅप डेम का किया अवलोकन
बालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भाठागांव में पहुँचकर जल जतन अभियान के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्याें का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम भाठागांव बी में नहर-नाली से नया तालाब में पानी भराई के कार्य का अवलोकन भी किया। जिससे कि ग्रामीणों के निस्तारी एवं मवेशियों के पीने के लिए समुचित मात्रा में पानी की प्रबंध सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत ग्राम भाठागांव बी में किए जा रहे जल जतन अभियान के इस बेहतर कार्य की सराहना की। मौके पर उपस्थित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के परियोजना अधिकारी ने बताया कि जल जतन अभियान के अंतर्गत पूर्व में ग्राम भाठागांव बी के एक और तालाब में पानी भरा गया है। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ग्राम भाठागांव बी के सेमरिया नाला में पहुँचकर वहाँ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के अंतर्गत निर्मित किए गए चेक डेम का भी अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के परियोजना अधिकारी एवं ग्रामीणों से इस चेक डेम में पानी के ठहराव तथा सिंचाई एवं अन्य कार्यों के लिए ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधा के संबंध में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सेमरिया नाला की कुल लंबाई 10 से 12 कि.मी. है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह तक इस चेक डेम में पानी उपलब्ध रहता है। जिसका उपयोग आसपास के किसान सिंचाई एवं आवश्यक कार्यों के लिए करते हैं। इसके अलावा इस चेक डेम के माध्यम से मवेशियों के पीने के लिए भी पानी उपलब्ध हो जाता है। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार श्री कोमल धु्रव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
विवाह में 05 लाख 60 हजार की राशि का हुआ है व्यय
बालोद/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बालोद जिले में वर्ष 2023-24 में कुल 234 जोड़े का विवाह कराया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि नवविवाहित 234 जोड़े के विवाह में शासन के नियमानुसार प्रति जोड़ा 50 हजार रूपए के मान से कुल 01 करोड़ 16 लाख 85 हजार 32 रूपए का व्यय किया गया है। जिसमें 27 लाख 90 हजार 296 रूपए का व्यय जिला स्तर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में दी जाने वाली विभिन्न सामग्रियों के क्रय हेतु किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि परियोजना बालोद अंतर्गत कुल 16 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ है। जिसमें कुल 05 लाख 60 हजार रूपए का व्यय किया गया है। इससे अधिक राशि का व्यय नहीं हुआ है। -
बालोद/ जिले में उद्यानिकी विभाग बालोद के अंतर्गत स्थापित रोपणियों में रोपित आम फल बगीचे का फलबहार की नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि इसके अंतर्गत शासकीय उद्यानिकी रोपणी झलमला में नीलामी की तिथि 09 अपै्रल तथा शासकीय उद्यानिकी रोपणी अर्जंुदा में 11 अपै्रल 2025 को दोपहर 02 बजे निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि नीलामी संचालनालय के नीलामी शर्तों के अनुसार की जाएगी।
-
आधुनिक तरीके से किए जा रहे खेती-किसानी के कार्य की भूरी-भूरी सराहना की
बालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कसौंदा मंे प्रगतिशील कृषक श्री जयेश टांक के खेतों में पहुँचकर शाक-सब्जी के उत्पादन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील कृषक श्री जयेश टांक द्वारा आधुनिक तरीके से किए जा रहे खेती-किसानी के कार्य की भूरी-भूरी सराहना की। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित कृषक श्री जयेश टांक से इस स्थान पर उपलब्ध कुल कृषि भूमि के संबंध में जानकारी ली। किसान जयेश टांक ने बताया कि यहाँ पर उनके पास कुल 60 एकड़ कृषि भूमि उपलब्ध है। जिसमें से वे कुल 56 एकड़ भूमि पर ही खेती-किसानी का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे इस कृषि भूमि को रायपुर एग्रीकल्चर फर्म एंड कंपनी से लीज पर लिए हैं। किसान जयेश टांक ने बताया कि वर्तमान में वे लौकी, करेला, टमाटर, लहसुन, प्याज, तरबूज-खरबूज, बाजरा, गेहुँ आदि फसल का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होेंने बताया कि वे अपने उत्पादित फसलों की बिक्री नेपाल के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पं. बंगाल आदि प्रदेशों में भी करते हैं। किसान जयेश टांक ने बताया कि वे फसल उत्पादन कार्य के अलावा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने का भी कार्य करते है। इस कार्य में उन्हें कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के द्वारा समुचित मार्गदर्शन एवं शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान भी किया जा रहा है। पिछले वर्ष उन्हें उद्यानिकी विभाग के एनएचएम मल्चिंग योजना के अंतर्गत 32 हजार रूपये की सब्सिडी एवं टमाटर क्षेत्र विस्तार योजना के अंतर्गत 40 हजार रूपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। इसके अलाव वे ड्रिप एरिकेशन एवं मल्चिंग से धान, अरहर, गेहुँ, लहसुन, प्याज की सफल खेती भी कर चुके हैं।
इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने किसान के खेत में लहसुन, चना, टमाटर आदि फसलों का भी अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने अत्याधुनिक तरीके से समन्वित ड्रिप पद्धति के माध्यम से फसलों के सिंचाई कार्य का भी अवलोकन किया। किसान जयेश टांक ने बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन आसपास के गांवों के 130 लोगों को प्रतिदिन रोजगार भी उलपब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार श्री कोमल धु्रव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
0 सभी पार्षदों को निगम सदन में विचार रखने समान अवसर दिया जायेगा
0 निगम सदन में मोबाईल का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के प्रथम तल पर सभापति कार्यालयीन कक्ष में दिनांक 28 मार्च 2025 शुक्रवार को सुबह 11 बजे निगम सामान्य सभा सभागार में आहूत निगम की नवनिर्वाचित परिषद की सामान्य सम्मिलन बजट की बैठक के संदर्भ में चर्चा करने निगम में सत्ता पक्ष भाजपा और विपक्ष कांगे्रस के पार्षदों की बैठक ली । भाजपा पार्षद दल के साथ चर्चा में सभापति कक्ष में महापौर श्रीमती मीनल चैबे सहित सभी एमआईसी सदस्यगण, भाजपा पार्षदगण उपस्थित रहे। कांगे्रस पार्षदों से चर्चा के दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष श्री संदीप साहू, पार्षद श्री आकाष तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि श्री मनीराम साहू, श्री प्रकाष जगत की उपस्थिति रही। सभापति ने पार्षदों को बताया कि निगम सदन की बैठक के दौरान सदन में मोबाईल का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस हेतु उन्होने सभी पार्षदों से उच्च गरिमा के अनुरूप निगम सदन संचालन हेतु सहयोग देने अपील की ।
सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि निगम सदन की बैठक में सभी पार्षदों को अपने विचार रखने समान अवसर दिया जायेगा। जो पार्षदगण तथ्यों और तर्को के आधार पर विचार रखेंगे उन्हें निगम सदन में बोलने का उचित अवसर दिया जायेगा। रायपुर नगर निगम के सदन की कार्यवाही में गरिमा का ध्यान रखकर उच्च गरिमा के अनुरूप निगम सदन के संचालन में सभी पार्षदगण सहभागी बने। वार्डो के रहवासी नागरिको ने जनअपेक्षाओ एवं विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों को नगर निगम में भेजा है जनअपेक्षाओं की पूर्ति करने अपने विचार खुलकर व्यक्त करें एवं नगर विकास का मार्ग प्रषस्त करने का कार्य करें। सभापति ने बताया कि निगम सदन में जनप्रतिनिधि पार्षदों की बैठक व्यवस्था उनकी सुविधा के अनुरूप दी जा रही है और मिडिया गैलेरी में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया के प्रतिनिधियों को उनकी सुविधा की दृष्टि से पृथक व्यवस्था की जा रही है। दर्षकों की बैठक व्यवस्था भी उनकी सुविधा के अनुरूप की जा रही है। निगम सदन में इससे अच्छा वातावरण निर्मित हो और अच्छे वातावरण के मध्य निगम सदन में अच्छे विचार एवं नगर विकास के कार्य सुझाव निकलकर आये एवं जनअपेक्षाओं की पूर्ति निगम सदन के माध्यम से हो सके। इस हेतु सभी पार्षदगण सहयोग करें। - आवास प्लस सर्वे अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देशबालोद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज जिला पचांयत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने जनपद पचांयत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियो को आवास प्लस सर्वे 2024 अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 30 मार्च 2025 को वृहद स्तर पर गृह प्रवेश उत्सव आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के समस्त निर्माणाधीन आवासांे का स्तरवार एवं ग्राम पंचायतवार एक विशेष कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयावधि में 90 मानव दिवस की राशि प्रदान करने उपरांत उक्त आवासों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रथम किश्त अंतरण पश्चात अप्रारंभ 986 आवासों के लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र आवास निर्माण प्रारंभ कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु संबंधितों को निर्देश दिए। योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय फेस में आबंटित अतिरिक्त लक्ष्य 8952 के विरूद्ध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर 30 मार्च 2025 तक स्वीकृति एवं प्रथम किश्त की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
- नई दुनिया द्वारा की गई पेयजल की व्यवस्था की सराहना कीबालोद/ जिला मुख्यालय बालोद स्थित नया बस स्टैंड में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज प्रातः बस स्टैंड परिसर पहुँचकर नई दुनिया द्वारा संचालित की जा रही पेयजल व्यवस्था का शुभारंभ किया। उन्होंने नई दुनिया द्वारा की गई पहल की सराहना करते हुए कहा कि बस स्टैंड में शीतल पेयजल की व्यवस्था होने से अभी ग्रीष्म ऋतु के दिनों में आने जाने वाले राहगीरों को इससे राहत मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक सहभागिता से जिले में राहगीरों के आने-जाने वाले स्थान एवं सार्वजनिक स्थानों में इस प्रकार की व्यवस्था करना बहुत ही सराहनीय कदम साबित होगा। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर, नई दुनिया के ब्यूरो चीफ श्री रवि भूतड़ा आदि मौजूद थे।
- *पीएम के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की, दिए निर्देश**आने वाले हितग्राहियों को व्यवस्था की जानकारी देने के निर्देश**संपूर्ण आयोजन में स्वच्छता को हमेशा ध्यान में रखें : श्री अरुण साव*बिलासपुर/उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज वीसी के जरिए संभाग के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री के 30 मार्च को प्रवास को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा की। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित इस बैठक में संभाग आयुक्त महादेव कावरे व आईजी संजीव शुक्ला सहित बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह उपस्थित थे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों ने अच्छी कार्य योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि यह तभी सफल माना जाएगा जब मैदानी स्तर पर इस योजना के अनुरूप पालन किया जाए ।उन्होंने कहा की पीएम का आगमन हमारे बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ी घटना है । इस कार्यक्रम में कोई भी चूक ना हो, यह ध्यान रखा जाए। जरा भी लापरवाही से इतना बड़ा कार्यक्रम बिगड़ सकता है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर हमेशा अलर्ट मोड में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अधिकारियों को अच्छा मौका मिल रहा है ।श्री साव ने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आप लोगों ने बैठक किए हैं ।लोगों को यहां दी जा रहे निर्देश को अक्षरशः बताएं ताकि कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो ।लोगों को यह भी बताएं की आमसभा में क्या चीज लाना प्रतिबंधित है और क्या-क्या सावधानी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुटखा, बीड़ी , सिगरेट, बोतल, छत्ता आदि भीतर नहीं ले जा सकते हैं।यहां मिले निर्देशों की जानकारी देने के लिए विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर बैठक करें और हितग्राहियों को बताएं ताकि कार्यक्रम की इंतजाम को लेकर किसी तरह का भ्रम ना रहे। श्री साहब ने कहा कि लोगों को सुरक्षित लाने और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उनके गांव घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। वाहन के प्रभारी और ड्राइवर की इस काम में बड़ी जिम्मेदारी है। नशा पान करके कोई भी वाहन चलने नहीं चाहिए । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की पीएमओ की टीम हर चीजों की मॉनीटरिंग कर रही है।श्री साव ने कहा कि दुर्घटना रहित कार्यक्रम हो यह हम सब का लक्ष्य है, फिर भी यदि कहीं किसी तरह की अनहोनी हो जाती है तो तुरंत हमारी टीम एक्शन में दिखना चाहिए। श्री साव ने कहा कि वाहनों में आने वाले को भोजन पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। लेकिन भोजन का कचरा रास्ते में कहीं पर ना फेंका जाए। प्रत्येक वाहन में डस्टबिन रहे ।संपूर्ण कार्यक्रम में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम शुरू होने के पूरे में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। डोम में पानी, नाश्ता आदि की व्यवस्था भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध है । किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी ।बैठक में संभाग आयुक्त महादेव कावरे और आईजी संजीव शुक्ला ने भी ध्यान रखने योग्य निर्देश दिए । बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने सभा स्थल,पार्किंग सहित आदि तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी से अवगत कराया।
- बिलासपुर/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वर्ष 2023-24 में जारी विज्ञापन अनुसार विभिन्न संविदा पदों पर अनंतिम चयनित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना स्थल चयन की प्रक्रिया संपन्न होगी। काउंसलिंग हेतु अभ्यर्थियों को 28 मार्च 2025 को सवेरे 11.30 बजे से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईड www.bilaspur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
- बिलासपुर/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्ते) नियम, 2006 के नियम 5(1) (सी) के अंतर्गत जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) 2023 सीधी भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा दिनांक 10/11/2024 के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। उक्त परीक्षा के परिणाम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
- बिलासपुर/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2025 हेतु जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के कुल 29 पदों पर पदोन्नति/भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
- रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 1 की नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत संत कबीरदास वार्ड क्रमांक 3 के, क्षेत्र के अंतर्गत सुखराम नगर में लगभग 5000 वर्गफुट में अवैध निर्माणाधीन व्यावसायिक दुकानों को तोड़ने की कार्यवाही जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेंद्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उप अभियंता श्री सागर ठाकुर एवं नगर निवेश की टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में की गई.



















.jpg)







.jpg)