- Home
- छत्तीसगढ़
- बालोद। वनमण्डलाधिकारी श्री बीएस सरोटे ने कहा कि जिले के वनमंडल बालोद अंतर्गत तांदुला बांध के समीप वन्य प्राणी भालू की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना मिलने पर वन विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि उक्त घटना बालोद वन परिक्षेत्र के सहायक वन परिक्षेत्र हर्राठेमा से होना संभावित है। संबंधित सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं अधिनस्थ परिसर रक्षकों को स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा गया है तथा उपवनमंडलाधिकारी बालोद को पत्र जारी कर घटनाक्रम के संबंध में तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन तत्काल प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त घटना के संबंध में यदि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।
- -गांवों में विकास कार्यो को गति देने की योजनाओं की समीक्षाबिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज तखतपुर और कोटा ब्लॉक में विकास कार्यो को गति देने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई और शुभकामनाएं दी। महिला सरपंचों की हौसला अफजाई की। कलेक्टर ने इस दौरान पहली बार निर्वाचित हरदी की महिला सरपंच से जब पूछा कि गांव के विकास के लिए आपकी क्या प्लानिंग है, तो महिला सरपंच ने गांव की समस्या गिनाकर उसके निराकरण के लिए एक लय में जवाब दिया। उन्होंने महिला सरपंच की जागरूकता की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने कहा कि इसी प्रकार अपने गांव की समस्या का चिन्हांकन कर गांव में विकास कार्यों को दोगुनी गति देना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में सरपंच की अहम भूमिका होती है। कलेक्टर ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिल्हा ब्लॉक के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम की भी जानकारी दी। बैठक में एसएसपी श्री रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, एसडीएम, जनपद सीईओ, सरपंच एवं रोजगार सहायक मौजूद थे।कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह केन्द्र शासन और राज्य शासन की प्राथमिकता में है। प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों के सपनों को साकार करने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में आपकी महत्पूर्ण भूमिका है। सरपंच की स्वीकृति के बिना ग्राम पंचायत में केाई काम नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक स्वीकृत, पूर्ण हुए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसकी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए योजना में प्रगति लाए। कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम केा देखते हुए हमें पेयजल की समस्या पर फोकस करना है। उन्होंने बताया कि पीएचई विभाग द्वारा चलित वाहन की सुविधा दी जा रही है। किसी भी पंचायत में जहां पेयजल की समस्या आती है वहां फोन करने पर तत्काल यह गाड़ी पहुँच जाएगी और आवश्यकतानुसार नलकूप में सुधार का काम किया जाएगा। खुड़िया जलाशय से पानी छोड़े जाने पर तखतपुर ब्लॉक के लोग लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कल इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने कहा कि सरपंच की सक्रियता से ही गांव में नशे संबंधी गतिविधियां रूक सकती है।कलेक्टर ने 30 मार्च को जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का पल है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हमारे जिले में आएंगे। वे इस दौरान करोड़ों के विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी से उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाने कहा। कार्यक्रम में आने वाले सभी हितग्राहियों और लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम के साथ लोग अच्छी यादें संजोकर जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, शौचालय, एंबुलेंस सभी सुविधाओं की तमाम व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों और बुजुर्गो को कार्यक्रम स्थल पर न लाए।
- बिलासपुर / संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिग के जरिए बिलासपुर एवं रायपुर संभाग के कलेक्टर एवं एसपी की बैठक ली। उन्होंने विशेषकर प्रधानमंत्री जी के 30 मार्च को बिलासपुर प्रवास को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में आईजी श्री संजीव शुक्ला एवं सीसीएफ प्रभात मिश्रा भी उपस्थित थे।संभागायुक्त ने प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मोहभठ्ठा, जिला बिलासपुर में जरूर आयोजित की जा रही है लेकिन यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम है। पूरे राज्य के हितग्राही इस समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम की प्रतीक्षा है। मोटे तौर पर 2 से 4 बजे के बीच कार्यक्रम होना प्रस्तावित किया गया है। मोहभठ्ठा में सभास्थल के साथ पार्किंग की अच्छी व्यवस्था की जा रही है। अलग-अलग जिलों के वाहनों के रूकने के लिए अलग कलर कोडिंग की जा रही है। पार्किंग स्थल एवं कार्यक्रम स्थल पर हितग्राहियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। श्री कावरे ने दोनों संभाग के कलेक्टरों को इस कार्यक्रम में समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।आईजी संजीव शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा सर्वोच्च महत्व का है। कोई भी व्यक्ति को बिना जांच के सभास्थल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। लगभग डेढ़ सौ मेटल डिक्टेटर गेट सभास्थल पर स्थापित किए जाएंगे। लोगों को 2-तीन घण्टे पहले पहुंचना होगा ताकि समुचित जांच के बाद उन्हें समयपूर्व प्रवेश मिल पाये। सभास्थल पर जिला प्रशासन द्वारा बैठने एवं पानी की समुचित इंतजाम रहेगा। आईजी ने कहा कि लोग जिस बस में आएंगे,उनके प्रभारी को जिम्मेदारी दिया जाए कि जितने लोगों को लेकर आयेगा,उन सभी को सकुशल वापसी की जिम्मेदारी उसी बस प्रभारी की होगी। अस्वस्थ, बच्चे और बुजुर्ग लोगों को यथासंभव कार्यक्रम से दूर रखा जाये। समारोह में लगभग 2 लाख के लगभग हितग्राहियों के आगमन की संभावना है। 25 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन में लोग आ सकते हैं। उन सबके लिए सभास्थल के आस-पास 8 बड़े पार्किंग स्थल बनाये गये है। बिलासपुर के कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने अब तक की तैयारी से सभी को अवगत कराया। उन्होंने ध्यान रखने वाले महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी।
- रायपुर - आज रायपुर की सूर्यकांत राठौर से मिलकर प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री संजय एडे़, खेमूलाल निषाद सहित पदाधिकारियों ने बुके प्रदत्त करते हुए सभापति का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनायें दीं। अध्यक्ष श्री संजय एड़े ने संघ की प्रमुख मांगों एवं समस्याओं के संबंध में अवगत कराते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगर निगम से सीधा वेतन भुगतान करने, 4000 रू. श्रम सम्मान निधि प्रदान करने सहित अन्य प्रमुख मांगो के संबंध में सभापति से चर्चा की गई। जिस पर सभापति श्री सूर्यकांत राठौर ने संघ की मांगो को पूरा करवाने के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी पवन चवरगुवाल, मनीष तिवारी, हेमंत फरिकार, नीलू शर्मा, दशरथ उपराडे, हरीश साहू, शैलेन्द्र दुबे, रूस्तम साहू, शकुन हरपाल, स्नेहा राजपूत, चंद्रकला, संजना हरपाल उपस्थित थे।
- दुर्ग, / एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र-डबरापारा (अ) में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 03 अप्रैल 2025 तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 में (नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा) में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है।परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 से प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र डबरापारा-अ के नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा वार्ड क्रमांक 12 केन्द्र क्रमांक डबरापारा-1 में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती की जानी है। आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाना होगा अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे। सहायिका पद हेतु आवेदिका जिनका अंकसूची में ग्रेड (श्रेणी) अंकित है, वे संबंधित विद्यालय के प्रधान पाठक/प्राचार्य से सत्यापित अंकसूची संलग्न करें। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। आंगनबाड़ी सहायिका पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। आवेदन जमा होने के पश्चात किसी भी प्रकार का दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- दुर्ग, । कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत दो कार्याें के लिए 07 लाख 30 हजार रूपए की स्वीकृत दी है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की जाएगी।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कोटनी में राजेन्द्र निषाद घर से पीलू निषाद घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 20 हजार रूपए और ग्राम महमरा में कमलेश निषाद घर से स्कूल तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर परिषद की आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा महापौर परिषद के सभी सदस्यों के समक्ष बिन्दुवार बजट पर चर्चा की गई। एक-एक करके पूर्व वर्ष 2024-25 में अनुमानित बजट कितना रखा गया था, उस पर कितना व्यय हुआ, कितना शेष है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानतः कितना बजट रखा जाए। जिससे शहर का सर्वागीण विकास हो, लोक हित के कार्य किये जाए।महापौर पाल ने अपने विचार रखते हुए बताया कि इस वर्ष का बजट का अनुमान इस प्रकार का हो जो वास्तविकता पर आधारित हो। सभी बिन्दुओ पर महापौर परिषद के सदस्यगण विचार कर लेवें, उन्हे लगता है कि क्षेत्र के विकास के लिए और कुछ भी जनकल्याणकारी कार्य जोड़ा जा सकता है। उसे भी दिनांक 22 मार्च को समय 4ः30 बजे तक महापौर के समक्ष प्रस्तुत कर दें, उस पर भी विचार किया जाएगा। हम सब का उददेश्य है कि भिलाई शहर का चैमुखी विकास हो। आयुक्त पाण्डेय एवं सभी सदस्यगण इस बात पर सहमत थे कि हमे निगम क्षेत्र के सर्वप्रथम आय बढ़ाना होगा। ऐसी योजना लाई जाये जिससे भिलाई निगम का आय बढ़े। जब आय बढेगा उसी के अनुरूप जन उपयोगी कार्य भी संपादित होगें। जैसे- अच्छी सड़के, पेयजल, साफ-सफाई, उद्यानों एवं तालाबों का सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था, यातायाता के सुगम साधन, मनोरंजन, खिलाड़ियो के लिए अच्छी सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, नगर का सौंदर्यीकरण आदि किया जा सके।आगामी बजट पर चर्चा दिनांक 27.03.2025 को समय प्रातः 11 बजे विशेष सम्मिलन निगम सभागार में रखी जायेगी। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, केशव चैबे, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लालचंद वर्मा, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गंवई, मन्नान गफ्फार खान, श्रीमती नेहा साहू, मालती ठाकुर, निगम के सचिव/उपायुक्त नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, येशा लहरे, सतीश यादव, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर, अनिल सिंह, रवि सिन्हा, संजय अग्रवाल, अरविंद शर्मा, आर.एस.राजपूत, वीनिता वर्मा, लेखाधिकारी चन्द्रभूषण साहू, उपअभियंता बसंत साहू, अर्पित बंजारे, राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, स्थापना प्रभारी श्रीमती रीता चतुर्वेदी, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, नवीन साहू, देवराज राजपूत, प्रकाश गढपाले आदि उपस्थित रहे।
-
दुर्ग, / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा-26 (1)(2) के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा जिला मजिस्ट्रेट को दी गई अधिकारिता के अनुसार जामुल सीमेंट वर्क्स जिला दुर्ग की संपूर्ण क्षेत्र को एक वर्ष अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित किया है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार उक्त संरक्षित क्षेत्र में विधि द्वारा अधिकृत व्यक्तियों एवं आवेदक द्वारा प्रवेश करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों का उक्त क्षेत्र में प्रवेश प्रतिषिद्ध रहेगा। यह आदेश, जारी तिथि 17 मार्च 2025 से अधिकतम एक वर्ष के लिए लागू रहेगा। इस आदेश में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकेगा।
- दुर्ग / सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के व्यापक प्रचार-प्रसार व प्रशिक्षण हेतु संभाग स्तर पर जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली समस्या एवं आरटीईऑनलाईनडाटसीजीडाटजीओभीडाटइन पोर्टल के संबंध में 21 मार्च को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन लोक निर्माण विभाग के सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक किया गया है।उक्त प्रशिक्षण में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, मुख्य वन संरक्षक दुर्ग, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल दुर्ग, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन शिवनाथ मंडल दुर्ग, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा मंडल दुर्ग, अधीक्षक अभियंता छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना मंडल कोहका भिलाई, अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी दुर्ग, अभियंता क्रेडा/सौर ऊर्जा दुर्ग, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (वि./यां.) दुर्ग, कार्यपालन अभियंता सेतु विभाग लोक निर्माण विभाग दुर्ग, संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन दुर्ग, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग दुर्ग, संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय लोक शिक्षण दुर्ग, संयुक्त संचालक कृषि रायपुर/दुर्ग, संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग, उपायुक्त छ.ग.हाउसिंग बोर्ड दुर्ग/जगदलपुर, उपायुक्त आबकारी दुर्ग संभाग, डिविजनल कमान्डेंड होमगार्ड रायपुर, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं दुर्ग, सहायक संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग, उप संचालक छ.ग.राज्य संपरीक्षा क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग, उप संचालक औद्योगिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा दुर्ग, कार्यपालन अभियंता सीजीएमएससी दुर्ग, संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा दुर्ग, संयुक्त आयुक्त राज्यकर दुर्ग, क्षेत्रीय अधिकारी छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल दुर्ग एवं सहायक पंजीयक फर्म एंव सोसायटी दुर्ग कार्यालय के जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
-
-प्रतिबंधित पाॅलीथीन पर कारगर व्यवहारिक रोक लगाने लगातार अभियान चलाने का दिया सुझाव
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में नवनियुक्त एमआईसी की प्रथम बैठक हुई जिसमें नगर निगम आयुक्त श्री विष्वदीप नवनियुक्त एमआईसी सदस्यों सर्व श्री मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, संतोष कुमार साहू, भोला राम साहू, अवतार भारती बागल, महेन्द्र खोडियार, अमर गिदवानी, नंदकिषोर साहू, खेम कुमार सेन, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सरिता आकाष दुबे, श्रीमती सुमन अषोक पाण्डेय, डाॅ. अनामिका सिंह, श्रीमती संजना हियाल सहित अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, पंकज के शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, श्री संजय बागड़े, निगम सचिव श्री सूर्यकांत श्रीवास्तव, उपायुक्तगणों, जोन कमिष्नरगणों, कार्यपालन अभियंताओं, सभी विभागों के प्रभारियों की उपस्थिति रही ।रायपुर नगर निगम की नवनियुक्त एमआईसी की प्रथम बैठक में नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में निगम वित्त लेखा और अंकेक्षण विभाग के प्रस्ताव अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान एवं वित्त वर्ष 2024-25 के पुनरीक्षित बजट पर विचारोपरांत सर्वसम्मति से बजट अनुमान की अनुषंसा एमआईसी द्वारा करते हुए नियमानुसार निगम सामान्य सभा की बैठक में विचारार्थ रखे जाने के निर्देष दिये है।एमआईसी ने वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग के विभागीय प्रस्ताव अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राषि रू. 225.71 करोड के म्युनिसिपल बांड जारी किये जाने की अनुमति के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए आवष्यक निर्देष प्रथम बैठक में दिये है।एमआईसी ने लोककर्म विभाग के विभागीय प्रस्ताव अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित 70 वार्डो हेतु वार्ड एक्षन प्लान बनाने के लिये अर्बन प्लानिंग कंसल्टेंट नियुक्त करने आरएफटी की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए आवष्यक निर्देष दिये है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रतिबंधित पाॅलीथीन पर कार्यवाही एवं व्यवहारिक तौर पर प्रभावी रोक एवं नियंत्रण लगाये जाने, नगर निगम रायपुर क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर जनजागरूकता लाने एवं नागरिको को दैनिक जीवन में प्रतिबंधित पाॅलीथीन का उपयोग बंद कर उसके स्थान पर कपड़े जुट, कांच से बने बर्तनों, सामग्रियों का दैनिक उपयोग विकल्प के रूप में पर्यावरण सुरक्षा में सहभागी बनने अधिक से अधिक करने प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया है। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत संचालित शासकीय कन्या विधालय सुपेला में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट एवं सामुदायिक भवन कोे आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन-2 जोन आयुक्त येशा लहरे एवं अधिकारियों को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल परिसर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत भवन निर्माण 8 लाख की लागत एवं महापौर निधि से बच्चों के खेलने के लिए मल्टीपरपस नवीन बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। जिसका उपयोग स्कूल के बच्चों द्वारा किया जायेगाl स्कूल के शिक्षक के साथ चर्चा करते हुए आयुक्त ने जोन आयुक्त को कार्यो को शीध्र ही पूर्ण कराने निर्देशित किए।उसी दरमयान आयुक्त ने देखा क्लास रूम में परीक्षा होने के कारण तीसरी, चैंथी कक्षा के बच्चों की पढ़ाई स्कूल में बने मंच पर बैठाकर कराई जा रही थी। कौतुहलवस सब लोग बच्चो के बीच पहुचं गये और बच्चो से पढ़ाई के बारे में चर्चा करने लगे, क्या पढ़ रहे हो, समझ में आ रहा है कि नहीं। होमवर्क कौन-कौन करके आता है, घर में जाकर कौन-कौन पढ़ाई करता है आदि के बारे में बच्चो से चर्चा किये और उनसे सवाल-जवाब भी किये। बच्चो से जब सवाल किया गया, वृत किसे कहते है, कौन बनाकर बतायेगा। कोई हाथ नहीं खड़ा कर रहा था, जबकि देखा गया कुछ बच्चे अपने कापी में बना लिए थे। आयुक्त ने शिक्षिका से कहा कि बच्चो में आत्म विश्वास की कमी है, उन्हे प्रोत्साहित किया करें। जानते हुए भी बच्चे जवाब देने में डर रहे है। बच्चों को बेजिझक होकर अपनी बातों को कहना चाहिए, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है।इसके बाद सब लोग वार्ड में हो रहे निर्माण, सफाई, शौचालय आदि का निरीक्षण किये। स्थानीय नागरिको से कार्यो के बारे में फीड बैक लिए। अनावश्यक रूप से कुछ जगहो पर स्ट्रीट लाईट जल रहा था, उसे बंद कराने के लिए सभी जोन आयुक्त को निर्देशित किये। किसी भी प्रकार से कोई भी लाईट दिन के समय जलते नहीं दिखना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायादारों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। बड़े बकायादारों को लगातार बिल डिमांड की नोटिस, सीलिंग की कार्रवाई, चैटबोट के माध्यम से डिमांड बिल का वितरण और कॉल सेंटर से बकायादारों को बकाया की जानकारी दी जा रही है। होली के बाद नगर निगम राजस्व अमले द्वारा लगातार वसुली हेतु की जा रही कार्यवाही के कारण 5 दिनों में लगभग 5 करोड़ 40 लाख से भी अधिक की राजस्व वसूली बड़े बकायादारों से की जा चुकी है।-
20000 रूपये से 50000 रूपये तक के बकाया राशि वालों को भेजे गए नोटिस के कारण 643 बड़े बकायादारों से 1 करोड़ 92 लाख की वसूली हुई है।
.50000 रूपये से 1लाख रूपये तक के बकाया राशि वालों को भेजे गए नोटिस के कारण 167 बड़े बकायादारों से 1 करोड़ 12 लाख की वसूली हुई है।1 लाख रूपये से अधिक के बकाया राशि वालों को भेजे गए नोटिस के कारण 93 बड़े बकायादारों से 2 करोड़ 36 लाख की वसूली हुई है। -
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से वीरांगना वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर रायपुर जिला अस्पताल पंडरी परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया. आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खैरागढ़ की विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती साधना प्रमोद साहू, पूर्व पार्षद श्री मोहन उपारकर, जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, संस्कृति विभाग प्रभारी अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा,जोन 3 कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस सहित स्थानीय लोधी समाज के पदाधिकारी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन करते हुए प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
-
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रथम तल पर आबंटित कक्ष क्रमांक 216 में पहुंचकर नगर निगम के लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष शहीद चूड़ामणि वार्ड नम्बर 37 के नवनिर्वाचित पार्षद श्री दीपक जायसवाल ने प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की पूजा - अर्चना कर आचार्य द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्यार ओर शंख ध्वनि के मध्य अपना कार्यभार सम्हाल लिया है. महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री यू. के. धलेन्द्र,अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सीनियर, अधिकारियों ओर कर्मचारियों, नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों, वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर फूलमालाओं से लादकर ओर बुके प्रदत्त कर एमआईसी सदस्य का पदभार निगम मुख्यालय भवन में ग्रहण करने पर श्री दीपक जायसवाल को हार्दिक बधाइयाँ ओर शुभकामनायें दी हैँ.
-
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, श्री गजाराम कँवर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में अभियान चलाकर जोन 1 के अंतर्गत भनपुरी शराब अहाता और गोगांव शराब अहाता को अत्यधिक गन्दगी मिलने और प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच अत्यधिक मात्रा में यत्र - तत्र बिखरे होने पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने पंचनामा कार्यवाही कर भनपुरी शराब अहाता और गोगांव शराब अहाता को तत्काल सीलबंद करने की कार्यवाही की है. इसके साथ ही 5 अवैध ठेलों को वहाँ जप्त करने की कार्यवाही की गयी है.
- टी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरीवासियों को कॉलोनी में ही सथापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की तेज बदबू से निजात मिलने के रास्ते की सारी अड़चनें दूर हो गई हैं। रिसाली नगर निगम आयुक्त द्वारा पिछले साल 28 अक्टूबर को भेजे गए एक पत्र के जवाब में प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने कॉलोनी के मलजल को बीएसपी के मौजूदा पंपिंग स्टेशन तक पहुंचाने की व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 85 लाख 87 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की। यह राशि 15 वें वित्त आयोग की मद से जुटाई जाएगी। संचालनालय के आदेश की सूचना रिसाली नगर निगम आयुक्त को इसी सोमवार को मिली।तालपुरीवासियों ने ली राहत की सांसकॉलोनीवासियों को जैसे ही यह खबर लगी, लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम रहे कि रिहायशी इलाके में एसटीपी होने से वे लंबे अरसे से दुर्गंधमय वातावरण में जीने के लिए मजबूर हो गए थे। तालपुरीवासियों ने इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से लेकर सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर से गुहार लगाई थी, अब जाकर उनकी मेहनत रंग लाई। इतना अवश्य है कि बदबू से निजात मिलने में अभी वक्त लगेगा, क्योंकि निविदा प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही पाइप लाइन बिछाने की समय सीमा तय होगी।इतना आसान नहीं था यह सफरउल्लेखनीय है कि बीएसपी ने दोनों ब्लॉकों के एसटीपी की पाइप लाइन को अपने सीवेज पाइप से जोड़ने हेतु 11 सितंबर 2020 को एनओसी दे दिया था। एनओसी दिलाने में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील चौरसिया की खास भूमिका रही। इसके बावजूद इस दिशा में कोई प्रगति न होने से पार्षद सविता ढवस ने 8 फरवरी 2022 को आयुक्त के सामने अपनी बात रखी तथा जनयाचिका के माध्यम से 17 फरवरी 2022 को शिकायत दर्ज कराई, जिसके जवाब में नगर निगम ने इस मद के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजने की बात कही। मामला आगे बढ़ता न देख पार्षद ने एक बार फिर 24 अप्रैल 2023 को कलेक्टोरेट में शिकायत की। इसके करीब दस महीने बाद निगम आयुक्त ने 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों के लिए उपलब्ध राशि में से 15 वें वित्त आयोग की मद से 1 करोड़ 95 लाख 16 हजार रुपए की राशि जारी करने का प्रस्ताव भेजा, लेकिन संचालनालय ने यह कहकर असहमति व्यक्त की कि प्रस्तावित कार्य 15 वें वित्त आयोग के टाइड ग्रांट (खास उद्देश्य) प्रावधान के अंतर्गत नहीं आते। प्रावधानों का हवाला देते हुए उसने आयुक्त को आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने की सलाह अवश्य दी। आखिरकार पार्षद ने पिछले माह 23 तारीख को उप मुख्यमंत्री अरुण साव से एक पत्र के माध्यम से इस ज्वलंत समस्या के निराकरण के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग की।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आईआईएम रायपुर के पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का आमंत्रणरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक श्री रामकुमार काकानी ने आज सौजन्य मुलाकात की और उन्हें 22 एवं 23 मार्च 2025 को आयोजित दो दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रोफेसर श्री संजीव पाराशर भी उपस्थित थे।नेतृत्व और नीति निर्माण पर केंद्रित होगा कार्यक्रमश्री काकानी ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के विधायकों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य समकालीन प्रबंधन और नीति निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। इस मंच पर प्रख्यात नीति निर्माता, शिक्षाविद, और विचारक एकत्र होंगे, ताकि विभिन्न विषयों पर सहयोगात्मक सोच और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान की प्रक्रिया के सम्बन्ध में सारगर्भित विचार विमर्श किया जा सके।छत्तीसगढ़ में नेतृत्व कौशल को नया आयाम देने की पहलभारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक श्री काकानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति और उनके अनुभवजन्य विचार न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे, बल्कि प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक भी होंगे।श्री काकानी ने यह भी उल्लेख किया कि यह कार्यक्रम विधायकों को प्रभावी नेतृत्व कौशल विकसित करने और नीति निर्माण में नवीन दृष्टिकोण अपनाने के लिए सहयोग करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनहितैषी नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
- रायपुर, /नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा वनमंत्री श्री केदार कश्यप से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ वर्षों तक विकास की धारा से वंचित रहा, लेकिन हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि यहां के हर गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचे। उन्होंने भ्रमण पर आए बच्चों से कहा कि आपका उज्ज्वल भविष्य ही हमारी प्राथमिकता है।अबूझमाड़ में तेजी से हो रहे विकास कार्यमुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि अबूझमाड़ के गांवों में सड़क निर्माण, मोबाइल टावर लगाने, स्कूलों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत वहां तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में अबूझमाड़ सहित पूरे बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजनाओं पर काम कर रही हैं।आपकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य हमारी जिम्मेदारी- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्माइस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि अबूझमाड़ के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, ताकि वे अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि अबूझमाड़ में बेहतर स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
- रायपुर - महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की सभी 10 जोनों और निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा राजधानी शहर रायपुर में मच्छरों पर कारगर नियंत्रण की दृष्टि से जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत सभी वार्डों में हेंड फागिंग मशीन की सहायता से सघन फागिंग अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से अभियानपूर्वक जारी है. फागिंग अभियान गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किये जाने सतत मॉनिटरिंग निर्देशानुसार की जा रही है. फागिंग अभियान देखने वार्ड पार्षद भी पहुंच रहे हैँ. नगर निगम जोन 1 के तहत वीर शिवाजी वार्ड नम्बर 16 के अंतर्गत खमतराई मुख्य मार्ग एवं अन्य स्थानों पर चलाये जा रहे फागिंग अभियान का नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद श्री गज्जू साहू ने पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया.
- रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर रायपुर जिला अस्पताल पंडरी परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया. आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खैरागढ़ की विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती साधना प्रमोद दुबे, पूर्व पार्षद श्री मोहन उपारकर, जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, संस्कृति विभाग प्रभारी अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा,जोन 3 कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस सहित स्थानीय लोधी समाज के पदाधिकारी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन करते हुए प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आमजनों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। रायपुर कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वारित समाधान किया जा रहा है।ग्राम मुजगहन निवासी सुश्री सावित्री यदु जो मितातिन के रूप में कार्य कर रही है, हाल ही में उन्हें राज्यांश और केन्द्रांश की राशि प्राप्त हुई है। जिससे वे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत दिनों से यह राशि नहीं मिल रही थी। जिससे वह परेशान थी। फिर सावित्री को रायपुर जिले के लिए दिए गये हेल्पलाइन नं. की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कॉल सेंटर से सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई और कुछ ही समय में उनकी समस्या का समाधान हो गया है। उनकी राज्यांश और केन्द्रांश की राशि उन्हें प्राप्त हो गई, जिससे वे बेहद खुश हैं।सुश्री सावित्री यदु ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह समाधान न केवल उनकी समस्या का समधान था बल्कि उनके कार्य के प्रति सम्मान और समर्थन भी था।
- रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक श्री रामकुमार काकानी ने आज सौजन्य मुलाकात की और उन्हें 22 एवं 23 मार्च 2025 को आयोजित दो दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रोफेसर श्री संजीव पाराशर भी उपस्थित थे।*नेतृत्व और नीति निर्माण पर केंद्रित होगा कार्यक्रम*श्री काकानी ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के विधायकों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य समकालीन प्रबंधन और नीति निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। इस मंच पर प्रख्यात नीति निर्माता, शिक्षाविद, और विचारक एकत्र होंगे, ताकि विभिन्न विषयों पर सहयोगात्मक सोच और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान की प्रक्रिया के सम्बन्ध में सारगर्भित विचार विमर्श किया जा सके।*छत्तीसगढ़ में नेतृत्व कौशल को नया आयाम देने की पहल*भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक श्री काकानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति और उनके अनुभवजन्य विचार न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे, बल्कि प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक भी होंगे।श्री काकानी ने यह भी उल्लेख किया कि यह कार्यक्रम विधायकों को प्रभावी नेतृत्व कौशल विकसित करने और नीति निर्माण में नवीन दृष्टिकोण अपनाने के लिए सहयोग करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनहितैषी नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
- ग्रामीणों और किसानों की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए निर्देशबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय (जिला मुंगेली) से जल्द से जल्द पानी छोड़ने को कहा है। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के साथ खड़ी फसलों को बचाने में मदद मिलेगा। लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने आज देर शाम बिलासपुर स्थित उप मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने श्री साव को ज्ञापन सौंपकर खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने का आग्रह किया।पानी की समस्या लेकर लोरमी क्षेत्र के लगभग 200 प्रभावित गांवों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के समक्ष अपनी समस्याएं रखी व जलसंसाधन विभाग को पानी छोड़ने के लिए निर्देशित करने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही अनेक गांव में निस्तारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। फसलों के साथ ही मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है । इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि जलसंसाधन विभाग द्वारा खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ा जाए। जिससे उनकी समस्या का निराकरण हो सके। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि लोरमी क्षेत्र के लोगों द्वारा खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने की मांग पर सहमति जताते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग के अनुरूप पानी तत्काल छोड़ने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोरमी क्षेत्र के गुरमीत सलूजा, आलोक शिवहरे, अशोक जायसवाल, महावीर राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण जन इस अवसर पर मौजूद थे।
- *अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने कई निर्णय**विगत 11 माह में 32 हजार ओपीडी एवं 1200 मरीजों का भर्ती कर किया उपचार*बिलासपुर/संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय, सेन्दरी के जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल में कुछ बुनियादी काम और मरीजों की सुविधा से संबंधित कई निर्णय लिए गए। आय-व्यय पर चर्चा की गई। विगत 8 माह में हुए कुछ जरूरी कामो के लिए खर्च किये गये लगभग साढ़े 10 लाख के विभिन्न कामों की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी सहित समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।समिति की बैठक में अस्पताल में गरमी को देखते हुए दो डक्टिंग कूलर खरीदने, मरीजों के मनोरंजन के लिए दो एलईडी टीव्ही क्रय करने, 200 बिस्तर अस्पताल के अनुरूप कीचन का विस्तार, ऑटोमेटिक जनरेटर सिस्टम, अस्पताल की कबाड़ सामग्री स्टोर करने शेड निर्माण, महिला योग शिक्षक रखने, चिकित्सालय में ट्रामा सेन्टर निर्माण, दो नग वॉटर कूलर तथा लगभग साढ़े 3 लाख रूपए मानसिक रोगियों के लिए दवा खरीदने का निर्णय लिया गया। समिति के आय-व्यय की जानकारी देते हुए बताया गया कि 1 अप्रैल 2024 से 10 मार्च 2025 तक की अवधि में समिति को 1.97 करोड़ की आवक हुई है। इस अवधि में 1 करोड़ 8 का खर्च हुआ है। शेष 88 लाख की राशि खाते में शेष है। अस्पताल में विगत 11 माह में 31 हजार से अधिक मानसिक रोगियों का ओपीडी में इलाज हुआ है। इसके अलावा 1200 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया है।
- -मस्तूरी एवं बिल्हा ब्लॉक में बैठक लेकर की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षाबिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज मस्तूरी और बिल्हा ब्लॉक में बैठक लेकर ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई और शुभकामनाएं दी। एसपी श्री रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे। उन्होंने पंचायतों में अधूरे कामों को जल्द पूरा करने कहा। गरमी में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए पानी की किल्लत वाले गाँव का चिन्हांकन कर जनपद सीईओ को अवगत कराने कहा। कलेक्टर ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिल्हा ब्लॉक के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने कहा।कलेक्टर ने मस्तूरी ब्लॉक एवं बिल्हा ब्लॉक के संस्कृति भवन में सरपंचों, रोजगार सहायक और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, नल जल योजना सहित महतारी वंदन योजना और अन्य योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सरपंच लोकतंत्र की सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी है। योजनाओं के क्रियान्वयन में आपकी अहम भूमिका होती है। आपसे ही गांव, समाज और देश की प्रगति सुनिश्चित होती है। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निर्देश दिए कि गांववार सभी कामों की समीक्षा कर कार्यो के लिए आवश्यकतानुसार राशि जारी करें। कलेक्टर ने कहा कि गरमी में पेयजल संकट से निपटने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गरमी में धान की फसल लेने से पेयजल संकट की स्थिति निर्मित होती है। गर्मी में धान की फसल न लें, इससे भूजल स्तर गिर जाता है और बिजली का संकट भी बना रहता है।कलेक्टर ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि 30 मार्च को हमारे जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री जी करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात देंगे। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाने कहा। कलेक्टर ने बताया कि इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई जा रही है। कार्यक्रम में आने वाले सभी हितग्राहियों और लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। पूरे राज्यभर से इस कार्यक्रम में लोग शामिल होंगे। हम इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंग इसलिए हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आप सभी और आने वाले लोग कार्यक्रम में जल्दी पहुंच जाए। छोटे बच्चों और बुजुर्गो को कार्यक्रम में न लाए। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, शौचालय, एंबुलंेस सभी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।





.jpg)
.jpg)

.jpg)














.jpeg)



.jpg)