- Home
- छत्तीसगढ़
-
कुल 56 आवेदनों में से 55 आवेदन स्वीकृत
बालोद/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु अभ्यर्थियों से प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। इस दौरान रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे द्वारा जिला पंचायत सदस्य हेतु अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए कुल 56 नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा के उपरांत 55 नाम निर्देशन पत्रों को स्वीकृत किया गया है। इस दौरान पंचायत विभाग के उप संचालक श्री आकाश सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, अभ्यर्थी एवं उनके प्रस्तावकगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थिता नाम वापस लेने की तिथि गुरूवार 06 फरवरी को दोपहर 03 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा गुरूवार 06 फरवरी को निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य और पंच एवं सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने के अलावा सूची का प्रकाशन और प्रतीक चिन्हांे का आबंटन भी किया जाएगा। -
बालोद/ जिले मंे नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर एवं रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
प्रशिक्षण में मशीनों के तकनीकी पहलुओं की दी गई विस्तृत जानकारी*
दुर्ग/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 को समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु जिले में निर्वाचन कार्य अंतर्गत ईव्हीएम कमीशनिंग कार्य हेतु संलग्न जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स श्री विकास पंचाक्षरी द्वारा ईव्हीएम कमिशनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विरेन्द्र सिंह ने कहा कि ईव्हीएम कमीशनिंग कार्य बहुत जिम्मेदारी वाला कार्य है। निर्वाचन कार्य अबाधित एवं सुचारू रूप से संपादन के लिए कमीशनिंग कार्य का पूर्ण गुणवत्तापूर्वक किया जाना आवश्यक है।
मास्टर ट्रेनर्स श्री विकास पंचाक्षरी द्वारा ईव्हीएम मशीनों के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग का डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सभी अधिकारियों को तकनीकी जानकारी और मतदान प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले बीयू में मतपत्र लेबल सेट करना होगा। पहले महापौर के लिए और उसके नीचे पार्षद पद के लिए। मतपत्र लेबल को ध्यान से लगाना चाहिए ताकि वे बटनों की सीध में रहें और अनावश्यक कोई बटन बीच में खाली न हो। सिलिंग प्रक्रिया में सबसे पहले बीयू के मतपत्र लेबल वाले पारदर्शी ढक्कन को अंदर से धागे से सील किया जाएगा। इस धागे से एक एड्रेस टैग चपड़े से अंदर की ओर से लगा कर गोंद/टेप की सहायता से अंदरूनी सतह पर चिपका देना है। इसके बाद बाहरी ढक्कन को भी बंद करके दोनों ओर के कुंडी को एड्रेस टैग और चपड़े से सील करना होगा। सभी सीलों पर रिटर्निंग अधिकारी के सील सहित हस्ताक्षर होंगे। इस अवसर पर जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे। -
जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 63 नामांकन प्राप्त, 12 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 50 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत
दुर्ग/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 में जिला दुर्ग अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया दिनांक 27 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 निर्धारित थी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 63 नाम निर्देशन आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिनकी संवीक्षा आज 04 फरवरी 2025 को रिटर्निंग अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे के द्वारा की गयी। नाम निर्देशन की संवीक्षा के दौरान किसी अभ्यर्थी के द्वारा कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। कुल 12 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 50 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत किये गये है। जिन अभ्यर्थियों के द्वारा 02 नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया था, उनके प्रथम नाम निर्देशन पत्र को स्वीकृति दी गई है। किसी भी अभ्यर्थी का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत नहीं किया गया है। -
नागरिकों ने कहा हम उत्साह के साथ वोट देने जाएंगे मतदान केन्द्र*
दुर्ग/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदान हेतु ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। ईवीएम को लेकर मतदाताओं के मन में तमाम जिज्ञासाओं को शांत करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र के हर वार्ड में ईवीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। आज दुर्ग निगम क्षेत्र के 4 वार्डाें में शिविर लगाकर मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के बारे में वार्डवासियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे मशीन से चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाता है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके। इस दौरान लोगांे ने ईवीएम मशीन को जाना। स्थानीय निवासी ललित पटेल ने कहा कि ईवीएम मशीन से वोट देने की प्रक्रिया की जानकारी मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया। साधना ढीमर ने कहा कि ईवीएम मशीन से वोट देना आसान है और समय भी कम लगेगा। वही प्रमिला यादव ने बताया कि हम सभी बहुत खुश है कि चुनावी त्योहार है, हम बहुत उत्साह के साथ वोट देने मतदान केन्द्र अवश्य जाएंगे। ईवीएम प्रदर्शनी की कड़ी के क्रम में 5 फरवरी को वार्ड 57 उरला, वार्ड 17 औद्योगिक नगर, वार्ड 21 तितुरडीह, वार्ड 27 पोलसायपारा, वार्ड 9 स्वामी विवेकानंद वार्ड, वार्ड 4 मठपारा, वार्ड 36 गंजपारा, वार्ड 29 अस्पताल वार्ड, वार्ड 40 सुराना कालेज, वार्ड 45 पद्मनाभपुर, वार्ड 50 बोरसी भाठा, वार्ड 55 पुलगांव में ईवीएम का प्रदर्शन किया जएगा। इसी प्रकार 6 फरवरी को वार्ड 2 राजीव नगर, वार्ड 33 चण्डी मंदिर, वार्ड 31 लंगुरवीर मंदिर, वार्ड 41 केलाबाड़ी, वार्ड 46 पद्मनाभपुर, वार्ड 51 बोरसी बस्ती, वार्ड 19 शहीद भगत सिंह, वार्ड 58 उरला, वार्ड 18 औद्योगिक नगर, वार्ड 23 दीपक नगर, वार्ड 13 मोहन नगर और वार्ड 7 किल्ला मंदिर वार्ड में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक ईवीएम प्रदर्शन किया जाएगा। -
दुर्ग/ जिले में पकड़ी गई चावल तस्करी के मामले में विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही हुई है। रायपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के दुर्ग भिलाई एडिशन में प्रकाशित खबर चावल तस्करी की फाइल के संबंध में खाद्य नियंत्रक दुर्ग श्री अत्री ने अवगत कराया कि 15 दिसंबर 2024 को क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक के द्वारा करहीडीह में स्थित गुरूदेव राईस मिल में वाहन कमांक CG07 BE 9873 से खाली किये जा रहे 42 प्लास्टिक कट्टों में भरे हुए 21 क्विं. चावल की आकस्मिक जांच की गई है। जांच में उक्त चावल में एफ.आर.के. के दाने पाये गये है। चावल स्वामी के द्वारा प्रस्तुत किये गये बिल में एफआरके के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अतः पीडीएस का चावल होने के संदेह पर उक्त चावल की वाहन समेत जप्ती बनाई गई है। पीडीएस चावल के अवैध व्यापार में संलग्न वाहन स्वामी राकेश साव तथा गुरूदेव राईस मिल के प्रोप्राईटर श्री राजेश जैन को स्पष्टीकरण हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार जिशान ट्रेडर्स, सिकोला भाठा से 11 क्विं. चावल सेक्टर 09 स्थित शुभम जैन किराना स्टोर्स से 1.81 क्विं. चावल एवं सन्नी साव, सुरेश कश्यप तथा कन्हैया यादव से वाहन समेत 11-11 क्विं० चावल में भी एफआरके चावल पाये जाने पर पीडीएस का होने के संदेह के आधार पर जप्त किया गया है। उक्त सभी प्रकरणों को न्यायालय जिला दंडाधिकारी दुर्ग में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरणों में कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा सभी मामलों में नियमानुसार सुनवाई की कार्यवाही की जा रही है। प्रकाशित समाचार में 4 से 7 फीसदी एफ.आर.के. चावल होना उल्लेखित है जो कि पूर्णतः तथ्यहीन है। पीडीएस के अंतर्गत बीपीएल चावल में एफ.आर.के. चावल 01 प्रतिशत होता है। अतः यह कहना गलत है कि कलेक्टर कार्यालय में फाईल प्रस्तुत करने के पश्चात कार्यवाही ठप है। समाचार में उल्लेखित खाद्य नियंत्रक श्री टी.एस.अत्री दुर्ग का कथन संबंधित द्वारा नहीं किया गया है। समाचार पत्र में प्रकाशित उक्त समाचार भ्रामक, सत्य से परे एवं आधारहीन है।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। मंगलवार को गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल 3 फरवरी को समाप्त हो गया था। उसके बाद से ही माना जा रहा था कि अरुण देव गौतम को राज्य का डीजीपी बनाया जा सकता है। अरुण देव गौतम 1992 बैच के अफसर हैं।
छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे अशोक जुनेजा का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया था। उन्हें 2 बार सेवा विस्तार मिल चुका था। छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी की रेस में अरुण देव गौतम का नाम सबसे आगे था। इसके अलावा पवन देव और हिमांशु गुप्ता का नाम भी रेस में शामिल थे। लेकिन अंतिम फैसला अरुण देव गौतम के नाम पर हुआ है।अभी अस्थाई नियुत्तिअरुण देव गौतम की डीजीपी के पद पर अभी अस्थाई नियुक्ति हुई है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी लेटर में कहा गया है- अरुण देव गौतम महानिदेश नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार संचालक लोक अभियोजन को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ का कार्यभार सौंपा जाता है। अरुण देव गौतम की गिनती सख्त अधिकारियों में होती है।कई जिलों के रह हैं एसपीअरुण देव गौतम 6 जिलों के एसपी रह चुके हैं। अरुण देव गौतम के साथ कई कई अधिकारियों के नाम दिल्ली यूपीएससी को भेजे गए थे लेकिन ऐलान अरुण देव गौतम के नाम का किया गया। अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक के अलावा सराहनी सेवाओं के लिए वर्ष 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।आर्म्ड फोर्स के रहे हैं प्रभारीअरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के प्रभारी भी रहे हैं। वह बिलासपुर रेंज के आईजी भी रह चुके हैं। झीरम घाटी नक्सली हमले में कांग्रेस नेताओं की हत्या के बाद अरुण देव गौतम को बस्तर आईजी बनाया गया था। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्री अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत उपस्थित थे।
-
रायपुर/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज संसद भवन में सौजन्य भेंट की।
-
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की।
-
रायपुर / जिले के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री सुशील गजभिये ने नगर निगम रायपुर तथा नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद के अभ्यर्थियों द्वारा प्रथम परीक्षण तिथि को प्रस्तुत किए गए लेखाओं की जांच की। इस दौरान श्री गजभिए ने व्यय अनुवीक्षण टीम को उचित रीति से अभ्यर्थियों द्वारा लेखा लिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित तिथि व समय पर लेखा परीक्षण हेतु उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को नोटिस जारी करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी को निर्देशित किया।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के रायपुर स्थित अस्पतालों में खून की जांच की सुविधा उपलब्ध है। इस संबंध में कतिपय खबरों के संबंध में वस्तुस्थिति बताते हुए सीएमओ डॉ. एच.एल.पंचारी ने कहा है कि जिस मरीज को पैथोलॉजी जांच की आवश्यकता है, उसके लिए बहुस्तरीय समुचित व्यवस्था है।
डॉ. पंचारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज द्वारा रायपुर में दो अस्पतालों का संचालन किया जाता है जिसमें से एक डंगनिया परिसर में स्थित है और दूसरा गुढ़ियारी परिसर में। गुढ़ियारी और डंगनिया दोनों परिसरों में बिना किसी भेदभाव के पॉवर कंपनी के कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी, चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पैथोलॉजी जांच की सुविधा चिकित्सालय में भी है और अनुबंधित चिकित्सालयों तथा लेबोरेटरीज में भी उपलब्ध है। पैथोलॉजी लैब की सुविधा गुढ़ियारी परिसर में भी है। किसी कारण से यदि डंगनिया में जांच नहीं हो पाये तो गुढ़ियारी में जांच का विकल्प उपलब्ध रहता है। जहां तक नई मशीन की खरीदी का सवाल है तो विगत डेढ़ वर्षों में विभिन्न चुनावों की आचार संहिता जैसे विषय भी थे और कुछ तकनीकी विषय भी थे। लेकिन इनका समाधान भी विगत माह कर दिया गया है तथा डंगनिया की मशीन भी चालू हालत में है। पुरानी मशीन के राइट ऑफ होने तथा नई मशीन की खरीदी के दौरान भी किसी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी को कोई दिक्कत का प्रश्न नहीं था क्योंकि हमेशा ही पैथोलॉजी जांच के विकल्प उपलब्ध रहे है।पॉवर कंपनी में केशलेस उपचार की सुविधा भी विगत कुछ वर्षों से है जिसका लाभ भी सेवारत तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को प्राप्त होता है। डॉ. पंचारी ने स्पष्ट किया है कि जिस किसी मरीज को पैथोलॉजी जांच से संबंधित कोई समस्या है तो वह चिकित्सकों से संपर्क कर सकता है। -
बिलासपुर/स्थानीय निकाय के लिए आयोजित चुनाव प्रशिक्षण से नदारद 32 मतदान अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। ये सब अधिकारी 30 और 31 जनवरी को आयोजित प्रशिक्षण से बिना सूचना दिए शामिल नहीं हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्हें 24 घण्टे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। जिन्हें नोटिस दिया गया है, उनमें 12 पीठासीन अधिकारी, 3 मतदान अधिकारी तीन, 9 मतदान अधिकारी दो और 8 मतदान अधिकारी तीन शामिल हैं। उन्हें 5 और 6 फरवरी 2025 को आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने को कहा है। निर्धारित समय पर जवाब नहीं देने और प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने पर इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
-
*रायपुर जिले में कुल 1290 मतदान केन्द्र में 2390 बैलेट यूनिट 1290 कंट्रोल यूनिट*
रायपुर / नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव के परिपेक्ष्य में आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती इफ्फत आरा की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाईजेशन हुआ। जिसमें सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कुल 240 वार्ड में कुल 1290 मतदान केन्द्र शामिल हैं। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 2390 बैलेट यूनिट एवं 1290 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 2140 बैलेट यूनिट और 610 कंट्रोल यूनिट रहेंगे।
नगर पालिक निगम रायपुर में 70 वार्ड में कुल 1095 मतदान केन्द्र हैं, यहां प्रति मतदान केन्द्र में 2 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 2190 बैलेट यूनिट एवं 1095 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व मंे1260 बैलेट यूनिट और 225 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगर पालिका परिषद आरंग में 17 वार्ड में 25 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 25 बैलेट यूनिट एवं 25 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 95 बैलेट यूनिट और 35 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद गोबरा-नवापारा में 21 वार्ड में 26 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र में 26 बैलेट यूनिट एवं 26 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 114 बैलेट यूनिट और 44 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद तिल्दा में 22 वार्ड में 31 मतदान केन्द्र हैं। जिनसे 04 वार्ड के 05 मतदान केन्द्रों में 02 बैलेट यूनिट तथा अन्य मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 36 बैलेट यूनिट एवं 31 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 114 बैलेट यूनिट और 49 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद मंदिर हसौद में 20 वार्ड में 23 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 23 बैलेट यूनिट एवं 23 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 107 बैलेट यूनिट और 47 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। नगरपालिका परिषद अभनपुर में 15 वार्ड में 15 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 15 बैलेट यूनिट एवं 15 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 75 बैलेट यूनिट और 35 कंट्रोल यूनिट रहेंगे।
इसी प्रकार नगर पंचायत कूरा, माना कैंप, खरोरा, समोदा, चंदखुरी में 15 वार्ड में 15 मतदान केन्द्र हैं। यहां प्रति मतदान केन्द्र में 1 बैलेट यूनिट लगेगी। इस प्रकार यहां के मतदान केन्द्र 15 बैलेट यूनिट एवं 15 कंट्रोल यूनिट उपयोग में लाए जाएंगें। साथ ही रिजर्व में 75 बैलेट यूनिट और 35 कंट्रोल यूनिट रहेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, डीआईओ श्री पी.सी. वर्मा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित उपस्थित थे।
-
रायपुर। बसंत पंचमी के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल नेहरू पुस्तकालय में आयोजित सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. वी.के. पाण्डेय, कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार डॉ. एस.एस. टुटेजा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 4 फरवरी को नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि मां नर्मदा का आशीर्वाद समस्त जीवों के कल्याण के लिए है। नर्मदा नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और समृद्धि की प्रतीक है। मां नर्मदा की निर्मल धारा जीवनदायिनी है और हमें जल संरक्षण का संदेश देती है। इस पावन पर्व पर हम सभी संकल्प लें कि जल संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा के लिए सतत प्रयास करेंगे।
- -जागरूकता, समय पर जांच और सही उपचार ही कैंसर से बचाव का मंत्र - मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच व उपचार कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान और प्रभावी इलाज के प्रति जनमानस को जागरूक करने का अवसर प्रदान करता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार कैंसर की रोकथाम और उपचार के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। शासकीय अस्पतालों में कैंसर की जांच और उपचार की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे मरीजों को सुलभ और किफायती इलाज मिल सके।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जागरूकता, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अस्वस्थ जीवनशैली और खानपान से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की अपील की और कहा कि स्वस्थ जीवनशैली ही दीर्घायु और निरोगी जीवन का आधार है।
-
-श्रीकोट आश्रम में गुरुमाता पूर्णिमा जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर / यह हम सभी के लिए अत्यधिक गौरव का विषय है कि हम इस पवित्र स्थल पर एकत्रित होकर परम पूज्य संत गहिरा गुरु जी और माता पूर्णिमा जी के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता पूर्णिमा जी का जीवन पूरी तरह से त्याग, तपस्या और समाज सेवा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करता है। उनका विग्रह समाज के कल्याण के प्रति उनके अडिग समर्पण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज श्रीकोट आश्रम बलरामपुर में परम पूज्य संत गहिरा गुरु की धर्मपत्नी पूर्णिमा जी के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के विशेष अवसर पर यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत गहिरा गुरु जी ने गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी समाज की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने दीन-हीन और असहायों की सेवा को अपना परम धर्म माना और सत्य, शांति, दया और क्षमा के सिद्धांतों को धर्म के अमूल्य स्तंभ के रूप में स्थापित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संत गहिरा गुरु जी द्वारा आदिवासी समुदायों के उत्थान में दिए गए अतुलनीय योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी और उन्हें आह्वान किया कि वे माता पूर्णिमा जी और संत गहिरा गुरु जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारते हुए समाज को एक नई दिशा देने हेतु मनोयोग से जुट जाएं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यहां आने पर मुझे माता के विग्रह के दर्शन सौभाग्य मिला, उनका सजीव और मनोरम विग्रह देखकर ऐसा लगा मानो किस क्षण वह बोल उठे। श्री साय ने गहिरा गुरु जी का स्मरण करते हुए कहा कि गहिरा गुरु जी आदिवासी समाज के बड़े संत हुए, जिनके उपदेशों और कथनों के जरिए पूरे समाज ने सत्य सनातन धर्म का महत्त्व जाना। उन्होंने कहा कि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से पिछड़े हुए आदिवासी समुदाय के जीवन में गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सुधार आया। श्री साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि गहिरा गुरु समाज का आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। रायगढ़ के सांसद रहते गहिरा गुरु महाराज के जन्म ग्राम को गोद लेकर उसका विकास करने का सौभाग्य मिला। आज उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज आगे बढ़ रहा है। जगह-जगह संस्कृत महाविद्यालय खुल रहे हैं और आदिवासी समाज लगातार आगे बढ़ रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। - -शासकीय कार्य में एआई के उपयोग और संभावित लाभों के प्रति किया गया जागरूक-प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया कार्यशाला में भागरायपुर / इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) के द्वारा राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आज आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, श्री बसवा राजु, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री कमल प्रीत सिंह, तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव श्री एस.भारतीदासन, उर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री अंकित आनंद, एन.आर. डी.ए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ कुमार, आई. जी. श्री राम गोपाल गर्ग सहित 100 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका सिंह बारिक ने कहा कि तीव्र गति से परिवर्तित टेक्नालॉजी के इस दौर में राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सुशासन की पहुँच बनाने के लिए इमर्जिंग टेक्नोलॉजी की जानकारी इस कार्यशाला में दी जायेगी ।श्रीमती निहारिका सिंह बारिक ने कहा कि ए.आई. तकनीक हमारी सोच से अधिक गति से परिवर्तन ला रहा है । ए.आई. से हमारी अनेक समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त किया जा सकता है और शासकीय सेवा वितरण एवं नीति निर्माण में भी इसका प्रभावी उपयोग किया जा सकता है । इन्हीं कारणों से आज की इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है ।कार्यशाला के प्रथम सत्र के समापन पर उपस्थित समस्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभात मालिक ने कहा कि एआई तकनीक का उपयोग शासन और प्रशासन में दक्षता बढाने एवं त्वरित निर्णय लेने में किया जा सकता है । इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य शासकीय कार्यों में प्रौद्योगिकी के समुचित उपयोग को प्रोत्साहित करना है ।नई दिल्ली से आये एआई के विशेषज्ञ डॉ. शिवा कक्कर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व में सर्वप्रथम टेक्नॉलाजी का उपयोग टेक्सटाईल उद्योग में किया गया। वर्ष 2022 के पश्चात सम्पूर्ण विश्व में एआई तकनीक का तीव्र गति से विस्तार हुआ । डॉ. शिवा ने बताया कि पहले यह माना जाता रहा है कि तकनीक के प्रयोग से रोजगार के अवसर कम होते हैं , परंतु वास्तविकता यह है कि नवीन तकनीक के माध्यम से नवीन कौशल को ज्यादा रोजगार प्राप्त होता है । कार्यशाला में एआई तकनीक के श्रेष्ठ उपयोग की जानकारी देते हुए डॉ. शिवा कक्कर ने चैट जीपीटी, मैटा, गूगल नोट बुक एल.एम्. जैसे अन्य प्रासंगिक एवं उपयोगी टूल्स की विस्तृत जानकारी प्रदान की ।कार्यशाला के समापन पर धन्यवाद प्रस्तावित करते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने बताया कि चिप्स द्वारा इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के विभिन्न विषयों पर प्रतिमाह कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा । राज्य के विभाग अपने कार्यक्षेत्र से सम्बंधित विशेष विषयों का चयन कर चिप्स को सूचित करें तो उस विषय पर भी चिप्स द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशांक पाण्डेय और संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुपम आशीष टोप्पो भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
-
बिलासपुर/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा 5 पदों पर संविदा भर्ती के लिए 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें 3 पद कार्यालय सहायक/ क्लर्क और 2 पद चपरासी (मुंशी/ अटेंडेंट) के हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर इसे विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में रखे ड्रॉप बॉक्स में उक्त तिथि तक डाल सकते हैं। रजिस्ट्री, कूरियर अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। क्लर्क को 20 हजार और चपरासी को 12 हजार वेतन दिया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए जिला न्यायालय की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
- बिलासपुर/नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत लोगों को ईव्हीएम मशीन की जानकारी देने विभिन्न वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए वार्डवार मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये गये हैं जो ईव्हीएम मशीन की जीवंत प्रदर्शनी से लोगों को मतदान की प्रक्रिया और तकनीकी बारीकियों से अवगत कराएंगे। सवेरे 10 बजे से 4 बजे तक ईव्हीएम की जीवंत प्रदर्शनी वार्डों में लगाई जाएगी।आज 4 फरवरी 2025 जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 साई नगर के पौनी पसारी हॉफा चौक के पास उस्लापुर, वार्ड क्रमांक 4 गोकुल नगर महामाया चौक, जोन क्रमाक 2 के वार्ड क्रमांक 7 कलिका नगर हेतु विष्णु चौक के पास, वार्ड क्रमांक 8 चित्रकांत जायसवाल नगर मन्नाडोल सामुदायिक भवन के पास, जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 नेहरू नगर में ठेठा डबरी शांति नगर, वार्ड क्रमांक 18 तिलक नगर आत्मानंद स्कूल तिलक नगर में, जोन क्रमांक 4 से वार्ड 25 क्रांतिकुमार भारतीय नगर के प्राथमिक शाला तालापारा में, वार्ड 26 शहीद अशफाक उल्ला नगर में रमजानी बाबा गार्डन के पास, जोन क्रमांक 5 के वार्ड 32 शहीद विनोद चौबे नगर में राष्ट्रीय बाल मंदिर हॉल सीएमडी कॉलेज, वार्ड 33 गांधी नगर में स्वा.आ.शा.बहु.उ. उत्कृष्ट हिंदी मीडियम विद्यालय जूना बिलासपुर, जोन क्रमांक 6 से वार्ड क्रमांक 41 विवेकानंद नगर के जोन कार्यालय के पास, वार्ड 42 शहीद चन्द्रशेखर आजाद नगर में देवरीखुर्द गद्दा चौक, वार्ड 43 बंशीलाला घृतलहरे में देवरी खुर्द गद्दा चौक, जोन क्रमांक 7 के वार्ड 50 बैरिस्टर छेदी लाल में आत्मानंद स्कूल लिंगियाडीह, वार्ड 51 राजकिशोर नगर में जोन कार्यालय राजकिशोर नगर, वार्ड 52 रविन्द्रनाथ टैगोर नगर में लिंगियाडीह माध्यमिक शाला दयालबंद रोड, जोन क्रमांक 8 से वार्ड 62 शास्त्री नगर में सुदर्शन भवन बंगालीपारा, वार्ड 63 अरविंद नगर में कान्हा सामुदायिक भवन, वार्ड 64 महामाया नगर में रामचौरा बिरकोना में ईव्हीएम प्रदर्शनी एवं जनता को जानकारी देने मास्टर ट्रेनर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी प्रकार 7 फरवरी 2025 को जोन क्रमांक 1 के तहत वार्ड 13 पंडित दीनदयाल मंगला में वार्ड कार्यालय के पास, वार्ड 14 मिनीमाता नगर में शिक्षक कॉलोनी के सामुदायिक भवन, जोन क्रमांक 2 के वार्ड 9 यातायात नगर के सामुदायिक भवन के पास परसदा, वार्ड 10 गुरू गोविंद सिंह नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल के पास सूर्यवंशी मोहल्ला, जोन क्रमांक 3 के वार्ड 19 कस्तूरबा नगर वार्ड के प्राथमिक शासकीय सिंधी कॉलोनी स्कूल बलराम टाकिज रोड, वार्ड 20 भक्त कंवर राम नगर मे ंपूज्य पंचायत भवन सिंधी कालोनी, जोन क्रमांक 4 से वार्ड 27 विनोबा नगर में गायत्री मंदिर के पास, वार्ड 28 प्रियदर्शनी नगर में दुर्गा पंडाल पानी टंकी के पास तारबहार, जोन क्रमांक 5 से वार्ड 34 संत रविदास नगर में शासकीय प्रथमिक शाला भवन कुम्हारपारा, वार्ड 35 नागोराव शेष नगर के शासकीय कन्या शाला भूवन जूना बिलासपुर, जोन क्रमांक 6 से वार्ड 44 शंकर नगर में हेमुनगर विधानी चौक, वार्ड 45 से शहीद हेमू कॉलोनी हेमूनगर विधानी चौक, वार्ड 46 गणेश नगर के अन्नपूर्णा कॉलोनी सामुदायिक भवन, जोन क्रमांक 7 से वार्ड 53 कमला नेहरू नगर के शासकीय हाई स्कूल चिंगराजपारा, वार्ड 54 भक्त माता कर्मा नगर में शबरी माता महाविद्यालय, वार्ड 55 माता परमेश्वरी नगर में राघवेन्द्र राव विज्ञान महाविद्यालय, जोन क्रमांक 8 से वार्ड 65 संत नामदेव नगर के चंद्रमौली मंदिर परिसर, वार्ड 66 पंडित शिवदुलारे मिश्रा नगर के संत नामदेव भवन, वार्ड 67 विद्यासागर नगर के माता चौरा सरकंडा में शिविर लगाया जाएगा।8 फरवरी 2025 को जोन क्रमांक 2 के वार्ड 11 संत कबीर दास नगर में पुरानी पानी टंकी के पास, वार्ड 12 बूढ़ादेव नगर में बन्नाक चौक सिरगिट्टी में, जोन क्रमांक 3 से वार्ड 21 गुरूघासीदास नगर के नवीन प्राथमिक शाला जरहाभाठा राजीव गांधी चौक के पास, वार्ड 22 डॉ भीमराव अम्बेडकर के मिशन स्कूल राजेन्द्र नगर में, जोन क्रमांक 4 से वार्ड 29 संजय गांधी नगर में दुर्गा पंडाल पानी टंकी के पास तारबहार में, जोन क्रमांक 5 से वार्ड 36 बसंत भाई पटेल नगर में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में, वार्ड 37 इंदिरा नगर हेतु डी. पी. विप्र कॉलेज में, जोन क्रमांक 6 से वार्ड 69 बिलासा दाई केवटिन नगर हेतु नष्टी भवानी मंदिर के पास, वार्ड 70 त्रिपुर संुदरी नगर हेतु बुधवारी बाजार चौक में, जोन क्रमांक 7 से वार्ड 56 विजय नगर हेतु विजयापुरम कालोनी में, वार्ड 57 अशोक नगर हेतु डी.पी. विप्र लॉ कॉलेज में, वार्ड 58 रानी दुर्गावती नगर हेतु प्राथमिक शाला मुरूम खदान में एवं जोन क्रमांक 8 के वार्ड 68 रामकृष्ण परमहंस नगर में पानी टंकी के पास रिवर व्यू कॉलोनी में ईव्हीएम की जीवंत प्रदर्शनी सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक की जाएगी
-
*-महापौर पद के लिए सफेद लेबल, पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल*
*-मीडिया प्रतिनिधियों ने मतदान का किया अभ्यास*
*-मतदान प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक*
*-मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई ईव्हीएम मशीन की विस्तृत जानकारी*
दुर्ग/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज बीआईटी कॉलेज के डी-ब्लॉक के कक्ष क्रमांक 101 में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतदान मशीन के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान आज मास्टर्स ट्रेनर्स श्री हरेन्द्र सिंग भुवाल द्वारा ईव्हीएम मशीन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। नगरीय निकाय निर्वाचन के मतदान तथा मतगणना के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इस दौरान सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने मतदान का अभ्यास किया और अपनी शंकाओं का समाधान किया। मतदान प्रातः 8 बजे शाम 5 बजे तक विभिन्न मतदान बूथों में सम्पन्न होगा।
मास्टर्स ट्रेनर्स ने बताया कि पहले महापौर पद के लिए सफेद लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाने के पश्चात बीप की छोटी आवाज आएगी। फिर पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में अपनी पंसद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाने पर मतदान करने पर बीप की लंबी आवाज आएगी। एक मतदान यूनिट में अधिकतम सोलह बटन की व्यवस्था होती है, जिसका अंतिम बटन END बटन होता है। एक नियंत्रण यूनिट के साथ चार मतदान यूनिट जोड़े जा सकते हैं।
मतदान मशीन की डिजाइन इस प्रकार से तैयार की गई है कि मतदाता बहुपद अर्थात् महापौर तथा पार्षद पद के लिए अपनी इच्छानुसार अपने पसंद के अभ्यर्थी को उसके नाम, फोटो एवं प्रतीक के सामने एक नीला बटन है इस नीले बटन को दबाकर मतदाता इच्छित अभ्यर्थी के लिए बटन दबाकर अलग-अलग मतदान कर सकता है। मतदान मशीन ई.सी.आई.एल. द्वारा निर्मित एक बैटरी द्वारा संचालित होती है तथा इसका उपयोग कहीं भी तथा किसी भी परिस्थिति में किया जा सकता है। इसका संचालन सुगम है तथा यह त्रुटिरहित है। प्रत्येक अभ्यर्थी के नाम के समक्ष मतदान यूनिट के बटन को दबाकर मतदाता अपनी पसंद के अभ्यर्थी के पक्ष में मतदान कर सकता है। मतदाता द्वारा किये गए मतदान की रिकार्डिंग नियत्रंण यूनिट में होती है। मतदान यूनिट को मतदान कक्ष में स्थापित किया जाता है तथा नियंत्रण यूनिट मतदान अधिकारी क्रमांक 3 के मेज पर रहेगा, जिसकी निगरानी पीठासीन अधिकारी करेगा। नियत्रंण यूनिट के सबसे ऊपरी भाग पर विभिन्न जानकारियां और मशीन में रिकार्ड किये गये आंकड़े प्रदर्शित करने की व्यवस्था है जैसे निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या, डाले गये कुल मतों की संख्या, प्रत्यके अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त मत इत्यादि। कार्यशाला के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम श्री अरविंद एक्का सहित जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे। -
*-4 फरवरी को वार्ड-17 औद्योगिक नगर, वार्ड 12 मोहन नगर, वार्ड 35 रामदेव मंदिर,वार्ड 41 केलाबाड़ी व वार्ड 53 पोटिया कला उत्तर में किया जाएगा ईवीएम प्रदर्शन*
दुर्ग/ नगर पालिक निगम चुनाव में इस बार ईव्हीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। ईव्हीएम को लेकर मतदाताओं के मन में तमाम जिज्ञासाओं को शांत करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के हर वार्ड में प्रतिदिन मास्टर्स ट्रेनर्स के द्वारा 4 वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुँचकर ईव्हीएम का प्रदर्शन कर नागरिकों को जानकारी दी जा रही है। मास्टर्स ट्रेनर्स के द्वारा आज नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) का प्रत्याशियों के समक्ष प्रदर्शन (डेमोस्ट्रेशन) किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम मशीन की कार्यप्रणाली और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रदर्शन के दौरान मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम के विभिन्न हिस्सों और उनके कार्यों का विस्तार से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि कैसे मशीन से चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाता है। मास्टर ट्रेनर ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके। साथ ही, उन्होंने मतदान के दौरान हर मतदाता की गोपनीयता और स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। ईव्हीएम के प्रदर्शन के साथ-साथ मास्टर ट्रेनर ने डिजिटल तकनीकी के माध्यम से चुनाव में पारदर्शिता बढ़ाने के महत्व को भी बताया ताकि वे अधिक आत्मविश्वास के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग ले सकें।
इसी क्रम में 4 फरवरी 2025 मंगलवार को सुबह 10 से 5 बजे तक मतदान केंद्रों व चौक-चौराहों पर जानकारी व प्रदर्शन के तहत वार्ड-17 औद्योगिक नगर, वार्ड 12 मोहन नगर, वार्ड 35 रामदेव मंदिर, वार्ड 41 केलाबाड़ी व वार्ड 53 पोटिया कला उत्तर इसके अलावा 5 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वार्ड-18 औद्योगिक नगर, वार्ड 10 शंकर नगर, वार्ड 36 गंजपारा, वार्ड 42 कसारीडीह व वार्ड 54 पोटिया कला में ईव्हीएम प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार 6 फरवरी 2025 को वार्ड 22 स्टेशन पारा, वार्ड 11 शंकर नगर, वार्ड 33 चंडी मंदिर, वार्ड 43 कसारीडीह एवं वार्ड 55 पुलगांव में भी ईव्हीएम प्रदर्शन किया जाएगा। -
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान दलों के अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आज बी.आई.टी. कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने कहा है कि निर्वाचन में मतदान दायित्व को सहज एवं सरल तरीके से सम्पादित करने हेतु बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी/कर्मचारियों से कहा कि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दी जा रही ईव्हीएम मशीन की जानकारियों को अच्छे से समझें और किसी भी प्रकार की शंका हो, तो मास्टर ट्रेनर्स से बार-बार पूछें। किसी भी समस्या व शंका को दूर करने प्रशासन की टीम आपके साथ रहेगी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि निर्वाचन का कार्य गंभीरता एवं पारदर्शिता से जुड़ा होता है, इसलिए गलती की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, सहायक संचालक डॉ. पुष्पा पुरूषोत्तनम उपस्थित थीं। -
*ऊर्जा से भरे प्रतिभाशाली युवाओं के सहयोग से होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री*
*_इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह मे शामिल हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री_*
*_4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक वितरित_*
रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि कृषि एक शानदार व्यवसाय है और इससे जुड़कर कृषि स्नातक देश के विकास में अपना योगदान दे सकते है। कृषि की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नवीन कृषि अनुसंधानों, प्रौद्योगिकी तथा नवाचारां का उपयोग कर देश की तरक्की में भागीदार बन सकते हैं। उन्होंने जय जवान जय किसान जय विज्ञान का उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के उपयोग ने भारत में विकास के नये द्वार खोले हैं। श्री डेका ने कृषि स्नातकों तथा शोधर्थियों से आव्हान किया कि वे अपने ज्ञान के उपयोग से भारत को विश्व का सबसे विकसित देश बनाने में अहम भूमिका निभाएं। राज्यपाल श्री डेका आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी शामिल हुए। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित भव्य एवं गरिमामय दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 तक उत्तीर्ण चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पी.एच.डी की उपाधियां प्रदान की गई। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कास्य पदक प्रदान किए गए। दीक्षांत उद्बोधन इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी द्वारा दिया गया। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश दिया। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई जिसमें अतिथियों सहित विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, प्रबंध मण्डल के सदस्य, प्रशासनिक तथा विद्यापरिषद के सदस्य तथा पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल हुए।
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि देश के लगभग 30 करोड़ बच्चे, युवा विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। उनके उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता युक्त भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम खोले गए हैं। जिसमें डिग्री के साथ कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है। भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कृषि की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि देश और दुनिया की बड़ी आबादी का पेट भरने के लिए खाद्यान्न एवं अन्य भोज्य सामग्री की हमेशा जरूरत पड़ेगी। उन्होंने डॉ स्वामीनाथन तथा डॉ. कुरियन के योगदानों का जिक्र करते हुए हरित क्रांति तथा श्वेत क्रांति के माध्यम से देश को खाद्यान्न एवं दूध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब नीली क्रांति का दौर है और आज मत्स्य पालन में देश काफी आगे बढ़ चुका है। उन्होंने भूटान और ताइवान प्रवास के दौरान कृषि कार्य से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को साझा किया। श्री डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की है एवं हम सबको इसे प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य करना है। वर्तमान में हम सभी प्रकार के भोजन, अनाज, तिलहन, सब्जी, फल, दूध, मांस, मछली आदि के साथ लगभग 1000 मिलियन टन भोजन का उत्पादन कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक इसे 1500 मिलीयन टन तक बढ़ाना होगा। यह एक चुनौती पूर्ण कार्य है। बदलते मौसम एवं बाजार के उतार चढ़ाव से कृषि में जोखिम बढ़ गया है। श्री डेका ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि ऐसी तकनीक का विकास करें जिससे किसानों की लागत कम हो एवं आय बढ़े। हमें प्राकृतिक खेती एवं दलहन, तिलहन के उत्पादन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं। श्री डेका ने कहा कि हमारे देश के कुल वर्कफोर्स की संख्या का 45 प्रतिशत भाग अभी भी कृषि में लगा हुआ है एवं इस वर्कफोर्स के जीवन यापन को ऊपर उठाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कम ऊर्जा की आवश्यकता वाले छोटे-छोटे कृषि यंत्र विकसित करे जिससे कृषि में लागत, मानव श्रम एवं विशेष रूप से महिलाओं की मेहनत कम हो सके। कृषि के क्षेत्र में लोगों को बनाए रखना आज एक बड़ी चुनौती है। कृषि कार्य को आसान बनाना एवं उनकी आय बढ़ाना हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। राज्यपाल ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि शिक्षा, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास, नवाचार तथा कृषि प्रसार के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यां की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में कृषि विश्वविद्यालय के योगदान को रेखांकित किया।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा कृषि क्षेत्र के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। उन्होंने हमेशा नवाचारों, अनुसंधानों और उद्यमिता के विकास को प्रोत्साहित और प्रेरित किया है। हमारे युवा सकारात्मक ऊर्जा से भरे हैं। उनके पास नये विचार हैं। हमें उन्हें प्रोत्साहित करना है। सुविधाएं उपलब्ध करानी हैं और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करना है। मुझे इस बात की खुशी है कि यहां विश्वविद्यालय कैंपस में इसके लिए बहुत अच्छा वातावरण आप लोगों ने उपलब्ध कराया है। जीवन में नई संभावनाओं को प्राप्त करने के लिए शिक्षा बेहद आवश्यक है। हमारा देश अपनी शिक्षा व्यवस्था की वजह से ही विश्व गुरु रहा है। हमें अपनी शिक्षा संस्थाओं को लगातार बेहतर करना होगा ताकि एक बार पुनः भारत वैश्विक शिक्षा का केंद्र बन सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने काह कि आधुनिक युग विज्ञान एवं तकनीक का युग है। आपने जो ज्ञान अर्जित किया है, उस ज्ञान एवं तकनीक का उपयोग समाज के हित में, देश एवं प्रदेश के विकास में करने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़वासियों की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करें और विकसित छत्तीसगढ गढ़ने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से हम अपने प्रदेश में कृषि विकास को नई ऊंचाइयों पर स्थापित करेंगे। कृषि वैज्ञानिकों और उद्यमियों की सहभागिता से हम किसानों के जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाएंगे। जिन विद्यार्थियों को आज पदक और उपाधि प्राप्त हुई है, मैं उन सबको हार्दिक बधाई देता हूँ एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न फसलों की 160 से अधिक किस्में और 100 से अधिक उन्नत कृषि तकनीक विकसित की गई है। दुनिया जलवायु परिवर्तन के खतरों से जूझ रही है और इसका सबसे अधिक असर कृषि क्षेत्र पर पड़ेगा। यह खुशी की बात है कि कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान केंद्रों के वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने वाले बीज तैयार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय का बलरामपुर से लेकर सुकमा तक कृषि महाविद्यालय, अनुसंधान केन्द्र और कृषि विज्ञान केन्द्र का मजबूत नेटवर्क है जिनकी सहायता से विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कृषि को राज्य की उन्नति का उत्प्रेरक मानते हुए इस विश्वविद्यालय को देश की दूसरी हरित क्रांति का अग्रदूत बनाने का संकल्प लें। अनुसंधान केंद्रों में हो रही अच्छी रिसर्च का पूरा लाभ के लिए इन्हें किसानों तक पहुंचाना होगा। छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय में धान के 23,250 जर्मप्लाज्म हैं, जो कि विश्व में दूसरी नम्बर की सर्वाधिक संख्या है। इसके अतिरिक्त अन्य फसलों की लगभग 6000 किस्में विश्वविद्यालय में संग्रहित हैं। कृषि विश्वविद्यालय एक फसली क्षेत्र को बहुफसली क्षेत्र में परिवर्तित करने, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु सतत् प्रयत्नशील है। इन सभी उपलब्धियों तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति, वैज्ञानिक, छात्र तथा किसान भाई बधाई के पात्र हैं। इनके सतत् प्रयास से प्रदेश में खेती को नई पहचान मिली है।
समारोह के विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। नए अनुसंधान और तकनीक के माध्यम से किसान अपना उत्पादन बढ़ा रहे है और आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे है। इस कार्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। समारोह में दीक्षांत भाषण इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी ने दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने दीक्षांत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन कुलसचिव डॉ. सी.पी. खरे द्वारा किया गया। दीक्षांत समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रबंध मण्डल तथा विद्या परिषद के सदस्यगण, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, विश्वविद्यालय के अधिकारी, उपाधि तथा पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा उनके पालकगण उपस्थित थे।













.jpeg)













.jpg)