- Home
- छत्तीसगढ़
- -उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान मे महोत्सव के द्वितीय सोपान का भव्य आयोजनबिलासपुर / आज उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में वार्षिकोत्सव सत्र 2024-25 का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग श्री रामायण आदित्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलन, धावक परिक्रमा एवं मशाल स्थापना के साथ हुई, जिसे बीएड प्रशिक्षार्थी रुक्मणी पैकरा एवं चंद्रशेखर सिंह ने संपन्न किया। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मीता मुखर्जी सहित प्रशिक्षार्थियों एवं आचार्यों द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक पुष्प से अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षार्थियों ने मास्टर आफ सेरेमनी करीम खान के नेतृत्व में भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसके उपरांत स्वागत गीत और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। आकर्षण का केंद्र बस्तरिहा नृत्य "दादर के कहवा" तथा बिहु नृत्य रहा, जिसमें प्रशिक्षार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्राचार्य प्रो. मीता मुखर्जी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि प्रशिक्षार्थी प्रतिनिधि ऋषभ निषाद एवं छात्रावास प्रतिनिधि युवनाश यादव ने समस्या एवं आवश्यकता से संबंधित मांगपत्र का वाचन किया एवं मांग पत्र सौपा। विशिष्ट अति श्री रामायण आदित्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों की महत्ता पर बल देते हुए प्रेरणादायी विचार साझा किया। तथा इस अवसर पर कलेक्टर श्री शरण ने प्रशिक्षार्थियों के मांगपत्र पर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा किये गये शानदार मार्च-पास्ट एवं बैंड वादन की खूब तारीफ की। कलेक्टर ने प्रशिक्षार्थियों को अपने उद्बोधन से प्रेरित करते हुए अनुशासनबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बेहतर समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है क्योंकि वे आने वाली पीढ़ियों को तैयार करते हैं। उद्बोधन के पश्चात् कलेक्टर महोदय ने उद्घाटन की विधिवत घोषणा की एवं ध्वजोतोलन के पश्चात रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर समारोह का शुभारंभ किया।अतिथियों के समक्ष खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरुष) के फाइनल मुकाबले हुए, जिसमें महिला वर्ग में सबसे तेज दौड़ते हुए मधुरम की भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं सत्यम की ज्ञानदेवी द्वितीय तथा सुंदरम की नैनसी टोप्पो तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम दिग्विजय सिंह, द्वितीय डमरूधर एवं तृतीय हितेश विश्वकर्मा रहें।विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विक्ट्री स्टेंड पर क्राऊन एवं बुके से सम्मानित किया गया। प्रथम सत्र के कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए, जिसके बाद सहायक प्राध्यापक डॉ. बी. व्ही. रमणा राव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय मनोहर आयदे ने किया संपूर्ण आयोजन उत्साह, ऊर्जा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक रहा, जिसमें महाविद्यालय के आचार्य वृंद, कार्यालयीन स्टाफ एवं प्रशिक्षार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आज के द्वितीय सोपान में गोला एवं तवा फेंक की प्रतियोगिता संपन्न हुई।जिसमें गोला फेंक महिला वर्ग में प्रथम स्थान संध्या तिवारी, द्वितीय रेखा एवं तृतीय स्थान पर अणिमा रही , वहीं पुरुष वर्ग में मुकेश वारे, शशिकांत धनकर एवं संदीप भगत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।तो वहीं तवा फेंक महिला वर्ग में रूकमणी पैंकरा प्रथम, द्वितीय नैनसी टोप्पो एवं तृतीय प्रीति सिंह रही। तथा पुरुष वर्ग में रोशन पटेल, पृथ्वीराज सिंह एवं गजेन्द्र सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। आज के समस्त व्यक्तिगत खेल में अमित तिवारी, सुनील राव, सुभाष त्रिपाठी, राकेश बाटवे, स्वर्णिम शुक्ला, अमृता मिश्रा एवं खेल समन्वयक करीम खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।कार्यक्रम में विशेष रूप से खेल विभूति श्री आर बी कैवर्त, सेवानिवृत्त आचार्य डॉ उल्लास वारे, डॉ डी के जैन, डॉ उषामणि, बी टी आई प्राचार्य अहर्निश पॉल सहित संस्था की प्राचार्य प्रो.श्रीमती मीता मुखर्जी, डॉ. बी.व्ही रमणाराव, श्रीमती अंजना अग्रवाल, डॉ. छाया शर्मा, श्रीमती मनीषा वर्मा, एन.एम. रिजवी, डॉ. रीमा शर्मा, डॉ. संजय आयदे, श्रीमती प्रीति तिवारी, सौरभ सक्सेना, डॉ. नीला चौधरी, डॉ.सलीम जावेद, डॉ.विद्याभूषण शर्मा, श्रीमती राजकुमारी महेन्द्र, डॉ.गीता जायसवाल, पवन कुमार पाण्डेय, डॉ. वंदना रोहिल्ला, श्रीमती रश्मि पाण्डेय, श्रीमती सोनल जैन, सुश्री आशा बनाफर, दुष्यंत चतुर्वेदी, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती संतोषी फर्वी, ए.के.भास्कर, कमल कुमार देवांगन, श्रीमती भगवती कश्यप, श्रीमती गीतू गुरूद्वान, राघवेन्द्र अधिकारी, सुखनंदन लाल साहू, जयेन्द्र कुमार मिरे, मुरारी लाल यादव, रईस खान, अभिनव, किशोर, पूनम एवं खिलेन्द्र आदि आचार्यवृंद कार्यालयीन स्टाफ एवं बी एड तथा एम एड के प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहें।
- - महापौर के दोनों प्रत्याशियों का नामांकन विधिमान्य- 04 अभ्यर्थियों का नामांकन खारिज- नगर पालिका एवं नगर पंचायत में अध्यक्ष/पार्षदों का सभी नामांकन विधिमान्यदुर्ग / जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग एवं नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के महापौर/अध्यक्ष/पार्षद पदों हेतु प्राप्त नामांकनों का आज संवीक्षा की गई। नगर निगम दुर्ग के महापौर पद हेतु अलका बाघमार (भारतीय जनता पार्टी) और प्रेमलता पोषण साहू (इंडियन नेशनल कांग्रेस) का नामांकन विधिमान्य पाया गया। निगम क्षेत्र अंतर्गत 60 वार्डों में पार्षद पद हेतु प्राप्त 285 नामांकनों में से 281 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं।वार्ड क्रमांक-13, 16, 19 एवं वार्ड 24 के एक-एक प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकृत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार -वार्ड क्रमांक -13 से अजित कुमार वैद्य के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दो नाम निर्देशन पत्र क्रमांक - 4 (1) व (2) प्रस्तुत किया गया है। आपत्तिकर्ता श्री संजय कोहले द्वारा प्रस्तुत आपत्ति की सुनवाई की गई। नगर पालिक निगम निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी के लिए निर्वाचक सदर्शिका (जहां इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन अप्रयुक्त की जाये) 2005 छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक संदर्शिका के अध्याय 7 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की कंडिका 7.4 नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृति का आधार के कंडिका 7.4.1.1 अनुसार आवेदक द्वारा किसी पार्षद पद के स्थान के लिए किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक वाडों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया है, केवल उसी वार्ड के नाम निर्देशन पत्र/पत्रों की संवीक्षा की जानी चाहिए तथा अन्य वार्डाे के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र सीधे अस्वीकृत कर दिये जाने चाहिए। अतएव उपरोक्त आधार पर अभ्यर्थी का वार्ड 12 में नाम निर्देशन स्वीकृत होने से वार्ड 13 का नाम निर्देशन अस्वीकृत किया गया है।वार्ड क्रमांक - 16 से संदीप शर्मा के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र क्रमांक 9 (1) प्रस्तुत किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र व दस्तावेजों के परीक्षण में प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र अपूर्ण, शपथ पत्र नोटरी नहीं कराया गया है, फोटो अप्राप्त है, विधिमान्य नहीं होने से अस्वीकृत किया गया है।वार्ड क्रमांक - 19 से तारा टंडन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र (5) / (1) प्रस्तुत किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र व दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत निर्देशन पत्र के साथ जाति संबंधी प्रमाण पत्र या शपथ पत्र (घोषणा पत्र) दोनों प्रस्तुत नहीं किये जाने से अस्वीकार किया गया है।वार्ड क्रमांक - 24 से शीतल सरवैया के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र (3) / (1) प्रस्तुत किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र व दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत निर्देशन पत्र विधिमान्य नहीं होने से प्रस्तावक के हस्ताक्षर नहीं होने से अस्वीकृत किया गया है।नगर पालिक परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष पद हेतु सभी 03 नामांकन, अहिवारा में सभी 10 नामांकन, अमलेश्वर में सभी 05 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा में अध्यक्ष पद हेतु सभी 05 नामांकन, पाटन में सभी 06 नामांकन एवं उतई में सभी 06 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में पार्षद के सभी 77 नामांकन, अहिवारा में सभी 57 नामांकन, अमलेश्वर में सभी 66 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पंचायत धमधा में पार्षद पद हेतु सभी 38 नामांकन, पाटन में सभी 39 नामांकन तथा नगर पंचायत उतई पार्षद के सभी 50 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर निगम उप चुनाव-2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 24 में पार्षद पद हेतु प्राप्त सभी 03 नामांकन, वार्ड 35 में प्राप्त सभी 02 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड 32 में पार्षद पद हेतु प्राप्त 02 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 34 में पार्षद पद हेतु प्राप्त 04 नामांकन में से 01 नामांकन खारिज हुआ है, 03 विधिमान्य पाये गये हैं।
- - अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कबीर आश्रम दुर्ग में दिया व्याख्यानदुर्ग । अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने संत कबीर आश्रम दुर्ग भिलाई द्वारा आयोजित आध्यात्मिक सत्संग में अंधविश्वास एवं कबीर पर आयोजित व्याख्यान में कहा संत कबीर आडम्बर एवं पाखंड का पुरजोर विरोध करते रहे कबीर जीवन भर सभी धर्मों के अन्धविश्वास, जातिवाद, छुआछूत,पाखंड के खिलाफ लोगों को जागृत करते रहे.डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा आज भी देश में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के कारण अक्सर अनेक निर्दोष लोगों को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है,जिससे निदान के लिए संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चल कर आम जन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास की अत्यंत आवश्यकता है.डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कुछ लोग अंधविश्वास के कारण हमेंशा शुभ-अशुभ के फेर में पड़े रहते है। यह सब हमारे मन का भ्रम है। शुभ-अशुभ सब हमारे मन के अंदर ही है। किसी भी काम को यदि सही ढंग से किया जाये, मेहनत, ईमानदारी से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि 18वीं सदी की मान्यताएं व कुरीतियां अभी भी जड़े जमायी हुई है जिसके कारण जादू-टोना, डायन, टोनही, बलि व बाल विवाह जैसी परंपराएं व अंधविश्वास आज भी वजूद में है। जिससे प्रतिवर्ष अनेक मासूम जिन्दगियां तबाह हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ाने और तार्किक सोच को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि अंधविश्वास को कुरीतियों के विरूद्ध समाज के जागरूक लोगों को भी एकजुट होकर आगे आना चाहिए।डॉ. मिश्र ने कहा प्राकृतिक आपदायें हर गांव में आती है, मौसम परिवर्तन व संक्रामक बीमारियां भी गांव को चपेट में लेती है, वायरल बुखार, मलेरिया, दस्त जैसे संक्रमण भी सामूहिक रूप से अपने पैर पसारते है। ऐसे में ग्रामीण अंचल में लोग कई बार बैगा-गुनिया के परामर्श के अनुसार विभिन्न टोटकों, झाड़-फूंक के उपाय अपनाते है। जबकि प्रत्येक बीमारी व समस्या का कारण व उसका समाधान अलग-अलग होता है, जिसे विचारपूर्ण तरीके से ढूंढा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली का बल्ब फ्यूज होने पर उसे झाड़-फूंक कर पुनः प्रकाश नहीं प्राप्त किया जा सकता न ही मोटर सायकल, ट्रांजिस्टर बिगड़ने पर उसे ताबीज पहिनाकर नहीं सुधारा जा सकता। रेडियो, मोटर सायकल, टी.वी., ट्रेक्टर की तरह हमारा शरीर भी एक मशीन है जिसमें बीमारी आने पर उसके विशेषज्ञ के पास ही जांच व उपचार होना चहिए।डॉ. मिश्र ने विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को भूत-प्रेत, जादू-टोने के नाम से नहीं डराएं क्योंकि इससे उनके मन में काल्पनिक डर बैठ जाता है जो उनके मन में ताउम्र बसा होता है। बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, निडरता के किस्से कहानियां सुनानी चाहिए। जिनके मन में आत्मविश्वास व निर्भयता होती है उन्हें न ही नजर लगती है और न कथित भूत-प्रेत बाधा लगती है। यदि व्यक्ति कड़ी मेहनत, पक्का इरादा का काम करें तो कोई भी ग्रह, शनि, मंगल, गुरू उसके रास्ता में बाधा नहीं बनता.डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा — देश में जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, झाड़-फूँक की मान्यताओं एवं डायन /टोनही के संदेह में प्रताडऩा तथा सामाजिक बहिष्कार के मामलों की भरमार है। डायन के सन्देह में प्रताडऩा के मामलों में अंधविश्वास व सुनी-सुनाई बातों के आधार पर किसी निर्दोष महिला को डायन घोषित कर दिया जाता है तथा उस पर जादू-टोना कर बच्चों को बीमार करने, फसल खराब होने, व्यापार-धंधे में नुकसान होने के कथित आरोप लगाकर उसे तरह-तरह की शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा दी जाती है। कई मामलों में आरोपी महिला को गाँव से बाहर निकाल दिया जाता है। बदनामी व शारीरिक प्रताडऩा के चलते कई बार पूरा पीडि़त परिवार स्वयं गाँव से पलायन कर देता है। कुछ मामलों में महिलाओं की हत्याएँ भी हुई है अथवा वे स्वयं आत्महत्या करने को मजबूर हो जाती है। जबकि जादू-टोना के नाम पर किसी भी व्यक्ति को प्रताडि़त करना गलत तथा अमानवीय है। वास्तव में किसी भी व्यक्ति के पास ऐसी जादुई शक्ति नहीं होती कि वह दूसरे व्यक्ति को जादू से बीमार कर सके या किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान पहुँचा सके। जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, टोनही, नरबलि के मामले सब अंधविश्वास के ही उदाहरण हैं। महाराष्ट्र छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश ओडीसा, झारखण्ड, बिहार, आसाम सहित अनेक प्रदेशों में प्रतिवर्ष टोनही/डायन के संदेह में निर्दोष महिलाओं की हत्याएँ हो रही है जो सभ्य समाज के लिये शर्मनाक है। नेशनल क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो ने सन् 2001 से 2015 तक 2604 महिलाओं की मृत्यु डायन प्रताडऩा के कारण होना माना है। जबकि वास्तविक संख्या इनसे बहुत अधिक है अधिकतर मामलों में पुलिस रिपोर्ट ही नहीं हो पातीं।हमने जब आर टी आई से जानकारी प्राप्त की तब हमें बहुत ही अलग आंकड़े प्राप्त हुए. झारखंड ,बिहार छत्तीसगढ़ ,ओडिशा में, राजस्थान,आसाम में हजारों प्रमाणिक जानकारी है।जबकि कुछ राज्यों से जवाब ही नहीं मिला. पर समाचार पत्रों में लगभग सभी राज्यों से ऐसी घटनाओं के समाचार मिलते हैंडॉ. मिश्र ने कहा अंधविश्वास निर्मूलन अभियान में हम हमेशा संत कबीर की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करते हैं ,आम लोग चमत्कार की खबरों के प्रभाव में आ जाते हैं। हम चमत्कार के रूप में प्रचारित होने वाले अनेक मामलों का परीक्षण व उस स्थल पर जाँच भी समय-समय पर करते रहे हैं। चमत्कारों के रूप में प्रचारित की जाने वाली घटनाएँ या तो सरल वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के कारण होती है तथा कुछ में हाथ की सफाई, चतुराई होती है जिनके संबंध में आम आदमी को मालूम नहीं होता। कई स्थानों पर स्वार्थी तत्वों द्वारा साधुओं का वेश धारण चमत्कारिक घटनाएँ दिखाकर ठगी करने के मामलों में वैज्ञानिक प्रयोग व हाथ की सफाई के ही करिश्में थे।डॉ. मिश्र ने कहा भूत-प्रेत जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व नहीं है। भूत-प्रेत बाधा व भुतहा घटनाओं के रूप में प्रचारित घटनाओं का परीक्षण करने में उनमें मानसिक विकारों, अंधविश्वास तथा कहीं-कहीं पर शरारती तत्वों का हाथ पाया गया। आज टेलीविजन के सभी चैनलों पर भूत-प्रेत, अंधविश्वास बढ़ाने वाले धारावाहिक प्रसारित हो रहे हैं। ऐसे धारावाहिकों का न केवल जनता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है बल्कि छोटे बच्चों व विद्यार्थियों पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। इस संबंध में हमने राष्ट्रीय स्तर पर एक सर्वेक्षण कराया है जिसमें लोगों ने ऐसे सीरीयलों को बंद किये जाने की मांग की है। ऐसे सीरीयलों को बंद कर वैज्ञानिक विकास व वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने व विज्ञान सम्मत अभिरूचि बढ़ाने वाले धारावाहिक प्रसारित होना चाहिए। भारत सरकार के दवा एवं चमत्कारिक उपचार के अधिनियम 1954 के अंतर्गत झाड़-फूँक, तिलस्म, चमत्कारिक उपचार का दावा करने वालों पर कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है। इस अधिनियम में पोलियो, लकवा, अंधत्व, कुष्ठरोग, मधुमेह, रक्तचाप, सर्पदंश, पीलिया सहित 54 बीमारियाँ शामिल हैं। लोगों को बीमार पडऩे पर झाड़-फूँक, तंत्र-मंत्र, जादुई उपचार, ताबीज से ठीक होने की आशा के बजाय चिकित्सकों से सम्पर्क करना चाहिए क्योंकि बीमारी बढ़ जाने पर उसका उपचार खर्चीला व जटिल हो जाता है।डॉ. मिश्र ने कहा अंधविश्वास, पाखंड एवं सामाजिक कुरीतियों का निर्मूलन एक श्रेष्ठ सामाजिक कार्य है जिसमें हाथ बंटाने हर नागरिक को आगे आना चाहिए।. श्रोताओं के समक्ष वैज्ञानिक अभिक्रियाओं पर आधारित ट्रिक्स का प्रदर्शन किया गया श्रोताओं को पंपलेट किताबें प्रदान की गईं.
- बिलासपुर /राजीव युवा उत्थान योजना 2019 के भाग (बी) अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की प्राक्चयन परीक्षा 2 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित की गई है। पात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइड www.tribal.cg.gov.in में अपलोड कर दिया गया है। पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइड में सूची एवं प्रवेश डाउनलोड कर प्रवेश पत्र में रोल नं. डाल सकते हैं। परीक्षा केन्द्र में सभी अभ्यर्थियों को भरा हुआा प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी 7869111330 एवं 9827402071 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- बिलासपुर /नगरीय चुनाव के अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के महापौर एवं पार्षद पदों के लिए भरे गये नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद विभिन्न कारणों से 6 नाम निर्देशन पत्र निरस्त किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री विनीत नंदनवार भी इस दौरान उपस्थित थे। निरस्त किये गये नाम निर्देशन पत्रों में वार्ड क्रमांक 13 से श्री नर्मदा पटेल एवं श्री श्याम पटेल, वार्ड 51 से श्री राजकुमार साहू, वार्ड 52 से अनिता पाटिल, वार्ड 55 से शबनम बेगम एवं वार्ड 68 से मीनाक्षी पटेल शामिल हैं। वार्ड 13 के श्री नर्मदा पटेल का नामांकन चुनाव आयोग द्वारा निर्हरित सूची में शामिल होने के कारण और श्याम पटेल का नामांकन आरक्षित वर्ग के सीट पर जाति संबंधी कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं करने के कारण निरस्त किया गया है। शेष 4 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र अपूर्ण रूप से भरे होने के कारण अस्वीकृत किया गया है। आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 31 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। इसके बाद प्रतीक चिन्ह आवंटित कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी।आयोग के प्रेक्षक पहुंचे -उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जिले के प्रेक्षक श्री विनीत नंदनवार पहुंच चुके हैं। न्यू सर्किट हाऊस के कक्ष क्रमांक 3 मेें उनके ठहरने की व्यवस्था की गई हैं। श्री नंदनवार वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तथा फिलहाल संचालक भू-अभिलेख के पद पर कार्यरत हैं। चुनाव संबंधी सूचना अथवा शिकायत सवेरे 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है।
- बिलासपुर / संयुक्त टीम ने आज फिर कार्रवाई की। टोकन के अनुरूप धान की घर में उपलब्धता नहीं होने पर टोकन निरस्त कर रकबा समर्पण कराया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि तहसील बिलासपुर स्थित धान उपार्जन केन्द्र महमंद का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। सेवा सहकारी समिति महमंद के कृषक द्वारा आज विकय हेतु 82.20 क्विंटल का टोकन कटाया गया था। मौके पर भौतिक सत्यापन करने पर धान नहीं पाया गया। अतः संबंधित कृषक से रकबा समर्पण कराया गया। कलेक्टर के निर्देश पर अगले दो दिनों में दलालों और कोचियों पर पैनी नज़र रहेगी। 31 जनवरी को चालू सत्र में धान खरीदी का आखिरी दिन है।
- -भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा स्ट्रांग रूम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद ।कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माणाधीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य के पूरा होने की अवधि के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने इस भवन का निर्माण कार्य फरवरी माह के अंत तक पूरा हो जाने की जानकारी दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माणाधीन भवन निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि तक पूरा करने तथा निर्माण कार्य में शत प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने तहसीलदार श्री हनमुंत श्याम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को स्ट्रांग रूम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर के प्राचार्य से विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन के व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने प्राचार्य से प्री बोर्ड परीक्षा एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आयोजन तथा इन परीक्षाओं के परीक्षा परिणामों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी पाठ्यक्रमों का अध्यापन निर्धारित समयावधि में पूरा कराने तथा विद्यालय मंे उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -कुल उत्पादन, मार्केटिंग व्यवस्था, लागत एवं आमदनी आदि के संबंध में जानकारी लीबालोद, । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल आज उद्यानिकी फसलों का जायजा लेने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सांेहतरा एवं ग्राम बिच्छीबहरा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम सोंहतरा के किसान श्री युवराज गेंड्रे के खेतों में पहुँचकर गुलाब के फूल के खेती के कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने किसान श्री गेंड्रे द्वारा लगभग 01 एकड़ भूमि पर पाॅलीहाउस के माध्यम से किए जा रहे बेहतरीन गुलाब की खेती की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान उन्होंने किसान श्री गेंड्रे से गुलाब के फूल के फसल का कुल उत्पादन, इसकी बिक्री की व्यवस्था के साथ-साथ इसकी लागत एवं आमदनी के संबंध में जानकारी ली। किसान श्री गंेड्रे ने बताया कि उसके द्वारा प्रतिदिन रायपुर के मार्केट में गुलाब के फूल की बिक्री की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गुलाब के एक बंच की कीमत लगभग 100 से 150 रुपये तक है। उन्होंने शादी के सीजन में इसकी की दर में पर्याप्त वृद्धि होने की जानकारी दी। श्री गेंड्रे ने वर्तमान में 01 एकड़ भूमि पर लगभग 02 हजार नग गुलाब के फूल का उत्पादन होने की जानकारी दी।इसके पश्चात् श्री चन्द्रवाल गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बिच्छीबहरा के किसान श्री नंदकिशोर देवांगन के खेत में पहुँचकर टमाटर की खेती के कार्य का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने किसान श्री नंदकिशोर देवांगन से इस कार्य की कुल लागत, आमदनी एवं मार्केटिंग आदि के व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। किसान नंदकिशोर देवांगन ने बताया कि वर्तमान में वे कुल 04 एकड़ भूमि में टमाटर की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 01 एकड़ भूमि में लगभग 50 टन फसल की पैदावार हो रही है। उन्होंने अपनी फसल की बिक्री लोकल मंडी के माध्यम से करने की जानकारी दी।
- -त्रुटिरहित ढंग से एवं विशेष सावधानी के साथ कार्य संपादन करने के दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कार्यालय कनेरी में पहुँचकर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कनेरी में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत कनेरी कलस्टर में शामिल ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने हेतु की जा रही कार्यवाही का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अभ्यर्थियों से बातचीत कर वहाँ के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों से बातचीत कर अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने तथा जमा करने के कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को विशेष सावधानी एवं सर्तकता के साथ-साथ त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कनेरी में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत कनेरी सहित आसपास के कुल 08 ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच पदो ंके लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने तथा जमा करने हेतु कलस्टर बनाया गया है। इस दौरान तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह-चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी-मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कांस्य पदक भी प्रदान किए जाएंगेरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-2024 तक कृषि विश्वविद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। दीक्षांत समारोह में बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 2 हजार 841, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 17, बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 303 तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के 20 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 742 एवं पी.एचडी. स्तर पर 268 के पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत तथा 4 कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 818 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. आनर्स प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
- रायपुर - सम्पूर्ण रायपुर नगर पालिक निगम परिक्षेत्र में महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2025 को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2025 को किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने - अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।
-
रायपुर - आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी बस्ती अमीनपारा स्कूल के मतदान केन्द्रोँ सहित पण्डित सुन्दर लाल शर्मा स्कूल सुन्दर नगर, उमेश पाध्ये स्कूल डंगनिया,नगर माता बिन्नी बाई सोनकर स्कूल अश्विनी नगर, रायपुर कान्वेंट स्कूल, चंगोराभाठा स्कूल के मतदान केन्द्रोँ में पहुँचे एवं नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश्वर रामटेके सहित नगर निगम जोन क्रमांक 5 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मतदान केन्द्रोँ की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. आयुक्त ने अधिकारियों को सभी मतदान केन्द्रोँ में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ( स्थानीय निर्वाचन ) के दिशा - निर्देश अनुसार सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं तत्काल प्राथमिकता से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने मतदान केन्द्रोँ में रेम्प बनवाने, वाल राइटिंग करवाने, सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था शौचालय की सफाई व्यवस्था और सम्पूर्ण स्कूल परिसरों में स्वच्छता कायम करने का कार्य करने के निर्देश सम्बंधित निगम अधिकारियों को दिए.
- रायपुर । पं.ज.ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठतम चिकित्सा शिक्षक डॉ. अरविन्द नेरल को चिकित्सा शिक्षा व सेवाओं के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए "लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित किया गया। डॉ. अरविन्द नेरल ने विगत 41 वर्षों से सतत् चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और फ़ाॅरेंसिक मेडिसीन विषयों में शिक्षक और विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी है। डॉ. विवेक चौधरी, अधिष्ठाता के कार्यकाल में महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार चिकित्सा शिक्षकों, तकनीकी, लिपिकीय, नर्सिंग व चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षकों की ओर से डॉ. विवेक चौधरी को अधिष्ठाता के रूप में उनके साहसिक, उन्नतिशील व सराहनीय कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर पारंपरिक ध्वजारोहण पश्चात महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में जिन अन्य चिकित्सा शिक्षकों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानस्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये, वे हैं :- डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. प्रवीण कुमार कुर्रे, डॉ. सुमीत त्रिपाठी, डॉ. पी.के. खोडियार, डॉ. देबप्रिय रथ, डॉ. पीयूष भार्गव, डॉ. गोपाल कृष्ण साहू, डॉ. उषा जोशी, डॉ. राबिया परवीन सिद्दिकी, डॉ. वर्षा पाण्डेय, डॉ. निकिता शेरवानी, डॉ. स्निग्धा जैन, डॉ. प्रशांत जायसवाल, डॉ. देवप्रिय लकड़ा, डॉ. राजीव लोचन खरे, डॉ. योगेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. ओमप्रकाश सुंदरानी, डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ. सुरभि दुबे, डॉ. मंजू सिंग, डॉ. संतोष सोनकर, डॉ. रविकांत दास, डॉ. राजेन्द्र अहिरे, डॉ. निधि पाण्डेय, डॉ. हंसा बंजारा, डॉ. वर्षा मुगुंटवार, डॉ. रूचि किशोर, डॉ. सत्यभुवन सिंग नेताम, डॉ. विवेक पात्रे, डॉ. प्रदीप कुमार चन्द्राकर, डॉ. मंजूला केरकेट्टा, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. अमीन मेमन, डॉ. कृष्णकांत साहू, डॉ. दक्षेष आर. शाह, डॉ. रोशनी पिल्लई, डॉ. नागेन्द्र सिंग सोनवानी, डॉ. जितेन्द्र तिवारी और डॉ. अनिल बघेल।अधिष्ठाता, डॉ. विवेक चौधरी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए आव्हान किया कि सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मिलित प्रयासों से ही संस्था प्रगति कर सकती है।
- भिलाईनगर। नगरीय निकाय, नगर पंचायत एवं नगर परिषद चुनाव होना है। नगर निगम भिलाई के अधिकारियो एवं कर्मचारियों की निर्वाचन करवाने के लिए डयूटी लगायी जा रही है। निर्वाचन करवाने, निर्वाचन सामग्री, सामान वितरण करने, सामान वापस करनवाने, मतगणना करवाने, मतगणना के बाद मत पेटियो को वापस जमा करने, निर्वाचन दल को मतदान केन्द्र तक छोड़ने एवं वापस लाने आदि के लिए सेवा लिया जाना है।आज 210 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियो का पूरा हेल्थ चेकप करवाया गया। बी.पी., सुगर, आदि का जांच सर्दी खासी, पेट दर्द आदि पूरा चेकप किया गया। दवा वितरण भी किया गया। प्रमुख रूप से आज निगम में 2 मोबाईल मेडिकट यूनिट की बस लगाई गई थी। जिसमें 210 अधिकारी, कर्मचारियो ने अपना ईलाज करवाया, 124 का लैब टेस्ट हुआ, 113 को दवा वितरण किया गया। महिला कर्मचारी 142, पुरूष कर्मचारी 68 लोगों का स्वास्थ्य चेकप कर दवा वितरण किया गया।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं अपना बी.पी., सुगर, खून की जांच करवाये। इसके साथ ही अधिकारी/कर्मचारी, सफाई कर्मी, मजदूर आदि सब जांच करवाये। बहुत से कर्मचारी पहली बार सब कुछ जांच करवाये। उन्हे पता ही नहीं है कि उनको भी तकलीफ हो रहा है। इलाज से ठीक हो जायेगा, कुछ डर रहे थे कि बीमारी पता चल जायेगा।सब की मांग थी कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत प्रत्येक माह गाड़ी बुलवाकर मजूदरो, स्वास्थ्य कर्मियो एवं कर्मचारियो के स्वास्थ्य की जांच हो। जिससे सब स्वस्थ रहे और अच्छे से निगम हित में अपना कार्य कर सकें।
- -
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालगृह (बालिका) कोंडागांव में निवासरत बालिका जूडो खिलाड़ी कुमारी हेमबती को 26 दिसम्बर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया था । उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र पुरस्कार की राशि रु 1 लाख रुपए प्रदान किया गया था। आज 29 जनवरी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका जी ने भी राजभवन में आयोजित " एक भारत श्रेष्ठ भारत " राज्य स्थापना दिवस आंध्र प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, दादर और नगर हवेली एवं दीव के कार्यक्रम में हेमबती को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में सभी प्रदेशों के लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही पद्मश्री मदन चौहान का भजन और पद्मश्री ऊषा बारले ने पंडवानी और उनकी टीम ने पंथी नृत्य प्रस्तुत किया। हेमबती को पद्मश्री मदन चौहान और ऊषा बारले ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम, बालगृह कोंडागांव से अधीक्षक मणि शर्मा, प्रतिमा मिश्रा, गजेन्द्र पटेल के अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, केरल , उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। - -शहडोल - कटनी - चिरमिरी के बीच आज एक कुंभ स्पेशल मेमू ट्रेन का परिचालन किया जाएगाबिलासपुर । प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान को जाने एवं वापस आने वाले यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आज रात्रि लगभग 23.00 बजे दुर्ग से कटनी के लिए रेलवे द्वारा एक अनारक्षित कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कटनी पहुंचने के पश्चात लगभग एक घंटे बाद कटनी से दुर्ग के लिए वापसी करेगी । इसी प्रकार शहडोल स्टेशन से भी सायं 19.00 बजे कटनी के लिए एक कुंभ स्पेशल मेमू ट्रेन प्रस्थान करेगी एवं कटनी से वापसी में चिरमिरी तक जाएगी ।इन गाडियो की समय- सारणी और अन्य विवरण जल्द ही दिए जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों की सुविधा का लाभ उठाएं और महाकुंभ स्नान का पुण्य प्राप्त करें। रेलवे सभी श्रद्धालुओं को सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देता है।
- -निगम की कार्रवाई लगातार जारी, फुटपाथ पर कब्जा,सड़क पर रखकर ट्रैफिक बिगाड़ रहे व्यवसायीबिलासपुर। नगर पालिक निगम ने फुटपाथ और सड़क पर अवैध रूप से रखें 238 दुकानों के साइन बोर्ड को जब्त कर लिया है। समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने पर निगम ने यें कार्रवाई की। निगम ने सभी आठ जोन क्षेत्र में आज एक साथ अभियान चलाया गया। दुकानदारों से 16 हजार जुर्माना भी वसूला गया है।दुकानों में नाम लिखे हुए बोर्ड को फूटपाथ और बीच सड़क पर रख देते है जिससे पैदल आने जाने वालों को परेशानी और ट्रैफिक में व्यवधान उत्पन्न होता है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए शहर से 238 ऐसे साइन बोर्ड को जब्त किया है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसकी भी चेतावनी दुकानदारों को दी गई है। इसके अलावा दुकान से बाहर सड़क और फूटपाथ पर सामान रखकर यातायात व्यवस्था में खलल डालने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। यातायात व्यवस्थित हो सकें और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े,इसके लिए नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों और बाज़ारों में किए जा रहें अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।निगम का अभियान जारी हैनगर निगम शहर की सड़कों और फूटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराने लगातार अभियान चला रही है। रोजाना ऐसे दुकानदार जो अपना सामान फूटपाथ और सड़क पर रखते हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह सड़क पर ठेला गुमटी लगाने वालों को भी हटाया जा रहा है। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सभी जोन और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है की किसी भी सूरत में फूटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण ना हों। कार्रवाई के अलावा निगम द्वारा दुकानदारों को समझाइश भी दिया जा रहा है।
- दुर्ग । भिलाई 3 के पास एक तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में वन विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएसपी के बीआरएम के समीप शिपिंग साइड में रेलवे ट्रैक के पास यह तेंदुआ नजर आया है।तेंदुआ जिस क्षेत्र में देखा गया है वहां से रेलवे कर्मचारी एनएसपीसीएल कर्मचारी बीएसपी कर्मचारी एवं पुरैना बस्ती के लोगो ने वीडियो के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि पुरैना चेक पोस्ट एवं पीपी यार्ड के समीप देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसका वीडियो भी बनाया है। तेंदुए को कल शाम 7:00 से 7:30 बजे के मध्य देखा गया। जिस क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया है उसे इलाके को बीएसपी कर्मचारियों द्वारा टिप्लर विभाग में जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है रेलवे के कर्मचारी भी यही से गुजरते हैं। एनएसपीसीएल पावर प्लांट के कर्मचारियों द्वारा भी इस मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है इसके अलावा पुरैना बस्ती वासी भी आवागमन करते हैं। इस इलाके में तेंदुए की उपस्थिति के कारण पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस क्षेत्र का उपयोग करने वाले तेंदूए के दिखाई देने के कारण दशक में है।
-
रायपुर/प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्ट्रिंगर की नियुक्ति के लिये आवेदन-पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं । चयनित किए गए स्ट्रिंगरों की नियुक्ति दो वर्ष के अनुबंध के आधार की जाएगी । पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र, दूरदर्शन केन्द्र, शंकर नगर, रायपुर के समाचार एकांश में स्पीड-पोस्ट से प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2025 है ।
एक आवेदक केवल एक ही जिले से आवेदन कर सकता है । आवेदकों को अपने आवेदन-पत्र में इस बात का स्पष्ट उल्लेख करना होगा कि वे किस जिले से स्ट्रिंगर बनना चाहते हैं ।विस्तृत जानकारी के लिए प्रसार भारती की वेबसाईट- https://prasarbharati.gov.in/pbvacancies का अवलोकन किया जा सकता है । - -जिला प्रशासन और एनटीपीसी के मध्य हुआ एमओयूबिलासपुर /एनटीपीसी सीपत ने सीएसआर मद से सिम्स में चिकित्सा सुविधा के विस्तार हेतु दिये 2.92 करोड़ रूपए का सहयोग किया है। जिलाधीश कक्ष में सिम्स हेतु जीवन रक्षक उपकरणों के लिए जिला प्रशासन की ओर डॉ. लखन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर एवं डा० सामंत सीएमएचओ, एनटीपीसी सीपत के मध्य 2.92 करोड़ रूपये के एम.ओ.यू में हस्ताक्षर किया गया । कलेक्टर अवनीश शरण की मौजूदगी में निष्पादित एमओयू में मुख्य रूप से श्री अमित कुमार, आयुक्त नगर निगम बिलासपुर, डा० रमणेश मूर्ति अधिष्ठाता, डॉ. लखन सिंह सिम्स चिकित्सा अधीक्षक सिम्स चिकित्सालय, श्री सत्यकाम एनटीपीसी सीपत, डा० सामंत सीएमएचओ, एनटीपीसी सीपत, एवं श्री व्ही. के. पाण्डेय, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत उपस्थित थे।ज्ञात हो कि कलेक्टर बिलासपुर द्वारा सिम्स चिकित्सालय का विभिन्न अवसरों परनिरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को कई विभागों में उपकरणों की कमी की जानकारी दी गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधा का विस्तार करने हेतु एनटीपीसी सीपत से सी.एस.आर. मद से 2.92 करोड़ रूपये के उपकरणों की उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये थे। इस राशि से विभिन्न विभागों में आवश्यकतानुसार उपकरणों की खरीदी यथाशीघ्र कर विभागों में प्रदाय किया जायेगा।सिम्स चिकित्सालय में बिलासपुर संभाग के साथ-साथ प्रदेश सहित अन्य समीपवर्ती प्रदेशों से मरीज इलाज हेतु आते हैं। उक्त उपकरण के उपलब्ध हो जाने से सिम्स चिकित्सालय में उच्चतर चिकित्सा सुविधा प्रदाय की जा सकेगी एवं बिलासपुर संभाग के साथ-साथ प्रदेश सहित अन्य समीपवर्ती प्रदेशों के मरीजों को भी लाभान्वित किया जा सकेगा। एन०टी०पी०सी० सीपत द्वारा यह भरोसा दिलाया गया है कि भविष्य में भी इस तरह के कार्य जो मरीजों के इलाज सुविधा से संबंधित होगा, हमेशा सहयोग करता रहेगा। डा० रमणेश मूर्ति अधिष्ठाता ने बताया कि उक्त राशि से खरीदी किये गये उपकरणों के आने से एम०डी० एवं एमबीबीएस के छात्र छात्राओं को चिकित्सकीय अध्ययन हेतु मील का पत्थर साबित होगा। डा० लखन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि इससे दूरस्थ अंचलो के गरीब मरीजों को उच्चतर एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
- -राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के सहयोग से आयोजन-इस वर्ष के महोत्सव का विषय है- ‘एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन’रायपुर। भारत का अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव, भारत रंग महोत्सव (बीआरएम), जिसे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा आयोजित किया जाता है, वर्ष 2024 में इसने अपने 25 वर्षों का सफल दौर पूरा कर लिया है । बीआरएम जिसे ‘भारंगम’ के नाम से भी जाना जाता है, विश्व का सबसे बड़ा रंगमंच महोत्सव है, और इस वर्ष इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के सहयोग से 04 से 09 फरवरी 2025 तक खैरागढ़, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है । इस अग्रणी प्रयास के माध्यम से, एनएसडी पिछले वर्ष की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम, वंदे भारंगम' के आधार पर, बढ़ी हुई अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के साथ महोत्सव की पहुंच का विस्तार कर रहा है ।खैरागढ़ में महोत्सव का उद्घाटन 4 फरवरी, 2025 को शाम 6:00 बजे डॉ. नरेंद्र देव वर्मा ऑडिटोरियम में नर नारी उर्फ थैंकू बाबा लोचनदास नाटक के साथ होगा । इस साल के बीआरएम में अनेक नई पहल पहली बार होने जा रहे हैं, जिसमें इसकी थीम "एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन" भी शामिल है । भारत रंग महोत्सव 2025 का यह नारा रचनात्मक अभिव्यक्ति में एकता और सभी की एकता की भावना से मेल खाता है ।प्रख्यात अभिनेता और एनएसडी के पूर्व छात्र श्री राजपाल यादव को इस वर्ष के लिए 'रंग दूत' (महोत्सव राजदूत) नामित किया गया है । इस वर्ष भारंगम में सेक्स वर्कर, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिक, बच्चे आदि जैसे विभिन्न समुदायों के साथ रंगमंच भी होगा ।राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक, श्री चित्तरंजन त्रिपाठी ने कहा कि "भारत रंग महोत्सव अपने व्यापक दृष्टिकोण के साथ वैश्विक मंच पर एक अनुकरणीय रंगमंच महोत्सव बन गया है । इसने न केवल दुनिया भर के रंगमंच प्रदर्शनों के लिए एक मंच के रूप में काम किया है बल्कि इसने विभिन्न पारंपरिक प्रदर्शन कला रूपों के समामेलन के अवसर भी प्रदान किए हैं ।" श्री राजपाल यादव ने कहा कि '1997 में एक छात्र के रूप में स्नातक होने के बाद भारंगम 2025 के लिए रंगदूत के रूप में एनएसडी में वापस आना, ऐसा लगता है जैसे जीवन का पूरा चक्र पूरा हो गया है । जैसा कि मैं सिनेमा में 25 साल मना रहा हूं, मैं इस अविश्वसनीय सभा का हिस्सा बनकर बहुत अभिभूत हूं ।राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के उपाध्यक्ष, प्रोफेसर भरत गुप्ता ने बताया कि रंग महोत्सव 2025 राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की 65वीं वर्षगांठ और एनएसडी रिपर्टरी कंपनी की 60वीं वर्षगांठ भी मना रहा है । उन्होंने आगे कहा कि 'एक रंग, श्रेष्ठ रंग' को अपनाना इस संदेश की परिणति है कि रंगमंच कहानी कहने की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से सीमाओं को पार करते हुए हम सभी को एकजुट करता है ।बीआरएम 2025, जो 28 जनवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक 20 दिनों की अवधि तक आयोजित किया जाएगा । इसमें भारत के अलावा विभिन्न 09 देशों के 200 से अधिक अनूठे प्रोडक्शन होंगे, जिन्हें भारत के 11 स्थानों पर और विदेशों में 02 स्थानों, काठमांडू और कोलंबो में प्रदर्शित किया जाएगा । इस महोत्सव में भाग लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समूह- रूस, इटली, जर्मनी, नॉर्वे, चेक गणराज्य, नेपाल, ताइवान, स्पेन और श्रीलंका से हैं ।महोत्सव में दिल्ली केंद्र के अलावा, भारतीय उपस्थानों में अगरतला, अहमदाबाद, बठिंडा, बेंगलुरु, भोपाल, गोवा, गोरखपुर, जयपुर और रांची सहित खैरागढ़ शामिल हैं ।
- रायपुर । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 21 चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है।विदित हो कि चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपने कर्तव्यस्थल से लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए शासन के मूलभूत नियम और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया गया था।अनुपस्थित अधिकारियों व चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करके अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया गया था। सुनवाई में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों/ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पक्ष को सुना गया तथा उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं।
- -पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में दी गई श्रद्धांजलिरायपुर / छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री श्रीमोहन शुक्ला का आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी श्री शुक्ला (आयु 85 वर्ष) ने भोपाल के वैशाली नगर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। श्री शुक्ला का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे भोपाल में हुआ। इस दौरान परिवारजनों, मित्रों और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।श्री श्रीमोहन शुक्ला छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक रहे। वे एक नवंबर 2000 से 26 मई 2001 तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे। इसके बाद उन्होंने 26 मई 2001 से 2 अक्टूबर 2004 तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं। श्री शुक्ला के निधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में जोन क्रं. 03 पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने प्रातः 6 बजे आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय पहुंच गये। वहां पर कर्मचारियो की उपस्थिति उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो का जांच किये। इसके साथ ही वार्ड 36 सूर्य नगर में जर्जर सुलभ शौचालय, साफ-सफाई, पानी व्यवस्था ठीक करने एवं वार्ड 30 प्रगति नगर में सार्वजनिक सुलभ शौचालय का संधारण शीध्र कराने को कहे।आयुक्त पाण्डेय ने जोन 02 वैशाली नगर क्षेत्र के सुपेला शीतला तालाब, रामनगर मुक्तिधाम तालाब, नक्टा तालाब, सीमेंटीकरण सड़क निर्माण, शौचालय निर्माण आदि सभी जगह पहुंच कर साफ-सफाई, निर्माण, संधारण कार्यो को समय अवधि में पूरा करने के लिए जोन आयुक्त येशा लहरे को निर्देशित किये। इसके साथ ही सभी तालाबो का सीमांकन राजस्व विभाग के सहयोग से समय अवधि में पूर्ण करने को कहे। जो लोग तालाबो के किनारे अतिक्रमण किये है, उन्हे हटाया जा सके। कुछ लोगो द्वारा तालाब के किनारे शासकीय जमीनो पर अवैघ कब्जा किया गया है। तालाबो की पैमाईस के बाद यह ज्ञात हो सकेगा, कि तालाब का पूरा क्षेत्रफल कितना है। अवैध कब्जाधारियो को नोटिस देकर हटाया जा सकेगा, उसी के आधार पर चैहददी निर्धारित हो जायेगी। यह भी ज्ञात हो जायेगा कि तालाब की लम्बाई चैंड़ाई कहां से कहां तक है, उसका बोर्ड लगाया जा सके।निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र बंजारे, जोन सुपरवाईजर अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
-
बिलासपुर / नगरीय निकाय चुनाव के लिए गठित मतदान दलों के प्रशिक्षण का प्रथम चरण 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित किया गया है। जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय मल्टीपर्पज स्कूल दयालबंद में 30 एवं 31 जनवरी को और स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री उमावि में 30 जनवरी को प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण दो पालियों में होगा। प्रथम पाली में सवेरे 10 से डेढ़ बजे और दूसरी पाली 2 से साढ़े 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 450 कर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा इन्हें प्रशिक्षण दियाजाएगा। मल्टीपर्पज स्कूल में इन दो दिनों में 1800 मतदान कर्मियों के और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में एक दिन में 900 कर्मियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। बिलासपुर सहित सभी 7 नगरीय निकाय में ड्यूटी लगने वाले मतदान दलों के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रथम प्रशिक्षण में मतदान दलों को ईव्हीएम एवं मतपेटी दोनों माध्यमों से मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में निकायवार नियुक्त सेक्टर ऑफिसर भी शामिल होंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सभी मतदान दलों से प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होकर मतदान कराने की संपूर्ण प्रक्रिया को बारीकी से सीखने के निर्देश दिए हैं।











.jpg)




.jpg)



.png)


.jpg)

.jpg)

.jpg)