- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर के 23वें वार्षिक प्रतिवेदन (वर्ष 2024-25) का विमोचन आज राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा किया गया। आयोग के प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने प्रतिवेदन को राजभवन में राज्यपाल महोदय को औपचारिक रूप से भेंट किया। इस अवसर पर लोक आयोग कार्यालय, रायपुर के विधि सलाहकार श्री अजीत कुमार राजभानु, उपसचिव श्री के.पी. सिंह भदौरिया, तकनीकी सलाहकार श्री राकेश पुराम तथा निज सचिव श्री राजेश कुमार गजेन्द्र भी उपस्थित थे।
- -स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जतायारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब के परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए यह सहायता दिया जाना न केवल पीड़ित परिवार के लिए राहतदायक है, बल्कि यह शासन की संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में सरकार हमेशा अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पीड़ित परिवार को नई आशा मिलेगी और समाज में न्याय व संवेदना की भावना और मजबूत होगी।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 जुलाई क़ो 2025 को सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( कैबिनेट ) की बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी।
-
-किसानों को समय पर खाद बीज मिल जाने से खेती का काम जोर पकड़ा
बिलासपुर, /खरीफ वर्ष 2025 के लिए जिले में किसानों को आवश्यक बीज एवं रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता और वितरण की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि बीज वितरण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है, जबकि उर्वरक खाद वितरण भी तेजी से चल रही है। किसानों ने समय पर खाद बीज मिलने पर खुशी जताई है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।
खरीफ सीजन 2025 के लिए जिले में अब 21,986 क्विंटल खरीफ फसलों के बीज वितरण का लक्ष्य है जिसके विरुद्ध 19464 क्विंटल बीज का सफल वितरण किया जा चुका है, जो कुल उपलब्ध बीज का 92.77 प्रतिशत होता है। प्रमुख फसल के रूप में सबसे अधिक धान 20,308 क्विंटल का वितरण हुआ है, जो इस फसल के कुल प्राप्त बीज का 93.25ः है। इसके साथ ही मक्का, उड़द, मूँग, सोयाबीन, मूँगफली जैसी फसलों के लिए भी बीज वितरित किया गया है। जिले के 114 कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से यह वितरण कार्य किया गया, जिसमें बेलगहना, मस्तूरी, सीपत, रतनपुर, तखतपुर, कोटा सहित अन्य क्षेत्रों की समितियां भी शामिल हैं। इस दौरान धान के अलावा अन्य फसलों के कुल 179 क्विंटल बीज का भंडारण रहा और 88 क्विंटल बीज वितरण किया गया।
जिले में किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से रासायनिक उर्वरक भी लगातार वितरित किए जा रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक जिले में 28,263 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है जिसमें से 22,397 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है। यह कुल प्राप्त उर्वरक का 80 प्रतिशत है।
किसानों ने खाद और बीज वितरण समय पर मिलने पर खुशी जताई और कहा कि समय पर खाद बीज मिलने से उनका खेती का काम आसानी से आगे बढ़ रहा है।मस्तूरी विकासखंड के ग्राम जैतपुरी की महिला किसान श्रीमती शीतला बाई केेंवट और किसान श्री बिशालिक यादव ने बताया कि जैतपुरी सहकारी समिति के माध्यम से समय पर बीज और खाद मिल गया है जिससे उनका खेती किसानी का काम आसान हो गया है। किसानों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
उल्लेखनीय है किसानों को खाद और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा रोजाना खाद बीज वितरण की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसानों को बिना किसी असुविधा के आवश्यक बीज और उर्वरक समय पर उपलब्ध हो और वितरण में किसी भी तरह की असुविधा न हों। दलदल के कारण यदि बड़ी गाड़ी के पहुंचने में दिक्कत हो रही हो तो ठेला अथवा छोटी गाड़ी में खाद का परिवहन करने के निर्देश दिए हैं। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- सैलानियों के लिए मानसून ट्रैकिंग का विशेष आयोजनरायपुर, / मानसून आते ही छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। यहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। हरियाली, झरने और जंगलों का माहौल दिल को खुश कर देता है। इस मौसम में आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने के साथ बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं।बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासनं द्वारा मानसून ट्रैक की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए मानसून के मौसम में प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों पर ट्रैकिंग का आयोजन किया जा रहा है। मानसून ट्रैक प्लान के तहत जिले के झरनों और जंगल-पहाड़ों जैसे दर्शनीय स्थलोंए जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैंए वहां प्रशिक्षित स्थानीय गाइडों के माध्यम से भ्रमण करवाया जाएगा।अगर आप वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बस्तर जिले के प्राकृतिक जलप्रपात चित्रकोट, तीरथगढ़, चित्रधारा, मेंदरीघूमर, तामड़ाघूमर, बीजाकसा, मिचनार ये जगहें न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं, बल्कि यहां मानसून ट्रैक और फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन माहौल है।बस्तर जिले में पर्यटकों को आने के लिए विशाखापट्टनम से प्रतिदिन रेल सेवा संचालित है। साथ ही विमान सेवा के तहत हैदराबाद से प्रतिदिन, दिल्ली से सप्ताह में दो दिन की विमान सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा जगदलपुर सड़क मार्ग से रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित हैदराबाद, विशाखापट्टनम से नियमित बस की सुविधा भी है। प्रशासन द्वारा मानसून ट्रैक कार्यक्रम को अन एक्सप्लोर्ड बस्तर के साथ मिलकर किया जा रहा है। मानसून ट्रैक के संबंध में जानकारी के लिए प्रशासन ने 9109188567 और 8962991988 संपर्क नंबर जारी किया है ।मानसून ट्रैक में चिन्हाकित स्थलों के तहत चित्रकोट सर्किट में ट्रैकिंग के लिए चित्रकोट दंडामी रिसॉर्ट से प्रारंभ कर करबहार (मिनी गोआ) 2 किलोमीटर की दूरी में बोटिंग, वाटरफाल, शिवलिंग का दर्शन, जलप्रपात का ऊपर से नजारा दिखाया जाएगा। साथ ही मेंदरी घुमर से इंद्रावती नदी तक 3 किलोमीटर के ट्रैक में रिवर क्रासिंग जंगली इलाके में, मेंदरीघुमर से तामड़ाघुमर तक (7 किमी) में 150 फिट डाउनवर्डस ट्रैक , क्रोकोडाइल साइटिंग, सेंडबिच, बर्ड वाचिंग, प्राकृतिक स्वीमिंग एरिया, तीरथा से बीजाकसा (2.5 किमी) तक की ट्रैकिंग बोटिंग कैम्प, बोनफायर, ट्रायबल फूड, तीरथा गांव का भ्रमण सहित स्थनीय स्तर की पौराणिक कहानी की जानकारी दी जाएगी। बीजाकसा से मेंदरी तक (8 किमी) में वाटरफॉल , वैली व्यू, जंगली जानवर और पंक्षियों की साइटिंग का आनंद लिया जा सकेगा। इसके अलावा मिचनार हिल्स क्षेत्र में ट्रैकिंग भी करवाया जाएगा।बस्तर जिले में स्थित कांगेर वैली नेशनल पार्क के अधीन आने वाले टोपर वाटरफॉल का ट्रैकिंग, मड़वा वाटरफॉल का ट्रैकिंग, शिवगंगा ट्रैकिंग में जंगल एरिया के बीच जलप्रपात, झरना जंगली जानवर बर्ड वाचिंग करवाया जाएगा। कैलाश गुफा, कैलाश झील, गुड़िया पदर में गांव से जलप्रपात तक (4 किमी) तक ट्रैकिंग करवाई जाएगी। तीरथगढ़ वॉटरफॉल से रानीदरहा वाटरफॉल(3 किमी) तक में जंगल एरिया वाईल्ड लाइफ, बर्ड वाचिंग, मालकेव ट्रैक में मादरकोंटा से तीरथगढ़ (8 किमी) तक जंगलों के बीच ट्रैकिंग करवाई जाएगी। इसके अलावा जिले के माचकोट इलाके में स्थित झील और झरनों के नाम से प्रसिद्ध तिरिया में और माचकोट के जंगलों में भ्रमण करवाने की कार्य योजना बनाई गई है।
- - प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कीरायपुर /गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन श्रद्धा, आस्था और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। कोसमनारा स्थित यह धाम लोगों की आस्था का केंद्र है और यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के मार्ग पर गुरुजनों के आशीर्वाद और जनआशीर्वाद के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और महापौर श्री जीवर्धन चौहान भी उपस्थित थे।
- - पॉवर कंपनी में हृदयरोग पर हुआ हेल्थ टॉकरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में हृदय रोग पर विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। अतिथि वक्ता कार्डियोलाजिस्ट डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने कहा कि हम अपनी जीवनशैली पर ध्यान नहीं देते हैं और न ही खानपान पर। इनमें छोटे-छोटे बदलाव करके हम हृदय रोग जैसे बड़े नुकसान से बच सकते हैं। इस अवसर पर प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार एवं राजेश कुमार शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग ने इस हेल्थ टॉक का आयोजन डंगनिया मुख्यालय स्थित विद्युत सेवाभवन में किया। प्रबंध निदेशक (पारेषण) श्री आरके शुक्ला ने इस आयोजन को उपयोगी बताया और कहा कि इसमें जो स्वास्थ्य संबंधी टिप्स बताये गए हैं, हम उनका पालन करें तो अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं। प्रबंध निदेशक (उत्पादन) श्री एसके कटियार ने कहा कि आज युवाओं में स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता रहती है, परन्तु हम सोशल मीडिया पर सतही ज्ञान को आधार मान लेते हैं, इनसे सावधान रहते हुए वैज्ञानिक सोच के आधार पर चीजों को समझने की जरूरत है। इसके पूर्व मानव संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री एएम परियल एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।एनएचएमएमआई के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने बताया कि 1980 के दशक में भारत में बीपी से केवल चार प्रतिशत और शुगर से केवल नौ प्रतिशत लोग ही पीड़ित थे, आज यह प्रतिशत 30 प्रतिशत से अधिक हो गई है। चीन और अमेरिका से भी अधिक मरीज हमारे यहां हो गए हैं। इसका कारण है हमारी बिगड़ी हुई जीवनशैली और खानपान। उन्होंने बताया कि पुरूषों के कमर में बेल्ट की साइज 102 सेमी और महिलाओं की 80 सेमी से अधिक है तो उन्हें सजग हो जाना चाहिए। हमारे खानपान में फास्टफूड और तेल से बनी हुई चीजें अधिक हो रही हैं, जिनसे हमारे शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती जा रही है। इसलिए सजगता से हमें अपनी जीवनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। हमारे आसपास मिलने वाली भाजियों से लेकर अरहर दाल, फल और सब्जियों के सेवन से हम अपना स्वास्थ्य बेहतर रख सकते हैं। योग अभ्यास, प्राणायाम से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, इसके लिए हमें नियमित डेढ़ घंटे का समय निकालना चाहिए।प्रबंध निदेशकों ने अंत में वक्ता डॉ. गोस्वामी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविन्द पटेल ने एवं आभार प्रदर्शन अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार अग्रवाल ने किया।
- - अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव 11 जुलाई को करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ इस वर्ष वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन कर रही है, जिसमें पूरे प्रदेश में फैले अपने विभिन्न बिजली दफ्तरों और उत्पादन संयंत्रों में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कल 11 जुलाई को सुबह 11 बजे पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव डंगनिया मुख्यालय में करेंगे।इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार (उत्पादन), राजेश कुमार शुक्ला (पारेषण) एवं भीमसिंह कंवर (वितरण) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के इस कार्य में सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स सहभागिता देंगे।पूरे प्रदेश में फैले तीन हजार से अधिक बिजली दफ्तर, विद्युत उपकेंद्र और विद्युत उत्पादन संयंत्रों की रिक्त भूमि में छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पॉवर कपंनी की कैशलेस योजना में शामिल पेंशनरों व कर्मचारियों को अपने घरों में लगाने के लिए पौधे वितरित किये जाएंगे। अधिकारी-कर्मचारी पौधे लगाते हुए सेल्फी मोर बिजली कंपनी एप में अपलोड भी करेंगे, जिनमें से चुने हुए अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
- - भाजपा तात्यापारा मंडल के नेतृत्व में गुरु पर्व मनाया गयारायपुर। पार्षद कार्यालय रामकुंड में आज भाजपा तात्यापारा मंडल के नेतृत्व में गुरु पर्व मनाया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक राजेश मूणत , जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर एवं मंडल अध्यक्ष चैतन्य टावरी शामिल हुए। इस मौके पर विप्र कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर विवेक शर्मा को शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई महापौर परिषद की विशेष बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्ष्यता एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में बुलाई गई। बैठक में प्रमुख रूप से भारी बारिश के कारण जलभराव जैसी समस्या के नियंत्रण हेतु क्या बेहतर उपाय किया जावें, जिससे इसका समाधान हो सके इस पर विचार किया गया।महापौर नीरज पाल ने कहा कि नाला के आस-पास अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही किया जाए, जिससे क्षेत्र में हो रहे जलभराव को नियंत्रित किया जा सके। जिस क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनती है, ऐसे क्षेत्र को चिन्हांकित कर जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी का जिम्मेदारी तय की जाए। नाला एवं जलकुंभी सफाई हेतु जिला एवं निगम प्रशासन के पत्राचार के बावजूद भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कभी गंभीरता नहीं दिखाई जाती है। सेक्टर क्षेत्र स्थित नाला में जलकुंभी एवं अन्य ठोस अपशिष्टों का बीएसपी द्वारा उचित रूप से सफाई नहीं कराया जाता है, जिसके कारण विकराल समस्या निर्मित हुई है। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं महापौर परिषद के सदस्यों का एक ही मत रहा कि नाला के आस-पास अवैध एवं अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए, जिससे आने वाले समय में इस तरह की भयावह स्थिति निर्मित न हो। नगर निगम भिलाई के स्वच्छता टीम को कड़ी मेहनत की जरूरत के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाओं के कार्य प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है।महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी एवं आदित्य सिंह का कहना था कि रिटर्निग वाल निर्माण हेतु 17 करोड़ के कार्यो का विशेष मानिटरिंग कराते हुए कार्य कराया जाए। एजेंसी के कार्य में विलम्ब एवं कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार हेतु कहे। साथ ही सुबह से निगम क्षेत्र के बड़े एवं छोटे नालों का भ्रमण करने की आवश्यकता बताते हुए विशेष मानिटनिग के लिए सलाह दिए। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोसा नाला स्थित 17 करोड़ लागत से निर्माणाधीन रिटर्निग वाल के कार्यो हेतु संबंधित एजेंसी के उपर कार्यवाही किये जाने हेतु सदस्यों को आश्वस्त किए। एजेंसी के लापरवाही के कारण आज तक रिटर्निग वाल का निर्माण नहीं हो पाया है। जोन 01 के कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर के दिए जानकारी अनुसार इस कार्य में एजेंसी को 2 बार समयवृद्वि दिया जा चुका है। निगम के कार्यो के दुरूस्तिकरण हेतु शासन से स्वीकृति अनुसार 5 जे.सी.बी क्रय करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिए।बैठक में सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, केशव चैबे, आदित्य सिंह, एकांश बंछोर, चंद्रशेखर गंवई, नेहा साहू, मालती ठाकुर, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र अरोरा, धर्मेन्द्र यादव, उपायुक्त सह सचिव नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त येशा लहरे, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, अखिलेश चंद्राकर, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- -हितग्राहियों हुए योजनाओं से लाभान्वित-11 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में आयोजित होगा शिविरबालोद, । केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों मंे सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से जिले में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम धुर्वाटोला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों में आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभन्वित किया गया। आज आयोजित शिविर में आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को नया आयुष्मान कार्ड, की सौगात मिलने के अलावा इन वर्गों के हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।उल्लेखनीय है कि डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम धुर्वाटोला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 20 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसके अलावा शिविर में पहुँचे लोगों का सिकलिन टेस्ट करने के अलावा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजन हेतु जारी की गई तिथि के अनुसार 11 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में शिविर का आयोजन किया गया है।
- दुर्ग / संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन माह जुलाई 2025 में रायपुर में किया जाना प्रस्तावित है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार तकनीकी एवं सेवा क्षेत्र के समस्त नियोजक राज्य स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होकर अपने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध रिक्त पदों की पूर्ति कर सकेंगे। जो नियोजक इस रोजगार मेला में भाग लेकर अपने संस्थानों में रिक्त पदों को भरना चाहते हैं, वे दिनांक 20 जुलाई 2025 तक संबंधित जानकारी संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ को क्यूआर कोड के माध्यम से अथवा निर्धारित प्रारूप में अपनी जानकारी जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग के ईमेल आईडी [email protected] पर भी भेज सकते हैं। राज्य स्तरीय रोजगार मेला के संबंध में तिथि एवं समय की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
- दुर्ग, / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 28 जुलाई 2025 से प्रति सप्ताह न्यूनतम 20 आवेदकों के समूह हेतु निःशुल्क सामूहिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को करियर संबंधी जानकारी और रोजगार अवसरों के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक कार्यालय में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं। मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सप्ताह तीन दिनों में अलग-अलग शैक्षणिक अर्हता वाले आवेदकों के लिए किया जाएगा।प्रत्येक सोमवार को कक्षा 10वीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए, बुधवार को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए और शुक्रवार को स्नातक अर्हताधारी आवेदकों के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सत्र का समय दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक निर्धारित किया गया है।
- दुर्ग, / जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 जुलाई को जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन, कृषि, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग के कार्याे की समीक्षा की जाएगी।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में भारी बारिश से हुए जलभराव जैसे स्थिति को देखते हुए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार क्षेत्र में नालों का निरीक्षण करने पहुंचे। खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत भारी बारिश के कारण कुछ स्थलों में जलभराव जैसे स्थिति निर्मित हुई थी। भविष्य में इस तरह की स्थिति निर्मित न हो इसलिए जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ नंदनी रोड स्थित करूणा हास्पिटल के पास तेल्हा नाला, छावनी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर, बापू नगर हास्पिटल के पास नाला, वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण नगर स्थित नाला, वार्ड 42 गौतम नगर नाला का निरीक्षण किए। सभी नालो में बहकर आए हुए ठोस अपशिष्ट को हटवाया जा रहा है। जिसमें कुछ लोगों द्वारा नाला में अपने पुराने गददे, त्रिपाल, बोरी, प्लास्टिक एवं अनुपयोगी सामान डाला गया था, जिसके कारण नाला जाम हो गया था और पानी की निकासी नहीं हो पाई तथा परिस्थिति जलभराव वाली बनी। वर्षाऋतु हेतु सफाई सुपरवाईजर एवं सफाई कर्मियों को तीन पालियों में डयूटी लगाई गई है। जिससे आस-पास के निचली बस्तीयों में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता प्रिया करसे, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थय अधिकारी हेमंत मांझी, बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक अतूल यादव एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- दुर्ग / जिले में पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित अभिनव पहल ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। यह अभियान ’’मोर गांव मोर पानी’’ के अंतर्गत कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।अहिवारा विधानसभा के विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने ग्राम पंचायत लिमतरा में कटहल और आम के पौधों का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही। कुल 352 पौधे ग्राम पंचायत लिमतरा में रोपित किए गए।विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने कहा की अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना एक सरल किंतु गहन संदेश देने वाला कार्य है। यह न केवल माताओं के योगदान का सम्मान है, बल्कि पृथ्वी के स्वास्थ्य में भी योगदान है। जिस प्रकार एक माँ जीवन देती है, वैसे ही पेड़ भी जीवनदायी होते हैं।”इसी दिशा में जनपद पंचायत दुर्ग और जनपद पंचायत धमधा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती किरण कौशिक के मार्गदर्शन में ’’एक सोख्ता संतान के नाम’’ के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया जा रहा है।जनपद पंचायत धमधा में ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के 15,305 हितग्राहियों के घरों में पौधारोपण किया गया मनरेगा योजना के अंतर्गत 21,460 पौधे और अन्य शासकीय स्थानों पर 11,900 पौधों का रोपण किया गया,जिससे कुल मिलाकर 48,665 पौधों का रोपण संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत पुरदा में 800 नग ट्रेंच का निर्माण किया गया और 400 पौधे रोपे गए। अभियान में स्कूली बच्चों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। 40 से अधिक विद्यार्थियों ने स्वप्रेरित होकर पौधे लगाए। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आम, अमरूद, जामुन, नीम, कटहल, आंवला जैसे फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दुर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा, अर्धीप ढीढी (सहायक परियोजना अधिकारी, मनरेगा) सहित कई अधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए।
-
बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत वार्ड क्र. 58 रानी दुर्गावती नगर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 खमतराई में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु 14 जुलाई से 28 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पंजीकृत डाक अथवा सीधे नियत दिनांक तक एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा में कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय सरकण्डा से प्राप्त किये जा सकते है।
- रायपुर। बिलासपुर जिले की कबीरधाम निवासी लक्ष्मी चौहान, जो पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन और लगातार बढ़ती शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं। उन्हें पिछले 10 दिनों से लगातार उल्टियां हो रही थीं और भोजन ग्रहण करने व मल-मूत्र त्याग में भी असमर्थता थी। परिजनों द्वारा उन्हें सिम्स लाया गया, सिम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती किया गया, सिम्स में उनकी जांच डॉ. नेहा सिंह के द्वारा की गई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल भर्ती कर रक्त, मूत्र एवं सोनोग्राफी जांच की गई। सोनोग्राफी रिपोर्ट में पेट में एक बड़ा ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। डॉ. नेहा सिंह ने विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन जोगी को मामले से अवगत कराया। मरीज की हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉ. संगीता द्वारा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. लखन सिंह एवं अधिष्ठाता डॉ. रामनेश मूर्ति से चर्चा कर जीवन रक्षक ऑपरेशन की सहमति प्राप्त की गई।सिम्स प्रबंधन द्वारा एक विशेषज्ञ टीम गठित की गई, जिसमें डॉ. संगीता रमन जोगी, डॉ. दीपिका सिंह, डॉ. रचना जैन, डॉ. अंजू गढ़वाल एवं निश्चेतना विभाग से डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. श्वेता, डॉ. प्राची, डॉ. आकांक्षा एवं नर्सिंग स्टाफ से ब्रदर अश्विनी शामिल थे। टीम द्वारा की गई जटिल सर्जरी में मरीज के पेट से 10 किलो 660 ग्राम वजनी ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही और फिलहाल मरीज की स्थिति पहले से बेहतर है। सिम्स प्रबंधन द्वारा डॉक्टरों की टीम को उनके समर्पण और तत्परता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। सिम्स के डाक्टरों के विशेषज्ञ टीम द्वारा जटिल सर्जरी कर 65 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलो से अधिक वजन का ट्यूमर सफलता पूर्वक निकाला गया।
- -तैयारियों के सबंध में जिला न्यायाधीश ने ली अधिकारियों और बैंकर्स की बैठकमहासमुंद / माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मंशानुरूप नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी शनिवार 13 सितंबर 2025 को जिला एवं समस्त तालुका स्थित न्यायालयों में किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की सचिव कु. आफरीन बानो ने बताया कि बढ़ते प्रकरणों तथा लंबित प्रकरणो के निराकरण करने के उद्देश्य से आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के तैयारियों के संबंध में आज माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के वीडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष में प्री.लिटिगेशन प्रस्तुत करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक ली गई।नेशनल लोक अदालत के संबंध में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री संघ पुष्पा भतपहरी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) श्रीमती मोनिका जायसवाल की उपस्थिति में प्री लिटिगेशन प्रस्तुत करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा महासमुंद स्थित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैंक के शाखा प्रबंधकों से पूर्व लोक अदालत में प्रस्तुत किए गए प्रकरणों की स्थिति तथा वर्तमान में प्रस्तुत करने वाले प्रकरणों की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक प्रकरण रखकर ऐसे प्रकरणों को आपसी सुलह के माध्यम से निराकरण किया जा सके।
- महासमुंद / जिले में इस वर्ष 11 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा एवं विश्व जनसंख्या दिवस 2025 मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा एवं विश्व जनसंख्या दिवस के लिए जिले में स्थाई संसाधन पुरूषों के लिए पुरुष नसबंदी एवं महिलाओं के लिए महिला नसबंदी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबध्द चिकित्सालय में उपलब्ध है एवं अस्थाई संसाधन कण्डोम, आईयूसीडी/पीपीआईयूसीडी, इंजेक्शन डम्पा/अंतरा, छाया, माला एन गोली, इमरजेंसी कांट्रासेप्शन एंड कॉपर-टी जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध है। जिसका प्रचार प्रसार सामुदायिक भागीदारी, अंतर-क्षेत्रीय अभिसरण और साझा जिम्मेदारी को बढ़ाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं, महिला एवं बाल विकास, शहरी स्थानीय निकायों, स्वंय सहायता समूहों और सास बहू सम्मेलन जैसे समुदाय आधारित मंचों के सदस्यों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा। आउटरीच को अधिकतम करने के लिए इस पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफार्म और व्यापक मीडिया चैनलों का कवरेज प्रदान किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर उक्त जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा एवं विश्व जनसंख्या दिवस 2025 में जागरूकता के लिए सभी विकासखण्डों में मितानिनों के माध्यम से स्थाई एवं अस्थाई संसाधनों के उपयोग और महत्ता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राव द्वारा आम जनता से अपील की है कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी इच्छानसार एवं आवश्यकता अनुरूप परिवार नियोजन के साधन अपनाएं।
- - ग्राम वासियों व विद्यार्थियों में उत्साहमहासमुंद / विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मोहगांव की स्थापना वर्ष 2022 में विद्यार्थियों को माध्यमिक स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। किंतु विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति न होने के कारण प्रारंभ से ही यह संस्था शिक्षकविहीन स्थिति में संचालित हो रही थी, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अभिभावकों की चिंता और बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में बाधा को लेकर ग्रामीणजनों में निराशा व्याप्त थी।शिक्षा विभाग द्वारा इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए शासन के निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के माध्यम से हाल ही में तीन व्याख्याता अंग्रेजी, गणित एवं कला विषय के लिए इस विद्यालय में पदस्थ किए गए हैं। इन विषयों की अत्यधिक आवश्यकता थी क्योंकि ये विद्यार्थी के समग्र बौद्धिक और रचनात्मक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। श्री देवेंद्र चंद्राकर, शैलेन्द्र ठाकुर, रामसिंह नाग व विज्ञान सहायक भूपेंद्र जसपाल शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियाँ पुनः गति पकड़ने लगी हैं। अब नियमित रूप से कक्षाएँ संचालित हो रही हैं और विद्यार्थी पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ अध्ययन में भाग ले रहे हैं। बच्चों की उपस्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।विद्यालय में व्याख्याताओं की उपलब्धता से न केवल बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से प्रारंभ हुई है, बल्कि ग्राम मोहगांव सहित आस-पास के क्षेत्रों के पालकों एवं ग्रामीणजनों में भी प्रसन्नता की लहर है। बच्चों के भविष्य को लेकर अब उनमें आश्वस्ति का भाव है। ग्राम के नागरिकों ने शासन एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह निर्णय दूरस्थ ग्रामीण अंचल में शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि इसी तरह अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी विद्यालय में शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।क्षेत्र के जनपद सदस्य भूपेंद्र मोंटू दीवान, सरपंच नरेन्द्र दीवान व एसएमसी अध्यक्ष डॉ. चेतन साहू ने प्रसनता व्यक्त करते कहा कि शिक्षा विभाग की यह पहल शिक्षा सबके लिए के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी बच्चे को केवल संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े।
- महासमुंद /कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आज पिथौरा क्षेत्र के निजी कृषि आदान सामग्री विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में कृषि विभाग के उप संचालक श्री एफ.आर. कश्यप के नेतृत्व में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में उपसंचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री भीमराव घोड़ेसवार, उर्वरक निरीक्षक श्री ब्रजेश तुरकाने एवं श्री राव शाखा निर्वाही शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान शिवम कृषि केन्द्र पिथौरा में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों की स्कंध व मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं पाई गई। इसके अलावा बैच/लॉट नंबर के अनुसार भंडारण भी नहीं किया गया था तथा रिकार्ड अद्यतन न होने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। इन मामलों में संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने बताया कि आज 400 मीट्रिक टन डीएपी एवं 800 मीट्रिक टन यूरिया का नया खेप जिले में पहुंचा है। जिसे शीघ्र ही भंडारित कर वितरण किया जाएगा।कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के कृषकों को गुणवत्ता युक्त कृषि आदान सुगमता से उपलब्ध हो और वे किसी भी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी के शिकार न हों। इसी उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिलेभर में पदस्थ निरीक्षकों एवं मैदानी अमले को सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कृषि केंद्र संचालकों को भी चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बरतने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- दंतेवाड़ा । जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से, लाइवलीहुड कॉलेज में एक्सिस बैंक द्वारा एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में फील्ड ऑफिसर एवं ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर के पदों हेतु युवाओं का चयन किया जा रहा है। रोजगार शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा शामिल हुए और चयन प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक प्रतिनिधियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए सूचित किया जाएगा। एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के लिए बेहतर भविष्य की नींव रखते हैं और जिले के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
- महासमुंद / जिले में खाद भण्डारण एवं वितरण की समुचित व्यवस्था से किसान संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। जिससे किसानों को उपलब्ध खाद का आवश्यकतानुसार वितरण किया जा रहा है। जिले में अब तक 35798 टन खाद का भण्डारण किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के सहकारी समितियों के माध्यम से भी खाद का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐेसे ही 10 जुलाई की स्थिति में सहकारी समिति बरोंडाबाज़ार में खाद की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था से किसान खुश नजर आ रहे हैं। समिति प्रबंधक ने बताया कि समिति में अब तक यूरिया 66.60 टन, सुपर फॉस्फेट 50 टन, पोटाश 25 टन, डी.ए.पी. 50 टन तथा एन.पी.के. 25 टन का भंडारण किया गया है, जिसमें से 51.010 टन खाद अभी भी विक्रय हेतु शेष है।खाद वितरण की यह व्यवस्था किसानों के लिए राहत भरी साबित हो रही है। ग्राम लाफिन खुर्द के लघु कृषक श्री गंगाराम मार्कंडेय ने समिति में उपलब्ध खाद व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें समय पर उनकी जरूरत के अनुसार 2 बोरी यूरिया और 2 बोरी सुपर फॉस्फेट उपलब्ध कराई गई। उन्होंने समिति के प्रबंधन को सराहनीय बताया। इसी तरह, लाफिन खुर्द के ही एक अन्य किसान श्री दशरथ साहू ने भी 4 बोरी यूरिया और 4 बोरी सुपर फॉस्फेट प्राप्त किया तथा बताया कि समिति की व्यवस्था सहज और सुचारु है। ग्राम मचेवा के किसान श्री कार्तिक ने 3 बोरी यूरिया, 2 बोरी सुपर फॉस्फेट और 1 बोरी पोटाश प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया। वहीं, बरोंडाबाज़ार के किसान श्री मालिक जगत ने 3 बोरी यूरिया और 5 बोरी सुपर फॉस्फेट तथा श्री तोमनलाल ने 2 बोरी यूरिया और 2 बोरी सुपर फॉस्फेट प्राप्त किए। सभी किसानों ने सहकारी समिति की इस समयबद्ध और मांग के अनुरूप खाद वितरण व्यवस्था को लेकर शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।महासमुंद 10 जुलाई 2025/ जिले में खाद भण्डारण एवं वितरण की समुचित व्यवस्था से किसान संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। जिससे किसानों को उपलब्ध खाद का आवश्यकतानुसार वितरण किया जा रहा है। जिले में अब तक 35798 टन खाद का भण्डारण किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के सहकारी समितियों के माध्यम से भी खाद का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐेसे ही 10 जुलाई की स्थिति में सहकारी समिति बरोंडाबाज़ार में खाद की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था से किसान खुश नजर आ रहे हैं। समिति प्रबंधक ने बताया कि समिति में अब तक यूरिया 66.60 टन, सुपर फॉस्फेट 50 टन, पोटाश 25 टन, डी.ए.पी. 50 टन तथा एन.पी.के. 25 टन का भंडारण किया गया है, जिसमें से 51.010 टन खाद अभी भी विक्रय हेतु शेष है।खाद वितरण की यह व्यवस्था किसानों के लिए राहत भरी साबित हो रही है। ग्राम लाफिन खुर्द के लघु कृषक श्री गंगाराम मार्कंडेय ने समिति में उपलब्ध खाद व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें समय पर उनकी जरूरत के अनुसार 2 बोरी यूरिया और 2 बोरी सुपर फॉस्फेट उपलब्ध कराई गई। उन्होंने समिति के प्रबंधन को सराहनीय बताया। इसी तरह, लाफिन खुर्द के ही एक अन्य किसान श्री दशरथ साहू ने भी 4 बोरी यूरिया और 4 बोरी सुपर फॉस्फेट प्राप्त किया तथा बताया कि समिति की व्यवस्था सहज और सुचारु है। ग्राम मचेवा के किसान श्री कार्तिक ने 3 बोरी यूरिया, 2 बोरी सुपर फॉस्फेट और 1 बोरी पोटाश प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया। वहीं, बरोंडाबाज़ार के किसान श्री मालिक जगत ने 3 बोरी यूरिया और 5 बोरी सुपर फॉस्फेट तथा श्री तोमनलाल ने 2 बोरी यूरिया और 2 बोरी सुपर फॉस्फेट प्राप्त किए। सभी किसानों ने सहकारी समिति की इस समयबद्ध और मांग के अनुरूप खाद वितरण व्यवस्था को लेकर शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।



.jpg)









.jpg)







.jpg)





