- Home
- छत्तीसगढ़
- -भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ , हथियार बरामदसुकमा l नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दिनांक 08 जनवरी को जिला सुकमा डीआरजी, एसटीएफ, एवं कोबरा की संयुक्त पाटी शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला-सुकमा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र पालीगुड़ा एवं गुंडराजगुडेम क्षेत्र में रवाना हुई थी।अभियान के दौरान 09 जनवरी को प्रातः लगभग 10ः00 बजे ग्राम पालीगुड़ा- गुंडराजगुडेम के मध्य जंगल पहाड़ में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही।मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 03 पुरूष माओवादियों का शव बीजीएल लांचर, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ व नक्सल सामग्री सहित बरामद हुआ।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृत माओवादियों के PLGA संगठन & दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी से जुड़े होने की संभावना है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l file photo
-
:दंतेवाड़ा/बीजापुर । 3 जनवरी को नक्सल विरोधी सर्च अभियान में चार जिलों की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी।
06 जनवरी को गश्त सर्चिंग से वापसी के दौरान नक्सलियों द्वारा डीआरजी दंतेवाड़ा के एक चारपहिया वाहन को IED ब्लास्ट कर दिया गया था जिसमें डीआरजी दंतेवाड़ा के 8 जवान और एक सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा शहीद हो गये थे। IED ब्लास्ट में सभी शहीद कि शरीर छिन्नभिन्न हो गये थे।6 जनवरी को जिला बीजापुर अंतर्गत हुए IED विस्फोट की घटना में शहीद 08 जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शरीर को 7 को जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में अंतिम सलामी देकर ससम्मान विदाई दी गई थी ।विगत तीन दिनों से घटनास्थल के आस पास सुरक्षा बलों एवम गोताखोर टीम के द्वारा गहन सर्चिंग अभियान जारी था कि सर्चिंग के दौरान 08 जनवरी को डीआरजी बल को सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा के पार्थिव शरीर के एक और अवशेष अंबेली नाला में मिले जिन्हें विधिक कार्यवाही तथा फॉरेंसिक कार्यवाही पूरी करने के पश्चात धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कार्यवाही हेतु आज 9 जनवरी को परिजनों के सुपुर्द किया गया।घटना स्थल को सुरक्षित रखते हुए, घटना स्थल से समस्त भौतिक साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा हैl - कोण्डागांव । जिला रोजगार अधिकरी द्वारा प्राप्त जनकारी अनुसार भारतीय सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा भारतीय सेना अग्निवीर (वायु) भर्ती हेतु सूचना जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती के लिए 27 जनवरी 2025 को रात 11 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों अविवाहित अभ्यर्थी पात्र होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर स्वयं या अपने नजदीकी लोकसेवा केंद्र अथवा अभ्यर्थी अपने स्थानीय जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर भी पंजीयन करवा सकते हैं।
- -सुगम एप के माध्यम से आसानी से होगा नामांतरणरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य में नामांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है। इसके लिए सुगम एप में यह सुविधा प्रदान की जा रही है। भूमि अथवा प्लॉट की रजिस्ट्री के साथ ही डाटा राजस्व विभाग को चला जाएगा, जहां से नामांतरण आसानी से हो जाएगा।अभी प्रदेश में रोज तकरीबन आठ हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है, जिससे क्रेता द्वारा भूमि अथवा प्लॉट का नामांतरण कराने के लिए एक माह से 90 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। इसके लिए तहसील और पटवारी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इसे देखते हुए राजस्व विभाग अब तत्काल नामांतरण की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस पहल से राजस्व विभाग के साथ ही आवेदकों को भी सुविधा होगी। राजस्व अधिकारियों का कहना है कि सुगम ऐप से रजिस्ट्री शुरू होने के बाद पूरी पादर्शिता के साथ रजिस्ट्री होगी। भुइंया रिकार्ड को सुगम ऐप से जोड़ा जा चुका है, जो रिकार्ड इसमें होगा उसके आधार पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया होगी। रजिस्ट्री में ही गड़बड़ी की सभी संभावनाओं को खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में राजस्व रिकार्ड सही होने पर ही रजिस्ट्री होगी और इसी रिकार्ड के आधार पर 24 घंटे के भीतर नामांतरण भी हो जाएगा। अभी रजिस्ट्री कराने के बाद नामांतरण कराने के लिए तहसील कार्यालय जाना पड़ता है और वहां आवेदन देना होता है, लेकिन अब आवेदन रजिस्ट्री कराने के साथ ही पटवारी और तहसीलदार के लागिन आइडी में फारवर्ड हो जाता है। संबंधित तहसीलदार के पास रजिस्ट्रीकर्ता का आवेदन डिस्प्ले होने लगता है। इससे समय की बचत होगी।
- -चकरभाठा में सिंधु अमर धाम के चालिहा उत्सव में हुए शामिलरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के चकरभाठा में पूज्य सिंधु समाज द्वारा आयोजित चालिहा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर पूज्य सिंधु अमरनाथ आश्रम के संत श्री सांई लाल दास साहेब को नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि पूज्य संत लाल दास जी ने 40 दिन का उपवास रखा है,उससे प्रदेश में खुशहाली आएगी। तप, पूजा पाठ यही हम सबकी ताकत है। श्री साय ने कहा कि वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जी का अवतरण भी 40 दिन के सामूहिक तप के बाद हुआ। साईं लाल दास साहेब उसी परम्परा को आगे बढ़ा रहे है। सिंधी समाज धर्म प्रेमी सेवा भावी समाज है। इस अवसर पर विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल सहित श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सिंधी समाज के लोग शिक्षित, समृद्ध एवं सेवाभावी होते है। अधिकांश समय वे समाज सेवा के काम में लगे रहते हैं। अपने पुरूषार्थ के बल पर उन्होंने देश में अच्छा मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज ने देश के विभाजन की विभीषिका को झेला है। अनेक कष्ट उठाने के बावजूद सिंधी समाज के लोगों ने हार नहीं मानी और अपनी जीवटता एवं आपसी सहयोग की बदौलत तरक्की के रास्ते पर आज भी निरंतर अग्रसर हैं।विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि चकरभाठा स्थित पूज्य सिंधु अमर धाम के चालिहा उत्सव में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उनका सेवा भाव देखने योग्य होता है। यहां आयोजित चिकित्सा शिविर में नामी-गिरामी चिकित्सक स्व-स्फूर्त रूप से अपनी सेवाएं देते हैं। श्री अमित चिमनानी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि पूज्य संत लाल दास साहेब का तप छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली लाएगा। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, श्री रामू रोहरा सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उत्सव में शामिल हुए।
- दुर्ग / प्रदेश के गृहमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज नगपुरा पहुंच कर मोर मकान मोर अधिकार कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, रेस्ट हाउस नगपुरा में व्यवस्था का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने सभी व्यवस्थाएं सुबह तक कम्प्लीट करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चन्द्राकर, संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -घर में शुद्ध पेयजल पहुँचने से बड़ी समस्या से मिली निजात-सेहत की सुरक्षा के साथ-साथ समय एवं श्रम की हो रही है बचतबालोद ।देश के प्रत्येक परिवारों को उनके घर पर ही शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर उनकी सेहत की सुरक्षा, समय एवं श्रम की बचत करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई जल जीवन मिशन अत्यंत महत्वाकांक्षी साबित हो रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना का दुरगामी परिणाम पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य सहित बालोद जिले में भी देखने को मिल रहा है। बालोद जिले में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप वर्षों से शुद्ध पेयजल की प्रबंध करने की कठिनाईयों से जुझ रहे बालोद विकासखण्ड के ग्राम सुंदरा के ग्रामीणों के लिए राष्ट्रीय जल जीवन मिशन आज संजीवनी साबित हो गया है। आज से कुछ समय पूर्व तक पेयजल एवं निस्तारी के प्रबंध के लिए कुएं, तालाब एवं हैण्डपंप आदि परंपरागत स्त्रोतों पर निर्भर रहने वाले ग्राम संुदरा के ग्रामीणों के लिए अपने घर पर ही शुद्ध पेयजल की प्रबंध करना मात्र कोरी कल्पना थी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं संवेदनशील सोंच के परिणाम स्वरूप इस समस्या के निराकरण हेतु ठोस योजना बनाकर धरातल पर इनके सफल क्रियान्वयन के कारण गांव के गरीब किसान, मजदूर सहित संपूर्ण ग्रामवासियों का सपना आज हकीकत में चरितार्थ हो गया है। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से इसे देश के बहुसंख्यक वर्गों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्राम सुंदरा में निर्धारित समयावधि में जल जीवन मिशन के कार्यों का सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप सभी घरों में पेयजल एवं निस्तारी हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी पहुँचने से हम सभी ग्रामीण बहुत ही उत्साहित है।ग्रमाीणों ने जल जीवन मिशन के माध्यम से उनके दिनचर्या में आए बदलाव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव के सभी घरों में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल नही लगने से पहले महिलाओं के साथ पुरूषों को भी पानी के प्रबंध के लिए गांव के कुएं, हैण्डपंप आदि पर आश्रित रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि पानी के प्रबंध के लिए हम ग्रामीणों खासकर महिलाओं को सुबह से कुएं, हैंडपंप आदि जल स्त्रोतों के समीप पहुँचकर लाईन लगाना पड़ता था। इसके पश्चात् लंबी प्रतिक्षा के उपरांत अपनी बारी आने पर सीमित मात्रा में ही पानी मिल पाता था। इस कार्य में बहुत समय एवं श्रम लगता था। जिसके कारण वे अन्य जरूरी कार्यों को समय पर पूरा नही कर पाते थे। लेकिन आज हमारे घर में ही पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी मिल जाने से हमारे जीवन की बहुत बड़ी समस्या से निजात मिला है। जिसके फलस्वरूप अपने घरेलु एवं अन्य जरूरी कार्यों को समय पर पूरा कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा पेयजल हेतु बाहर से पानी प्रबंध करने से बीमारियों का भी खतरा बना रहता था। जिसके चलते बारिश आदि के समय में हम ग्रामीणों को डायरिया, हैजा आदि महामारियों का दंश झेलना पड़ता था। लेकिन आज राष्ट्रीय जल जीवन मिशन अंतर्गत आज हमारे घर पर ही शुद्ध पेयजल की उपलब्धता होने से इन सारी बीमारियों से मुक्ति मिली है। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के कार्यों को गांव, गरीब, किसान, मजदूरों के लिए अत्यंत महत्वाकांक्षी, लाभाकारी एवं उपयोगी बताते हुए पूरे देश में इसे लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी एवं संवेदनशील सोंच की सराहना करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत सड़क में सामान रखकर आवागमन को बाधित करने एवं स्थल पर कचरा फैलाने, छिल्ली पन्नी में सामन बेचने , अपने दुकान के सामने डस्टबिन नहीं रखने वाले व्यापारियो पर कार्यवाही की गई। आज निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रं. 06 संजय नगर एवं दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहां पर अलग-अलग दुकान संचालको द्वारा सड़को पर सामान रख व्यापार करने, परिसर के अंदर गंदगी फैलाने, गुमास्ता लाइसेंस /अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं रखने एवं कचरा पृथक कर नहीं देने वाले दुकान संचालको पर कार्यवाही की गई।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देश दिए है, कि जो भी व्यापारी सड़क पर सामान रख विक्रय कर रहे है या व्यवसाय परिसर, फल ठेला के आस-पास गंदगी फैला रहे है या फिर गीला एवं सूखा कचरे को अलग-अलग डस्ट बिन में नही डाल रहे है। उनके पास जाकर उनसे चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड वसूला जाए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुरेन्द्र बहादुर से 1500, हिन्द सीमेंट क्राफ्ट से 1000, शमसाद आदम से 500, स्टार क्रिएशन से 1000, रविन्द्र सिंह लकड़ी टाल से 1100, मोनू काकोडीया लकड़ी टाल से 1100, शंभू लकड़ी टाल से 1100, राज चैहान बास बल्ली से 1100 एवं कुमार चैहान इंटरप्राइजेस से 1100 द्वारा जारी दिशा-निर्देशो का उल्लंघन किया जा रहा है। इस प्रकार कुल 9500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। व्यापारियो को बार-बार समझाइस देने के बाद भी कचरा पृथक कर नहीं दे रहे है एवं सड़को के बीच सामग्री रख विक्रय कर रहे है और शहर की साफ-सफाई में बाधा बन रहे है। ऐसे सभी व्यापारियों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।कार्यवाही के दौरान जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, संतोष हरमुख अपने दल के सदस्यो के साथ उपस्थित रहे। -
बिलासपुर / 12 जनवरी से 14 जनवरी तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्यण विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले से 32 प्रतिभागियों को चयनित किया गया है। गौरतलब है कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 22 एवं 23 दिसंबर 2024 को स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में किया गया था ।
जिला स्तरीय युवा उत्सव मे विभिन्न एकल एवं सामूहिक विधाएँ आयोजित थी जिसमे विज्ञान मेला (सामूहिक) मे नेहा प्रजापति, मंजिता कौर, कहानी लेखन में कृष साहू, लोकगीत (एकल) मे संजना गोस्वामी, लोकनृत्य (एकल) में प्रियांशी सोनी, लोकगीत (समूह) में काजल बघेल एवं ग्रुप, हस्तशिल्प मे दुर्गेश पटेल, कृषि उत्पाद में सविता नेताम, विज्ञान मेला (एकल) मे श्वेता दर्वे, कहानी लेखन में अलका कौशिक, कविता मे अलिशा बेगम, चित्रकला में अदिती भूषण कुर्रे, लोकनृत्य (सामूहिक) में इन्द्र कुमार सोनी एवं ग्रुप तथा तात्कालिक भाषण में मुस्कान तिवारी राज्य युवा उत्सव में भाग लेंगे।प्रतिभागियों का दल दिनांक 11 जनवरी को दोपहर 12ः00 बजे रवाना होगा। समस्त प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 11जनवरी को सवेरे 10 बजे तक स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। -
-धान का उठाव 2,63,603.66 मीट्रिक टन
दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 93050 किसानों से 4,61,482.20 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 4,08,130.87 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 2,63,603.66 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। -
-व्यस्तम मार्गाें के चौक- चौराहें में रोटरी, लेफ्ट टर्न अब होगा आसान
-नई सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य में भी आई तेजी-मार्गाें से हटाए जा रहे अनाधिकृत बोर्ड, अतिक्रमण पर भी कार्रवाईरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था अब दुरूस्त होने लगी है। जिला प्रशासन द्वारा यातायात सुगम करने के लिए ठोस उपाय अपनाए जा रहे हैं और ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल रही है। साथ ही शास्त्री चैक को नो ऑटो जोन बनाने से रोजाना हजारों लोगों की परेशानियां दूर हो गई है।दरअसल, शहर के व्यस्तम चौक- चौराहें में रोटरी लगाया जा रहा है। महिला पुलिस थाना चैक, मोतीबाग चैक (बंजारी बाबा), खम्हारडीह और लाखेनगर चैक में रोटरी लगाए जा चुके है और देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रिज के नीचे लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। रोटरी लगाने से बिना किसी ट्रैफिक सिंग्नल के वाहनों की आवाजाही हो सकेगी और जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। इसी तरह लेफ्ट टर्न फ्री करने के लिए फ्लेक्सिबल स्प्रिंग पोस्ट लगाए जा रहे है और जो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं उनकी मरम्मत की जाएगी। इनमें शास्त्री चौक, शारदा चौक, फाफाडीह चौक, कालीबाड़ी चौक इत्यादि शामिल हैं। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात के व्यवस्थित संचालन के लिए कार्य किए जा रहे है। विभिन्न सड़कों में लेन मार्किंग, जेब्रा क्रासिंग, संकेतक बोर्ड, कैट्स आई शामिल है। साथ ही सड़क के किनारे यातायात को बाधा पहंुचाने वाले वृक्षों की छटाई भी की जाएगी। यातायात सुगम करने लाभांडी की सड़कों का निर्माणशहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़कों के मरम्मत के साथ ही साथ चैड़ीकरण किया जा रहा है। आज नैशनल हाईवे से होटल कोर्ट मैरिऑट से होते हुए लाभांडी ग्राम तक जो मुड कर लाभांडी स्कूल होते हुए बालाजी कैंसर हॉस्पिटल तक जाएगी। करीब 01 किमी सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण किया गया। साथ ही यह सड़क पहले सकरी थी जिससे असुविधा होती थी। अब सड़क के चौड़ी होने से नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग मिल गया और आसानी से आवाजाही हो सकेगी। -
- 4.50 लाख रूपए का 144 क्विंटल धान जब्त
बिलासपुर /धान के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ आज 3 ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 4.50 लाख रूपए के 144 क्विंटल धान जब्त किए गए। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मण्डी के अधिकारियों ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस तरह धान खरीदी तक हर रोज जारी रहेगी। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि रतनपुर तहसील के ग्राम तेंदुभाठा में किसान रायसिंह द्वारा 52 क्विंटल धान अवैध रूप से परिवहन कर अपने घर लाया गया। किसान से 52 क्विंटल धान जब्त कर 31 जनवरी 2025 तक धान उपार्जन केन्द्र में विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार बिलासपुर के नेतृत्व में गांव उर्तुम में 80 क्विंटल धान भी जब्त किया गया। उपरोक्त धान बैमा नगोई से उपार्जन केन्द्र दर्रीघाट ले जाया जा रहा था। धान किसान चन्द्रिका वैष्णव के खाते में विक्रय किए जाने हेतु ले जाया जा रहा था। अवैध तरीके से परिवहन किये जा रहे धान को ट्रेक्टर सहित जब्त किया गया। तखतपुर में वैभव ट्रेडर्स बेलसरी के निरीक्षण में 30 बोरा धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया जिसके संबंध में संस्थान के प्रोपराईटर द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। धान मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त किया गया। file photo -
-किसानों को चेकडेम के निर्माण होने के बाद ग्रीष्मकालीन फसल के साथ दलहन एवं तिलहन फसलों का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज गुरूर विकासखण्ड के प्रवास के दौरान पगडंडी मार्ग से होते हुए सुदूर वनांचल के आदिवासी बाहुल्य के ग्राम पेटेचुवा पहुँचकर वहाँ घने जंगलों के बीच बूढ़ाराव नाला में निर्माणाधीन चेकडेम का निरीक्षण किया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के सहायक परियोजना अधिकारी श्री ओमप्रकाश साहू से निर्माण कार्य के प्रगति एवं चेकडेम के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी ली। सहायक परियोजना अधिकारी श्री साहू एवं मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में बूढ़ाराव नाला में चेकडेम का निर्माण नही होने से यहाँ का पानी बड़ी नाली में बह जाती है। इसके साथ ही नाले के तेज बहाव के कारण बहुतायत में होने वाले मिट्टी कटाव से किसानों का खेत भी पट जाता है। किसानों ने बताया कि आसपास के खेतों को फसल उत्पादन के लिए समुचित मात्रा में पानी भी नही मिल पाता है। उन्होंने बताया कि इस चेकडेम के निर्माण हो जानेे से किसानों को सिंचाई हेतु समुचित मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा समुचित मात्रा में पानी का प्रबंध होने से किसान खरीफ सीजन में धान के अलावा ग्रीष्मकालीन फसल के साथ-साथ दलहन एवं तिलहन फसल का भी उत्पादन कर सकते हैं। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित किसानों को चेकडेम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के पश्चात् धान के अलावा दलहन, तिलहन एवं शाक-सब्जियों का भी उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को चेकडेम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के पश्चात् इस स्थान पर उत्पादन में वृद्धि एवं किसानों के आय बढ़ाने हेतु सामूहिक खेती के भी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों को इस स्थान का विजिट कराकर इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित किया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी श्री ओपी साहू ने बताया कि इस चेकडेम निर्माण कार्य पूरा हो जाने से निचले हिस्से के खेतों के भूजल स्तर में वृद्धि हो जाने के साथ-साथ पर्याप्त नमी भी रहेगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत बड़भूम के सरपंच, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। - पानी के बहाव को रोकने के लिए तत्काल गेट लगाने के दिए निर्देशबालोद,। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम परसोदा पहुँचकर सेमरिया नाला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी योजना अंतर्गत नवनिर्मित स्टाॅप डेम कम रपटा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी योजना के सहायक परियोजना अधिकारी श्री ओमप्रकाश साहू से इस स्टाॅप डेम कम रपटा से परसोदा गांव को मिलने वाली सिंचाई एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। सहायक परियोजना अधिकारी श्री साहू ने बताया कि इस स्टाॅप डेम कम रपटा के निर्माण होेने से ग्राम परसोदा के लगभग 100 किसानों को सिंचाई हेतु पानी मिल रहा है। इसके अलावा गांव के किसानों को अपने खेतों तक बिना किसी अवरोध के आवागमन की सुविधा मिल रही है। श्री चन्द्रवाल ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों को इस स्टाॅप डेम कम रपटा में पानी के बहाव को रोकने हेतु तत्काल गेट लगाने के भी निर्देश दिए।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से युवोदय वॉलंटियर सदस्यों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन विगत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना चौहान आरसीएच नोडल एवं यामिनी लहरे के द्वारा इस कार्यशाला में मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में गर्भावस्था के दौरान आहार गर्भवती महिलाओं के लिए पोषणयुक्त आहार की जानकारी दी गई। प्रसव पश्चात देखभाल प्रसव के बाद महिलाओं और नवजात शिशु की देखभाल के तरीके बताये गये। हाईरिस्क गर्भावस्था एवं खतरे के लक्षण जोखिमपूर्ण गर्भावस्था की पहचान और उससे बचाव एनीमिया की रोकथाम और उपचार के उपाय बताये। परिवार नियोजन परामर्श परिवार नियोजन से जुड़ी जानकारी और जागरूकता। टीकाकरण नवजात और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की महत्ता। स्तनपान नवजात के लिए स्तनपान का महत्व और सही तरीके। नवजात शिशु की देखभाल एवं खतरे के लक्षण नवजात शिशु की स्वास्थ्य देखभाल और संभावित जोखिम। मासिक धर्म स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वच्छता महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए मासिक धर्म स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी गई।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवोदय वॉलंटियर्स को मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज्ञान प्रदान करना और उन्हें सक्षम बनाना है ताकि वे समुदाय में जागरूकता फैलाने और इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में योगदान दे सकें। इस आयोजन में मुख्य रूप से युवोदय जिला समन्वयक शशांक शर्मा, सनसाइन हायर सेकेंडरी स्कूल एवं आदर्श कन्या विद्यालय से टीचर एवं छात्राएं एवं अलग . अलग महाविद्यालय के युवोदय बालिका स्वयंसेवकों की टीम उपस्थित रही।
-
दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देश के परिपालन में सहायक आयुक्त आबकारी श्री सीआर साहू के मार्गदर्शन में विगत रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा वृत-दुर्ग आन्तरिक उत्तर में अवैध शराब के परिवहन/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर ग्राम चिखली थाना जेवरासिरसा में कुल 34 बोतल/22.9 लीटर मदिरा 04 बोतल फॉर सेल इन एमपी ओनली मदिरा को एक सफेद रंग की इंडिका विस्टा कार मंे परिवहन करते हुये कार सहित जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में कार चालक जशपाल सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है। वृत्त प्रभारी श्री हरीश पटेल (आबकारी उप निरीक्षक) के द्वारा इस प्रकरण की विवेचना की जा रही है। इस प्रकरण मे आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती गीतांजली तारम, श्री भूपेंद्र नेताम तथा आबकारी आरक्षक श्री कुलदीप यादव, ड्राइवर श्री नोहर साहू का विशेष योगदान रहा।
- -अब नहीं होती है टपकती छत की चिंता, पक्के मकान में सुरक्षित है हरीप्रसाद का परिवारदुर्ग / प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से लाखों लोगों को पक्के मकान मिल रहे हैं। सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना कई गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित हुई है। एक ऐसा ही परिवार है हितग्राही हरीप्रसाद साहू का। दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पुरदा के निवासी हरीप्रसाद साहू पिता श्री हृदय राम साहू ग्राम का परिवार आर्थिक स्थिती ठीक नहीं होने के कारण पक्का मकान बनाने में असमर्थ था। उनका घर झोपडीनुमा कच्चा दीवार, खपरैल वाला था। हरीप्रसाद बताते है कच्चे घर में बरसात के दिनों में रहना दुखद था। कच्चा मकान होने के कारण बारिश का पानी घर में भर जाता था, पूरी रात जाग कर गुजारनी पड़ती थी। पक्का घर बनाने का मेरा सपना था, लेकिन यह सपना कैसे पूरा होगा मै नहीं जानता था। तब मुझे ग्राम पंचायत से शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रा.) के बारे में पता चला। योजना अंतर्गत प्रदाय की गई राशि से मेरा पक्का घर बनकर तैयार हो गया है। मैं और मेरा पूरा परिवार आज प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत निर्मित मकान में सुखपूर्वक निवास कर रहे है। अब टपकती छत की जनता नहीं है, न ही बरसात के दिनों में हमें जागना पड़ता है। उन्होंने कहा मैं इस योजना के लिए शासन का आभारी हूँ, जिसके कारण मुझ गरीब को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिला।
- -स्वशासी समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णयबिलासपुर /संभागायुक्त डॉ. महादेव कावरे की अध्यक्षता में आज यहां कमिश्नर कार्यालय में छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की स्वशासी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिम्स अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने संबंधी अनेक प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, डिप्टी कमिश्नर डॉ. स्मृति तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी, सिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय डॉ. बी.पी. सिंह, रेडियोलॉजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. अर्चना सिंह, प्राध्यापक पीसीएम डॉ. हेमलता ठाकुर, विभागाध्यक्ष दंत रोग डॉ. बी.पी. कश्यप, डॉ. मनोज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।बैठक में संस्थान की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय व्यवस्थागत मुद्दों पर चर्चा कर सुविधाएं विकसित करने के लिए अनेक प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार संस्थान में रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुए रेडियोडायग्नोसिस विभाग को रायपुर चिकित्सा महाविद्यालय से टेलीरेडियोलॉजी के माध्यम से रिपोर्टिग कार्य प्रारंभ करने, सुपर स्पेशलिटी सिम्स कोनी में कार्यालयीन उपकरण, फर्नीचर और स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के स्मार्ट क्लास के लिए 14.92 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं सिम्स अस्पताल की विभिन्न शाखाओं हेतु कार्यालयीन फर्नीचर और उपकरण, भर्ती मरीज जो इलाज के दौरान आयुष्मान पंजीयन कराने काउंटर में पहुँचने में असक्षम हो उन तक आयुष्मान मित्र स्वयं पहुंचकर मरीज का पंजीयन कर सके इसके लिए लैपटॉप क्रय करने कुल प्रस्तावित राशि 23.85 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
- -हितग्राहियों को सौंपेंगे खुशियों की चाबीरायपुर । केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग के नगपुरा में कल सुबह 11 बजे से आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे। इस दौरान रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री का वितरण, उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को पुरुस्कृत, व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि, स्वच्छाग्राही स्वच्छता समूह का सम्मान एवं स्वच्छता किट का वितरण, समूहों को बैंक लिंकेज एवं डेमो चेक वितरण, ड्रोन दीदीयों को प्रशस्ति पत्र वितरण, लखपती दीदी को प्रशस्ति पत्र और स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विशिष्ट अतिथि वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव सिंह, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर, विधायक दुर्ग शहरी श्री गजेन्द्र यादव, विधायक अहिवारा श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक वैशाली नगर श्री रिकेश सेन, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू शामिल होंगे।
- रायपुर । राजधानी रायपुर में मोवा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर विद्यमान डामरीकृत सतह को उखाड़कर नया डामरीकरण मरम्मत का कार्य विगत 3 जनवरी 2025 से प्रारंभ किया गया था। कार्य जल्द पूर्ण करने और यातायात के दबाव के कारण रात्रि 3-4 बजे तक डामरीकरण किया जा रहा था। आज सुबह देखने में आया कि डामर से कुछ जगह गिट्टी निकल रही है जो कि डामर का मटेरियल अधिक गरम होने के कारण है। यह कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। ओवरब्रिज के जिस हिस्से में डामर से गिट्टी निकल रही है, वहां के डामर को उखाड़ कर पुनः कार्य कराया जाएगा। ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का भुगतान कार्य की गुणवत्ता के पूर्ण परीक्षण के उपरांत किया जाएगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के नागरिकों को 10 जनवरी विश्व हिन्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक समाज की आत्मा होती है, जो उसकी पहचान और संस्कृति को प्रदर्शित करती है।राष्ट्रभाषा हिन्दी से पूरी दुनिया में हमारी पहचान कायम होती है। यह हमें एकता के सूत्र में पिरोए रखती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के गौरव की कहानियां और संस्मरण बताएं और हिन्दी के प्रति रूचि विकसित करें। हिन्दी को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करें, जिससे हिन्दी अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में लोकप्रिय बन सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस लोगों को हिन्दी के महत्व के प्रति न सिर्फ जागरूक करता है बल्कि हमारी भाषा और संस्कृति से जुड़ने और उसे सहेजने का विशेष अवसर भी देता है।
- -योजना के लिए 202.84 करोड़ रुपए मंजूर-लोरमी, मुंगेली, तखतपुर की बरसों पुरानी मांग होगी पूरी, 17 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ-छत्तीसगढ़ की पहली योजना जिसमें तीन नगरीय निकायों को मिलेगा पेयजल-लोरमी, मुंगेली और तखतपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगी योजना - उप मुख्यमंत्री श्री अरुण सावरायपुर । मिशन अमृत 2.0 के तहत तीन शहरों लोरमी, मुंगेली और तखतपुर में पेयजल के लिए खुड़िया जलाशय का पानी पहुंचाया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने इसके लिए 202 करोड़ 84 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। यह छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी योजना होगी जिसमें एक साथ तीन नगरीय निकायों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। तीनों शहरों के कुल 17 हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर क्षेत्रवासियों की यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। उनके निर्देश पर लोरमी, मुंगेली और तखतपुर के लिए रॉ-वाटर तथा लोरमी शहर के लिए जल शोधन एवं वितरण व्यवस्था के लिए सुडा ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत इस योजना की मंजूरी दी है। इस योजना से लोरमी नगर पालिका के नागरिकों को 24x7 शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। योजना को साकार करने पूरे नगर में विस्तृत एवं वृहद सर्वे जलप्रदाय सर्वे विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा किया गया है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि लोरमी, मुंगेली और तखतपुर के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी कि उनके शहर के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस योजना से उनकी बरसों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। शुद्ध पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसे उपलब्ध कराना नगरीय निकायों का दायित्व भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना मिशन अमृत 2.0 के तहत यह योजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह योजना लोरमी नगर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही मुंगेली और तखतपुर में भी इससे पेयजल आपूर्ति की समस्या खत्म हो जाएगी।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने योजना के बारे में बताया कि खुड़िया जलाशय से लोरमी, मुंगेली और तखतपुर को रॉ-वाटर देने के लिए 75 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। लोरमी में पेयजल आर्वधन के लिए 8.5 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र स्थापित किया जाएगा। लोरमी शहर में शुद्ध पेयजल प्रदान करने के लिए आठ किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए 80 किलोमीटर वितरण लाइन भी बिछाई जाएगी। योजना के तहत तीन नए उच्च स्तरीय जलागार का भी निर्माण किया जाएगा।लोरमी, मुंगेली और तखतपुर शहर में पानी पहुंचाने के लिए लोरमी विकासखंड के खुड़िया जलाशय से पंप के द्वारा पानी जलाशय से तीन किलोमीटर दूर कारीडोंगरी लाया जाएगा, जहां निर्मित जलागार में जल को एकत्रित किया जाएगा। जलागार से पानी गुरूत्वाकर्षण पद्धति (ग्रेविटी सिस्टम) से कुल 70 किलोमीटर की दूरी तय कर लोरमी, मुंगेली और तखतपुर पहुंचेगा, जहां से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इस पद्धति में किसी भी प्रकार की मशीनरी का उपयोग नहीं किया जाएगा। इससे मशीनों एवं अन्य यंत्रों की खरीदी, बिजली बिल एवं मशीनों के रखरखाव पर होने वाला व्यय बचेगा। तीनों शहरों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक स्कॉडा पद्धति से पेयजल व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जाएगी।
- -कैंसर के इलाज में कर्ज बोझ तले दबा था राम प्यारे का जीवन, दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार-दीनदयाल को कैंसर के उपचार के लिए अब नहीं करना पड़ता मीलों का सफर, मिल रहा निःशुल्क उपचाररायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है । मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से राज्य के मरीजों का विश्वास सरकारी अस्पतालों के प्रति मजबूत हुआ है। जशपुर के रामप्यारे और दीनदयाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपनी कहानी बयान कर रहे हैं।राम प्यारे को दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचारकैंसर का उपचार कराने में मेरी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गयी घर बेचने तक की नौबत आ गयी, ऐसे में जिला अस्पताल का दीर्घायु वार्ड मेरे लिए संकटमोचक बना जहां मुझे निःशुल्क उपचार के साथ दवाइयां भी मिल रहीं हैं। ये कहना है राजापारा निवासी 60 वर्षीय रामप्यारे राम का। राम प्यारे शासकीय मॉडल स्कूल में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं। कई सालों से उनके पेट में दर्द एवं जलन की शिकायत थी। प्रारम्भ में जब राम प्यारे ने अम्बिकापुर में निजी अस्पताल में जांच कराई तो पेट में अल्सर होने की बात कह कर चिकित्सकों ने ईलाज प्रारम्भ किया। दो साल तक उपचार होने के बाद आराम ना मिलने पर उन्होंने रायपुर के निजी अस्पताल में अपने ईलाज कराया। जांच में पता चला कि उन्हें अमाशय का कैंसर है। वहां से दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका एक साल तक उपचार चला। इस ईलाज में उनकी घर की सारी जमा पूँजी खत्म हो गयी। स्थिति ऐसी बनी कि उन्हें अपना घर बेचने तक की नौबत आ गयी थी। वे कर्ज के बोझ तले दबते चले गए। बच्चों ने जहां से बन पड़ा कर्ज लेकर ईलाज कराने की कोशिश की।ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल में निःशुल्क उपचार के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने यहां पर अपना उपचार कराना प्रारम्भ किया। अब उन्हें ईलाज के लिए बार बार रायपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। राम प्यारे बताते हैं कि उनके ईलाज में प्रति माह 90 हज़ार से 1 लाख तक हो जाते थे। ऊपर से आने जाने और अन्य खर्चें अलग से करना पड़ता था। यहां पर उपचार निःशुल्क हो जाता है और कहीं जाने के खर्च की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं शासन का धन्यवाद दिया।दीनदयाल की परेशानी में आशा की राह बना दीर्घायु वार्डकांसाबेल के कैंसर पीड़ित मरीज दीनदयाल यादव ने बताया कि उन्हें सितम्बर 2023 से कई शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पहले जब जांच कराई तो हैड्रोसिल की समस्या का पहचान कर उसका ईलाज किया गया। पर शारीरिक व्याधि फिर भी बढ़ती रही पेट में सूजन हो गया। एक दिन वे घर पर काम करते हुए बेहोश हो गए तो 2-3 दिनों तक बेहोशी की हालत में कुनकुरी में ईलाज चलता रहा। जहां बीमारी का ज्ञान ना होने पर अम्बिकापुर में भी जांच हुई तो चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रायपुर जाने की सलाह दी। जहां पर चिकित्सकों की जांच में किडनी का कैंसर होने की बात सामने आई।घर में राजमिस्त्री का कार्य कर पूरे घर की जिम्मेदारी अपने ऊपर उठाने वाले दीनदयाल की इस हालत से पूरे परिवार में डर का माहौल फैल गया था, पर डॉक्टरों ने समझाया की उन्हें आर्थिक बोझ ना हो इसके लिए वे अपने जिले में ही इसका उपचार करा सकते हैं। जब वे जशपुर आये तो दीर्घायु वार्ड में उनका निःशुल्क उपचार आयुष्मान कार्ड योजना द्वारा प्रारम्भ हुआ। दीनदयाल का जहां बिस्तर से उठना बोलना भी दूभर हो गया था। अब धीरे-धीरे वह ठीक होने लगे हैं वे अब खुद उठ कर बैठने की अवस्था में आ गए हैं। इसके लिए दीनदयाल एवं उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी धन्यवाद दिया।
-
-विष्णु के सुशासन में मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा लगातार विस्तार
-वार्ड में भर्ती मरीजों के ब्लड सैम्पल को वार्ड बॉय लेकर जाएगा पैथोलॉजी लैब, रिपोर्ट कलेक्ट कर सीधे पहुंचायेगा वार्डों में-मरीज के परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत, अटेंडर को ब्लड सैंपल लेकर नहीं जाना पड़ेगा पैथोलॉजी लैबरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज के परिजनों को खून की जांच कराने के लिए सैंपल लेकर पैथोलॉजी लैब नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में भर्ती अंतः रोगी मरीजों के लिए प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। अब वार्ड में भर्ती सभी मरीजों के पैथोलॉजिकल जांच के लिए उनका ब्लड सैंपल वार्ड में एकत्रित कर वार्ड बॉय द्वारा पैथोलैब तक पहुंचाया जाएगा और जांच पश्चात् ब्लड रिपोर्ट एकत्रित करके उसे संबंधित वार्ड में ऑन ड्यूटी नर्स को दिया जाएगा। अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मेडिसिन मेल वार्ड क्र. 8 एवं 9 तथा मेडिसिन फीमेल वार्ड क्रं. 10 एवं 11 में भर्ती मरीजों के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। धीरे-धीरे सभी वार्डों में सैंपल कलेक्शन सिस्टम की यह व्यवस्था लागू हो जाने के बाद मरीजों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी और उनके अटेंडर को भी जांच के लिए ब्लड सैंपल को लेकर पैथोलॉजी लैब तक नहीं जाना पड़ेगा। रिपोर्ट भी उनको समय पर मिल जायेगा।विदित हो कि 1340 बेड के अम्बेडकर अस्पताल में रोजाना 950 से भी अधिक मरीज भर्ती रहते हैं। वहीं प्रतिदिन लगभग 260 नये मरीज अतः रोगी विभाग (आईपीडी) में भर्ती होते है। यहाँ विभिन्न विभागों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में आने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन लगभग दो से ढाई हजार रहती है। ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए सप्ताह के सातों दिन चौबीस घंटे खून जांच एवं रेडियोलॉजी जांच की व्यवस्था रहती है। - -कुरा नगर पंचायत में हटाया गया अतिक्रमण-राजस्व व नगर पंचायत की टीम ने की संयुक्त कार्रवाईरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा धरसींवा तहसील के कुरा नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।टीम ने नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर स्थित गार्डन के सामने अतिक्रमण को हटा दिया, जिससे यातायात के मार्ग में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र के सामने भी अतिक्रमण हटाया गया, जिससे बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया गया। इस अभियान से नगर पंचायत क्षेत्र में यातायात की सुगमता में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण को हटाया जा सके और नगर के विकास कार्यों में कोई रुकावट न हो। इस इस दौरान राजस्व विभाग और नगर पंचायत के कर्मचारियों उपस्थीत थे।

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)

.jpg)






.jpg)
.jpg)



.jpg)


.jpg)