- Home
- छत्तीसगढ़
- बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले वासियों से छत्तीसगढ़ राज्य के स्वर्णिम 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर रजत जयंती समारोह के अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 नवम्बर से 04 नवम्बर तक आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में शामिल होकर इस गरिमामय समारोह के महत्वपूर्ण पल का साक्षी बनने की अपील की है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले वासियों को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25वें वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में शामिल होकर रजत महोत्सव में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।
- -अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाकार विकास कार्यों का किया जाएगा प्रदर्शन, प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुतिबालोद ।छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 से 04 नवंबर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया था। जिसे अपरिहार्य कारणों से संसोधित कर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है। जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी सदस्य एवं नगर पालिका परिषद बालोद के पार्षदगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाकार विकास कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही राज्योत्सव सांध्य कालीन बेला के अवसर पर रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
- -तीन दिवसीय आयोजन के दौरान होंगे नैनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रम-विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई जाएगी विकास कार्यों की प्रदर्शनीबालोद । जिला प्रशासन बालोद द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 से 04 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह के भव्य एवं गरिमामय आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यों की निरंतर माॅनिटरिंग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन अतिथि सत्कार एवं मंचीय कार्यक्रमों के पश्चात् लोक कलाकारों एवं जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के द्वारा नैनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के द्वारा रविवार 02 नवंबर को शाम 05 बजे किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन के पश्चात् अतिथियों का उद्बोधन संपन्न होगा। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रारंभ किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कलंगपुर के नवचेतना फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा पहले दिन के आयोजन में सर्वप्रथम प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात् जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली के विद्यार्थियों के द्वारा बस्तर के जनजातियों के रीति-रिवाजों पर आधारित बस्तर दर्शन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात् डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम तुमड़ीसुर आदिवासी नृत्य दल के कलाकारों के द्वारा रैला नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंत में गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पेंड्री के जवारा गु्रप लोक कलाकारों के द्वारा ददरिया गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों के द्वारा अपने-अपने विभागों के पण्डालों में विकास कार्यों पर आधारित विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
-
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवा रायपुर में शांति शिखर - ध्यान केंद्र के उद्घाटन पर ब्रह्माकुमारीज़ को संबोधित किया
-राज्यों के विकास से राष्ट्र की प्रगति को बढ़ावा मिलने वाले मार्गदर्शक सिद्धांत से प्रेरित होकर हम एक विकसित भारत के निर्माण के मिशन में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं: नरेन्द्र मोदी-हम प्रत्येक जीव में परमात्मा को देखते हैं, हम स्वयं में अनंत को देखते हैं; यहां प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान एक संस्कारपूर्ण आह्वान के साथ संपन्न होता है जो विश्व के कल्याण और सभी जीवों के बीच सद्भावना का आह्वान है: प्रधानमंत्री-जब भी दुनिया में कहीं भी कोई संकट या आपदा आती है, तो भारत एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में मदद के लिए आगे आता है, प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में कार्य करता है: श्री नरेन्द्र मोदीनवा रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान के आधुनिक केंद्र "शांति शिखर" के उद्घाटन के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन बहुत ही विशेष है क्योंकि छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड और उत्तराखंड ने भी अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि देश भर के कई अन्य राज्य आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। श्री मोदी ने इन सभी राज्यों के निवासियों को उनके स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ज़ोर देकर कहा, "राज्यों के विकास से राष्ट्र की प्रगति को बढ़ावा मिलने वाले मार्गदर्शक सिद्धांत से प्रेरित होकर हम एक विकसित भारत के निर्माण के मिशन में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।"प्रधानमंत्री ने भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में ब्रह्माकुमारीज़ जैसी संस्थाओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि कई दशकों तक ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से जुड़े रहना उनके लिए सौभाग्य की बात रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस आध्यात्मिक आंदोलन को एक वटवृक्ष की तरह विकसित होते देखा है। श्री मोदी ने 2011 में अहमदाबाद में आयोजित 'फ्यूचर ऑफ़ पावर' कार्यक्रम, 2012 में संस्था की 75वीं वर्षगांठ और 2013 में प्रयागराज कार्यक्रम को याद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली आने के बाद भी चाहे वह आज़ादी का अमृत महोत्सव से जुड़ा अभियान हो, स्वच्छ भारत अभियान हो, या जल जन अभियान से जुड़ने का अवसर हो, जब भी उन्होंने उनसे बातचीत की है तो लगातार उनके प्रयासों की गंभीरता और समर्पण को देखा है।श्री मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के साथ अपने गहरे व्यक्तिगत जुड़ाव का ज़िक्र करते हुए दादी जानकी के स्नेह और राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी के मार्गदर्शन को अपने जीवन की अनमोल स्मृति बताया। उन्होंने कहा कि वे 'शांति शिखर - एक शांतिपूर्ण विश्व अकादमी' की अवधारणा में उनके विचारों को साकार होते हुए देख रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि आने वाले समय में यह संस्था वैश्विक शांति की दिशा में सार्थक प्रयासों का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए उपस्थित सभी लोगों और देश-विदेश में ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं।श्री मोदी ने एक पारंपरिक कहावत का जिक्र करते हुए समझाया कि आचरण ही धर्म, तप और ज्ञान का सर्वोच्च रूप है और सदाचार से कुछ भी अप्राप्य नहीं है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सच्चा परिवर्तन तब होता है जब शब्दों को कर्म में रूपांतरित किया जाता है और यही ब्रह्माकुमारी संस्था की आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यहाँ की प्रत्येक बहन कठोर तपस्या और आध्यात्मिक अनुशासन से गुज़रती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संस्था की पहचान ही विश्व और ब्रह्मांड में शांति की प्रार्थना से जुड़ी है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि ब्रह्माकुमारीज़ का पहला आह्वान "ॐ शांति" है - जहाँ 'ॐ' ब्रह्म और संपूर्ण ब्रह्मांड का प्रतीक है और 'शांति' शांति की आकांक्षा का प्रतीक है। यही कारण है कि ब्रह्माकुमारीज़ के विचार प्रत्येक व्यक्ति की आंतरिक चेतना पर इतना गहरा प्रभाव डालते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा, "विश्व शांति की अवधारणा भारत के मूल चिंतन और आध्यात्मिक चेतना का अभिन्न अंग है।" उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो प्रत्येक जीव में दिव्यता और स्वयं में अनंतता का दर्शन करता है। भारत में प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान विश्व कल्याण और सभी जीवों के बीच सद्भावना की कामना के साथ संपन्न होता है। श्री मोदी ने कहा कि ऐसी उदार सोच और आस्था एवं विश्व कल्याण की भावना का सहज संगम भारत के सभ्यतागत चरित्र का अभिन्न अंग है। भारतीय अध्यात्म न केवल शांति का पाठ पढ़ाता है, बल्कि हर कदम पर शांति का मार्ग भी दिखाता है। उन्होंने कहा कि संयम से आत्म-ज्ञान, आत्म-ज्ञान से आत्म-साक्षात्कार और आत्म-साक्षात्कार से आंतरिक शांति प्राप्त होती है। इस मार्ग पर चलकर शांति शिखर अकादमी के साधक वैश्विक शांति के माध्यम बनेंगे।श्री मोदी ने वैश्विक शांति के मिशन में विचारों की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि व्यावहारिक नीतियों और प्रयासों के साथ-साथ भारत इस दिशा में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयासरत है। प्रधानमंत्री ने कहा, "जब भी दुनिया में कहीं भी कोई संकट या आपदा आती है तो भारत एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में मदद के लिए आगे आता है और इस तरह की स्थितियों में सबसे पहले प्रतिक्रिया देता है।"श्री मोदी ने कहा कि आज की पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच भारत दुनिया भर में प्रकृति संरक्षण के लिए एक अग्रणी आवाज़ बनकर उभरा है। श्री मोदी ने प्रकृति प्रदत्त संसाधनों के संरक्षण और उन्हें समृद्ध करने के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह तभी संभव है जब हम प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर रहना सीखें। हमारे शास्त्रों और सृष्टिकर्ता ने हमें यही सिखाया है। उन्होंने कहा कि हम नदियों को माँ मानते हैं, जल को ईश्वर मानते हैं और वृक्षों में ईश्वर का स्वरूप देखते हैं। यही भावना प्रकृति और उसके संसाधनों के उपयोग का मार्गदर्शन करती है—केवल दोहन के इरादे से नहीं, बल्कि वापस देने की भावना से। जीवन का यह तरीका दुनिया को एक सुरक्षित भविष्य का विश्वसनीय मार्ग प्रदान कर सकता है।प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत पहले से ही भविष्य के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझ रहा है और उन्हें निभा रहा है। उन्होंने 'एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड' जैसी पहलों और भारत के 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया तेज़ी से इन विचारों से जुड़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने भू-राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर पूरी मानवता के लिए मिशन लाइफ़ की शुरुआत की है।प्रधानमंत्री ने समाज को निरंतर सशक्त बनाने में ब्रह्माकुमारीज़ जैसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शांति शिखर जैसी संस्थाएं भारत के प्रयासों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी और इस संस्था से निकलने वाली ऊर्जा देश और दुनिया भर के लाखों लोगों को वैश्विक शांति के विचार से जोड़ेगी। श्री मोदी ने अपने भाषण के समापन पर एक बार फिर शांति शिखर - शांतिपूर्ण विश्व अकादमी की स्थापना पर सभी को बधाई दी।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमन डेका, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। - -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती उत्सव में उत्साह, उमंग और संकल्पों की ऊर्जा के साथ भाग लेने के लिए जनता-जनार्दन का आभार मानारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव में उत्साह, उमंग और संकल्पों की ऊर्जा के साथ भाग लेने के लिए प्रदेश की जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त कर राज्योत्सव की बधाई दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्योत्सव का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों का सम्मान बढ़ाया। छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा स्वर्णिम संकल्पों की पूर्ति की साक्षी बने और 2047 तक छत्तीसगढ़ विकसित राज्य के रूप में स्थापित हो, इस प्रतिबद्धता के साथ हम सबको कदम-से-कदम मिलाकर चलना होगा। श्री देव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की छत्तीसगढ़ के प्रति आत्मीयता के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ रजत उत्सव में प्रधानमंत्री के व्यक्त विचारों के आलोक में समर्पण और निष्ठा के साथ विकास के मार्ग पर हम सब आगे बढ़ेंगे। श्री देव ने राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटलजी की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि अटल जी की आकांक्षाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में अंतिम पंक्ति के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 'हमने बनाया है, हम ही सँवारेंगे' के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।
- -हल्दी और कुमकुम से हाथा ने देकर परिवार की बेटी ने समृद्धि की कामना की* नाथूराम सेन परिवार ने तीन पीढ़ियों ने भारतीय संस्कृति और परंपरा के साथ किया पक्के मकान में प्रवेश** नाथूराम जी के नाती वासु ,कोमल और चेतन ने पक्के मकान के लिए “थैंक यू मोदी जी” कह कर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया* कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने लवनबंद नाथूराम सेन ,दौलत राम निराला और संतराम साहू के परिवार को घर की चाबी सौंपी* राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम आवास योजना के तहत जिले के 20 हज़ार से अधिक हितग्राहियों ने गृह प्रवेश कियाबलौदाबाज़ार-भाटापारा ।राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम आवास योजना के तहत जिले के 20 हज़ार से अधिक हितग्राहियों ने गृह प्रवेश किया। कलेक्टर श्री दीपक सोनी और सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल इस अवसर पर ग्राम लवनबंद पहुंचे और तीन हितग्राहियों नाथूराम सेन,संतुराम साहू और दौलत राम निराला को उनके पक्के मकान की चाबी सौंप कर पारंपरिक विधि विधान और रिबन काटकर गृह प्रवेश करवाया। श्री सोनी ने उन्हें मिठाई और उपहार भी भेंट किए।तीनों परिवार और ग्रामीण कलेक्टर श्री सोनी को अपने बीच पाकर काफ़ी उत्साहित नज़र आए।इस अवसर पर नाथूराम सेन के परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ गृह प्रवेश किया। भारतीय परम्परा के अनुसार हाथा देकर उनकी बेटी ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की ।सेन परिवार में सास-बहू की जोड़ी श्रीमती प्यारी और श्रीमती पूर्णिमा सेन ने नव वधुओं की तरह कुम-कुम वाले पैरों के साथ अपने नए पक्के मकान में प्रवेश किया। परिवार के मुखिया नाथूराम सेन बताते है कि पक्का मकान बन जाने से पूरा परिवार खुश है।मकान बनाने में प्रधानमंत्री आवास योजना से बहुत मदद मिली । उन्होंने मकान निर्माण के लिए कुछ अपनी जमा पूंजी भी लगाई और परिवार की ज़रूरत के हिसाब से 4 कमरों का मकान बनाया। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्यारी सेन ने बताया कि कच्चे मकान में बहुत दिक्कतें थी बारिश में छत टपकती थी ,बंदर बार-बार नुकसान करते थे।अब पक्का मकान बन जाने से सारी परेशानी दूर हो गई।परिवार की वधू श्रीमती पूर्णिमा सेन ने बताया कि ख़ुद का पक्का मकान पाकर पूरा परिवार ख़ुश है।मकान में शौचालय का भी निर्माण करवाया गया है जिससे बहुत सुविधा हो गई है। नाथूराम और प्यारी सेन के नाती वासु ,कोमल और चेतन ने पक्के मकान के लिए “थैंक यू मोदी जी” कह कर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।आज श्रीमती बेन बाई निराला ने गुरु घासी दास जी की आरती कर गृहप्रवेश किया। आज बुजुर्ग संतुराम साहू ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ गृह प्रवेश किया।कलेक्टर श्री सोनी और सीईओ जिला पंचायत सुश्री अग्रवाल ने उन्हें मकान की चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पक्के मकान के लिए धन्यवाद दिया।इस दौरान गाँव के सरपंच ,जनपद सीईओ बलौदाबाज़ार ,नायब तहसीलदार सहित आवास मित्र और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
- बलौदाबाज़ार-भाटापारा । राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने छत्तीसगढ़ महतारी, महात्मा गांधी, शहीद वीर नारायण सिंह और बाबा साहेब आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करके उनका नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी के चरणों पर पुष्प अर्पित कर जिले वासियों की खुशहाली की कामना की।श्री सोनी ने इस अवसर पर समस्त जिला वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।इस अवसर पर आशा व्यक्त की है कि बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिला विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। साथ ही उन्होंने अपील की है कि सभी नागरिक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में ज़रूर शामिल हों ।उन्होंने कहा अपने जिले को अपने परिवेश को स्वच्छ और सुंदर बनाये रखें यह भी एक तरह से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा है।इस अवसर पर जिला प्रशासन में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- - बलौदाबाजार जिले से पहली बार पुरस्कार क़े लिये चयनित होने पर किसान उत्साहितबलौदाबाजार / राज्य स्थापना के पश्चात वर्ष 2025-2026 में प्रथम बार जिले के कृषक का राज्य स्तरीय कृषक अलंकरण डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।प्राप्त जानकारी क़े अनुसार विकासखंड पलारी क़े ग्राम ग्राम मुसुवाडीह निवासी कृषक वामन टिकरिहा द्वारा कुल 18.500 हे. रकबे में खेती की जाती है, जिसमें कृषि के क्षेत्र खरीफ में 9.496 है। रकबे में सुगंधित धान, देवभोग, जंवाफूल, एच एम टी, चिंटू एवं अन्य धान एवं रबी में गेहूँ 5.040 हे. चना 1.0 है, सरसो 1 हे. अलसी 2 हे. आदि फसलों की खेती की जाती है। उद्यानिकी क्षेत्र में 1 हे. रकबे में अमरूद, नीबु अदरक, जिमीकंद, आम, बेर, करौंदा, की खेती व्यवसायिक रूप से की जा रही है, विशेष रूप से बेर की 8 उन्नतशील किस्में अमरूद की 5 किस्में एवं करौदा 2 किस्में लगी हुई है। मछली पालन के क्षेत्र में 1 है. रकबे में स्वयं के तलाब में रोहू, कतला व अन्य मछलियों का पालन किया जाता है। पशुपालन क्षेत्र में 5 गाये, 10 बकरी, 10 बत्तख का पालन किया जा रहा है। जिसकी बाजार में विशेष मांग है। खेत के मेडों पर दलहन तिलहन फसल जैसे अरहर, तिल आदि की खेती भी की जाती है। अलसी का बीज उत्पादन के साथ उनके डंठलो से लिनेन रेशा निकाल कर कपडे निर्माण के लिये जिला बेमेतरा में विक्रय कर अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर रहे है। जैविक खेती मिशन योजनान्तर्गत निर्मित मॉ लक्ष्मी जैविक कृषक समुह के माध्यम से गौ आधारित प्राकृतिक खाद, जीवामृत, घनजीवामृत एवं कीटनाशक नीमास्त्र, ब्रम्हास्त्र एवं आग्नेयास्त्र घर पर ही तैयार कर स्वयं के द्वारा उपयोग किया जाता है, जिससे खेती में होने वाले कृषि लागत में कमी आती है, एवं पर्यावरण पर दुष्प्रभाव भी कम प्रभाव पड़ता है। प्रतिवर्ष रायपुर में फल एवं पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेकर बेर उत्पादन में प्रथम एवं द्वितीय पुरुस्कार एवं मिर्ची उत्पादन में द्वितीय पुरूस्कार प्राप्त किये है। राष्ट्रीय आम महोत्सव रायपुर में आम एवं आम से तैयार उत्पादो की प्रदर्शनी के साथ सहभागी रहते है।
- -ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ी में दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शासन की योजनाओं की जानकारी-कलेक्टर श्री सोनी की छत्तीसगढ़ी बातचीत से गदगद हुए ग्रामीण-कलेक्टर ने गांव के युवाओं और बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन कियाबलौदाबाज़ार । कलेक्टर श्री दीपक सोनी आज बलौदाबाज़ार जनपद के गाँव लवनबंद पहुंचे।पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश के बाद उन्होंने वहां बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया और राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। श्री सोनी के छत्तीसगढ़ी संवाद को सुनकर ग्रामीण गदगद हो गए। ग्रामीणों ने कहा -जब हमर कलेक्टर ह सुग्घर छत्तीसगढ़ी म गोठियाइस त मन प्रसन्न हो गे।इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी केंद्र और राज्य शासन मी योजनाओं का पूरा लाभ लें। जन कल्याणकारी योजनाएं आप सभी के लिए है इसलिए अपने गाँव के सरपंच,सचिव,पटवारी और रोजगार सहायको के संपर्क में रहें। उन्होंने इन सभी ज़मीनी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि गाँव में नियमित रूप से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते रहें।श्री सोनी ने इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया कि धान खरीदी के लिए एग्रिस्टेक में जिले के 1 लाख 62 हज़ार किसानों का पंजीयन हो चुका है।शेष किसान जल्द अपना पंजीयन करवा लें ताकि उनको धान बेचने में दिक्कत न हो।किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो समिति को अवगत करायें।उन्होंने कहा किसान भ्रमित न हों सभी पंजीकृत किसानों का वैध धान राज्य सरकार ख़रीदेगी। उन्होंने कहा कि बिचौलियों पर भी जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी इसलिए वो अवैध धान खपाने की न सोचें।श्री सोनी में ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 1 लाख 34 हज़ार से ज़्यादा किसानों को लाभ मिल रहा है जो प्रदेश में सबसे ज़्यादा है सबसे ज़्यादा हमारे जिले के किसानों ने पंजीयन कराया है।इस दौरान कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यह योजना आपके लिए बहुत लाभ दायक है सौर ऊर्जा के माध्यम से आप सभी को बिजली के बिल से मुक्ति मिलेगी और फ्री में बिजली मिलेगी और खपत से अधिक उत्पादन होने पर आप उसे बेचकर भी आय अर्जित कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 1 किलोवाट सिस्टम पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 और 3 किलोवाट या उससे अधिक पर ₹78,000 तक की सब्सिडी और छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की सब्सिडी के अलावा राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सब्सिडी, जैसे 1 किलोवाट पर ₹15,000 और 2 किलोवाट पर ₹30,000 दी जा रही है।श्री सोनी ने इस दौरान ग्रामीण युवाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर ग्राम सरपंच जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ,जनपद पंचायत सीईओ फ़क़ीर चंद पटेल नायब तहसीलदार श्री हमेश साहू आदि उपस्थित रहे।
-
बलौदाबाजार / वन परिक्षेत्र अधिकारी बलौदाबाजार श्री बसंत कुमार खांडेकर के नेतृत्व में संडी स्थित चंद्रिका वर्मा सॉ मिल में छापामार कार्रवाई की गई। वन विभाग को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई, जिसमें प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ियों का चिरान पाए जाने की पुष्टि हुई।कार्यवाही के दौरान सॉ मिल परिसर से साजा, मुढ़ी तथा बबूल प्रजातियों की लकड़ियाँ बरामद की गईं। उक्त लकड़ियाँ भारतीय काष्ठ चिरान अधिनियम, 1984 के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण क्रमांक 1968/17 दिनांक 30/10/2025 दर्ज करते हुए सॉ मिल को सील करने की कार्यवाही की गई।
इस कार्रवाई में मुख्य रूप से वनपाल उमाशंकर कैवर्त, वनरक्षक रजनीश वर्मा, वनरक्षक दिलेश्वर कंवर, वनरक्षक मनबोधन टंडन, वनरक्षक विजय ध्रुव, वनरक्षक पाटले, तथा वनकर्मी रितेश साहू, सूरज और किशोर की सक्रिय भूमिका रही। - -छत्तीसगढ़ के विधान सभा का नया भवन लोकतांत्रिक संस्थाओं को मज़बूत करने के सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है: लोकसभा अध्यक्ष-लोकसभा अध्यक्ष ने विधान सभा के नये भवन के उद्घाटन पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दीरायपुर /प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ विधान सभा के नए भवन का उद्घाटन किया, जो राज्य की लोकतांत्रिक यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस नवीन भवन का उद्घाटन समारोह राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया।लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने इस समारोह में भाग लिया और छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानमंडल ऐसी संस्थाएँ हैं जो विश्वास का साकार रूप हैं और नागरिकों की आस्था एवं आकांक्षाओं का प्रतीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन संस्थाओं में होने वाली चर्चाओं और विचार-विमर्श की गुणवत्ता ही लोकतंत्र की मज़बूती और शासन की सफलता का निर्धारण करती है।श्री बिरला ने विश्वास व्यक्त किया कि विधान सभा का नया भवन राज्य में समावेशी विकास और सुशासन को बढ़ावा देगा और आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के विज़न को साकार करने में योगदान देगा। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि नए भवन का उद्घाटन देश भर में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मज़बूत करने हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।विधान सभा का नया परिसर आधुनिक वास्तुकला के अनुसार डिज़ाइन किया गया है और उन्नत डिजिटल अवसंरचना सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। श्री बिरला ने कहा कि इससे विधायकों को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और नीति निर्माण एवं लोक कल्याण में अधिक प्रभावी ढंग से योगदान देने का अवसर मिलेगा।श्री बिरला ने गरिमा, संवाद और लोकतांत्रिक व्यवहार की उच्च परंपराओं को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा की प्रशंसा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए भवन में ये परंपराएँ और सुदृढ़ होंगी, और यह भवन लोकतांत्रिक आदर्शों का जीवंत केंद्र बनेगा एवं जनप्रतिनिधियों को समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संसद सदस्यगण, मंत्रीगण, विधायकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
-
न्यू रायपुर | प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि "मैंने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य गठन से पहले का दौर भी देखा है। बीते 25 साल में सफर का साक्षी भी रहा हूं। इसलिए इस गौरवशाली पल का हिस्सा बनना मेरे लिए भी अद्भुत अनुभूति है।"प्रधानमंत्री ने कहा, "25 साल की यात्रा हमने पूरी की है। 25 साल का कालखंड पूरा हुआ है। आज अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है..." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "25 साल पहले अटल जी की सरकार ने आपके सपनों का छत्तीसगढ़ आपको सौंपा था, साथ ही ये संकल्प भी लिया था कि छत्तीसगढ़ विकास की नई बुलंदी छूएगा। छत्तीसगढ़ आज विकास के पथ पर तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भी छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर और नया विधानसभा भवन मिला है। यहां आने से पहले भी मुझे आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण करने का अवसर मिला। इस मंच से भी लगभग 14 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं।"प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "वर्ष 2000 के बाद छत्तीसगढ़ में एक पूरी पीढ़ी बदल गई है, जिसने 2000 से पहले का दौर नहीं देखा। जब राज्य बना था, तब गांवों तक पहुंचना मुश्किल था। गांवों में सड़कें नहीं थीं। आज छत्तीसगढ़ के गांवों में सड़कों का जाल 40,000 किलोमीटर तक पहुंच गया है..."
- उत्तर बस्तर कांकेर/ छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित पर्यटक गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांकेर जिले के 08 प्रतिभागियों को शामिल किया गया है। उक्त प्रशिक्षण मध्यप्रदेश के आईआईटीटीएम ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाग लेने के लिए 08 सदस्यीय युवाओं के दल को आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन श्री हरेश मंडावी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त टीम में दिव्या ठाकुर, आशीष कश्यप, कपिल, राकेश कुमार शोरी, सुप्रिया राठौर, रमेश कुमार, लक्ष्मीकांत साहू, सलीम कुमार शामिल हैं।
- रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की ओर से सहायक अधीक्षक श्री विनोद सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने उन्हें भविष्य के लिए मंगलकामनाएं देते हुए सेवानिवृत्ति उपादान की समस्त राशि का चेक प्रदान किया।श्री विनोद सिंह के समस्त उपादान का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने अपने 41 वर्ष की सेवा अवधि में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभाग को अपनी निष्ठा और परिश्रम से नई पहचान दी। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- रायपुर। नया रायपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागांव ( खपरी ) के पूर्व उपसरपंच व सरपंच रहे तथा नया रायपुर किसान कल्याण समिति के संरक्षक व ग्राम के बैगा 84 वर्षीय डेरहाराम पटेल का बीते कल शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया । वे देवनारायण , महावीर व अंगद के पिता थे । अंतिम संस्कार आज शनिवार को पूर्वाह्न नवागांव मुक्तिधाम में. किया गया ।
- रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति समर्पित छत्तीसगढ़ आज प्रगति के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि जो क्षेत्र कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे, वे अब विकास की दौड़ में अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के मेहनती और प्रतिभाशाली लोग अपनी लगन और उद्यमशीलता से ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर लिखा- 'छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएँ। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।'
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला के राजभवन आगमन पर उनका स्वागत किया । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला के राजभवन आगमन पर उनका स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।
- -छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और लोककल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में आकाशवाणी समाचार की भूमिका अत्यंत सराहनीय - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी, उसी दिन आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की शुरुआत ने छत्तीसगढ़ की जनभाषा और संवाद परंपरा को नई दिशा देने वाला अध्याय जोड़ा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आकाशवाणी समाचार ने इन 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के हर पड़ाव को अपनी आवाज दी है। प्रारंभ में हिंदी में शुरू हुआ यह बुलेटिन आज चार भाषा और बोलियों — हिंदी, छत्तीसगढ़ी, हल्बी और गोंडी — में समाचार और समसामयिक कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है। यह बहुभाषिक प्रसारण छत्तीसगढ़ की भाषाई विविधता और सांस्कृतिक अस्मिता को सम्मान देने का सशक्त उदाहरण है।उन्होंने कहा कि आकाशवाणी समाचार ने सदैव ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के अपने ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए, शहरी, ग्रामीण और जनजातीय इलाकों में लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और लोककल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में आकाशवाणी समाचार का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आकाशवाणी समाचार आने वाले वर्षों में भी अपनी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और लोकाभिमुख दृष्टिकोण के साथ जनसेवा के इस दायित्व को और अधिक सशक्त रूप से निभाता रहेगा।
- बलौदाबाज़ार । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली कि ’’राष्ट्र की एकता, अखंण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं’’। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
- बलौदाबाजार / रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जिला बलौदाबाजार -भाटापारा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव क़े मुख्य अतिथि होंगे। इस सबंध में राज्य शासन द्वारा परिपत्र जारी कर दिया गया है। मुख्य अतिथि द्वारा राज्योत्सव का शुभारंभ करने क़े साथ ही योजनाओं क़े तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरण एवं उपलब्धियों क़े लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।जिला स्तरीय राज्योत्सव 2 से 4 नवम्बर 2025 तक पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में आयोजित होग़ा। गरिमामय एवं भव्य आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। कलेक्टर दीपक सोनी ने सम्बंधित अधिकारियों को समय पर सभी तैयारी पूर्ण करने क़े निर्देश दिये हैं।
- -रिमझिम फुहारों क़े बीच जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों ने लगाई एकता की दौड़-देश की अखंडता और एकता की ली गई शपथबलौदाबाजार / भारत क़े प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार को 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी में जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और युवाओं ने रिमझिम फुहारों क़े बीच दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिये।नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित अम्बेडकर चौक से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर दौड़ को प्रारम्भ किया। दौड़ अम्बेडकर चौक से प्रारम्भ होकर पुलिस लाईन पर सम्पन्न हुआ। यहां आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री जैन ने उपस्थितों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत क़े प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्ल्भ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजित एकता दौड़ में सबकी सहभागिता रही। सरदार पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर देश की अखंडता और एकता को मजबूत किया। हमें उनके सन्देश को आत्मसात कर देश की एकता अखंडता एवं आपसी भाईचारा कायम रखना है। उन्होने वर्तमान में साइबर सुरक्षा, सड़क दुर्घटना की समस्या को गंभीर बताते हुए सावधानी बरतने एवं नियमों का पालन व लोगों को जागरूक करने कहा। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड क़े राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एसडीएम प्रकाश चंद्र कोरी, नरेश केशरवानी सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।
- रायपुर. शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बीरगांव रायपुर में विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा छ.ग. लोक सेवा आयोग, उच्च शिक्षा, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा कि तैयारी के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रातः 12 बजे से किया गया। इस कार्यक्रम में शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बीरगांव के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के 148 विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।इस कार्यक्रम विशेष रोजगार कार्यालय की उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम), कर्मचारी चयन आयोग, और उच्च शिक्षा के साथ सपनो को साकार करने के सूत्र विद्यार्थियों को बताए। इसी प्रकार डॉ. ओमप्रकाश साहू Professor & Deen Research ने "R&D for Innovation & Incubations and Global Carriar" for young Students विषय पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा एवं संयोजक डॉ मनोज कुमार जांगढ़े के साथ महाविद्यालय के अन्य सहायक प्राध्यापकगण शामिल हुए।
- -भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी किया श्री बिरला का अभिनंदनरायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, पूर्व सांसद दिनेश गांधी, पिंकी शिवराज शाह, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, आकाश विग सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।
- -प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के दंश से मुक्त कराकर प्रदेश में विकास और जनकल्याण की योजनाएँ धरातल पर साकार की जा रहीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष और राज्य उत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश की जनता जनार्दन की सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की शुभकामनाएँ दी है। श्री देव ने अपने संदेश में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए छत्तीसगढ़ से अटल जी के आत्मीय लगाव को प्रदेश के विकास की नींव और अनमोल धरोहर बताया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ 25 वर्ष का हो गया है और अब वह विकास के मार्ग पर तेज गति के साथ अग्रसर होने के लिए तत्पर है। अटल जी ने जिन आकांक्षाओं को संजोकर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया, उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है ताकि अंतिम पंक्ति के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति पूरी तरह विकास की मुख्यधारा से जुड़ाव अनुभव करे। श्री देव ने कहा कि राज्योत्सव के रजत जयंती वर्ष की मंगल बेला हमें अपनी प्रतिबद्धता की याद दिलाता है कि हमने बनाया है हम ही सवारेंगे। अटल नगर (नवा रायपुर) में नए विधानसभा भवन की लोकार्पण के साथ छत्तीसगढ़ के लिए यह दिन ऐतिहासिक होगा और यह विधानसभा भवन छत्तीसगढ़वासियों को अपने प्रदेश की सांस्कृतिक परंपरा, लोकतांत्रिक मूल्यों और महापुरुषों के आदर्शों का जीवंत प्रतीक सिद्ध होगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के पाँच दिवसीय आयोजन में पहुँच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का अभिनंदन करते हुए छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर उनका स्वागत किया और कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के दंश से मुक्त कराकर प्रदेश में विकास और जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर साकार कर रही है। इसका स्वाभाविक सुपरिणाम ही है कि आज प्रदेश के गाँव विकास की रोशनी में नहा रहे हैं, किसानों के खलिहान समृद्धि के प्रतीक बने हैं, महिलाएँ आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक सशक्तीकरण की ध्वजवाहक बनी हैं, युवाओं के सपनों को पंख लगे हैं। हम सभी के प्रयासों से छत्तीसगढ़ विकास के नित-नए प्रतिमान गढ़े और सन् 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ धरातल पर नजर आए, इसके लिए संकल्पित होने की यह बेला है।भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवन्त जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय सहित सभी पदाधिकारियों के साथ ही सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई देकर शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।
- 0- निराश्रित पशुओं के बेहतर प्रबंधन पर विचार-विमर्श0- 7 ग्रामों में गौधाम स्थापित करने भेजा गया प्रस्ताव0- हर ब्लॉक में 10-10 गौधाम बनाने लिए जा रहे आवेदनबिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश के निराश्रित, घुमन्तू तथा कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम अंतर्गत जब्त किए गए गौवंश पशुओं के संरक्षण, संवर्धन एवं विस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौधाम योजना स्वीकृत की गयी है। जिसके पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय गौधाम समिति में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त किये गये अध्यक्ष एवं सदस्यों के परिचयात्मक एवं जिले में गौधाम योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु कलेक्टर संजय अग्रवाल की उपस्थिति में गौधाम समिति की बैठक मंथन सभाकक्ष कलेक्टोरेट में आयोजित की गयी।जिला स्तरीय गौधाम समिति बिलासपुर में धीरेन्द्र दुबे को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सदस्य के रूप में ईतवारी धीवर, रामकृष्ण साहू, हरिशंकर यादव, नितिन पैकरा एवं रमाकांत पाण्डेय नियुक्त किये गये है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय समिति के अंतर्गत मस्तूरी के अध्यक्ष पूणेन्द्र शर्मा बाबा, तखतपुर में सोमनाथ पटेल, कोटा में मनोज कुमार यादव एवं बिल्हा में रितिक प्रजापति तथा प्रत्येक विकासखंड समिति में पांच सदस्य नियुक्त किये गये है। इनके साथ ही जिला स्तरीय समिति में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व आयुक्त नगर निगम पदेन सदस्य तथा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सदस्य सचिव बनाये गये हैं।बैठक में सर्वप्रथम संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें बिलासपुर द्वारा नव नियुक्त जिला समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे एवं राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैठक में जानकारी दी गयी कि जिले में प्रति विकासखंड राष्ट्रीय राज्यमार्ग के समीपस्थ 10 गोठानों का चयन गौधाम हेतु प्रस्तावित किया गया है, जिनमें से गोठानों के नाम परिवर्तन तथा आवश्यकतानुसार नये गोठानों का नाम संशोधन समिति की अनुशंसा के आधार पर किया जा सकता है। बिलासपुर जिले से अब तक कुल 07 ग्रामों में गौधाम स्थापना हेतु आवेदन छ.ग. राज्य गौसेवा आयोग रायपुर को स्वीकृति हेतु प्रेषित किये जा चुके है। इनमें शामिल ग्राम नेवरा, निरतू, सेवार, रहंगी, केसला, हरदीकला एवं सुकुलकारी से प्राप्त नवीन आवेदनों की स्वीकृति की कार्यवाही किये जाने हेतु बैठक में समिति द्वारा अनुमोदन किया गया।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला एवं विकासखंड स्तरीय समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी। उन्होंने टीम भावना से कार्य करते हुये जिले में गौधाम योजना के बेहतर क्रियान्यवन एवं निराश्रित पशुओं के समुचित व्यवस्थापन में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में गौधाम हेतु प्रस्ताव पारित हो चुके है, उन ग्रामों में आवेदक संस्थाओं एवं समूहों से आवेदन शीघ्र ही तैयार कराते हुये विकासखंड स्तरीय समिति के अनुशंसा सहित प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जिला समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे द्वारा जिले में निराश्रित पशुओं के समुचित व्यवस्थापन के संबंध में समीक्षा करते हुये नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत संचालित पशु आश्रय केन्द्रों की जानकारी चाही गयी, जिस पर शहरी गोठान मोपका एवं सिरगिट्टी में पशु व्यवस्थापन की जानकारी से अवगत कराया गया। अंत में विभाग के सहायक शल्य चिकित्सक डॉ. बी.पी.सोनी द्वारा समिति सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
















.jpg)










