- Home
- छत्तीसगढ़
- बालोद।, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के डौण्डीलोहारा के ग्राम बहेराभांठा में कृषक खेत पाठशाला का शुभारंभ किया गया। कृषक खेत पाठशाला का उद्देश्य कृषकों को सीधे फसल उत्पादन एवं फसल सुरक्षा की उन्नत विधियों तकनीक का कौशल प्रशिक्षण एवं अभ्यास के माध्यम से अवगत कराना है। जिससे कृषक फसल उत्पादन एवं सुरक्षा की उन्नत तकनीक अपना सके। उप संचालक कृषि श्री जी.एस. धुर्वे ने बताया कि पाठशाला में चना फसल की उन्नत व तकनीकी खेती सिखाने हेतु फ्रन्टलाईन डेमोस्ट्रेशन लगाकर फसल की क्रांतिक अवस्थाओं में 06 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि के जल स्तर बहुत नीचे जाने के कारण ग्रीष्मकालीन धान के बदले कम पानी लगने वाले फसलों जैसे चना, गेहूँ, तिवड़ा, सरसों, मूंग, उड़द आदि फसल लगाने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान फील्ड में चना फसल में बीजोपचार का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया। जिसमें चना बीज को ट्राईकोडर्मा एवं नैनो डी.ए.पी. से बीजोपचार किया गया। साथ ही फील्ड में सीड कम फर्टिलाईजर ड्रील मशीन से बीज बुआई करके कृषकों को प्रत्यक्ष प्रदर्शनी भी दिखाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर, सहायक संचालक कृषि श्री सूर्यनारायण ताम्रकार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी के अलावा ग्राम पंचायत बहेराभाठा के सरपंच, उप सरपंच एवं कृषकगण उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत 154 आवासो का नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में खुली लाटरी पद्वति से आवासो को आबंटित किया गया। आबंटन के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं उपस्थित रहे।निगम क्षेत्र में सूर्या विहार के 49 मकान, एनार स्टेट के 75 मकान, कृष्णा इंजिनियरिंग के 22 मकान, माॅडल के 7 मकान एवं रजत बिल्डर्स के 1 मकानों का आबंटन किया गया। मोर आस के 139 मकानो में से 4 भूतल एवं 135 सामान्य वर्ग को दिया गया। इसी प्रकार मोर चिन्हारी के 15 मकानो में से 1 भूतल एवं 14 सामान्य वर्ग को दिया गया। आवास आबंटन में 1 विकलांग एवं 4 वरिष्ठ हितग्राही को ग्राउंड फ्लोर का आवास आबंटन किया गया। कुल 154 मकानों में जो हितग्राही आज की लाटरी में अनुपस्थित थे, उनके स्थान पर अन्य हितग्राही जो पहले से मकान के लिए आवेदन किये थे। लाटरी समिति के निर्णय एवं सक्षम अधिकारी की स्वीकृति पश्चात अनुपस्थित हितग्राही के आवासो को को अन्य उपस्थित आवेदको से लाॅटरी निकलवा कर आवास आबंटन किया गया।विधायक रिकेश सेन ने सभी हितग्राहियो को बताया कि शासन का प्रयास है मकान सबको मिले, जितना मकान बन रहा है, उसी में से पारदर्शिता के साथ लाटरी हितग्राहियो की उपस्थिति में निकाली जाती है। पुरी प्रक्रिया का फोटोग्राफी एवं लगातार वीडियोग्राफी की जाती है। जिसमे नियमानुसार 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा करने वाले हितग्राही भागीदार बनते है।आबंटन के दौरान एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गवयी, आवास योजना के नोडल अधिकारी डी.के.वर्मा, कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन आदि उपस्थित रहे।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 16 हजार 176 टन धान की खरीदी की गई। जिले में आज 4 हजार 247 किसानों से 37 करोड़ 21 लाख रूपये धान की खरीदी हुई। इस प्रकार अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 51 हजार 556 किसानों से 01 लाख 68 हजार 347 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानांे से अब तक 501 करोड़ 10 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।
- -राज्य शासन ने जारी किए आदेश-जिला स्तर पर कलेक्टर, ब्लॉक स्तर पर जनपद पंचायत सीईओ और नगर स्तर पर नगरीय निकाय के आयुक्त या सीएमओ होंगे प्राधिकरण के अध्यक्षरायपुर । . राज्य शासन द्वारा ‘उल्लास’ (नव भारत साक्षरता कार्यक्रम) के क्रियान्वयन के लिए जिला, विकासखंड एवं शहर स्तर पर प्राधिकरणों का गठन कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से तीनों प्राधिकरणों के गठन के आदेश जारी किए गए हैं। जिला स्तर पर कलेक्टर, ब्लॉक स्तर पर जनपद पंचायत के सीईओ और नगर स्तर पर संबंधित नगरीय निकाय के आयुक्त या सीएमओ प्राधिकरण के अध्यक्ष होंगे।राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण (SLMA) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 की अनुशंसा के अनुसार ‘उल्लास’ के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण (DLMA) के अध्यक्ष जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य-सचिव होंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इसके उपाध्यक्ष होंगे। राज्य शासन द्वारा नगर निगम के आयुक्त या नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला वनमंडलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य, समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी, कौशल विकास के सहायक संचालक, एनआईसी के जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, लीड बैंक के मैनेजर, कृषि विभाग के उप संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के डीपीएम, नेहरु युवा केंद्र के जिला समन्वयक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता (जिनके पास जल जीवन मिशन का प्रभार है), एनएसएस/एनसीसी/भारत स्काउट एवं गाइड के जिला प्रभारी, प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्थान/स्वयंसेवी संस्थान के प्रतिनिधि, राज्य स्रोत समूह के सदस्य/शिक्षाविद, विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रतिनिधि तथा कलेक्टर द्वारा नामांकित जिले के दो सक्रिय अधिकारियों को जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है।राज्य शासन ने ब्लॉक साक्षरता मिशन प्राधिकरण (BLMA) का गठन करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इसका अध्यक्ष और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सदस्य-सचिव नामांकित किया है। प्राधिकरण के सदस्यों के रूप में तहसीलदार, वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी/रेंजर, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, विकासखंड स्रोत समन्वयक, विकासखंड परियोजना/नोडल अधिकारी, जेल अधीक्षक, श्रम निरीक्षक, पंचायत निरीक्षक, एनएसएस/एनसीसी/भारत स्काउट एवं गाइड के जिला प्रभारी, प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्थान/स्वयंसेवी संस्थान के प्रतिनिधि, कुशल प्रशिक्षक, शिक्षाविद, जिला स्रोत समूह के सदस्य/शिक्षाविद, विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रतिनिधि तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा नामांकित सदस्य को शामिल किया गया है।राज्य शासन द्वारा नवगठित नगर साक्षरता मिशन प्राधिकरण (TLMA) में नगर निगम के आयुक्त/नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अध्यक्ष और विकासखंड शिक्षा अधिकारी/नगरीय शिक्षा अधिकारी को सदस्य-सचिव नामांकित किया गया है। प्राधिकरण में जोन कमिश्नर, स्मार्ट सिटी के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, विकासखंड स्रोत समन्वयक, विकासखंड परियोजना/नोडल अधिकारी, जेल अधीक्षक, श्रम निरीक्षक, एनएसएस/एनसीसी/भारत स्काउट एवं गाइड के प्रभारी, प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्थान/स्वयंसेवी संस्थान के प्रतिनिधि, स्लम एरिया के प्रतिनिधि, कुशल प्रशिक्षक, शिक्षाविद, जिला स्रोत समूह के सदस्य/शिक्षाविद तथा विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रतिनिधि को सदस्य नामांकित किया गया है।
- -नगरीय प्रशासन विभाग ने 19 कार्यों के लिए स्वीकृत की अनुदान राशिरायपुर. । राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने चार महीने पहले गठित राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 35 लाख 95 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने अधोसंरचना विकास के 19 कार्यों के लिए राशि मंजूरी का आदेश जारी किया है। इनमें लाल बहादुर नगर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण के 12, आरसीसी नाली निर्माण के चार, आरसीसी पुलिया निर्माण के दो और कार्यालय भवन मरम्मत का एक कार्य शामिल है।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद में राज्य के प्रत्येक नगर पंचायत को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की थी। इसके अनुपालन में विभाग द्वारा लाल बहादुर नगर नगर पंचायत के लिए करीब एक करोड़ 36 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा है कि हर नगरीय निकाय को उसकी जरूरत एवं मांग के अनुरूप विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए राशि प्रदान की जा रही है।नगरीय प्रशासन विभाग ने लाल बहादुर नगर नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद से एक करोड़ 35 लाख 95 हजार रुपए का यह अनुदान स्वीकृत किया है। विभाग ने सीसी रोड निर्माण के 12 कार्यों के लिए 87 लाख 44 हजार रुपए और आरसीसी नाली निर्माण के चार कार्यों के लिए 17 लाख 30 हजार रुपए मंजूर किए हैं। आरसीसी पुलिया निर्माण के दो कार्यों के लिए तीन लाख 21 हजार रुपए तथा कार्यालय मरम्मत के लिए 28 लाख रुपए की भी स्वीकृति विभाग द्वारा दी गई है।
- -आवासीय कालोनी एक विकसित सर्वसुविधायुक्त कालोनी के रूप में ले रही है आकार-प्रेस क्लब राजनांदगांव के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रेस क्लब राजनांदगांव की आवासीय कॉलोनी के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त राशि से सड़क, नाली, बाऊंड्रीवाल एवं अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। उल्लेखनीय है कि प्रेस क्लब हाऊसिंग बोर्ड राजनांदगांव अंतर्गत प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों को 1980 वर्ग फीट भूमि बसंतपुर पनेका में प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 2 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त होने के बाद आवासीय कालोनी एक विकसित सर्व सुविधायुक्त कालोनी के रूप में आकार ले रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा विधायक निधि से प्राप्त 8 लाख रूपए की राशि से आवासीय कॉलोनी में गार्डन का कार्य पूर्ण हो गया है। वहीं वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया गया है। 4 करोड़ के प्रोजेक्ट में 54 विद्युत पोल व 9 ट्रान्सफार्मर लगे हैं।प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सचिन अग्रहरि एवं प्रेस क्लब हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री मिथलेश देवांगन ने बताया कि स्वीकृत 2 करोड़ रूपए की राशि से 10 एकड़ में बाऊण्ड्रीवाल बन रही है। गौरतलब है कि आवासीय कॉलोनी सर्वसुविधायुक्त बन रही है, जहां स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, व्यावसायिक परिसर, मंदिर, पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाईन की व्यवस्था की गई है। प्रेस क्लब एवं प्रेस क्लब हाऊसिंग बोर्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
- -स्वागतम पोर्टल : बिना लंबी प्रक्रिया के आगंतुकों को सुगम प्रवेश-मंत्रालय में अधिकारियों से मिलना हुआ आसानरायपुर / मंत्रालय आने वाले आगंतुकों के लिए प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। रायपुर के श्री नितिन वाले अपने निजी कार्य से सचिव से मिलने महानदी भवन मंत्रालय आए थे ।श्री वाले ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्वागतम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण, यात्रा का उद्देश्य, व्यक्तिगत जानकारी और मिलने का समय दर्ज करने पर उन्हें तुरंत पुष्टिकरण संदेश और प्रवेश पत्र प्राप्त हो गया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमजनता के मंत्रालय प्रवेश के लिए स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ कर सुविधा प्रदान किए है। स्वागतम पोर्टल के माध्यम से आमजनता का मंत्रालय के अधिकारियों से मिलना आसान हो गया है। श्री नितिन ने बताया कि प्रवेश द्वार पर उनकी पहचान सत्यापित होने के बाद उन्हें सुगमता से मंत्रालय में प्रवेश मिल गया। उन्होंने इस पोर्टल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।श्री वाले ने कहा कि स्वागतम पोर्टल न केवल समय की बचत करता है, बल्कि आगंतुकों से संबंधित विवरणों के संधारण से सुरक्षा तंत्र को भी मजबूत बनाता है। पोर्टल पर आगंतुकों के विवरण पहले से दर्ज होने के कारण प्रशासन का काम भी सरल हुआ है और आम नागरिकों के लिए सरकार से जुड़ने का रास्ता सुगम हुआ है। स्वागतम पोर्टल शासन की पारदर्शिता और तकनीकी सुगमता का प्रतीक बनकर शासन और जनता के बीच दूरी को कम करने में सहायक सिद्ध हो रहा है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने के लिए तीन पोर्टलों ई-ऑफिस प्रणाली, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल और स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस पहल से सुशासन के साथ शासकीय कामकाज में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ेगी।
- रायपुर। चौबे कॉलोनी, रायपुर निवासी श्रीमती वत्सला शर्मा का सोमवार 9 दिसंबर को निधन हो गया। वे 82 वर्ष की थीं। वे ज्योतिषाचार्य पंडित अनंतधर शर्मा (देवरी पधी वाले) की धर्मपत्नी तथा विभूति, विनीत और प्रज्ञा शर्मा की माताजी थीं। उनकी अंतिम यात्रा 10 दिसंबर को प्रात: 10 बजे उनके निवास स्थान से महादेवघाट के लिए निकलेगी।
-
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सौजन्य मुलाकात की।
- -धान खरीदी के एवज में 7.49 लाख किसानों को 7582.22 करोड़ रूपए का भुगतान-शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463रायपुर,/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 35.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 7.49 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 7582 करोड़ 22 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 9 दिसम्बर को 67200 किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 84673 टोकन जारी किए गए थे।राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते है।
- -महाकुंभ 2025 के लिए दिया न्यौतारायपुर /राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गोंड ने सौजन्य भेंट की। श्री गोंड ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ की ओर से राज्यपाल श्री डेका को प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ 2025 के लिए न्यौता दिया।
-
बिलासपुर/राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु 18 वर्ष आयु वर्ग के बालकों एवं बालिकाओं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना दूसरे की जान बचाकर वीरता का कार्य 1 जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2024 के मध्य किया हो, ऐसे बालक एवं बालिका वीरता पुरस्कार हेतु 2 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे बिलासपुर में संपर्क किया जा सकता है।
-
-स्वशासीय सोसायटीज को वित्तीय स्वतंत्रता देने से मेडिकल कालेजों में आ रहे हैं बेहतर परिणाम
-शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा मरीज के जटिल फ्रैक्चर का हुआ सफल ऑपरेशनरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मे स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर खासा ध्यान दिया जा रहा है। तरक्की और राज्य में सुशासन का सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में लगातार नजर आ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया है। इसी दिशा में स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ लगातार अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए और मरीजों के बेहतर इलाज के लिए प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में अस्थि रोग विभाग में भर्ती विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा के सदस्य श्री करण सिंह कोरवा के जटिल व दुर्लभ फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन किया गया। करण सिंह कोरवा कोरबा जिले में अपने गांव सियान जाते समय मोटरसाइकिरल से गिर गये थे। इससे उनके घुटने में गहरी चोट आई थी। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया था । उनके घुटने के नीचे की अस्थि का टुकड़ा (टिबिया कॉन्डाइल) जोड़ से टूट कर पीछे की तरफ रक्त वाहनियों एवं नसों के बीच में फंसा हुआ था। इस तरह का केस सामने आना अत्यंत दुर्लभ है।इससे रक्त वाहनियों तथा नसों (नर्व) को चोट लगने से पैरों में लकवा अथवा पैर काटने का खतरा लगातार बना होता है। ऑपरेशन के दौरान भी रक्त वाहनियों अथवा नसों में चोट लगने से पैरों में सुन्नपन का खतरा बना रहता है। मेडिकल कालेज रायगढ़ के अस्थि रोग विभाग के चिकित्सकों ने यह जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया। इससे वर्तमान में मरीज अपना घुटना मोड़ पा रहा है तथा मरीज का पैर भी बच गया है। कुछ ही दिनों में मरीज वॉकर के सहारे से चलना भी शुरु कर सकता है। इस तरह मेडिकल कॉलेज रायगढ़ एक और उपलब्धि के साथ प्रगति की ओर अग्रसर है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के शासकीय मेडिकल कालेजों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें 2 करोड़ रूपए तक के कार्यों के लिए वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान की है। इससे मरीजों के त्वरित इलाज के लिए अब राज्य स्तर पर स्वीकृति लेने की आवश्यकता न होकर मेडिकल कालेज की स्वशासी सोसायटी खुद ही निर्णय ले सकती है। - बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिक के रिक्त पद की पूर्ति हेतु ग्राम मनवा के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत अनंतिम सूची परियोजना कार्यालय मस्तूरी एवं जनपद पंचायत मस्तूरी की सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। आवेदिका 23 दिसंबर 2024 तक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय मस्तूरी में में दावा-आपत्ति कर सकती है।
-
*भंडारण और विक्रय पर लगा प्रतिबंध*
बिलासपुर/किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं भंडारित आदानों का विधिवत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इसी कड़ी में दो सहकारी समितियों से 29.60 क्विंटल गेंहू बीज अमानक पाए गए। इनमें मेसर्स सेवा सहकारी समिति मोहतरा से 14 क्विंटल गेंहू बीज एवं मेसर्स सेवा सहकारी समिति बरतोरी से 15.60 क्विंटल गेंहू बीज शामिल है। इन बीजों का नमूना लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था कृषक संस्थान रायपुर में प्रशिक्षण किया गया, जिसमें ये बीज अमानक पाए गए। विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के बाद अमानक मिले 29.60 किंवटल बीज बैच/लॉट के विक्रय पर उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर ने बीज गुण नियंत्रण 1983 के प्रावधान अनुसार खण्ड (11) में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए गेंहू बीज भण्डारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया।
- -अनाधिकृत व्यक्तियों से सावधान रहने की सेना भर्ती कार्यालय की अपीलरायगढ़। रायगढ में शुरु अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। अबतक पांच हजार से अधिक युवा इस भर्ती में शामिल हुए हैं।आज भर्ती के छठे दिन छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार, धमतरी, कबीरधाम, सुकमा, रायपुर, कोंडागांव और नारायणपुर इन सात जिलों के युवाओं ने शामिल होकर अपना कौशल दिखाया । कुल 1091 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों के लिए आयोजित सेना भर्ती के लिए 8556 युवाओं ने सामान्य प्रवेश परीक्षा पास की थी ।जिला प्रशासन रायगढ़ और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती इसलिए सेना भर्ती कार्यालय ने अनाधिकृत व्यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है ।
-
रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पशु कल्याण समिति की बैठक ली। इस बैठक में भेड़ एवं बकरी, पशुपालकों का विशेष ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार की सर्जरी को निःशुल्क करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पशुओं के प्रबंध संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चिकित्सकीय एवं अन्य उपकरण खरीदने 14 लाख की स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार बैठक में 50 हजार पशुओं के प्रबंध आकस्मिक प्रबंधन के आरक्षित रखा गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में 92 पशु चिकित्सा संस्थाएं संचालित है। जहां पशुओं का इलाज किया जाता है। पशुओं के माइनर सर्जरी एवं आर्थाेपेडिक सर्जरी में बीपीएल कार्डधारियों के लिए निःशुल्क इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पशु चिकित्सा सेवाएं संयुक्त संचालक श्री शंकर लाल उईके समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। -
रायपुर । राजीव युवा उत्थान योजना के तहत जिले के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे रेल्वे, बैंकिंग, एस.एस.सी. अन्य के लिए निःशुल्क कोचिंग दिए जाने का प्रावधान है। जिसमें 100 सीटों के लिए आवेदन मंगाया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को 11 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित की गई है। इसके अलावा वर्गवार 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इसमें विद्यार्थियों को एक हजार रूपए स्कॉलरशिप देने का भी प्रावधान है। विद्यार्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
-
रायपुर/ लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में महिंद्रा एन्ड महिंद्रा लिमिटेड के द्वारा ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में प्रशिक्षण हेतु नवीन तकनीक से लैब स्थापित किया गया है | जहां महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा कौशल विकास योजना अंतर्गत ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है| प्रशिक्षित प्रथम बैच के सभी हितग्राहियों को प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर महिंद्रा ट्रैक्टर डीलरशिप एवं प्लांट में रोजगार प्रदान किया गया | इस कोर्स के लिए जिले में निवासरत 18 से 45 वर्ष के इच्छुक हितग्राही आवेदन जमा कर सकते है|
-
*-छात्रा ने छात्रावास में प्रवेश दिलाने दिया आवेदन*
*-जनदर्शन में आज 130 आवेदन प्राप्त हुए*
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज एडीएम श्री अरविंद एक्का जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहंुचे लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा भी जनदर्शन में मौजूद थे। जनदर्शन में आज 130 आवेदन प्राप्त हुए।
ग्राम रेंगा कठेरा निवासी कृषक ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ऋण पुस्तिका मंे त्रुटि सुधार किया गया, जिसके कारण पंजीयन कराने में विलम्ब हो गया। धान की फसल विक्रय करने के लिए पंजीयन दर्ज कर टोकन दिलाने गुहार लगाई। इस पर एडीएम ने तहसीलदार पाटन को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
कोडिया निवासी छात्रा ने शिक्षा प्रदान करने आदिम जाति विभाग द्वारा संचालित विज्ञान विकास केन्द्र के छात्रावास में प्रवेश दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वह शासकीय विश्वनाथ यादव राव तामस्कर कामर्स एवं कला महाविद्यालय में अध्यनरत है। गांव महाविद्यालय से 25 किलोमीटर दूरी पर है। सुबह की क्लास होने के कारण बस की सुविधा नही मिल पाती। आर्थिक स्थिति भी इतनी अच्छी नही है कि वह गाड़ी खरीद सके। इस पर एडीएम ने आदिम जाति विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
वार्ड-34 भिलाई वार्डवासियों ने आबादी क्षेत्र में किए जा रहे पशुपालन की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मिलन चौक स्कूल के सामने घनी आबादी वाले क्षेत्र में गाय और बकरी पालन किया जा रहा है, जिससे यहां पर निवास करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थान पर सार्वजनिक कुंआ है, जिसका पानी रहवासियों द्वारा उपयोग में लाया जाता है। पशुपालन किए जाने के कारण गंदगी पूरा कुंए में चला जाता है, जिसके कारण पानी दूषित हो गया है। इस पर एडीएम ने पशुपालन विभाग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
धमधा निवासी ने शासकीय घास जमीन में गोबर खाद गढ्ढ़ा को बंद करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 10 में ओम सांई संस्कृत विद्यालय के बाजू में शासकीय भूमि आम रस्ता में गोबर खाद गढ्ढा बनाया गया है, जिससे उक्त खाद गढ्ढा के दुर्गन्ध से आस-पास के रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही आम रास्ता से लगे होने के कारण गंभीर दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। इस पर एडीएम ने संबंधित अधिकारी को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। -
कैंसर पीड़ित चितरंजन साहू को मिली 10.46 लाख रुपये की सहायता*
*-विष्णु के सुशासन में चितरंजन को मिला नया जीवन*
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना राजीव नगर, दुर्ग निवासी चितरंजन साहू जैसे जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत चितरंजन साहू को कैंसर के इलाज के लिए 10,46,304 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। चितरंजन साहू, जो पेशे से मजदूर हैं और जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, ने बताया कि कैंसर के इलाज का खर्च उठाना उनके लिए असंभव था। उनके पिता, जो बढ़ई का काम करते हैं, ने शुरुआती दिनों में कर्ज लेकर इलाज शुरू किया। लेकिन जब डॉक्टर ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत आवेदन करने की सलाह दी, तो उन्होंने तुरंत आवेदन किया। आश्चर्यजनक रूप से, कुछ ही समय में उन्हें सहायता राशि स्वीकृत हो गई। इस मदद के कारण उनका इलाज सफलतापूर्वक पूरा हो सका। चितरंजन साहू ने कहा, “अगर इस योजना की सहायता नहीं मिलती, तो मेरा इलाज संभव नहीं हो पाता। यह मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए एक नई जिंदगी के समान है।”
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन ने इस योजना के तहत दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तक की सहायता राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है। यह योजना राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने और महंगे इलाज का बोझ कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। चितरंजन साहू और उनके परिवार ने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। यह योजना छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को स्वस्थ और सशक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है और राज्य के सुशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। -
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर साइंस काॅलेज में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज जायजा लिया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेश मूणत उपस्थित थे। मंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई रखने, शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। मंत्री श्री कश्यप ने प्रवेश द्वार और निकासी द्वार में फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए, ताकि अलग-अलग वर्ग के लोगों को कार्यक्रम स्थल में पहुंचने में दिक्कतें न हो। कार्यक्रम स्थल पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, जनसंपर्क अपर संचालक श्री जे.एल. दरियो, अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा भी उपस्थित थे।
-
नरेय्या तालाब में बच्चों के लिए शीघ्र चलेगी ट्राय ट्रेन
तालाब पार में चारों ओर पारिजात की सुगंध बिखरेगीरायपुर/राजधानी शहर रायपुर में चारों ओर विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैँ. शहर को तेजी से सुन्दर विकसित स्मार्ट सिटी का स्वरूप मिल रहा है, जिससे आमजनों को विष्णु के सुशासन का प्रत्यक्ष लाभ परिलक्षित हो रहा है. राजधानी शहर के नरेय्या तालाब में बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु शीघ्र ट्राय ट्रेन चलाई जाएगी. नवीन विद्युतीकरण कार्य होगा, बच्चों के लिए खेलकूद के नवीन उपकरण लगाए जायेंगे. वहीं नरेय्या तालाब के चारों ओर पारिजात के वृक्षारोपण के साथ सुगंध बिखरेगी. नरेय्या तालाब परिसर में पहुंचकर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सहित निगम एमआईसी सदस्य श्री समीर अख्तर, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्रीमती निशा देवेन्द्र यादव, पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा,श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू, निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल, निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में नरेय्या तालाब में 1 करोड़ रूपये की लागत से शीघ्र सौंदर्यीकरण करने भूमिपूजन किया एवं तालाब के गार्डन में ओपन जिम का लोकार्पण जनहित में जनसुविधा हेतु नगर निगम जोन 6 की ओर से किया. नरेय्या तालाब में तिकोमा के फूलदार पौधों एवं लगभग 10 फुट ऊँचे पारिजात के फूलदार पौधों का सुव्यवस्थित रोपण प्रारम्भ करवाया जा चुका है एवं इसे सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जा रहा है . रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने विकास कार्य स्वीकृत करने नागरिकों की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव को हार्दिक धन्यवाद दिया. रायपुर लोकसभा सांसद एवं रायपुर दक्षिण विधायक ने कहा कि राजधानी रायपुर को सुन्दर तरीके से विकसित करने में फंड की कोई कमी नहीं होंगी. रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आमजनों को बताया कि मठपुरैना तालाब में सवा करोड़ रूपये एवं गोकुल नगर मुक्तिधाम में सवा करोड़ रूपये के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को राज्य शासन ने स्वीकृत कर दिया है एवं यह नए विकास कार्य भी निविदा प्रक्रिया के पश्चात प्रारम्भ किये जायेंगे. आज मठपुरैना में 38 लाख रूपये के नई सीसी रोड एवं नाली निर्माण के कार्यों सहित संजय नगर में 58 लाख रूपये के नई सीसी रोड एवं नाली निर्माण के कार्यों को भूमिपूजन कर प्रारम्भ करवाया गया है. सभी नए विकास कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्ता सहित जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने दिए हैँ. नए विकास कार्य प्रारम्भ होने पर आमजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. -
रायपुर। दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) का 7वां संस्करण 11 दिसंबर, 2024 को रायपुर में अमिटी यूनिवर्सिटी में शुरू होगा। साथ ही देशभर 51केंद्रों पर भी इसका प्रारंभ होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। अमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ में एसआईएच की मेजबानी करेगी, कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पीयूष कांत पांडे ने कहा।
कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पीयूष कांत पांडे ने कहा की इस अत्यधिक प्रत्याशित कार्यक्रम में तेरह राज्यों की 31 टीमें, जिसमें 186 प्रतिभागी (103 पुरुष और 83 महिलाएं), 28 मेंटरों की देखरेख में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को उद्योग और अकादमिक दोनों क्षेत्रों के विशेषज्ञों सहित 17 प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों की उपस्थिति से और समृद्ध किया जाएगा, जो प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे। इसका समापन 12 दिसंबर को होगा.कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पीयूष कांत पांडे ने कहा कि एमिटी यूनिवर्सिटी, रायपुर नोडल सेंटर में एसआईएच 2024के ग्रैंड फिनाले से समस्या कथनों के परिणाम के रूप में अपेक्षित समाधान (I)स्वच्छ और हरित प्रौद्योगिकी, (Ii)स्मार्ट शिक्षा, (Iii)आपदा प्रबंधन, (Iv)विरासत और संस्कृति, (v) फिटनेस और खेल हैं।एसआईएच एक राष्ट्रव्यापी पहल है और इसका उद्देश्य छात्रों को दैनिक जीवन में आने वाली कुछ गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए मंच प्रदान करके उत्पाद नवाचार और समस्या-समाधान मानसिकता की संस्कृति को विकसित करना है। पिछले संस्करणों की तरह, छात्र दल मंत्रालयों/विभागों/उद्योगों द्वारा दिए गए समस्या सुझावों पर काम करेंगे या 17 विषयों में से किसी पर भी छात्र नवाचार श्रेणी में अपना विचार प्रस्तुत करेंगे।एआईएच 2024 के लिए 54 मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों, सार्वजनिक उपक्रमों और उद्योगों द्वारा 250 से अधिक समस्याओं के बारे में विचार प्रस्तुत किए गए हैं। इस वर्ष संस्थान स्तर पर आंतरिक हैकथॉन में 240 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई है, जो एआईएच 2023 में 900 से बढ़कर एआईएच 2024 में 2247 से अधिक हो गई है, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है। संस्थान स्तर पर एआईएच 2024 में 86,000 से अधिक टीमों ने भाग लिया है और लगभग 49,000 छात्र टीमों (प्रत्येक में 6 छात्र और 2 संरक्षक शामिल हैं) को राष्ट्रीय स्तर के चरण के लिए इन संस्थानों द्वारा अनुशंसित किया गया है। एआईएच का ग्रैंड फिनाले विभिन्न मंत्रालयों/सरकारी विभागों के अधिकारियों और छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों के बीच खुली बातचीत के लिए एक खुले मंच के रूप में भी कार्य करता है।पहचान की गई चुनौतियों और उनके समाधान के तहत राष्ट्रीय महत्व और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के क्षेत्रों से जुड़े 17 प्रमुख क्षेत्र और विषयों में स्वास्थ्य सेवा, आपूर्ति श्रृंखला और रसद, स्मार्ट प्रौद्योगिकी, विरासत और संस्कृति, स्थिरता, शिक्षा और कौशल विकास, जल, कृषि और खाद्य, उभरती हुई प्रौद्योगिकी और आपदा प्रबंधन शामिल हैं।एसआईएच ने भारत के नवाचार परिदृश्य को गहराई से प्रभावित किया है, छात्रों और पेशेवरों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनाया है। इस सफलता को सुनिश्चित करने वाला महत्वपूर्ण तत्व एसआईएच पूर्व छात्र नेटवर्क है। इस नेटवर्क के पोर्टल (https://alumni.mic.gov.in/) पर परिवर्तनकारी परिणामों को दर्शाने वाली सफलता की कहानियां उपलब्ध हैं। एसआईएच पूर्व छात्रों द्वारा कई मजबूत सामाजिक आयाम वाले स्टार्टअप सहित आज तक 100 से अधिक स्टार्टअप स्थापित किए जा चुके हैं।दिल्ली, यूपी, पांडिचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और अन्य राज्यों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। -
कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम करने कहा
रायपुर / आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार निगम उपायुक्त श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत नगर निगम जोन नम्बर 10 के तहत रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड नम्बर 55 के लालपुर क्षेत्र में विनायक हॉस्पिटल, जैनम विहार, कमल विहार ( कौशल्या विहार ), लालपुर तालाब के समीप सड़क मार्गो की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूषण ठाकुर की उपस्थिति में किया.उपायुक्त श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने मार्गो की सफाई करवाकर कचरा उठवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम करने के निर्देश जोन 10 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैँ.




.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)













.jpg)
.jpg)

.jpg)