- Home
- छत्तीसगढ़
- जगदलपुर। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत सभी वर्गों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण मॉड्यूल एम्प्लाएबल स्किल (एमईएस) कोर्सेस के अंतर्गत सहायक इलेक्ट्रीशियन एवं ऑटोमेटिक सर्विस टेक्नीशियन (वाहन रिपेयर) ट्रेड में कक्षा 5 वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण युवक-युवतियों से अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र आरा मिल इकाई, जगदलपुर में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु दिनांक 20 नवम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अंचल के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। भोजन की व्यवस्था स्वयं को करनी होगी। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करें। आवेदन पत्र अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र आरा मिल इकाई, गीदम रोड जगदलपुर से कार्यालयीन समयावधि में निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
- बिहान समूह से होने वाली आय और महतारी वंदन योजना की राशि से परिवार को मिला सहारारायपुर। शासकीय योजनाओं से जुड़कर और इन योजनाओं का लाभ उठाकर कैसे अपने परिवार को संभाला जा सकता है। यह सीखा जा सकता है, स्मार्ट वूमेन अल्का कच्छप से। अल्का ने अपनी जागरूकता से न केवल अपने परिवार को आर्थिक संकट से उबारा बल्कि अपनी बेटियों के बेहर कैरियर के लिए भी इंतजाम कर लिया है। श्रीमती अल्का ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता मेरी बेटियां जब बड़ी होंगी, तब यह पैसे उनकी पढ़ाई और शादी में काम आएंगे।अम्बिकापुर विकासखंड के छोटे-से ग्राम पंचायत- चठिरमा के आश्रित गांव बढनीझरिया की रहने वाली श्रीमती अलका कच्छप अपने बच्चों के भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वे बेहद स्मार्टली अपने परिवार को बेहतर सहयोग करने के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक हैं। श्रीमती अलका एक आम घरेलू महिला हैं, उनके पति श्री सामुवेल कच्छप राज मिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहती है। पति की आमदनी से घर का खर्च चलाना मुश्किल होता था, इसलिए बिहान महिला समूह से जुड़कर काम कर रही हैं। जिससे अतिरिक्त आमदनी हो जाती है। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों की देखभाल और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देती हैं।श्रीमती अल्का ने बिहान समूह से जुड़कर न केवल आमदनी का जरिया ढुंढा बल्कि अपने बेटियों के लिए महतारी वंदन योजना से मिल रही राशि को उनके सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या योजना का प्रीमियम जमा किया। श्रीमती अलका ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं बड़ी बेटी का नाम विभा और छोटी बेटी का नाम विद्या है। विभा प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6वीं और छोटी बेटी केजी-वन में पढ़ रही हैं। वह चाहती है कि उनकी बेटियां अच्छी पढ़ाई कर अपने सपनों को पूरा करें। श्रीमती अल्का का सपना है कि उनकी बेटियां अपनी पढ़ाई पूरी करें और अच्छे करियर का चुनाव करें। इसलिए अलका अभी से तैयारी कर रही हैं। अपनी बिहान समूह की कमाई और महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को मिलाकर सुकन्या समृद्धि योजना में दोनों बेटियों के नाम से एक-एक हजार रुपए हर महीने जमा कर रही हैं।
- अस्पताल की स्टाफ नर्स और वार्ड आया निलंबितरायपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में एक मरीज के परिजनों से सफाई कराने के मामले को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीरता से लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग बलरामपुर को इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी आरंभिक जांच में ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ नर्स और वार्ड आया को इसके लिए जिम्मेदार माना है।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने स्टाफ नर्स अमिता मिंज और वार्ड आया अनीता सिंह को उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीन और अकर्मण्य मानते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जिला अस्पताल बलरामपुर रामानुजगंज किया गया है।
-
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती हेतु वर्ष 2023-24 में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। राज्य में कुल 17 नोडल वनमण्डलों (रायपुर, महासमुंद धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, कांकेर, कोण्डागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर) में 16 नवम्बर 2024 से शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण प्रारंभ होगा। शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची वनमण्डलवार, नोडलवार एवं अनुक्रमांकवार विवरण विभागीय वेबसाईट
www.forest.cg.gov.in
पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट से डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी अस्वस्थता या किसी अन्य परीक्षा में शामिल होने के कारण निर्धारित तिथि में अनुपस्थित रहते हैं, उपयुक्त प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होने पर अंतिम दिवस को परीक्षण हेतु अवसर प्रदान किया जायेगा। -
मुख्यमंत्री ने ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल और तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की मांग पर जांच के निर्देश दिए
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तहसीलदार कार्यालय रायपुर में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत् श्री प्रदीप उपाध्याय की आत्महत्या मामले की गहन जांच के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी जिम्मेदारी रायपुर के संभाग आयुक्त को सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आज 8 नवम्बर को उक्ताशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर के संभाग आयुक्त को दिवंगत शासकीय सेवक श्री प्रदीप उपाध्याय सहायक वर्ग-2 द्वारा अपने सुसाईड नोट में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने एवं छवि खराब करने के आरोपों की जांच कर तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन कार्रवाई की अनुशंसा सहित प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उक्त हृदय विदारक घटना की जांच की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस मामले की गहन जांच कराने और मृतक शासकीय सेवक के पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र देने की घोषणा की थी। -
रायपुर/ राज्य के शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के उद्देश्य से इस साल से प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने यह कदम छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने और उनकी सफलता की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उठाया है।
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सभी जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश के अनुसार, प्री-बोर्ड परीक्षा प्रत्येक जिले द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों से पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही, 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके।
प्रश्न पत्र निर्माण के लिए जिलों में विषय विशेषज्ञों की समितियाँ गठित की जाएंगी। इन समितियों को प्रश्न पत्र निर्माण के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल के ब्लूप्रिंट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे परीक्षा का स्तर बोर्ड के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके। छात्रों को भी इस ब्लूप्रिंट से परिचित कराया जाएगा, जिससे वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद गठित कर दी गई है। इसकी अधिसूचना का प्रकाशन आज आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा किया गया है। आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम इस परिषद के उपाध्यक्ष बनाये गए है।
इस परिषद कुल 18 सदस्य है, जिसमें वन मंत्री सहित 13 विधायक और 4 सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव इस परिषद के सचिव होंगे। इस परिषद के विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधियों से मनोनीत सदस्य उस समय तक सदस्य रहेंगे जब तक कि वे विधानसभा के सदस्य रहेंगे। अन्य सदस्य परिषद् में उनके मनोनयन की तारीख से एक वर्ष की अवधि तक परिषद् के सदस्य रहेंगे।
छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेण्डी, श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती शंकुतला सिंह पोर्ते, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्रीमती रायमुनी भगत, श्रीमती गोमती साय, विधायक सर्वश्री रामकुमार टोप्पो, प्रणव कुमार मरपची, विक्रम उसेण्डी, आशाराम नेताम, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल, चैतराम अटामी सदस्य के रूप में शामिल हैं। श्री रामनाथ कश्यप, श्री रघुराज सिंह उईके, श्री वेदप्रकाश भगत, श्री कृष्ण कुमार वैष्णव भी इस समिति के सदस्य होंगे। -
कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर करने की घोषणा
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड मुख्यालय में कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु ने धर्मपरायण राज्य की स्थापना कर लोककल्याणकारी का रास्ता दिखाया,हमारी सरकार भी इन्हीं कल्याणकारी रास्तों पर आगे बढ़ रही है और छत्तीसगढ़ के लोगों के भलाई, सुख समृद्धि के लिए काम कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड वाले अस्पताल में उन्नयन करने का घोषणा की। उन्होंने कटघोरा अम्बिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चकचकवा पहाड़ के पास स्थित चौक को भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर रखने के साथ ही कटघोरा विश्राम गृह के उन्नयन की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कलार समाज को समृद्ध और शिक्षित समाज बताते हुए कहा कि आज समाज के युवा उच्च पदों पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प रखा है। छत्तीसगढ़ भी इस विकसित भारत के मुहिम में शामिल होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में प्रदेश के अन्य समाजों के योगदान के साथ-साथ कलार समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि प्रदेश में मोदी की गारंटी को लागू किया जा रहा है। सरकार बनते ही किसानों के धान को 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी, दो साल का बकाया बोनस का भुगतान, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर को प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए से बढ़ाकर 5,500 रुपए कर दिया गया। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से प्रति माह एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। पीएम आवास के लिए राशि जारी किए जाने के पश्चात आवास का निर्माण भी प्रारंभ हो गया है। रामलला दर्शन योजना से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है और 14 नवम्बर से धान की खरीदी प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाई गई है ताकि किसानों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम स्थल पर युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन के लिए भी समाज प्रमुखों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे आज अनेक परिवार आपस मे मिलेंगे एवं नए सम्बंध की शुरुआत करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल में पुरस्कृत होने वाले समाज के उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को भी बधाई देते हुए भविष्य में समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में कलचुरियों का बड़ा योगदान है। यहाँ के शिलालेखों और अन्य पुरातात्विक धरोहरों में कल्चुरी राजाओं के महत्वपूर्ण योगदान का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह राज्य विकास की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष श्री रतन मित्तल, समाज के अध्यक्ष श्री रामगोपाल डिक्सेना, पूर्व विधायक श्री विनय जायसवाल, श्री विकास महतो, श्री राजीव सिंह सहित समाज के पदाधिकारी एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। -
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में की घोषणा
मुख्यमंत्री ने 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का किया भूमि पूजन-लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय प्रारंभ करने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में से 32 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 27 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े और विधायक गुरू श्री खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 2100 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र एवं 51 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने जिले में संचालित ’’हम होंगे कामयाब अभियान’’ के अंतर्गत 51 युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में किसानों ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धान से भरे टुकनी एवं पर्रा भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बलौदाबाजार संतांे, गुरुओं और वीरों की धरा है। अनेक पंथ और आस्था को मानने वाले लोग यहां सौहार्दपूर्वक रहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस जिले क़ा निर्माण किया तब से यह जिला विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार पिछले 10 महीने में लगातार प्रदेश एवं प्रदेश के लोगों के हित में मोदी जी की गारंटी पूरी कर रही है। उद्योेगों को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति बनाई गई है। विभिन्न स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी के तहत हमने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है जिसमें से 8 लाख 42 हजार आवासों की स्वीकृति केंद्र सरकार से भी मिल गई है। महतारी वंदन योजना से हर माह महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये अंतरित हो रहा है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये में खरीद रहे हैं। इस वर्ष 14 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है ताकि किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत न हो।
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि अपने निर्माण के बाद से ही बलौदाबाजार-भाटापारा जिला विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं क़ा लाभ पहुंचा रहे हैं। क़ृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी तथा लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में डबल इंजन की सरकार द्रुत गति से काम कर रही है। कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष श्री विजय केशरवानी, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल साहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। -
रायपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें अधिवेशन के तहत आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का भ्रमण कर सड़क निर्माण, सड़क सुरक्षा, निर्माण सामग्री और सड़कों के रखरखाव से जुड़ी मशीनरी व उपकरणों की निर्माता तथा आपूर्तिकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों से इनकी जानकारी ली। विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां लगाए गए स्टॉल्स पर सड़क निर्माण से संबंधित तकनीकी मटेरियल्स, डिजाइन, टेक्नोलॉजी इत्यादि का प्रदर्शन आगामी चार दिनों तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने भी श्री गडकरी के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
-
रायपुर/ दक्षिण विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्रीमती कनुप्रिया दमोर ने प्रत्याशियों के खर्चोंं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रत्याशियों के रैली तथा अन्य कार्यक्रमों के खर्चों की जानकारी ली। श्रीमती कनुप्रिया दमोर ने सोशल मीडिया में किए जा रहे प्रचार का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्याशियों को निश्चित समय में खर्चों की जानकारी निर्वाचन आयोग की व्यय शाखा को देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
- *प्रकाशन तिथि से तीन दिन पहले एमसीएमसी को देना होगा आवेदनरायपुर/ सभी राजनैतिक दलों, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश अनुसार मतदान दिवस एवं मतदान से एक दिन पूर्व मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के विज्ञापनों का प्रमाणन मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से अनिवार्य रूप से कराना होगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने जरूरी निर्देश भी जारी किए है।रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन में 13 नवम्बर बुधवार को वोट डाले जाएंगे, इसे देखते हुए 12 व 13 नवम्बर को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित किए जाने वाले ऐसे तमाम राजनीतिक विज्ञापनों को राज्य स्तर या जिला पर गठित प्रमाणन व मीडिया निगरानी समिति (एमसीएमसी) से पूर्व-प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए है। इन दोनों दिन राजनीतिक लाभ लेने व मतयाचना के लिए राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों द्वारा समाचार-पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराया जाता है।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य स्तर पर एक राज्य स्तरीय एमसीएमसी कमेटी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा गठित की गई है, राज्य स्तरीय कमेटी में राजनीतिक दलों द्वारा प्रकाशित कराये जाने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का प्रमाणीकरण कराया जा सकता है, इसके साथ ही हर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला स्तर पर एमसीएमसी कमेटी गठित है। विधानसभा उप निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी अपने राजनीतिक विज्ञापनों को जिला स्तरीय समिति से प्रमाणीकरण करा सकते हैं। इसके लिए प्रत्याशियों को विज्ञापन प्रकाशन की प्रस्तावित तिथि से 3 दिन पहले तक विज्ञापन के प्रारूप की तीन प्रतियों के साथ निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत करना होगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मीडिया प्रमाणन का मूल आधार आदर्श आचार संहिता के पालन से जुड़ा है। मीडिया में ऐसा कोई विज्ञापन नहीं दिया जाएगा जो सामाजिक समरसता को बिगाड़ने अथवा तनाव को बढ़ाने, शांति भंग करने, संविधान और कानून के विपरीत, नैतिकता, सदाचार के विपरीत हो। किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले विज्ञापनों के प्रकाशन पर भी रोक रहेगी। कलेक्टर ने बताया कि मतदान के दिन और मतदान से एक दिन पहले मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापन का समिति द्वारा प्रमाणन कराया जाना आवश्यक है। इन विज्ञापनों में प्रिंट मीडिया, टीवी चैनल, केबल टीवी चैनल, रेडियो (निजी एफएम सहित), सिनेमा घर, ई-समाचार पत्र, बल्क एवं वाईस एसएमएस एवं सार्वजनिक स्थलों पर दृश्य-श्रव्य माध्यम शामिल है।
- -मंत्री टांकेश्वर बघेल, लखन लाल देवांगन,अजय चंद्राकर, राजेश मूणत ने सोनी के पक्ष में किया रायपुर दक्षिण में सघन जनसंपर्करायपुर । 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती । इसी क्रम में गुरुवार को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने पुरानी बस्ती क्षेत्र , उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने लाखे नगर क्षेत्र में , राजेश मूणत ने मोरेश्वर राव गदरे वार्ड , अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू , पुरंदर मिश्रा ने सुनील सोनी के समर्थन में रायपुर दक्षिण के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क किया।रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी के पक्ष में मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड और शहीद चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।आज के रोड शो की शुरुवात संतोषी नगर चौक से हुई जहां हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोगों ने बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद गाजे बाजे के बाद रोड शो की शुरुवात हुई और चक्रधारी मोहल्ला-नहरपार पर समापन हुआ। यहां बृजमोहन अग्रवाल ने उप चुनाव कार्यालय उद्घाटन भी किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ का निर्माण, परम श्रद्धेय भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई के अथक प्रयासों का नतीजा है। भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को देश के तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल करने का गौरव दिलाया है। विकास को अपना मूल मंत्र मानते हुए काम करती है। सुनील सोनी ने महापौर और सांसद रहते हुए रायपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। क्षेत्र की सम्मानित जनता से अनुरोध है कि, आप लोग इस बार सुनील सोनी को विधानसभा में रायपुर दक्षिण का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दें। वो राज्य सरकार से और मैं दिल्ली के माध्यम से क्षेत्र को नंबर वन बनाने का काम करेंगे। आप सभी से जैसे मुझे आशीर्वाद दिया वैसे इस बार सुनील सोनी को समर्थन देकर विजयी बनाएं।आज का जनसंपर्क अभियान दुर्गा पारा-दुर्गा मंदिर-पिंजा यादव के घर से होकर बबला निवास- राबादुकान, साई मंदिर- शुक्ला निवास-प्रगति विहार मंदिर चौक, शीतला मंदिर मेन रोड-कैलाशपति मंदिर गार्डन रोड-श्रीराम मैदान (उत्कल मैदान)- शिवनगर उत्कल चौक, सतनाम भवन मैदान, श्रद्धानंद स्कूल पहुंचा। जिसके बाद रोड शो शहीद चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में भैरव नगर मेन रोड, भैरव बाबा मंदिर चौक-चौरसिया कॉलोनी सिमरन सिटी चौक सहाड़ा देव चौक, शीतला मंदिर चौक, साहू कॉम्पलेक्स, नहर चौक चक्रधारी मोहल्ला-नहरपार पर समापन हुआ।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 08 नवम्बर को बलौदाबाजार, कोरबा जिले के कटघोरा और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.25 बजे बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार स्थित शासकीय डी.के. महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे और 11.30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री बलौदाबाजार से दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.05 बजे कोरबा जिले के कटघोरा के मेला ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां प्रांत स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.15 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 5 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अंतिम दर्शन में शामिल होकर दी भावभीनी श्रद्धांजलिरायपुर / पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात समाजसेवी श्री श्रीगोपाल व्यास को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन के बाद रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर में उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा अनुसंधान और शिक्षा के लिए उनकी इच्छा के अनुरूप दान किया गया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज पूर्व राज्यसभा सांसद श्री श्रीगोपाल व्यास को उनके निवास में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एम्स परिसर में पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस ने पूर्व सांसद श्री श्रीगोपाल व्यास को श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने श्री श्रीगोपाल व्यास को अंतिम दर्शन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि श्री श्रीव्यास ने बहुत सारे अनुकरणीय कार्य किए है। हम सभी प्रयास करेंगे कि उनके बताए रास्ते पर चलें और उनका पूरा जीवन प्रेरणादायी रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्री श्रीगोपाल व्यास को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व राज्यसभा सांसद श्री श्रीगोपाल व्यास को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री श्रीव्यास बहुत ही सज्जन थे। उनका जाना बहुत ही दुखद है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा, श्री पवन साय, श्री नारायण नामदेव, छत्तीसगढ़ हिंदी ग्रंथ अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्री शंशाक शर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट बैठक में लोकतंत्र सेनानी को उनकी मृत्यु पर राजकीय सम्मान देकर विदाई देने का निर्णय लिया है। निर्णय के परिपालन में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह द्वारा राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी श्री श्रीगोपाल व्यास की अंतिम विदाई की व्यवस्था की गई।
-
- आंध्र साहित्य समिति के बैनर तले यह पांचवा परिचय सम्मेलनटी सहदेवभिलाई नगर। आंध्र साहित्य समिति के बैनर तले बालाजी मंदिर के आंध्र भवन में इस रविवार को तेलुगु भाषी विवाहयोग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय वेदिका (सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का यह पांचवा वर्ष है, जो सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक आयोजित है। पंजीयन फार्म समिति के पास उपलब्ध हैं। इस मेगा इवेंट में ट्विनसिटी के अलावा आसपास के शहरों रायपुर, बिलासपुर, चिरमिरी, कटनी, मनेंद्रगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं ओड़िशा के युवक-युवती अपने मनपसंद जीवनसाथी चुनेंगे। इनकी पूरी जानकारी बड़ी स्क्रीन के माध्यम से दी जाएगी।मेगा इवेंट की रूपरेखा तयमेगा इवेंट को अंतिम रूप देने के लिए अध्यक्ष पीवी राव तथा सचिव पीएस राव की अगुवाई में गुरुवार को एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें उपाध्यक्ष के सुब्बाराव, कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर, सहसचिव बीए नायडु व एनएस राव ने शिरकत की। परिचय वेदिका में शामिल होने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त युवक-युवतियों ने पंजीयन फार्म भरना शुरू कर दिया है। यही नहीं सरहद के पार से भी पंजीयन शुरू हो चुका है। पंजीयन फार्म आयोजन के दिन भी स्वीकृत किए जाएंगे। इस बार पुराने पंजीयनों को डिस्प्ले नहीं करने का फैसला लिया गया है।आठ समूह निर्धारितजीवनसाथी के चयन में ऊहापोह न हो इसके लिए जातीय आधार पर सात समूह तय किए गए हैं और एक ऐसा समूह भी बनाया गया है, जो जातीय बंधन से मुक्त है। अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ए समूह में- ब्राह्मण, वैष्णव, बी- तेलगा, कापू, सी- बलिजा, वाड़बलिजा, जालारी, डी- अग्निकुल क्षत्रिय, पल्ली, रेड्डी, ई- विश्व ब्राह्मण, स्वर्णकार, कम्मा, एफ- पद्मसाली, देवांग, पटनायक और जी समूह में वैश्व, गवरा, सोंडी एवं अन्य को रखा गया है, जबकि एच समूह जातीय बंधन से मुक्त रहेगा।ये रहेंगे सक्रिय भूमिका मेंइस सम्मेलन में आंध्र महिला मंडली सहित प्रबंधकारिणी सदस्यों सीएच श्रीनिवास, एस रवि, वाई भास्करराव, पी मुरहरी, के वेंकटराव, वेंकटेश्वर राव, के रमणमूर्ति, जेके राजू, एलएन राव, आर श्रीनिवास, जीवीकेएम रेड्डी, एम पद्मकिशोर, के श्रीनिवास, पी धर्माराव, केएल प्रसादराव, दुर्योधन रेड्डी, पी केशवराव, गणेश, बुच्चि लिंगम, एसवी विजय कुमार, पी हरिकृष्णा, वाईवीएस शर्मा, ए गोविंद राव, वीएसएस श्रीधर, ए सूर्य नारायण, आर गोपालराव तथा बी महेंद्रा की सक्रिय भूमिका रहेगी। - -कहा : गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे श्री गोपाल व्यास, उनका जाना अपूरणीय क्षति-स्वर्गीय श्री व्यास के मंशानुरूप उनका पार्थिव शरीर एम्स को किया जाएगा दानरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास जी के निधन पर पुरैना स्थित निवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास जी के मंशानुरूप उनका पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को दान किया जाएगा। इस दौरान राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री विक्रम उसेंडी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा श्री व्यास छत्तीसगढ़ राजनीति के पुरोधाओं में एक थे। वे 2006 से 2012 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद रहे। श्री व्यास जी गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे। उनकी सरलता और सादगी ने सभी को प्रभावित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने सदैव देश व समाज हित में कार्य किया। यह देश एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री श्री साय ने व्यास जी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे अनेक अवसरों पर उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिला। सामान्यतः किसी कार्यक्रम का शुभारंभ हम फीता काट कर करते हैं, लेकिन व्यास जी कहते थे कि मुझे यह व्यक्तिगत रूप से अच्छा नहीं लगता। हमारा काम काटने का नहीं बल्कि जोड़ने का है।श्री व्यास जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की ।
- रायपुर। ब्राह्मणपारा बेमेतरा निवासी श्रीमती सरस्वती देवी शर्मा का आज 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे रामावतार शर्मा (ग्राम चंदनू) की पत्नी और प्रदीप शर्मा (मुन्ना दाऊ), दिलीप शर्मा (टिल्लू दाऊ) अजय शर्मा (अज्जू दाऊ), राजेश शर्मा, अधिवक्ता की माताश्री थीं। उनका अंतिम संस्कार आज पिकरी मुक्तिधाम, बेमेतरा में किया जाएगा।
- रायपुर। विधायक कॉलोनी रायपुर निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी,भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री गोपाल व्यास का आज गुरुवार सुबह देवलोक गमन हो गया। वेे 92 वर्ष के थे। वे उमाशंकर, रामगोपाल, कृष्णगोपाल व्यास के बड़े पिताजी और हर्ष व्यास के दादाजी थे।श्री गोपाल व्यास का जन्म 15 फरवरी 1932 को हुआ था। वे 2006 से 2 अप्रैल 2012 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद रहे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे और उन्होंने पार्टी व संघ के लिए जमीनी स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। आपातकाल के दौरान गोपाल व्यास ने भी काफी संघर्ष किया था और 1975 से 1977 तक रायपुर की जेल में बंद रहे। वे जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र थे रहे।श्री गोपाल व्यास ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान में भी हिस्सा लिया था। करीब एक महीने पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जेपी नड्डा ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आशीर्वाद लिया था।
- रायपुर, / उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड ने बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 36 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने समारोह की अध्यक्षता की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहे।राजधानी नवा रायपुर में राज्योत्सव के तीसरे दिन राज्य की महान विभूतियों के नाम से अलंकरण प्रदान करने समारोह का आयोजन किया गया। राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार श्री बुटलू राम माथरा को प्रदान किया। इसी प्रकार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिया जाने वाला अहिंसा एवं गौ-रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान मनोहर गौशाला खैरागढ़, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुण्डाधूर सम्मान सुश्री छोटी मेहरा, खेल (तीरंदाजी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान श्री विकास कुमार को प्रदान किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता सम्मान के लिए सतनामी महिला समिति कोहका जिला दुर्ग को, महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सशक्त बनाने के लिए वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार श्रीमती अदिती कश्यप और महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान के लिए माता बहादुर कलारिन सम्मान कुमारी चित्ररेखा सिन्हा, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक चेतना और दलित उत्थान के क्षेत्र में गुरू घासीदास सम्मान श्री राजेन्द्र रंगीला (गिलहरे), सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सम्मान श्री शशिकांत द्विवेदी को प्रदान किया गया।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम जशपुरनगर, जिला जशपुर, संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान डॉ. सत्यभामा आडिल, संस्कृति विभाग द्वारा संगीत एवं कला के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान पं. श्री सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर को प्रदान उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने प्रदान किया। संस्कृति विभाग द्वारा लोककला एवं शिल्प के क्षेत्र में दिया जाने वाला दाऊ मंदराजी सम्मान श्री पंडीराम मंडावी को प्रदान किया गया। संस्कृति विभाग द्वारा ही छत्तीसगढ़ी लोकगीत के लिए लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान श्रीमती निर्मला ठाकुर (बेलचंदन) और छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के लिए खुमान साव सम्मान श्री दुष्यंत कुमार हरमुख, कृषि विभाग द्वारा कृषि के क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान संयुक्त रूप से श्री शिवकुमार चंद्रवंशी और श्री खेमराज पटेल को प्रदान किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान श्री सियाराम अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में दानवीर भामाशाह सम्मान श्री सुभाष चंद अग्रवाल, मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार श्री विनोद दास को उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने प्रदान किया।आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासियों की सेवा और उत्थान के क्षेत्र में दिया जाने वाला भंवर सिंह पोर्ते सम्मान छत्तीसगढ़ आदिवासी कल्याण संस्थान अनुपम नगर रायपुर को प्रदान किया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव पुरस्कार संयुक्त रूप से सुरेन्द्र कुमार राठौर, श्री शोभा सिंह एवं श्री ललित कुमार नायक को प्रदान किया गया। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा अपराध अनुसंधान क्षेत्र में पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान श्री रामनरेयश यादव, ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर क्षेत्र में बिसाहूदास महंत पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री पन्नालाल देवांगन और श्री बहोरी लाल देवांगन को उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने प्रदाय किया। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर के क्षेत्र में राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री सत्यनारायण देवांगन एवं श्री अरूण मेहर को प्रदान किया गया।संस्कृति विभाग द्वारा प्रदर्शनकारी लोककला क्षेत्र में देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार श्री भगत गुलेरी, संस्कृति विभाग द्वारा लोक शैली पंथी नृत्य प्रदर्शनकारी कला क्षेत्र में देवदास स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार श्री साधे लाल रात्रे, संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान श्री प्रकाश अवस्थी, संस्कृति विभाग द्वारा ही हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए दिया जाने वाला किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण श्री सतीश जैन को प्रदान किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए धनवन्तरि सम्मान डॉ. मनोहर लाल लहेजा को प्रदान किया गया। विधि एवं विधायी विभाग द्वारा विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान संयुक्त रूप से श्री सुरेन्द्र तिवारी और श्री प्रकाश चंद्र पंत को, संस्कृति विभाग द्वारा देश के बाहर सामाजिक कल्याण, मानव संसाधन विकास, कला, साहित्य अथवा आर्थिक योगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान श्री आनंद कुमार पांडे, संस्कृति विभाग द्वारा साहित्य, आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार डॉ. पीसी लाल यादव को उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने प्रदान किया।जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकरिता प्रिंट मीडिया हिन्दी के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार श्री भोलाराम सिन्हा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) के क्षेत्र में श्री मोहन तिवारी, प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार श्री मुकेश एस. सिंह, रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा क्षेत्र में प्रदाय किए जाने वाले पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान श्री अतुल जैन को प्रदान किया गया।
- राज्योत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतिरायपुर / राज्योत्सव के तीसरे दिन समापन समारोह में पवनदीप और अरुणिता ने शानदार गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इन दोनों ही प्रख्यात गायकों ने एक के बाद एक शानदार गीत गाकर समारोह में समां बांध दिया। मेरी दुआओं से आती है सदा यही, मेरी होके हमेशा ही रहना जैसे गीतों ने वातावरण में तरंग जगा दी। दर्शक अपने पसंदीदा गानों को गाने का आग्रह करते रहे। देर शाम तक कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति कर सबका मन प्रसन्न कर दिया। इसके पहले जादू बस्तर का कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में बस्तर के अनूठे संगीत की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। बस्तर ने हमेशा से ही अपने भीतर एक लोकधुन को सहेज कर रखा है जो मीठी है दिल को छू लेने वाली है। आज इन सुंदर लोकधुनों की प्रस्तुति हुई। पूरा वातावरण एक अनूठे स्वरसंसार में डूब गया। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बहुत सराहा और कलाकारों को भरपूर प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।
- रायपुर /नवा रायपुर अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आज तीसरा एवं अंतिम दिन है। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 24 वर्षों की इस अल्पायु में ही छत्तीसगढ़ ने नवीन औद्योगिक विकास नीतियों के माध्यम से विकास के कई नए आयाम गढ़े हैं।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में ’अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन / 2047’ के नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारम्भ हो चुका है।1 नवंबर, 2024 से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2030 तक छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नवीन उद्योग नीतियों को लागू कर एक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर है। इस नवीन एवं महत्वपूर्ण नीति का लक्ष्य समग्र औद्योगिक विकास के माध्यम से रोजगार सृजन एवं अग्रणी औद्योगिक राज्य की परिकल्पना को साकार करना है। साथ ही वृहद उद्यमों के माध्यम से पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर हेतु प्रोत्साहन देना है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खनिज विभाग की प्रदर्शनी का किया अवलोकनरायपुर, / छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण और सामरिक महत्व के खनिजों की आकर्षक प्रदर्शनी नवा रायपुर अटल स्थित राज्योत्सव मेला ग्राउंड में लगाई गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 5 नवंबर को प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सामरिक महत्व के खनिजों की प्रदर्शनी के साथ ही इसके महत्व और उपयोग की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद और खनिज विभाग के संचालक श्री सुनील जैन भी उनके साथ थे।खनिज विभाग के स्टॉल में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में, छत्तीसगढ़ प्रदेश में उपलब्ध महत्वपूर्ण एवं सामरिक महत्व के खनिजों के योगदान को दर्शाया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए क्रिटिकल एवं स्ट्रैटेजिक मिनरल्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन मिनरल्स में लिथियम, टाईटेनियम, निकल ग्रेफाईट, ग्लुकोनाईट, टिन आदि शामिल है, इन मिनरल्स का उपयोग रक्षा, उर्जा, संचार, अतरिक्ष और परमाणु उद्योगों में किया जाता है। जो देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है।खनिज विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में 39 मुख्य खनिज ब्लॉकों का ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन की योजना है। देश में महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉको का ई-नीलामी के माध्यम से सफलतापूर्वक आबंटन हेतु खनिज विभाग द्वारा किये गये प्रयास एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों को भारत सरकार द्वारा 02 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है।खनिज विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के किटिकल एवं स्ट्रेटजिक मिनरल्स के 07 ब्लॉकों की नीलामी की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ राज्य देश का प्रथम राज्य है, जहाँ लिथियम मिनरल्स का जिला कोरबा स्थित कटघोरा लिथियम ब्लॉक की ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन किया गया। है। इन मिनरल्स की खनम् और प्रसस्करण का छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और देश की प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में छत्तसगढ़ एक महत्वपूर्ण राज्य होगा।वर्ष 2015 में भारत सरकार द्वारा खनिज अधिनियमों एवं नियमों में किये गये व्यापक बदलाव के फलस्वरूप खनिज ब्लॉकों का ईनीलामी के माध्यम से आबंटन का मार्ग प्रशस्त हुआ है जिसके फलस्वरूप अब तक राज्य में कुल 37 मुख्य खनिज ब्लाकों को सफलतापूर्वक नीलाम किया गया है। सफलतापूर्वक आबंटित इन ब्लॉकों में से लौह अयस्क, चूनापत्थर एवं बाक्साईट जैसे बल्क खनिजों के अलावा क्रिटिकल, स्ट्रेटजिक एवं डीपसीटेड मिनरल्स जैसे ग्रेफाईट, ग्लूकोनाईट, निकल क्रोमियम पीजीई एवं गोल्ड के 09 खनिज ब्लॉक्स का सफलतापूर्वक आबंटन किया गया है।छत्तीसगढ़, देश में पहला राज्य है जहां सर्वप्रथम चूनापत्थर खनिज ब्लॉक का आबंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया गया एवं इसी प्रकार देश में पहला लीथियम ब्लॉक का आबंटन भी छत्तीसगढ़ में हुआ है। प्रदेश में नीलामी के माध्यम से अब तक आबंटित 37 मुख्य खनिज ब्लॉकों से राज्य को रायल्टी, डीएमएफ एवं एनएमईटी के अतिरिक्त, खदान अवधि में, लगभग एक लाख 25 हजार करोड़ से अधिक की राशि बतौर ऑक्शन प्रीमियम प्राप्त होगा।
- -अबूझमाड़ के बच्चों को किया दिल्ली आमंत्रित-संसद टीव्ही में करायेंगे साक्षात्कार-वार मेमोरियल, पीएम संग्रहालय और संसद भवन भी दिखायेंगेरायपुर / अबूझमाड़ के बच्चों ने राज्योत्सव में आज अपने मलखंभ का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि कार्यक्रम देख रहे उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने पुनः मंच पर जाकर टीम के सबसे छोटे बच्चे को गोद में उठा लिया। उपराष्ट्रपति ने बच्चों को इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को दिल्ली घुमाने ले जाएंगे, वहां आपको संसद भवन, वार मेमोरियल, पीएम संग्रहालय दिखायेंगे। साथ ही उन्होंने संसद टीव्ही में साक्षात्कार कराने की बात भी कही। उपराष्ट्रपति के स्नेह से बच्चे भी अभिभूत हो गए। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी का क्षण है कि हम दिल्ली जाकर देश के भव्य स्मारकों को देखेंगे।
- -एक्स पर छाया रहा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- 2024रायपुर / सोशल मीडिया एप एक्स पर आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 देशभर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड करता रहा है। तीन दिवसीय इस राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में किया गया, जहां देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने छत्तीसगढ़ आकर अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री रमेन डेका,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की मौजूदगी में समापन अवसर पर राज्य अलंकरण पुरस्कार भी दिए गए ।राज्योत्सव में हुई सभी प्रस्तुतियों की लाइव स्ट्रीमिंग देश-विदेश के लोगों ने देखा और बढ़-चढ़कर राज्योसव के सभी कार्यक्रमों का हिस्सा भी बने। आज देशभर में दिन भर सोशल मीडिया एप एक्स पर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 ट्रेंड करता रहा।गौरतलब है कि आज राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव के समापन अवसर पर उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ बतौर मुख्य आतिथ्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं राज्य स्थापना दिवस का उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया था।



























.jpg)