- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत ग्राम गुनसरी में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 11 नवंबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से परियोजना कार्यालय तखतपुर में आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर में संपर्क कर सकते हैं।
- -पंजाब प्रथम और महाराष्ट्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया-नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर तक नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का हुआ आयोजन-देश के 20 राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सारायपुर, / छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है और राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन लगातार कर रहे हैं। परंपरागत खेलों के साथ ही गोल्फ जैसे खेलों के आयोजन से छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। यह बात नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित गोल्फ खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वित्त और आवास मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लोग अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार द्वारा इन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ खनिज, वन, उद्योग आदि क्षेत्रों में विकसित राज्य है। नवा रायपुर को प्रदूषण मुक्त शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। नवा रायपुर में पानी की उपलब्धता भरपूर है। यहां पर पीपल फॉर प्यूपिल का कैंपेन चलाकर पर्यावरण को स्वस्थ्य बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में गोल्फ के खेल के संभावनाओं को बढ़ाने के लिये यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। नवा रायपुर में गोल्फ खेल के लिए 200 एकड़ का क्षेत्र सुरक्षित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, एन.आर.डी.ए. के सीईओ श्री सौरभ कुमार सहित सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित थे।गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री जक्सय साह ने कहा कि गोल्फ में धैर्य और एकाग्रता की जरूरत होती है। इस खेल को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक ले जाएं, इस खेल को बढ़ावा देने की जरूरत है।नेशनल गोल्फ फेडरेशन के संस्थापक एवं महासचिव श्री आर्यवीर आर्य ने कहा कि गोल्फ के प्रति उत्साह ने सिद्ध कर दिया कि गोल्फ को छत्तीसगढ़ में बढ़ावा दिया जा सकता है। खेल के इस आयोजन में सरकार ने मदद दी। इस प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर छत्तीसगढ़ का नाम गोल्फ खेल में नाम रोशन कर दिया। गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) खेल, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विजन भारत 2047 के लिए काम करने प्रतिबद्ध है। नवा रायपुर में चौंपियनशिप का आयोजन होने से नवा रायपुर के गोल्फकोर्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का प्लेटफार्म तैयार होगा।विजेताओं को मिला पुरस्कारचैंपियनशिप के लिए पहला पुरस्कार पंजाब को 10 लाख रुपए, वाउचर एवं ट्रॉफी तथा महाराष्ट्र को रनरअप पुरस्कार के रूप में 6 लाख रुपए, वाउचर एवं ट्रॉफी दिया गया। अन्य पुरस्कारों में विजेता श्री संजू की आईफोन 16 प्रो मैक्स तथा श्री एम.के. मोहंती को विजेता नेट को आईफोन 16 प्रो दिया गया।
-
-राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए चार संस्थानों के दीक्षांत समारोह
रायपुर /राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद आज शाम विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 एवं 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आई थीं। इस दौरान वे रायपुर एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 04 उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों के दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुए, जिसमें एम्स रायपुर एनआईटी रायपुर, आईआईटी भिलाई तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ममोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर का दीक्षांत समारोह शामिल है।नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के करकमलों से महतारी वंदन योजना की 70 लाख लाभार्थी महिलाओं को दीपावली से पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से एक-एक हजार रूपए की आथिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित हुई। महिलाओं की सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह अभिनव योजना मार्च 2024 से संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया था। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को अब तक 9 किस्तों में 5878 करोड़ 37 लाख रूपए आर्थिक मदद दी जा चुकी है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इस दौरान महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से आत्मीय चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्र्रखंड का लोकार्पण भी किया। - रायपुर /राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास पहुंची। उनके यहां पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित परिजनों ने परंपरागत रूप से उनका आत्मीय स्वागत किया।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मुख्यमंत्री के परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की। राष्ट्रपति ने सबके साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। श्रीमती मुर्मु ने बच्चों को आशीष दिया और राष्ट्रपति भवन की पुस्तक और चॉकलेट उपहार स्वरूप दिए। गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के सम्मान में मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निवास में भोज का आयोजन किया था।मुख्यमंत्री ने भेंट किया छायाचित्र का एल्बमराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनके दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान की विभिन्न अवसरों पर ली गई छायाचित्र का एल्बम नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में भेंट किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय डिजिटल का है और फोटो डिजिटल रूप में तुरंत मिल जाती हैं। लेकिन आपने इतने सीमित समय में इसका एल्बम तैयार कर मुझे दिया है। आपने इस फोटो एल्बम के
- भिलाई,। कैलाश नगर बघवा चौक से कुरूद तक वाटर सप्लाई मुख्य पाइप लाइन में लीकेज आ गया था। जिसकी जानकारी पार्षद एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी द्वारा आयुक्त बजरंग दुबे को दी गई। आयुक्त ने जोन आयुक्त ऐसा लहरे को निर्देशित किया कि शीघ्रता से कार्य को संपादित करवा कर पानी सप्लाई ठीक किया जाए। मौके पर निरीक्षण करने पर पता चला कि पानी शीघ्रता से निकल रहा था। रात में ही वाटर सप्लाई की टीम को लगाकर कार्य को संपादित करवाया जा रहा था। खुदाई के दौरान पता चला कि एक दूसरे जगह पर भी पानी लीकेज कर रहा था। दोनों जगह के लीकेज के कारण पानी सप्लाई बाधित हो रहा था। दोनों जगहो का तत्परता के साथ कार्य करके पाइपलाइन के लीकेज को ठीक किया गया। आज की स्थिति है कि कैलाश नगर कुरूद क्षेत्र में पानी सप्लाई पूर्व की भांति शुरू हो गई है ।
- -मतदान सामग्री वितरण, वापसी के समय बेहतर प्रबंधन हो, ताकि कर्मचारियों को सुविधा हो: सामान्य प्रेक्षक जी. रेखा रानीरायपुर / रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी ने सेजबहार के इंजीनियरिंग काॅलेज के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी ने कहा कि मतदान सामग्री का वितरण एवं वापसी इंजीनियरिंग काॅलेज से किया जाना है, जिसे व्यवस्थित रखा जाएं। साथ ही राजनैतिक दलों के लिए स्ट्राॅग रूम का अवलोकन करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए। श्रीमती जी. रेखा ने कहा कि काउंटिंग के दिन मीडिया सेंटर की व्यवस्था अच्छी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने के साथ ही बैरिकेट्स की अच्छी व्यवस्था की जाएं।प्रेक्षक द्वारा स्थल एवं व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के संबंध में सारी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। जिन अधिकारियों कर्मचारियों को डाक मतपत्र दिया जाना है, उनकी अंतिम सूची बना ली जाए और समय-सीमा के भीतर वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों के वितरण और वोटर स्लीप के संबंध में टाइम टेबल बना कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, सहायक रिटर्निग आफिसर श्री राकेश देवांगन उपस्थित रहें।
- -राजनैतिक कार्यक्रम एवं रैलियों की कराई जाए वीडियोग्राफी और खर्चों पर रखें नजर: व्यय प्रेक्षक श्रीमती कनुप्रिया दमोर-निर्वाचन संबंधी शिकायत के लिए संपर्क नंबर 0771-2995217 एवं व्यय शिकायत के लिए संपर्क नंबर 0771-2995218रायपुर / रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत व्यय प्रेक्षक श्रीमती कनुप्रिया दमोर ने आज कलेक्टोरेट स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कंट्रोल रूम में आने वाले शिकायतों का रिकॉर्ड रखें। व्यय प्रेक्षक श्रीमती दमोर ने कहा कि प्रत्याशी के तय होने के बाद से उनके सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए और पैड न्यूज की निगरानी भी की जाएं और खर्चाें को व्यय निरीक्षण दल को भेजा जाएं और कार्रवाई के लिए अग्रेषित की जाएं। व्यय प्रेक्षक श्रीमती दमोर ने कहा कि फोन काॅल के माध्यम से पहुंचने वाली शिकायतों की तुरंत जांच की जाए। साथ ही राजनैतिक कार्यक्रमों एवं रैलियों की वीडियोग्राफी कराई जाए। इस दौरान सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।व्यय प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन कार्य पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। उप निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी कर्मचारी गंभीरता के साथ कार्य करें। निर्वाचन संबंधी शिकायत के लिए संपर्क नंबर 0771-2995217 एवं व्यय शिकायत के लिए संपर्क नंबर 0771-2995218 जारी किया गया है।
- -संदिग्ध वाहनों पर रखी जाए नजर और जांच कर कार्रवाई करें: व्यय प्रेक्षक श्रीमती कनुप्रिया दमोररायपुर, / रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत आज व्यय प्रेक्षक श्रीमती कनुप्रिया दमोर एवं पुलिस प्रेक्षक करण शर्मा ने एसएसटी एवं एफएसटी चेक पाइंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेक पाइंट पर आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि वाहनों की चेकिंग की जाएं, संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जाएं और आपत्तिजनक वस्तु मिलने पर कार्रवाई की जाएं। उन्होंने कहा कि चेक पाइंट का चिंहाकन हो, इसलिए फ्लैक्स लगाया जाए। साथ ही सभी चेक पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए और सभी एसएसटी टीम के पास आई कार्ड भी उपलब्ध हो। सभी चेक पाइंट व्यवस्थित रहें, इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। इस अवसर पर उप निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
-
-लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 27 अक्टूबर को मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास करने के साथ ही लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 27 अक्टूबर को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के कारीडोंगरी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे कारीडोंगरी से लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर दो बजे नवरंगपुर में लोनिया (चौहान) सामाजिक सम्मेलन एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर तीन बजे नवरंगपुर से लोरमी स्थित विधायक कार्यालय के लिए रवाना होंगे। श्री साव शाम पांच बजे से छह बजे तक विधायक कार्यालय में क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे शाम 07:40 बजे विधायक कार्यालय से लोरमी बस स्टैंड स्थित कबीर भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात पौने आठ बजे कबीर भवन में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री साव रात सवा आठ बजे लोरमी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात पौने 11 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर उनके नवा रायपुर स्थित निवास पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने निवास परिसर में बेल का पौधा रोपा। उनके साथ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आंवला का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन कियाइस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के स्वागत में जशपुर जिले से आए करमा नर्तक दल ने मनमोहक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया। इन मंजे हुए कलाकारों की मांदर की थाप पर लयबद्ध प्रस्तुति देखकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई।
- रायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ की पहचान, बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।
- रायपुर, / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और उसके लिए राज्यपाल श्री रमेन डेका और प्रथम महिला रानी डेका काकोटी को धन्यवाद दिया। राजभवन परिवार के आग्रह पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु एवं राज्यपाल श्री डेका के साथ राजभवन परिवार की सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई गई।
- रायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सुबह गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों सहित देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा
-मंदिर सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर जाना हाल-चालरायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस मौके पर मंदिर पहुंचे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्टजनों से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।गौरतलब है कि ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ के पांव छत्तीसगढ़ के सोंढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के तट पर स्थित प्रयाग नगरी राजिम में पड़े थे, जिसे वर्तमान में भगवान कुलेश्वर मंदिर के रूप में आज लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। इसी की याद में गायत्री नगर में भी महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया है। - रायपुर । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने हेलीकॉप्टर से भिलाई पहुचीं ।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का हेलीपैड पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
- रायपुर / भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मृर्मु को अपने बीच पाकर छत्तीसगढ़ के लोग हमेशा गौरवान्वित होते हैं, विशेष रूप से यहां के जनजातीय समाज स्वयं को बहुत प्रतिष्ठित महसूस कर रहा है।छत्तीसगढ़ के गौरवशाली ‘पुरखौती मुक्तांगन‘ में आयोजित सरगुजा प्रखण्ड के लोकार्पण और महतारी वंदन की 9 वीं किस्त की राशि के अंतरण के अवसर पर छत्तीसगढ के आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग अपनी जीवन-पद्धति, खान-पान, लोक-नृत्य, लोक-संगीत, लोकवाद्यों, कलाओं रीति-रिवाजों, तीज-त्यौहारों, अस्थाओं और अन्य आदिम परंपराओं को सहेज कर रखा है। नर्तक दलों ने अपने नृत्य के माध्यम से बताया कि जनजातीय समाज के गौरव और आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जनजातीय समाज का कल्याण करने सरकार प्रतिबद्ध है।छत्तीसगढ़ के गौरवशाली ‘पुरखौती मुक्तांगन‘ में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को अपने बीच पाकर हमारे छत्तीसगढ के आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी पहचान नृत्य के माध्यम में प्रस्तुत की। जिला सरगुजा, विकासखण्ड मैनपाट के ग्रमा डांगबुड़ा के नर्तक दल ने सरगुजा संभाग के आदिवासियों के प्रसिद्ध लोकनृत्य करमा का पुरूष पारंपरिक वेशभूषा में धोती, कुर्ता, पगड़ी, मयूरपंख सहित और महिलाएं साड़ी- ब्लाउज के साथ पैर में घुंघरू पहनकर मांदर और झांझ बजाते हुए नृत्य का प्रदर्शन किए। करमा नृत्य लगभग हर खुशी के अवसर पर किया जाता है।इसी प्रकार दंतेवाडा जिला के विपकासखण्ड गीदम के ग्राम जोड़तराई के नर्तकदल ने गौर नृत्य कर पारंपरिक बस्तर के विभिन्न त्यौहारों के जैसे- अमुस तिहार, नवाखाई आमा पण्डुम, शादी-विवाह आदि में महिलाओं और पुरूषों के द्वारा मिलकर सामुहिक रूप से पांरपरिक तरीके से नृत्य का प्रदर्शन किए।जिला जशपुर के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम टाटीडांड के नर्तकों ने करमा अपने नृत्य के माध्यम से बताया कि करमा दशहरा के चार दिन बाद गाड़ते हैं, शाम को करम डगाल काटकर गाड़तें हैं और रातभर करमा नृत्य करते हैं । यही राजी करमा के नाम से भी जाना जाता है। इस करमा को बड़े घुमघाम से मनाया जाता है। इसी प्राकर दीपावली करमा दीपावली के दिन शाम को करम पेड से डगाल काटकर गाडते हैं और और रातभर करमा नृत्य करते हुए सुबह विसर्जन करते हैं। इस करमा में गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा भी करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव आदिम जाति एवं कल्याण विभाग श्री सोनमणि बोरा एवं प्रमुख सचिव संस्कृति श्री अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानन्द, आयुक्त आदिवासी विकास श्री नरेंद्र दुग्गा, संचालक पुरातत्व एवं संस्कृति श्री विवेक आचार्य भी उपस्थित थे।
-
*प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपा पूर्णता प्रमाण पत्र, हितग्राहियों को चेक भी बांटे*
बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के खरोरा में 20 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 30 लाख 53 हजार रुपए लागत के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 83 लाख रुपए के 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया। धरसीवा के विधायक श्री अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने खरोरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख 53 हजार रुपए की लागत से निर्मित पौनी-पसारी हाट-बाजार और पांच लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नायकताड़ से खरोरा शहर तक 19 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले साढ़े तीन किलोमीटर गौरव पथ का भूमिपूजन भी किया। यह सड़क खंड राज्य मार्ग क्रमांक-20 (State Highway-20) का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सिमगा, तिल्दा, खरोरा, आरंग, नयापारा और कुरूद को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ता है। इसके निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग-130 से सिमगा-तिल्दा-खरोरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-130B से जुड़ेगी जिससे बिलासपुर, सिमगा, तिल्दा की तरफ से आने वाले लोगों तथा व्यवसायिक उपयोग के लिए सुगम एवं सुव्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खरोरा नगर पंचायत में 36 लाख रुपए से अधिक की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें शहर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार के कार्य शामिल हैं। श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों के विकास के लिए राज्य शासन के पास राशि की कमी नहीं है। सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। पिछले दस महीनों में राज्य के नगरीय निकायों को करीब 2800 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी, मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप और खरोरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
- बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लगातार मिठाई दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है । जांच के दौरान अनियमितता, गन्दगी या मिलावट की शंका दिखाई दे रही है तो ऐसे खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूना लेकर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा जा रहा है। अब तक 21 नमूने जांच हेतु रायपुर भेजे गए हैं।खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बेहरा ने बताया कि छोटे बड़े सभी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। जिन दुकानों से 21 नमूने लिए गए हैं, उनमें खोया मंडी गोल बाज़ार से खोये के नमूने सहित राजस्थान जलेबी, बंगाल स्वीट्स, रॉयल स्वीट्स, शारदा स्वीट्स, श्री शंकर चाना वाला का बिना खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य व्यापार किये जाने के कारण खाद्य नमूना लेकर प्रकरण बनाया गया है । इसके अलावा सावन स्वीट्स रतनपुर, सीताराम होटल रतनपुर, दीपक होटल खम्हरिया, कृष्णा डेरी तखतपुर, ए वन स्वीट्स तखतपुर, संतोष होटल रतनपुर, बाबा स्वीट्स सीपत, पाण्डेय स्वीट्स सरकंडा, जीतेन्द्र होटल मस्तुरी, माँ भवानी होटल गनियारी से जाँच हेतु खाद्य नमूना का संकलन किया गया है।आगे भी त्यौहार को देखते हुए निरंतर निरिक्षण एवं कार्यवही जारी रहेगी ताकि लोगों को अच्छी क्वालिटी का मिठाई या अन्य खाद्य सामग्रियां जैसे दूध, दही, पनीर, घी इत्यादि मिल सके ।
- बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 26 अक्टूबर को रायपुर जिले के खरोरा में लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 26 अक्टूबर को सवेरे साढ़े दस बजे रायपुर से खरोरा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे खरोरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। श्री साव वहां नगर पंचायत खरोरा के विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 12 बजे खरोरा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
-
रायपुर। अविनाश प्राइड निवासी किरीतपुर वाले आचार्य पंडित कीर्ति भूषण पाण्डेय का गंभीर हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। वे डौंडी लोहारा के पूर्व दीवान स्वर्गीय पं मन्नाराम पाण्डेय के ज्येष्ठ सुपौत्र व किरीतपुर डेंगरापार, रायपुर निवासी स्वर्गीय पं. नेतिराम पाण्डेय के ज्येष्ठ सुपुत्र थे। वे देश व राज्य के अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में सक्रिय रूप से अपना योगदान देने वाले व अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के संस्थापक व कर्ता धर्ता रहने वाले अत्यंत मिलनसार, उर्जावान, कुशल मार्गदर्शक थे।
-
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल- 2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का 25 अक्टूबर को समापन समारोह का आयोजन मेला स्थल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक विस्तार सेवाएं, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने बताया कि चार दिवस में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए लगभग 25 हजार कृषकों और विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 3 हजार विद्यार्थियों ने भी प्रक्षेत्र भ्रमण एवं मेले में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि यहां लगे किसान मेला में स्व-सहायता समूहों ने लगभग 5 लाख रूपये से अधिक का उत्पाद विक्रय किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रबंध मण्डल के सदस्यगण श्री रामसुमन उइके एवं श्रीमती जानकी सत्यनारायण चन्द्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने उद्बोधन में बताया कि एग्री कार्नीवाल- 2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ में आयोजित जॉब फेयर एवं अन्तर्राष्ट्रीय एजुकेशन फेयर में विद्यार्थियों ने उत्साहित होकर शामिल हुए और लगभग 85 विद्यार्थियों को जॉब का आफर भी प्राप्त हुआ। इस एग्री कार्निवाल की विशेषता रही कि किसान मेले के साथ-साथ कृषि संबंधी रोजगार सृजन एवं नवीन तकनीकों पर भी विभिन्न कार्यशालाओं यथा ‘‘छत्तीसगढ़ से कृषि उत्पाद के निर्यात की संभावनाओं’’, ‘‘एग्री स्टार्टअप’’, ‘‘जलवायु कुशल कृषि एवं प्राकृतिक खेती’’, ‘‘आधुनिक पादप प्रजनन तकनीक एवं डाटा एनालिसिस’’, ‘‘जैव विविधता पर प्रदर्शनी’’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश एवं देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ में कृषि के विकास के नये आयामों के लिए अपने-अपनेे विचार प्रस्तुत किये जिससे भविष्य में कार्ययोजना के रूप में परिणित किया जा सकेगा। संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर छत्तीसगढ़ में कृषि विकास को नई दिशा प्राप्त होगी और राज्य में किसानों की आय की वृद्धि होने से विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ के चतुर्थ दिवस आज 25 अक्टूबर को ‘‘जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फॉर डिजिटल एग्रीविलेजेस’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की मुख्य अतिथि पद्मश्री फूलबासन बाई यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ए. दंडपाणी, प्रमुख वैज्ञानिक, नार्म हैदराबाद एवं डॉ. टी.एन. सिंह, डी.डी.जी. एवं एस.आई.ओ. एन.आई.सी. रायपुर उपस्थित रहे।
एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। उन्होंने बदलते परिवेश में इंटरनेट के प्रसार से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि तकनीक, मौसम, रोग व्याधि प्रबंधन एवं मार्केटिंग में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की भविष्य में भूमिका के अनुरूप नये ‘‘डिजीटल टूल्स’’ विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डिजीटल तकनीक के उपयोग के लिए युवा पीढ़ी की क्षमता विकास के लिए निरंतर प्रशिक्षण किए जाने की जरूरत को भी प्रतिपादित किया। इस कार्यशाला में लगभग 300 प्रतिभागी उपस्थित रहे, जिसमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं विद्यार्थी शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉ. अनुराग सिंह एवं डॉ. श्रीविशाल त्रिपाठी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर, डॉ. ए. दंडपाणी, नार्म, हैदराबाद, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, नवसारी गुजरात, डॉ. इमरान खान, श्रीनगर, डॉ. रवि आर. एक्सेना एवं अभिजीत कौशिक, रायपुर ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
-
रायपुर, / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा शुक्रवार को उच्च न्यायालय के कर्मचारी श्री लक्ष्मण सिन्हा, वाहन चालक को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया तथा उनके भावी स्वस्थ्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि श्री लक्ष्मण सिन्हा इसी माह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में राज्य प्रशासनिक अधिकरण से अपनी सेवा प्रांरभ की थी तथा उसके भंग होने के पश्चात् वर्ष 2005 से इस उच्च न्यायालय में अपनी सेवायें प्रदान कर रहे थे। इस अवसर पर संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम, डिप्टी रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) श्री हिमांशु कुमार विश्वास व प्रोटोकॉल अधिकारी श्री आर.एस. नेगी उपस्थित रहे। -
-छत्तीसगढ़ में पंजीयन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने सुगम ऐप की नई सुविधा
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर प्रदेश में तकनीकी नवाचारों के निरंतर प्रयास से नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और जनता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ’सुगम ऐप’ का शुभारंभ किया गया है। सुगम मोबाइल ऐप के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसके लिए एनजीडीआरएस (नेशनल जेनरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) प्रणाली के अंतर्गत नई सुविधा शुरू की गई है। यह पहल धोखाधड़ी की संभावनाओं को रोकने के लिए उठाई गई है, ताकि संपत्ति के दस्तावेज़ पंजीयन को अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाया जा सके।सुगम ऐप का उपयोग संपत्ति के तीन कोणों से फोटो अपलोड करने के लिए किया जाएगा, जिससे संपत्ति की वास्तविक भौतिक स्थिति को चिन्हांकित किया जा सके। ऐप स्वचालित रूप से संपत्ति के अक्षांश और देशांतर को कैप्चर कर एनजीडीआरएस प्रणाली के ऑनलाइन आवेदन में स्टोर कर देता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से दस्तावेजों की पारदर्शिता और सुरक्षा में वृद्धि होगी।सुगम ऐप अलग से कोई पंजीयन सॉफ्टवेयर नहीं है, बल्कि यह केवल संपत्ति के फोटो और उसकी अवस्थिति (अक्षांश-देशांतर) को एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर में कैप्चर करने के लिए तैयार किया गया है। दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता या पक्षकार इस ऐप का उपयोग करते हुए एनजीडीआरएस प्रणाली के माध्यम से दस्तावेजों का पंजीयन पहले की तरह ही कर सकते हैं। - रायपुर / रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत कुल 46 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी, हमर राज पार्टी से मनीष कुमार ठाकुर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से गोपीचंद साहू, भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, बहुजन मुक्ति पार्टी से कृष्णा चिंचखेड़े, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से फरीद मोहम्मद कुरैशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार से बृजनारायण साहू, निर्दलीय आशीष पाण्डेय, नीरज दुबे, मो. शान अहमद, अब्दुल अजीम, चन्द्र प्रकाश कुर्रे, प्रकाश कुमार उरांव, अदनान शाहीद, संतोष वर्मा, जयंत अग्रवाल, रमीज अलमास, मोहम्मद वसीम रिजवी, मो. इरफान खान, सलमान खान, अब्दुल शौकत गनी, रूबीना अंजुम, दीन बंधु गुप्ता ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।
- रायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों क्रमशः ‘आदि नारी: आदिवासी महिलाओं की अस्मिता और गौरव गाथा, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शिका’ एवं पोदड़गुमा पेन करसाड का विमोचन किया। इस मौके पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्रपति को उक्त तीनों पुस्तकों की प्रथम प्रतियां ससम्मान भेंट की। यह तीनों पुस्तकें छत्तीसगढ़ राज्य की जनजातीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और वन अधिकारों की सुरक्षा पर केंद्रित हैं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री खुशवंत साहेब एवं श्री रोहित साहू उपस्थित थे।आदि नारी: आदिवासी महिलाओं की अस्मिता और गौरव गाथा पर आधारित पुस्तक में छत्तीसगढ़ की जनजातीय महिलाओं के दशकीय सामाजिक और आर्थिक विकास की यात्रा का उल्लेख किया गया है। इसमें उनकी शैक्षणिक प्रगति, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान, और लिंगानुपात जैसे मानव विकास सूचकांक के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।इसी तरह वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शिका’ में वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक रूप-रेखा के संबंध में विस्तार से बताया गया है, ताकि राज्य में अनुसूचित जनजाति के लोगों को वन अधिकार अधिनियम का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकें। इस मार्गदर्शिका में वन अधिकारों के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के उपाय भी शामिल किए गए हैं।पोदड़गुमा पेन करसाड़’ पुस्तक में गोंड जनजाति की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित है। इसमें ग्राम टेमरूपानी में हर 7 वर्ष में आयोजित होने वाले 75 दिवसीय धार्मिक आयोजन ‘पोदड़गुमा पेन करसाड़‘ के विधि-विधान, नृत्य, संगीत, और वाद्ययंत्रों का विस्तृत वर्णन किया गया है। यह आयोजन गोंड समुदाय की पेन पूजा परंपरा और उनकी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और संवर्धित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव आदिम जाति एवं कल्याण विभाग श्री सोनमणि बोरा एवं प्रमुख सचिव संस्कृति श्री अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानन्द, आयुक्त आदिवासी विकास श्री नरेंद्र दुग्गा, संचालक पुरातत्व एवं संस्कृति श्री विवेक आचार्य भी उपस्थित थे।

















.jpg)






.jpg)


.jpg)