- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 26 अक्टूबर को रायपुर जिले के खरोरा में लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 26 अक्टूबर को सवेरे साढ़े दस बजे रायपुर से खरोरा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे खरोरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। श्री साव वहां नगर पंचायत खरोरा के विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 12 बजे खरोरा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
-
-नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2024 -25
-निर्वाचक नामावली पुनरीक्षित किए जाने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठकरायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को राज्य के सभी जिलो के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किए जाने संबंधी तैयारी की समीक्षा की गई।बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी,निर्वाचक नामावली को अद्यतन और पुनरीक्षित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जिले में निर्वाचक नामावली को सही और अद्यतन किया जाए ताकि हर पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल हो सके। पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाए और जिन मतदाताओं का स्थानांतरण या मृत्यु हो चुकी है उनके नाम हटाए जाए। राज्य के सभी जिलों के नगरीय निकायों में नाम जोड़वाने के लिए अब तक कुल 22 हजार 182, संशोधन के 1 हजार 182 तथा विलोपन के लिए 4 हजार 779 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को जांच करने कहा गया। इसके लिए फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड और अन्य सरकारी प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाए ताकि मतदाता सूची त्रुटि रहित और पूरी तरह से सही बन सके। नगरीय निकाय तथा पंचायत के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। इस संबंध में आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार दावा आपत्ति का निर्धारित समय में निराकरण करने निर्देशित किया गया।समीक्षा बैठक में सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से उनके जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी ली गई तथा विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया।सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि आगामी चुनाव में सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त हो सके। इस अवसर उपसचिव डॉ नेहा कपूर एवं श्री आलोक श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
रायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण किया। लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सरगुजा प्रखंड में छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष रूप से सरगुजा अंचल के आदिवासी समुदाय की जीवनशैली और उनकी सांस्कृतिक व पुरातात्विक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री खुशवंत साहेब एवं श्री रोहित साहू उपस्थित थे।सरगुजा प्रखंड में सरगुजा अंचल के जनजातियों की अनुठी संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत और पुरावैभव को प्रदर्शित किया गया है। सरगुजा अंचल के विभिन्न जनजातियों के निवास स्थल व उनकी जीवनशैली को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे हम एक ही स्थल में विभिन्न आदिवासी समुदायों के रहन-सहन, संस्कृति से बेहतर तरीके से रूबरू हो सकते हैं।सरगुजा प्रखंड में पण्डो जनजाति के पारंपरिक जीवन शैली को दर्शाते बांस और छिंद के पत्तों से बने घर को प्रदर्शित किया गया है। इन घरों में देवताओं के पूजा का विशेष स्थान होता है। इसी तरह पहाड़ी कोरवा जनजाति का आवास लकड़ी से बना होता है, जिसमें देवी-देवताओं की आकृतियां नक्काशी की जाती है। यह उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक है। प्रखंड में निर्मित सामत सरना शिव मंदिर डीपाडीह में प्राचीन मंदिरों के भग्नावेश की प्रतिकृति हैं, जो 7वीं-13वीं शताब्दी के हैं। यह स्थल पुरातात्विक और धार्मिक महत्व रखता है। इसी तरह कोरिया का बैकुण्ठपुर महल भारतीय वास्तुकला का उदाहरण है। यह महल 1946 में पूर्ण हुआ है, इसकी अपनी ऐतिहासिक महत्ता है, जिसको पुरखौती मुक्तांगन के सरगुजा प्रखंड में प्रतिकृति के रूप में निर्मित किया गया है।इसी प्रखंड में प्रदर्शित मड़िया खंबा आदिवासियों के सामुदायिक समारोह में उपयोग होता है। यह मड़िया जनजाति की पहचान का प्रतीक है, इसे पूजा स्थल के रूप में उपयोग किया जाता है। इसी तरह रामगढ़ की पहाड़ी पर सीताबेंगरा गुफा के प्राचीन नाट्यशाला के अवशेष को प्रदर्शित किया गया है। यह भरत मुनि का नाट्यशाला माना जाता है। रामगढ़ की पहाड़ी में महाकवि कालीदास ने मेघदूतम् की रचना की है।कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव आदिम जाति एवं कल्याण विभाग श्री सोनमणि बोरा एवं प्रमुख सचिव संस्कृति श्री अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानन्द, आयुक्त आदिवासी विकास श्री नरेंद्र दुग्गा, संचालक पुरातत्व एवं संस्कृति श्री विवेक आचार्य भी उपस्थित थे। - रायपुर /राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के शुक्रवार को राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव श्री यशंवत कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने भी श्रीमती मुर्मू का स्वागत किया।
- रायपुर, / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 26 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को प्रातः 9.20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन एवं आरती के पश्चात रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पूर्वान्ह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 01 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। वे अपरान्ह 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी तथा वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे संध्या 5.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निर्भीक पत्रकार,प्रबुद्ध लेखक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गणेश शंकर विद्यार्थी की 26 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम में विद्यार्थी जी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का प्रयास किया। उन्होंने कई पत्रिकाओं में लेखन,संपादन करने के साथ स्वयं का हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र प्रताप भी शुरू किया। उन्होंने अपनी कलम की ताकत से अंग्रेज़ी शासन की नींव हिला दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यार्थी जी को उनकी देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
- -श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णयरायपुर /प्रदेश के 28 लाख निर्माण श्रमिकों के लिए विष्णुदेव सरकार तीन नई योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है। तीन नई योजनाओं का अनुमोदन शुक्रवार को श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई नवा रायपुर के मण्डल कार्यालय में आयोजित संचालक मंडल की तृतीय बैठक में लिया गया।प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया की शुरुआत 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होगी। इसी तरह निर्माण मजदूर परिवार सशक्तिकरण योजना, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को उच्च शिक्षा आईआईटी, जेईई, नीट, सीए की परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना की शुरुआत होगी। साथ ही प्रदेश के 26.68 लाख निर्माणी श्रमिकों और उनके बच्चों को कौशल उन्नयन हेतु निर्माण मजदूर परिवार सशक्तिकरण योजना भी प्रारंभ की जाएगी। बैठक में श्रम विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल वर्मा, बीओसी की सचिव सविता मिश्रा, मुख्य निरीक्षक सह श्रमायुक्त एसएस पैकरा सहित अन्य उपस्थित रहे।* अन्य जिलों में शुरू होगी श्रम अन्न योजना*संचालक मंडल की बैठक में श्रम मंत्री सह अध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्रमिक सम्मेलन में घोषणा अनुरूप शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत सभी जिलों में योजना शुरू करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में 09 जिलों में कुल 33 भोजन केंद्र संचालित हैं।सभी निर्माण श्रमिकों का होगा स्वास्थ्य परीक्षणबोर्ड की बैठक में निर्माणी श्रमिकों और उनके परिवार जनों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराएं जाने पर भी मुहर लगी। स्वास्थ्य विभाग, ईएसआईसी से भी परीक्षण कराएं जाने का निर्णय लिया गया। इससे 26 लाख से अधिक अधिक श्रमिकों को लाभ मिलेगी।अब बिना पंजीकृत श्रमिकों के मृत्यु पर भी मंडल देगा 1 लाख रूपएमुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत बूथ पंजीकृत निर्माण श्रमिक को कार्यस्थल में दुर्घटना मृत्यु पर 5 लाख रूपए, स्थाई दिव्यांगत में ढाई लाख, सामान्य मृत्यु पर उनके वैध उत्तराधिकारी को एक लाख रूपए की राशि दी जाती है, लेकिन अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मृत्यु उपरांत राशि देना का प्रावधान नहीं है। बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसे श्रमिक की कार्यस्थल पर अगर मृत्यु होती है तो उनके परिवार को एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी। 21 अक्टूबर को जिला महासमुन्द के श्रमिक परमानंद ध्रुव की ऊंचाई से गिर कर मौत हो गई थी। मृतक श्रमिक अपंजीकृत श्रमिक है। बोर्ड की बैठक में मृतक की पत्नी को एक लाख रूपये सहायता राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया।
- बिलासपुर/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 10 नवम्बर 2024 को आयोजित किये जाने वाले जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2023 (सीधी भर्ती) एवं जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2023 (सीमित प्रतियोगी) हेतु योग्य एवं अयोग्य उम्मीदवारों की सूची एवं योग्य उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in से डाऊनलोड कर सकते है।
- वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्य योजना का किया गया अनुमोदनबालोद. जिला खनिज न्यास संस्थान के शासी समिति की बैठक आज कलेक्टर एवं जिला खनिज न्यास संस्थान के अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक डौण्डीलोहारा श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक गुण्डरदेही श्री कंुवर सिंह निषाद, विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा सहित पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला खनिज न्यास संस्थान के सचिव डाॅ. संजय कन्नौजे, वनमण्डलाधिकारी श्री बीएस सरोटे, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारियों के अलावा जिला खनिज न्यास संस्थान के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्य योजना का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में जिला खनिज न्यास संस्थान के सदस्यों ने राशि का उपयोग पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सड़क निर्माण कार्याें के लिए अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया।बैठक में सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि जिला खनिज न्यास संस्थान द्वारा स्वीकृत सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं जनभागीदारी सुनिश्चित कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास संस्थान द्वारा स्वीकृत राशि का सदुपयोग करते हुए कुआं, तालाब आदि का निर्माण निर्धारित स्थान पर ही कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास संस्थान की राशि आवश्यकतानुसार जिले के सभी क्षेत्रों के लिए आबंटित की जाएगी। इस दौरान विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, श्रीमती संगीता सिन्हा एवं श्री कुंवर सिंह निषाद तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने भी जिला खनिज न्यास संस्थान के राशि के उपयोग के संबंध में अपने सुझाव दिए। कलेक्टर एवं जिला खनिज न्यास संस्थान के अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिला खनिज न्यास संस्थान के राशि का उपयोग जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के माँग के आधार पर जिला खनिज न्यास संस्था के राशि का उपयोग जिले के जरूरतमंद लोगों के मदद हेतु किया जाएगा।बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं जिला खनिज न्यास संस्थान की नोडल अधिकारी श्रीमती पूजा बंसल ने जिला खनिज न्यास संस्थान के अंतर्गत विगत वर्षों के कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला खजिन न्यास संस्थान के पास उपलब्ध निधि का कम से कम 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता क्षेत्रों में उपयोजित करने का प्रावधान हैं। इसके अतंर्गत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के तहत पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य देख-भाल, शिक्षा, कृषि एवं अन्य संम्बद्ध गतिविधियां, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निशक्तजन के कल्याण, कौशल एवं विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, सतत् जीविकोपार्जन के अलावा जन कल्याण के कार्यांे के लिए इस राशि का उपयोग किया जायेगा। इसी तरह न्यास के शेष 40 प्रतिशत राशि को अन्य प्राथमिकता वालें क्षेत्रों में उपयोजित किये जाने का प्रावधान है। इसके अतंर्गत न्यास के 40 प्रतिशत राशि का उपयोग अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के अतंर्गत भौतिक अधोसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास, सर्वाजनिक परिवहन, युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए किया जाएगा।
-
*कलेक्टर ने की मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा*
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने राजस्व मामले में शिथिलता बरतने पर बिलासपुर तहसीलदार श्री मुकेश देवांगन, रतनपुर तहसीलदार श्री आकाश गुप्ता और कोटा तहसीलदार श्री प्रकाश साहू को नोटिस जारी किया है। उन्होंने विशेषकर नक्शा बटांकन में ढिलाई बरती है जो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण आज राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा कर रहे थेे।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं में प्रगति लाते हुए और तेज गति से कार्य करें। कलेक्टर ने गिरदावरी का कार्य पूरी शुद्धता से करने कहा। डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम भी समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मनरेगा के कामों में और प्रगति लाते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए सेचुरेशन लेवल हासिल करने तक प्रगति लाने निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कुष्ठ रोग और टीबी उन्मूलन के लिए और बेहतर कार्य करने कहा। सामुदायिक अस्पतालों में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रों में एक भी बेड खाली न रहे यह प्रयास करें। एनएचएम के रिक्त पदों पर भरती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान, एडीशनल कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे। -
*मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 29 अक्टूबर से*
*नाम जोड़वा, कटवा अथवा सुधार करवा सकते हैं इस दौरान*
बिलासपुर/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यकम के अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संदर्भ में) अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 29 अक्टूबर को 2024 को संबंधित विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जाना है। इस संबंध में चर्चा एवम जानकारियों से अवगत कराने हेतु दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बैनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि निर्वाचक नामावलियों पर दावे एवम आपत्तियां दिनांक 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक संबधित मतदान केन्द्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों और बीएलओ के द्वारा प्राप्त की जायेगी। साथ ही शासकीय अवकाश दिवस दिनांक 09 नवम्बर 10 नवम्बर, 16 नवम्बर एवम 17 नवम्बर 2024 को विशेष शिविर आयोजित कर दावे एवम आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। राजनैतिक दलों द्वारा नियुिक्त बूथ लेबल एजेण्ट द्वारा एक बार में एक दिन में 10 फार्म किन्तु पूरी पुनरीक्षण अवधि में अधिकतम 30 फार्म/आवेदन जमा किये जा सकेंगे। निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने हेतु फार्म-06, विलोपन हेतु फार्म-07 तथा त्रुटि सुधार, स्थानान्तरण इपिक आदि के लिये फार्म-08 जमा किये जा सकते है।
बताया गया कि उपरोक्त फार्म आवेदन वोटर्स हेल्पलाइन ऐप एवम वोटर्स डॉट इसीआई डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से आनलाइन भी भरे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आगामी अर्हता तिथियों 1 अप्रैल 2025, 1 जुलाई 2025 एवम 01 अक्टूबर 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के अग्रिम आवेदन भी इस पुनरीक्षण में प्राप्त किये जाएंगे।प्रारंभिक प्रकाशन हेतु मुद्रित निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केन्द्रों की विधानसभावार सूची, सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क दी जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक सप्ताह दावे/ आपत्तियों की सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को साझा की जायेगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 6जनवरी 2025 को किया जायेगा ।
- रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए मतदान तिथि 13 नवम्बर 2024 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51 के मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश की मंजूरी के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है। आदेश के अनुसार ऐसे अधिकारी कर्मचारी जो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51-रायपुर नगर दक्षिण के मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, उन्हें अवकाश प्रदाय किया जाएगा।
-
कुल 57 नाम निर्देशन किए गए जमा*
रायपुर । रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत नामांकन के अंतिम तिथि तक 46 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कुल 57 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए है।
आज 25 अक्टूबर 2024 को निर्दलीय से आशीष पांडे, निर्दलीय से नीरज दुबे, निर्दलीय से मो. शान अहमद, भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी, निर्दलीय से अब्दुल अजीम, निर्दलीय से चंद्र प्रकाश कुर्रे, हमर राज पार्टी से मनीष कुमार ठाकुर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से गोपीचंद साहू, भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, निर्दलीय से प्रकाश कुमार उरांव, निर्दलीय से अदनान शाहीद, बहुजन मुक्ति पार्टी से कृष्णा चिंचखेडे, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से फरीद मोहम्मद कुरैशी, निर्दलीय से संतोष वर्मा, निर्दलीय से जयंत अग्रवाल, निर्दलीय से रमीज अलमास, निर्दलीय से मोहम्मद वसीम रिजवी, निर्दलीय से मो. इरफान खान, निर्दलीय से सलमान खान, निर्दलीय से अब्दुल शौकत गनी, निर्दलीय से रूबीना अंजुम, निर्दलीय से दीनबंधु गुप्ता, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार से बृजनारायण साहू ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। -
*31 दिसंबर तक कर सकते है आवेदन*
रायपुर। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2024-25 में ऑनलाइन पंजीयन के लिए अदिवासी विकास विभाग ने समय में बढोत्तरी की है। अब विद्यार्थी 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयांे, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग , पालीटेक्नीक, आईटीआई आदि कालेजों में अध्ययनरत ऐसे छात्र जिनका प्रवेश विलंब से हुआ है या जिनका परीक्षा परिणाम विलंब से घोषित हुआ है। ऐसे अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पंजीयन के लिए समय में बढोत्तरी की गई है।
ड्राफ्ट प्रापोजल लॉक के लिए 15 जनवरी 2025 और सेन्सन ऑर्डर लॉक के लिए 31 जनवरी 2025 तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में रायपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि के संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है उन्हें सूचना दी गई है।निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। साथ ही ड्राफ्ट प्रापोजल लॉक और सेन्सन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नही किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक आदिवासी विकास कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
-
*सामान्य प्रेक्षक प्रतिदिन निर्धारित समय पर सिविल लाइन सर्किट हाउस में आमजनों से मिलेंगे
रायपुर/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 से संबंधित जानकारी आम नागरिकगण प्रेक्षक के मोबाइल नंबर पर या उनसे निर्धारित स्थान पर प्रत्यक्ष संपर्क कर प्रदान कर सकते है।
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आंध्रप्रदेश कैडर की 2008 बैच की (आई.ए.एस.) श्रीमती जी रेखा रानी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एवं शाम को 5 से 6 बजे तक सिविल लाइन रायपुर के नये सर्किट हॉउस मीटिंग हॉल में आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा सामान्य प्रेक्षक से उनके मोबाइल नम्बर 9407780118 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
- रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थाें के उपयोग पर निरंतर कार्रवाई जारी है। रायपुर रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रवर्तन दल ने कोटपा एक्ट 2003 के तहत चालानी कार्रवाई की है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन आसपास सभी दुकानों पर तंबाकू उत्पादों के बिक्री पर जिला प्रर्वतन दल के द्वारा चलानी कार्यवाही किया गया। जिसमें 49 चालान किया गया, इसमें 3 हजार रूपए प्राप्त हुआ। कार्यवाही अंतर्गत धारा 04 के तहत सार्वजनिक स्थान में धूम्रपान एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों का सेवन प्रतिबंधित है। साथ ही कोटपा एक्ट 2003 की धारा 06 ब के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को धूम्रपान तम्बाकू सेवन न करने एवं तम्बाकू उत्पाद को बेचने व खरीदने पर प्रतिबंध है। तम्बाकू उत्पादों का सेवन करते पाये जाने पर समझाईश देने के साथ-साथ नो स्मोकिंग व नाबालिग बच्चों के खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध का बोर्ड लगाते हुए चालानी कार्यवाही किया गया। इस कार्रवाई में जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रीति नारायन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष कुमार मेजरवार, खाद्य एवं औषधि निरीक्षक श्री सुरेश साहू, डॉ टेकचंद धीरहे, श्री नीरज साहू, ओम प्रकाश यादव, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग से राज्य सलाहकार डॉ नेहा साहू, संभागीय समन्वयक विलेश रावत, जिला सलाहकार डॉ वजिंदर कौर, नेहा सोनी सोशल वर्कर, अजय कुमार बैंस व कोमल साहू सेकेट्रियल असिस्टेंट के सहयोग से पूर्ण किया गया।
- विश्व साइबर सुरक्षा माह में जनजागरूकता का आव्हानरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के बिजली घरों के लिए मैनेजमेंट इंफारमेशन सिस्टम-इंफारमेशन टेक्नोलाॅजी विभाग द्वारा बनाये गये सूचना व साइबर सुरक्षा मापदण्डों, अनुदेशों और योजना को कंपनी संचालक मण्डल की स्वीकृति मिल गई है। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस के कटियार ने कंपनी मुख्यालय तथा बिजलीघरों में कार्यरत अधिकारियों को साइबर सुरक्षा मापदण्डों का पालन करने का निर्देश दिया हैं।विश्व साइबर सुरक्षा माह के अवसर पर भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय तथा केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा पूरे देश में जनजागरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत आज सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई तथा यह जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में तीनों विद्युत उत्पादन संयंत्रों डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम, अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह को आई.एस.ओ. - 27001ः2022 इन्फाॅर्मेशन सिक्यूरिटी मैनेजमेंट सिस्टम (आई.एस.एम.एस.) एवं साइबर क्रायसिस मैनेजमेंट प्लान (सी.सी.एम.पी.) का पालन करना है। साथ ही एम.आई.एस.- आई.टी. द्वारा निर्मित साइबर सिक्यूरिटी टीप आधारित टेबल कैलेण्डर का विमोचन श्री एस.के. कटियार द्वारा किया गया।विद्युत मंत्रालय एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा पाॅवर सेक्टर में साइबर सुरक्षा के लिए जन-जागरूक अभियान के तहत पूरे विश्व में अक्टूबर माह को ‘‘साइबर सुरक्षा माह’’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज एम.आई.एस.- आई.टी. द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में साइबर अटैक एवं उसके रोकथाम के घटकों के बारे में बताया गया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार ने जनरेशन कंपनी के मुख्यालय एवं संयंत्र के अधिकारियों को साइबर सुरक्षा के लिए पाॅलिसी गाइडलाइन का पालन करने हेतु आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों के बढ़ते उपयोगिता के साथ-साथ साइबर खतरे, डाटा सिस्टम को हानिकारक वायरस से बचने हेतु हमें जागरूक रहना होगा। साइबर सिक्यूरिटी के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्य के लिए श्री कटियार ने ई.डी (ओ एंड एम) श्री एम.एस. कंवर, आई.टी सेल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता नलिनी खाण्डे, अधीक्षण अभियंता श्री एम.के. नायक, कार्यपालन अभियंता श्रीमती अमिता बारा, सहायक अभियंता श्री महेंद्र देवांगन और पूरी टीम को बधाई दी।
- विश्व साइबर सुरक्षा माह में जनजागरूकता का आव्हानरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के बिजली घरों के लिए मैनेजमेंट इंफारमेशन सिस्टम-इंफारमेशन टेक्नोलाॅजी विभाग द्वारा बनाये गये सूचना व साइबर सुरक्षा मापदण्डों, अनुदेशों और योजना को कंपनी संचालक मण्डल की स्वीकृति मिल गई है। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस के कटियार ने कंपनी मुख्यालय तथा बिजलीघरों में कार्यरत अधिकारियों को साइबर सुरक्षा मापदण्डों का पालन करने का निर्देश दिया हैं।विश्व साइबर सुरक्षा माह के अवसर पर भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय तथा केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा पूरे देश में जनजागरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत आज सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई तथा यह जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में तीनों विद्युत उत्पादन संयंत्रों डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम, अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह को आई.एस.ओ. - 27001ः2022 इन्फाॅर्मेशन सिक्यूरिटी मैनेजमेंट सिस्टम (आई.एस.एम.एस.) एवं साइबर क्रायसिस मैनेजमेंट प्लान (सी.सी.एम.पी.) का पालन करना है। साथ ही एम.आई.एस.- आई.टी. द्वारा निर्मित साइबर सिक्यूरिटी टीप आधारित टेबल कैलेण्डर का विमोचन श्री एस.के. कटियार द्वारा किया गया।विद्युत मंत्रालय एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा पाॅवर सेक्टर में साइबर सुरक्षा के लिए जन-जागरूक अभियान के तहत पूरे विश्व में अक्टूबर माह को ‘‘साइबर सुरक्षा माह’’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज एम.आई.एस.- आई.टी. द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में साइबर अटैक एवं उसके रोकथाम के घटकों के बारे में बताया गया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार ने जनरेशन कंपनी के मुख्यालय एवं संयंत्र के अधिकारियों को साइबर सुरक्षा के लिए पाॅलिसी गाइडलाइन का पालन करने हेतु आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों के बढ़ते उपयोगिता के साथ-साथ साइबर खतरे, डाटा सिस्टम को हानिकारक वायरस से बचने हेतु हमें जागरूक रहना होगा। साइबर सिक्यूरिटी के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्य के लिए श्री कटियार ने ई.डी (ओ एंड एम) श्री एम.एस. कंवर, आई.टी सेल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता नलिनी खाण्डे, अधीक्षण अभियंता श्री एम.के. नायक, कार्यपालन अभियंता श्रीमती अमिता बारा, सहायक अभियंता श्री महेंद्र देवांगन और पूरी टीम को बधाई दी।
- राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपा गया दायित्वबालोद /छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2024 के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में 05 नवंबर 2024 को जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सभी अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें।जिला मुख्यालय बालोद में राज्योत्सव समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व भी सौपें गए है। जिसके अंतर्गत समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसीप्रकार कार्यक्रम स्थल में मंचीय व्यवस्था एवं आवश्यक टेंट एवं पंडाल की व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग बालोद एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बालोद को सौंपी गई है। विद्युत व्यवस्था, लाईटिंग एवं माईक व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता छ.ग.रा.वि.मं. बालोद एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी बालोद, फूलमाला, गुलदस्ता स्वागत द्वार व्यवस्था हेतु सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग बालोद एव ंजिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी, स्वास्थ्य सुविधा हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद, फायर ब्रिगेड एवं साफ-सफाई व्यवस्था हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी बालोद को सौंपी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद एवं जिला शिक्षा अधिकारी बालोद, कलाकारों की ठहरनें की व्यवस्था हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी बालोद, मंच पर स्वल्पाहार व्यवस्था हेतु जिला खाद्य अधिकारी बालोद, सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों को भोजन व्यवस्था हेतु जिला आबकारी अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग बालोद, आमंत्रण-पत्र छपाई एवं वितरण व्यवस्था हेतु उप संचालक पंचायत को सौंपी गई है। आमंत्रण-पत्र वितरण व्यवस्था हेतु तहसीलदार सर्व जिला बालोद, मंच संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी बालोद, ़सांस्कृतिक दल मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र की व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बालोद तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक बांस-बल्ली की व्यवस्था हेतु वन मंडलाधिकारी बालोद को सौंपी गई है।राज्योत्सव समारोह स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग, जिला पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, सी.एस.एस.डी.ए. विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, जिला पंचायत एन.आर.एल.एम., पशु चिकित्सा विभाग, शक्कर कारखाना, खादी ग्रामोद्योग हथकरघा, राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, जिला अंत्यावसायी विभाग, नगरपालिका परिषद बालोद, वन विभाग एवं जनसम्पर्क विभाग को सौंपी गई है। कार्यक्रम मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाने हेतु अपर जिला दण्डाधिकारी बालोद, पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था हेतु ई.ई.लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालोद, राज्य स्तर के सांस्कृति कलाकारों के आवास भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बालोद एवं जिला शिक्षा अधिकारी बालोद को सौंपी गई है। मंच पर छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो दीप प्रज्वलन की व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा अधिकारी बालोद, कलाकारों को लाने व ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बालोद एवं जिला परिवहन विभाग एवं जिला मिशन समन्वय तथा स्टाॅल का वितरण आदि उप संचालक, पंचायत, जिला पंचायत बालोद को सौंपी गई है।
-
बिलासपुर/आर्दश औद्योगिक संस्था कोनी में क्रापटमेन ट्रेनिंग स्किम (सीटीएस) के अंतर्गत अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा 2024 के सभी व्यवसाय के स्टेट टॉपर्स के लिए राज्य स्तरीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन 26 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी में किया जाएगा।
-
रिटार्यड शिक्षक द्वारा कराया गया न्योता भोज
बिलासपुर/पंडित रामदुलारे दुबे स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकंडा में आज शासन की महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोज का आयोजन किया गया। न्योता भोज का आयोजन संस्था से इसी माह रिटायर होने वाले व्यायाम शिक्षक प्रताप कुमार पाटनवार द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर किया गया। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को 41 साल से अधिक अपनी सेवाएं दी हैं। न्योता भोज कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान और नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने शिरकत की।
न्योता भोज का आयोजन करने वाले शिक्षक श्री पाटनवार ने भावुक होकर बताया कि स्कूल में 41 वर्षों तक सेवा दी है। मैने अपने जीवन में जो कुछ कमाया यहीं से ऐसे में बच्चों को भोज के माध्यम से छोटी सी खुशी देने का प्रयास किया है। इस न्योता भोज कार्यक्रम में प्रशासन की तरफ से नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ आर. पी. चौहान, समग्र शिक्षा के एडीपीओ अनिल तिवारी, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष राजेश दुसेजा, शहरी स्त्रोत समन्वयक वासुदेव पाण्डेय, संकुल समन्वयक ज्ञानेंद्र राय पहुंचे थे। मुख्य अतिथियों ने आयोजन की तारीफ करते हुए बताया कि न्योता भोज शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है और शाला परिवार के द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राइमरी मिडिल हाई और हायर सेकडरी स्कूल के बच्चों सहित 700 लोगों ने भोजन का लुत्फ उठाया। स्कूली छात्रों सौरभ यादव, अनामिका भास्कर, अंशु गढ़ेवाल,और प्रीतम साहू न्योता भोज कर अपनी खुशी जताई और बताया कि भोज में उन्हें पूरी, पनीर, छोले की सब्जी, रायता, दाल, चावल, पापड़, अचार, सलाद के साथ दो प्रकार का मीठा खाने को मिला।
स्कूल की तरफ से प्राचार्य निशा तिवारी, पूर्णिमा मिश्रा, पी मंडल, एस के डहरिया, एच एल सोनले, राजकुमारी आहूजा, विवेक दुबे, बसंत प्रताप सिंह, रमेश दुबे मोनालिसा संत, शुभनय गोले, अर्चना शुक्ला, शैल कश्यप, अर्चना दुबे , राजेंद्र धर शर्मा, नीतू यादव, शारदा पाण्डेय, उषा उपाध्याय, राजेश चतुर्वेदी, अमित नामदेव एकता पांडे, रीना श्रीवास्तव, सुषमा पाण्डेय, मनोज दुबे, रीना घोष, संध्या दुबे, पूर्णिमा साहू, अमिता पाण्डेय, शशि भूषण पाटनवार, घनश्याम दुबे, अमित कुमार पाण्डेय, मंजू बाला शुक्ला, उषा यादव, सुरेखा यादव, पूर्णिमा यादव, दिलीप काछी, रंजीत यादव में शामिल रहे। -
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही शारीरिक मानसिक विकास में होता है मददगार*
बिलासपुर/बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 24 अक्टूबर को सरकंडा नूतन कालोनी स्थित शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के बाल रोग विभाग द्वारा आज पुष्य नक्षत्र के अवसर पर 351 बच्चों का स्वर्णप्राशन हुआ। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से सोलह वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। सवेरे 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
स्वर्ण प्राशन से बच्चो की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, उनके शारीरिक तथा मानसिक विकास में मददगार साबित होता है। इसके साथ ही बच्चों में एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में भी अत्यंत लाभकारी है। चिकित्सालय के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण पाण्डेय ने बताया कि इसके नियमित प्रयोग से बच्चों की मेधा एवं स्मृति का वर्धन भी होता है। इसकी प्रमाणिकता वैज्ञानिक आधार पर सिद्ध हो चुकी है। आने वाले प्रत्येक माह के पुष्य नक्षत्र में यह स्वर्ण प्राशन बाल रोग विभाग में किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी सूचना विभाग से ली जा सकती है। विभाग द्वारा विगत वर्ष फरवरी 2023 लगातार हर पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे हजारों बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया है। जिन बच्चों को लगातार स्वर्ण प्राशन कराया गया उनकी वजन और ऊंचाई में बेहतर फर्क देखने को मिला है साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता में भी विकास पाया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डा रक्षपाल गुप्ता जी के निर्देशन में बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा विद्या भूषण पांडेय द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन में इंटर्न डॉक्टर सौम्या, डॉक्टर जोगी, डॉक्टर तिवारी, चिकित्सालय कर्मी श्री कुलदीप जांगड़े, श्री पैकरा, रजनी, रवीश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। -
भिलाईनगर। राष्ट्रपति का प्रवास आई.आई. टी. भिलाई दीक्षान्त समारोह के लिए हो रहा है। जिसको देखते हुए नगर निगम भिलाई के आयुक्त बजरंग दुबे के नेतृत्व में कार्यो का संपादन निरंतर किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से सभी जोन कमिश्नर, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सड़को पर आवारा मवेशियो को पकड़ने वाले दल, राजस्व का अमला आदि की डयूटी लगाई गई है। सभी जोन कमिश्नर अपने-अपने क्षेत्र में महामहिम के आमगन रूट से सड़क बाधा एवं अवैध बेनर पोस्टर हटवाने का कार्य कर रहे है। जोन कमिश्नर अपने-अपने रूट पर टीम के साथ लगातार गस्त भी कर रहे है।
कुम्हारी टोल प्लाजा से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंताओ द्वारा सड़क के गडडे भराई का कार्य संपादित करवाया जा रहा है। निगम भिलाई के अधीक्षण अभियंता स्वयं अपने देखरेख में संबंधित कार्यो का अवलोकन कर रहे है। जिससे महामहिम के आमगन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही हेलिपेड के निर्माण कार्य के दौरान जल की व्यवस्था, सड़क मार्ग से आवारा पशुओ इत्यादि को हटाने का भी कार्य किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई के सभी अधिकारी कर्मचारी, नागरिकगण महामहिम राष्ट्रपति महोदया के प्रथम भिलाई आगमन का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करने के लिए उत्सुक है। -
-पंजीयन विभाग ने ऑनलाईन सर्च और नकल सुविधा शुरू
-नागरिकों के सुविधा और रजिस्ट्री प्रकिया को बनाया जा रहा है अधिक पारदर्शी-संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदमरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनता को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देने तथा उन्हें लाभान्वित करने के लिए कई सुधार कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश में नागरिकों की सुविधा और पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पंजीयन विभाग में ऑनलाईन सर्च और नकल की सुविधा शुरू की है। जिसके तहत अब संपत्ति संबंधी रजिस्ट्री की जानकारी और सत्यापित प्रति (नकल) घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।इस नई सुविधा से नागरिक संपत्ति क्रय-विक्रय से पहले उसकी रजिस्ट्री और संबंधित लेन-देन का विवरण आसानी से देख सकेंगे। किसी भी संपत्ति को खरीदने से पहले इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शुल्क जमा कर पक्षकार का नाम, ग्राम, खसरा नंबर आदि दर्ज कर उस संपत्ति से संबंधित सभी रजिस्ट्री दस्तावेज़ों को खोज सकते हैं। इसके अलावा, लोग ऑनलाइन सत्यापित रजिस्ट्री की प्रति (नकल) भी डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत खत्म हो जाएगी और भीड़भाड़ में भी कमी आएगी।यह सुविधा न केवल आम जनता के लिए बल्कि वित्तीय संस्थाओं और अन्य हितधारकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। बैंक और वित्तीय संस्थान संपत्ति के विरुद्ध ऋण देते समय सर्च रिपोर्ट की मांग करते हैं। अब वे भी एक क्लिक के जरिए यह जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और आवश्यक रजिस्ट्री की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।इस नई सुविधा संपत्ति क्रय-विक्रय से पहले सही जानकारी प्राप्त कर धोखाधड़ी से बचाव के साथ ही रजिस्ट्री खो जाने या अन्य कारणों से उसकी सत्यापित प्रति आसानी से उपलब्ध कराने में सहायक होगा। इसी तरह रजिस्ट्री ऑफिस में भीड़भाड़ कम होने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और नागरिकों को संपत्ति संबंधी मामलों में सूचनाप्रद निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। - -पंजीयन विभाग ने ऑनलाईन सर्च और नकल सुविधा शुरू-नागरिकों के सुविधा और रजिस्ट्री प्रकिया को बनाया जा रहा है अधिक पारदर्शी-संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदमरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनता को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देने तथा उन्हें लाभान्वित करने के लिए कई सुधार कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश में नागरिकों की सुविधा और पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पंजीयन विभाग में ऑनलाईन सर्च और नकल की सुविधा शुरू की है। जिसके तहत अब संपत्ति संबंधी रजिस्ट्री की जानकारी और सत्यापित प्रति (नकल) घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।इस नई सुविधा से नागरिक संपत्ति क्रय-विक्रय से पहले उसकी रजिस्ट्री और संबंधित लेन-देन का विवरण आसानी से देख सकेंगे। किसी भी संपत्ति को खरीदने से पहले इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शुल्क जमा कर पक्षकार का नाम, ग्राम, खसरा नंबर आदि दर्ज कर उस संपत्ति से संबंधित सभी रजिस्ट्री दस्तावेज़ों को खोज सकते हैं। इसके अलावा, लोग ऑनलाइन सत्यापित रजिस्ट्री की प्रति (नकल) भी डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत खत्म हो जाएगी और भीड़भाड़ में भी कमी आएगी।यह सुविधा न केवल आम जनता के लिए बल्कि वित्तीय संस्थाओं और अन्य हितधारकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। बैंक और वित्तीय संस्थान संपत्ति के विरुद्ध ऋण देते समय सर्च रिपोर्ट की मांग करते हैं। अब वे भी एक क्लिक के जरिए यह जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और आवश्यक रजिस्ट्री की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।इस नई सुविधा संपत्ति क्रय-विक्रय से पहले सही जानकारी प्राप्त कर धोखाधड़ी से बचाव के साथ ही रजिस्ट्री खो जाने या अन्य कारणों से उसकी सत्यापित प्रति आसानी से उपलब्ध कराने में सहायक होगा। इसी तरह रजिस्ट्री ऑफिस में भीड़भाड़ कम होने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और नागरिकों को संपत्ति संबंधी मामलों में सूचनाप्रद निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।





.jpg)




.jpg)
.jpg)












.jpg)
.jpg)

.jpg)