- Home
- देश
- नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने जानकारी दी है कि विभाग के आंकड़ा और डायानामिक डाटाबेस में चल रहे तकनीकी सुधार के चलते, यात्री आरक्षण प्रणाली की सभी सेवाएं अर्थात टिकट के आरक्षण, निरस्तीकरण, टिकट काउंटर, पूछताछ संबंधी दूरभाष संख्या 139, इंटरनेट बुकिंग और अन्य सेवाएं शनिवार रात 11 बजकर 45 मिनट से लेकर रविवार तड़के तीन बजकर 15 मिनट तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल- निशंक ने इस वर्ष आईआईटी में प्रवेश परीक्षा तिथि और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों-आईआईटी में प्रवेश पात्रता में छूट देने की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा- जेईई-एडवांस्ड 2021 इस वर्ष तीन जुलाई को कम्प्यूटर पर आयोजित होगी और आई.आई.टी. में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत अंक पाने की शर्त में भी छूट दी गई है। इस वर्ष यह परीक्षा आई.आई.टी. खडग़पुर आयोजित करेगा।
- नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने कोरोना वायरस संकट को देखते हुए 21 मार्च से 31 जुलाई, 2020 तक के ट्रेन यात्रा के लिए काउंटर टिकट रद्द कराने की समय सीमा वर्तमान के छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने कर दी है।मंत्रालय ने इससे पहले इस सुविधा को तीन दिन से बढ़ाकर छह महीने किया था, जब कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी नियमित ट्रेनें रद्द हो गई थीं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''रेल मंत्रालय ने यात्रा अवधि 21 मार्च, 2020 से 31 जुलाई, 2020 तक पीआरएस काउंटर टिकटों को रद्द कराने और किराये वापसी के लिए समय सीमा यात्रा की तारीख से छह महीने से आगे नौ महीने तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह केवल रेलवे द्वारा रद्द की गई नियमित समयबद्ध ट्रेनों के लिए लागू है।'' इसमें कहा गया है, ''यात्रा की तारीख से छह महीने की अवधि समाप्ति के बाद, कई यात्रियों ने टिकटों को जोनल रेलवे के दावा कार्यालय में टीडीआर या सामान्य आवेदन के जरिये मूल टिकटों के साथ जमा किया हो सकता है। ऐसे पीआरएस काउंटर टिकटों के किराये की पूर्ण वापसी भी ऐसे यात्रियों के लिए अनुमेय होगी।'' मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के तुरंत बाद और महामारी के कारण नियमित ट्रेन सेवाओं को निलंबित किये जाने के बाद टिकट रद्द करने की समयसीमा तीन दिन से बढ़ाकर तीन महीने कर दी गई थी और मई में इसे छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। यह काउंटरों पर यात्रियों की संख्या को सीमित करने और कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किया गया था।
-
जयपुर। जयपुर में कथित तौर पर कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों का गला रेत कर हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि परिवार कर्ज में डूबने के कारण मानसिक तनाव में था और सिलसिले में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि गिर्राज राणा का परिवार पिछले दो साल से जयपुर की बुनकर कॉलोनी में रह रहा था। उन्होंने बताया कि परिवार का मुखिया सब्जी बेचने का काम करता था और परिवार पर कर्जे का भार था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गिर्राज राणा के अलावा उसकी पत्नी शिमला, पुत्र कालू और पुत्री अनुष्का के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी गिर्राज ने धारदार हथियार से पत्नी और बच्चों का गला रेत कर स्वयं पंखें से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने जब दरवाजा खटखटाया, तो कोई बाहर नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने कमरे के अंदर झांका तब घटना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिये फोरेंसिक विशेषज्ञों का दल घटना स्थल पर पहुंच गया है।
-
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के खरेला कस्बे के सादराय मुहल्ले में बुधवार की रात कथित अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार कर कथित रूप से पत्नी की हत्या कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि खरेला कस्बे में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खरेला थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल कुमार ने बताया कि कस्बे के सादराय मुहल्ले में बुधवार की रात कथित अवैध संबंधों को लेकर आरोपी बलराम (35) और उसकी पत्नी सुनीता (32) के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान आरोपी बलराम ने कुल्हाड़ी से पत्नी के ऊपर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और इस सिलसिले में मरने वाली महिला के भाई की तहरीर पर आरोपी बलराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कुमार ने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि आरोपी मानसिक बीमार जैसा है और अक्सर पति-पत्नी के बीच किसी और से अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा होता रहता था।
-
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बृहस्पतिवार को कार के पुर्जों की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि छावनी क्षेत्र में एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित दुकान में सुबह के वक्त आग लग गई थी। पुलिस के अनुसार दुकान में साफ-सफाई का काम कर रही महिलाओं में से एक ने स्विच ऑन कर दिया, जिससे शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाये जाने के बाद एक महिला का शव फर्श पर पाया गया। उसकी पहचान लता कतरपवार के रूप में की गई है। नागपुर नगर निगम के एक अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल वाहनों को लगाया गया और आग पर एक घंटे मे काबू पा लिया गया।
-
रींवा। रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छुहिया घाटी में ऊंचाई से एक गर्म राख से भरा ट्रक बस पर गिर गया, जिसमें कई लोग सवार थे। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब अल्ट्राटेक सीमेंट की बस स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों को लेकर जा रही थी. बस जैसे ही छुहिया घाटी पहुंची वैसे ही उसके ऊपर ऊंचाई से गर्म राख से भरा ट्रक आ गिरा. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 9 से 10 घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे के बाद शहडोल मार्ग पर भीषण जाम लग गया फिर पुलिस क्रेन की मदद से रास्ता साफ करवाया और यातायात सुचारू रूप से चलने लगा। डीपी सिंह, डीएसपी रींवा ने बताया कि छुहिया घाटी में बस के ऊपर ट्रक गिरने से 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 9 से- 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और अस्पताल में 1 महिला की मौत हुई। इस हादसे की जांच की जा रही है। - नोएडा (उप्र)। नोएडा के ईकोटेक-प्रथम थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार की कथित रूप से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को ईकोटेक- प्रथम थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को ठेकेदार हेमचंद (33) का शव मिला। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता कि कि पैसे के लेन-देन को लेकर किसी विवाद के कारण उसकी कथित रूप से हत्या की गई। हेमचंद के सिर में गोली लगी थी। सिंह ने बताया कि व्यापार में हेमचंद के साथी धर्मी सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक के आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। ( प्रतीकात्मक फोटो)--
- तिरुवनंतपुरम। केरल के अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में बर्ड फ्लू के एच5एन8 स्वरूप के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बत्तखों एवं मुर्गे-मुर्गियों समेत 69 हजार से अधिक पक्षियों को मारा गया है। केरल के पशुपालन मंत्री के. राजू ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 त्वरित कार्रवाई बल दोनों जिलों में पक्षियों को मारने का काम कर रहे हैं और जिन क्षेत्रों में संक्रमण फैलने की आशंका है, उन्हें संक्रमणमुक्त किया जाएगा। राजू ने कहा कि एन5एन8 वायरस से मनुष्यों के संक्रमित होने के अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा, ''प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के पक्षी प्रवासी पक्षियों से संक्रमित हुए हैं। अभी तक मनुष्यों के इस वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने नहीं आया हैं। हालांकि इस वायरस के स्वरूप बदलने की आशंका है, इसलिए हमें सतर्क रहना होगा।'' उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पक्षियों के मांस एवं उनके अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा।मंत्री ने कहा, ''राज्य कैबिनेट ने पक्षियों को मारने के लिए किसानों को मुआवजा देने के संबंध में फैसला करने के लिए आज बैठक की। दो महीने से अधिक आयु के मारे गए हर पक्षी के लिए 200 रुपए और दो महीने से कम आयु के पक्षियों के लिए 100-100 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि जिन अंडों को नष्ट किया गया है, उनके लिए प्रति अंडा पांच रुपए मुआवजा दिया जाएगा।राजा ने बताया कि अलप्पुझा में 61हजार 513 और कोट्टायम में 7,729 पक्षियों को मारा गया। भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में की गई नमूनों की जांच के परिणाम में दोनों जिलों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि के बाद इन पक्षियों को मारने का अभियान शुरू किया गया।
-
मुंबई। मुंबई के खार में 16 वर्षीय एक लड़की ने एक इमारत की 10 वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पीडि़ता ने मंगलवार दोपहर को खार (पश्चिम) में स्थित एक इमारत से कूदने से पहले व्हाट्सएप पर अपने दोस्त को कथित तौर पर एक संदेश भेजा था। अधिकारी ने कहा कि लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके घर या उसके सामान से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। खार पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कांदुले ने बताया कि लड़की व्यवसायियों के एक परिवार से ताल्लुक रखती थी और स्कूल में पढ़ती थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- श्रीनगर। कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के कारण पिछले चार दिन से बंद चल रही विमान सेवा आज से शुरू हो गई।भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, आज सुबह श्रीनगर हवाईअड्डे पर पहला विमान उतरा और विमान शीघ्र ही दिल्ली के लिए रवाना होगा। गौरतलब है कि रविवार को घाटी में भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन बंद कर दिया गया था।
- नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी ऑफ इंडिया वेव-1 यानी लासी पर भारत की रिपोर्ट जारी की। इसमें स्वास्थ्य, आर्थिक तथा सामाजिक निर्धारकों और भारत में बढ़ती उम्र की जनसंख्या के परिणामों की वैज्ञानिक जांच का व्यापक राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया गया है।रिपोर्ट के महत्व को रेखांकित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 2011 की जनगणना में 60 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी का आंकड़ा भारत की जनसंख्या का 8 दशमलव 6 प्रतिशत है। लगभग तीन प्रतिशत वार्षिक की वृद्धि के साथ, बुजुर्गों की आबादी की संख्या 2050 में 31 करोड़ 90 लाख हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत बुजुर्ग कुछ पुरानी बीमारियों से पीडि़त हैं। 40 प्रतिशत बुजुर्गों में एक या दो विकलांगता है और 20 प्रतिशत में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हैं।डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यह रिपोर्ट बुजुर्ग आबादी के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कार्यक्रमों और नीतियों को आधार प्रदान करेगी। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बुजुर्गों को सबसे अच्छी चिकित्सा देखभाल प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर केंद्रित, विश्व का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आयुष्मान भारत योजना है।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम- लासी को शुरू किया है। इस कार्यक्रम में हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष और राष्ट्रीय ब्लॉग के सहयोग से और मुंबई के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज के माध्यम से किया गया है।
- नई दिल्ली। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन का एक देशव्यापी पूर्वाभ्यास किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस अभियान से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले में वैक्सीन के वितरण के लिए कुशल योजना और प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।मंत्रालय के अनुसार केंद्र सरकार देश भर में कोविड-19 वैक्सीन के वितरण के लिए जोर शोर से काम कर रही है। हाल ही में भारत के औषधि महानियंत्रक द्वारा दो कोविड टीकों को आपात स्थिति में उपयोग करने की अनुमति दी गई है। संपूर्ण टीकाकरण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा वैक्सीन के भंडार की वास्तविक जानकारी, उनके भंडारण के तापमान और कोविड-19 वैक्सीन के लिए लाभार्थियों के व्यक्तिगत आकलन के लिए एक सॉफ्टवेयर-कोविन विकसित किया गया है। यह सॉफ्टवेयर टीकाकरण सत्रों के संचालन में सभी स्तरों पर कार्यक्रम प्रबंधकों की सहायता करेगा। उपयोगकर्ताओं के तकनीकी प्रश्नों के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाला एक कॉल सेंटर भी बनाया गया है। कोविड -19 टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए सिरिंज और अन्य सामान की पर्याप्त आपूर्ति के साथ शीत भंडारण की बुनियादी व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
- नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के चलते कई मोर्चों पर अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से उन उपायों पर चर्चा करेंगे, जिन्हें वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आगामी बजट में शामिल किया जा सकता है।बैठक का आयोजन सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है और इसमें नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी भाग लेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, प्रधानमंत्री शुक्रवार को अगले बजट पर सलाह लेने के लिए अर्थशास्त्रियों से मिलेंगे।यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुमानों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार चालू वित्त वर्ष में 7.5 प्रतिशत घट सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक का अनुमान है कि इसमें क्रमश: 10.3 प्रतिशत और 9.6 प्रतिशत कमी होगी। भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान उम्मीद से अधिक तेजी से भरपाई हुई और इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस कारण उपभोक्ता मांग में सुधार की उम्मीद है।---
- लखीमपुर खीरी (उप्र)। लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज इलाके में एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बताया कि बुधवार को मैगलगंज थाना क्षेत्र के खाखरा गांव के पास रेल पटरी के नजदीक एक युवक और युवती के शव बरामद किए गए। दोनों के सिर में गोली लगी थी। पुलिस को मौके से एक देशी तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान पवन (20) और युवती की शिनाख्त रेखा (19) के रूप में की गई है। वे दोनों सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र स्थित कचुरा गांव के रहने वाले थे।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पवन और रेखा मंगलवार से लापता थे। दोनों एक साथ रहते थे और संभवत: दोनों ने किसी हताशा में यह आत्मघाती कदम उठाया है। लड़के के खिलाफ सीतापुर के महोली थाने में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 21 हजार 314 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 99 लाख 97 हजार 272 हो गई है।संक्रमित मामलों की कुल संख्या में केवल 2.19 प्रतिशत सक्रिय मामले शेष बचे है। फिलहाल देश में करीब दो लाख 27 हजार सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 18 हजार 88 नये मामलों की पुष्टि हुई है। देश में संक्रमित मामलों की कुल संख्या एक करोड़ 3 लाख 74 हजार से अधिक है। मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है, जो विश्व में सबसे कम है।पिछले 24 घंटों के दौरान 264 लोगों की मौत की खबर है। एक लाख 50 हजार 114 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 9 लाख 41 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई।
-
गोरखपुर। कल तक जिसे वह अपने पति के कत्ल का आरोपी मानती थी और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों के यहां शिकायत करती फिर रही थी अब समाज के दबाव में उसी से महिला शादी करेगी। पीपीगंज इलाके का यह मामला जब से सामने आया है पूरे इलाके में चर्चा है। बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत से डरे आरोपी युवक ने खुद को बचाने के लिए शादी का प्रस्ताव रखा तो महिला अपने लिए जीवन साथी और बच्चों के लिए पिता का सहारा मिलने की उम्मीद में उसका प्रस्ताव ठुकार नहीं पाई। उसने न सिर्फ उसे माफ किया बल्कि कत्ल की अपनी शिकायत भी वापस ले ली। फिलहाल पुलिस की जांच अभी यह साबित नहीं कर पाई है कि आरोपी युवक ही कातिल है। पुलिस का शुरू से ही कहना था कि महिला के पति की ट्रेन से कटकर मौत हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 35 वर्षीय जनार्दन प्रसाद बीते 28 दिसम्बर की शाम घर से निकला और 30 दिसम्बर की सुबह करीब पांच बजे पीपीगंज में गोलीगंज के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली। जर्नादन की पत्नी ने पीपीगंज इलाके के युवक पर पति के कत्ल का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। उसका आरोप था कि युवक ही उसके पति को दावत के बहाने साथ ले गया था। पीपीगंज पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था पर पीएम रिपोर्ट में ट्रेन से कटने से मौत की बात सामने आई तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
उधर, थाने की पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो जनार्दन की पत्नी ने चार जनवरी को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। उसने आरोप लगाया कि मेरे पति को मेरे वार्ड के एक आरोपी ने बहाल फुसला कर अपने साथ ले गए और मारपीट कर हत्या कर ट्रैक पर फेंक दिए। मुझे भी धमकी दी जा रही है।
एसएसपी ने पीपीगंज पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पीपीगंज पुलिस युवक की तलाश कर रही थी कि इस बीच मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच उनके समाज के लोगों की उपस्थिति में समझौता हो गया है। जिस युवक पर महिला आरोप लगा रही थी उसी से समाज के समझाने में वह शादी कर रहने के लिए तैयार हो गई। महिला ने कहा कि वह अकेली है उसके तीन बच्चे भी हैं लोगों ने समझौता करने को कहा तो मैं तैयार हो गई। थाने में ही दोनों पक्षों का समझौता हुआ मैं समझौते को तो मैं स्वीकार कर रही हूं लेकिन मन में डर है कि आगे मेरे साथ कोई अनहोनी न हो इसकी पुलिस गारंटी ले।
यह हुआ है समझौता
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने समझौते का पत्र तैयार करते हुए लिखा कि मेरा और महिला के बीच संबंध था। मैं हिन्दू रिति रिवाज के तहत उसे अपनी पत्नी के तरह रखूंगा। हम दोनों के बीच अब किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला को अपनी पत्नी की तरह रखूंगा। हमदोनों में किसी तरह का कोई कानूनी व विधिक कार्रवाई नहीं होगी। पहले पति के बच्चे भी अब मेरे बच्चे की तरह रहेंगे। जिस युवक पर महिला अपने पति के कत्ल का आरोप लगा रही थी उससे वह समझौता कर ली है। समाज के लोगों ने अपास में मिलकर समझौता कराया है और पुलिस को इससे अवगत कराया है। महिला के पति का कत्ल नहीं हुआ था उसकी ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। समझौते के आधार पर वह महिला को अपनी पत्नी के तौर पर रखेगा उसके तीनों बच्चों को भी स्वीकार करेगा। - - आरोपी 5 लोगों को पहले भी उतार चुका था मौत के घाट, 74 लोगों से पूछताछ के बाद मिला सुरागभोपाल। भोपाल में करीब दो महीने पहले युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला सीरियल किलर निकला। उसने जमीन में गड़े खजाने का लालच देकर नवंबर 2020 में एक युवक की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम रखा था। आरोप है कि अब तक वह 6 लोगों की इसी तरह जंगल में ले जाकर हत्या कर चुका है। पुलिस 74 लोगों से पूछताछ के बाद ही 58 साल के इस आरोपी तक पहुंच सकी।एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार गत 8 नवंबर 2020 को थाना सूखीसेवनिया अंतर्गत ग्राम अब्दुल्ला बरखेड़ी के जंगल में पत्थर से सिर कुचली आदिल वहाव की लाश मिली थी। जांच में सामने आया कि अशोका गार्डन में रहने वाले आदिल ने खजाना (जमीन में गड़ा सोना) के लालच में आरोपी मनीराम सेन को 17 हजार रुपए दिए थे। आदिल उससे रुपए वापस मांग रहा था, लेकिन आरोपी मनीराम सेन नहीं लौटा रहा था। हत्या के बाद से ही उसके फरार होने के कारण सबसे पहले उस पर ही संदेह गया। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए नकद इनाम रखा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनीराम सेन को राहतगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मंगलवार को इलाहाबाद से लौटकर सागर जिले के राहतगढ़ पहुंचा था।उसने बताया कि आदिल उस पर जल्द से जल्द रुपए वापस करने का दबाव बना रहा था। इसलिए वह 7 नवंबर को आदिल को स्कूटी से सूखीसेवनिया के जंगल में ले गया। यहां उसे तंत्र विद्या करने का झांसा देकर आंखें बंद करने को कहा। जब उसे लगा कि आदिल अब आंखें नहीं खोलेगा तो उसने उसके सिर पर पत्थर मारा। इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचल दिया था। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए 74 लोगों से पूछताछ की थी।एएसपी भदौरिया ने बताया कि आरोपी मनीराम सेन ने वर्ष 2000 में थाना ग्यारसपुर जिला विदिशा में खजाना दिलाने के नाम 5 लोगों की हत्या की थी। उसने जमीन में गड़ा खजाना दिलाने के नाम पर सबसे 5-5 हजार रुपए लिए। इसके बाद वह सभी को जंगल में ले गया। वहां उन्हें एक-दूसरे से एक-एक किमी की दूरी पर पेड़ के नीचे बैठा दिया था।तंत्र विद्या के नाम पर सभी के हाथ में धागा बांधा और बोरा रखकर आंखें बंद कर मंत्र जाप करने को कहा। इसके बाद उसने एक-एक कर सभी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। वह करीब डेढ़ साल तक फरार रहा था। उसके बाद 2002 में पकड़ा गया था। उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वर्ष 2006 में पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। करीब 4 महीने बाद गुजरात से गिरफ्तार हुआ था। आजीवन कारावास की सजा वर्ष 2017 में पूरी हो गया। उसके बाद वह अशोका गार्डन की नवाब कॉलोनी में रहने लगा था। (प्रतीकात्मक फोटो)
- मुंबई। इस साल हज यात्रा पर जाने वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुम्बई में हज समिति की बैठक के बाद वे पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।श्री नकवी ने बताया कि हज यात्रा के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख दस जनवरी है। अब तक जितने लोगों ने पंजीकरण कराया है उनमें से पचास प्रतिशत महिलाएं हैं। इनमें से 7 सौ ऐसी महिलाएं हैं जो अकेले ही हज यात्रा पर जाना चाहती हैं। इस साल हज यात्रा जून से जुलाई के बीच होगी।श्री नकवी ने कोरोना के टीके को लेकर लोगों में भ्रम पैदा करने वाले राजनीतिक नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने शुरू में कोविड महामारी से निपटने के लिए केन्द्र के प्रयासों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि कुछ हताश लोग उन भारतीय वैज्ञानिकों की विश्वसनियता को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं जिन्होंने रिकॉर्ड समय में कोरोना का टीका तैयार किया है।
- नई दिल्ली। केन्द्र ने देश भर में अगले सप्ताह से कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार ने कहा है कि कोविड वैक्सीन के लिए पूर्वाभ्यास की प्रतिक्रिया के आधार पर सरकार इसके आपात उपयोग की तारीख से 10 दिनों के भीतर वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि टीकाकरण के बारे में अंतिम निर्णय सरकार करेगी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि भारत में किसी भी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए दवा निर्माताओं ने पहले देश भर के चार प्राथमिक वैक्सीन भंडारों के लिए टीके उपलब्ध कराए है, जहां से बड़ी संख्या में इन्हें 37 राज्यों के टीका स्टोर और फिर जिलों और अंत में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया गया। श्री भूषण ने कहा कि करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में चार प्राथमिक वैक्सीन स्टोर यानी सरकारी मेडिकल स्टोर स्थित जीएमएसडी और देश में 37 वैक्सीन स्टोर हैं। वे थोक में टीकों का भंडारण करते हैं और आगे वितरित करते हैं।वैक्सीन के बारे में आईसीएमआर के महानिदेशक प्रोफेसर बलराम भार्गव ने कहा कि भारतीय अध्ययन के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एक हजार छह सौ लोगों में इम्युनोजेनेसिटी डेटा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक के विश्लेषण के अनुसार कोविशील्ड सुरक्षित है। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी. के पॉल ने कहा कि संक्रमण के वर्तमान मामलों और इससे हो रही मृत्यु के आंकड़ों में कमी को देखते हुए देश में आशावादी परिदृश्य सामने आ रहा है।----
- पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक गांव में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां मुर्दा यानी मरा हुआ शख्स अपना पैसा लेने के लिए बैंक पहुंच गया। बैंक में उसे देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। जानते हैं पूरा मामला क्या है....दरअसल, ये अजीब मामला पटना सिटी से सटे शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव सिगरियावां का है। जहां केनरा बैंक की शाखा है. हुआ यूं कि सिगरियावां गांव के निवासी 55 वर्षीय महेश यादव की मंगलवार की सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई। मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों ने बैंक जाकर उसके खाते के पैसे बैंक स्टाफ से मांगे, लेकिन बैंक मैनेजर ने पैसे देने से इनकार कर दिया।इस बात से नाराज होकर ग्रामीण महेश यादव की लाश लेकर बैंक जा पहुंचे और लाश को बैंक के अंदर ले जाकर रख दिया।ये मंजर देखकर बैंक के कर्मचारी भी हैरान परेशान थे। लगभग तीन घंटे तक महेश की लाश बैंक में पड़ी रही, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। लिहाजा बैंक मैनेजर ने अपनी जेब से दस हजार रुपये देकर मामले को शांत कराया।पैसे मिल जाने पर ग्रामीण मृतक महेश यादव की लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। दरअसल, महेश की शादी नहीं हुई थी और उसका आगे पीछे भी कोई नहीं था। उसके बैंक खाते में एक लाख अठारह हजार रुपये थे, लेकिन बैंक खाते में उसका कोई नॉमिनी नहीं था। यहां तक कि उसकी केवाईसी भी जमा नहीं हुई थी। इस कारण बैंक ने उसका पैसा देने से इनकार कर दिया था।केनरा बैंक के मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि गांव वाले महेश का पैसा निकालने आए थे।दाह संस्कार के लिए उन्हें पैसे की ज़रूरत थी, लेकिन बैंक की एक प्रक्रिया होती है। उसके अनुसार उनको पैसे नहीं दे सकते थे, क्योंकि उनके खाते में कोई नॉमिनी भी नहीं था। यहां तक की मृतक की केवाईसी भी नहीं थी। जब उनकी मौत के कागजात आ जाएंगे तो उनके क्लेमर को पैसे दे दिए जाएंगे।
- -पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी, इसलिए दूसरी के भी छोड़ जाने का डर सता रहा थासोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली थाना के गांव अकबरपुर बारोटा में एक महिला की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अकबरपुर बारोटा निवासी सतीश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बयान दिया है कि उसे पत्नी के छोड़कर चले जाने का भय था। वह अकसर मायके जाने की जिद करती थी, इससे वह तंग आ चुका था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता था। वह पत्नी रंजना (30) और 4 साल के बेटे मयंक के साथ किराए के मकान में रहने लगा था। उसकी पहली पत्नी छोड़कल चली गई थी। इसके बाद उसने रंजना से दूसरी शादी की थी। उसकी और रंजना की उम्र में करीब 15 साल का अंतर था। रंजना अकसर मायके जाने की जिद करती थी। जिसके चलते उसे डर था कि वह भी पहली पत्नी की तरह उसे छोड़कर चली जाएगी।आरोपी ने बताया कि वह फिर मायके जाने की जिद कर रही थी। इसके कारण दोनों में कहासुनी हुई और उसने गला दबाकर उसे मार डाला। पुलिस ने मृतका के मामा दिल्ली के अलीपुर निवासी लेखराज के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए बारोटा चौकी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नयी दिल्ली । सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि वे भारत तथा विश्व स्तर पर कोविड-19 टीकों के विकास, विनिर्माण तथा आपूर्ति के लिये मिलकर काम करेंगी। दोनों कंपनियों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला और भारत बायोटेक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने भारत समेत दुनिया के लिये कोविड-19 टीकों के विकास, विनिर्माण तथा आपूर्ति के अपने संयुक्त इरादे के साथ काम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके सामने सबसे महत्वपूर्ण कार्य भारत और विश्व स्तर पर जीवन व आजीविका को बचाना है। टीका सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी वैश्विक वस्तु हैं। उनमें जीवन को बचाने और जल्द से जल्द आर्थिक पुनरुद्धार को तेज करने की शक्ति है। भारत में दो टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में अब ध्यान इसके विनिर्माण, आपूर्ति व वितरण पर है कि आबादी के जिस हिस्से को इसकी सबसे अधिक जरूरत है, उसे उच्च गुणवत्तायुक्त, सुरक्षित व प्रभावी तरीके से टीका मिले। डीसीजीआई ने रविवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी प्रदान कर दी है। दोनों ने कहा, हमारी दोनों कंपनियां इस गतिविधि में पूरी तरह से लगी हुई हैं और देश व दुनिया में बड़े पैमाने पर टीके को उतारने को सुनिश्चित करने को अपना कर्तव्य मानती हैं।
- लखनऊ । एमबीबीएस और बीडीएस की पढ़ाई पूरी कर इंटर्नशिप करने वाले छात्रों का भत्ता उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की तरफ से मंगलवार को ट्वीट कर दी गयी जानकारी के अनुसार इंटर्नशिप के दौरान अब छात्रों को मासिक भत्ते के रूप में 7,500 रुपये की जगह 12,000 रुपये देने फैसला लिया है। भत्ते में यह बढ़ोतरी 10 साल बाद की गई है। ताजा फैसले के मुताबिक प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस अथवा बीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को वर्तमान में मिल रहे 7500 रुपयों की जगह अब प्रतिमाह 12,000 रुपये इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने भत्ता राशि बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।
- नई टिहरी । उत्तराखंड के टिहरी जिले में हाल में बने डोबरा-चांठी पुल घूमकर वापस धनोल्टी जा रहे पर्यटकों के वाहन के झील के पास खड्ड में जा गिरने से उसमें सवार एक दंपति की मृत्यु हो गयी जबकि उनके दो पुत्रों समेत तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना सोमवार देर रात जाख-डोबरा मोटर मार्ग पर उप्पू सिराईं गांव के पास हुई जब सवारी वाहन अनियंत्रित होकर टिहरी बांध झील की ओर खड्ड में जा गिरा । उपजिलाधिकारी सदर पीआर चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बचाव अभियान चलाया । हादसे में मोनिका सिंघल (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति ,दो पुत्र तथा वाहन चालक घायल हो गए जिन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान मोनिका के पति अजय सिंघल की भी मृत्यु हो गयी जबकि उनके दो पुत्रों—सूर्यांश और शौर्य तथा वाहन चालक प्रमोद पाल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है । दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी हैं ।

.jpg)







.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)










