- Home
- देश
- नई दिल्ली। गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा का बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वे 77 वर्ष की थीं।उनका जन्म बिहार के छपरा जिले के एक गांव में 27 नवम्बर 1942 को हुआ था। वे गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। मृदुला सिन्हा हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका थीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा के अध्यक्ष के रूप में तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय में केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मृदुला सिन्हा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा कि मृदुला सिन्हा एक उत्कृष्ट लेखिका और अध्यापिका थीं, उन्होंने देश, विशेषकर बिहार की स्थानीय परम्पराओं और सांस्कृतिक जीवन का गहराई से अनुभव किया था। राष्ट्रपति ने उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
- नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने बुधवार को 13वीं सदी में बनी भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की कांस्य प्रतिमाएं यहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मुख्यालय में तमिलनाडु को लौटाईं जो करीब 20 साल पहले चोरी हो गई थीं।उल्लेखनीय है कि लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इन प्रतिमाओं को बरामद करने के बाद गत 15 सितंबर को भारतीय उच्चायोग को लौटाया था। पटेल इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मौजूद रहे थे। पटेल ने बुधवार को भारतीय उच्चायोग को बधाई दी और लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस का भी आभार व्यक्त किया तथा साथ ही इन प्रतिमाओं को बरामद करने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के वास्ते तमिलनाडु सरकार के प्रतिमा प्रकोष्ठ की भी प्रशंसा की। उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका, खासतौर पर गत छह साल में निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की। पिछले साल अगस्त में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को कला प्रेमियों के समूह 'इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट' ने सूचना दी थी कि तमिलनाडु के मंदिर से विजयनगरम काल की चार प्राचीन प्रतिमाओं (भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान) की चोरी हुई थी और भारत से बाहर इनकी तस्करी की गई तथा ये संभवत: ब्रिटेन पहुंचाई गईं। श्री पटेल ने कहा, ''वर्ष 1976 से अब तक हमने विभिन्न देशों से 53 कलाकृतियां बरामद की हैं जिनमें से 40 से अधिक वर्ष 2014 के बाद वापस लाई गईं। ये कलाकृतियां हमारी थीं, इसके बावजूद हमें लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। जिन राज्यों को ये कलाकृतियां लौटाई गई हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। कलाकृतियों की सुरक्षा और संरक्षा जरूरी है।'' उन्होंने कहा कि सौभाग्य से तमिलनाडु के नागपत्तनम जिले के आनंदमंगलन स्थित श्री राजगोपाल विष्णु मंदिर में स्थापित इन मूर्तियों की तस्वीर 1958 में ली गई थी और दस्तावेजीकरण किया गया था जिससे इनकी पहचान हुई।
- जयपुर। मौसम विज्ञान विभाग विशेष परियोजना के तहत भारतीय रेलवे को भी मौसम पूर्वानुमान व वर्तमान मौसम की जानकारी उपलब्ध करा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में रेलवे एहतियाती कदम उठा सके।मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इसके तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के 19 रेलवे स्टेशनों पर वायु सेंसर आधारित मौसम यंत्र लगाए गए हैं। ये स्वचालित मौसम यंत्र मदार (अजमेर) से करजोड़ा (बनासकांठा, गुजरात) के बीच स्थित कुल 19 रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए हैं। मौसम केंद्र द्वारा इन स्टेशनों के लिए डॉप्लर रडार, उपग्रह तथा अन्य प्रेक्षणों के आधार पर आँधी तूफान जैसी मौसमी घटनाओं की तात्कालिक चेतावनी जारी की जा रही है। यह जानकारी इन स्टेशनों के स्टेशन मास्टर कक्ष में उपलब्ध हो जाती है ताकि किसी भी आपात स्थिति में रेलवे अपने उपकरणों, गाड़ियों व यात्रियों की सुरक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठा सके। शर्मा ने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग हवाई यातायात, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, उद्योग जगत, किसानों व आम जनता को मौसम पूर्वानुमान पहले ही उपलब्ध करा रहा है।
- वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह एक मिनी ट्रक और ट्रक की भीषण भिड़ंत में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। वडोदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) करणराज वाघेला ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब पौने तीन बजे हुआ। ये सभी लोग पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे। शहर के एसएसजी अस्पताल ने एक बयान में बताया कि घटना में पांच महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हुई है जबकि उनके अस्पताल में 16 अन्य का इलाज चल रहा है। वाघेला ने बताया,मृतकों में 10 सवारियां और गाड़ी का एक सह चालक शामिल है। उन्होंने बताया कि हादसे में जख्मी हुए मिनी ट्रक के चालक का इलाज चल रहा है। सूरत-वडोदरा राजमार्ग पर वाघोडिया सर्कल से गाड़ी के गुजरने के दौरान उसकी आंख लग गई थी जिस वजह से वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद मिनी ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में करीब 11 लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक जताया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जतायी। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है। मोदी ने ट्वीट किया, वडोदरा में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इसमें खो दिया। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन घटनास्थल पर हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है
- जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के सांकडा थाना क्षेत्र में एक महिला की नाक और जीभ काटने का मामला सामने आया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है और घायल महिला को जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोकरण के सर्किल अधिकारी मोटाराम ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में एक आरोपी जानू खान को गिरफ्तार किया गया है और दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है और ससुराल पक्ष वाले उसकी शादी एक रिश्तेदार से करवाना चाहते थे लेकिन उसके मना करने पर आरोपियों ने उसकी नाक और जीभ धारदार हथियार से काट दी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
- नई दिल्ली। देश में कोविड से स्वस्थ होने वालों की दर 93.52 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 44 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 83 लाख 35 हजार रोगी इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं।इस समय देश में करीब 4 लाख 46 हजार लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 38 हजार 617 नए मामलों का पता चला। इसके साथ ही देश में कुल 89 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं। मंत्रालय के अनुसार सरकार की टेस्ट, ट्रैक और उपचार की प्रभावी नीति के कारण देश में मृत्यु दर बहुत कम है। देश में मृत्यु दर एक 1.47 प्रतिशत है, जो विश्व के अन्य देशों की तुलना में काफी कम है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 474 लोगों की मौत हुई जिन्हें मिलाकर देश में अब तक कुल 1 लाख 30 हजार 993 लोग इसका शिकार हो चुके हैं।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 9 लाख 37 हजार से अधिक कोरोना परीक्षण हुए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 12 करोड 74 लाख कोविड परीक्षण हो चुके हैं।
- मुंबई। महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे कला विषय में 77.25 प्रतिशत अंक हासिल कर डिग्री धारी बन गए हैं। शिंदे के बेटे और लोकसभा सदस्य श्रीकांत ने मंगलवार को इस बारे में बताया।श्रीकांत ने बताया कि ठाणे जिला के प्रभारी मंत्री और शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार को सहारा देने के लिए युवावस्था में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। अब शिंदे ने यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की है। कल्याण के सांसद श्रीकांत ने मराठी में ट्वीट किया, ''राज्य के शहरी विकास मंत्री और ठाणे जिला के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे साहेब ने यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय से 77.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर कला विषय में डिग्री हासिल की है।'' श्रीकांत ने कहा कि उनके पिता के परिणाम से पता चलता है कि अगर लगातार मेहनत करें तो कोई भी अपने जीवन में सफल हो सकता है।
- महोबा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के महुआ बांध गांव में एक लड़की से प्रेम प्रसंग की वजह से एक युवक की उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।अजहर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शशि कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया, "महुआ बांध गांव में मंगलवार देर शाम गौरीशंकर (20) नामक युवक को उसके पुराने दोस्त ने तमंचे से गोली मार दी। उन्होंने बताया कि इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, इसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने बताया कि युवक के गले में गोली लगी थी । उन्होंने बताया कि "इस सिलसिले में मृत युवक गौरीशंकर के पुराने दोस्त शिवम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। "अब तक की जांच का हवाला देते हुए एसएचओ ने बताया कि "मृत युवक और आरोपी युवक पुराने दोस्त हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे गौरीशंकर गांव के शिव मन्दिर से वापस अपने घर जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे शिवम ने तमंचे से उसके गले में गोली मार दी और फरार हो गया।" उन्होंने मृतक के परिजनों के हवाले से बताया कि "पिछले साल एक लड़की से कथित प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे दोनों के परिजनों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। मामले आगे की जांच की जा रही है और फरार शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।" (सांकेतिक फोटो)
- नई दिल्ली। प्रख्यात समकालीन भारतीय कलाकार अंजुम सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वह करीब छह साल से कैंसर से जूझ रही थीं। वह 53 वर्ष की थीं ।कला संग्रहकर्ता " किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट " ने यह जानकारी दी । अंजुम जाने-माने चित्रकार अर्पिता और परमजीत सिंह की बेटी थीं। उन्होंने शांतिनिकेतन के कला भवन से ललित कला में स्नातक किया था। इसके बाद दिल्ली के कॉलेज ऑफ आर्ट से इसी विषय में मास्टर डिग्री हासिल की। उनका अंतिम कार्यक्रम " आई एम स्टिल हेयर " पिछले साल यहां तलवार गैलरी में हुआ था। इसमें जिन कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया था, वे कैंसर से लडऩे के उनके सफर पर आधारित था। 2014 में उनके कैंसर से पीडि़त होने का पता चला था। दिल्ली स्थित गैलरी ने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, " साढ़े छह साल तक कैंसर से बहादुरी से लडऩे के बाद आज अंजुम हमें छोड़कर चली गईं। उनके जाने से एक शून्यता आई है जो हमेशा बरकरार रहेगी, लेकिन उनकी कला, उनकी मुस्कुराहट और कैंसर से लडऩे की उनकी दृढ़ता हमेश हमारे दिलों में रहेगी।" कवि, कला आलोचक एवं क्यूरेटर रंजीत होसकेटे ने ट्वीट किया, "अंजुम के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। यह भी कोई उम्र थी जाने की। उन्होंने कैंसर से छह साल से ज्यादा समय तक लड़ाई लड़ी। अंजुम की आत्मा को शांति मिले।" नादर ने कहा कि सिंह अपने काम के जरिए हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।कला संग्रहकर्ता किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट की संस्थापक ने कहा, " उनके पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं।" हिंदी के जानेमाने लेखक और रज़ा फाउंडेशन के न्यासी अशोक वाजपेयी ने कहा, " रज़ा फाउंडेशन को अंजुम सिंह के निधन का बहुत दुख है। वह युवा पीढ़ी के विशिष्ट चित्रकार के तौर पर उभरी थीं। " वाजपेयी ने फेसबुक पर किए पोस्ट में कहा, " वह जानलेवा बीमारी से लड़ रही थीं। उनके माता-पिता जाने-माने चित्रकार अर्पिता सिंह और परमजीत सिंह हैं, जिन्हें काफी दुख पहुंचा है। रज़ा फाउंडेशन दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं। " राज्यसभा सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने ट्विटर पर कहा कि बहुत जल्दी चली गईं। वह भारतीय कला जगत में सबसे होनहार कलाकारों में से एक थीं । अंजुम सिंह (53)। उनकी अंतिम कला प्रदर्शनी जिसका शीर्षक "आई एम स्टिल हेयर" था जो काफी जबर्दस्त थी। उनके माता-पिता के प्रति संवेदनाएं।--
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में आ गयी। इससे पहले बारिश और तेज हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गयी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप 'समीर' के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह में 168 जबकि शाम में 171 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। यह सोमवार के 221 के मुकाबले काफी बेहतर है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के 'सफर' ने कहा है कि यह सुधार कुछ समय के लिये है और बुधवार को यह 'खराब' श्रेणी में पहुंच जायेगी। राजधानी में रविवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 435 जबकि शनिवार को 414 दर्ज किया गया था। शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है। सफर के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में था।राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया । फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 172, गाजियाबाद में 166, ग्रेटर नोएडा में 186 एवं नोएडा में 178 दर्ज किया गया । इन शहरों में वायु गुणवत्ता सोमवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई जबकि रविवार एवं शनिवार को यह गंभीर श्रेणी में थी। गुरुग्राम के वायु गुणवत्ता सूचकांक में कुछ सुधार हुआ लेकिन 204 के साथ यह 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है। सोमवार को यह 246 था। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान साफ रहेगा और सुबह थोड़ी धुंध हो सकती है।विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिल्ली में दिवाली पर पिछले चार साल में सबसे खराब प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया था। इसका मुख्य कारण प्रतिकूल मौसम स्थिति, खेतों में पराली जलाना और पटाखे फोडऩा था। दिवाली के दूसरे दिन वायु गुणवत्ता 2016 के बाद सबसे खराब थी। - नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 29 तारीख को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 71 वीं कड़ी होगी।एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि जीवन यात्रा को प्रेरित करने वाली कई कहानियां और रोचक जानकारियां उन्हें पहले से ही मिली हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से नमो ऐप, माइ गॉव पर अपने विचार साझा करने को कहा है।1 8 0 0 -1 1- 7 8 0 0 पर हिंदी या अंग्रेजी में अपने संदेश रिकार्ड कराए जा सकते हैं। लोग 1 9 2 2 पर मिस कॉल कर एसएमएस के जरिए अपने सुझाव प्रधानमंत्री को भेज सकते हैं। रिकार्ड किए गए कुछ संदेश प्रसारित भी किए जा सकते हैं।
- फिरोजाबाद (उत्तरप्रदेश। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि शेखपुरा निवासी नवी चंद (30) और संजय यादव (32) की सुबह में इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि अवधेश (34) ने शाम में दम तोड़ दिया। नवी चंद और संजय यादव दोनों रिश्तेदार थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि तीनों ने सोमवार की शाम शराब का सेवन किया था और उसके बाद से उनकी स्थिति बिगडऩे लगी। कुमार के मुताबिक नवी और संजय के परिजनों ने कहा है कि दिल का दौरा पडऩे से दोनों की मौत हुई । पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है । जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि मामले की एसडीएम से जांच कराई जा रही है और इसमें आबकारी विभाग को भी शामिल किया गया है। (सांकेतिक फोटो)
- नई दिल्ली। भारत बायोटेक ने कोविड-19 के टीके- कोवैक्सीन का तीसरा परीक्षण शुरू करने की घोषणा की है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की भागीदारी से किया जाने वाला यह परीक्षण 26 हजार वोलेंटियर पर किया जाएगा।यह भारत में कोविड-19 के टीके के लिए किया जाने वाला सबसे बड़ा क्लीनिकल परीक्षण है। इस परीक्षण को www.ctri.nic.in पर पंजीकृत किया गया है। भारत के औषध महानियंत्रक ने इसे स्वीकृति दे दी है। कोवैक्सीन के पहले और दूसरे क्लीनिकल परीक्षण में एक हजार विषयों का विश्लेषण किया गया था। भारत बायोटेक, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय वायरोलॉजी संस्थान के सहयोग से कोवैक्सीन टीका बना रही है।--
- सागर/भोपाल। सागर जिले के राहतगढ़ थानांतर्गत बीना नदी पर स्थित जलप्रपात पर मंगलवार को पिकनिक मनाने गए दो परिवारों के छह सदस्य नहाते समय अचानक पानी में डूब गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती को सुरक्षित निकाल लिया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि सागर के इतवारी टोरी निवासी नजीर खान (38) अपनी पत्नी, तीन बेटियों, एक बेटे और सिलवानी से आए अपने रिश्तेदार की दो बेटियों और एक बेटे के साथ (कुल नौ लोग) ऑटोरिक्शा से राहतगढ़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए थे। उन्होंने कहा कि जब नजीर की पत्नी, उसका बेटा (9) और सिलवानी से आया रिश्तेदार का बेटा (8) नदी किनारे खाना बनाने में व्यस्त थे, उसी समय नजीर पांचों लड़कियों के साथ नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने चला गया। सिंह ने बताया कि इसी दौरान हादसे में नजीर व पांच लड़कियां पानी में डूबने लगी।उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा शोर मचाने पर पुलिस का बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और नजीर की एक बेटी नाजिरा (16) को बचा लिया, लेकिन नजीर (48), उसकी दो अन्य बेटियां रूबी (13) एवं नसीम (19 तथा उसके रिश्तेदार राज खान की दो बेटियों रोजी (15) एवं हिना की पानी में डूबने से मौत हो गई। सिंह ने बताया कि चार शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं और एक की तलाश जारी है।मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले के राहतगढ़ जलप्रपात में पिकनिक मनाने गये परिवारों के पांच सदस्यों की डूबने से मृत्यु होने पर गहन शोक व्यक्त किया है। चौहान ने सागर जिला प्रशासन को प्रावधान अनुसार राहत सहायता देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने डूबने से मृत व्यक्तियों के परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। (सांकेतिक फोटो)
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी समस्या आतंकवाद की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो देश आतंकवादियों को संरक्षण और मदद दे रहे हैं, उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। श्री मोदी मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए 12वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि रूस के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ ब्रिक्स की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपने नेतृत्व में भी इस नीति को और आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि भारत जब ब्रिक्स का नेतृत्व संभालेगा तो डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और पारंपरिक दवाओं को ब्रिक्स देशों में बढ़ावा देगा।प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अपने मज़बूत औषधि क्षेत्र की बदौलत भारत कोविड महामारी के प्रकोप के दौर में डेढ़ सौ से अधिक दशों को दवाएं उपलब्ध कराने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि भारत की टीका-निर्माण और इन्हें उपलब्ध कराने की क्षमता से भी समूची मानवता को फायदा होगा।प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारत, ब्रिक्स के अपने सहयोगियों से मदद की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा कि कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन आज के वक्त की ज़रूरतों के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं और विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है।श्री मोदी ने कहा कि भारत बहुपक्षीयता की धारणा पर विश्वास करता आया है और भारतीय परंपरा में समूचे विश्व को अपना परिवार माना जाता है। उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित जीवन मूल्यों के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है। श्री मोदी ने कहा कि इस साल के सम्मेलन का मुख्य विषय-- वैश्विक स्थिरता, साझा सुरक्षा और नवाचार आधारित विकास, केवल समसामयिक महत्व के विषय नहीं हैं, बल्कि यह भविष्य पर भी आधारित है। उन्होंने कहा कि दुनिया में बड़े भू-रणनीतिक बदलाव हो रहे हैं जिनका असर वैश्विक स्थिरता, सुरक्षा और विकास पर पड़ेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हुए सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत के 25 लाख सैनिकों ने यूरोप, अफ्रीका तथा दक्षिण पूर्व एशिया जैसे अनेक मोर्चों में दूसरे विश्वयुद्ध में हिस्सा लिया।
- कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी की मवैयया चौकी पर तैनात भारतीय वायुसेना के एक जवान ने अपनी इंसास राइफल से खुद को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चकेरी थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि केरल के रहने वाले वायु सैन्य कर्मी विनिल पी. पाथरोब (29) चकेरी की मवैयया चौकी पर तैनात थे और सोमवार को उन्होंने खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर उनके साथी कर्मी घटनास्थल की ओर दौड़े तो वहां उन्हें खून से लथपथ पाया। पुलिस के अनुसार अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
- नयी दिल्ली। भारत और लक्जमबर्ग के बीच वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से गुरुवार को को होने वाले सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने समकक्ष जेवियर बेटेल के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसके मुताबिक यह भारत और लक्जमबर्ग के बीच पिछले दो दशकों इस प्रकार का पहला सम्मेलन होगा जिसमें सिर्फ दोनों शामिल रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों नेता इस दौरान कोविड-19 के बाद के विश्व की स्थिति को लेकर भारत और लक्जमबर्ग के बीच सहयोग को मजबूती प्रदान करने सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता आपसी हित से जुड़े अंतरराष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।'' भारत और लक्जमबर्ग के बीच हाल के वर्षों में उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान का सिलसिला जारी रहा है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच अब तक तीन बार मुलाकातें भी हो चुकी हैं। लक्जमबर्ग विश्व के प्रमुख वित्तीय केंद्रों में एक है। कई भारतीय कंपनियों ने लक्जमबर्ग स्टॉक एक्सचेंज में ‘‘ग्लोबल डिपाजटॉरी रिसीट'' के माध्यम से वित्तीय संसाधन जुटाए हैं।
- नई दिल्ली। सतह से आकाश में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल प्रणाली-क्यूआरएसएएम का आज ओडिसा में चांदीपुर तट पर स्थित परीक्षण केंद्र से दूसरा सफल परीक्षण किया गया। इससे पहले, 13 नवम्बर को भी क्यूआरएसएएम का पहला सफल परीक्षण हुआ था। आज का हवाई परीक्षण उच्च क्षमता वाले मानव रहित हवाई लक्ष्य बंशी पर किया गया।पहले रडारों ने लंबी दूरी से लक्ष्य की पहचान की और जब यह लक्ष्य रडार पर निशाने पर आ गया तो कम्प्यूटर से स्वचालित तरीके से मिसाइल दागी गई। परीक्षण के दौरान रडार के जरिए मिसाइल को लगातार निर्देशित किया गया। मिसाइल को दागे जाने के बाद यह अपने लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई और इस पर लगे हथियार सक्रिय हो गये। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सतह से आकाश में मार करने वाली क्यूआरएसएएम के दो सफल परीक्षणों के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ को बधाई दी है। अपने ट्वीट संदेश में रक्षा मंत्री ने कहा है कि 13 नवंबर को किए गए पहले परीक्षण में मिसाइल की रडार और अन्य क्षमताओं का सफल परीक्षण किया गया था। आज के परीक्षण से ठिकाने का पता लगाकर अचूक निशाना लगाने की इसकी क्षमता साबित हो गई है।
- नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र से बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा, जो कि कोविड-19 के हॉटस्पॉट बन सकते हैं। साथ ही शादी समारोह में 200 लोगों के शिरकत करने के आदेश को वापस लेने का भी अनुरोध किया है।केजरीवाल ने मीडिया को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने उप राज्यपाल को शादी समारोह में 200 की बजाय अब केवल 50 लोगों को ही शिरकत करने की अनुमति देने के संबंध में एक प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, केन्द्र और सभी एजेंसियां राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रति करने के लिए दोगुना प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, हम केन्द्र सरकार को दिल्ली सरकार को बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार देने के लिए एक प्रस्ताव भेज रहे हैं, जो कि कोविड-19 के हॉटस्पॉट बन सकते हैं।केजरीवाल ने केन्द्र सरकार का इस बेहद मुश्किल समय में दिल्ली के लोगों की मदद करने के लिए शुक्रिया भी अदा किया और दिल्लीवासियों से हाथ जोड़कर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन का अनुरोध किया। दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। बुधवार को यहां आठ हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। वहीं, गुरुवार को बीते पांच महीने में पहली बार सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी।
- बैतूल। जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर चोपना थानांतर्गत तवा काठी ग्राम के पास तेज गति से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में इसमें सवार पांच मजदूरों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चोपना के थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि तवा नदी पर बने पुल से सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात सरिया से भरा ट्रक रैलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें ट्रक चालक एवं पांच मजदूर शामिल हैं। नदी में जहां पर ट्रक गिरा, वहां पर बहुत ही कम पानी था। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक में रखे सरिये अलग कर छह शवों को बाहर निकाला। रघुवंशी ने बताया कि मृतकों की पहचान रिकेश (25), बबलू भलावी (24), दिलीप उइके (26), संजू बटके (40), मुन्ना सलाम (24) और ट्रक चालक मनोहर साहू (38) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ये मजदूर पिपरी गांव के निवासी थे, जबकि ट्रक मुलताई का है। रघुवंशी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चोपना थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
- बदरीनाथ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड में उनके समकक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार सुबह यहां पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने करीब 15 मिनट तक पूजा की और इस दौरान भगवान बदरीनाथ से सभी लोगों की कुशलता की कामना की। बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी पंडित भुवन चंद्र उनियाल ने 'भाषा' को बताया कि योगी और रावत ने वेद ॠचाओं के साथ 'सर्वे भवन्तु सुखिन:' का संकल्प कर पूजा संपन्न की। बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूरी एवं उनके सहयोगी डिमरी पंडित तथा वेदपाठियों की उपस्थिति में पूजा संपन्न हुई। इससे पहले, दोनों मुख्यमंत्री सुबह चमोली जिले के गौचर से हैलीकॉप्टर द्वारा बदरीनाथ पहुंचे जहां स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ उनकी अगवानी की गयी ।
- पटना। बिहार में नवनिर्वाचित 17वीं विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से शुरू होगा। सत्र का समापन इसी महीने 27 तारीख को होगा।यह फैसला नव-गठित राज्य मंत्रिमंडल की आज पटना में हुई पहली बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई इस बैठक में मंत्रिपरिषद के अन्य सभी 14 सदस्य उपस्थित थे।इस बीच बिहार में मंत्री स्तरीय विभागों का आबंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह, सतर्कता और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास बरकरार रखे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास पहले की तरह ही वित्त, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व और भूमि सुधार जैसे प्रमुख विभाग हैं।जनता दल यूनाइटेड के पास ग्रामीण विकास, शिक्षा, संसदीय मामले, जल संसाधन, ऊर्जा, निषेध, आबकारी, पंजीकरण और योजना तथा विकास संबंधी विभाग होंगे। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद वित्त, वाणिज्य और आपदा प्रबंधन विभाग संभालेंगे। इसके अलावा, उनके पास शहरी विकास और आवासन विभाग, सूचना और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण विभाग, वन तथा जलवायु परिवर्तन जैसे महत्?वपूर्ण विभाग भी होंगे। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को उद्योग, पंचायती राज, पिछडा वर्ग तथा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिले हैं। नीतीश सरकार का गठन हो चुका है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश समेत 15 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
-
चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर में मंगलवार को सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मारे गए लोगों की कार ट्रक से टकरा गई थी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला। कार भी जलकर राख हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा संगरूर-सुनाम रोड पर मंगलवार सुबह हुआ। कार में सवार पांचों लोग मोगा जिले के रहने वाले थे। सोमवार को वे शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संगरूर के दिड़बा शहर गए थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक का डीजल टैंक फट गया, जिससे कार में आग लग गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मारे गए लोगों की पहचान मोगा के टल्लेवाल के रहने वाले बलविंदर सिंह, नानक नगर के कुलतार सिंह, ग्रीन फील्ड कालोनी के कैप्टन सुखविंदर सिंह, रामुवालिया के सुरिंदर सिंह और चमकौर सिंह के तौर पर हुई है।
-
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों (12 साल और 8 साल) का शव सोमवार रात गांव के बाहर तालाब में मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। घटना असोथर थाना इलाके की है। एसपी प्रशांत वर्मा समेत कई थानों की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम दोनों बहनें चने का साग लेने के लिए खेतों की तरफ गई थीं। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं तो खोजबीन की। देर रात दोनों का शव तालाब में मिला। दोनों बहनों के हाथ पुआल से बंधे थे। सिर और कान पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे। दोनों बच्चियों की एक-एक आंख भी फोड़ दी गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
प्रयागराज रेंज के आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सभी पहलुओं की बारीकी से जांच के आदेश दिए हैं। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि असोथर थाना क्षेत्र में छिछनी गांव के तालाब में दो नाबालिग बच्चियों की लाश मिली। जांच चल रही है।
-
मुरादनगर। गाजियाबाद के पास मुरादनगर में गंगनहर के किनारे अबूपूर के पास सामने से आ रहे ट्रक से एक कार जा टकराई। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में ट्रक के चालक, परिचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कार दिल्ली से बिजनोर की तरफ जा रही थी।












.jpg)

.jpg)




.jpg)







