- Home
- देश
- नई दिल्ली। दूध और दूध उत्पादों के निर्यातकों को निर्यात गुणवत्ता मानकों को लेकर सरकारी एजेंसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा। वाणिज्य मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार उसने यह भी अधिसूचित किया है कि दूध और दूध उत्पादों का निर्यात गुणवत्ता नियंत्रण या जांच अथवा दोनों पर निर्भर करेगा। यह उन मामलों में लागू होगा जहां आयातक देशों को इस प्रकार के निर्यात प्रमाणपत्र की जरूरत है।मंत्रालय द्वारा अधिसूचित नियमों के अनुसार दूध और दूध उत्पाद अगर मानदंडों का अनुपालन नहीं करते हैं, उनके निर्यात को प्रतिबंधित किया जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ''निर्यात जांच परिषद (ईआईसी) से परामर्श के बाद केंद्र सरकार की यह राय है कि निर्यात व्यापार में तेजी लाने के लिये यह जरूरी है...।'' मंत्रालय ने कहा, ''इसीलिए दूध और दूध उत्पाद अगर निर्धारित मानदंडों का अनुपालन नहीं करेंगे, उनके निर्यात को प्रतिबंधित किया जाएगा। निर्यात के लिये सभी दूध और दूध उत्पाद निर्यात गुणवत्ता प्रमाणपत्र से युक्त होंगे। इसे एजेंसी जारी करेगी।'' यहां एजेंसी से तात्पर्य निर्यात जांच एजेंसियों से है जिसका गठन केंद्र सरकार ने की है। मंत्रालय ने संशोधित दूध और दूध उत्पाद निर्यात (गुणवत्ता, नियंत्रण, जांच और निगरानी) नियम भी जारी किया है।
- जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तीन अलग-अलग स्थानों से दो सरकारी कर्मियों सहित तीन व्यक्तियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि मंगलवार को जयपुर में एक दल ने आरोपी भगवान सहाय मीना को परिवादी से 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने परिवादी की माता की दुर्घटना में मृत्यु होने पर बीमा क्लेम की राशि दिलवाने के लिये कथित तौर पर यह रिश्वत मांगी थी। उन्होंने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में पाली जिले के रायपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लेखाकार आरोपी प्रमोद कुमार को परिवादी से कलेवा योजना के तहत प्रसुताओं को दिये जाने वाले भोजन के बिल पास करने की एवज में आठ हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। वहीं उदयपुर के सलूम्बर पंचायत समिति के कनिष्ठ लिपिक अतिरिक्त प्रभार ग्राम सचिव आरोपी महेन्द्र कुमार कनिष्ठ को परिवादी से इंदिरा आवास योजना में भवन निर्माण स्वीकृति जारी करने की एवज में 8 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तीनों प्रकरणों में एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे जांच की जाएगी।
- नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिये चलाए गए विशेष अभियान के तहत 3200 किलो नकली खोया जब्त कर उसे नष्ट कर दिया।स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा, 'दिल्ली सरकार दिल्ली वासियों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर है। हम मिठाइयां बनाने में इस्तेमाल होने वाले खोए और मेवे की बिक्री पर पैनी नजर रखे हुए हैं, जिनकी दीवाली के समय भारी मांग होती है।' एक बयान में कहा गया है, 'दिल्ली सरकार ने छह टीमों को निरीक्षण का आदेश दिया था। नकली खोए की बिक्री पर लगाम लगाने के लिये छापेमारी की जा रही है।' बयान के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मोरी गेट इलाके में छापेमारी कर 3200 किलो खोया जब्त किया और उसे नष्ट कर दिया।
- भोपाल। मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भरोसा दिखाया है और 28 में से 19 सीटें जीतकर भाजपा 107 से 126 सीटों पर पहुंच गई जो बहुमत के आंकड़े 115 से 11 सीटें ज्यादा है। कांग्रेस को नौ सीटों पर जीत मिली है।कांग्रेस सरकार का तख्ता पलट करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 19 में से 13 लोगों ने इस उपचुनान में जीत दर्ज की। जबकि मंत्री इमरती देवी व गिर्राज दंडोतिया के साथ जसमंत जाटव, रणवीर जाटव, रघुराज कंसाना और मुन्नालाल गोयल चुनाव हार गए। एक अन्य मंत्री एंदल सिंह कंसाना भी चुनाव हार गए हैं। चंबल-ग्वालियर की 16 सीटों में से सात पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं ग्वालियर-चंबल के बाहर की नौ सीटों पर 20 हजार से अधिक वोटों की हार-जीत हुई।
- हैदराबाद। तेलंगाना के पतानचेरू के पास आउटर रिंग रोड पर मंगलवार को दो गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 10 लोगों को ले जा रही एक गाड़ी को दूसरे वाहन ने ओवर टेक करते हुए टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। ये लोग बेंगलुरू से आ रहे थे। घायलों को पतानचेरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को शक है कि हादसे का कारण अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाना हो सकता है और वह मामले की जांच कर रही है।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में स्वामी विवेकानंद की आदमकद मूर्ति का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस अनावरण कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित रहेंगे। बयान में कहा गया कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत और संदेश आज भी देश के युवाओं को राह दिखाते हैं और भारत को गर्व है कि यहां पैदा हुई उनकी जैसी महान शख्सियत आज भी दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। बयान के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते रहे हैं कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श जितने उनके जीवनकाल में प्रासंगिक थे वह आज भी हैं। प्रधानमंत्री ने हमेशा जोर दिया है कि लोगों की सेवा करने और युवाओं को सशक्त बनाने से देश शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है और इससे देश की वैश्विक साख भी बढ़ती है। भारत की समृद्धि और शक्ति यहां के लोगों में निहित है और सभी को सशक्त करने से ही देश आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल कर सकेगा।
-
अयोध्या। प्रभु राम की नगरी अयोध्या में वर्चुअल दीपोत्सव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। योगी सरकार जहां 5.51 लाख दीये जलाकर अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ने के प्रयास में है। इस काम में कई संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि 8 प्रांतों से 60 हजार दीये आए हैं, जिन्हें दीपोत्सव में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा 1 लाख गोबर के दीये भी जलेंगे। दीपोत्सव के लिए पर्यटन विभाग, नगर निगम और सूचना विभाग अपनी-अपनी तैयारियों में जुटा है।
अयोध्या का सरयू तट स्वागत द्वारों और उन पर बनी राम कथा की पेंटिंग आकर्षण का केंद्र बन रही है। दीपोत्सव के मुख्य स्थल राम की पैड़ी को सजाया गया है। 11 अक्टूबर से तीन दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी। इस साल के दीपोत्सव में कोविड गाइड लाइंस और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रख कर दीयों को स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य लोगों से लगवाने पर ज्यादा जोर न देकर लाइटिंग पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। आयुक्त ने बताया कि मंदिरों के अलावा सरयू के घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। - पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग उप-संभाग के भटटीगांव में पिछले महीने छह वर्षीय बालिका को मारने वाली आदमखोर मादा तेंदुआ को सोमवार को पेशेवर शिकारी जॉय हुकिल ने गोली मार कर ढेर कर दिया।पिथौरागढ़ वन प्रभाग के एक अधिकारी नवीन चंद्र पंत ने कहा कि वन विभाग द्वारा इस काम के लिए बुलाए गए हुकिल क्षेत्र में चार नवंबर से कैंप कर रहे थे और सोमवार सुबह सात वर्षीय आदमखोर मादा तेंदुआ के दिखाई देते ही उन्होंने 100 मीटर की दूरी से उसे गोली मारकर ढेर कर दिया।मादा तेंदुआ ने सात अक्टूबर की शाम को छह वर्षीय बालिका पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया था। इस बीच, पिछले महीने एक और तेंदुए के हमले में बुरी तरह घायल हुए नेपाल के 10 वर्षीय बालक ने भी दम तोड़ दिया जिससे पिछले दो महीने में तेंदुए का शिकार होने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी। पिथौरागढ़ के रेंज अधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि तेंदुए के हमले में बालक की खाद्य नली में गहरा जख्म हो गया था।
- मुंबई। अगरतला हवाईअड्डे पर अगले साल की शुरुआत तक नई एकीकृत टर्मिनल इमारत बनकर तैयार हो जाएगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सोमवार को आधिकारिक बयान में कहा इस परियोजना का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है।अगरतला हवाईअड्डे का संचालन प्राधिकरण के पास है। बयान के मुताबिक वीर विक्रम सिंह हवाईअड्डे की मौजूदा टर्मिनल इमारत की क्षमता अब पूरी हो चुकी है। इसके विस्तार की अब कोई संभावना नहीं है। इसलिए प्राधिकरण ने नयी टर्मिनल इमारत की जरूरत महसूस करते हुए इस नयी एकीकृत टर्मिनल इमारत का निर्माण शुरू किया। यह टर्मिनल इमारत अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होगी। प्राधिकरण ने कहा कि इस नयी इमारत की अनुमानित लागत 438 करोड़ रुपये है। इसकी क्षमता 30 लाख यात्री सालाना होगी। 30 हजार वर्ग मीटर में फैली इस नयी इमारत को व्यस्त समय में एक हजार घरेलू और 200 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
- नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि वायु (प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम के तहत पटाखों पर लागू प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अधिनियम के तहत छह साल तक की जेल और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने पटाखों पर पाबंदी को लागू करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए। इनमें दिल्ली पुलिस को पाबंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया है। इसमें कहा गया, ''प्राथमिकी दर्ज करने के अलावा वायु अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा भी चलाया जा सकता है।'' श्री राय ने सोमवार को जिलाधिकारियों, दिल्ली पुलिस, पर्यावरण और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रतिबंध लागू किए जाने के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर चर्चा की। राय ने संवाददाताओं से कहा, ''चर्चा के मुताबिक, पुलिस वायु (प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम के तहत पटाखों पर लागू प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर सकती है।'' मंत्री ने कहा, '' ऐसे अपराध में जुर्माना लगाए जाने और कम से कम डेढ़ साल से लेकर अधिकतम छह साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।''उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के मुताबिक, पराली जलाने के कारण दिवाली तक राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर ''गंभीर'' की श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। दिल्ली पुलिस और राजस्व विभाग को पाबंदी के पालन के लिहाज से गश्ती दलों का गठन करने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह पटाखों की बिक्री और जलाए जाने पर सात नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नौ नवंबर मध्यरात्रि से लेकर 30 नवंबर को आधी रात तक सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। एनजीटी ने कहा कि पटाखे खुशियां मनाने के लिए हैं, न कि बीमारी और मृत्यु का उत्सव मनाने के लिए।
- नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पहली बार स्कूल खुलने पर स्कूल के हजारों बच्चे खादी से बने तिरंगा फेस मास्क लगाकर स्कूल जाएंगे। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने अरूणाचल प्रदेश में स्कूली बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाले खादी के 60 हजार मास्क उपलब्ध कराए हैं।अरूणाचल प्रदेश सरकार ने 16 नवम्बर से स्कूल दोबारा खोलने के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने बताया है कि ये खरीद इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पूर्वोत्तर में पहली बार किसी राज्य सरकार ने अपने विद्यार्थियों के लिये इतनी बड़ी मात्रा में खादी के फेस मास्क खरीदे हैं। तीन नवम्बर को इन मास्क को खरीदने के लिए ऑर्डर दिया गया और खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने सिर्फ छह दिन में इनकी आपूर्ति कर दी थी। आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग में इस खेप को हवाई जहाज के जरिये भेजा था। खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने दो लेयर वाले तिरंगे सूती फेस मास्क को अपने चिन्ह के साथ भेजा है। इन तिरंगे मास्क का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना भी विकसित करना है।---
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में दीपावली पर्व पर आयोजित 'दीपोत्सव-2020' को भव्य स्वरूप प्रदान के लिए शुक्रवार को एक आकर्षक लेजर शो आयोजित किया जाएगा।सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, ''अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित लेजर शो के जरिये भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन का चित्रण किया जाएगा। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगर वासियों द्वारा उनके स्वागत में प्रज्ज्वलित किए गए दीपों की जगमगाहट का चित्रण भी इस लेजऱ शो के माध्यम से देखने को मिलेगा।'' प्रवक्ता के मुताबिक, ''यह लेजऱ शो भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगर वासियों की प्रसन्नता और उनके स्वागत में किए गए आयोजन को भी दर्शाएगा। इसमें शंख और घण्टियों की ध्वनि का समावेश होगा। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित नृत्यों जैसे भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और कथक नृत्य को भी इस शो में प्रदर्शित किया जाएगा।'' प्रवक्ता ने बताया, ''इस शो में भगवान श्रीराम की रावण पर विजय के उपरान्त उनके अयोध्या आगमन के दृश्य को चित्रित किया जाएगा और भगवान श्रीराम की स्तुति 'श्रीराम चन्द्र कृपालु भजमन' भी पृष्ठभूमि में सुनने को मिलेगी। लेजऱ द्वारा वर्चुअल आतिशबाजी का कार्यक्रम दीपोत्सव-2020 का एक प्रमुख आकर्षण होगा।
- नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक तेज गति कार ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये । पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार को चिराग दिल्ली फ्लाइओवर के निकट बीआरटी रोड पर हुई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) परविंदर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये थे । उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार तीनों लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया । दुर्घटना में जसोला निवासी ऑटो चालक विनोद कुमार को डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया । सिंह ने बताया कि पंचशील इनक्लेव के रहने वाले पंकज कुमार एवं अरूण साहू को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है । ग्रेटर कैलाश —1 पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा कार चालक सुरेंदर सहलोत को पकड़ लिया गया है । आगे की जांच जारी है ।
- सतना/भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह नागौद थाना अंतर्गत रेरुआ मोड के पास एक डंपर और एक वाहन की आमने-सामने की टक्कर में वाहन सवार तीन महिलाओं एवं एक बच्चे सहित एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य घायल हो गये। सतना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि घटना में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। वे रींवा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि यह परिवार पन्ना में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और वहां से रीवा लौट रहा था। जैन ने बताया कि इसी दौरान, रास्ते में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई एवं पांच अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया, लेकिन छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान सतना जिला अस्पताल में हुई। जैन ने बताया कि वाहन सवार पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सतना जिला अस्पताल से रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस वाहन में कम से कम 12 लोग सवार थे।शिवराज ने जताया शोकमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
- नई दिल्ली। रेलवे आगामी बुधवार 11 नवंबर से पश्चिम बंगाल में 696 उपनगरीय रेल सेवाएं शुरू करेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे यात्रियों की सुविधा बढऩे के साथ आवागमन में आसानी होगी।रेल मंत्री ने अपने एक ट्वीट में कहा कि कोविड-19 परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किये जाएंगे। रेलवे और राज्य सरकार के बीच हुए विचार-विमर्श के बाद इन सेवाओं के संचालन की अनुमति दी गई है। कोरोना महामारी फैलने के बाद पिछले मार्च से ही इन सभी सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।
- नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 45 हजार 903 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85 लाख 53 हजार 657 हो गए। वहीं 79 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.56 प्रतिशत हो गई।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 490 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1 लाख 26 हजार 611 हो गई।आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 79 लाख 17 हजार 373 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.56 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। देश में लगातार 11 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम है।आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,09,673 लोगों का इलाज चल रहा है,जो कुल मामलों का 5.96 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार आठ नवम्बर तक कुल 11 करोड़ 85 लाख 72 हजार 192 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 8 लाख 35 हजार 401 नमूनों का परीक्षण अकेले रविवार को किया गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 490 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 125 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा दिल्ली के 77, पश्चिम बंगाल के 59, उत्तर प्रदेश के 26, केरल के 24, कर्नाटक के 22 और तमिलनाडु के 20 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक वायरस से 1,26,611 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनमें से सबसे अधिक 45,240 लोग महाराष्ट्र के थे। वहीं कर्नाटक के 11,391, तमिलनाडु के 11,344 , पश्चिम बंगाल के 7,294, उतर प्रदेश के 7,206 , दिल्ली के 6,989, आंध्र प्रदेश के 6,791, पंजाब के 4,318 और गुजरात के 3,760 लोग थे।
- बागपत (उप्र)। बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र में एक कार के रविवार देर रात डिवाइडर से कार टकरा जाने से दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई और कार चालक घायल हो गया।रमाला पुलिस के अनुसार, दिल्ली के महरौली निवासी नरेश, प्रमोद और दो सगे भाई धर्मेन्द्र एवं कपिल, कार चालक नरेश सैनी की कार से रविवार देर रात शामली जिले के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय बागपत में रमाला गेट के पास उनकी कार राजमार्ग पर बने डिवाइडर से टकरा गई।पुलिस ने बताया कि हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्रमोद, नरेश, धर्मेन्द्र और कपिल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल कार चालक नरेश सैनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- मुंबई। एक इंटिरियर डिजाइनर की आत्महत्या के संबंध में गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी के मुख्य संपादक अर्णब गोस्वामी, फिरोज शेख और नीतेश सरदा को आज अलीबौग के कोविड क्वारंटाइन केंद्र से महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले की तालोजा जेल स्थानांतरित कर दिया गया।जेल अधीक्षक ए. टी. पाटिल ने बताया कि सुरक्षा और अति विशिष्ट मामला होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों से इन्हें तालोजा जेल भेजने का अनुरोध किया गया था। बाद में महानिरीक्षक जेल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने एक ट्वीट में कहा कि वह तालोजा जेल के प्रभारी से मिले हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि अर्णब गोस्वामी को प्रताडि़त नहीं किया जाएगा और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।अर्णब गोस्वामी, फिरोज शेख और नीतिश सरदा को चार नवंबर को अली बाग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इन तीनों को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
- नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे 600 किलोग्राम से अधिक पटाखें जब्त किये। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की स्थिति और चिकित्सीय कारणों से गुरुवार को हरित पटाखों सहित सभी प्रकार के पटाखों पर 30 नवंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने त्योहारों और प्रदूषण को शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने कहा कि रविवार तक शहर में अवैध रूप से पटाखे बेचने के लिए सात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा, " पुलिस ने 593.224 किलो पटाखे बरामद कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक पटाखे फोडऩे वालों के खिलाफ 8 मामले दर्ज किए गए है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक किलो आतिशबाजी बरामद की गई थी।"
- गंगटोक। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री संचमान लिम्बू का रविवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 73 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। लिम्बू सिक्किम के चौथे मुख्यमंत्री थे। उनका कार्यकाल छह महीने के लिए दो जून से 12 दिसम्बर, 1994 तक था। सूत्रों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को गंगटोक में उनके आवास पर लाया गया है और पश्चिम सिक्किम जिले में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के लिए प्रबंध किये गये हैं।
- मऊ (उप्र)। जिले के दक्षिण टोला क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। इस घटना में मां-बेटे की मौत हो गई और बेटी का इलाज चल रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) नरेश कुमार ने यहां बताया कि भूपटनगर मुहल्ले में रहने वाले संतोष गौतम की पत्नी अनामिका ने अपनी तीन साल की बेटी अंकिता और छह माह के बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान अनामिका (30) और उसके छह माह के बेटे की मौत हो गई। अंकिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की है।
-
उन्नाव। उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से समस्तीपुर (बिहार) की ओर जा रही एक कार का आगे का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई गहरी खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार समस्तीपुर निवासी मीरा देवी (53) और जयप्रकाश (40) की मौत हो गई जबकि रामकीर्ति (55), महेश कुमार (43) और अजय (35) घायल हो गये। बांगरमऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुँचकर राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- पीलीभीत। पीलीभीत शहर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई जिससे कार सवार दो नाबालिग बच्चियों और उनकी मां की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गये। सुनगढ़ी के थानाध्यक्ष अतर सिंह ने रविवार को बताया कि शहर के पत्थर व्यवसायी वैभव अग्रवाल अपने परिवार के साथ कार से बरेली से अपने घर पीलीभीत लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि उसी बीच शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया चौराहे के समीप उनकी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार दो बच्चियों कनिष्का अग्रवाल (7) व ईशानी अग्रवाल (5) और उनकी मां प्रिया अग्रवाल (35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- नोएडा। नोएडा थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में बीती रात अपने मकान की छत पर घूम रहे एक व्यक्ति की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के माधव विहार कॉलोनी में रहने वाला राहुल (26) शनिवार देर रात अपने मकान की छत पर घूम रहा था, तभी वह मकान के ऊपर से गुजर रहे 11,000 वोल्टेज के तार की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चीनी से भरा एक बड़ा ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार शनिवार रात थाना नहटौर क्षेत्र में नहटौर डिग्री कालेज के पास कोतवाली देहात की ओर से आ रहा चीनी से भरा एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि उसी समय वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार सलमान (26), हामिद (35) और अनिल(30) ट्रक के नीचे दब गये। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब तक क्रेन बुलाकर ट्रक हटवाया तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

.jpg)
.jpg)
















-copy.jpg)







