- Home
- देश
- नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र है जिसमें लोकतांत्रिक सिद्धांतों के कई ऐतिहासिक संदर्भ हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के 1,100 साल से भी ज्यादा पुराने एक शिलालेख में स्थानीय निकाय के नियमों का जिक्र है जिसमें किसी सदस्य को अयोग्य ठहराने का प्रावधान भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित तमिल नववर्ष समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तमिल दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा है और हर भारतीय को इस पर गर्व है। पारंपरिक तमिल पोशाक पहने प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिल साहित्य का भी व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है तथा तमिल फिल्म उद्योग ने कई यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने कहा, "भारत दुनिया का सबसे प्राचीन लोकतंत्र है, यह लोकतंत्र की जननी है। इस संबंध में कई ऐतिहासिक संदर्भ हैं। एक महत्वपूर्ण संदर्भ तमिलनाडु है।" उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के उतिरामेरुर में 1100-1200 साल पुराना एक शिलालेख है जिसमें देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की झलक दिखती है। मोदी ने कहा, ‘‘वहां जो शिलालेख मिला है, वह वहां ग्राम सभा के लिए स्थानीय संविधान की तरह है। इसमें बताया गया है कि सदन कैसे चलना चाहिए, सदस्यों की योग्यता क्या होनी चाहिए, सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया क्या होनी चाहिए। इतना ही नहीं, उस दौर में, उन्होंने यह फैसला भी किया था कि किसी सदस्य को कैसे अयोग्य घोषित किया जाएगा।" प्रधानमंत्री ने कहा, "एक देश के रूप में, यह हमारी जिम्मेदारी है कि इस संस्कृति और परंपरा को आगे ले जाएं लेकिन हम सभी जानते हैं कि पहले क्या हुआ था। अब मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है।" मोदी ने कहा कि तमिल संस्कृति में काफी कुछ ऐसा है जिससे भारत को एक राष्ट्र के रूप में आकार मिला है।उन्होंने लोगों से अपने भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने का नए साल का संकल्प लेने का आह्ववान किया। इस कार्यक्रम में तमिल कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए और तमिलनाडु के कई लोगों ने भाग लिया।
- रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) .आगामी 25 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ मंदिर की यात्रा के दौरान खच्चरों के साथ अमानवीय व्यवहार को रोकने के लिए विशेष तौर पर एक निगरानी दल गठित किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगरानी दल में पुलिस के साथ स्थानीय प्रशासन और पशुपालन जैसे अन्य विभागों के कर्मचारी भी हैं जो श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम लाने-ले जाने वाले घोड़े-खच्चरों को लेकर नजर रखेंगे कि क्या उनके संचालक नियमों का पालन कर रहे हैं और पशुओं के खिलाफ क्रूरता तो नहीं हो रही है। निगरानी दल को स्थानीय प्रशासन की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें पशु कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था 'पीपुल्स फॉर एनिमल्स' की सदस्य गौरी मौलेखी भी शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रूद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने दल को यात्रा के दौरान कड़ी निगरानी और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता न हो। उन्होंने कहा कि पशुओं के साथ क्रूरता की दशा में घोड़े-खच्चर मालिक या संचालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। मौलेखी ने कहा कि धाम में पशुओं के साथ किसी भी प्रकार का बुरा व्यवहार एवं क्रूरता होना उत्तराखंड के लिए भी अच्छी बात नहीं है और इसके लिए इस पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए। पशु क्रूरता अधिनियम के संबध में जानकारी देते हुए मौलेखी ने कहा कि किसी भी पशु पर अधिक बोझ लादना, लगातार कार्य कराना, विकलांग, घायल, कमजोर, वृद्ध पशु से कार्य लिया जाना तथा पोष्टिक आहार व गरम पानी न देना पशु क्रूरता के तहत परिभाषित है। हिमालयी धाम की कठिन पैदल यात्रा पूरी करने के लिए काफी श्रद्धालु घोड़े-खच्चरों का इस्तेमाल करते हैं। पिछले साल मार्ग पर अनेक पशुओं की मौत हो गयी थी और आरोप लगे थे कि कोविड-19 के कारण दो साल बाद पूरी तरह संचालित यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की बड़ी संख्या के मद्देनजर पशुओं को न तो उचित आराम दिया गया और न ही पर्याप्त भोजन दिया गया।
-
गुवाहाटी. असम ने 11,304 नर्तकों और ढोल वादकों के साथ एक ही स्थान पर 'बिहू' नृत्य करने और 'ढोल' बजाने के साथ बृहस्पतिवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह लोकनृत्य का सबसे बड़ा आयोजन था।
लंदन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मुख्यालय के एक निर्णायक की उपस्थिति में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और 'बिहू' नृत्य और 'ढोल' के लिए यह वैश्विक उपलब्धि हासिल की। हिमंत विश्व शर्मा ने यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में कहा, ‘‘हमने 11,304 नर्तकों और ढोल वादकों के साथ प्रस्तुति देकर बिहू नृत्य और बिहू ढोल, दोनों के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। यह एक ही स्थान पर सबसे बड़ा बिहू नृत्य और बिहू ढोल प्रदर्शन है।'' गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 'बिहू' दर्ज करने की प्रक्रिया असम सरकार द्वारा शुरू की गई थी। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ कल रात टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने भारत- ब्रिटेन रोडमैप 2030 के संदर्भ में कई द्विपक्षीय मुद्दों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच हाल में हुए उच्चस्तरीय विचार विमर्श और विशेष रूप से व्यापार तथा आर्थिक क्षेत्र में बढते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए ब्रिटेन सरकार से भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कडे कदम उठाने को कहा। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि ब्रिटेन का मानना है कि भारतीय उच्चायोग पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने भारतीय उच्चायोग और उसके कर्मियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।श्री मोदी ने ब्रिटेन में शरण लिये हुए आर्थिक अपराधियों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने इन भगौडे अपराधियों को भारत वापस भेजने में हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री सुनक को इस वर्ष सितम्बर में जी-20 शिखर बैठक के लिए आमंत्रित किया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के तहत हुई प्रगति की सराहना की और भारत की ओर से की गई पहलों को ब्रिटेन के पूरे समर्थन की बात दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने बैसाखी की अवसर पर श्री सुनक और ब्रिटेन में भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं। -
मुंबई. मुंबई के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को तड़के आंधी के साथ बेमौसम बारिश होने से शहर में उमस भरी गर्मी से राहत मिली। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 14.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इस साल अप्रैल में सर्वाधिक बारिश हुई है। आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि यह बारिश एक ‘‘स्थानीय घटना'' है और शहर के केवल पश्चिमी उपनगरों में बारिश हुई। नायर ने कहा, ‘‘सांताक्रूज मौसम केंद्र में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह शहर में अप्रैल में दर्ज की गई सर्वाधिक बारिश है। इससे पहले शहर में अप्रैल में सर्वाधिक, 7.2 मिलीमीटर बारिश 22 अप्रैल, 1974 को हुई थी।'' उन्होंने बताया कि कोलाबा मौसम केंद्र में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।
अधिकारियों ने बताया कि शहर में देर रात एक बजे से दो बजे के बीच बिजली चमकी और गरज के साथ भारी बारिश हुई। एक अधिकारी के अनुसार, मालवानी दमकल केंद्र और गोरेगांव में 21-21 मिलीमीटर, बोरीवली दमकल केंद्र में 19 मिलीमीटर, एचबीटी ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल (जोगेश्वरी) में 17 मिलीमीटर, मरोल दमकल केंद्र में 14 मिलीमीटर और कांदिवली दमकल केंद्र में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुछ निचले इलाकों में थोड़ी देर भारी बारिश होने के कारण पानी भर गया। नगर निकाय ने बतया कि शहर और उपनगरों में कहीं भी बड़ी मात्रा में जलभराव की शिकायत नहीं मिली है।
कुछ नागरिकों ने बताया कि गरज के साथ आंधी आने और तेज हवाएं चलने से मुंबई के मरोल जैसे कुछ इलाकों में पेड़ गिर गए और कुछ घरों की टिन की छतें उड़ गईं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक, बारिश के कारण किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। लोकल ट्रेन और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बसों समेत सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं शहर और उपनगरों में सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित चौथे राष्ट्रीय रोजगार मेले में आज लगभग 71 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत की संकल्प सिद्धि के लिए हमारी सरकार, युवाओं की प्रतिभा व ऊर्जा को सही अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कल ही, मध्य प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र सौंपे गए। ये राष्ट्रीय रोजगार मेला भी युवाओं के प्रति हमारे कमिटमेंट का प्रमाण है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जबलपुर में मेले में अतिथि थे, जहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम हो रहा है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज भारत, दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। भारत को दुनिया एक 'ब्राइट स्पाट' के तौर पर देख रही है। नई नीति व रणनीति ने देश में नई संभावनाओं व नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। पहले की रिएक्टिव एप्रोच के बजाय 2014 के बाद से भारत ने प्रो-एक्टिव एप्रोच अपनाई है, नतीजतन 21वीं सदी का ये तीसरा दशक, रोजगार-स्वरोजगार के वो अवसर पैदा कर रहा है, जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आज युवाओं के सामने कई ऐसे सेक्टर्स खुल गए हैं, जो 10 साल पहले उपलब्ध तक नहीं थे। स्टार्टअप्स इसका उदाहरण है, स्टार्टअप्स ने 40 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष जाब तैयार किए हैं। श्री मोदी ने रोजगार के नए क्षेत्रों के रूप में ड्रोन व खेल क्षेत्र का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की सोच- एप्रोच सिर्फ स्वदेशी अपनाने और वोकल फार लोकल से कहीं ज्यादा है। यह अभियान, गांवों से लेकर शहरों तक देश में रोजगार के करोड़ों नए अवसर पैदा करने वाला है। आज आधुनिक सैटेलाइट्स से लेकर सेमी हाईस्पीड ट्रेन तक भारत में ही तैयार हो रही है। 8-9 वर्षों में देश में 30 हजार से ज्यादा नए-सुरक्षित एलएचबी कोचेस बनाए गए हैं। इनके निर्माण में जो हजारों टन स्टील लगा है, अलग-अलग प्रोडक्ट्स लगे हैं, उन्होंने पूरी सप्लाई चेन में रोजगार के हजारों नए अवसर बनाए हैं। उन्होंने खिलौना उद्योग का भी उदाहरण देते हुए कहा कि दशकों तक, भारतीय बच्चे आयातित खिलौनों से ही खेलते रहे। हमने आयातित खिलौनों के लिए क्वालिटी पैरामीटर तय किए, स्वदेशी इंडस्ट्री को बढ़ावा देना शुरू किया। 3-4 वर्ष में ही खिलौना उद्योग का कायाकल्प हो गया, जिससे रोजगार के अनेकों नए अवसर तैयार हुए। देश में दशकों तक, ये एप्रोच भी हावी रही कि रक्षा उपकरण सिर्फ आयात किए जा सकते हैं, हमारी सरकार ने इस एप्रोच को भी बदल डाला।श्री मोदी ने पिछले कुछ वर्षों में मोबाइल फोन निर्माण के क्षेत्र में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा व उसके लिए प्रोत्साहन देकर भारत ने काफी विदेशी मुद्रा की बचत की है क्योंकि भारत अब स्थानीय मांग को पूरा करने के साथ-साथ मोबाइल हैंडसेट का निर्यात भी कर रहा है। प्रधानमंत्री ने रोजगार सृजन में बुनियादी ढांचे में निवेश की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पूंजीगत व्यय में 4 गुना वृद्धि हुई है, जिससे रोजगार बढ़े हैं। 2014 से पहले पिछले सात दशकों में, केवल 20 हजार किलोमीटर रेलवे पटरियों का विद्युतीकरण हुआ, जबकि पिछले 9 साल में 40 हजार किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया गया है। मेट्रो रेल लाइन बिछाने का काम 2014 से पहले 600 मीटर प्रति माह से बढ़कर आज 6 किलोमीटर प्रति माह हो गया है। गैस नेटवर्क 2014 से पहले देश में 70 से कम जिलों तक सीमित था, जबकि आज यह संख्या 630 जिलों तक पहुंच गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की लंबाई में 2014 के बाद 4 लाख किलोमीटर से 7 लाख कि.मी. की वृद्धि देखी गई है। हवाईअड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढ़कर आज 148 हो गई है। उन्होंने हवाईअड्डों के संचालन की रोजगार क्षमता की ओर इशारा किया, साथ ही एयर इंडिया द्वारा विमानों के लिए रिकॉर्ड ऑर्डर व कुछ अन्य कंपनियों की इसी तरह की योजनाओं का भी जिक्र किया। पोर्ट सेक्टर में भी इसी तरह की प्रगति है, क्योंकि कार्गो हैंडलिंग पहले की तुलना में दोगुनी हो गई है, समय आधा हो गया है। ये विकास बड़ी संख्या में रोजगार पैदा कर रहे हैं। 2014 से पहले जहां देश में 400 से कम मेडिकल कॉलेज थे, वहीं आज 660 मेडिकल कॉलेज हैं। स्नातक मेडिकल सीटें 2014 में 50 हजार से बढ़कर 1 लाख से अधिक हो गई हैं और आज स्नातक होने वाले डॉक्टरों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है। आयुष्मान भारत योजना की वजह से देश में अनेकों नए अस्पताल और क्लीनिक बने हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार जो एफपीओ बना रही है, स्वयं सहायता समूहों को लाखों-करोड़ की मदद दे रही है, स्टोरेज कैपेसिटी का विस्तार कर रही है, उनसे गांव के युवाओं के लिए गांव में ही रोजगार के अवसर बन रहे हैं। 2014 के बाद से देश में 3 लाख से ज्यादा नए कॉमन सर्विस सेंटर्स बने हैं व गांवों में 6 लाख किलोमीटर से ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया है, वहीं तीन करोड़ से ज्यादा घर गरीबों को बनाकर दिए गए हैं। इनमें से ढाई करोड़ से ज्यादा घर गांवों में ही बने हैं। बीते वर्षों में गांवों में 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय, डेढ़ लाख से ज्यादा हेल्थ व वेलनेस सेंटर्स, हजारों नए पंचायत भवन, इन सभी निर्माण कार्यों ने गांवों में लाखों युवाओं को रोजगार दिया है। आज जिस तरह कृषि क्षेत्र में फार्म मैकेनाइजेशन तेजी से बढ़ा है, उससे भी गांवों में रोजगार के नए मौके बन रहे हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 8 वर्ष पूरे हुए हैं, जिसके तहत 23 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बैंक गारंटी मुक्त ऋण वितरित किए गए हैं और 70 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी महिलाएं हैं। इस योजना ने 8 करोड़ नए उद्यमी बनाए हैं। नवनियुक्ति युवाओं से श्री मोदी ने कहा कि ये अमृतकाल है व देश के विकास में योगदान देने का अवसर है, दूसरों की उम्मीदों को जरूर पूरा करें।जबलपुर में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि युवाओं को श्रेष्ठ कार्य, शिक्षा व लगन से शासकीय नियुक्ति का अवसर मिला है, उन्हें शासकीय कार्य पूरी लगन व पारदर्शिता के साथ मिसाल के रूप में करना होगा, जिससे कि देश को सही योगदान मिल सकें। युवाओं का भाव यह होना चाहिए कि अपने दायित्व से ज्यादा देश के लिए क्या कर सकते हैं, उन्हें देश के नवनिर्माण में अपना योगदान देना है। श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा युवाओं को रोजगार मेला लगाकर नियुक्ति देने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जिससे उनमें नया जोश देखने को मिल रहा है। श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है, विभिन्न क्षेत्रों की गैप्स को भरने का प्रयत्न किया जा रहा है। देश को आत्मनिर्भर बनाने की सिर्फ बात ही नहीं की जा रही, बल्कि इसका काम भी प्रारंभ हो गया है।श्री तोमर ने रेलवे में 200, डाक में 37, रक्षा विभाग व DGAQA में 1-1 (कुल 239) नियुक्ति-पत्र सौंपै। सांसद श्री राकेश सिंह व सुश्री सुमित्रा वाल्मीकि, महाप्रबंधक- पश्चिम मध्य रेल श्री सुधीर गुप्ता, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस.के अलबेला, मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक शील भी उपस्थित थे। -
नई दिल्ली। देश में आज कोविड के दस हजार एक सौ से अधिक नए मामले सामने आये हैं जो कल से तीस प्रतिशत अधिक है। कल सात हजार आठ सौ तीस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इस समय देश में लगभग 45 हजार लोग कोरोना संक्रमित हैं। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव सात-एक प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया है कि ओमिक्रॉन का नया सबवेरिएंट चिंता का कारण नहीं है और टीके इसके लिए प्रभावी हैं। वहीं कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के बढते मामलों की निगरानी के लिए राज्य में आरटी-पीसीआर और आरएटी जांच को बढ़ाने के लिए एक परिपत्र जारी किया है। प्रत्येक 10 लाख की आबादी में एक सौ चालीस व्यक्तियों का परीक्षण किया जाना आवश्यक है और राज्य में कोविड संक्रमण की दर के आधार पर 20 हजार नमूनों की जांच की जायेंगी। स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर आई एल आई और एस ए आर आई मामलों वाले व्यक्तियों और कोविड के लक्षणों वाले लोगों का परीक्षण करेगा। कर्नाटक में 12 अप्रैल तक 327 नए कोविड मामले दर्ज किए गए।
- होशियारपुर (पंजाब) ।जिले के खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी मनाने जा रहे सात श्रद्धालुओं की गुरुवार को तड़के एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल लोग हो गए। गढ़शंकर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दलजीत सिंह ने बताया कि जान गंवाले वालों में अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मस्तान खेड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा पहाड़ियों के बीच स्थित एक क्षेत्र में हुआ। चालक ने एक ढलान पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पैदल जा रहे 17 श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि ट्रक के ‘ब्रेक' खराब हो गए थे।डीएसपी दलजीत सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल, सुदेश पाल, संतोष, अंगूरी, कुंती, गीता और रमोह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ भेजा गया, जबकि अन्य का इलाज गढ़शंकर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। गुरु रविदास से जुड़े धार्मिक स्थल खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी पर्व पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।
- संबलपुर (ओडिशा)। ओडिशा सरकार ने हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़कने के बाद संबलपुर जिले में गुरुवार को सुबह 10 बजे से 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।हिंसा के मामले में अभी तक 43 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा में एक महिला कर्मी सहित कम से कम 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। हालांकि पुलिस ने हिंसा में हताहत हुए नागरिकों की जानकारी नहीं दी।अधिकारियों ने बताया कि संभावित हिंसा को रोकने लिए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में ‘फ्लैग मार्च’ निकाला।गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डी. के. सिंह ने संबलपुर में इंटरनेट पर रोक के संबंध में एक अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, ‘‘ स्थिति गंभीर है और संबलपुर जिले में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए उपद्रवी सोशल मीडिया के जरिए झूठे और भड़काऊ संदेश प्रसारित कर रहे हैं।’’प्रशासन ने संबलपुर शहर के छह थाना क्षेत्रों टाउन, धनुपाली, खेतराजपुर, ऐंथापाली, बरेईपाली और सदर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।सिंह ने कहा कि ‘‘भड़काऊ और उकसावे वाले उन संदेशों’’ के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जिनसे ‘‘सांप्रदायिक भावनाएं भड़क सकती हैं।’’अधिसूचना के अनुसार, ‘‘ सोशल मीडिया मंच व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि तक पहुंच नहीं होगी। सभी एमएसपी व आईएसपी और ब्रॉडबैंड डायल अप सिस्टम की इंटरनेट/डाटा सेवाएं निलंबित रहेंगी।’’संबलपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी. गंगाधर ने बताया कि 43 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 26 लोगों पर अब तक भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इलाके में पुलिस बल की 30 टुकड़ियों को तैनात किया गया है।हिंसा में किसी तरह की साजिश होने के सवाल पर गंगाधर ने कहा, ‘‘ हमें लगता है कि यह एक छिटपुट घटना है। जांच की जा रही है। स्थिति अब नियंत्रण में है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों के पास से पेट्रोल बम भी बरामद किए हैं।संबलपुर शहर में ज्यादातर स्थानों पर लोगों की आवाजाही न होने की वजह से सन्नाटा पसरा है और अधिकतर दुकानें बंद हैं।गंगाधर ने बताया कि शुक्रवार को प्रस्तावित हनुमान जयंती समारोह और शोभायात्रा की अनुमति दी जाए या नहीं, इस पर विचार के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी।इस साल शुक्रवार को महा विसुबा संक्रांति है। महा विसुबा संक्रांति के दिन ओडिशा में हनुमान जयंती मनाई जाती है।
-
नर्ई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मैदानी हिस्से, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में अगले तीन से चार दिनों तक ‘लू’ की स्थिति रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को यह पूर्वानुमान जारी किया।
इससे पहले, अप्रैल की शुरुआत में मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम के कुछ भाग और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का पूर्वानुमान जताया था। इस अवधि में मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिनों तक लू चलने की भी आशंका है।मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मैदानी भागों के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार (17 अप्रैल) तक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) तक तथा बिहार में शनिवार से सोमवार (15 से 17 अप्रैल) तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।‘लू’ की स्थिति होने की घोषणा तब की जाती है, जब मैदानी इलाकों में किसी स्थान पर अधिकतम तापमान बढ़ कर कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय इलाकों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, या फिर सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है।वर्ष 2023 में, भारत में फरवरी का महीना 1901 के बाद से इस माह (फरवरी) का सबसे गर्म महीना रहा था। हालांकि, मार्च में सामान्य या उससे अधिक बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। मार्च 2022 मौसम इतिहास का सबसे गर्म महीना रहा था और पिछले 121 वर्षों में तीसरा सबसे शुष्क महीना था। उस साल अप्रैल महीना भी, 1901 के बाद से तीसरा सबसे गर्म अप्रैल महीना रहा था। -
नयी दिल्ली. लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने अमरेंदु प्रकाश को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का चेयरमैन नियुक्त करने की सिफारिश की है। प्रकाश झारखंड में स्थित सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक हैं।
पीईएसबी ने बुधवार को एक अधिसूचना में कहा कि उसने सेल चेयरमैन पद के लिए अमरेंदु प्रकाश के नाम की सिफारिश की है। प्रकाश के अलावा इस पद के लिए आठ और उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था।
साक्षात्कार देने वालों में सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता भी शामिल थे। -
मोतिहारी . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड क्षेत्र स्थित एक निजी बैंक से पांच अज्ञात बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े तमंचे के बल पर 48 लाख रुपये लूट लिये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि पुलिस द्वारा वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना दोपहर की है जब पांच हथियारबंद युवकों ने चकिया-केसरिया इलाके में स्थित एक निजी बैंक की शाखा में कर्मचारियों और ग्राहकों की मौजूदगी में बैंक में लूटपाट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लूट की कार्रवाई के दौरान शोर मचाने पर आरोपियों ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद 48 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
-
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को असम का दौरा करेंगे और इस दौरान लगभग 14,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री असम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और 'आपके द्वार आयुष्मान' अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अनुसार प्रधानमंत्री ‘असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट', पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल और शिवसागर के ‘रंग घर' के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे एम्स, गुवाहाटी पहुंचेंगे और इसके नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में, वह एम्स, गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।'' पीएमओ ने कहा कि एम्स, गुवाहाटी में कामकाज का शुरू होना असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। उसने कहा, ‘‘यह देशभर में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण भी है।'' प्रधानमंत्री ने मई, 2017 में इस अस्पताल का शिलान्यास किया था। कुल 1120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित, एम्स गुवाहाटी 30 आयुष बिस्तरों सहित 750 बिस्तरों वाला एक अत्याधुनिक अस्पताल है। इस अस्पताल में हर साल 100 एमबीबीएस के छात्रों की वार्षिक प्रवेश क्षमता होगी। यह अस्पताल पूर्वोत्तर के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री जिन तीन चिकित्सा महाविद्याालयों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनमें नलबाड़ी चिकित्सा महाविद्यालय, नागांव चिकित्सा महाविद्यालय और कोकराझार चिकित्सा महाविद्यालय शामिल हैं। इन तीनों महाविद्याालयों का निर्माण क्रमशः लगभग 615 करोड़ रुपये, 600 करोड़ रूपये और 535 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इनमें से प्रत्येक में आपातकालीन सेवाओं, आईसीयू सुविधाओं, ओटी और डायग्नोस्टिक सुविधाओं आदि सहित ओपीडी/आईपीडी सेवाओं के साथ 500 बिस्तरों वाले शिक्षण अस्पताल संलग्न हैं। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस छात्रों की वार्षिक प्रवेश क्षमता होगी। पीएमओ के मुताबिक इस अवसर पर प्रधानमंत्री ‘असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट' (एएएचआईआई) का शिलान्यास भी करेंगे और पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्ड वितरित करके ‘आपके द्वार आयुष्मान' अभियान की शुरुआत करेंगे। इसका निर्माण लगभग 546 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री बिहू नृत्य भी देखेंगे जिसमें 10,000 से अधिक कलाकार शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन असम के बिहू नृत्य को असमिया लोगों की सांस्कृतिक पहचान और जीवन के शुभंकर के रूप में विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया है। इस कार्यक्रम में एक ही स्थान पर 10 हजार से अधिक कलाकार भाग लेंगे और एक ही स्थान पर दुनिया के सबसे बड़े बिहू नृत्य प्रदर्शन की श्रेणी में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। इसमें राज्य के 31 जिलों के कलाकार भाग लेंगे। गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री असम पुलिस द्वारा डिजाइन किए गए एक मोबाइल एप्लिकेशन ‘असम कॉप' का शुभारंभ करेंगे। यह ऐप अपराध और आपराधिक नेटवर्क ट्रैकिंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) और वाहन राष्ट्रीय रजिस्टर के डेटाबेस से अभियुक्तों और वाहनों की खोज की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री रेलवे की पांच परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जिन रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें दिगारू-लुमडिंग खंड; गौरीपुर - अभयपुरी खंड; न्यू बोंगाईगांव - धूप धारा खंड का दोहरीकरण; रानीनगर जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी खंड का विद्युतीकरण; सेंचोआ-सिलघाट टाउन और सेंचोआ-मैराबाड़ी खंड का विद्युतीकरण शामिल है। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया जल्द ही ई-फार्मेसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, जिन पर आंकड़ों की गोपनीयता और निर्धारित दवाओं के अतार्किक इस्तेमाल सहित कई चिंताओं को लेकर सरकार की नजर है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन ई-फार्मेसी (ऑनलाइन दवाओं की बिक्री करने वाले मंच) द्वारा दवाओं का अनियंत्रित और अतार्किक इस्तेमाल और मरीज के आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखना उनके (सरकार के) लिए चिंता के प्रमुख क्षेत्र हैं। सूत्रों ने बताया कि ये फार्मेसी क्षेत्रवार दवाओं की खपत के आंकड़े एकत्र करती हैं, जिससे रोगी की सुरक्षा के लिए जोखिम बढ़ जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पहले से ही ई-फार्मेसी पर नियमों और कड़ी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
अंतर मंत्रालयी परामर्श के लिये भेजे गए ‘न्यू ड्रग्स, मेडिकल डिवाइसेस एंड कॉस्मेटिक्स बिल, 2023' के संशोधित मसौदे में कहा गया है, “केंद्र सरकार अधिसूचना के जरिये, ऑनलाइन माध्यम से किसी भी दवा की बिक्री या वितरण को विनियमित, बाधित या प्रतिबंधित कर सकती है।” लोगों की राय के लिए मसौदा विधेयक को पिछले साल जुलाई में सार्वजनिक किया गया था और इसमें ई-फार्मेसी के संचालन के लिए अनुमति लेने का प्रावधान है। नया कानून 1940 के मौजूदा ‘ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट' का स्थान लेगा।
पुराने विधेयक में कहा गया है, “कोई भी व्यक्ति स्वयं या उसकी ओर से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन माध्यम (ई-फार्मेसी) से किसी भी दवा को बेचने, या एकत्र करने या प्रदर्शन अथवा बिक्री की पेशकश या वितरण नहीं करेगा, सिवाय तब जबकि लाइसेंस या इस तरह से जारी अनुमति के अनुसार ऐसा करना निर्धारित किया गया हो।” संशोधित मसौदा विधेयक में इस प्रावधान को हटा दिया गया है और बदल दिया गया है।
फरवरी में भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने मानदंडों का उल्लंघन कर दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के आरोप में 20 ई-फॉर्मेसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. -
बागपत(उप्र) .जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में शराब के नशे में एक युवक ने अपने पिता, ताऊ व बुआ की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। छपरौली थाने के निरीक्षक रवि रत्न ने बताया कि मंगलवार देर रात आरोपी अंजल उर्फ मालू कुमार ने अपने पिता ऋषिपाल (58), ताऊ श्रीपाल (60) व बुआ बीरमति (62) की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी बुधवार सुबह सिरसली गांव में ही अपनी दूसरी बुआ के घर गया और इस घटना की जानकारी दी। रत्न ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अंजल उर्फ मालू कुमार शराब के नशे में कल रात घर पहुंचा, जहां शराब पीने को लेकर उसकी अपने पिता ऋषिपाल व ताऊ श्रीपाल से कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि इस पर आरोपी युवक की बुआ बीरमति ने बीच-बचाव कराते हुए मामला शांत कराया और जब तीनों सो गए तो आरोपी मालू ने तीनों की बारी-बारी गला दबाकर हत्या कर दी और तीनों के शव एक कमरे में ले जाकर चारपाई पर रखकर ऊपर से रजाई ओढ़ा दी।
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया । विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में वांछित, पांच पांच लाख रूपये के इनामी असद और गुलाम की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई।उन्होंने बताया कि उप्र एसटीएफ की टीम में पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु और विमल शामिल थे । उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये आरोपियों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किये गये हैं ।गौरतलब है कि वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, असद सहित दो बेटों, शूटर गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
-
भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधुनिक और विकसित भारत की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लागू की गई है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह नीति बच्चों के समग्र विकास, ज्ञान, कौशल, संस्कृति और भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर देती है। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश में नवनियुक्त शिक्षकों की ओर से आयोजित कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित हुए कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने आधुनिक और विकसित भारत की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू की है।'' उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने का अभियान तेज गति से चल रहा है, जहां विभिन्न जिलों में रोजगार मेले आयोजित कर हजारों युवाओं की विभिन्न पदों पर भर्ती की गयी है। प्रधानमंत्री ने बताया कि शिक्षकों के पद के लिए 22,400 से अधिक युवाओं की भर्ती की जा चुकी है। प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शामिल होने के लिए बधाई दी। एनईपी के प्रभावी कार्यान्वयन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती अभियान इस दिशा में एक बड़ा कदम है। मोदी ने यह भी बताया कि आज नियुक्त लगभग आधे शिक्षकों को आदिवासी क्षेत्रों में नियुक्त किया जाएगा जिससे बच्चों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें 60 हजार शिक्षकों की भर्ती शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप राज्य ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता में एक बड़ी छलांग लगाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य विज्ञापन पर खर्च किए बिना 17वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और राज्य सरकार को बधाई दी। महत्वाकांक्षी कौशल विकास कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए देश भर में कौशल विकास केंद्र खोले गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस वर्ष के बजट में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर खोले जाएंगे, जहां युवा न्यू एज टेक्नोलॉजी के माध्यम से प्रशिक्षित किए जाएंगे और पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से छोटे-छोटे कारीगरों को प्रशिक्षण देने तथा उन्हें एमएसएमई के साथ जोड़ने की पहल की गई है।'' आज नियुक्त हुए हजारों शिक्षकों की ओर निर्देशित करते हुए उनसे कहा कि वे अपने हृदय में विद्यार्थियों के लिए उसी तरह की जगह बनाए जिस तरह हमारे जीवन में एक मां या एक शिक्षक प्रभाव डालते हैं। मोदी ने कहा, "आपको हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि आपकी शिक्षा न केवल वर्तमान को बल्कि देश के भविष्य को भी आकार देगी।" प्रधानमंत्री ने कहा कि आप के द्वारा विकसित किए गए मूल्य न केवल आज की पीढ़ी पर बल्कि आने वाली पीढ़ियों पर भी सार्थक प्रभाव डालेंगे।
-
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पहली सूची में पार्टी ने 189 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस प्रकार राज्य की सत्ताधारी पार्टी अब तक 212 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी को अभी भी 12 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा करनी है। कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले, मंगलवार को भाजपा ने 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इनमें 52 नए उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग के 32, अनुसूचित जाति के 30 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस सूची के सामने आने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने असंतोष जताया। इसमें सबसे बड़ा नाम छह बार के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर का रहा। बुधवार को जारी दूसरी सूची में भी जगदीश शेट्टर का नाम शामिल नहीं हैं, जिन्होंने हुबली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा पेश करने के लिए दिन में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। पार्टी इस सीट से अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है। पार्टी के फैसले से असहमति जाहिर करते हुए उन्होंने मंगलवार को कहा था कि यह निर्णय उन्हें स्वीकार नहीं है। इसी के साथ चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा में बगावत शुरू हो गई। शेट्टर के इस रुख को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें आज दिल्ली तलब किया और उनके साथ न्याय का भरोसा दिलाया। इसी तरह भाजपा के कुछ अन्य प्रमुख नेता टिकट न मिलने पर खुलकर सामने आए हैं और अपना विरोध दर्ज कराया है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी।
-
देहरादून. इस माह शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार ने ‘स्लॉट' और टोकन वितरण तथा कतार प्रबंधन की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। राज्य के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को एक बयान में बताया कि चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में लगने वाली लंबी-लंबी कतारों तथा दर्शन में लगने वाले कई-कई घंटों के समय को देखते हुए एक-एक घंटे के ‘स्लॉट' के लिए टोकन वितरित करने एवं कतार प्रबंधन की व्यवस्था का फैसला किया गया है। अक्षय तृतीया पर 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होगी। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। महाराज ने बताया कि यह व्यवस्था प्रत्येक धाम में उपलब्ध स्थान व आवासीय क्षमता के आधार पर संबंधित जिलाधिकारियों और मंदिर समितियों की सहमति से लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से श्रद्धालुओं को अधिकतम एक घंटा ही कतार में लगना पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि टोकन वितरण के लिए हर धाम में काउंटर लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इससे चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को न केवल मंदिर में सुगमता से दर्शन होंगे बल्कि उन्हें धाम पर भ्रमण का पर्याप्त समय भी मिल सकेगा। महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक कुल 13.37 लाख यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
-
नयी दिल्ली. रूसी हमले के बाद यूक्रेन से स्वदेश लौटे भारतीय मेडिकल छात्रों को भारत से एक महत्वपूर्ण परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा द्वारा अपनी तीन दिवसीय नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारतीय पक्ष को यह जानकारी दी गई। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को कहा, ‘‘भारतीय मेडिकल छात्रों के मुद्दे पर, उप विदेश मंत्री ने उल्लेख किया कि यूक्रेन विदेशी मेडिकल छात्रों को अपने देश में ‘यूनीफाइड स्टेट क्वालिफिकेशन एक्जाम' देने की अनुमति देगा।'' झापरोवा के भारत दौरे की समाप्ति पर विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया।
पिछले साल फरवरी में जब रूसी हमला शुरू हुआ था तब लगभग 19,000 भारतीय छात्र यूक्रेन में पढ़ रहे थे।
अनुमान के मुताबिक, लगभग दो हजार भारतीय छात्र यूक्रेन वापस चले गए हैं और वे ज्यादातर पूर्वी यूरोपीय देश के पश्चिमी हिस्से में रह रहे हैं। यात्रा के दौरान, झापरोवा ने विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘झापरोवा ने अपनी यात्रा के दौरान भारत के साथ मजबूत और घनिष्ठ संबंध बनाने संबंधी यूक्रेन की इच्छा पर प्रकाश डाला।'' मंत्रालय ने कहा, ‘‘झापरोवा की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। -
नयी दिल्ली. देश में सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने बुधवार को कहा कि प्राथमिक कृषि साख समितियों (पीएसीएस) को अपने थोक उपभोक्ता पेट्रोल पंपों को खुदरा दुकानों में बदलने का विकल्प दिया जाएगा। सरकार ने कहा कि थोक पेट्रोल और डीजल डीलरशिप लाइसेंस वाली पीएसीएस को यह विकल्प एक बार ही दिया जाएगा। सरकार ने आगे कहा कि देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए पीएसीएस को नये पेट्रोल/डीजल डीलरशिप के आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। इन समितियों को एलपीजी डीलरशिप भी मिल सकेगी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक ये फैसला सहकारिता मंत्री अमित शाह और पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ हुई एक बैठक में लिया गया। इसके अलावा बैठक में फैसला किया गया कि चीनी सहकारी मिलों को एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम के तहत एथनॉल बेचने को प्राथमिकता दी जाएगी। बयान में कहा गया, ''पेट्रोलियम मंत्रालय एलपीजी वितरण के लिए पीएसीएस को योग्य बनाने के लिए नियमों में भी बदलाव करेगा। पीएसीएस को नए पेट्रोल/डीजल डीलरशिप के आवंटन के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और खेल कोटा के साथ संयुक्त श्रेणी 2 (सीसी 2) के तहत रखा जाएगा।
- नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी।पहली सूची में पार्टी ने 189 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस प्रकार राज्य की सत्ताधारी पार्टी अब तक 212 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी को अभी भी 12 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा करनी है।कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।इससे पहले, मंगलवार को भाजपा ने 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इनमें 52 नए उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग के 32, अनुसूचित जाति के 30 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।इस सूची के सामने आने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने असंतोष जताया। इसमें सबसे बड़ा नाम छह बार के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर का रहा।बुधवार को जारी दूसरी सूची में भी जगदीश शेट्टर का नाम शामिल नहीं हैं, जिन्होंने हुबली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा पेश करने के लिए दिन में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। पार्टी इस सीट से अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है।पार्टी के फैसले से असहमति जाहिर करते हुए उन्होंने मंगलवार को कहा था कि यह निर्णय उन्हें स्वीकार नहीं है। इसी के साथ चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा में बगावत शुरू हो गई।शेट्टर के इस रुख को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें आज दिल्ली तलब किया और उनके साथ न्याय का भरोसा दिलाया।इसी तरह भाजपा के कुछ अन्य प्रमुख नेता टिकट न मिलने पर खुलकर सामने आए हैं और अपना विरोध दर्ज कराया है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी।
-
जम्मू/बनिहाल. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दिल्ली-जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के पूरा होने के साथ सैलानियों की संख्या में चार गुना वृद्धि होगी। गडकरी ने मंगलवार को 924 मीटर लंबी पीरा-चंदरकोट सुरंग का निरीक्षण किया। यह रामबन जिले में लगभग तीन किलोमीटर के भूस्खलन और दुर्घटना-संभावित क्षेत्र से गुजरेगी। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न सड़क परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। सुरंग के पूरा होने से रामबन जिले में लगभग तीन किलोमीटर के भूस्खलन और दुर्घटना-संभावित क्षेत्र में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा जनरल वी के सिंह भी मौजूद थे। गडकरी ने सुरंग के निरीक्षण के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगले दो साल में इस सड़क के पूरा होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटकों की संख्या चार गुना बढ़ जाएगी। इससे केंद्र शासित प्रदेश में रिजॉर्ट्स और रेस्तरां की संख्या भी बढ़ेगी।'' मंत्री ने उम्मीद जतायी कि केंद्र शासित प्रदेश में सड़क परियोजनाओं के पूरा होने के बाद विकास को गति मिलेगी, लोगों को रोजगार मिलेगा और गरीबी समाप्त होगी। उन्होंने कहा, ‘‘राजमार्ग, जीवनरेखा की तरह है। इससे जम्मू-कश्मीर को सामाजिक-आर्थिक लाभ होगा।
गडकरी ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में हम 1.25 लाख करोड़ रुपये की लागत से सड़क परियोजनाओं का निर्माण कर रहे हैं। 25,000-30,000 करोड़ रुपये के रोपवे और केबल कारों के 20 से 22 प्रस्ताव हैं, जिसपर हम काम कर रहे हैं। इसमें सैलानियों की संख्या में चार गुना वृद्धि होगी और केंद्र शासित प्रदेश आत्मनिर्भर और समृद्ध होगा। -
सिलवासा. नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव के गांवों को गोद लेने का कार्यक्रम शुरू किए जाने के एक साल बाद, इसके छात्र समग्र स्वास्थ्य के दूत बन गए हैं। एक ओर, वे लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, वहीं वे सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं। इस मेडिकल कॉलेज के छात्रों की एक टीम हर हफ्ते आसपास के गांवों में घर-घर जाती है और अंधविश्वास एवं कुरीतियों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता भी फैलाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 अप्रैल को संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन करने की संभावना है। यह दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में एकमात्र मेडिकल कॉलेज है, जो क्षेत्र के लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं का प्रतीक बन गया है। क्षेत्र की कुल आबादी में करीब 40 प्रतिशत आदिवासी हैं। इस संस्थान का संचालन किराए पर ली गई एक इमारत से शुरू हुआ और इसे सिलवासा में 35 एकड़ में फैले अपने परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासक ने पिछले साल अप्रैल में गांव गोद लेने का कार्यक्रम शुरू किया था। यह कार्यक्रम शुरुआत में 505 छात्रों के साथ शुरू किया गया जिन्हें दादरा और नगर हवेली जिले में 50 आदिवासी गांव आवंटित किए गए थे। दस छात्रों की एक टीम हर सप्ताह गांव का दौरा करती है। टीम में एक शिक्षक भी होते हैं। अब, एमबीबीएस (चौथे बैच) के 177 छात्रों को मिलाकर कुल 682 एमबीबीएस छात्र और नर्सिंग कॉलेज के 293 छात्रों को ऐसे दलों में शामिल किया गया है, जो दादरा और नगर हवेली के सभी 70 गांवों को कवर करते हैं। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली प्रथम वर्ष की मेडिकल छात्रा कुसुम दाधव ने कहा कि इस क्षेत्र के कई ग्रामीणों में अंधविश्वास है और वे नवजात शिशु को बुरी आत्माओं से बचाने तथा बीमारियों से दूर रखने के लिए उसके शरीर पर एक विशेष निशान (टैटू) बनवाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में बच्चे को संक्रमण हो सकता है और यह सिर्फ एक विश्वास है तथा इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। कुसुम ने कहा, "हम ग्रामीणों के पास जाते हैं और उन्हें बताते हैं कि ऐसी प्रथाओं का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और यह उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। कुछ परिवारों ने इस बात को समझा और इस चलन को बंद कर दिया है।" -
बेंगलुरु. ‘एलएंडटी कंस्ट्रक्शन' ने मंगलवार को कहा कि वह बेंगलुरु में ‘3 डी' प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी का उपयोग कर भारत के पहले डाकघर का निर्माण कर रहा है। कंपनी ने बताया कि परियोजना के तहत 45 दिनों के भीतर ‘3 डी' कंक्रीट प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी का उपयोग करके 1,000 वर्ग फुट में बनने वाले हलासुरु डाकघर को डिजाइन करना और उसका निर्माण करना है। एलएंडटी ने एक बयान में कहा, “जहां इस प्रौद्योगिकी को निर्माण सामग्री और प्रौद्योगिकी संवर्धन परिषद् (बीएमटीपीसी) ने मंजूरी दी है, वहीं डाकघर के संरचनात्मक डिजाइन को आईआईटी मद्रास ने स्वीकृति दी है। एलएंडटी कंस्ट्रक्शन (बिल्डिंग) के पूर्णकालिक निदेशक और वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष एम. वी. सतीश के अनुसार, डाकघर कर्नाटक की पहली सार्वजनिक इमारत है, जिसे ‘3 डी' प्रौद्योगिकी का उपयोग करके बनाया जा रहा है। यह परियोजना तेज गति से आगे बढ़ रही है और एक बार पूरा हो जाने के बाद इमारत बेंगलुरु में एक ‘मील का पत्थर' बन जाएगी। एलएंडटी के अनुसार, ‘3 डी' कंक्रीट प्रिंटिंग एक उभरती हुई प्रौद्योगिकी है, जिसके माध्यम से निर्माण प्रक्रिया को तेज करके और समग्र निर्माण गुणवत्ता को बढ़ाकर निर्माण की पुरानी प्रथाओं को बदला जा सकता है।


.jpeg)
.jpeg)



.jpg)


















.jpg)
.jpg)