- Home
- देश
- शाहबाद (रामपुर)। उत्तरप्रदेश में भतीजी की शादी में आए जीजा की आरोपी साले ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने की वजह अपनी पत्नी से जीजा के अवैध संबंधों का शक होना बताया है।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के रवाना पट्टी उदा गांव में बदायूं जनपद के थाना वजीरगंज के गांव निजामपुर निवासी राजेंद्र अपने साले अमर सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। शुक्रवार सुबह को बारात के वापस जाने के बाद राजेंद्र गांव में ही जगदीश के घर में आराम कर रहा था। इस दौरान जब जगदीश घर पर आया तो उसने देखा कि राजेंद्र का दूसरा साला आरोपी प्रथम सिंह अपने जीजा पर चाकू से हमला कर रहा है और राजेंद्र लहूलुहान है। जिसे देखकर जगदीश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आरोपी प्रथम सिंह मौके से फरार हो गया था और अन्य परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद परिजन राजेंद्र को उपचार के लिए ले गए, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। राजेंद्र की मौत के बाद उसके बेटे जितेंद्र ने आरोपी प्रथम सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी प्रथम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, हत्या का आरोपी प्रथम सिंह की उसके जीजा राजेंद्र से पहले भी उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में विवाद होने की बात सामने आई है।-File photo
- जींद (हरियाणा)। जिले के गांगोली गांव में रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक परिवार ने कथित रूप से आत्महत्या की कोशिश की। घटना में महिला की मौत हो गई जबकि जबकि पति और ढाई साल के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर अजित (25), उसकी पत्नी संध्या (23) और उनके ढाई साल के बेटे को परिजनों ने मकान में फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। परिजन ने आनन-फानन में तीनों को नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि घटना में संध्या की मौत हो गई है जबकि अजित और उनके बेटे को चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर किया है। एएसपी नितिश अग्रवाल ने बताया कि मामला घरेलू कलह का लगता है। मामले की जांच की जा रही है। file photo
- मुजफ्फरपुर। बिहार के शिवहर के जिला मजिस्ट्रेट सज्जन राजशेखर की पत्नी ने अपने पति पर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है । मुजफ्फरपुर नगर थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने रविवार को बताया कि शिवहर के जिला मजिस्ट्रेट सज्जन राजशेखर ने हालांकि आरोप से इनकार किया है और दावा किया कि वे ही अपनी पत्नी सितारा के हाथों पीड़ित हैं । दंपति तमिलनाडु से है और महिला ने कुछ दिन पहले अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके पति ‘‘बहुत हिंसक'' और ‘‘क्रूर'' स्वभाव के हैं । अधिकारी की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है उनके दोनों बच्चे पांच साल से कम उम्र के हैं, और बच्चों का संरक्षण उन्हें नहीं दिया जा रहा है। वहीं राजशेखर ने अपनी पत्नी के आरोप से ठीक उलट कहा कि वे अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करते बल्कि उनकी पत्नी ही उनके साथ मारपीट करती है । उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा,‘‘पिछले मार्च महीने में पत्नी ने मेरे साथ मारपीट की थी जिससे मेरे हाथ की हड्डी टूट गई थी।'' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अपनी मां के बहकावे में आकर यह सब कर रही है । थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
- आगरा। गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने गए सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। कमलानगर थाना पुलिस ने बताया कि बल्केश्वर घाट पर यमुना में नहाने गए सगे भाइयों गिरीश (9) और रौनक (11) की रविवार डूबने से मौत हो गई। स्थानी लोगों ने बताया कि दोनों बच्चों को नदी में डूबते देख लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। रौनक को लोगों ने निकाल कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं गिरीश के शव को पुलिस के गोताखोरों ने बाद में नदी से निकाला। थाना कमलानगर के निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एक अन्य घटना में पिनाहट थाना क्षेत्र में विप्रावली के चंबल नदी में स्नान करते समय एक महिला राम जसो की मौत हो गई। इस संबंध में थाना पिनाहट इंसपेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को चंबल में तीन महिलाएं डूबी थीं जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को एक नई नीति की घोषणा की, जिसके तहत आठवीं से 12वीं कक्षा तक के उन छात्रों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे जो पौधे लगाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि अंतिम परीक्षा में कुछ अतिरिक्त अंक का यह प्रावधान राज्य के स्कूली शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले स्कूलों के छात्रों के लिए होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रावधान के प्रारूप पर जल्द ही काम किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उन्होंने पंचकूला जिले में मोरनी पहाड़ियों में स्थित ‘नेचर कैंप' थापली और प्राकृतिक रास्तों के मनोरम दृश्य के बीच एक पंचकर्म स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह घोषणा की। खट्टर ने पंचकूला जिले के मोरनी पहाड़ी क्षेत्र में गर्म हवा के गुब्बारे, पैराग्लाइडिंग और पानी पर चलने वाले स्कूटर सहित रोमांचक खेलों में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी क्षेत्रों के युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इन गतिविधियों के संचालन के लिए एक क्लब बनाया जाएगा। क्लब का नाम महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह के नाम पर रखा जाएगा, जिनका शुक्रवार को यहां कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। खट्टर ने कहा, "इसका नाम 'फ्लाइंग सिख' (दिवंगत) मिल्खा सिंह के नाम पर रखा जाएगा।"उन्होंने कहा कि पंचकूला और उसके आसपास के क्षेत्रों की एकीकृत विकास योजना से स्थानीय लोगों को रोजगार के कई अवसर मिलेंगे और पंचकूला को देश का सबसे विकसित शहर बनने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है कि पंचकूला एकीकृत विकास परियोजना के तहत मोरनी पहाड़ियों में वन विभाग द्वारा ग्यारह प्राकृतिक रास्ते (ट्रेल्स) विकसित किए गए हैं। स्थानीय युवा गाइड के रूप में काम करेंगे और पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और परंपराओं और क्षेत्र के वनस्पतियों और जीवों के बारे में भी समझाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पर्यटन मंत्री कंवर पाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोगों को रोमांचक खेलों का आनंद लेने के लिए मनाली और अन्य स्थानों पर दूर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा, "शिवालिक पहाड़ियों की पृष्ठभूमि के बीच स्थित मोरनी हिल्स क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां शुरू करने से लोगों को न केवल इन रोमांचक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा, बल्कि इससे आसपास के क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि पंचकूला में पर्यटन सूचना केंद्र और यात्री निवास स्थापित किया जाएगा। पर्यटकों के लिए 'पंचकूला दर्शन' के लिए पांच बसें तैनात की जाएंगी।
- नागपुर। महाराष्ट्र में यहां वर्धा रोड में एक ओवरब्रिज पर सड़क डिवाइडर से टकराने के बाद वाहन दुर्घटना में 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार रात में उस समय हुई जब वाहन चालक गरूड़शंकर मिश्रा (33) मनीष नगर इलाके में सड़क पर डिवाइडर नहीं देख पाया। वे तीनों उस दौरान एक होटल तलाश कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मनीष पिल्लेवर के रूप में हुई और उसकी मौत अस्पताल में हुई। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
- ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार येयूर हिल्स इलाके की एक झील में डूबने से 16 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोर की पहचान प्रसाद पावस्कर के रूप में हुई है और वह उन छह बच्चों में शामिल था, जो नील तलाओ झील में तैरने गए थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि किशोर ने झील में छलांग लगाई लेकिन वह पत्थर से टकरा गया। अन्य लड़कों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह इस दौरान पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में किशोर के शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वर्तक नगर पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। कदम ने बताया कि वहीं पांच अन्य लड़कों में से एक येयूर जंगल में लापता हो गया है। उसकी तलाश जारी है। file photo
- नई दिल्ली। सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में पांच दिव्यांगता खेल केन्द्र स्थापित किए जाने की रविवार को घोषणा की। सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि पैरालिम्पिक खेलों में दिव्यांग जनों के अच्छे प्रदर्शन और खेलों में उनकी रूचि को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक केन्द्र अहमदाबाद में स्थापित किया जाएगा।श्री गहलोत जामनगर में दिव्यांग जनों की सहायता के लिए उपकरण वितरित किए जाने के लिए आयोजित एक शिविर को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्र सरकार ने गुजरात के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आठ करोड़ छह लाख रूपये जारी किए हैं जिससे दो हजार 808 लाभार्थियों को फायदा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि 709 रेलवे स्टेशनों, दस हजार 175 बस अड्डों और 683 वेबसाइट को सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत लाया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सीहोर में सीपीडब्ल्यूडी ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केन्द्र का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
- नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- ई पी एफ ओ ने इस वर्ष अप्रैल के दौरान तकरीबन 12 लाख 76 हजार अंशधारक जोड़े हैं। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बावजूद इस माह पिछले माह की तुलना में नए अंशधारकों में 13.73 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मार्च 2021 में 11 लाख 22 हजार नए अंशधारक जोडे गए थे। महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्यादा नए अंशधारक जोड़े गए हैं।
- नवादा। बिहार के नवादा जिला के रजौली थाना अंतर्गत चित्रकोली जांच चौकी पर एक मिनी ट्रक से पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रूपये मूल्य का 1105 किलोग्राम गांजा जब्त कर इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । रजौली के पुलिस उपाधीक्षक संजय पांडेय ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम चित्रकोली जांच चौकी पर प्याज लदे एक ट्रक की तलाशी के दौरान प्याज के बोरे के नीचे छुपाकर रखे गए गांजा को बरामद किया गया । पुलिस ने इस सिलसिले में दो आरोपियों वैशाली जिला निवासी संतोष पासवान और महेश पासवान को गिरफ्तार किया है । पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि गांजे की इस खेप को ओडिशा से लाया जा रहा था और जेठुली से नाव से नदी पार कर इसे वैशाली ले जाने की योजना थी । file photo
- नयी दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के अपने सदस्य देशों से कोविड-19 को दोबारा जोर पकड़ने से रोकने के लिये जन स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने, सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से कार्यान्वय और टीकाकरण तेज करने की अपील की। संगठन ने एक बयान जारी कर यह अपील की। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इस सप्ताह मालदीव और म्यांमा ने कोरोना वायरस के चिंताजनक स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि की है। इससे पहले बांग्लादेश, भारत, इंडोनेशिया, नेपाल, श्रीलंका, थाइलैंड और तिमोर-लेस्ते चिंताजनक स्वरूप की पुष्टि कर चुके हैं। कोरोना वायरस के चिंताजनक स्वरूप के साथ-साथ अर्थव्यवस्थाओं के चालू होने और कामकाज की शुरुआत के चलते दुनियभार में हाल ही में मामलों में तेज वृद्धि हुई है। डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने एक बयान में कहा, ''हमें जांच, संक्रमितों का पता लगाने और उन्हें पृथक करने के अपने प्रयासों को लगातार मजबूत करने की जरूरत है। भौतिक दूरी, हाथों की साफ-सफाई और उचित तरीके से मास्क पहनने के नियमों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। उन हिस्सों में ये उपाय पूरी तरह और लंबे समय तक लागू होने चाहिए, जहां चिंताजनक स्वरूप के संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
- तिरुवनंतपुरम। केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रतिष्ठित ‘सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी (सीईयू) ओपन सोसाइटी' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ओपन सोसाइटी पुरस्कार हर साल असाधारण विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा हाल में ऑनलाइन आयोजित 30वें स्नातक समारोह के दौरान की गई थी। सीईयू के अध्यक्ष माइकल इग्नाटीफ ने ‘शैलजा टीचर' को पुरस्कार के लिए चुने जाने की घोषणा की और कहा कि इस वर्ष यह पुरस्कार विकासशील दुनिया की ‘‘असाधारण लोक सेवक'' को दिया गया है। इग्नाटीफ ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय राज्य केरल में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की समर्पित कर्मी के रूप में केके शैलजा टीचर ने दुनिया को दिखाया कि दृढ़ नेतृत्व, समुदाय-आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य और प्रभावी संचार से जान बचाई जा सकती है।'' उन्होंने कहा कि ‘‘शैलाजा टीचर का उदाहरण युवा महिलाओं को प्रेरित करेगा'' कि वे सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में प्रवेश करें और महामारी से निपटने में केरल का रिकॉर्ड विकासशील दुनिया के देशों को आशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय शैलजा टीचर को सीईयू का सर्वोच्च पुरस्कार देकर, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता के लिए एक लोक सेवक और महिला नेता का सम्मान करता है।'' कम्युनिस्ट नेता शैलजा को टीचर कह कर संबोधित करते हैं। शैलजा ने स्नातक छात्रों से कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है और उन्हें जिज्ञासु बने रहना चाहिए। उन्होंने अपने भाषण में छात्रों से कहा, ‘‘... सीखना जारी रखें और दूसरों के साथ अपना ज्ञान साझा करें। हम तेजी से बदल रही और अप्रत्याशित दुनिया में रहते हैं, जहां नेताओं को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए आगे आना चाहिए और समाज के निर्माण के लिए मिलकर नए रचनात्मक समाधान निकालने चाहिए। जैसे ही आप दुनिया में बाहर कदम रखते हैं, तो आप में से प्रत्येक के पास दुनिया को बदलने और इतिहास लिखने का अवसर होता है। अपने भीतर के उस नेता को खोजें।
- नयी दिल्ली। जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कंप्यूटर संचालक विनोद कुमार चौधरी का काम आंकड़ों को दर्ज करने का है और वह इसके लिए की-बोर्ड पर काम करते रहते हैं और लेकिन स्पीड (गति) के प्रति उनकी दीवानगी कुछ ऐसी है कि उन्होंने टाइपिंग में भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके नाम नौ गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।चौधरी (41) विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल (एसईएस) में कंप्यूटर संचालक हैं और उन्होंने ताज़ा रिकॉर्ड पिछले साल कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बनाया है। चौधरी के नाम 2014 में नाक से सबसे ज्यादा तेज़ गति से टाइपिंग करने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा आंखें बंद कर तेज गति से टाइप करने और मुँह में लकड़ी रख कर टाइप करने के मामले में सबसे तेज़ का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम हैं। वह अपने घर पर गरीब और दिव्यांग बच्चों के लिए एक कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं और वहां की दीवारों पर उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की तस्वीरें चस्पा हैं। उन्होंने बताया, ‘‘मुझे हमेशा ही गति में दिलचस्पी रही है। बचपन में मुझे खेल से बहुत लगाव था लेकिन बड़े होने पर स्वास्थ्य कारणों से मैं उसे लेकर आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद कंप्यूटर पर गति को लेकर मुझे ऐसी दीवानगी हो गई। मैंने पहला रिकॉर्ड 2014 में बनाया, जब मैंने अपनी नाक से 44.30 सेकेंड में 103 अक्षर टाइप किए। इस तरह की टाइपिंग में यह सबसे कम समय था।'' उन्होंने कहा कि उनका आखिरी रिकॉर्ड एक मिनट में हाथ से सबसे ज्यादा बार टेनिस बॉल छूने का है। उन्होंने कहा कि वह एक मिनट में 205 बार ऐसा कर सकते हैं। जब उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए यह प्रस्ताव रखा तो उनके पास 180 बार ऐसा करने का लक्ष्य रखा गया।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 3.06 करोड़ से अधिक कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध हैं और उन्हें अगले तीन दिनों में 24.53 लाख से अधिक टीके मिलेंगे। मंत्रालय ने बताया कि रविवार से सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को भारत सरकार ने अभी तक 29,10,54,050 से अधिक टीके निशुल्क उपलब्ध कराए हैं। इसमें से बर्बाद हो चुके टीकों समेत कुल 26,04,19,412 टीकों की खपत हुई है। उसने बताया कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी कोविड-19 रोधी 3,06,34,638 टीके उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘24,53,080 और टीके भेजने की तैयारी है और अगले तीन दिनों में उन्हें ये मिल जाएंगे।'' उसने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तौर पर भारत सरकार राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीके निशुल्क उपलब्ध कराकर उनका सहयोग कर रही है। इसके साथ ही केंद्र राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को सीधे टीके खरीदने की सुविधा भी दे रहा है। मंत्रालय ने कहा, जांच, निगरानी और कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ ही टीकाकरण इस महामारी के प्रबंधन और इसे रोकने के लिए सरकार की व्यापक रणनीति का अहम स्तंभ है।'-file photo
- नयी दिल्ली। दिल्ली में रविवार को दोपहर के समय हल्का भूकंप आया जिसकी तीव्रता 2.1 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र पंजाबी बाग इलाके में सात किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया। अभी तक जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पिछले साल अप्रैल से अगस्त के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई भूकंप आने के बाद भूकंप विज्ञान केंद्र ने दिल्ली में और उसके आसपास भूकंपीय गतिविधि पर करीबी निगरानी के लिए अतिरिक्त भूकंप रिकॉर्डिंग उपकरण तैनात किए हैं। उपग्रह से मिली तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर दिल्ली में वजीराबाद, तीमारपुर और कमला नेहरू रिज, राजस्थान के झुंझनू और अलवर जिलों, हरियाणा में सोनीपत, सोहना, गुरुग्राम, रोहतक, रेवाड़ी और नूंह जिलों तथा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ‘एक्टिव फॉल्ट्स' के संकेत देखे गए जिनमें जमीनी हलचल शामिल होती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अप्रैल से अगस्त 2020 के दौरान कम तीव्रता के भूकंप आए थे जिनका केंद्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली, रोहतक, सोनीपत, बागपत, फरीदाबाद और अलवर में था।
- बांदा (उप्र) ।बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के बुधेड़ी गांव से लापता एक व्यक्ति का हाथ-पैर बंधा शव रविवार सुबह यमुना नदी के किनारे से पुलिस ने बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जसपुरा थाना के बुधेड़ी गांव के रहने वाले शिवनारायण निषाद (45) का शव रविवार सुबह यमुना नदी के किनारे से बरामद किया गया। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। व्यक्ति अपने घर से शुक्रवार की शाम से लापता था। उन्होंने बताया कि परिजनों ने व्यक्ति के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी ने कहा, "प्रथमदृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।'-file photo
- भुवनेश्वर। लोकप्रिय उड़िया पार्श्व गायिका तपू मिश्रा का कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 36 वर्ष की थीं। मिश्रा के पिता का भी 10 मई को कोविड-19 के कारण निधन हो गया था।गायिका के परिवार के सूत्रों ने बताया कि मिश्रा ने शनिवार रात अंतिम सांस ली। उन्हें 19 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मिश्रा के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरकर 45 रह गया था, जिसके बाद उन्हें दो दिन पहले वेंटीलेटर पर रखा गया था। संक्रमण के कारण उनके फेफड़ों को भी काफी नुकसान हुआ था। इस संबंध में एक अन्य सूत्र ने बताया कि उनका परिवार उपचार के लिए उन्हें कोलकाता ले जाने की योजना बना रहा था और राज्य के संस्कृति विभाग ने गायिका के इलाज के लिए कलाकार कल्याण कोष से एक लाख रुपये मंजूर किए थे। उड़िया फिल्म उद्योग या ओलीवुड ने भी मिश्रा के इलाज के लिए धन जुटाना शुरू कर दिया था। मिश्रा ने उड़िया फिल्म 'कुलनंदन' से फिल्मों में गायन के क्षेत्र में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज दी थी और दो दशक के अपने करियर में कई भजन भी गाए। उनके निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘लोकप्रिय उड़िया गायक तपू मिश्रा के निधन के बारे में जानकर बहुत दु:ख हुआ। वह एक गायिका के रूप में उड़िया संगीत जगत में हमेशा याद की जाएंगी। मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।''
- कन्नौज । जिले के श्रृंगी रामपुर घाट से ज्येष्ठ दशहरा पर रविवार को गंगा स्नान करने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के छिबरामऊ क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ज्येष्ठ दशहरा के मौके पर श्रृंगी रामपुर घाट से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली छिबरामऊ इलाके के सकरावां गाँव के आगे अरिंद नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में शीला देवी (50) और बंटू (16) की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में 12 अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
- पुरी। ओडिशा के पुरी शहर में होने वाली वार्षिक रथ यात्रा के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने यात्रा और उत्सव से संबंधित कार्यक्रमों को रविवार को अंतिम रूप प्रदान किया। एसजेटीए ने छतीसा निजोग (मंदिर के सेवकों का सर्वोच्च निकाय) के सदस्यों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया है कि सेवकों समेत उन सभी लोगों को आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा जो रथ यात्रा से संबंधित धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हो सकते हैं, जो कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। रथ यात्रा से जुड़े सभी कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धालुओं की गैर-मौजूदगी में किया जाएगा। रथ यात्रा में केवल सेवक और मंदिर प्रशासन से जुड़े अधिकारी ही हिस्सा लेंगे। पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने कहा कि स्नान यात्रा के दौरान मंदिर के आस-पास सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। स्नान यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, और देवी सुभद्रा को स्नान कराया जाता है। मंदिर के सामने वाली ग्रैंड रोड पर किसी को भी एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी। 24 जून को स्नान पूर्णिमा के दिन तीनों देवताओं को स्नान कराया जाएगा। पुरी के राजा दिब्यासिंह देब स्नान वाली जगह को साफ करेंगे। इसके बाद देवताओं को वस्त्र पहनाकर अनासरा घर की ओर ले जाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि स्नान के बाद देवता बीमार हो जाते हैं। इसके बाद अनासरा से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे, जोकि अगले 15 दिनों तक चलेंगे। एसजेटीए के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा 12 जुलाई को बिना श्रद्धालुओं के होगी। रथ यात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, और देवी सुभद्रा के रथों को खींचकर गुंडिचा मंदिर लाया जाएगा जोकि मुख्य मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। रथ यात्रा 12 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी और रथों को खीचने की प्रक्रिया शाम चार बजे से शुरू होगी। इसके बाद तीनों देवताओं को 23 जुलाई को मुख्य मंदिर में वापस लाया जाएगा।
- बीकानेर । बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। मलबे में दबे आठ मजदूरों में से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया ने बताया कि मलबे में दबे आठ मजदूरों में से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।
- बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार शाम को तीन बच्चों की सोत नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इस्लामनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बकरी चराने जंगल में गए तीन बच्चों की नदी में नहाते समय गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे नदी में नहाने गए थे और नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए बच्चों को चंदौसी के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रविवार को बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में शनिवार शाम को तीन बच्चे मूनिस (9), इसराइल (11)और अल्तमश (13) जंगल में बकरी चराने के लिए गए थे। जंगल में गुजर रही सोत नदी में बच्चे नहाने के लिए घुस गए और गहराई में जाने पर तीनों डूब गए। लखनऊ में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं में सोत नदी में डूबने से हुई बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीड़ित परिजनों को राहत राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।-file photo
- 15 साल छोटी टीचर से शादी कर रहा था डॉक्टरइंदौर। इंदौर में पति-पत्नी और वो का एक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां एक डॉक्टर अपने से 15 साल छोटी टीचर को दिल दे बैठा और उससे शादी करने जा रहा था। जब इस बात की खबर डॉक्टर की पहली पत्नी व बच्चों को लगी तो होटल में हो रही शादी में पहुंच गए जहां जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस भी होटल में पहुंची और दुल्हा-दुल्हन को पकड़कर थाने ले आई है। जिस ट्यूशन टीचर से डॉक्टर को इश्क हुआ वो उसके 12वीं क्लास में पढऩे वाले बेटे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर पर आती थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि उम्र में अपने से 15 साल छोटी टीचर से शादी करने जा रहे आरोपी डॉक्टर का नाम जितेन्द्र है जिनकी उम्र 50 साल है। आरोपी जितेन्द्र होमोपैथिक डॉक्टर हैं और घर पर ही क्लीनिक चलाते हैं। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और बड़ा बेटा 12वीं क्लास में पढ़ता है। जिसे ट्यूशन पढ़ाने के लिए महिला टीचर उनके घर जाती थी। इसी टीचर से आरोपी डॉक्टर जितेन्द्र को इश्क हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला भी ले लिया। शनिवार को शहर के भंवरकुआं इलाके की एक होटल में शादी की पूरी तैयारियां भी कर लीं और शादी करने जा रहे थे। लेकिन जिस वक्त शादी की रस्में चल रही थीं तभी आरोपी डॉक्टर जितेन्द्र की पहली पत्नी अपने परिजन व बच्चों के साथ वहां पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया।आरोप है कि इस दौरान दूल्हा- दुल्हन के साथ मारपीट भी की गई। होटल में हो रहे हंगामे की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डॉक्टर की पत्नी ने पति व महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में ले लिया है।
- भोपाल। मध्य प्रदेश के हरदा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति की हत्या के बाद उसे जब ये समझ नहीं आया कि, लाश को ठिकाने कैसे लगाएं, तो उसने अपने मोबाइल फोन से गूगल पर लाश ठिकाने लगाने का तरीका तक सर्च किया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी तबस्सुम और उसके आशिक आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला का प्रेमी उसके पति का दोस्त था।एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि हरदा के खेड़ीपुरा नई आबादी इलाके में आमिर नामक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए 36 घंटों के भीतर हत्या का खुलासा किया है। एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस पड़ताल में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी आरोपी तबस्सुम और उसके प्रेमी आरोपी इरफान ने की है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल होने वाली हथोड़ी, आरोपी के खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन, मृतक के हाथ पैर बांधने में इस्तेमाल हुआ दुपट्टा जब्त कर लिया है। वहीं, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि आमिर की पत्नी आरोपी तबस्सुम और उसके दोस्त आरोपी इरफान में संबंध थे। लेकिन, लॉकडाउन के दौरान आमिर के घर पर ही रहने की वजह से दोनों मिल नहीं पा रहे थे। इस चिंता ने दोनों को इतना परेशान कर दिया कि उन्होंने आमिर की हत्या की ही साजिश रच डाली। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी ने बताया कि आमिर दमे की बीमारी से ग्रस्त था। वो रोजाना सोने से पहले इसकी एक गोली लिया करता था। इसी बात का फायदा उठाकर 18 जून की रात तबस्सुम ने उसे दमे की गोली के बजाय नशे की गोली दे दी। आमिर के बेहोश होते ही आरोपी इरफान घर में जा पहुंचा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर आमिर के हाथ-पैर दुपट्टे से बांधे और उस पर हथौड़ी से लगातार तब तक वार किए, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल खंगाली, तो उसमें आरोपी इरफान का एंगल भी सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के बयान लिये तो उसका शक गहरा गया। लेकिन, इस जघन्य हत्याकांड पर से पर्दा तब उठा, जब पुलिस ने आरोपी तबस्सुम के मोबाइल फोन की गूगल हिस्ट्री की जांच की।आरोपी तबस्सुम के मोबाइल फोन की गूगल हिस्ट्री देखकर पुलिस हैरान रह गई। आरोपी तबस्सुम ने गूगल पर सर्च किया था कि हत्या के बाद लाश के हाथ-पैर कैसे बांधें और हत्या के बाद लाश को ठिकानें कैसे लगाएं। पुलिस ने आरोपी पत्नी से इसपर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पूरा माजरा उगल दिया।
- सोनीपत। हरियाणा में पूर्व मंगेतर ने विवाहिता का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। पूर्व मंगेतर ने विवाहिता की सास के मोबाइल नंबर पर यह वीडियो और फोटो भेजी थी। आरोप है कि संबंध बनाने से इनकार करने पर पूर्व मंगेतर ने यह हरकत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार मामला शहर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि शादी से पहले सोनीपत हरियाणा निवासी युवक आरोपी अंकित और उसके बीच दो साल का रिलेशन था। दोनों शादी भी करने वाले थे। दोनों का रिश्ता तय हो गया था। इस बीच युवती को आरोपी अंकित की एक गर्लफ्रेंड का पता चल गया। इसके बाद युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों अलग हो गए। युवती ने हरिद्वार में ही अपनी शादी कर ली। आरोप है कि शादी के एक दिन अंकित का फोन आया और मिलने के लिए कहने लगा। आरोप है कि युवक अवैध संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। विवाहिता अंकित से नहीं मिली। आरोपी युवक ने विवाहिता की सास के नंबर पर अश्लील वीडियो और फोटो भेज दी। पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
- ग्वालियर। मध्यप्रदेश में एक युवक का शव उसकी ही प्रेमिका के दरवाजे पर पड़ा मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि घटना गोल शहर के पहाडिय़ा मूलादास की खोह में शनिवार-रविवार दरमियानी रात की है। जनकगंज थाना पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि गोल पहाडिय़ा मूलादास की खोह में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।सीएसपी आत्माराम शर्मा ने जांच शुरू की। पुलिस ने जब पूछताछ की तो शव की शिनाख्त पास ही रहने वाले 25 वर्षीय संजय वाल्मीकि पुत्र सिरनाम वाल्मीकि के रूप में हुई। पड़ताल की तो पता लगा कि जिस दरवाजे पर उसका शव मिला है वो मृतक की प्रेमिका का घर है। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव को बुलवा लिया गया। एक्सपर्ट की जांच के बाद शव को निगरानी में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।सीएसपी आत्माराम शर्मा ने बताया कि प्रेमिका ने बयान में कहा है कि हम दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के परिवार वाले तैयार नहीं थे। रात 3 बजे संजय उसके घर आ गया। उसने कहा कि शादी नहीं कर सकते तो साथ मर तो सकते हैं। इस दौरान झगड़ा भी हुआ। संजय ने फंदा गले में डाल लिया। उसे फांसी पर लटका देख मैं घबरा गई। उसे उतारा और घर के बाहर फेंक दिया। सूृचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


.jpg)


.jpg)



.jpg)
















.jpeg)
.jpg)