- Home
- धर्म-अध्यात्म
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चीजें रखने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इससे घर में सुख समृद्धि का वास होता है। वास्तु शास्त्र वेदों के समय से चली आ रही एक परंपरा है। जिसका भारत में बहुत अधिक महत्व है।डाइनिंग रूम---1. डाइनिंग टेबल के कोने ,आराम करने वाली जगह की ओर नहीं होने चाहिए। इस तरह बना लेआउट देखने में भी बेहद अजीब लगता है।2. डाइनिंग टेबल हमेशा गोल या अंडाकार आकार की होनी चाहिए। इससे जीवन को चलाने के लिए बैलेंस एनर्जी मिलती रहती है। गोल टेबल होने से टेबल पर रखें खाने और व्यक्ति के बीच की दूरी कम होती है और टेबल से खाने का सामान लेने में भी तकलीफ नहीं होती।3. पिचके और टूटे बर्तनों का इस्तेमाल न करें उन्हें जल्द से जल्द बाहर फेंक दें। आपकी प्लेट, गिलास और बर्तन बिल्कुल नए न हों, लेकिन अच्छी तरह से रखें बर्तन में खाना परोसने से मेहमानों के सामने आपकी अच्छी छवि बनती है।4. डाइनिंग टेबल के ऊपर ताजे फूल के साथ ही साथ गोल बर्तन में फलों को रखना चाहिए। यह ताजगी और सुख समृद्धि को दर्शाता है।5. डाइनिंग रूम में टीवी और घड़ी नहीं लगानी चाहिए। यदि आपके घर के डाइनिंग रूम में टीवी या घड़ी लगी हुई है तो उसे आज ही वहां से हटा दें क्योंकि डाइनिंग रूम में टीवी लगे होने के कारण लोग आपसी बातचीत से ज्यादा टीवी देखना पसंद करते हैं। इससे आपका ध्यान खाना खाने की अपेक्षा दूसरी चीजों पर ज्यादा लगा रहता है।6. कमरे में रोशनी और ताजगी बनाएं रखने के लिए चारों तरफ पेंटिंग और छोटे-छोटे पौधे लगाकर रखें। पेंटिंग पॉजिटिविटी की ओर इशारा करने वाली होनी चाहिए।
- हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है कार्तिक मास में कृष्णपक्ष में पड़ने वाली एकादशी को रमा एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल रमा एकादशी 21 अक्टूबर को पड़ रही है। माना जाता है कि कार्तिक मास भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। हिंदू पंचांग के अनुसार एकादशी के व्रत की शुरुआत 20 अक्टूबर शाम 4:04 मिनट पर हो रही है और इसकी समाप्ति 31 अक्टूबर को शाम 5:22 पर हो जाएगी।आइए जानते हैं कैसे करें रमा एकादशी का व्रत1. रमा एकादशी व्रत के दिन अन्न ग्रहण नहीं किया जाता। इस दिन चावल या उससे बने किसी भी पदार्थ का सेवन न करें।2. सुबह उठकर स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की दीप ,अगरबत्ती से पूजा करनी चाहिए।इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करने का विशेष महत्व है। तुलसी को पुराणों में बेहद शुभ माना गया है।3.रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा- अर्चना करनी चाहिए। माना जाता है कि इससे दोनों का आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहता है।4. रमा एकादशी के दिन घर में भजन -कीर्तन भजन करना चाहिए।5. इस दिन गीता का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सुंदरकांड का पाठ करने से घर- परिवार में शांति बनी रहती है।क्यों करते है रमा एकादशी का व्रतधार्मिक मान्यताओं के अनुसार विंध्य पर्वत पर एक बहेलिया रहता था। जो बहुत क्रूर था। लूट- पाट करके वह अपना भरण पोषण करता था। एक दिन यमराज दूत उसे लेने के लिए आए और उन्होंने कहा -हे क्रूर बहेलिया, तेरे मृत्यु का समय नजदीक आ गया है। मृत्यु के भय से डरकर बहेलिया महर्षि अंगिरा के आश्रम जा पहुंचा। महर्षि ने उस बहेलिए पर दया करते हुए उसे रमा एकादशी करने को कहा बहेलिए ने पूरे विधि- विधान से व्रत किया। जिससे उसके सारे पाप दूर हो गए और उससे मोक्ष की प्राप्ति हुई।
-
कार्तिक का पावन महीना शुरू हो गया है। यह महीना भगवान विष्णु को अति प्रिय है। इसमें भगवान विष्णु की अराधना और तुलसी पूजा करने का विशेष विधान है। ऐसा कहते हैं, इस दिन की गई पूजा से मां लक्ष्मी भगवान विष्णु को समर्पित कार्तिक का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस माह श्रीहरि और उनको सबसे प्रिय तुलसी की पूजा करना बहुत शुभ होता है। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है और घर में सुख समृद्धि रहती हैं। इसलिए माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए इस महीने मां तुलसी और विष्णु जी की विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए।
इस महीने सुबह सूर्योदय से पहले उठकर मंदिर में कार्तिक के भजन करने चाहिए। सुबह उठकर तुलसी पूजन और भजन करने का पूरे कार्तिक में पुण्य मिलता है। इसके अलावा तुलसी जी की पूजा करते हैं, तो उनसे जुड़े नियमों का भी पालन करना चाहिए। तुलसी पत्र बिना स्नान किये नहीं तोड़ना चाहिए। इससे पूजन कार्य निष्फल हो जाता है। भोजन के पश्चात् तुलसी के स्वत: टूटकर गिरे पत्तों को खाना शुभ होता है।
वायु पुराण के अनुसार पूर्णिमा, अमावस्या, द्वादशी, रविवार व संक्रान्ति के दिन दोपहर दोनों संध्या कालों के बीच में तथा रात्रि में तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए, तेल मालिश किए हुए हैं तो भी तुलसी नहींतोड़नी और खानी चाहिए। जन्म या मृत्यु के अशौच में, अपिवत्र समय में तुलसी पत्र ग्रहण नहीं करना चाहिए। क्योंकि तुलसी श्री हरि के स्वरूप वाली ही हैं। धर्म पुराण के अनुसार तुलसी पत्र को पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भी नहीं तोड़ना चाहिए। तुलसीदल कभी दांतों से नहीं चबाना चाहिए। -
फेंगशुई चीन की एक पद्धति है जिसके अनुसार मनुष्य और प्रकृति के बीच तालमेल बिठाने का प्रयास किया जाता है। फेंगशुई चीजों को घर और ऑफिस में रखने से पूरा एनवायरनमेंट पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है और उस जगह का मौहोल बेहद खुशनुमा हो जाता है। वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई में भी कुछ उपाय बताए गए हैं। जिसको अपनाकर आप आस- पास की निगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव में बदल सकते हैं।
फेंगशुई कैट-
फेंगशुई में कैट को बेहद शुभ माना गया है। इसे सुख समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। जापान में इसे लकी कैट या मनी कैट भी कहते हैं। फेंग शुई कैट को ऑफिस में रखने से कारोबार में तरक्की आती है।
- घर में सौभाग्य की वृद्धि के लिए हरे रंग की कैट उत्तर -पूर्व दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है।
- नीले रंग की कैट दक्षिण- पूर्व दिशा में रखने से घर में धन की कमी नहीं होती।
- लाल रंग की कैट दक्षिण पश्चिम दिशा में रखने सेपति पति के भी पति पत्नी के बीच का प्यार बढ़ता है।
फेंगशुई ऊंट-
फेंगशुई ऊंट को मेहनत और सफलता का प्रतीक माना जाता है ऑफिस के उत्तर पश्चिम दिशा में फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखने से चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होता है। जिससे कार्य में आने वाली समस्या और तनाव से छुटकारा मिलता है।
- फेंगशुई ऊंट को जीवन की मुश्किल परिस्थिति में सफल होने वाले जीव के तौर पर माना जाता है।
- घर की आर्थिक स्थिति खराब होने पर या धन की कमी होने पर फेंगशुई ऊंट को घर के उत्तर पश्चिम दिशा में रखने से धन लाभ होता है।
कछुआ-
शस्त्रों के अनुसार कछुआ को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। धातु से बना कछुआ घर में रखने पर घर की उत्तर दिशा में रखने पर घर पर मां लक्ष्मी का आशीष बना रहता है। यदि आप कारोबार में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में क्रिस्टल से बना एक कछुआ रखना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
- कछुए को लंबी आयु और पॉजिटिव एनर्जी का भी प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार कछुए को घर में रखने से हर प्रकार की समस्या दूर हो जाती है और व्यक्ति प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने लगता है। - आज करवा चौथ है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखती हैं और रात में करवा माता की पूजा कर व्रत का पारण करती हैं। साल भर महिलाएं करवा चौथ का इंतजार करती हैं। करवा चौथ वाले दिन सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं। शाम के समय पूजा और करवा चौथ व्रत की कथा सुनने के बाद इस व्रत का पारण करती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि कुछ ऐसे रंग होते हैं, जो पति और पत्नी के बीच प्रेम संबंधों को मजबूत बनाते हैं। यदि आप करवा चौथ के दिन अपनी राशि के अनुसार साड़ी और चूड़ी के रंग का चयन करेंगी, तो ये आपके पति को दीर्घायु प्रदान करने के साथ आप दोनों के बीच के संबंधों को मजबूत बनाने में भी मदद करेंगे। आइए जानते हैं करवा चौथ पर राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनें...मेष राशिमेष राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में यदि इस राशि की महिलाएं करवा चौथ की पूजा लाल और गोल्डन रंग के कपड़े और चूडिय़ां पहनकर करती हैं तो बेहद शुभ रहेगा।वृषभ राशिज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि की महिलाओं को इस करवा चौथ सिल्वर और लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।मिथुन राशिमिथुन राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी के साथ हरी और लाल रंग की चूडिय़ां पहनकर चांद की पूजा करनी चाहिए।कर्क राशिकर्क राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल रंग की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूडिय़ां पहनकर पूजा करनी चाहिए।सिंह राशिसिंह राशि की महिलाएं करवा चौथ के लिए लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग की साड़ी और चूड़ी पहन सकती हैं।कन्या राशिज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल-हरी या फिर गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करने से लाभ मिलेगा।तुला राशितुला राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल और सिल्वर रंग की चूड़ी और साड़ी पहननी चाहिए।वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें।धनु-बात करें धनु राशि की तो इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इसलिए करवा चौथ पर इस राशि की महिलाओं को चमकीले पीले या आसमानी रंग की साडिय़ां पहननी चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।मकरयह शनिदेव की राशि होती है। वैसे तो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काला और नीला रंग शुभ होता है। लेकिन यदि आप करवा चौथ पर फिरोजी रंग की साड़ी पहनती हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होंगी।कुंभकुंभ राशि के लिए लैवेंडर रंग शुभ माना जाता है। इस रंग की साड़ी पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।मीनमीन राशि की महिलाओं को शुभ फल प्राप्त करने के लिए करवा चौथ पर हल्का पीला, नारंगी, और चेरी लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
-
आपने शादियों, पार्टियों में तो मूंग दाल हलवा कई बार खाया होगा। यह स्पेशल डिजर्ट रेसिपी घरों में अक्सर खास मौकों पर बनाई जाती है। कल सुहागनों का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ आने वाला है। ऐसे में अगर आप डिनर में कुछ मीठा बनाने की सोच रही हैं तो ट्राई करें गरमा गर्म मूंग दाल हलवा। हल्की-हल्की ठंड के बीच रात को डिनर के बाद खाया जाने वाला मूंग दाल हलवा न सिर्फ आपके मुंह का जायका बदल सकता है बल्कि आपके मूड को भी बेहतर बना सकता है। तो आइए बिना देर किए आपको बताते हैं आखिर कैसे बनाया जाता है रेस्त्रां स्टाइल मूंग दाल हलवा।
मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सामग्री-
-आधा कप 5 से 6 घंटे भीगी हुई धुली मूंग दाल
-1/2 कप घी
-आधा कप (पानी और दूध के साथ मिली हुई) चीनी
-1/2 कप दूध
-1 कप पानी
-1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर
-2 टेबल स्पून बादाम , रोस्टेड
मूंग दाल का हलवा बनाने की विधि-
मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले दाल धोकर उसे दरदरा पीस लें। अब दूध वाले मिश्रण को गर्म करके उसमें चीनी घुलने दें। इसके बाद इसमें उबाल आने दें और जितनी जरूरत है उतना गर्म होने दें। एक कड़ाही में घी डालकर दाल को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह फ्राई करें। फ्राई दाल में दूध वाला मिश्रण डाले और अच्छे से मिलाएं।
इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक सारा पानी और दूध पूरी तरह सूख जाए, घी अलग होने तक दोबारा अच्छे से फ्राई करें। इसमें इलाइची पाउडर और आधे बादाम डालकर अच्छे से मिक्स करें। हलवे को सर्विंग डिश में निकालकर बचे हुए बादाम से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। -
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष नहीं होने पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन अगर वास्तु में कोई गड़बड़ी होती है तो घर में क्लेश, तरक्की में बाधा और परेशानियां लगातार रहती है। वास्तु के अनुसार, हर एक दिशा में किसी न किसी देवता का वास माना गया है। इस कारण घर के बाहर की चीजों का प्रभाव भी पड़ता है। जानें घर के बाहर की किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान-
कूड़ा-
वास्तु के अनुसार, जिन घरों में साफ-सफाई और चीजें रखने की दिशा ठीक होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। कई लोग अपने घर के सामने की कूड़ा जमा कर लेते हैं। घर के मुख्य द्वार के सामने कूड़ा जमा करने से दरिद्रता का वास होता है। ऐसे घरों में क्लेश, बीमारियां और धन हानि की आशंका बनी रहती है।
ऊंची सड़क का होना-
वास्तु के मुताबिक, घर का मुख्य द्वार हमेशा सामने वाली सड़क से ऊंचा होना चाहिए। जिन लोगों का घर उनके सामने बनी सड़क से नीचा होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे घर के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कांटेदार पौधे-
वास्तु के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार के सामने कांटेदार पौधे कभी नहीं लगाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास नहीं होता है।
बिजली का खंभा-
वास्तु के मुताबिक, घर के ठीक सामने बिजली का खंभा नहीं होना चाहिए। घर के सामने बिजली का खंभा होने से घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव बने रहने की मान्यता है।
पत्थर
वास्तु के अनुसार, कई बार लोग अपने घर के सामने बड़े-बडे़ ईट-पत्थर जमा कर लेते हैं। मान्यता है कि घर के सामने बड़े ईट-पत्थर जीवन में आने वाली मुश्किलों का कारण बनते हैं।
गंदा पानी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन घरों के सामने गंदा पानी जमा होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। घर के सामने गंदा पानी जमा होने से तरक्की में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। - इस साल दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार विशेष संयोग है, जब नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी। वैसे तो दीपोत्सव का ये पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है, उसके बाद छोटी दिवाली और फिर अगले दिन बड़ी दिवाली मनाई जाती है। लेकिन इस बार तीनों ही त्योहारों की तारीखों को लेकर असमंजस है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार धनतेरस के अलगे ही दिन बड़ी दिवाली पड़ रही है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को है। इसके बाद छोटी और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को। यानी साल 2022 में छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली पर्व एक साथ मनाया जाएगा।धनतेरस 2022कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।छोटी दिवाली 2022इसके बाद 23 अक्टूबर को ही शाम 6 बजकर 04 मिनट से ही चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जा रही है, जिसका अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 24 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।दिवाली 2022फिर 24 अक्टूबर को ही शाम 05 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग जा रही है, जो 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। वहीं 25 अक्टूबर को शाम में यानी प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जा रही है। ऐसे में दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा, बल्कि 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।नरक चतुर्दशी 2022 शुभ मुहूर्तअभ्यंग स्नान मुहूर्त- 24 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 08 मिनट से सुबह 06 बजकर 31 मिनट तकअवधि - 01 घंटा 23 मिनट
काली चौदस 2022 डेट और मुहूर्तकार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर काली चौदस भी मनाई जाती है। इसमें मध्यरात्रि में मां काली की पूजा की जाती है। काली पूजा रात में होती है ऐसे में 23 अक्टूबर को काली चौदस की पूजा की जाएगी।काली चौदस मुहूर्त - 23 अक्टूबर 2022, रात 11 बजकर 42 मिनट से 24 अक्टूबर को रात में 12 बजकर 33 मिनट तक।दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्तलक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक - शरद पूर्णिमा, कोजागरी और स्नान दान पूर्णिमा नौ अक्तूबर यानी रविवार को होगी। शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। आश्विन शुक्ल पूर्णिमा को यह व्रत और पूजन करना चाहिए। शरद पूर्णिमा की रात्रि पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है। चंद्रमा की किरणें अमृत की वर्षा करती हैं।इस साल शनिवार की रात 3:30 के बाद पूर्णिमा तिथि शुरू होकर रविवार की अर्द्धरात्रि 2:24 तक रहेगी। निर्णय सिन्धु के मतानुसार आश्विन शुक्ल पूर्णिमा में पूरे दिन पूर्णिमा तिथि और रात्रि में मिलती है। उसी दिन रात्रि में कोजागरी व शरद पूर्णिमा का पूजन और खुले आसमान में खीर बनाकर रखना चाहिए। अतः रविवार को ही शरद पूर्णिमा व स्नान दान पूर्णिमा है।छत पर जालीदार कपड़े से ढककर रखें खीरधर्मशास्त्रानुसार रात्रि काल के प्रथम प्रहर में खुले आकाश में भगवान कृष्ण का आवाह्न कर उनका षोडशोपचार पूजन करके गाय के दूध में मेवा आदि डालकर पायस (खीर) का निर्माण करें। उसमें भगवान का भोग लगाएं। उस पात्र को किसी जालीदार कपड़े से ढककर रख दें। शास्त्र के अनुसार चन्द्रमा की शीतल रश्मियों से अमृत की वर्षा होती है जो उस पायस (खीर) में समाहित हो जाती है। रात्रि के दूसरे प्रहर के अंत तक भगवान विष्णु का कीर्तन, भजन करें। बाद में भगवान को विश्राम मुद्रा में रखकर स्वयं भी शयन करें। प्रातः काल सूर्योदय के पूर्व उस पायस रूपी प्रसाद को स्वयं ग्रहण करें। धर्म शास्त्र के अनुसार उस अमृत रूपी प्रसाद को ग्रहण करने वाला व्यक्ति चिरंजीवी होता है। इसे कोजागरी व कौमुदी व्रत से भी जाना जाता है।
-
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का बहुत अधिक महत्व है। घर में रखी हर चीज किसी ना किसी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में यदि घर को वास्तु के अनुसार सजाया जाए तो उसके अंदर पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है और घर के हर व्यक्ति सुखी, निरोग जीवन बिताता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु दोषों को दूर करने के लिए घर के अंदर की सजावट बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है। कौन सा सामान कहां रखा गया है। इस बात से घर के भीतर मौजूद एनर्जी प्रभावित होती है इसलिए घर बनाते वक्त उसे वास्तु शास्त्र के अनुसार सजाना बेहद जरूरी है। इससे घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप घर में तोड़फोड़ करना चाहते हैं तो उसकी तो घर की छत पर एक बड़ा गोल आईना रख दें। जिससे उसकी छाया उस आईने में बनती रहे। इससे घर में तोड़फोड़ होने से जो वास्तु दोष उत्पन्न होता है। वह खत्म हो जाता है।
- हम सभी का स्वास्थ्य, हमारे खान-पान से जुड़ा हुआ है। ऐसे में गलत दिशा में रसोईघर का होना बहुत सारे वास्तु दोष उत्पन्न करता है इसीलिए घर में रसोई घर को आग्नेय कोण में बल्ब जलाकर रखें और बल्ब कोसुबह - शाम जलता हुआ रहने दें
- यदि आप किसी खाली जमीन पर घर बनाना चाहते हैं और उस जमीन पर घर बनाने का योग्य नहीं बन पा रहा। तो ऐसे में उस जमीन पर पुष्य नक्षत्र में एक अनार का पौधा लगा दे। इससे उस जमीन पर मकान बनने का योग बन जाएगा।
- हिंदू धर्म में स्वस्तिक को बेहद शुभ माना गया है। किसी भी घर में स्वास्तिक चिन्ह का होना बेहद शुभ संकेत होता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा 9 उंगली लंबा और 9 उंगली चौड़ा स्वास्तिक का चिन्ह घर के मेन गेट पर बनाएं। इससे घर सभी रोग और दोष से मुक्त रहता है।
- -
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखा एक्वेरियम पॉजिटिव एनर्जी के साथ ही साथ सुख -समृद्धि भी लाता है। वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर का माहौल अपने आप खुशनुमा बन जाता है। वहीं दूसरी ओर, फिश एक्वेरियम को गलत जगह रखने से इसके उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है।
एक्वेरियम प्रकृति के पांच तत्वों का दर्शाता है। यह 5 तत्व आपस में मिलकर पॉजिटिव एनर्जी को बनाने का काम करते हैं। बहते हुए पानी से अलग तरह की ध्वनि उत्पन्न होती है जिसकी वजह से आस- पास का माहौल पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है।आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम कहां रखना चाहिए- फिश एक्वेरियम को वास्तु शास्त्र में बहुत प्रभावशाली माना गया है। फिश एक्वेरियम में रखा पानी जीवन को दिखाता है। एक्वेरियम में बहता हुआ पानी, पॉजिटिव एनर्जी को दिखाता है। इससे आपका जीवन शांत और वाइब्रेंट बना रहता है।- वास्तु शास्त्र के अनुसार एक्वेरियम को लिविंग रूम की दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। अगर आप एक्वेरियम को लिविंग रूम में नहीं रखना चाहते तो किसी दूसरी जगह उसे उत्तर दिशा में रखें।- ऑफिस में एक्वेरियम को रिसेप्शन एरिया के उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।- एक्वेरियम को मेन गेट की बाई दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से पति पत्नी के बीच प्यार बना रहता है।- फिश टैंक को हमेशा लिविंग रूम की दक्षिण- पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ताकि घर में आने वाला कोई भी व्यक्ति को आसानी से दिखाई दें। -
लगने लगेगा पढ़ाई में मन, बढ़ जाएगी याददाश्त, धारण करें पन्ना हर मुश्किल होगी आसान
पन्ना बुध ग्रह का रत्न है सामान्यतः यह हल्के हरे रंग का होता है। लेकिन इसके अलावा यह पांच और रंगों में पाया जाता है। बुध हमारी वाणी और बुद्धि को नियंत्रित करने वाला ग्रह माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार इस रत्न को धारण करने से किसी भी व्यक्ति को बहुत अधिक सफलता मिलने लगती है। किसी भी रत्न के दुष्प्रभाव से बचने के लिए उसे कुंडली के अनुसार रत्न धारण करें।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन और कन्या राशि के लोगों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। इसके अलावा मकर और कुंभ राशि के लोग भी पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं।पन्ना रत्न धारण करने की विधि--पन्ना रत्न को बुधवार के दिन धारण करना चाहिए। इसे रेवती नक्षत्र में धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। पन्ना रत्न धारण करने से पहले इसे दूध या गंगाजल से शुद्ध कर लें। इसके बाद बुध ग्रह के मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिएआइए जानते हैं पन्ना रत्न धारण करने के फायदे--- यदि कोई व्यक्ति पन्ना रत्न धारण करता है तो उसकी बुद्धि का बहुत अधिक विकास होने लगता है।- कन्या राशि के लोग यदि पन्ना रत्न धारण करते हैं तो उन्हें बिजनेस ,नौकरी जैसे कार्यों में अपार सफलता मिलने लगती है।- मिथुन राशि वाले यदि पन्ना रत्न धारण करते हैं तो परिवार में आने वाली सभी तरह की परेशानियां कम हो जाती है।- इस रत्न को धारण करने से वाणी की प्रभावशाली क्षमता बढ़ जाती है।- पन्ना रत्न धारण करने से पेट से जुड़ी सभी समस्याएं से राहत मिलती है।- पन्ना रत्न धारण करने से व्यक्ति की याद रखने की क्षमता बढ़ती है और उसका पढ़ाई लिखाई में अधिक मन लगने लगता है। -
वास्तु शास्त्र में सही दिशा में सोने का बहुत अधिक महत्व है, कई बार गलत दिशा में सोने की वजह से रिश्तों में कड़वाहट आ जाती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, सोने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने से रिश्तों के बीच की पैदा होने वाली कड़वाहट को दूर किया जा सकता है और रिश्तों के बीच की मिठास हमेशा बनी रहती है। देखभाल ,प्यार और सम्मान किसी भी रिश्ते की नींव होती है।
अच्छी नींद स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है यह आपको तनाव मुक्त रखता है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि नींद पूरी न होने की वजह से दिनभर चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होती हैं। अगर लंबे समय तक ठीक प्रकार से नींद न ली जाए तो अनिंद्रा जैसे भयंकर समस्या पैदा हो सकती हैं इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए रोजाना पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। ताकि आप पूरे दिन एक्टिव बने रहें। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका बेड दक्षिण -पश्चिम की दीवार से सटा हुआ होना चाहिये। विवाहित जोड़े को वास्तु के अनुसार अपना सिर दक्षिण, दक्षिण -पूर्व और दक्षिण -पश्चिम की ओर रखना चाहिए। कभी -भी अपना सिर उत्तर दिशा में ना रखें इससे आप दिनभर तनावग्रस्त और थका हुआ महसूस करेंगे।
कमरे में जिस तरह की एलर्जी का मौजूद होती है। हम अपने आसपास उसी तरह के माहौल को महसूस करते हैं। इसलिए बेड के आसपास की जगह को ज्यादा भरा हुआ ना रखें। सोते वक्त पत्नी को हमेशा बेड के दाहिनी ओर जबकि पति को बाईं ओर सोना चाहिए।
आजकल लोग इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मोबाइल ,लैपटॉप या दूसरे उपकरणों का बहुत अधिक प्रयोग करने लगे हैं। ऐसे में सोते समय कभी-भी इन चीजों को अपने बिस्तर के करीब ना रखें। इन उपकरणों से लगातार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स निकलती है। जिसकी वजह से आपको बहुत सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। -
ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें 5 अक्टूबर का दिन किन लोगों के लिए शुभ रहेगा...
मूलांक 5-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
आय में वृद्धि होगी।
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
मूलांक 7-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
संतान सुख में वृद्धि होगी।
उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है।
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
स्थान परिवर्तन भी संभव है।
मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे।
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। -
दीपावली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है 5 दिनों तक चलने वाला यह त्यौहार हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। दशहरे के बाद से ही घरों में दीपावाली की तैयारियां शुरू हो जाती है। कहा जाता है कि दीपावाली के दिन श्री राम ,माता सीता और अपने छोटे भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास काट कर अयोध्या वापस आएं थे। इसी खुशी में वहां के लोगों ने पूरे अयोध्या में घी के दीपक जलाएं।
दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दीपावली को दीपों के त्योहार भी कहते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दीए को जलाने से पहले हमें कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ साधारण से नियमों का ध्यान रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सुख- समृद्धि हमेशा बनी रहती है।
- यदि आपके घर में कोई मंदिर है तो सबसे पहले दीयों को मंदिर में जला कर रखें।
- दीए में गोल बाती की जगह, लंबे बाती का प्रयोग करना चाहिए। तेल में दिए जलाएं।
- दीपक जलाकर जिस थाली में रखें, उसी थाली में सोने व चांदी से बने आभूषण रखना न भूलें। इससे माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है।
- मंदिर में दीया जलाने के बाद तुलसी के पौधे में दीए जलाएं। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा ईशान कोण में स्थित है। तो ऐसे में तुलसी के पौधें में दीया जलाना काफी शुभ होगा। इससे माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है और घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं होती। - आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को विजयदशमी भी कहा जाता है। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजा की जाती है और दशहरा के दिन विसर्जन किया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया और मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत किया था।दशहरा पर वास्तु में बताए कुछ आसान से उपाय अवश्य करने चाहिए, आइए जानते हैं इनके बारे में---दशहरा पर अस्त्र-शस्त्र पूजा करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। दशहरा पर सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए। दशहरा पर शाम के समय माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाड़ू का दान करें। इस दिन पुस्तकों, वाहन आदि की पूजा की जाती है। दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। दशहरा के दिन हनुमान जी की पूजा करना सबसे लाभकारी माना जाता है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार रावण दहन की लकड़ी को घर लेकर आना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है। नवरात्र के दिनों में जौ से अंकुर निकल आते हैं उसे जयंती कहा जाता है। विसर्जन करने से पहले एक लाल कपड़े में थोड़ी सी जयंती बांधकर तिजोरी में रख दें। दशहरा के दिन श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। इस दिन पूरे परिवार के साथ घर के आंगन में हवन करना शुभ माना जाता है। दशहरा के दिन घर में सेंधा नमक से पोंछा लगाएं। इस दिन शमी के पेड़ के पूजन का विशेष महत्व है। दशहरा पर घर में रंगोली बनाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन हलवा बनाकर परिवार के सदस्यों को साथ खाना चाहिए, इससे परिवार में मधुरता बनी रहती है।
- आज पूरे देशभर में विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार असत्य पर सत्य के जीत के प्रतीक के रूप में हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान राम ने लंका नरेश और महान ज्ञानी रावण को युद्ध में परास्त करके वध किया था। इसके अलावा इसी तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के दैत्य का संहार किया था। इसी कारण से विजयादशमी का त्योहार हर वर्ष रावण,मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन करके मनाया जाता है। दशहरे के दिन पंडालों में स्थापित मां दु्र्गा की पूजा का समापन हो जाता है। आइए जानते हैं दशहरे का महत्व और पूजा मुहूर्त।दशहरा के दिन शमी और देवी अपराजिता की पूजा जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही नीलकंठ के दर्शन करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और धनलाभ होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार महाभारत काल में पांडवों ने शमी के पेड़ के ऊपर अपने अस्त्र शस्त्र छिपाए थे,जिसके बाद युद्ध में उन्होंने कौरवों पर जीत हासिल की थी। इस दिन घर की पूर्व दिशा में शमी की टहनी प्रतिष्ठित करके उसका विधिपूर्वक पूजन करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है,महिलाओं को अखंड सौभग्य की प्राप्ति होती है एवं इस वृक्ष की पूजा करने से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।ऐसे करें अपराजिता की पूजाविजयदशमी के दिन अपराजिता की पूजा करने का विधान है। अपराजिता की पूजा से सालभर तक कार्यों में जीत हासिल होती है और किसी भी काम में रूकावट नहीं आती। इस दिन दोपहर बाद घर के ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा को अच्छे से साफ करके, उसे गोबर से लीपकर, उसके ऊपर चंदन से आठ पत्तियों वाला कमल का फूल बनाना चाहिए और संकल्प करना चाहिए-मम सकुटुम्बस्य क्षेम सिद्धयर्थे अपराजिता पूजनं करिष्ये”अगर आप ये मंत्र न पढ़ पाएं तो आपको इस प्रकार कहना चाहिए कि हे देवी ! मैं अपने परिवार के साथ अपने कार्य को सिद्ध करने के लिये और विजय पाने के लिये आपकी पूजा कर रहा हूं। इस प्रकार कहकर उस कमल की आकृति के बीच में अपराजिता का पौधा रखना चाहिए।विजय का सूचक है पानदशहरा के दिन रावण,कुम्भकर्ण और मेघनाद दहन के पश्चात पान का बीड़ा खाना सत्य की जीत की ख़ुशी को व्यक्त करता है। इस दिन हनुमानजी को मीठी बूंदी का भोग लगाने बाद उन्हें पान अर्पित करके उनका आशीर्वाद लेने का महत्वहै। विजयादशमी पर पान खाना, खिलाना मान-सम्मान,प्रेम एवं विजय का सूचक माना जाता है।नीलकंठ के दर्शन है शुभलंकापति रावण पर विजय पाने की कामना से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने पहले नीलकंठ पक्षी के दर्शन किए थे। नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का प्रतिनिधि माना गया है। दशहरे के दिन नीलकंठ के दर्शन और भगवान शिव से शुभफल की कामना करने से जीवन में भाग्योदय,धन-धान्य एवं सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
-
दशहरा (विजयादशमी) आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए इस दशमी को 'विजया दशमी' के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष दशहरा पर्व 5 अक्टूबर (बुधवार) को मनाया जाएगा। दशहरा वर्ष की तीन अत्यंत शुभ तिथियों में से एक है्, अन्य दो चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा तिथि हैं।
दशहरा एक अबूझ मुहूर्त है यानि इसमें बिना मुहूर्त देखे शुभ कार्य किए जा सकते हैं। दशहरे के दिन शस्त्र पूजा की भी मान्यता है। कहा जाता है कि इस दिन जो कार्य आरम्भ किया जाता है, उसमें विजय प्राप्त होती है। धार्मिक संस्थान 'विष्णुलोक' के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा ने बताया कि दशहरा पर्व दस प्रकार के पाप- काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग की सप्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम का विधिवत् पूजन करना चाहिए।
यह रहेगा मुहूर्त
पंडित ललित शर्मा ने बताया कि दशमी तिथि 4 अक्टूबर दोपहर 2.20 बजे से 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक रहेगी। श्रवण नक्षत्र 4 अक्टूबर को रात्रि 10.51 बजे से 5 अक्टूबर को रात्रि 9.15 बजे तक रहेगा। विजयादशमी पूजन का शुभ मुहूर्त प्रातः 7.44 बजे से प्रातः 9.13 बजे तक, इसके बाद प्रात: 10. 41 बजे से दोपहर 2.09 बजे तक रहेगा। इसमें भी विजय मुहूर्त दोपहर 2.07 बजे से दोपहर 2.54 बजे तक रहेगा। हालांकि राहु काल दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक रहेगा। राहु काल में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता, अतः राहुकाल में शुभकार्य नहीं करने चाहिए।
इस मंत्र का करें जाप
ॐ दशरथाय विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि तन्नो राम: प्रचोदयात्
किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण
यह पर्व किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। भारत कृषि प्रधान देश है। जब किसान अपने खेत में सुनहरी फसल उगाकर अनाज रूपी संपत्ति घर लाता है तो उसके उल्लास और उमंग की सीमा नहीं रहती और इस प्रसन्नता के अवसर पर वह भगवान की कृपा को मानता है और उसे प्रकट करने के लिए के लिए वह उनका पूजन करता है। -
हिंदू धर्म में दशहरा का बहुत अधिक महत्व होता है। असत्य पर सत्य की जीत के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। दशहरा के दिन भगवान श्री राम की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। दशहरा के दिन हवन करना भी शुभ माना जाता है। हवन करने से दुख- दर्द दूर होते हैं और सुख- समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं हवन की विधि और सामग्री...
हवन विधि...
दशहरा के दिन प्रात: जल्दी उठ जाना चाहिए।
स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
शास्त्रों के अनुसार हवन के समय पति- पत्नी को साथ में बैठना चाहिए।
किसी स्वच्छ स्थान पर हवन कुंड का निर्माण करें।
हवन कुंड में आम के पेड़ की लकड़ी और कपूर से अग्नि प्रज्जवलित करें।
हवन कुंड में सभी देवी- देवताओं के नाम की आहुति दें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कम से कम 108 बार आहुति देनी चाहिए। आप इससे अधिक आहुति भी दे सकते हैं।
हवन के समाप्त होने के बाद आरती करें और भगवान को भोग लगाएं। इस दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होते हैं। आप हवन के बाद कन्या पूजन भी करवा सकते हैं।
हवन साम्रगी-
आम की लकड़ियां, बेल, नीम, पलाश का पौधा, कलीगंज, देवदार की जड़, गूलर की छाल और पत्ती, पापल की छाल और तना, बेर, आम की पत्ती और तना, चंदन का लकड़ी, तिल, कपूर, लौंग, चावल, ब्राह्मी, मुलैठी, अश्वगंधा की जड़, बहेड़ा का फल, हर्रे, घी, शक्कर, जौ, गुगल, लोभान, इलायची, गाय के गोबर से बने उपले, घी, नीरियल, लाल कपड़ा, कलावा, सुपारी, पान, बताशा, पूरी और खीर।
- -
दशहरे के दिन रावण का दहन कर विजयादशमी के पर्व को लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ,देश में ऐसी भी कुछ जगह हैं, जहां दशहरे के दिन रावण दहन नहीं किया जाता बल्कि उसकी पूजा की जाती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दशहरे के दिन रावण की पूजा की जाती है।
1. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रावण का दहन नहीं किया जाता है। वहां के लोगों का मानना हैं कि रावण ने भगवान शंकर को बैजनाथ कांगड़ा में ही अपनी कठिन तपस्या से प्रसन्न किया था और तब से लेकर अब तक वहां के लोग रावण को शिव का परम भक्त मानकर ,उसकी पूजा करते हैं।
2. जोधपुर के मौदगिल में रावण को ब्राह्मण समाज का वंशज माना जाता है। इसी वजह से वहां के लोग रावण का दहन करने की बजाय उसकी पूजा कर उसकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान भी करते हैं।
3. उत्तर प्रदेश के बिसरख में रावण का दहन नहीं किया जाता बल्कि वहां रावण और रावण के पिता ऋषि विश्वा की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रावण का जन्म उत्तर प्रदेश के बिसरख में हुआ था। उस जगह का नाम ऋषि विश्वा के नाम पर ही इसी विश्वा के नाम पर बिसरख पड़ा।
4.महाराष्ट्र के एक गांव गढ़चिरौली में भी लोग रावणका दहन करने की जगह उसकी पूजा करते है। कहा जाता है कि रावण देवताओं का पुत्र था और उसने अपने जीवन में कोई भी गलत काम नहीं किया।
5. उज्जैन के चिकली गांव में भी रावण का पुलता जलाने की जगह उसकी पूजा की जाती है। लोगों का मानना है कि यदि रावण की पूजा नहीं होगी ,तो पूरे गांव का सर्वनाश हो जाएगा इसलिए हर साल दशहरे के दिन इस गांव में रावण की बड़ी सी मूर्ति स्थापित कर उसकी पूजा की जाती है। - राक्षस राज रावण के विषय में तो हम सभी जानते ही हैं, किन्तु रावण के परिवार के विषय में बहुत लोगों को अधिक जानकारी नहीं है। आज इस लेख में हम संक्षेप में रावण के परिवार के विषय में जानेंगे।रावण के पिता सप्तर्षियों में से एक महर्षि पुलत्स्य के पुत्र महर्षि विश्रवा थे। महर्षि विश्रवा की पहली पत्नी का नाम इलविदा था जिनसे उन्हें कुबेर नामक पुत्र की प्राप्ति हुई। कुबेर यक्षों के अधिपति बनें। विश्रवा ने दूसरा विवाह सुमाली नामक राक्षस की पुत्री कैकसी से किया। विश्रवा और कैकसी के तीन पुत्र हुए - रावण, कुम्भकर्ण एवं विभीषण। इसके अतिरिक्त दोनों की एक कन्या भी थी - शूर्पणखा।वैसे तो रावण की कई पत्नियां थी किन्तु रामायण में रावण की दो प्रमुख पत्नियों और छ: पुत्रों का वर्णन मिलता है:मंदोदरी: ये मयासुर और हेमा की बड़ी पुत्री थी और रावण की पटरानी। मायावी और दुदुम्भी इसके भाई थे जिनका वध वानर राज बाली ने किया। इनकी गिनती पंचकन्याओं में की जाती है। इनसे रावण को दो पुत्रों की प्राप्ति हुई।मेघनाद: रावण का सबसे बड़ा पुत्र। महान योद्धा, पुराणों में वर्णित एकमात्र अतिमहारथी। एकमात्र ऐसा योद्धा जिसके पास तीनों महास्त्रों - ब्रह्मास्त्र, नारायणास्त्र एवं पाशुपतास्त्र थे। महादेव के प्रिय, इंद्र को भी जीतने वाले। श्रीराम और लक्ष्मण को भी नागपाश में बांध दिया था। लक्ष्मण के हाथों वध हुआ।अक्षयकुमार: रावण का सबसे छोटा पुत्र। कई दिव्यास्त्रों का ज्ञाता। अल्पायु में ही वे अशोक वाटिका में हनुमान से उलझ बैठे और वीरगति को प्राप्त हुए।धन्यमालिनी: मयासुर और हेमा की दूसरी पुत्री और मंदोदरी की छोटी बहन। इनसे रावण को 4 प्रतापी पुत्रों की प्राप्ति हुई।अतिकाय: रावण का दूसरा पुत्र, महान योद्धा। एक बार कैलाश पर उत्पात मचाने के कारण भगवान शंकर ने इसपर अपना त्रिशूल फेंका। अतिकाय ने उस त्रिशूल को बीच में पकड़ लिया और नम्रता पूर्वक महादेव को प्रणाम किया। तब भगवान शंकर ने प्रसन्न होकर उसे कई दिव्यास्त्र दिए। ब्रह्मदेव के वरदान के अनुसार इसका वध केवल ब्रह्मास्त्र द्वारा ही संभव था। इसका लक्ष्मण के हाथों वध हुआ।नरान्तक: रामायण के अनुसार इसके अधीन रावण के 72 करोड़ राक्षसों की सेना थी। लंका युद्ध में ये अतिकाय और देवान्तक के साथ लडऩे को आया और हनुमान के हाथों वीरगति को प्राप्त हुआ।देवान्तक: महान योद्धा और रावण की सेना का एक सेनापति। कई देवताओं को भी परास्त किया। देवान्तक का पुत्र महाकंटक ही युद्ध के बाद राक्षस कुल का एकमात्र जीवित योद्धा था जिसे श्रीराम ने क्षमादान दिया।त्रिशिरा: तीन सर वाला श्रेष्ठ योद्धा। लंका युद्ध मे इसने अपने बाणों से हनुमान को बींध डाला। तब क्रोधित होकर हनुमान ने युद्ध मे इसका वध कर दिया।इसके अतिरिक्त ऐसी मान्यता है कि रावण की एक प्रमुख पत्नी और थी जिसके विषय में किसी ग्रन्थ में अधिक वर्णन नहीं मिलता।कुम्भकर्ण का विवाह दैत्यराज बलि की पुत्री वज्रज्वला से हुआ जिससे उसे कुम्भ और निकुम्भ नामक पराक्रमी पुत्र प्राप्त हुए। कुम्भकर्ण की दूसरी पत्नी कर्कटी थी जो विराध राक्षस की विधवा थी जिससे कुम्भकर्ण ने बाद में विवाह किया। उससे उसे भीम नामक पुत्र प्राप्त हुआ जिसका वध महादेव के हाथों हुआ। उसी के नाम पर भगवान शिव भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थापित हुए। लंका युद्ध में कुम्भकर्ण का वध श्रीराम के हाथों हुआ।विभीषण का विवाह गंधर्व शैलूषा की पुत्री सरमा से हुआ जिससे उसे त्रिजटा नामक पुत्री की प्राप्ति हुई जो अशोक वाटिका में सीता की सुरक्षा करती थी। रावण की मृत्यु के पश्चात विभीषण ने मंदोदरी से भी विवाह किया। विभीषण सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं जो आज तक जीवित हैं।शूर्पनखा का विवाह दैत्यजाति के एक योद्धा विद्युतजिव्ह से हुआ जिसका वध रावण ने अपने दिग्विजय के दौरान किया। उसके वध के पश्चात रावण ने शूर्पणखा को दण्डकारण्य का अधिपति बना दिया जहाँ वो खर-दूषण की सहायता से राज्य करती थी। शूर्पणखा की मृत्यु का कोई वर्णन रामायण में नहीं मिलता। कुछ ग्रंथों में वर्णित है कि लंका युद्ध के पश्चात शूर्पणखा ने सात्विक जीवन बिताते हुए अपने शरीर का त्याग किया।दुर्भाग्यवश विभीषण को छोड़ समस्त राक्षस वंश का लंका युद्ध में नाश हो गया।
- जीवन में धन की भूमिका महत्वपूर्ण है। धन बिना जीवन नहीं चल सकता। हस्तरेखा विज्ञान में रेखाओं से जीवन में धन की स्थिति का आकलन किया जाता है। रेखाओं से पता लगाया जा सकता है कि जीवन में धन का आगमन होगा या नहीं और होगा तो कितना। इसी के साथ रेखाओं से व्यक्ति के जीवन में यात्राओं का भी पता किया जा सकता है। जानिए धन और यात्राओं केा लेकर क्या कहती हैं आपकी हाथों की रेखाएं।-कोई रेखा यदि चंद्र रेखा से निकलकर बुध पर्वत तक जाए अथवा बुध पर्वत पर पहुंचे तो ऐसे व्यक्ति यात्रा में अचानक धन मिलता है।-चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा हथेली को पार करते हुए गुरु पर्वत तक पहुंचे तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में लंबी विदेश यात्राओं का लाभ मिलता है।-यदि चंद्र पर्वत से निकली यात्रा रेखा स्पष्ट रूप से हृदय रेखा में जाकर मिले तो इस स्थिति में यात्रा के दौरान प्रेम होने और फिर प्रेम विवाह होने की संभावना बनती है।-यात्रा रेखा पर क्रॉस और इसके पास चतुष्कोण का होना ठीक नहीं है। ऐसा होने पर यात्रा का कार्यक्रम टालना पड़ता है।-चंद्र पर्वत से निकली यात्रा रेखा का मस्तिष्क रेखा में मिला यात्रा में व्यवसायिक समझौते अथवा अनुबंध का संकेत देता है।-चंद्र रेखा हथेली के बीच से ही अथवा मुड़कर वापस चंद्र पर्वत पर पहुंचे तो व्यक्ति विदेश में व्यापार या नौकरी करने के बाद किसी मजबूरी के चलते अपने देश वापस लौट आता है।-चंद्र और शुक्र पर्वत उभरा हुआ हो और जीवन रेखा शुक्र क्षेत्र को घेरती हुई इसके मूल तक जाए, चंद्र पर्वत पर स्पष्ट यात्रा रेखा भी हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में अनेक यात्राएं करता है।----
- वास्तु शास्त्र एक भारतीय परंपरा है। जिसके अनुसार दिशाओं को ध्यान में रखकर घर का नक्शा बनाने से सभी दिशाओं में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। जिसकी वजह से घर का वातावरण हमेशा खुशहाल बना रहता है। वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर घर को सजाने-संवारने से घर में निगेटिव एनर्जी का वास नहीं होता है।वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट के अनुसार कभी भी घर में रसोई घर के सामने बेडरूम कभी नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। अगर आपके घर में बेडरूम और रसोई घर दोनों एक दूसरे के विपरीत है तो ऐसे में इस प्रकार के वास्तु दोष को दूर करने के लिए रसोई घर में एक दरवाजे का होना बेहद जरूरी है। रसोई घर में काम करते वक्त और काम खत्म होने के बाद दरवाजे को बंद करके रखें।यदि आपका रसोई घर बहुत छोटा है और ऐसे में दरवाजा लगाना आपके लिए संभव नहीं है तो ऐसे में आप अपने बेडरूम का दरवाजा बंद करके रख सकते हैं।अगर आप बेडरूम का दरवाजा भी बंद करके नहीं रखना चाहते तो ऐसे में रसोई घर और बेडरूम को जोड़ने वाली छत की सीलिंग में एक विंड चाइम्स लटकाएं। विंड चाइम्स अधिक भारी ना हो। उस पर डॉल्फिन या दिल की जैसी बड़ी आकृतियां न बनी हों। विंड चाइम्स खरीदने से पहले देख लें कि उसमें लगे सभी चाइम्स सम संख्याओं में हो उदाहरण के लिए 6 या 8। सम संख्या वाले विंड चाइम्स छत की सीलिंग में लटकाने से वास्तु दोष दूर होता है।
- नवरात्रि के पर्व को उत्साह और उमंग से साथ मनाया जाता है। हर साल नवरात्रि के नौ दिन नवदुर्गा की पूजा होती है। इस दौरान दुर्गा पंडाल सजते हैं। माता दुर्गा की भव्य और विशाल प्रतिमाएं सजती हैं। नवरात्रि के मौके पर गुजरात समेत कई राज्यों में गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है। लोग डांडिया खेलते हैं और गरबा करते हैं। इसे माता की आराधना से जुड़े खास उत्सव की तरह मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नवरात्रि में डांडिया और गरबा क्यों खेलते हैं? डांडिया और गरबा क्या धार्मिक महत्व है?नवरात्रि में गरबा करने और डांडिया खेलने का धार्मिक महत्व है। इन दोनों नृत्य को मां दुर्गा से नाता है। गरबा को मां दुर्गा की प्रतिमा के आसपास या जहां माता की ज्योत जगाई होती है, वहां किया जाता है। गरबा गर्भ शब्द से लिया गया है, जो माता के गर्भ में शिशु के जीवन को दर्शाता है। गरबा करते समय नृत्य करने वाले गोले में नृत्य करते हैं, जो जीवन के गोल चक्र का प्रतीक है। वहीं डांडिया नृत्य मां दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध को प्रदर्शित करता है। डांडिया की रंगीन छड़ी को मां दुर्गा की तलवार मानी जाती है। इस कारण डांडिया को तलवार नृत्य भी कहते हैं।नवरात्रि में क्यों खेलते हैं डांडिया?नवरात्रि नौ दिन का पर्व है। इन नौ दिनों नें माता के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। नौ दिन ज्योत जलाई जाती है। डांडिया भी नवरात्रि के नौ दिन खेलते हैं। हर शाम भक्त मां की पूजा के लिए एकत्र होते हैं और डांडिया करते हैं। गुजरात में लगभग हर घर और गली में मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने डांडिया किया जाता है और माता को प्रसन्न किया जाता है।नवरात्रि में गरबा भी करते हैं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे एक गोल आकृति में एकत्र होकर गरबा करते हैं। इस दौरान जहां गरबा करते हैं, उसके केंद्र में एक गरबा, एक मिट्टी का बर्तन रखते हैं, जिसमें सुपारी, नारियल और चांदी का सिक्का रखा जाता है।डांडिया और गरबा में अंतरवैसे तो डांडिया और गरबा दो अलग तरह के नृत्य हैं। लेकिन दोनों का नाता माता दुर्गा और नवरात्रि से जुड़ा है। हालांकि डांडिया और गरबा में एक विशेष अंतर है। गरबा मां दुर्गा की आरती से पहले किया जाता है, जबकि डांडिया आरती के बाद खेला जाता है।डांडिया के लिए प्रॉप के तौर पर रंग बिरंगी डांडिया स्टिक की जरूर होती है, जबकि गरबा के लिए किसी चीज की जरूरत नहीं होती। लोग अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर ताली बजाते हुए गरबा करते हैं और गरबा ज्योत के आसपास नृत्य करते हैं।---
-
शारदीय नवरात्र के 10वें दिन दशहरा मनाया जाता हैं। इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रीराम ,अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों के लिए वनवास काट रहे थे। तभी दुष्ट, अहंकारी रावण प्रभु श्रीराम की कुटिया में साधु का वेश धारण करके माता सीता का हरण कर उन्हें अपने साथ लंका लेकर चला जाता है।
लंका पर आक्रमण करने से पहले श्रीराम ने शमी के वृक्ष के सामने झुक कर अपने विजय के लिए प्रार्थना की थी। जिसके बाद श्रीराम ने रावण का वध कर दिया था। तभी से ऐसी मान्यता है कि शमी की पत्तियों को स्पर्श करने मात्र से मनुष्य की सभी कष्ट और समस्याएं दूर हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि शमी का पेड़ घर मे लगाने से देवी देवताओं की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही साथ शमी का पेड़ शनि देव के गुस्से से भी रक्षा करता है। शमी की पत्तियों को बांटने से घर में सुख -समृद्धि का वास होता है। पुराणों में शमी के वृक्ष की महिमा का बहुत जिक्र किया गया है।
शमी की पेड़ की फलता- फूलता देख कर ,उस साल सूखे की स्थिति बन रही है या नहीं इस बात का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। शमी का पेड़ घर के पूर्वोत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रोजाना शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से शनि देव के गुस्से से बचा जा सकता है।