- Home
- धर्म-अध्यात्म
-
वास्तु अनुसार घर में रखी हर एक चीज आप पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालती है. कहते हैं कि सही समय पर सही दिशा में किया गया कार्य हमेशा सफलता तक पहुंचात है. ऐसे में ये जरूरी है कि आप के घर में लगी घड़ी की दिशा भी सही हो. आइए जानें इससे जुड़े वास्तु नियम
व्यक्ति के जीवन में सबसे कीमती चीज समय होता है, एक बार अगर यह निकल गया तो कभी वापस नहीं लौट सकता. मान्यता है कि यदि आपके घर में सही दिशा में घड़ी लगी हो तो यह आपकी तरक्की का कारण बन सकता है. वास्तु अनुसार घड़ी का संबंध सिर्फ समय से नहीं बल्कि आप के सौभाग्य से भी होता है, ऐसे में घड़ी लगाते वक्त हमें ध्यान रखना चाहिए कि इससे जुड़ी वास्तु नियमों का पूरा ख्याल रखा गया हो. यदि घर के भीतर गलत दिशा में घड़ी लगी हो तो यह आपके जीवन में तमाम तरह के दु:ख और परेशानियों का कारण बन सकता है. तो आइए जानें इससे बचने से सही वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा में घड़ी लगाना सबसे शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिशा में लगी घड़ी सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारक बनती है. ध्यान रखें कि कभी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी न लगाएं. वास्तु अनुसार ऐसा करना एख दोष माना गया है, जिससे नकारात्मता आकर्षित होती है.
घर में भूलकर भी बंद या टूटी घड़ी नहीं रखनी चाहिए. माना जाता है कि यह दुर्भाग्य का कारण बनती है. यदि आप घड़ी नहीं ठीक करवा पाते तो बंद घड़ी को दिवाल पर न टंगा रहने दें. मान्यता है कि घर में टंगी बंद घड़ी आपके खुशियों के द्वार बंद कर देती हैं.
जो लोग हांथ में घड़ी पहनते हैं उनको हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनकी घड़ी बार-बार बंद न हो. मान्यता है कि वास्तु अनुसार उससे नकारात्मकता बढ़ती है और सकारात्मकता कम होती है. ऐसे में कोशिश करें कि आप या तो नई घड़ी खरीद लें या खराब घड़ी को बनवा लें.
वास्तु अनुसार घर में गलत दिशा में घड़ी लगाने से आपको आर्थिक हानि हो सकती है. इसके कारण आपके बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं. इसलिए कोशिश करें कि घर की दक्षिण दिशा में घड़ी न लगाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर के मुखिया बीमार रहते हैं. इसके अलावा दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से भी प्रगती रूकता है.
वास्तु अनुसार पेंडुलम वाली घड़ीयां शुभ मानी जाती हैं. मान्यता है कि इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ती होती है. - मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है । इस साल यह पर्व 16 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में भगवान शिव के रौद्र अवतार यानी काल भैरव को खुश करने के लिए ये उपाय हैं कारगर----------भगवान काल भैरव को शिव जी का रौद्र रूप माना जाता है। सनातन परंपरा में भैरव की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि काल भैरव की पूजा से व्यक्ति को किसी भी प्रकार का भय नहीं सताता है। उनकी पूजा से इंसान के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। भैरव जयंती को काल भैरव अष्टमी, कालाष्टमी जैसे नामों से भी जाना जाता है। यदि आपके जीवन में शनि, राहु जैसे ग्रहों का प्रकोप है तो भैरव की पूजा अवश्य करें। माना जाता है कि उससे आप के सभी दोष दूर हो जाते हैं। आइए जानें भगवान भैरव की पूजा से जुड़े कुछ उपाय ..-काल भैरव जयंती के दिन भैरव जी के मंदिर जाकर विधि-विधान से पूजा अवश्य करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपको उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस दिन भैरवनाथ जी के सामने दीप भी जलाना चाहिए। ऐसा करना से भगवान महाकाल अपने भक्तों की अकाल मृत्यु से सुरक्षा करते हैं।-भगवान भैरव जिन्हें काशी के कोतवाल के नाम से भी जाना जाता है, उनका आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के वक्त उन्हें पुष्प, फल, नारियल, पान, सिंदूर आदि चढ़ाना चाहिए।-जो लोग दांपत्य जीवन में हैं उनको सुख-समृद्धि के लिए काल भैरव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इसके लिए कोशिश करें कि भैरव जी की जन्मतिथि के दिन शाम के समय, शमी वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से रिश्तों में प्रेम और बढ़ता है।-भगवान भैरव की कृपा पाने के लिए उनके मंत्र ओम काल भैरवाय नम: और ओम ह्रीं बं बटुकाय मम आपत्ति उद्धारणाय, कुरु कुरु बटुकाय बं ह्रीं ओम फट स्वाहा का जाप करें। मान्यता है कि भगवान भैरव की पूजा में उनके यंत्र का भी बहुत महत्व है। ऐसे में विधि-विधान से श्री भैरव यंत्र की प्राण प्रतिष्ठा करवाएं।- काल भैरव देवों के देव महादेव के ही रूप हैं, इसलिए इस दिन शिवलिंग की पूजा करना भी शुभ माना गाया ह। ऐसे में भोलेनाथ की पूजा के वक्त 21 बेल पत्रों पर चंदन से 'ओम नम: शिवायÓ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।मान्यता है कि ये उपाय करने से भगवान भैरव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आने वाले दोष का निवारण होता है।--------
- 8 नवंबर , कार्तिक पूर्णिमा पर भारत में भी चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। 15 दिन के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा। भारत में इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा। भारत के कुछ हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण जबकि ज्यादातर हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण की शुरूआत 08 नवंबर को चंद्रोदय होने के साथ हो जाएगी।भारत में कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण ?चंद्र ग्रहण की तिथि: 08 नवंबर, सोमवार 2022चंद्रग्रहण का समय : शाम 04 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तकचंद्रोदय का समय- 08 नवंबर शाम 5 बजकर 28 मिनट परइस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहणज्योतिष गणना के मुताबिक साल का यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं और इस दिन ये तीसरे भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा राहु के साथ मौजूद होंगे और सूर्य केतु,शुक्र और बुध के साथ स्थित होंगे। देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वयं की राशि मीन और शनिदेव भी अपनी स्वयं की राशि मकर में विराजमान रहेंगे।चंद्र ग्रहण का सूतक कालवैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण होने पर सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले जबकि चंद्र ग्रहण होने पर 9 घंटे पहले से सूतक शुरू हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण पर सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित होता है। 08 नवंबर को सुबह 6 बजकर 39 मिनट से सूतक काल आरंभ हो जाएगा जो ग्रहण की समाप्ति के साथ खत्म हो जाएगा।चंद्र ग्रहण में क्या करें और क्या न करें?08 नवंबर को साल का आखिरी ग्रहण होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इस कारण से इसका सूतक काल मान्य होगा। ऐसे में ग्रहण के लगने के 09 घंटे पहले से सूतक काल लग जाएगा। शास्त्रों में सूतक काल को अशुभ माना गया है इसलिए सूतक लगने पर पूजा-पाठ,धार्मिक अनुष्ठान और शुभ काम नहीं किए जाते हैं। मंदिर के पट बंद दो जाते हैं। ग्रहण में न तो खाना पकाया जाता है और न ही खाना खाया जाता है। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप और ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान और दान किया जाता है। ग्रहण की समाप्ति होने पर पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव किया जाता है।चंद्र ग्रहण में क्या न करेंचंद्र ग्रहण के दौरान कभी भी कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।चंद्र ग्रहण के दौरान न ही भोजन पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही घर से बाहर जाना चाहिए।चंद्रग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों नहीं छूना चाहिए।चंद्र ग्रहण में क्या करेंग्रहण शुरू होने से पहले यानी सूतक काल प्रभावी होने पर पहले से ही खाने-पीने की चीजों में पहले से तोड़े गए तुलसी के पत्ते को डालकर रखना चाहिए।ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना चाहिए।ग्रहण के दौरान इसके असर को कम करने के लिए चंद्रमा से जुड़े हुए मंत्रों का जाप करना चाहिए।ग्रहण खत्म होने पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।राशियों पर इस चंद्र ग्रहण का प्रभावमेष- साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण आपकी राशि में लग रहा है। आपके लिए यह ग्रहण अशुभ और हानि पहुंचाने वाला रहेगा। सतर्क रहें।वृष-आपके लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। धन हानि और मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।मिथुन-आपके लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा रह सकता है। शुभ फल और करियर-कारोबार में अच्छा फायदा हो सकता है।कर्क- कार्यों में सफलताएं प्राप्ति होंगी। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।सिंह- आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।कन्या- इस राशि के जातकों का इस चंद्र ग्रहण के कारण कष्ट सहने पड़ सकते हैं।तुला- परेशानियां आ सकती हैं। धन हानि होने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। संभलकर चलें।वृश्चिक- आपको धैर्य बनाएं रखना होगा नहीं तो यह ग्रहण आपको काफी नुकसान देने वाला हो सकता है। सावधानी बरतें।धनु- आपको सेहत संबधित कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।मकर- इस राशि के जातकों को धन की हानि, मुकदमों में हार का सामना करना पड़ सकता है।कुंभ- इस राशि के जातकों को लाभ और सौभाग्य में वृद्धि के योग हैं।मीन- ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।
- साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण देव दीवाली के दिन लगने जा रहा है। 8 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि भी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं चंद्रग्रहण की तिथि, समय और सूतक काल...कहां-कहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहणसाल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है।चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक कालज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह आठ बजकर बीस मिनट से लग जाएगा। इस दौरान धार्मिक अथवा शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 41 बजे शुरू होगा और सायं 6 बजकर 18 मिनट पर मोक्ष होगा। भारत में यह शाम 5 बजकर 32 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक ही नजर आएगा।इन राशियों पर पड़ेगा प्रभावकई राशि वालों पर चंद्रग्रहण का प्रभाव पडऩे की संभावना है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसका वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि पर अधिक असर रहेगा। इन राशि वालों को संभल कर रहना होगा। इन्हें सेहत, आर्थिक, करियर और कारोबार पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है।चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की चालचंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेना पति मंगल, शनि, सूर्य राहु आमने-सामने होंगे। ऐसे में भारत की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है। इसके अलावा शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाश कारी योग बना रही है।चंद्र ग्रहण में करें उपाय:-चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा और भगवान का ध्यान करें,इस तरह देवताओं की पूजा को शुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण में कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। इस दौरान हमारे आसपास कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जा हमारे शरीर मे जा सकते हैं। खास बात यह है कि चंद्र ग्रहण के दिन गंगा में स्नान कर दान करना अधिक शुभ माना गया है।चंद्र ग्रहण कब लगता है?जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। वैसे तो चंद्र और सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष में शास्त्र में भी इसका बहुत अधिक महत्व माना गया है।
- पेड़ पौधे घर में हरियाली लाते हैं। इन्हें लगाने से न सिर्फ हमें सुकून मिलता है बल्कि खुद को हम प्रकृति के करीब भी महसूस करते हैं। और इसी वजह से हम सभी बीमारियों से बचे रहते हैं। वास्तु में पेड़-पौधों का खास महत्व माना जाता है। अगर घर में शुभ पेड़-पौधे सही जगह लगाए जाएं तो यह सुख-समृद्धि लाते हैं। वहीं पौधे अगर वास्तु के अनुसार सही दिशा में ना हों तो इसके अशुभ परिणाम भुगतने पड़ते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो पौधे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।कैक्टसवास्तु शास्त्र के अनुसार कैक्टस का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। इस वजह से घर और जीवन में तनाव और परेशानियां आ सकती हैं।कपासवास्तु शास्त्र के अनुसार वैसे तो कपास का पौधा देखने में बहुत खूबसूरत होता है लेकिन इसे घर के अंदर नहीं लगाया जा सकता। दरअसल यह घर में धन आगमन में बाधा पैदा करता है।बोनसाईवास्तु शास्त्र के हिसाब से बोनसाई पौधा आपके जीवन चक्र को बाधित करता है। इस वजह से आपको अपने बिजनेस और करियर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।इमलीवास्तु शास्त्र के अनुसार इमली के पेड़ या पौधे घर के आसपास नहीं होने चाहिए। ये नकारात्मक ऊर्जाओं को खींचता है जिससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है।मेहंदीमेहंदी की गंध तेज होती है। वास्तु के अनुसार मेहंदी से मानसिक शांति और वातावरण दोनों दूषित हो सकते है। इससे आपके घर में नकारात्मक शक्तियां जल्दी प्रवेश कर सकती हैं।
- आज कल "कांतारा" नामक एक फिल्म की बहुत चर्चा है और उससे भी अधिक उत्सुकता उस फिल्म में दिखाए गए देवता "पंजुरली देव" के बारे में जानने में है। पंजुरली देव की उपासना दक्षिण भारत, विशेषकर कर्णाटक और केरल के कुछ हिस्सों में की जाती है। वहां इनकी दंतकथाएं बड़ी प्रचलित हैं किन्तु देश के अन्य हिस्सों में उसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। तो आइये इस विषय में कुछ जानते हैं।पंजुरली शब्द वास्तव में एक तुलु शब्द "पंजीदा कुर्ले" का अपभ्रंश है। तुलु भाषा में इसका अर्थ होता है "युवा वाराह"। ये कुछ कुछ भगवान विष्णु के वाराह अवतार की ही तरह है। तुलु लोगों में, जिन्हें तुलुनाडु भी कहा जाता है, पंजुरली देव सबसे प्राचीन देवताओं में से एक हैं। ऐसी मान्यता है कि जब पहली बार पृथ्वी पर अन्न की उत्पत्ति हुई उसी समय पंजुरली देव पृथ्वी पर आये, अर्थात मानव सभ्यता के आरम्भ में।कुछ विद्वानों का ये भी मानना है कि जब मनुष्यों ने खेती करना सीखा तो उस समय जंगली सूअर (वाराह) अपने पेट भरने के लिए उनकी फसल को खा जाते थे। उन्होंने इसे कोई दैवीय शक्ति समझ लिया और वाराह रुपी पंजुरली देव की उपासना करना आरम्भ कर दिया ताकि वे उनकी फसलों की रक्षा करें। तब से ही पंजुरली देव की पूजा हो रही है। आज भी पंजुरली देव की पूजा करते समय लोग "बरने-कोरपुनि" नामक एक प्रथा करते हैं जहाँ वे देवता को अन्न अर्पण करते हैं। इसके बाद पंजुरली देव के समक्ष एक बेहद प्राचीन नृत्य किया जाता है जिसे "भूता कोला" कहते हैं। कोला का अर्थ तुलु भाषा में नृत्य होता है और भूता इस नृत्य का एक प्रकार है।पौराणिक कथा के अनुसार एक वाराह के पांच पुत्र हुए किन्तु उनमें से एक नवजात बच्चा पीछे छूट गया। वो भूख प्यास से तड़पने लगा और मृत्यु के कगार पर आ खड़ा हुआ। उसी समय माता पार्वती वहां भ्रमण करते हुए आयी। जब उन्होंने एक नवजात वाराह शिशु को देखा तो उन्हें उस पर दया आ गयी और वे उसे लेकर कैलाश आ गयी। वहां वो अपने पुत्र की भांति ही उसका पालन करने लगी। समय बीता और उस बच्चे ने एक विकराल वाराह का रूप ले लिया। समय के साथ उसके दाढ़ (दांत) निकल आये जिससे उसे बड़ी परेशानी होने लगी। उस खुजलाहट से बचने के लिए वो पृथ्वी पर लगी सारी फसलों को नष्ट करने लगा। इससे संसार में भोजन की कमी हो गयी । जब भगवान शंकर ने ये देखा तो उन्होंने सृष्टि के कल्याण के लिए उस वाराह के वध का निश्चय किया।जब माता पार्वती को ये पता चला तो उन्होंने महादेव से उसके प्राण ना लेने की प्रार्थना की। माता की प्रार्थना पर महादेव ने उसका वध तो नहीं किया किन्तु उसे कैलाश से निष्काषित कर पृथ्वी पर जाने का श्राप दे दिया। भोलेनाथ ने उसे एक दिव्य शक्ति के रूप में पृथ्वी पर जाने और वहां पर मनुष्यों और उनकी फसलों की रक्षा करने का आदेश दिया।तब से वो वाराह पृथ्वी पर "पंजुरली" देव के रूप में निवास करने लगे और पृथ्वी पर फसलों की रक्षा करने लगे। इसी कारण लोगों ने इन्हें देवता की भांति पूजना आरम्भ कर दिया। दक्षिण भारत में अधिकतर स्थानों पर इन्हे वाराह के रूप में ही दिखाया जाता है किन्तु कुछ स्थानों पर इन्हे मुखौटा पहने हुए मनुष्य के रूप में भी दर्शाया जाता है।इनकी एक बहन भी मानी गयी हैं जिनका नाम "कल्लूर्ति" है। इन दोनों का एक प्रसिद्ध मंदिर मैंगलोर के बंतवाल तालुका में है। ऐसी मान्यता है कि वहीँ पर कल्लूर्ति पंजुरली देव से मिलती है और इन दोनों की पूजा भाई बहन के रूप में की जाती है जिन्हें एक साथ "कल्लूर्ति-पंजुरली" देव के नाम से पूजा जाता है। तुलुनाडु में शायद ही ऐसा कोई परिवार हो जो कल्लूर्ति पंजुरली देव की पूजा ना करता हो।कल्लूर्ति पंजुरली को सभी लोग अपने परिवार के मुखिया के रूप में मानते हैं। पंजुरली देव के साथ-साथ एक और देवता "गुलिगा" का भी वर्णन आता है जो देवता का उग्र रूप हैं। गुलिगा देव को शिवगणों में से एक भी माना जाता है और इन्हें क्षेत्रपाल भी कहा जाता है। आज भी पंजुरली देव और गुलिगा देव को एक साथ पूजा जाता है। जहाँ पंजुरली देव सौम्य स्वाभाव के हैं वही गुलिगा देव उग्र स्वभाव के किन्तु फिर भी ये दोनों शांति से एक साथ रहते हैं।अब बात करते हैं प्रसिद्ध "भूता कोला" की। तुलु भाषा में भूता का अर्थ होता है दैवीय शक्ति और कोला का अर्थ होता है नृत्य। इसे दैवा कोला भी कहा जाता है। भूता कोला के साथ "दैवा नेमा" शब्द का प्रयोग भी होता है। ऐसी मान्यता है कि जहाँ भूता कोला में उस नृत्य का प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति पर एक आत्मा (भूत) प्रवेश करती है वहीँ जब नृत्यकर्ता पर कई आत्माओं (देव) का प्रभाव होता है तो उसे दैवा नेमा कहा जाता है।
- -बालोद से पंडित प्रकाश उपाध्यायशास्त्रों में देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का विधान है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी जी और शालीग्राम का विवाह कराया जाता है। इस दिन तुलसी पर कुछ चीजों को चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों को अर्पित किया जा सकता है.तुलसी पर चुनरी चढ़ाएंइस दिन तुलसी के पौधे पर लाल रंग की चुनरी अर्पित करनी चाहिए। चुनरी अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करें- महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते। माना जाता है कि इस तरह तुलसी पर चुनरी अर्पित करने से तुलसी मां और भगवान शालीग्राम जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही, सुख-शांति और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।दीपक जलाएंशास्त्रों में कहा गया है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है और लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए नियमित रूप से सुबह-शाम तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। देवउठनी एकादशी के दिन भी तुलसी पर घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।अर्पित करें दूधज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करने का भी विधान है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी में थोड़ा कच्चा दूध अर्पित करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:' का उच्चारण करें। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं।पीला धागा करें अर्पिततुलसी विवाह के दिन पीले रंग का धागा लें और शरीर के बराबर लंबाई जितना काट लें. इसके बाद इस धागे में 108 गांठें लगाएं और तुलसी के पौधे के नीचे बांध दें। इस दौरान अपनी मनोकामना कहें। मनोकामना पूर्ण होने पर इस धागे को खोलकर जल में प्रवाहित कर दें।लाल धागा बांधेंदेव उठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में लाल रंग का कलावा बांधना शुभ माना जाता है। इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
-
आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहते हैं। एक बार मां लक्ष्मी पृथ्वी की परिक्रमा करने के लिए आईं तो उनकी इच्छा हुई कि भगवान शंकर व भगवान विष्णु की पूजा एक साथ की जाए। विष्णु जी को तुलसी अति प्रिय हैं व शंकर जी को बेल पत्र। इन दोनों वृक्षों के सभी गुण आंवले के वृक्ष में मौजूद हैं। अत देवी लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की, ताकि दोनों भगवान प्रसन्न हो जाएं। जिस दिन यह पूजा की गई, वह दिन कार्तिक की नवमी तिथि थी। तभी से हर वर्ष कार्तिक की नवमी को ये पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक की नवमी से लेकर पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवले के पेड़ में विद्यमान रहते हैं। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है।
आंवला नवमी के दिन ही आदि शंकराचार्य ने ‘कनकधारा स्रोत’ की रचना की थी। कहा जाता है कि एक बार शंकराचार्य भिक्षा मांगते हुए एक गांव में पहुंचे। एक झोपड़ी बाहर खड़े होकर उन्होंने कहा, ‘भिक्षां देहि।’ झोपड़ी के अंदर एक गरीब वृद्ध महिला ने जब यह पुकार सुनी तो वह सोच में पड़ गई। वह इतनी गरीब थी कि उस समय उसके पास इस संन्यासी को देने के लिए कुछ भी नहीं था। बस, एक सूखा आंवला था। किसी तरह संकोच करते हुए उस वृद्धा ने वही आंवला हाथ में लिया और दरवाजा खोलते हुए शंकराचार्य से कहा कि मेरे पास आपको भिक्षा में देने के लिए इस सूखे आंवले के अतिरिक्त और कुछ नहीं है। यह कहकर उसने शंकराचार्य की झोली में वह आंवला डाल दिया। शंकराचार्य से उस वृद्धा की यह हालत देखी नहीं गई। उन्होंने उसी क्षण ‘कनकधारा स्रोत’ की रचना करते हुए देवी लक्ष्मी की स्तुति की। उनकी प्रार्थना से प्रसन्न होकर लक्ष्मी प्रकट हो गईं। उन्होंने लक्ष्मी जी से उस औरत की गरीबी दूर करने की प्रार्थना की। लक्ष्मी जी ने उसी क्षण वहां स्वर्ण आंवलों की वर्षा कर दी। और उस गरीब औरत की दरिद्रता दूर हो गई। पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक की शुक्ल नवमी को श्री कृष्ण ने वृंदावन से मथुरा के लिए प्रस्थान किया था। -
प्रबोधिनी अथवा देवोत्थान एकादशी इस बार चार नवंबर को होगी। शास्त्रों के अनुसार इस दिन चार महीने से चला आ रहा चातुर्मास समाप्त हो जाता है। भगवान श्री हरि जागृत होकर के विश्व का कल्याण करना आरंभ कर देते हैं। इस दिन कुछ साधक तुलसी विवाह भी करते हैं। जो व्यक्ति एकादशी का व्रत रखते हैं और उस का समापन अर्थात उद्यापन करना चाहें तो इस तिथि को किया जाता है। बीते चार माह से जो वर्षा काल चला आ रहा था, वह चार नवंबर को समाप्त हो जाएगा। शास्त्रों में चातुर्मास अर्थात वर्षा ऋतु का समय यात्रा एवं घूमने-फिरने के लिए वर्जित है।
इस दिन एकादशी व्रत करने वाले साधक तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के साथ करते हैं और ब्राह्मण विद्वानों से कथा सुनकर उनको दान-दक्षिणा देते हैं। भारतीय पंचांग के अनुसार पांच पर्व विवाह के लिए अनसूझ विवाह मुहूर्त होते हैं। ये हैं देवोत्थान एकादशी, बसंत पंचमी, फुलेरा दूज, अक्षय तृतीया और भड़रिया नवमी। इन स्वयं सिद्ध मुहुर्त यानी पांच दिनों में जिन युवक-युवती का विवाह नहीं सूझ पा रहा हो वह बिना किसी विद्वान या ब्राह्मण से पूछे विवाह कर सकते हैं। देवोत्थान एकादशी चार महीने के बाद आने वाला सबसे पहला वह अनसूझ अर्थात स्वयं सिद्धि विवाह मुहूर्त है।
देवोत्थान एकादशी के पश्चात सभी पूजा-पाठ संबंधी पाबंदियां हट जाती हैं। विवाह मुहूर्त, गृह प्रवेश मुहूर्त और वैवाहिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस बार नवंबर और दिसंबर में देवोत्थान एकादशी के विवाह मुहूर्त को छोड़कर मात्र सात विवाह मुहूर्त हैं। शुक्र अस्त के कारण नवंबर में विवाह मुहूर्त बहुत कम हैं। 24 नवंबर को शुक्र उदय हो जाएंगे। इसके बाद 28 नवंबर का केवल एक ही विवाह मुहूर्त नवंबर में है। दिसंबर में दो, तीन, चार, सात,आठ और नौ दिसंबर को ही विवाह मुहूर्त रहेंगे। उसके पश्चात 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक सूर्य मीन सक्रांति में आकर मलमास का आरंभ करेंगे। इसके बाद फिर से वैवाहिक आदि शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। -
वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशाओं को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है प्रत्येक दिशा को उसके महत्व के हिसाब से सजाया जाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दक्षिण दिशा को खाली रखना चाहिए और उत्तर पूर्व दिशा में सामान रखने से सुख समृद्धि बनी रहती है। इन सभी बातों को जानकारी मिलती है। वास्तु शास्त्र एक बहुत पुरानी बहुत प्राचीन भारतीय परंपरा है इससे दिशाओं का ज्ञान होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एक आंगन जरूर होना चाहिए। घर में एक छोटा या बड़ा आंगन जरूर होना चाहिए आंगन में अनार, मीठी नीम, आंवला या किसी भी फूलदार पौधे का होना बेहद शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा को ईशान कोण भी कहते हैं। इस दिशा जल या जल को संग्रहित करने वाली चीजें बनानी चाहिए। जैसे यदि आप अपने घर में उत्तर- पूर्व दिशा में एक स्विमिंग पूल बनाते हैं। तो इससे घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
घर के दक्षिण दिशा में कोई भी भारी समान नहीं रखना चाहिए। इस दिशा को किसी भी तरीके से खुला रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में कोई गेट या खिड़की होने से घर में निगेटिव एनर्जी वास रहती है।
घर के दक्षिण -पश्चिम दिशा में किसी भी दरवाजे खिड़की का होना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुखिया का कमरा दक्षिण -पश्चिम दिशा की ओर बनाया जा सकता है।
पूर्व दिशा ,इस दिशा को आग्नेय कोण भी कहते हैं। इस दिशा का स्वामी अग्नि है इस दिशा में वास्तु दोष होने से घर का माहौल तनावपूर्ण और अशांत बना रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में अगर रसोई घर बनाए तो घर में शांति और खुशहाली बनी रहती है। -
रत्न शास्त्र में रत्नों को विशेष महत्व दिया गया है। रत्न, ग्रहों की दशा को ध्यान में रखकर धारण करना चाहिए। रत्न शास्त्र में कुछ रत्नों को बेहद खास माना गया है। आज हम एक ऐसे ही रखने की बात करने जा रहे हैं। जो रत्न शास्त्र में अपना एक खास स्थान रखता है। इस रत्न को धारण करने से राहु ग्रह के कारण आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती है और लोगों को बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है।
आइए जानते हैं, गोमेद रत्न और उसके फायदे
1. गोमेद रत्न को बेहद खूबसूरत रत्न माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को पाप ग्रह माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राहु ग्रह के दुष्प्रभाव को खत्म करने के लिए गोमेद रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।
2. इस रत्न को धारण करने से रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं अपनी चमक बेहद आकर्षक लगते हैं।
3. गोमेद रत्न को धारण करने से किसी भी व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं राहु की महादशा से छुटकारा पाने के लिए गोमेद रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।
4. इस रत्नों को धारण करने से मन में पॉजिटिव एनर्जी और कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
5. गोमेद रत्न धारण करने से बिजनेस में भी काफी लाभ होता है गोमेद रत्न को शनिवार के दिन धारण नहीं करना चाहिए।
6.इस रत्नों को धारण करने से पूर्व इसे दूध, गंगाजल ,शहद और मिश्री के गोल में डालकर रात भर रहने दें, तत्पश्चात इसे कनिष्का उंगली में धारण करना चाहिए।
7. गोमेद रत्न को 6 रत्ती से कम धारण नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से आंख और जोड़ों के दर्द, ब्लड कैंसर जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इस रत्न को कभी भी मूंगा या पुखराज के साथ धारण नहीं करना चाहिए। -
-बालोद से पंडित प्रकाश उपाध्याय
तुलसी को मां लक्ष्मी के समान माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कार्तिक के महीने में तुलसी का पौधा आपने घर में लगा लिया और उसकी लक्ष्मी स्वरूप में पूजा की, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। विशेषकर कार्तिक माह में तुलसी का महत्व और भी बढ़ जाता है।
कार्तिक के महीने में अगर आप महीने भर कार्तिक स्ना न कर रही हैं, तो आपको तुलसी जी का भी विशेष पूजन करना चाहिए। कहा जाता है कि तुलसी विवाह के दिन व्रत करने से जन्म और जन्म के पूर्व के पापों से मुक्ति मिल जाती है। कार्तिक मास की एकादशी को तुलसी विवाह का त्यौहार बेहद शुभ माना जाता है। तुलसी को विष्णुप्रिया नाम से भी जाना जाता है।
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त - तुलसी विवाह 5 नवंबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा। कार्तिक द्वादशी तिथि 5 नवंबर 2022 को शाम 6:08 से प्रारंभ होकर 26 नवंबर 2022 शाम 5:06 पर समाप्त होगी। -
हस्त रेखाओं में से एक खास रेखा है हृदय रेखा। हाथ में हृदय रेखा के शुरू होने की प्रकृति ही व्यक्ति के जीवन का बहुत हद तक संकेत देती है। हृदय रेखा का मध्य में टूटना प्रेम संबंधो में बिखराव का प्रतीक है। हृदय रेखा तर्जनी उंगली के मूल से शुरू हो तो मानसिक रुप से परेशान रह सकते हैं। हथेली में हृदय रेखा न हो या बहुत छोटी हो तो प्रेम संबंधों में असफलता मिल सकती है। यदि हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा दोनों एक सिरे से शुरू होकर हथेली के दूसरे छोर तक पहुंचे तो ऐसे लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। ये दूसरों की बात नहीं सुनते।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि हथेली में हृदय रेखा एक छोर से शुरू होकर दूसरे छोर तक पहुंचे तो व्यक्ति वर्तमान में जीने वाला होता है, लेकिन स्वभाव में ये बेहद भावुक किस्म के होते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा शनि पर्वत से शुरू हो और यह सूर्य पर्वत तक पहुंचे तो ऐसे लोगों के प्रेम में वासना का भाव अधिक होता है। ऐसे लोग स्वार्थी किस्म के होते हैं। यदि हृदय रेखा पतली हो, साथ ही गहरी भी ना हो तो ऐसे लोग रूखे स्वभाव के होते हैं। यदि हृदय रेखा गुरु पर्वत से शुरू हो तो व्यक्ति दृढ़ निश्चयी और आदर्शवादी होता है। हृदय रेखा का लाल और अधिक गहरा होना चंचल एवं तेज स्वभाव को दर्शाता है। इस तरह के लोगों को कोई बुरी आदत भी लग सकती है। -
-बालोद से पंडित प्रकाश उपाध्याय
सूर्यग्रहण की तरह ही इस बार चंद्र ग्रहण भी देशभर में दिखाई देगा। ऐसे में ग्रहण के सूतक काल भी मान्य होगा। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद ही मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। सूतक काल और ग्रहण काल के दौरान भजन कीर्तन करना चाहिए।
ग्रहण के बाद मंदिर के पट खोले जाते हैं और मंदिर का साफ-सफाई कर शुद्धिकरण करने के बाद पूजा पाठ की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण इस दिन दीप दान ग्रहण छूटने के बाद कियाजा सकता है, इसके अलावा अगले दिन या एक दिन पहले भी स्नान-दान और दीपदान किया जा सकता है।
आपको बता दें कि सूतक काल में पूजा वर्जित होती है। इसलिए इस दौरान घर में रहकर ही भगवान का ध्यान करें। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दिन भोजन आदि खाद्य पदार्थों में भी तुलसी की पत्ती डालकर ही उन्हें ग्रहण किया जाता है। ग्रहण में जो भी दान दिया जाता है, दान अमृत तुल्य माना जाता है। ग्रहण के बाद लाल कपड़ा, तांबे के पात्र, मसूर दाल, गेंहू और लाल फल का दान करना बेहत उत्तम माना गया है। वैदिक सभ्यता के अनुसार ग्रहण के बाद इन चीजों का दान करने से कुंडली में मौजूद ग्रहों के सभी दोष दूर होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। -
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर पौधे लगाना बेहद शुभ होता है। हालांकि कई बार लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि किन पौधों को घर पर लगाने से सुख-समृद्धि आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया है जिन्हें घर पर लगाने से धन का अभाव नहीं होता है। इन पौधों के बारे में-
1.अनार का पौधा- अनार का पौधा सेहत व स्वाद दोनों के लिहाज से बेहतर होता है। यह पौधा व्यक्ति को सुख-समृद्धि भी प्रदान करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सामने अनार का पौधा लगाने से कर्जों से मुक्ति मिलती है। हालांकि अनार का पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि इसे घर के आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में न लगाएं।
2. बांस का पौधा- घर के सामने बांस का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, अगर इसे ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगा दिया जाए तो घर में पैसों की दिक्कत नहीं रहती है। घर के सामने बांस का पेड़ होने से पैसों का कभी अभाव नहीं रहता है।
3. बेल का पौधा- वास्तु शास्त्र में बेल का पौधा बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बेल के पौधे में भगवान शंकर का वास होता है और जिस घर पर भगवान शंकर की दृष्टि हो वहां कभी धन का अभाव नहीं रह सकता है। बेल का पौधा लगाने से आर्थिक तंगी भी दूर होने की मान्यता है।
4. दूब का पौधा- अगर आप घर के सामने या बगीचे में दूब उगा लें तो जीवन में कभी धन का अभाव नहीं होगा। घर के सामने दूब लगाने के कई फायदे होते हैं। संतान प्राप्ति की कामना करने वालों को घर के सामने इस पौधे को लगाने से लाभ होता है।
5. मनी प्लांट- घर में सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में मनी प्लांट का पौधा लगाया जाता है। यह पौधा जितना तेजी से बढ़ता है, उतनी ही तेजी से धन भी देता है। घर में मनी प्लांट हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे को सीधे कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। -
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चीजें रखने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इससे घर में सुख समृद्धि का वास होता है। वास्तु शास्त्र वेदों के समय से चली आ रही एक परंपरा है। जिसका भारत में बहुत अधिक महत्व है।
डाइनिंग रूम---
1. डाइनिंग टेबल के कोने ,आराम करने वाली जगह की ओर नहीं होने चाहिए। इस तरह बना लेआउट देखने में भी बेहद अजीब लगता है।
2. डाइनिंग टेबल हमेशा गोल या अंडाकार आकार की होनी चाहिए। इससे जीवन को चलाने के लिए बैलेंस एनर्जी मिलती रहती है। गोल टेबल होने से टेबल पर रखें खाने और व्यक्ति के बीच की दूरी कम होती है और टेबल से खाने का सामान लेने में भी तकलीफ नहीं होती।
3. पिचके और टूटे बर्तनों का इस्तेमाल न करें उन्हें जल्द से जल्द बाहर फेंक दें। आपकी प्लेट, गिलास और बर्तन बिल्कुल नए न हों, लेकिन अच्छी तरह से रखें बर्तन में खाना परोसने से मेहमानों के सामने आपकी अच्छी छवि बनती है।
4. डाइनिंग टेबल के ऊपर ताजे फूल के साथ ही साथ गोल बर्तन में फलों को रखना चाहिए। यह ताजगी और सुख समृद्धि को दर्शाता है।
5. डाइनिंग रूम में टीवी और घड़ी नहीं लगानी चाहिए। यदि आपके घर के डाइनिंग रूम में टीवी या घड़ी लगी हुई है तो उसे आज ही वहां से हटा दें क्योंकि डाइनिंग रूम में टीवी लगे होने के कारण लोग आपसी बातचीत से ज्यादा टीवी देखना पसंद करते हैं। इससे आपका ध्यान खाना खाने की अपेक्षा दूसरी चीजों पर ज्यादा लगा रहता है।
6. कमरे में रोशनी और ताजगी बनाएं रखने के लिए चारों तरफ पेंटिंग और छोटे छोटे पौधे लगाकर रखें। पेंटिंग पॉजिटिविटी की ओर इशारा करने वाली होनी चाहिए। -
घर में अक्सर लोग सुगंधित फूलों के पौधे लगाना पसंद करते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर को महकाते हैं बल्कि इनकी छटा भी देखने लायक होती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे सुगंधित फूलों के पौधे के बारे में बताया है, जिन्हें घर में लगाने से धन लाभ के साथ करियर में तरक्की व मान-सम्मान प्राप्त होती है। रजनीगंधा उन फूलों में से एक है,जो बेहद सुगंधित होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन लाभ के लिए रजनीगंधा के पौधे को घर पर लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रजनीगंधा के पौधे से न सिर्फ लाभ प्राप्त होता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा-
कहते हैं कि रजनीगंधा का पौधा सौभाग्य लाता है। रजनीगंधा का पौधा सुख, समृद्धि में बढ़ोतरी करता है। इससे घर में बरकत आती है। रजनीगंधा के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से धन लाभ होता है।
पूर्व या उत्तर दिशा में रजनीगंधा का पौधा लगाने से घर के सदस्यों की तरक्की के मार्ग खुलते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार भी बढ़ता है। रजनीगंधा के फूलों की महक और रंग पॉजिटिव माहौल देने वाला माना गया है। कहते हैं कि जिस घर में रजनीगंधा पूर्व या उत्तर दिशा में महकती है, वहां सकारात्मकता बनी रहती है। -
साल का आखिरी ग्रहण और दूसरा खंडग्रास चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022, कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण लोगों के मन में चिंता बढ़ा रहा है क्योंकि 25 अक्टूबर 2022 को सूर्यग्रहण होने के 15 दिन के भीतर ही यह दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, एक पक्ष या 15 दिन के भीतर दो ग्रहण होना किसी बड़े अशुभ का संकेत माना गया है। इसी को देखते हुए लोगों के मन में आशंका है कि अब देश व समाज के सामने कोई बड़ी कठिनाई आने वाली है।
ज्योतिषशात्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन की तरह ग्रहण का असर भी सभी राशियों पर देखने को मिलता है, चाहे यह सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण। ग्रुहण के बाद आने वाले करीब एक महीने तक का समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जो आइए जानते हैं कि आने वाला समय ग्रहण के प्रभाव के चलते किन राशियों के जातकों को लाभ और किन राशियों के लिए हानि के योग बना रहा है। खबरों के अनुसार, 8 नवंबर 2022 को पड़ने जा रहे साल के आखिरी ग्रहण से 4 राशियों मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ के लिए लाभकारी साबित होगा। वहीं 4 राशियों मेष, वृष, कन्या और मकर के लिए हानि के योग लेकर आ रहा है। इसके आलावा बाकी चार राशियों को ग्रहण के चलते मध्यम फल मिलेगा।
चंद्र ग्रहण का समय-
साल का आखिरी ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा, 8 नवंबर 2022 को पड़ेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत यानी स्पर्शकाल शाम 5:35 बजे से शुरू होगा और ग्रहण का मध्य 6:19 बजे और मोक्ष शाम 7:26 बजे होगा। इस ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले सुबह 5.53 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह करीब 7 बजे तक चलेगा।
कहां-कहां दिखेगा चंद्रग्रहण ?
साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। -
-बालोद से प्रकाश उपाध्याय
हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह होता है, इस एकादशी को देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अवतार शालिग्राम की पूजा की जाती हैं और तुलसी माता से उनका विवाह करवाया जाता है। तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उनके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
तुलसी विवाह का महत्व
माना जाता है की आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीनों के लिए सोते हैं और कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं। इसी पूजा के बाद शादी का शुभ महूर्त शुरू होता है। इस खास मौके पर विष्णु के अवतार भगवान शालिग्राम का तुलसी माता से विवाह करवाया जाता है। यह भी मान्यता है की इस दिन व्रत करने से एक हजार अश्वमेध यज्ञ करने जितना फल मिलता है।
तुलसी विवाह पूजा विधि
-इस दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर नहा लें और नए कपड़े पहनें।
-जहां आप पूजा करने वाले हैं उस जगह को अच्छी तरह साफ कर लें और सजा लें।
-इस दिन तुलसी माता को दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार से सजाएं जिसके बाद गन्ना और चुनरी भी चढ़ानी चाहिए।
-तुलसी विवाह करने के लिए सबसे पहले चौकी बिछाएं उस पर तुलसी का पौधा और शालिग्राम को स्थापित करें।
-तुलसी माता के पौधे के पास ही शालिग्राम भगवान को रखकर दोनों की साथ में पूजा करनी चाहिए.
-उसके बाद गंगाजल छिड़कर घी का दीया जलाएं.
-भगवान शालीग्राम और माता तुलसी दोनों को रोली और चन्दन का टीका लगाएं।
-उसके बाद आप भगवान शालिग्राम को हाथों में लेकर तुलसी के चारों ओर परिक्रमा करें।
-फिर तुलसी को भगवान शालिग्राम की बाईं ओर रखकर उन दोनों की आरती उतारे। इसके बाद उनका विवाह संपन्न हो जाएगा।
-- -
-बालोद से प्रकाश उपाध्याय
वास्तु अनुसार रोजाना प्रयोग में आने वाले आईना का आप के जीवन की सुख-समृद्धि से काफी संबंध होता है. अपनी सुंदरता को निहारने के लिए हर व्यक्ति इसे अपने घर में लगवाता है. वास्तु के अनुसार शीशा, दर्पण या फिर कहें आईने में एक उर्जा होती है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ज्योतिष शास्त्र में ये माना गया है कि घर के भीतर लगे आइने को सही दिशा में लगाना बहुत आवश्यक है. घर में ऊर्जा का उचित संतुलन बनाए रखना, वास्तु के सबसे आवश्यक उद्देश्यों में से एक होता है. इससे आपके घर में सकारात्मक माहौल बनता है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.
आइए दर्पण से जुड़े कुछ वास्तु नियम जानें..
आईने से जुड़े वास्तु नियम----------
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चौकोर शीशा लगाना लाभकारी माना जाता है. यदि ये तिजोरी या अलमारी के सामने लगा हो, तो उससे धन की प्राप्ती होती है. वहीं गोल शीशा लगाना शुभ नहीं होता है.
बेडरूम में आईना लगाने से हमेशा बचना चाहिए. वास्तु अनुसार अगर बेडरूम में लगे आईने में आपके बेड का प्रतिबिंब दिखाई देता है, तो इससे घर में दोष आता है. इससे आप के दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है और प्रेमी जोड़ में आपसी विश्वास और सामंजस्य की कमी भी आती है.
अपने घर में आईना लगाते वक्त ध्यान रखें कि इसे पूर्व और उत्तर दिशा में लगाए. मान्यता है कि उत्तर दिशा धन के देवता भगवान कुबेर का केंद्र होता है. इसलिए इस दिशा को हमेशा सकारात्मक रखना चाहिए. वास्तु अनुसार पश्चिम या दक्षिण दिशा में आईना लगाना अशुभ माना जाता है.
यदि आप के घर में टूटा शीशा लगा है तो उसे तुरंत हटा दें. माना जाता है कि टूटा शीशा घर की नकारात्मकता बढ़ाता है और आर्थिक नुकसान भी पहुंचाता है.
वास्तु के मुताबिक शीशे को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए. शीशे के गंदे होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक बढ़ जाता है. -
देवउठनी एकादशी इस साल 4 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन लोग घरों में भगवान सत्यनारायण की कथा और तुलसी-शालिग्राम के विवाह का आयोजन करते हैं। देवउठनी एकादशी से मंगलकार्य शुरू हो जाते हैं। माना जाता है कि देवउठनी एकादशी को भगवान श्रीहरि चार माह की गहरी निद्रा से उठते हैं। भगवान के सोकर उठने की खुशी में देवोत्थान एकादशी मनाया जाता है। इसी दिन से सृष्टि को भगवान विष्णु संभालते हैं। इसी दिन तुलसी से उनका विवाह हुआ था।
इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। परम्परानुसार देव देवउठनी एकादशी में तुलसी जी विवाह किया जाता है, इस दिन उनका श्रृंगार कर उन्हें चुनरी ओढ़ाई जाती है। उनकी परिक्रमा की जाती है। शाम के समय रौली से आंगन में चौक पूर कर भगवान विष्णु के चरणों को कलात्मक रूप से अंकित करेंगी। रात्रि को विधिवत पूजन के बाद प्रात:काल भगवान को शंख, घंटा आदि बजाकर जगाया जाएगा और पूजा करके कथा सुनी जाएगी। -
दिवाली के बाद अब पूरा देश छठ पर्व की तैयारी कर रहा है. इस साल यह पर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और 31 अक्टूबर तक चलेगा. इस त्योहार में छठी माता और सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है. छठ पूजा के दौरान, पुरुष और महिला दोनों ही अपने बच्चों के स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जल व्रत रखते हैं. हिंदु मान्यताओं के अनुसार इस त्योहार का बहुत विशेष महत्व होता है.
तिथि और शुभ मुहूर्त----------
दिन पूजा समय
28 अक्टूबर, शुक्रवार नहाय खाय सूर्योदय प्रात 06 बजकर 30 मिनट सूर्यास्त शाम 05 बजकर 39 मिनट
29 अक्टूबर, शनिवार लोहंडा और खरना सूर्योदय: प्रात: 06 बजकर 31 मिनट सूर्योस्त: शाम 05 बजकर 38 मिनट
30 अक्टूबर, रविवार संध्या अर्घ्य शाम 05 बजकर 38 मिनट पर
31 अक्टूबर, सोमवार प्रात: अर्घ्य प्रात: 06 बजकर 32 मिनट पर
पूजा की विधि
पहला दिन- इस दिन नहाय खाय की परंपरा है. महिलाएं इस दिन घर की साफ-सफाई करती हैं और स्नान करती हैं. प्रसाद के तौर पर इस दिन चना दाल, लौकी की सब्जी और चावल बनाया जाता है.
दूसरा दिन – छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है. इस दिन प्रसाद के तौर गुड़ की खीर बनाई जाती है. इस दिन के बाद 36 घंटे का उपवास शुरू होता है.
तीसरा दिन- पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. व्रत करने वाले स्त्री-पुरुष दोनों किसी नदी, तालाब या घर में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं.
चौथे दिन – इस पर्व के आखिरी दिन जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसके बाद व्रत तोड़ा जाता है.
क्या है छठ का महत्व
हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दिन षष्ठी देवी की पूजा की जाती है, जिन्हें ब्रह्मा की मानस पुत्री के रूप में भी जाना जाता है. कुछ जगाहों में इन्हें छठी माता के नाम से भी जानते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार वैदिक काल में यह पूजा ऋषियों द्वारा की जाती थी. मान्यता है कि छठी माता की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ती होती है और संतानों की रक्षा करती हैं. जो दंपत्ती अपने जीवन में संतान सुख की प्राप्ती चाहते हैं, उनके लिए छठ पूजा अत्यंत आवश्य मानी गई है. -
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन भाई बहन के घर जाता है और बहन भाई का तिलक करती है और भोजन भी खिलाती है। धार्मिक कथाओं के अनुसार सबसे पहले यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए थे और यमुना ने यमराज का तिलक कर आरती उतारी थी। तब से ही ये परंपरा चली आ रही है। जानें भाई दूज का शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि...
भाई दूज पर तिलक करने की विधि----------
इस दिन भाई को घर बुलाकर तिलक लगाकर भोजन कराने की परंपरा है।
भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं।
भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं।
भाई को तिलक लगाएं।
तिलक लगाने के बाद भाई की आरती उतारें।
भाई के हाथ में कलावा बांधें।
भाई को मिठाई खिलाएं।
मिठाई खिलाने के बाद भाई को भोजन कराएं।
भाई को बहन को कुछ न कुछ उपहार में जरूर देना चाहिए।
भाई दूज 2022 शुभ मुहूर्त------------
भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
अवधि - 02 घंटे 14 मिनट
द्वितीया तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 पी एम बजे।
द्वितीया तिथि समाप्त - अक्टूबर 27, 2022 को 12:45 पी एम बजे।
- -
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाने की परंपरा है. इस साल भाई दूज का त्योहार 26 और 27 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है. दरअसल, कार्तिक शुक्ल द्वितीय तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी. ऐसे में लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से भाई दूज का त्योहार मना रहे हैं.
27 अक्टूबर क्यों है खास?
वैसे तो भाई दूज का त्योहार दोनों दिन मनाया जा सकता है, लेकिन इस मामले में 27 अक्टूबर की तारीख थोड़ी विशेष मानी जा रही है. दरअसल इस दिन भाई दूज मनाने के लिए एक नहीं बल्कि चार-चार शुभ योग बन रहे हैं. इन अबूझ मुहूर्तों में भाई को तिलक करना बहुत ही फलदायी हो सकता है. आइए आपको 27 अक्टूबर को भाई दूज पर बन रहे शुभ योगों के बारे में बताते हैं.
सर्वार्थ सिद्धि योग- दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से लेकर अगले दिन 28 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक
आयुष्मान योग- 27 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा
सौभाग्य योग- 27 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 04 बजकर 33 मिनट तक रहेगा
भाई दूज के त्योहार का महत्व
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज के दिन जो भाई अपनी बहन से तिलक करवाते हैं, उन्हें अकाल मृत्यु से खतरा नहीं होता है. कहते हैं कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमराज अपनी बहन यमुना के आग्रह पर उनके घर गए थे. अपने भाई को घर देखकर यमुना बहुत खुश हुईं. उन्होंने यमराज का स्वागत किया और उन्हें स्वादिष्ट भोजन करवाया.
बहन यमुना के आदर सत्कार और कोमल हृदय से यमराज बहुत प्रसन्न हुए, लेकिन जैसे ही वह जाने लगे यमुना ने उनसे एक वरदान मांग लिया. यमुना ने कहा कि कार्तिक शुक्ल द्वितीय को जो भी भाई अपनी बहन से तिलक करवाएगा और उसके घर भोजन करेगा, उसे यमराज के भय से मुक्ति मिलेगी. उसे न तो अकाल मृत्यु का भय रहेगा और न ही जीवन की जटिल समस्याएं उसके आड़े आएंगी. तब यमरान ने यमुना को ये वरदान दे दिया. कहते हैं कि तभी से भाई दूज मनाने की रस्म चली आ रही है. -
कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन किया जाता है। खासतौर पर मनुष्यों के द्वारा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए गोवर्धन का ये पर्व मनाया जाता है। इस दिन गिरिराज यानी गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन अन्नकूट का भोग लगाने की परंपरा है। इस दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और पशुधन की आकृति बनाई जाती है और विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। कहा जाता है कि गोवर्धन पूजा की कथा द्वापर युग से जुड़ी हुई है।
जानते हैं गोवर्धन पूजा से जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में...
गोवर्धन पूजा की कथा----
पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक दिन श्री कृष्ण ने देखा कि सभी ब्रजवासी तरह-तरह के पकवान बना रहे हैं, पूजा का मंडप सजाया जा रहा है और सभी लोग प्रातः काल से ही पूजन की सामाग्री एकत्रित करने में व्यस्त हैं। तब श्री कृष्ण ने योशदा जी से पूछा, ''मईया'' ये आज सभी लोग किसके पूजन की तैयारी कर रहे हैं, इस पर मईया यशोदा ने कहा कि पुत्र सभी ब्रजवासी इंद्र देव के पूजन की तैयारी कर रहे हैं। तब कन्हा ने कहा कि सभी लोग इंद्रदेव की पूजा क्यों कर रहे हैं। इस पर माता यशोदा उन्हें बताते हुए कहती हैं, इंद्रदेव वर्षा करते हैं और जिससे अन्न की पैदावार अच्छी होती है और हमारी गायों को चारा प्राप्त होता है।
तब कान्हा ने कहा कि वर्षा करना तो इंद्रदेव का कर्तव्य है। यदि पूजा करनी है तो हमें गोवर्धन पर्वत की करनी चाहिए, क्योंकि हमारी गायें तो वहीं चरती हैं और हमें फल-फूल, सब्जियां आदि भी गोवर्धन पर्वत से प्राप्त होती हैं। इसके बाद सभी ब्रजवासी इंद्रदेव की बजाए गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे। इस बात को देवराज इंद्र ने अपना अपमान समझा और क्रोध में आकर प्रलयदायक मूसलाधार बारिश शुरू कर दी, जिससे चारों ओर त्राहि-त्राहि होने लगी। सभी अपने परिवार और पशुओं को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। तब ब्रजवासी कहने लगे कि ये सब कृष्णा की बात मानने का कारण हुआ है, अब हमें इंद्रदेव का कोप सहना पड़ेगा।
इसके बाद भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव का अहंकार दूर करने और सभी ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया। तब सभी ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण ली। इसके बाद इंद्रदेव को अपनी भूल का अहसास हुआ और उन्होंने श्री कृष्ण से क्षमा याचना की। इसी के बाद से गोवर्धन पर्वत के पूजन की परंपरा आरंभ हुई।