- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। क्या कोई ऐसा कर सकता है कि अच्छे भले करिअर को छोड़कर नन या बौद्ध भिक्षु बन जाए ? शायद नहीं। लेकिन एक हीरोइन ऐसी थी जिसने अच्छे खासे चल रहे एक्टिंग करियर को छोड़ एक नन बनना पसंद किया। ये हीरोइन हैं बरखा मदान, जिन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म 'भूत' में काम किया। ये फिल्म हिट रही और बरखा के करियर को भी इसने चमका दिया। इसके बाद तो जैसे बरखा मदान के पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन ही लग गई। उन्होंने अक्षय कुमार, रेखा, रवीना टंडन जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया, लेकिन अचानक ही उन पर नन बनने का ऐसा भूत सवार हुआ कि एक्टिंग से उनका मोहभंग ही हो गया।कल तक जो ग्लैमर, चकाचौंध और मेक-अप उन्हें अच्छा लगता था, बाद में उसी के लिए उनके मन में नफरत सी पैदा हो गई। अपना सिर तक उन्होंने मुंडवा लिया और नाम तक बदल लिया। आज बरखा मदान की पहचान नन गैलटन सैमसन के नाम से है। ऐसा नहीं है कि बरखा का करियर अच्छा नहीं चल रहा था...सब अच्छा था...बरखा को फिल्में भी मिल रहीं थीं, 20 पॉपुलर टीवी शोज भी उन्होंने किए थे, लेकिन 2002 में एक इवेंट के दौरान दलाई लामा जोपा रिपोंचे को सुनकर बरखा मदान का दिल और मन ऐसा बदला कि लगा वो अभी तक जो कर रहीं थीं वो सब बेकार है और फिर उन्होंने 2012 में बौध धर्म को पूरी तरह से अपना लिया और वो बौद्ध भिक्षु बन गईं।आज बरखा को इस अवतार में देख हर कोई हैरान रह जाता है। किसी को यकीन नहीं होता कि एक वक्त पर लाखों -करोड़ों कमाने वाली, फिल्म इंडस्ट्री की चमक-धमक में रहने वाली इस हीरोइन के पास आज बस दो जोड़ी कपड़े और चप्पल ही हैं।बताया जाता है कि साल 2002 में धर्मशाला में एक इवेंट के दौरान जब उन्होंने दलाई लामा जोपा रिपोंचे को सुना तो उनके मन में भी नन बनने का ख्याल आया। जब उन्होंने यह इच्छा दलाई लामा के सामने रखी तो वे बोले, "क्यों, क्या तुम्हारा ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ है। मठ में रहने का मतलब यह नहीं होता कि आप किसी से भागे हैं।" इसके बाद बरखा को बौद्ध धर्म दर्शन शास्त्र से जुडऩे की सलाह दी गई। इस सलाह का उद्देश्य बरखा को इस बात का ज्ञान कराना था कि आखिर क्यों वह नन बनने की राह चुनना चाहती है।इसके बाद बरखा ने खुद की प्रोडक्शन कंपनी बनाई और उसके बैनर तले दो फिल्मों का निर्माण किया। एक 'सोच लो' (2010) और दूसरी 'सुरखाब'। साल 2012 में एक बार फिर बरखा काठमांडू स्थित बौद्ध मठ पहुंचीं तो उनसे फिर वही सवाल किया गया। जवाब में बरखा ने कहा कि सब कुछ अपनी जगह सही चल रहा है, इसके बावजूद उन्हें ऐसा लगता है कि कुछ तो है जो छूट रहा है।"4 नवंबर 2012 को सुबह-सुबह 9 बजे बरखा ने संन्यास ले लिया। इस मौके पर उनके पेरेंट्स भी वहां मौजूद थे। उन्होंने बरखा को पूरा सपोर्ट किया। जहां तक उनकी संपत्ति की बात है तो वे अपने पास एक मोबाइल और एक लैपटॉप ही रखती हैं। उन्हें अक्सर धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में मेडिटेशन करते या फिर बौद्ध गया के तारा चिल्ड्रेन प्रोजेक्ट में एचआईवी ग्रस्त बच्चों की सेवा करते देखा जा सकता हैं।एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, "कई साल पहले जब मैंने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था, तब जजों ने मुझसे पूछा था कि मैं यदि यह कॉन्टेस्ट जीतती हूं तो क्या करना चाहूंगी। तब मैंने जवाब दिया था कि मैं जरूरतमंद बच्चों की मदद और सेवा करूंगी और आज मैं वही कर रही हूं।" गौरतलब है कि बरखा ने 1994 में ऐश्वर्या राय बच्चन, सुष्मिता सेन और श्वेता मेनन के साथ मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। हालांकि, वे इसे जीत नहीं पाई थीं, लेकिन मिस टूरिज्म इंटरनेशनल की रनरअप रही थीं। वर्षा ने टीवी पर भी काफी काम किया। उन्होंने 1857 क्रांति में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया। फिर घर एक सपना और सात फेर, न्याय जैसे सीरियलों में काम किया।
- मुंबई। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपनी खोजी थ्रिलर फिल्म 'डिस्पैच' की शूटिंग पूरी कर ली है।'डिस्पैच' का निर्देशन कनु बहल ने किया है। यह फिल्म अपराध पत्रकारिता की दुनिया पर आधारित है। मनोज ने ट्वीट कर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी।मनोज बाजपेयी ट्वीट किया, ‘‘अलविदा सर्बिया। शानदार स्वागत सत्कार और मेहमान-नवाज़ी के लिए आपका धन्यवाद। रोनी स्क्रूवाला, कनु बहल और शहाना गोस्वामी समेत 'डिस्पैच' की पूरी टीम का आभार।’’'डिस्पैच' में बाजपेयी एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो खुद को व्यापार और अपराध की दुनिया के दलदल में फंसा हुआ पाता है। फिल्म में मनोज बाजपेयी और शहाना गोस्वामी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
- मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर मीका सिंह ने अब तक भी शादी नहीं की है। इसी बीच मीका सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोट्र्स की मानें तो मीका सिंह जल्द ही नेशनल टीवी पर शादी रचाने की प्लानिंग कर रहे हैं। मीका सिंह, राखी सावंत की तरह ही अपने हमसफर को एक रिएलिटी शो में खोजने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो मीका सिंह जल्द ही अपने स्वयंवर के जरिए टीवी पर धमाकेदार वापसी करेंगे। मीका सिंह का स्वयंवर आने वाले कुछ महीनों में ऑन एयर किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार, मीका सिंह अपने स्वयंवर को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मीका सिंह के लिए देशभर की लड़कियों को खोजा जाएगा। शो के दौरान इन हसीनाओं को मीका सिंह के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शो के आखिर में मीका सिंह किसी एक लड़की का चुनाव करेंगे। हालांकि मीका सिंह अपनी पसंद की लड़की के साथ शादी नहीं करेंगे। शो के दौरान मीका सिंह केवल सगाई करेंगे।खबर तो ये भी है कि मीका सिंह के स्वयंवर में राखी सावंत भी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर सकती हैं। गौरतलब है कि मीका सिंह और राखी सावंत की किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी को लोग आज भी नहीं भुला पाए हैं।वैसे मीका सिंह पहले ऐसे सितारे नहीं हैं जो कि अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। मीका सिंह से पहले राखी सावंत, राहुल महाजन, मल्लिका शेरावत, रतन सिंह राजपूत जैसे सितारे भी नेशनल टीवी पर अपने हमसफर की तलाश कर चुके हैं। इनमें से केवल राहुल महाजन ने नेशनल टीवी पर शादी करने का रिस्क लिया था। बाकी सब ने सगाई करके अपने रिश्ते को समय दिया था। इन सभी सितारों का रिश्ता कुछ महीने भी नहीं टिक पाया। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मीका सिंह का इस स्वयंवर में क्या हाल होगा।
- मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां इन दिनों साउथ की फिल्मों में काम करने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर का नाम भी जुड़ गया है। पिछले कुछ महीनों से जाह्नवी कपूर के टॉलीवुड में जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म में साथ आने की खबर है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह निर्देशक बुची बाबू सना के साथ अगली फिल्म में एनटीआर के साथ नजर आएंगी। खैर ऐसा लग रहा है कि इस बार भी यह सिर्फ एक अफवाह थी क्योंकि उनके पिता बोनी कपूर ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है।जाह्नवी कपूर के पिता बोनी से हैदराबाद में वलिमै प्री-रिलीज इवेंट में इसके बारे में सवाल किया गया था। जाह्नवी के जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म का हिस्सा होने की खबरों पर रिएक्शन देते हुए बोनी कपूर ने कहा, सोशल मीडिया पर केवल ये अफवाह चल रही है। सोशल मीडिया एक अजीब जगह है। आए दिन कोई न कोई नई अफवाह सामने आती है। जाह्नवी को एनटीआर की फिल्म में की खबर केवल अफवाह है। उन्होंने पुष्टि की कि जाह्नवी जल्द ही टॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेगी। निर्माता ने कहा, श्रीदेवी के कई फैंस तेलुगु सिनेमा में उनके अभिनय के बारे में पूछते रहे हैं। यहां के फैंस हमारे लिए खास हैं और वह जल्द ही ऐसा करेंगी। मैं भी टॉलीवुड फिल्मों में जाह्नवी को एक्टिंग करते हुए देखना चाहता हूं। मुझे पता है कि फैंस भी यही चाहते हैं।यह पहली बार नहीं है जब जाह्नवी कपूर के डेब्यू की खबरें वायरल हुई हैं। पहले भी अफवाहें फैली थीं कि जाह्नवी विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ की जन गण मन के साथ टॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने की योजना बना रही हैं।
- मुंबई। टीआरपी लिस्ट बटोरने के लिए सारे चैनल्स कमर कस चुके हैं। कुछ समय पहले ही नागिन 6 ने टीवी पर धांसू एंट्री मारी है। इसी बीच छोटे पर्दे की दुनिया में जल्द ही कई नए टीवी सीरियल्स दस्तक देने वाले हैं। ये टीवी शोज टीआरपी लिस्ट में चल रहे टॉप शोज को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। इस लिस्ट में 'अपनापन', 'अफलातून- सन ऑफ अलादीन', 'स्मार्ट जोड़ी', 'मिठाई', 'वो तो है अलबेला', 'स्पाई बहू' और 'बनी चाऊ होम डिलीवरी' जैसे शोज का नाम शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा शो किस दिन ऑन एयर होने वाला है।अपनापनइस लिस्ट में अगला नाम सीरियल 'अपनापन' का आता है। जल्द ही सोनी टीवी इस शो को लॉन्च करने वाला है। इस शो में पाकिस्तानी एक्टर सीजेन खान और राजश्री ठाकुर की जोड़ी नजर आएगी।स्वर्ण घरकलर्स टीवी भी फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहता। कलर्स टीवी 28 फरवरी 2022 से सीरियल 'स्वर्ण घर' लॉन्च करने जा रहा है। इस शो में रोनित रॉय और संगीता घोष जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं। बीते दिन ही मेकर्स ने सीरियल 'स्वर्ण घर' का लॉन्च इवेंट रखा था।वो तो है अलबेलाटीवी एक्टर शाहीर शेख एक बार फिर टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। शाहीर शेख जल्द ही राजन शाही के नए शो 'वो तो है अलबेला' में नजर आएंगे। ये शो 14 मार्च 2022 से शुरू होगा। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने प्रोमो शेयर करके शाहीर शेख की पहली झलक फैंस को दिखाई थी।अफलातून- सन ऑफ अलादीनअलादीन नाम तो सुना ही होगा के हिट होने के बाद मेकर्स एक बार फिर से फैंस को तोहफा देने वाले हैं। इस बार सिद्धार्थ निगम का ये शो 'अफलातून- सन ऑफ अलादीन' के नाम से टीवी पर वापसी करेगा।मिठाईजी टीवी भी अपने फैंस एक नए शो का सौगात देने वाला है। 14 मार्च 2022 को 'मिठाई' नाम का एक टीवी शो जी टीवी पर लॉन्च किया जाएगा। इस शो में टीवी अदाकारा देवात्तमा साहा नजर आएंगीं।स्मार्ट जोड़ीस्टार प्लस ने कुछ समय पहले ही अपने नए रिएलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' का ऐलान किया था। ये शो 26 फरवरी 2022 को लॉन्च होने वाला है। इस शो में टीवी के कपल्स एक दूसरे को तगड़ा कॉम्पटीशन देने वाले हैं।स्पाई बहूसीरियल 'स्वर्ण घर' के अलावा 'स्पाई बहू' नाम का शो भी कलर्स पर दस्तक देने वाला है। इस शो में सना सैयद और सेहबान अजीम की जोड़ी नजर आएगी। हाल ही में मेकर्स ने 'स्पाई बहू' के प्रोमो जारी किया था जिसमें करीना कपूर ने शो के लीड किरदारों से पर्दा हटाया था।बनी चाऊ होम डिलीवरीस्टार प्लस एक और टीवी शो लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरियल का नाम 'बनी चाऊ होम डिलीवरी' है। इस शो के जरिए टीवी अदाकारा उल्का गुप्ता दोबारा टीवी पर कमबैक करेंगीं।धर्मयोद्धा गरुड़सब टीवी भी टीआरपी बटोरने के लिए नए शोज लॉन्च करने में जुटा हुआ है। धर्मयोद्धा गरुड़ 14 मार्च 2022 के दिन सब टीवी पर धमाकेदार एंट्री करने वाला है।सुपरस्टार सिंगर 2इस लिस्ट में अगला नाम 'सुपरस्टार सिंगर 2' का आता है। जल्द ही ये शो में टीवी पर तहलका मचाने आएगा। इस शो में 'इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार एंट्री होने वाली है।
- मुंबई। अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ अब अभिनेत्री ईशा देओल भी सीरीज ‘इनविज़िबल वुमन’ में नजर आएंगी। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इसका निर्माण ‘यूडली फिल्म्स’ के बैनर तले किया जाएगा और इसका निर्देशन राजेश एम. सेल्वा करेंगे। ईशा देओल ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह वाकई एक शानदार सीरीज है। यह एक अलग शैली है। कहानी में रहस्य, साज़िश और ऐतिहासिकता के अंश हैं। सुनील अन्ना के साथ फिर से काम करना बहुत खुशी की बात है। शूटिंग शुरू हो गई है और बहुत मजा आ रहा है।’’ईशा देओल और सुनील शेट्टी इससे पहले ‘एलओसी: करगिल’, ‘वन टू थ्री’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। सीरीज ‘इनविज़िबल वुमन’ में राहुल देव, सुधा चंद्रन, चाहत तेवानी, करणवीर शर्मा, मिहिर आहूजा, गार्गी सावंत, मीर सरवर, टीना सिंह, सिद्धार्थ खेर और एनाक्षी गांगुली जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
- मुंबई। 80 और 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक मीनाक्षी शेषाद्रि अमरीका में बस गई हैं। उन्होंने अपना नया लुक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया और कुछ ही मिनटों में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मीनाक्षी की इस तस्वीर को देखने के बाद कई फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पाए हैं कि ये दामिनी एक्ट्रेस है।उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, 'तुम मेरी क्रश हो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मीनाक्षी आप अभी भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं, 'हीरो' फिल्म में आपका रोल बिल्कुल शानदार था।' इसके बाद एक यूजर ने तो एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की और लिखा, 'मैम मैंने हमेशा आपको हमारी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस माना है। शहंशाह की शालू उसी का प्रतीक थी। आज आप मेरे एक और विश्वास की एक शानदार प्रदर्शनी देते हैं। सुंदरता शाश्वत है! आपके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।'मीनाक्षी काफी लंबे समय बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं। शादी के बाद मीनाक्षी अपने पति हरीश मैसूर के साथ यूएस चली गईं। वे अपने दो बच्चों के साथ रह रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इंडियन क्लासिकल डांस सीखा रही हैं और उन्होंने चेरिश इंस्टीट्यूट ऑफ डांस नाम से एक डांस अकादमी भी शुरू की है। मीनाक्षी शेषाद्री एक कुशल भारतनाट्यम कलाकार भी हैं।पिछले साल उनकी मौत की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर अफवाहों पर विराम लगा दिया था। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, डांस पोज। मीनाक्षी ने 1983 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 'हीरो, 'आंधी-तूफान, 'दामिनी, 'स्वाति, 'दिलवाला, 'शहंशाह, 'महादेव, 'घर हो तो ऐसा, दामिनी, 'घातक और 'सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे लाडले और सबसे छोटे बेटे जेह अली खान 21 फरवरी को एक साल के हो गए हैं। ऐसे में जेह की बड़ी बहन सारा अली खान भी जेह के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन में मौजूद रहीं। सारा ने जेह के बर्थडे पर मस्ती करते हुए एक साथ ढेरों पिक्स शेयर की हैं, इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही हैं। इन त्सवीरों में सारा अली खान अपने छोटे भाई जेह को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों का ये क्यूट मोमेंट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जेह के पहले जन्मदिन पर मस्ती करते हुए सारा अली खान अपने भाई को गोद में लिए नजर आ रही हैं। सारा और जेह के अलावा फोटो में सैफ अली खान और इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं।सारा अली खान की गोद में जहां जेह गोद में दिखाई दे रहे हैं। वहीं तैमूर को इब्राहिम के कंधो पर देखा जा सकता है। सारा, इब्राहिम और जेह की बॉन्डिंग फोटो में काफी क्यूट लग रही है। इस दौरान अली खान ने अपने भाई जेह के साथ खूब मस्ती की। सारा की करीना के बड़े बेटे तैमूर के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है।जेह के एक साल के होने पर उनकी बुआ और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस का खूब पसंद आया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोहा अली खान ने जेह की ओर से लिखा है, 'क्या, ये मेरा पहला बर्थडे हैं'। इस वीडियो में जेह मस्ती करते हुए नजर आ रहे है
- मुंबई। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। वहीं फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता अजय देवगन ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म में वे रहीमलाला के रोल में हैं। अपने आकर्षक डील डौल और चेहरे मोहरे से अजय ने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूटी। फिल्म में अजय देवगन के किरदार रहीम लाला को लेकर जारी एक शो रील में उनके किरदार को कहानी की नायिका गंगूबाई की मदद के लिए आगे आते दिखाया गया और ये भी बताया गया कि कैसे वह कमाठीपुरा पहुंचकर उसके विरोधियों की पिटाई करता है। रहीम लाला बाद में उसे अपना हिस्सेदार बनाते हुए माफिया क्वीन का खिताब भी देता है। इस किरदार के साथ ही अजय देवगन ने बड़े परदे पर मुंबई के तीनों कुख्यात माफिया डॉन को निभाने का चक्र भी पूरा कर लिया।गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में अजय देवगन के किरदार का नाम रहीम लाला है। कहा जा रहा है कि अजय का किरदार मुंबई अंडरवल्र्ड में दहशत का नाम रहे करीम लाला पर आधारित है। करीम लाला का पूरा नाम था अब्दुल करीम शेर खान था और उसने मुंबई में अफगान पठानों का एक गुट बनाकर मालदार लोगों के बीच होने वाले आर्थिक विवादों के निपटाने के ठेके लेने शुरू किए थे। दिलचस्प ये भी है कि इमरजेंसी के दौरान जब हाजी मस्तान जैसे तमाम अंडरवल्र्ड डॉन जेल में डाल दिए गए थे, करीम लाला पर किसी ने हाथ तक नहीं डाला। फिल्म में बताया गया है कि गंगूबाई के साथ उसके गैंग का एक आदमी रेप करता है और गंगूबाई उसके पास इंसाफ मांगने जाती है। उसे राखी भी बांधती है। अब देखना ये है कि अजय के इस किरदार को लोग कितना पसंद करते हैं।-----------
- मुंबई। ओवर द टॉप (ओटीटी) मंच ‘नेटफ्लिक्स' ने सोमवार को घोषणा की कि उसकी नई फिल्म ‘थार' में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और उनके बेटे एवं अभिनेता हर्षवर्धन कपूर नजर आएंगे। राज सिंह चौधरी इस थ्रिलर फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे और इसका निर्माण ‘अनिल कपूर फिल्म कम्पनी' (एकेएफसी) के बैनर तले किया जाएगा। ‘थार' अस्सी के दशक की एक कहानी है, जो सिद्धार्थ नाम के शख्स पर केन्द्रित है। सिद्धार्थ की भूमिका हर्षवर्धन निभाएंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘ नौकरी के लिए पुष्कर जाने के बाद, सिद्धार्थ अतीत में हुई एक घटना का बदला लेने की तैयारी शुरू करते हैं। क्या वह सफल होते हैं या पुष्कर उनके जीवन में कोई नया बदलाव लाता है?'' फिल्म ‘एके वर्सेज एके' के बाद अनिल और हर्षवर्धन दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म ‘थार' में फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक भी नजर आएंगे। फिल्म इस साल गर्मियों में ‘नेटफ्लिक्स' पर प्रसारित की जा सकती है।
- नयी दिल्ली। अभिनेत्री अनन्या पांडे के लिए ‘गहराइयां' सीखने का एक मौका था और उन्हें खुशी है कि बतौर कलाकार एवं व्यक्ति के रूप में उनमें बहुत बदलाव आया है। शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित ‘गहराइयां' जटिल आधुनिक रिश्तों पर आधारित है। इसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा मुख्य भूमिका में हैं। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर2' से 2019 में हिन्दी सिनेमा में कदम रखने वाली अनन्या ने ‘पति पत्नी और वो' और ‘खाली पीली' में भी काम किया है। अभिनेत्री का कहना है कि उनका हमेशा से मानना था कि ‘गहराइयां' उनके लिए सीखने का अच्छा अवसर होगा। अनन्या ने कहा, ‘‘मैं शकुन और दीपिका के साथ काम करना चाहती थी। मैंने सीखने के लक्ष्य से फिल्म में काम किया। मैं जितना संभव था सीखने की कोशिश कर रही थी। मुझे ऐसा लग रहा था कि इस फिल्म के साथ-साथ मुझे बतौर व्यक्ति और अभिनेता सीखने तथा बेहतर बनने का मौका मिलेगा। मैं खुश हूं कि इससे मुझमें बदलाव आया है।'' इस महीने की शुरूआत में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म के बारे में अनन्या (23) ने कहा, ‘‘मुझे अपने काम में ईमानदारी नजर आयी क्योंकि मैं बेहतर हो रही हूं और हर फिल्म के साथ और बेहतर बनने की कोशिश करूंगी।'
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने कहा कि वह अलग तरह के असरदार किरदार निभाने के लिए प्रयासरत हैं। वह अपनी आगामी फिल्म ‘लव हॉस्टल' में खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। ‘लव हॉस्टल' अपराध आधारित थ्रिलर फिल्म है जो उत्तर-भारत के ग्रामीण परिवेश पर केंद्रित है। इसके पटकथा लेखन और निर्देशन का काम शंकर रमन ने किया है। शंकर रमन इसके पहले पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘गुड़गांव' का निर्देशन कर चुके हैं। ‘लव हॉस्टल' में युवा-युगल (विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा) की उठा-पटक भरी यात्रा को दर्शाया गया है। ‘लव हॉस्टल' का शुभारंभ 25 फरवरी को स्ट्रीमिंग सेवा जी-5 पर होगा। फिल्म में युगल को एक भाड़े के क्रूर बदमाश (देओल) द्वारा धमकाया जाता है। ‘क्लास ऑफ 83' और आगामी फिल्म ‘लव हॉस्टल' का उदाहरण देते हुए देओल ने कहा कि यह उनकी ऑनस्क्रीन छवि तोड़ने और विभिन्न भूमिकाओं की तलाश करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि वह खुद को मुख्य भूमिका निभाने तक सीमित नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने ‘क्लास ऑफ 83' की थी तो मेरी मुख्य भूमिका नहीं थी, मैं उन पात्रों में से एक था जो कहानी के लिए महत्वपूर्ण हैं। ठीक वैसा ही ‘लव हॉस्टल' के साथ है। मैं इसमें एक किरदार निभा रहा हूं, मैं मुख्य भूमिका में नहीं हूं।'' उन्होंने कहा कि वह अपनी छवि को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह यह भी मानते हैं कि दर्शक इतने बदल गए हैं कि वे अब एक अभिनेता को विभिन्न भूमिकाओं, पात्रों के साथ स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। 53 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह दमदार और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहते हैं, ताकि लोग उसकी कल्पना नहीं कर सकें जैसे कि वेब-शृंखला ‘आश्रम' में उन्होंने एक स्वयंभू संत की भूमिका निभाई थी। अभिनेता शाहरुख खान समर्थित ‘लव हॉस्टल' में देओल ‘डागर' की भूमिका में नजर आएंगे। देओल ने ‘लव हॉस्टल' का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी इतनी गहराई वाली नकारात्मक भूमिका नहीं निभाई है।
- चेन्नई। दक्षिण के जानेमाने अभिनेता कमल हासन ने रविवार को कहा कि वह रियलिटी टीवी कार्यक्रम ‘बिग बॉस अल्टीमेट' से अलग हो गए हैं, क्योंकि उनकी आगामी फिल्म ‘विक्रम' को लेकर तालमेल नहीं बैठ पा रहा था। एक आधिकारिक बयान में हासन के ‘बिग बॉस तमिल' के डिजिटल संस्करण के छोड़ने की जानकारी दी गई है। इससे पहले मीडिया में इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे। 67 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट में कहा कि वह कुछ समय बाद लोकप्रिय रियलिटी टीवी कार्यक्रम में वापसी करेंगे। हासन ने एक बयान में कहा कि महामारी और लॉकडाउन की वजह से उनकी आगमी फिल्म ‘विक्रम' का प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन का शेड्यूल फिर से तय करना पड़ा था। वह 2017 से कार्यक्रम के पांच सीज़न की मेजबानी कर चुके हैं।
- मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के अलावा एक और चेहरा है जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। हाल ही में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के नए गाने 'जब सैयां' की झलक सामने आई है। इस गाने में आलिया भट्ट के साथ में एक यंग लेकिन जाना-पहचाना सा चेहरा उनके साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे रहा है। यह अभिनेता है शांतनु माहेश्वरी। जो गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के अपोजिट उनके प्रेमी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।शांतनु माहेश्वर टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। वह एक एक्टर, कोरियोग्राफर और डांसर हैं। शांतनु को टीवी सीरियल के अलावा कई रियलिटी शोज में भी देखा जा चुका है और इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। अब वह 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।30 वर्षीय शांतनु माहेश्वरी पॉपुलर टीवी शो 'दिल दोस्ती डांस' के लिए जाने जाते हैं। इस शो से ही उन्होंने अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। ये शो एक कॉलेज लाइफ और डांस के ऊपर आधारित था, जो खासतौर पर युवाओं पर बनाया गया था। इस शो में कुंवर अमर, वृशिका मेहता, शक्ति मोहन, अर्ची प्रतीक, अलीशा सिंह, मैसेडोन डी'मेलो, सामंथा फर्नांडीस जैसे कई कलाकार थे। शांतनु कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। दिल दोस्ती डांस के अलावा शांतनु माहेश्वरी एमटीवी की गल्र्स ऑन टॉप में भी अभिनेता बड़ी भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शो में भाग लिया और नच बलिए सीजन 9 में चौथे रनर-अप बने और इस शो में उनके डांस मूव्स से प्रशंसक हैरान रह गए थे। वह लोकप्रिय डांस ग्रुप देसी हॉपर्स का भी हिस्सा थे, जिन्होंने इंटरनेशनल शो वल्र्ड ऑफ डांस जीता था। इसके बाद डांसर और अभिनेता ने खतरों के खिलाड़ी 8 में भाग लिया और विजेता बने।आलिया भट्ट की फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
- मुंबई। मराठा साम्राज्य की नींव डालने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी की जयंती के अवसर पर उनके बाल जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की गई है। ‘‘बाल शिवाजी'' नामक इस फिल्म का निर्माण इरोज इंटरनेशनल, आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स, रवि जाधव फिल्म्स और लेजेंड स्टूडियोज मिल कर कर रहे हैं। फिल्म निर्माओं ने अनुसार यह फिल्म शिवाजी के जीवन के शुरुआती वर्षों 12 से 16, पर आधारित होगी‘‘जिसने उन्हें स्वराज की नींव डालने में मदद की।'' रवि जाधव इसका निर्देशन करेंगे। जाधव को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मराठी फिल्म ‘बालगंधर्व' और ‘नटरंग'के लिए पहचाना जाता है। निर्देशक ने कहा कि फिल्म के लिए उन्होंने आठ वर्षों तक शोध किया है। उन्होंने एक बयान में कहा,‘‘ संदीप के साथ अचानक यह ख्याल आया,जिन्हें शौर्य की गाथा बताने के महत्व की समझ है। आखिरकार यह भारत में राज करने वाले महान शासकों में से एक को समर्पित है। यह यकीनन दुनिया भर में नौजवानों के लिए प्ररेणादायी साबित होगी। इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड (ईआईएमएल) के समूह कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी निदेशक प्रदीप द्विवेदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीम एक बेहतरीन फिल्म तैयार करेगी। यह फिल्म जून में रिलीज होगी।
- मुंबई।अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने साइंस-फिक्शन पर आधारित एक फिल्म के लिए अभिनेता प्रभास के साथ पहला शॉट दिया है। अमिताभ ने ‘बाहुबली' के अभिनेता को प्रतिभाशाली और विनम्र कलाकार बताया। फिल्मकार नाग अश्विन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘महानती' के निर्देशन के लिए जाना जाता है। इस नयी फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है और इसे ‘प्रोजेक्ट के' कहा जा रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार में नजर आएंगी। अमिताभ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह प्रभास से काफी कुछ सीखने को लेकर बेहद उत्सुक हैं। अमिताभ (79) ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पहला दिन, पहला शॉट। ‘बाहुबली' प्रभास के साथ पहली फिल्म और उनकी आभा, उनकी प्रतिभा और उनकी असाधारण विनम्रता के साथ ऐसा सम्मान मिलना। मैं उनसे बहुत कुछ सीखने के लिए उत्सुक हूं!'' प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना ‘एक सपने के सच होने' जैसा है।
- बेंगलुरु। कन्नड फिल्मों के अभिनेता राजेश का शनिवार को उम्र संबंधी जटिलताओं के चलते यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।वह 82 वर्ष के थे। राजेश को 'कला तपस्वी' के रूप में प्रसिद्धि अर्जित मिली थी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक राजेश कई बीमारियों से पीड़ित थे और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बेंगलुरु में जन्मे राजेश का वास्तविक नाम मुनि चौडप्पा था। रंगमंच पर अभिनय करने के दिनों में विद्यासागर के नाम से भी जाने जाते थे। 1968 में अपनी फिल्म 'नम्मा उरु' (हमारा शहर) के बाद अभिनेता ने अपना नाम बदलकर राजेश रख लिया। वर्ष 1960 में 'वीर संकल्प' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजेश ने 'कप्पू बिलुपु', 'अरादु मुख', 'पुण्य पुरुष', 'कानिके' और ‘वृंदावन’ सहित 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और एच डी कुमारस्वामी के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने राजे श के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
- मुंबई अभिनेत्री काव्या थापर को यहां जुहू पश्चिमी उपनगर में शराब के नशे में अपनी गाड़ी से एक वाहन को टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर गालीगलौज और हाथापाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी 26 वर्षीय अभिनेत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना जुहू में जे डब्ल्यू मैरियट होटल के पास गुरुवार को तड़के करीब एक बजे हुई, जब थापर शराब के नशे में अपनी एसयूवी कार चला रही थी । अधिकारी ने कहा कि थापर ने कार से नियंत्रण खो दिया और एक खड़े वाहन के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी । वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी , जिसके बाद जुहू पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को देखकर अभिनेत्री ने गालीगलौज शुरू कर दी और उनके साथ हाथापाई का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि थापर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- मुंबई। फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की संगीत सेरिमनी का एक शानदार वीडियो सामने आया है जिसमें रिया चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर अपने पूरे ग्रुप के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। फैमिली और फ्रेंड्स इस वीडियो में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के फेमस सॉन्ग 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।रिपोट्र्स के मुताबिक, शिबानी और फरहानी की शादी 19 फरवरी को पहले महाराष्ट्रियन तरीके से होनी है। कहा जा रहा है कि इस शादी की रस्में जावेद अख्तर के खंडाला वाले घर पर होगी।17 और 18 फरवरी को प्री वेडिंग फंक्शंस में दोनों के परिवार वालों के अलावा दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। खबर यह भी है कि 21 तारीख को फरहान और शिबानी मुंबई वाले घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और इसके बाद उनके करीबियों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।फरहान की यह दूसरी शादी है। साल 2000 में फरहान ने अधुना भबानी से शादी रचाई थी, जो उस समय की मशहूर मॉडल हुआ करती थीं। इस शादी से दोनों को दो बेटियां शक्या और अकीरा हैं। साल 2015 में फरहान और अधुना का तलाक हो गया।------
- मुंबई। अभिनेता विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के मंडप से दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन की यह जोड़ी खूब जंच रही है। शीतल लाल रंग के शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत दिख रही हैं और विक्रांत ने सफेद शेरवानी पहन रखी है।इससे पहले दोनों की हल्दी सेरिमनी का मजेदार वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों घरवालों के साथ प्रियंका चोपड़ा के फेमस सॉन्ग 'देसी गर्ल' पर ठुमके लगाते नजर आ रहे थे। दोनों की एंगेजमेंट नवंबर 2019 में ही हो चुकी है। विक्रांत और शीतल साल 2015 से एक-दूसरे को जानते हैं और उनकी मुलाकात वेब सीरीज़ 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' की के दौरान हुई। दोनों ने सगाई के अगले साल 2020 को ही शादी करने के मूड में थे लेकिन कोरोना ने सब कुछ बिगाड़ दिया और उनकी प्लानिंग धरी रह गई। विक्रांत ने कहा था, 'अगर लॉकडाउन नहीं होता तो मेरी शादी हो चुकी होती। इसी वजह से हम कुछ महीने पीछे चले गए। मैं 2020 में ही शीतल से शादी करने वाला था।'
- मुंबई। केरल के कोझीकोड शहर के मम्मिक्का ने कभी नहीं सोचा था कि वे एक दिन इंटरनेट पर सुपर मॉडल की तरह छा जाएंगे। हमेशा पुरानी सी शर्ट और लुंगी पहनने वाले इस शख्स का एक फोटोग्राफर ने ऐसा सुपर ग्लैमरस मेकओवर किया कि उनकी फोटो इंटरनेट पर छा गई। लोगों को इसे देखकर विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ये दिहाड़ी मजदूर हैं।वैसे तो मम्मिक्का को जानने वाले उन्हें पुरानी सी लुंगी और कमीज में ही देखते आए थे। लेकिन जब एक फोटोग्राफर ने इस मजदूर को अपने प्रोजेक्ट के लिए चुना, तो मम्मिक्का का सुपर ग्लैमरस मेकओवर इंटरनेट पर छा गया। वह फोटोग्राफर शारिक वायलिल हैं, जिन्होंने इस मजूदर के भीतर छिपे टैलेंट को पहचाना और अपने एक प्रोजेक्ट के लिए उन्हें मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। असल में, वायलिल पहले भी अपने सोशल मीडिया पेज पर मम्मिक्का की एक तस्वीर शेयर की थी, जो अभिनेता विनायकन से काफी मिलती जुलती थी, इसलिए वो वायरल भी हो गई थी।जब ये असाइनमेंट आया तो शारिक को सबसे पहले मम्मिक्का का ही ख्याल आया। उन्होंने तुरंत 60 वर्षीय मजदूर को इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी, जिसके बाद आर्टिस्ट मजनस ने उनका ऐसा मेकओवर किया गया कि सोशल मीडिया की पब्लिक मम्मिक्का के स्वैग की तारीफ करती नहीं थक रही! बता दें कि आशिक फुआद और शबीब वायलिल मेकअप असिस्टेंट थे।यह फोटोशूट एक लोकल फर्म के प्रमोशन के लिए किया गया, जिसमें मम्मिक्का सूट-बूट पहने, आंखों पर धांसू चश्मा लगाए और हाथ में एक आईपैड थामे पोज दे रहे हैं। यकीनन उनका लुक किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं लग रहा है! मम्मिका अपनी इस सफलता से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें अपने काम के साथ-साथ ऐसे ऑफर आते हैं, तो वह मॉडलिंग जारी रखेंगे। अब उनके नाम से एक इंस्टाग्राम पेज है, जहां आप उन्हें सामान्य कपड़ों के साथ-साथ ग्लैमरस लुक में देख सकते हैं। और हां, जब से उनका मॉडलिंग फेस इंटरनेट पर छाया है, तब से मम्मिक्का कोझीकोड में अपने मूल वेन्नक्कड़, कोडिवल्ली में 'हीरो' बन गए हैं। फिलहाल, उन्हें इंस्टाग्राम पर सत्रह सौ से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
- मुंबई।अभिनेत्री एवं निर्देशक नंदिता दास ने बृहस्पतिवार को अपनी अगली फिल्म की घोषणा की जिसमें लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा और शहाणा गोस्वामी भूमिका निभायेंगे। फिल्म के शीर्षक का चयन अभी नहीं किया गया है और इसका निर्माण ‘एप्पलॉज एंटरटेनमेंट' तथा ‘नंदिता दास इनिशिएटिव्स' द्वारा किया जा रहा है। ओडिशा के भुवनेश्वर की पृष्ठभूमि वाली फिल्म की कहानी में शर्मा खाना पहुंचाने वाले एक व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे और गोस्वामी उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। दास ने कहा कि शर्मा को देखकर दर्शक चौंक जाएंगे और गोस्वामी के साथ वह “फिराक” फिल्म के बाद काम कर रही हैं। शर्मा ने कहा कि वह दास के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हूं, इसलिए नहीं कि मैं कोई फिल्म कर रहा हूं बल्कि इसलिए क्योंकि मैं नंदिता दास की फिल्म कर रहा हूं जिन्हें मैंने एक अभिनेत्री और निर्देशक दोनों के रूप में देखा है। वह चीजों को एक अलग अंदाज और गहराई से देखती हैं। इसलिए अभिनेता के तौर पर मेरा काम है कि मैं वह करूं जो वह मुझसे कहती हैं।” फिल्म की शूटिंग इस महीने शुरू होने की उम्मीद है।
- मुंबई। गीतकार-फिल्म निर्माता अमित खन्ना का कहना है कि गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी को हिंदी सिनेमा में बड़ा मौका 1976 में आई फिल्म 'चलते चलते' से मिला, जब मशहूर संगीतकार आर डी बर्मन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण यह फिल्म छोड़नी पड़ी थी। फिल्म 'चलते चलते' का निर्देशन सुंदर डार ने किया था। यह फिल्म बप्पी लाहिड़ी के करियर का एक अहम मोड़ साबित हुई और उसके गीतों को अपार लोकप्रियता मिली। फिल्म का शीर्षक गीत ‘चलते चलते.... मेरे ये गीत' आज भी गुनगुनाया जाता है। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था जबकि इसके बोल अमित खन्ना ने लिखे थे। अमित खन्ना ने बप्पी लाहिड़ी से मुंबई के नवकेतन फिल्म्स स्टूडियो में हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा कि आप कुछ संगीत बजाएं और मैं देखूंगा कि मैं कहां आपकी मदद कर सकता हूं। मुझे उनका काम बेहद पसंद आया, वह मुश्किल से 21-22 साल के थे और अपने माता-पिता के साथ आए थे। इस घटनाक्रम के बाद भी वह मुझसे मिलते रहे।'' उन्होने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा,‘‘लगभग उसी समय देव आनंद के भतीजे भीष्म कोहली अपनी पहली फिल्म का निर्माण करने जा रहे थे। वह एक फिल्म में सिम्मी ग्रेवाल के साथ काम कर चुके थे। कोहली को विशाल आनंद के नाम से जाना जाता है और उन्होंने अभिनय भी किया है।'' अमित खन्ना ने कहा कि उन्होंने विशाल आनंद को बप्पी लाहिड़ी का नाम उस समय सुझाया जब आर डी बर्मन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे मशहूर संगीतकार व्यस्त होने के कारण फिल्म से नहीं जुड़ सके। अमित खन्ना ने कहा, ‘‘एक दिन विशाल आनंद ने कहा कि वह पंचम दा (आरडी बर्मन) के घर से आए हैं और उन्होंने उनसे अपनी फिल्म में काम देने का वादा किया था और अब वह इसमें देरी कर रहे हैं, क्योंकि वह बहुत ही व्यस्त हैं। इससे पहले, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ भी यही हुआ था कि वे इतने व्यस्त थे, उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी और अब उनके पास समय नहीं है।” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विशाल से कहा कि मैं कोलकाता के एक युवा लड़के से मिला हूं, वह बहुत प्रतिभाशाली है और उसने मुझे उसे फोन करने के लिए कहा। वह (बप्पी लाहिड़ी) उस समय अपने माता-पिता के साथ एक छोटे से अपार्टमेंट में रहते थे। उन्होंने आकर कुछ धुनें बजाईं और हमें यह पसंद आया।'' गीतकार अमित खन्ना ने याद करते हुए कहा कि लाहिड़ी जैसे ही कुछ धुनें बजाकर सुनाते, इसके कुछ ही मिनटों के बाद वह गीत लिख दिया करते थे। ‘चलते चलते' के गानों की लोकप्रियता के बारे में पूछे जाने पर अमित खन्ना ने कहा कि कुछ गानों में लोगों के जीवन को छूने का गुण होता है। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप गानों की धुन बनाते हैं और उन्हें लिखते हैं तो आप चाहते हैं कि हर गाना हिट हो। लेकिन कुछ गाने वास्तव में सभी के दिलों को छूते हैं और हमेशा याद रहते हैं। जब हमने इस गाने को रिकॉर्ड किया, तो मुझे याद है कि किशोर दा ने कहा था कि कई वर्षों में यह उनके द्वारा गाया गया सबसे अच्छा गाना है। वह इस गाने से बहुत खुश थे। वह हमेशा इसे लगातार गाया करते थे।” ‘चलते चलते' फिल्म और इसके गीतों ने बप्पी लाहिड़ी के करियर को काफी ऊंचाईयां दीं और बाद में उन्होंने राजेश खन्ना की ‘नया कदम', राकेश रोशन अभिनीत ‘आंगन की कली', मिथुन चक्रवर्ती की ‘डिस्को डांसर' के लिए संगीत दिया। उन्होंने अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘नमक हलाल', जितेंद्र की ‘हिम्मतवाला' और कई अन्य लोकप्रिय फिल्मों में भी संगीत दिया।
- मुंबई। अपनी संगीतमय धुनों से 80 और 90 के दशक में हिंदी सिने प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का गुरुवार को परिवार, दोस्तों और सिनेमा जगत के उनके सहयोगियों की मौजूदगी में विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।लाहिड़ी का मंगलवार रात को निधन हो गया था। उन्होंने जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 69 वर्ष के थे और स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से जूझ रहे थे।कई लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके जुहू स्थित आवास, लाहिड़ी हाउस पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगभग 15 पुलिसकर्मी मौजूद थे।बप्पी लाहिड़ी के पार्थिव शरीर को उनकी पहचान बन चुके धूप के काले चश्मे के साथ, एक खुले ट्रक में रखा गया था। ट्रक को गेंदे और गुलदाउदी के फूलों से सजाया गया था। ट्रक के आगे और बगल में उनकी तस्वीरें लगी हुई थीं, जिस पर ‘‘भावपूर्ण श्रद्धांजलि’’ लिखा हुआ था।ट्रक में बप्पी लाहिड़ी की पत्नी चित्राणी, बेटा बप्पा और बेटी रीमा के साथ कई अन्य परिजन भी थे। ट्रक के पीछे कई कारों का काफिला था, जिसमें पुलिस के वाहन और दो एम्बुलेंस भी शामिल थीं।उनके आवास से विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट तक 10 मिनट की दूरी लगभग एक घंटे में तय की गई, क्योंकि दिग्गज संगीतकार के प्रशंसक बड़ी संख्या में उनकी शव यात्रा के साथ चल रहे थे।बेटे बप्पा ने उन्हें मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान वह कई बार भावुक हुए। बप्पा अपने परिवार के साथ गुरुवार को तड़के तीन बजे ही अमेरिका से मुंबई पहुंचे थे। दाह संस्कार के दौरान बेटी रीमा की आंखें भी नम थीं।अंतिम संस्कार के दौरान विद्या बालन, शक्ति कपूर, रूपाली गांगुली, देब मुखर्जी, उदित नारायण, शान, अभिजीत भट्टाचार्य, मीका सिंह, फिल्म निर्माता भूषण कुमार और फिल्मकार केसी बोकाडिया के अलावा कई अन्य लोग भी मौजूद थे।सोने की मोटी जंजीरें और चश्मा पहनने के लिए पहचाने जाने वाले गायक-संगीतकार ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों के लिए संगीत रचना की जिन्हें खासी लोकप्रियता मिली। इन फिल्मों में ‘‘चलते-चलते’’, ‘‘डिस्को डांसर’’ और ‘‘शराबी’’ शामिल हैं।लाहिड़ी को 1970 से लेकर 1990 के दौरान भारतीय सिनेमा में ‘‘आय एम ए डिस्को डांसर’’, ‘‘जिम्मी जिम्मी’’, ‘‘पग घुंघरू’’, ‘‘इंतेहा हो गयी’’, ‘‘तम्मा तम्मा लोगे’’, ‘‘यार बिना चैन कहां रे’’, ‘‘आज रपट जाए तो’’ तथा ‘‘चलते चलते’’ जैसे गीतों से डिस्को संगीत का दौर शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।उन्होंने 2000 के दशक में ‘‘टैक्सी नंबर 9211’’ (2006) का ‘‘बम्बई नगरिया’’ और ‘‘द डर्टी पिक्चर’’ (2011) के ‘‘उह ला ला’’ जैसे हिट गीतों को भी अपनी आवाज दी। वह उन गायकों में से एक हैं जिन्होंने 2014 में आयी फिल्म ‘‘गुंडे’’ का ‘‘तूने मारी एंट्रियां’’ गीत भी गाया था।उन्होंने बंगाली, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और गुजराती फिल्मों में भी संगीत दिया था।
- मुंबई। टीवी अदाकारा शमा सिकंदर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो शमा सिकंदर फरवरी के आखिरी हफ्ते में शादी करने जा रही हैं। शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरन मुंबई में सात फेरे लेंगे।जेम्स मिलिरॉन यूएस के एक जाने माने बिजनेसमैन हैं। साल 2014 में जेम्स मिलिरॉन काम के सिलसिले में मुंबई आए थे। इस दौरान जेम्स मिलिरॉन, शमा सिकंदर से टकरा गए। शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस मुलाकात के दौरान जेम्स मिलिरॉन, शमा सिकंदर को देखते ही रह गए थे। जेम्स मिलिरॉन पहली मुलाकात में ही शमा सिकंदर को अपना दिल दे बैठे थे। जिसके बाद दोनों के प्यार की शुरुआत हो गई। दोस्ती होने के बाद जेम्स मिलिरॉन और शमा सिकंदर की अक्सर मुलाकातें होने लगीं। एक दिन जेम्स मिलिरॉन ने हड़े ही रोमांटिक अंदाज में शमा सिकंदर को प्रपोज कर दिया। जेम्स मिलिरॉन और शमा सिकंदर की सगाई को चार साल का समय बीत चुका है। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से इन दोनों की शादी नहीं हो सकी। जेम्स मिलिरॉन अक्सर शमा सिकंदर से मिलने आते रहते हैं। शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन एक साथ अच्छा समय बिताते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई रोमांटिक तस्वीरें इस बात का सबूत हैं।जेम्स और शमा सिकंदर के बीच कई आदतें कॉमन हैं। शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन को अक्सर साथ घूमते हुए देखा जा सकता है। एक जैसी आदतों की वजह से इन दोनों साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं होती। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही जेम्स मिलिरॉन का परिवार भी इंडिया पहुंच जाएगा।-----------