विक्रांत मेसी -शीतल ठाकुर शादी के बंधनों में बंधे, सामने आई तस्वीर
मुंबई। अभिनेता विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के मंडप से दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन की यह जोड़ी खूब जंच रही है। शीतल लाल रंग के शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत दिख रही हैं और विक्रांत ने सफेद शेरवानी पहन रखी है।
इससे पहले दोनों की हल्दी सेरिमनी का मजेदार वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों घरवालों के साथ प्रियंका चोपड़ा के फेमस सॉन्ग 'देसी गर्ल' पर ठुमके लगाते नजर आ रहे थे। दोनों की एंगेजमेंट नवंबर 2019 में ही हो चुकी है। विक्रांत और शीतल साल 2015 से एक-दूसरे को जानते हैं और उनकी मुलाकात वेब सीरीज़ 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' की के दौरान हुई। दोनों ने सगाई के अगले साल 2020 को ही शादी करने के मूड में थे लेकिन कोरोना ने सब कुछ बिगाड़ दिया और उनकी प्लानिंग धरी रह गई। विक्रांत ने कहा था, 'अगर लॉकडाउन नहीं होता तो मेरी शादी हो चुकी होती। इसी वजह से हम कुछ महीने पीछे चले गए। मैं 2020 में ही शीतल से शादी करने वाला था।'
Leave A Comment