जल्द टीवी पर दस्तक देगें ये 10 शोज ....जानें कौन सा सीरियल कब होगा ऑन एयर
मुंबई। टीआरपी लिस्ट बटोरने के लिए सारे चैनल्स कमर कस चुके हैं। कुछ समय पहले ही नागिन 6 ने टीवी पर धांसू एंट्री मारी है। इसी बीच छोटे पर्दे की दुनिया में जल्द ही कई नए टीवी सीरियल्स दस्तक देने वाले हैं। ये टीवी शोज टीआरपी लिस्ट में चल रहे टॉप शोज को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। इस लिस्ट में 'अपनापन', 'अफलातून- सन ऑफ अलादीन', 'स्मार्ट जोड़ी', 'मिठाई', 'वो तो है अलबेला', 'स्पाई बहू' और 'बनी चाऊ होम डिलीवरी' जैसे शोज का नाम शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा शो किस दिन ऑन एयर होने वाला है।
अपनापन
इस लिस्ट में अगला नाम सीरियल 'अपनापन' का आता है। जल्द ही सोनी टीवी इस शो को लॉन्च करने वाला है। इस शो में पाकिस्तानी एक्टर सीजेन खान और राजश्री ठाकुर की जोड़ी नजर आएगी।
स्वर्ण घर
कलर्स टीवी भी फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहता। कलर्स टीवी 28 फरवरी 2022 से सीरियल 'स्वर्ण घर' लॉन्च करने जा रहा है। इस शो में रोनित रॉय और संगीता घोष जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं। बीते दिन ही मेकर्स ने सीरियल 'स्वर्ण घर' का लॉन्च इवेंट रखा था।
वो तो है अलबेला
टीवी एक्टर शाहीर शेख एक बार फिर टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। शाहीर शेख जल्द ही राजन शाही के नए शो 'वो तो है अलबेला' में नजर आएंगे। ये शो 14 मार्च 2022 से शुरू होगा। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने प्रोमो शेयर करके शाहीर शेख की पहली झलक फैंस को दिखाई थी।
अफलातून- सन ऑफ अलादीन
अलादीन नाम तो सुना ही होगा के हिट होने के बाद मेकर्स एक बार फिर से फैंस को तोहफा देने वाले हैं। इस बार सिद्धार्थ निगम का ये शो 'अफलातून- सन ऑफ अलादीन' के नाम से टीवी पर वापसी करेगा।
मिठाई
जी टीवी भी अपने फैंस एक नए शो का सौगात देने वाला है। 14 मार्च 2022 को 'मिठाई' नाम का एक टीवी शो जी टीवी पर लॉन्च किया जाएगा। इस शो में टीवी अदाकारा देवात्तमा साहा नजर आएंगीं।
स्मार्ट जोड़ी
स्टार प्लस ने कुछ समय पहले ही अपने नए रिएलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' का ऐलान किया था। ये शो 26 फरवरी 2022 को लॉन्च होने वाला है। इस शो में टीवी के कपल्स एक दूसरे को तगड़ा कॉम्पटीशन देने वाले हैं।
स्पाई बहू
सीरियल 'स्वर्ण घर' के अलावा 'स्पाई बहू' नाम का शो भी कलर्स पर दस्तक देने वाला है। इस शो में सना सैयद और सेहबान अजीम की जोड़ी नजर आएगी। हाल ही में मेकर्स ने 'स्पाई बहू' के प्रोमो जारी किया था जिसमें करीना कपूर ने शो के लीड किरदारों से पर्दा हटाया था।
बनी चाऊ होम डिलीवरी
स्टार प्लस एक और टीवी शो लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरियल का नाम 'बनी चाऊ होम डिलीवरी' है। इस शो के जरिए टीवी अदाकारा उल्का गुप्ता दोबारा टीवी पर कमबैक करेंगीं।
धर्मयोद्धा गरुड़
सब टीवी भी टीआरपी बटोरने के लिए नए शोज लॉन्च करने में जुटा हुआ है। धर्मयोद्धा गरुड़ 14 मार्च 2022 के दिन सब टीवी पर धमाकेदार एंट्री करने वाला है।
सुपरस्टार सिंगर 2
इस लिस्ट में अगला नाम 'सुपरस्टार सिंगर 2' का आता है। जल्द ही ये शो में टीवी पर तहलका मचाने आएगा। इस शो में 'इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार एंट्री होने वाली है।
Leave A Comment