फरहान और शिबानी की शादी आज पारंपरिक महाराष्ट्रियन तरीके से होगी.. संगीत का वीडियो सामने आया
मुंबई। फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की संगीत सेरिमनी का एक शानदार वीडियो सामने आया है जिसमें रिया चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर अपने पूरे ग्रुप के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। फैमिली और फ्रेंड्स इस वीडियो में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के फेमस सॉन्ग 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
रिपोट्र्स के मुताबिक, शिबानी और फरहानी की शादी 19 फरवरी को पहले महाराष्ट्रियन तरीके से होनी है। कहा जा रहा है कि इस शादी की रस्में जावेद अख्तर के खंडाला वाले घर पर होगी।
17 और 18 फरवरी को प्री वेडिंग फंक्शंस में दोनों के परिवार वालों के अलावा दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। खबर यह भी है कि 21 तारीख को फरहान और शिबानी मुंबई वाले घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और इसके बाद उनके करीबियों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।
फरहान की यह दूसरी शादी है। साल 2000 में फरहान ने अधुना भबानी से शादी रचाई थी, जो उस समय की मशहूर मॉडल हुआ करती थीं। इस शादी से दोनों को दो बेटियां शक्या और अकीरा हैं। साल 2015 में फरहान और अधुना का तलाक हो गया।
------
Leave A Comment