- Home
- मनोरंजन
- नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब हैं। अब इस जोड़ी की प्यारी सी बिटिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसकी झलक देखने को मिल रही है। हालांति तस्वीर काफी धुंधली है।दरअसल रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे आखिरी वनडे मैच के दौरान अनुष्का स्टेडियम पहुंचीं। यहां वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दीं। मैच के दौरान वामिका की तस्वीर प्रसारणकर्ता स्टार स्पोट्र्स के कैमरे में कैद हो गई। देखते-देखते वामिका की झलक वाली बेहद प्यारी तस्वीर और पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।वामिका हाल ही में एक साल की हुई है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान 11 जनवरी को विराट और अनुष्का ने बेटी का पहला जन्मदिन मनाया था। दक्षिण अफ्रीका में ही एक बार ऐसा भी मौका आया था जब मीडियाकर्मी वामिका की तस्वीर आसानी से कैमरे में उतार सकते थे, लेकिन अनुष्का शर्मा द्वारा निवेदन किए जाने पर पत्रकारों ने ऐसा नहीं किया। इस बात को लेकर अनुष्का ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकारों की तारीफ भी की थी। पर अधिकारिक रूप से अनुष्का ने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर लोगों को नहीं दिखाई है।
- मुुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पिछले शुक्रवार को ऐलान किया कि वो और निक जोनस सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बन गए हैं। हालांकि उन्होंने बच्चे का जेंडर नहीं बताया। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका को बेटी हुई है। अब इस सरोगेसी से बच्चा पैदा करने को लेकर प्रियंका चोपड़ा पर कई सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ''प्रियंका को कोई भी फर्टिलिटी इश्यू नहीं है, लेकिन वो अब 39 साल ही हैं और उनके लिए ये आसान नहीं होता। वहीं उनके बिजी वर्किंग शेड्यूल की वजह से ये और भी मुश्किल हो जाता, दोनों का साथ रहने का वक्त भी काफी कम है। ऐसे में प्रियंका और निक ने सरोगेसी का रास्ता चुना।'' रिपोर्ट के अनुसार ''निक और प्रियंका, महिला से एक एजेंसी की मदद से मिले और महिला की ये पांचवी सरोगेसी है। कपल उनसे मिला और उन्हें वो अच्छी लगी। बच्चे का जन्म अप्रैल में होना था, लेकिन प्री मैच्योर डिलीवरी हुई है।''खबरों के अनुसार प्रियंका और निक का बच्चा 12 हफ्ते पहले ही जन्मा है जबकि डिलीवरी डेट अप्रैल की थी। बच्चे का जन्म 15 जनवरी को साउथर्न कैलिफोर्निया में हुआ था और फिलहाल बच्चे को अस्पताल में ही एडमिट किया गया है। पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने पर ही प्रियंका निक इस बच्चे को अपने घर ला सकेंगे। अब देखना ये है कि प्रियंका इस बात का खुलासा कब करती हैं कि उनकी बेटी हुई है या बेटा।-----------------
- कोलकाता। बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी ने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए हैं। चटर्जी (57) ने संक्रमण से उबरने की खबर ट्विटर पर साझा की और शुभकामनाओं के लिये अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ''भगवान की कृपा से, मैं कोविड-19 से उबर गया हूं। शुभकामनाओं के लिये आप सभी को धन्यवाद।'' चटर्जी ने ''निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन'' के लिये चिकित्सकों का भी आभार व्यक्ति किया। अभिनेता ने 12 जनवरी को बताया था कि कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है।
- मुंबई। अभिनेता ऋषि कपूर को लोग भूले नहीं हैं। आज यदि वे जीवित होते तो नीतू सिंग के साथ अपनी शादी की 42 वीं सालगिरह मना रहे होते, लेकिन किस्मत में इस खूबसूरत जोड़ी का साथ कुछ सालों का ही था। ऋषि ने 30 अप्रैल, 2020 को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।22 जनवरी , 1980 को फिल्मी परदे की यह खूबसूरत जोड़ी निजी जिदंगी की भी जोड़ी बन गई। राजकपूर ने अपने बेटे ऋषि की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। पूरा बॉलीवुड इस शादी का गवाह बना था।शादी की 42 वीं सालगिरह पर आज नीतू सिंग ने पति ऋषि कपूर को याद किया और अपनी कुछ खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देखकर उनके प्रशंसक भी काफी भावुक हो गए हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "उनकी याद में..."।ये तस्वीरें तब की हैं जब दोनों लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' में एक एपिसोड के लिए एक साथ दिखाई दिए थे। नीतू और ऋषि कपूर के प्रशंसकों को भी दंपति की यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। वह कमेंट सेक्शन पर ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने माता-पिता को उनकी सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं। रिद्धिमा ने ऋषि और नीतू कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए एक दिल के इमोजी के साथ लिखा 'लव'।ऋषि और नीतू कपूर के दो बच्चे - रिद्धिमा और रणबीर कपूर हैं। ऋषि के जाने के बाद नीतू सिंग ने एक बार फिर फिल्मी परदे का रुख किया है। वे जल्द ही 'जुग जुग जीयो' फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
- मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी दी है। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोडिय़ों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने 'द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ बातें कही थीं। निक के भाइयों का उदाहरण देते हुए शो में मजाक में कहा, "हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं।" इसके बाद प्रियंका ने कहा, "मैं बेबीसिट नहीं करना चाहती।"प्रियंका और निक के घर आई खुशखबरी से उनके परिवार, फैंस और करीबी बेहद खुश हैं।
- मुंबई। जाने-माने अभिनेता अरुण बाली बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। '3 इडियट्स', 'केदारनाथ' और 'पानीपत' सहित कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में शानदार ऐक्टिंग करने वाले अरुण बाली एक रेयर लॉन्ग टर्म न्यूरोमस्कुलर बीमारी मायस्थेनिया ग्रेविस से जूझ रहे हैं। उन्हें हीरानंदानी हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया है।खबरों के अनुसार उन्हें मायस्थेनिया ग्रेविस डायग्नोस हुआ है, जो एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। ये नव्र्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर की वजह से होती है। बीमारी की वजह से अरुण बाली ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं। वे 79 साल के हैं।रिपोट्र्स की मानें तो सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की मेंबर नुपुर अलंकार ने जब अरुण बाली को फोन किया तो उनकी आवाज में कुछ दिक्कत महसूस हुई। नुपूर लंबे समय से अरुण को जानती हैं। नुपूर ने बताया कि अरुण सर से फोन पर बात हो रही थी तब मुझे ऐसा लगा कि उनकी स्पीच में कुछ बड़ी गड़बड़ है, जिसे मैंने उन्हें बताया। इसके बाद मैंने उनके बेटे अंकुश से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। फिर मैंने अंकुश के कलीग राजीव मेनन को कॉल किया और उसका दूसरा नंबर लिया। इसके बाद उन्हें सलाह दी कि अरुण सर को तुरंत अस्पताल में एडमिट करवा दो।खबरों की मानें तो अरुण बाली की बेटी ने बाद में ये जानकारी शेयर की कि उनके पिता को मायस्थेनिया ग्रेविस नाम की एक ऑटोइम्यून बीमारी हो गई है, जिसमें नसों और मांसपेशियों के बीच तालमेल में दिक्कत होती है, जिसकी वजह से साफ आवाज नहीं निकल पाती।
- मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हमसा नंदिनी इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि कैंसर से जारी अपनी लड़ाई के बावजूद हमसा अपनी बीमारी को काफी सकारात्मकता के साथ स्वीकार कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री की इसी सकारात्मकता की कुछ झलक देखने को मिली। दरअसल अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख साफ पता चलता है कि हमसा इस गंभीर बीमारी में भी पूरे जोश और जुनून के साथ इसका सामना कर रहे हैं37 साल की हमसा नंदिनी इन दिनों अपने कीमोथेरेपी सेशन रही हैं। इलाज की वजह से उन्हें अपने बाल मुंडाने पड़े हैं। इसी क्रम में हा ही में अभिनेत्री के इस बाल्ड लुक की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की गई है। हमसा की इन फोटोज में एक्ट्रेस ने जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भारतीय परिधान को पहन फोटोशूट कराया है। एक्ट्रेस की जिंदादिली देख फैंस भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।.
- मुंबई। अभिनेता विक्रांत मेसी आठ साल बाद टीवी पर वापसी करेंगे। वह ‘कहानी नवभारत की’ नाम की एक डॉक्युमेंटरी सीरीज की एंकरिंग करते नजर आएंगे, जो देश के इतिहास एवं विकास यात्रा में आने वाले अहम पड़ावों को बयां करेगी।‘टाइम्स नाउ नवभारत’ 26 जनवरी को एक विशेष एपिसोड के जरिये इस सीरीज की शुरुआत करेगा। मेसी के मुताबिक, वह इस सीरीज की एंकरिंग के लिए इसलिए राजी हुए, क्योंकि यह भारत के इतिहास का सटीक विवरण देती है।अभिनेता ने कहा, ‘मैं छोटे पर्दे पर लौटने के लिए इसलिए प्रेरित हुआ, क्योंकि वहां ज्ञानवर्धक सामग्री का भंडार है। जब हम देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं, तब यह सीरीज मुझे टीवी पर वापसी कर अपने प्रशंसकों से संवाद करने का सबसे उपयुक्त मौका लगी। यह विस्तृत रिसर्च पर आधारित गैर-फिक्शन शो है। मैं अपनी जिंदगी में पहली बार ऐसा कोई शो कर रहा हूं।’अपर्णा सान्याल के निर्देशन में बनी दस भागों वाली डॉक्युमेंटरी सीरीज ‘कहानी नवभारत की’ 30 जनवरी से शुरू होगी। इसका प्रसारण हर रविवार को किया जाएगा। विक्रांत इससे पहले 2014 में प्रदर्शित कॉमेडी शो ‘अजब गजब घर जमाई’ में छोटे पर्दे पर नजर आए थे।
- मुंबई। दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज यदि जीवित होते तो अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे होते। एक्टर ने कम वक्त में ही बेहतरीन फिल्में देकर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। टीवी की दुनिया से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने डेब्यू फिल्म काई पो छे से ही करोड़ों दर्शकों का दिल जीता था। उनकी आकस्मिक मृत्यु ने सिनेमा इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी। दिवंगत अभिनेता ने 14 जून 2020 में कथित तौर पर आत्महत्या कर इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था।सुशांत सिंह राजपूत बड़े दिलवाले और बड़े सपने देखने वाले इंसान थे। हालांकि फिल्मी दुनिया में उनका ये सफर इतना भी आसान नहीं था। फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत को हर बार सिर्फ एक ही डर सताता था कि वो कहीं बॉलीवुड से बाहर न हो जाएं। खुद एक्टर ने कई बार अपना ये फैंस के बीच रखा था। जब उनकी फिल्में असफल हो रही थी तो वो काफी चिंता में थे। सोनचिरिया की रिलीज के वक्त सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फैंस से बातचीत के दौरान अपना ये दर्द बयां किया था। एक फैन ने एक्टर से बात करते हुए कहा, 'ओह... आप इस फिल्म के आखिर में मर जाते हो न... मैं इसलिए ये फिल्म नहीं देखूंगी।' जिस पर एक्टर ने तुरंत जवाब देते हुए कहा था, 'अरे, लेकिन अगर आप इसे नहीं देखोगे तो वो मुझे बॉलीवुड से बाहर निकाल फेंकेंगे। मेरा कई गॉडफादर नहीं है। मैंने गॉडफादर्स बनाए हैं। कम से कम इसलिए देख लो ताकि मैं बॉलीवुड में सर्वाइव कर सकूं। बहुत सारा प्यार और सम्मान।दुख की बात है कि फिल्म सोनचिरिया बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिरी थी। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म छिछोरे से सफलता भी हासिल हुई। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा काफी गर्माया था।
- मुंबई। भारतीय सिंगर शान ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उनकी मां का देहान्त हो गया है। शान ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि उनकी मां सोनाली मुखर्जी दुनिया को अलविदा कहकर चली गई हैं। सोनाली मुखर्जी खुद भी एक सिंगर थीं, जिनकी मृत्यु का कारण शान ने पोस्ट में नहीं बताया है। शान ने अपनी मां की मृत्यु से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया है, जिसें लिखा हुआ है, 'हमें बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारी मां सोनाली मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक अच्छी आत्मा, एक अच्छी इंसान और एक लविंग मदर के ऐसे जाने से हम सबकी जिंदगी सूनी हो गई है। हम सभी उनके लिए अंतिम विदाई दे रहे हैं लेकिन हम चाहेंगे कि कोविड के दौर में आप सभी घर पर रहें और वहीं से उनके लिए प्रार्थना करें।शान ने जैसे ही अपनी मां की मृत्यु की जानकारी लोगों को दी, सभी ने उनके लिए दुआएं मांगनी शुरू कर दीं। शान के दोस्त और गायक कैलाश खेर ने ट्विटर पर लिखा है, बड़े भाई शान की माँ का देहावसान हो गया॥ परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएँ॥ तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है की हमारे शान भैया के परिवार को ये दु:ख सहन करने की शक्ति मिले॥ अनन्त प्रार्थना ।इंडस्ट्री से जुड़े बाकी लोग भी शान के गम में शामिल हैं और कमेंट में उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं भेज रहे हैं। नेहा भसीन और अतुल खत्री जैसे लोगों ने भी शान की मां के लिए दुआएं मांगी हैं। गायक शान अपनी सफलता का बहुत सारा श्रेय अपनी मां को देते थे, जिनकी वजह से वो इतने बड़े सिंगर बन पाए।
- लॉस एंजिलिस। अमेजन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' सीरीज का आधिकारिक शीर्षक ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स : द रिंग्स ऑफ पावर' होगा। मशहूर वेब सीरीज प्लेटफॉर्म ने यह घोषणा की। मध्यकालीन पृथ्वी के द्वितीय युग को लेकर जेआरआर टोलकीन की कल्पनाओं पर आधारित यह ड्रामा सीरीज दो सितंबर से देखी जा सकेगी। इसके नए एपिसोड हर हफ्ते रिलीज किए जाएंगे। अमेजन ने कंपनी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो प्रसारित कर बुधवार को ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' सीरीज के शीर्षक का खुलासा किया। ‘द वैरायटी' के मुताबिक यह सीरीज जेडी पायने और पैट्रिक मैकके के निर्देशन में बनी है।पेन और मैकके ने दावा किया कि ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स : द रिंग्स ऑफ पावर' शीर्षक टोलकीन की किताब में की गई कल्पनाओं को पूरी तरह से चरितार्थ करता है। उन्होंने बताया कि ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स : द रिंग्स ऑफ पावर' सीरीज मध्यकालीन पृथ्वी के द्वितीय युग की सभी कहानियों को आपस में पिरोती है। इनमें छल्लों के निर्माण से लेकर अंधेरे के देवता सौरोन का उद्भव, न्यूमेनॉर की ऐतिहासिक गाथा और एल्व्स व उसके साथियों के बीच की साझेदारी शामिल है। पेन और मैकके ने कहा, ‘‘अभी तक दर्शकों ने स्क्रीन पर सिर्फ एक छल्ले की कहानी देखी है, लेकिन हकीकत में इससे पहले कई और छल्ले थे। हम नई वेब सीरीज में इन सभी छल्लों की कहानी बयां करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।'' ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स : द रिंग्स ऑफ पावर' में सींथिया अद्दाई-रॉबिंसन, रॉबर्ट अरामायो, ओवेन आर्थर, मैक्सिम बाल्ड्री, नाजनीन बोनियादी, मॉर्फिड क्लार्क, इस्माइल क्रूज कोर्डोवा, चार्ल्स एडवर्ड, ट्रिस्टन ग्रेवेल और सर लेनी हेनरी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
- भोपाल। बॉलिवुड अभिनेता, लेखक और कवि अरुण वर्मा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। अरुण कुमार कई बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने गुरुवार को भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बता दें कि अरुण वर्मा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और संजय दत्त के अलावा कई बड़े सितारों के साथ 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे 62 वर्ष के थे।अरुण वर्मा के निधन की जानकारी कवि उदय दाहिया ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, 'बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे मित्र अभिनेता अरुण वर्मा का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया है भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति शांति शांति...।' गौरतलब है कि अरुण वर्मा लंबे समय से बीमार थे, इसलिए वह अपने मूल निवास भोपाल में रहकर अपना इलाज करा रहे थे।इन फिल्मों में कर चुके हैं कामअभिनेता अरुण वर्मा सलमान खान की फिल्म 'किक' में नजर आए थे। अरुण प्रसिद्ध रंगकर्मी बव कारंत के शिष्य रह चुके हैं। बव कारंत से रंगमंच की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया था। अरुण वर्मा के अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म डकैत से हुई थी। जिसमें सनी देअल मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा अरुण 'हिना', 'खलनायक', 'प्रेम ग्रंथ', 'नायक', 'मुझसे शादी करोगी', 'हीरोपंती' सहित 80 फिल्मों में अभिनय कर चुके थे।
-
मुंबई। धर्मेंद्र 86 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर करते हैं। हाल ही में धर्मेन्द्र ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने खेत में उगी शलजम दिखा रहे हैं। धर्मेन्द्र के पास ही वो शख्स बैठा भी नजर आ रहा है, जिसने उनके खेत में शलजम उगाई है। वीडियो में धर्मेन्द्र शलजम उगाने वाले छोटू की तारीफ करते हुए काफी मजाकिया अंदाज में बात करते दिख रहे हैं।
वीडियो में धर्मेंद्र एक सोफे पर बैठे हैं और उनके एक हाथ में शलजम दिख रही है। धर्मेन्द्र आगे कहते हैं- ये देखिए शलजम हमारे खेत के हैं और बनाने वाला है ये छोटू। बंगाली हैं। सब्जियां ये काफी अच्छी-अच्छी लगाता हैऔर लगाओ बढिय़ा-बढिय़ा सब, रिकॉर्ड हो जाए जीते रहो। इसके बाद धर्मेन्द्र मजाकिया अंदाज में कहते हैं-छोटू शादी करने के बाद मोटा हो गया है। खुशी होती है, ऐसी-ऐसी सब्जियां होने लगे तो। धर्मेन्द्र आगे कहते हैं- शलजम मेरे फादर बहुत शौक से खाते थे और हमें आलू पसंद थे। - जींद (हरियाणा)। हरियाणवी एलबम ‘बख्त' के निर्देशक और अन्य कलाकारों को बिना अनुमति रेलवे लाइन/ट्रेन की पटरियों पर शूटिंग करने को लेकर कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने बिना अनुमति के रेलवे लाइन पर फिल्मांकन करने को लेकर एलबम के निर्देशक समेत कुछ अन्य कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही नोटिस जारी कर 24 जनवरी को पेश होने को कहा है। हरियाणवी एलबम ‘बख्त' की एक गीत का फिल्मांकन जनवरी 2021 में गांव पांडू पिंडारा के निकट रेलवे लाइन पर किया गया था। इस संबंध में रोहतक रोड निवासी सागर ने ट्वीट कर रेलवे को कानून का उल्लंघन किए जाने की जानकारी दी थी। इसपर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने आरपीएफ को मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में पता चला कि उन्होंने शूटिंग की अनुमति नहीं ली थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरपीएफ ने एलबम के निर्देशक रविंद्र बाजवान समेत यूनिट में शामिल कुछ अन्य कलाकारों के खिलाफ रेलवे कानून उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। आरपीएफ के जांच अधिकारी चेतसिंह ने बताया कि बिना अनुमति के रेलवे ट्रैक पर फिल्मांकन करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
- लियोन (फ्रांस। फ्रांसीसी अभिनेता गासपर्ड यूलियल का आल्प्स की पहाड़ियों में स्की के दौरान हुई दुर्घटना के बाद निधन हो गया। वह 37 वर्ष के थे। अभिनेता के एजेंट के कार्यालय ने यह जानकारी दी। वह कैनल परफ्यूम के विजापन और फिल्म तथा टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुके थे। उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म ''हैनिबल राइजिंग'' में युवा हैनिबल लैक्टर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह 2014 में आई फैशल मुगल यवे सेंट लौरेंट की बायोपिक ''सेंट लौरेंट'' में भी नजर आए थे। वह मार्वेल सीरीज की आगमी फिल्म ''मून नाइट'' का भी हिस्सा हैं। साथ ही कैनल के परफ्यूम 'ब्लियू डि कैनल' का विज्ञापन भी कर रहे थे। यूलियल को मंगलवार को सैवोई क्षेत्र के रोजियर स्की क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैवोई के अभियोजक कार्यालय ने यह जानकारी दी। अभिनेता के एजेंट के कार्यालय ने बुधवार को कहा कि यूलियल का निधन हो गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय ने कोई जानकारी नहीं दी।
- मुंबई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कोविड-19 के प्रति उपयुक्त व्यवहार के लिए जागरूकता फैलाने को लेकर बुधवार को ट्विटर पर दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा : द राइज' पर आधारित एक रोचक मीम साझा किया। मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर पेज पर जारी इस मीम में ‘पुष्पा : द राइज' का मुख्य किरदार (अल्लू अर्जुन) फिल्म के एक दृश्य में मास्क पहना नजर आ रहा है। इसमें अल्लू अर्जुन के चर्चित डायलॉग ‘पुष्पा, पुष्पा राज... मैं झुकेगा नहीं' को बदलकर ‘डेल्टा हो या ओमीक्रोन, मैं मास्क उतारेगा नहीं' लिखा गया है, ताकि लोग कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए प्रेरित हों। मंत्रालय ने मीम के साथ ट्वीट किया कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग जारी है। लोगों को मास्क लगाना, हाथों को सेनेटाइज करना और सामाजिक दूरी का पालन करना जारी रखते हुए पूर्ण टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए।
- मुंबई। संजय दत्त और रवीना टंडन करीब दशक बाद एक साथ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त खतरनाक विलेन का रोल करेंगे। दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी खुश होंगे। उनकी खुशी को और बढ़ाते हुए बता दें कि लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक दोनों एक्टर्स अब एक कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं। खबरों के अनुसार हालांकि अभी दोनों को अभी फिल्म साइन करना बाकी है।रिपोर्ट के मुताबिक ''फिल्म को एक लीडिंग स्टूडियो प्रोड्यूस करेगा। ये एक आइडिया स्टेज पर थी। पिक्चर देखकर मेकर्स को लगा कि वो कॉमेडी के लिए परफेक्ट रहेंगे। वो एक्टर्स के पास पहुंचे और एक्टर्स भी एक्साइटेड हैं।'' इतना ही नहीं सोर्स ने ये भी कहा कि अभी फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जाना बाकी है। इसके बाद एक्टर्स भी प्रोजेक्ट साइन करेंगे। तब जाकर फिल्म का ऐलान फरवरी में हो सकता है।केजीएफ 2 में यश लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म को लेकर रवीना पहले ही काफी उत्साहित हैं। उन्होंने संजय दत्त की फोटो भी सोशल मीडिया पर डालकर केजीएफ के लिए एक्साइटमेंट दिखाई थी। रवीना के रोल के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि 90 के दशक में रवीना टंडन और संजय दत्त ने विजेता, आतिश और क्षत्रिय जैसी कई फिल्मों में काम किया है।-----
- मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली है, लेकिन वो पहले ही सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। अकसर वो अपने ग्लैमरस अवतार के लिए सोशल मीडिया पर ट्रैंड होने लगती हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस के सामने अच्छी अच्छी हिरोइन्स फेल हो जाती हैं। सुहाना खान जो भी फोटोज सोसल मीडिया पर डालती हैं वो इंटरनेट पर छा जाती है। अब ऐसी ही उनकी एक और फोटो फिर से सुर्खियों में बनी हुई है।सुहाना ने इंस्टाग्राम की इंस्टा स्टोरी में ब्लैक ड्रेस में अपनी एक ब्लैक ड्रेस में फोटो शेयर की है। दरअसल ये उनकी कजिन आलिया छिब्बर के साथ एक पार्टी की फोटो है। इसमें उन्होंने ब्लैक कलर का बॉडीकॉन ड्रेस पहना है। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों की पोनी बनाई है और सॉफ्ट-ग्लैम मेकअप किया है। इसके साथ ही पेंडेंट और चेन भी पहना है। वहीं उनकी कजिन आलिया की बात करें तो उन्होंने मरून कलर की स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी है। सुहाना ने दो फोटोज शेयर की है जिसमें से एक में दोनों ने आइने के सामने सेल्फी ली है।सुहाना बहन आलिया को अपनी बेस्ट फ्रैंड मानती हैं। बता दें कि आलिया गौरी खान के भाई विक्रांत की बेटी हैं। इधर सुहाना के बॉलीवुड में आने की चर्चा लगातार बनी हुई है। शाहरुख ने पहले ही कहा था कि सुहाना जब अपना एक्टिंग की पढ़ाई पूरी कर लेंगी तो ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
- मुंबई। अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या आर का 18 साल का साथ अलग हो गया है। ऐश्वर्या जाने-माने अभिनेता रजनीकांत की बेटी हैं। धनुष ने सोमवार रात अपने प्रशंसकों को ये खबर देकर चौंका दिया था कि वे प्तनी ऐश्वर्या से अलग हो रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या आर से अलग होने की घोषणा की। दोनों को तमिल फिल्म उद्योग का आईटी युगल माना जाता था। कभी भी दोनों के बीच अनबन की खबरें नहीं आईं थीं। इसलिए धनुष की बातों पर लोगों को एकाएक विश्वास नहीं हो रहा है।धनुष और ऐश्वर्या आर के अलग होने की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही, एक पार्टी में दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में, अभिनेता अपनी पत्नी के लिए रजनीकांत का एक रोमांटिक गाना गा रहे हैं। यह गाना अभिनेता की फिल्म पेट्टा (2019) का इलमाई थिरुंबुधे है। इस वीडियो में ऐश्वर्या को शरमाते हुए दिख रहीं हैं। वीडियो के अंत में धनुष ने ऐश्वर्या को गले लगाया। दोनों का यह रोमांटिक पल उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो अब ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है और फैंस धनुष व ऐश्वर्या दोनों को शुभकामनाएं देते हुए खुशी के पलों को याद कर रहे हैं।धनुष और ऐश्वर्या की शादी 2004 में हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं - यात्रा और लिंगा। 18 साल तक साथ रहने के बाद, उन्होंने 17 जनवरी, 2022 को अलग होने की घोषणा की। एक संयुक्त बयान में, उन्होंने खुलासा किया कि वह खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। उनके बयान में यह भी लिखा था कि "दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं।"ऐश्वर्या और धनुष की पहली मुलाकात 2002 में कधल कोंडेन की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए ऐश्वर्या अपने पिता रजनीकांत के साथ पहुंची थीं। उस वक्त धनुष की अदाकारी को देखकर उसी वक्त उनसे प्यार हो गया था। स्क्रीनिंग के दूसरे दिन ऐश्वर्या ने धनुष के घर फूलों का गुलदस्ता भेजा ।ऐश्वर्या ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और वो दोस्ती प्यार में बदल गई। धनुष और ऐश्वर्या ने परिवार की सहमति से 2004 में शादी की थी।---
- मुंबई। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू' का हिंदी में डब किया गया संस्करण 26 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की। 2020 में प्रदर्शित ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। निर्माता ‘गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स' ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा : द राइज' को मिली जबरदस्त सफलता को देखते हुए इसे भी हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया है। निर्माता ने ट्वीट किया, ‘अल्लू अर्जुन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे हैं। ‘पुष्पा' के बाद ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू' का हिंदी संस्करण 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।' त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू' बंटू नाम के एक ऐसे बच्चे की कहानी बयां करती है, जिसे उसका पिता छोड़ देता है। बाद में बंटू को पता चलता है कि उसे जन्म के समय बदल दिया गया था और उसका असली पिता देश का जाना-माना उद्योगपति है। फिल्म में बंटू की भूमिका में अल्लू अर्जुन दिखाई देंगे। वहीं, पूजा हेगड़े, तब्बू, जयराम, सुशांत और निवेथा पेथुराज भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
- कोलकाता। प्रख्यात रंगमंच कलाकार शाओली मित्रा का रविवार को दक्षिण कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं। मित्रा हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थीं। रंगमंच कलाकार और मित्रा की करीबी मित्र अर्पिता घोष ने बताया कि शाओली मित्रा ने रविवार अपराह्न तीन बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली और बाद में श्रीति शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घोष ने बताया कि मित्रा हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थीं और उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि रविवार को मित्रा की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। शाओली मित्रा को 2009 में पद्मश्री से नवाजा गया था। उन्हें संगीत नाटक अकादमी समेत अन्य पुरस्कार प्राप्त हुए थे।
-
मुंबई। मलयालम फिल्मों के अभिनेता ममूटी ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित से हैं और फिलहाल गृह पृथकवास में हैं।ममूटी (70 वर्षीय) ने बताया कि तमाम एहतियात बरतने के बावजूद वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, लेकिन ‘‘ बेहतर’’ महसूस कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, ममूटी अपनी आगामी फिल्म ‘ सीबीआई-5’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनको कोविड-19 होने की पुष्टि हुई। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी। ममूटी ने लिखा, ‘‘तमाम जरूरी एहतियात बरतने के बावजूद मैं कल कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। हल्का बुखार है, लेकिन मैं ठीक हूं। मैं संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर गृह पृथकवास में हूं।’’ - मुंबई। मशहूर गायिका लता मंगेशकर का अब भी एक स्थानीय अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने रविवार को यह जानकारी दी। 92-वर्षीया गायिका कोरोनावायरस से संक्रमित हैं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण मौजूद हैं। मंगेशकर को पिछले सप्ताह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया, ‘‘वह (लता मंगेशकर) अब भी आईसीयू में हैं और उनका इलाज चल रहा है।’’उन्होंने बताया कि अभी सिंगर को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह कुछ और दिनों तक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। उनकी हालत पहले जैसी ही है। अभी किसी को भी उनसे मिलनी की अनुमति नहीं दी जा रही है । डॉक्टर प्रतीक समधानी का कहना है कि वह कोरोना वायरस के अलावा निमोनिया से भी जूझ रही हैं। file photo
- मुंबई। सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया ने शनिवार को घोषणा की कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन तमिल भाषा में उसकी पहली फिल्म का निर्माण करेंगे। इस अनाम फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी करेंगे और ''मरीना'', ''रेमो'' और ''नम्मा वीटू पिल्लई'' के चर्चित शिव कार्तिकेयन अभियन करते नजर आएंगे। फिल्म को हासन के बैनर राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल (आरकेएफआई) तथा आर. महेंद्रन का समर्थन रहेगा और सह-निर्माता गॉड ब्लैस इंटरटेनमेंट होगा। हासन ने एक बयान में कहा कि वह इस फिल्म के लिये सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया के साथ जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
- मुंबई। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री जूही परमार ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गई हैं। परमार (41) ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 की शुरुआत उनके लिये किस कदर चुनौतीपूर्ण रही। अभिनेत्री ने लिखा, ''2022 तुम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहे। साल की शुरुआत समायरा के अस्वस्थ होने से हुई, जिसके बाद मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई. मुझे पूरा यकीन था कि मुझे कोविड नहीं है, क्योंकि मैं अतिरिक्त सावधानी बरतती हूं, लेकिन हो गया।” परमार ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया और जब तक ठीक नहीं हुईं, तब तक पृथकवास में रहीं। ग्यारह दिन के बाद बेटी और माता-पिता से मिलने की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे मिलने के बाद उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। ''कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन'' धारावाहिक से चर्चित हुईं परमार ने लिखा, ''कोविड एक लड़ाई है लेकिन एक मां होना और कोविड का होना एक और बड़ी लड़ाई है। … आंसू आते हैं जब बच्चे आपका इंतजार कर रहे हों, वह हग जिसे आप याद करते हैं, “आई लव यू” बेटी, तुम अनमोल हो…तो मैंने खुद से कहा मजबूत रहो!