ब्रेकिंग न्यूज़

 टूट गई एक और जोड़ी...धनुष- ऐश्वर्या अलग हुए

मुंबई। अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या आर का 18 साल का साथ अलग हो गया है। ऐश्वर्या जाने-माने अभिनेता रजनीकांत की बेटी हैं। धनुष ने सोमवार रात अपने प्रशंसकों को ये खबर देकर चौंका दिया था कि वे प्तनी ऐश्वर्या से अलग हो रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या आर से अलग होने की घोषणा की। दोनों  को तमिल फिल्म उद्योग का आईटी युगल माना जाता था। कभी भी दोनों के बीच अनबन की खबरें नहीं आईं थीं। इसलिए धनुष की बातों पर लोगों को एकाएक विश्वास नहीं हो रहा है। 
 धनुष और ऐश्वर्या आर के अलग होने की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही, एक पार्टी में दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में, अभिनेता अपनी पत्नी के लिए रजनीकांत का एक रोमांटिक गाना गा रहे हैं। यह गाना अभिनेता की फिल्म पेट्टा (2019) का इलमाई थिरुंबुधे है। इस वीडियो में ऐश्वर्या को शरमाते हुए दिख रहीं हैं। वीडियो के अंत में धनुष ने ऐश्वर्या को गले लगाया। दोनों का यह रोमांटिक पल उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो अब ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है और फैंस धनुष व ऐश्वर्या दोनों को शुभकामनाएं देते हुए खुशी के पलों को याद कर रहे हैं।
  धनुष और ऐश्वर्या की शादी 2004 में हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं - यात्रा और लिंगा। 18 साल तक साथ रहने के बाद, उन्होंने 17 जनवरी, 2022 को अलग होने की घोषणा की। एक संयुक्त बयान में, उन्होंने खुलासा किया कि वह खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। उनके बयान में यह भी लिखा था कि "दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं।"
ऐश्वर्या और धनुष की पहली मुलाकात 2002 में कधल कोंडेन की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए ऐश्वर्या अपने पिता रजनीकांत के साथ पहुंची थीं। उस वक्त धनुष की अदाकारी को देखकर उसी वक्त उनसे प्यार हो गया था। स्क्रीनिंग के दूसरे दिन ऐश्वर्या ने धनुष के घर फूलों का गुलदस्ता भेजा ।ऐश्वर्या ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और वो दोस्ती प्यार में बदल गई। धनुष और ऐश्वर्या ने परिवार की सहमति से 2004 में शादी की थी। 
---

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english