86 साल के धर्मेंद्र ने दिखाई अपने खेत की शलजम, शेयर किया वीडियो...
मुंबई। धर्मेंद्र 86 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर करते हैं। हाल ही में धर्मेन्द्र ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने खेत में उगी शलजम दिखा रहे हैं। धर्मेन्द्र के पास ही वो शख्स बैठा भी नजर आ रहा है, जिसने उनके खेत में शलजम उगाई है। वीडियो में धर्मेन्द्र शलजम उगाने वाले छोटू की तारीफ करते हुए काफी मजाकिया अंदाज में बात करते दिख रहे हैं।
वीडियो में धर्मेंद्र एक सोफे पर बैठे हैं और उनके एक हाथ में शलजम दिख रही है। धर्मेन्द्र आगे कहते हैं- ये देखिए शलजम हमारे खेत के हैं और बनाने वाला है ये छोटू। बंगाली हैं। सब्जियां ये काफी अच्छी-अच्छी लगाता हैऔर लगाओ बढिय़ा-बढिय़ा सब, रिकॉर्ड हो जाए जीते रहो। इसके बाद धर्मेन्द्र मजाकिया अंदाज में कहते हैं-छोटू शादी करने के बाद मोटा हो गया है। खुशी होती है, ऐसी-ऐसी सब्जियां होने लगे तो। धर्मेन्द्र आगे कहते हैं- शलजम मेरे फादर बहुत शौक से खाते थे और हमें आलू पसंद थे।
Leave A Comment