पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 1166 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए
नई दिल्ली। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) या पावरग्रिड ने देश भर में अप्रेंटिस के 1166 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। जिन क्षेत्रों में अप्रेंटिस के 1166 पदों के लिए रिक्तियां उपलब्ध है उनमें शामिल है- कॉरपोरेट सेंटर, गुरुग्राम, उत्तरी क्षेत्र - I, फरीदाबाद, उत्तरी क्षेत्र - II, जम्मू, उत्तरी क्षेत्र - III, लखनऊ, पूर्वी क्षेत्र - I, पटना, पूर्वी क्षेत्र - II, कोलकाता, उत्तर पूर्वी क्षेत्र शिलांग, ओडिशा प्रोजेक्ट्स, भुवनेश्वर, पश्चिमी क्षेत्र - I, नागपुर, पश्चिमी क्षेत्र - II, वडोदरा, दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद और दक्षिणी क्षेत्र - II तथा बैंगलोर।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 जुलाई 2022 तक पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि आवेदन के पहले उम्मीदवारों को एनएपीएस या एनएटीएस वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। कृपया इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना लिंक को देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 31 जुलाई 2022
पावरग्रिड पीजीसीआईएल अप्रेंटिस रिक्ति विवरण
अप्रेंटिस - 1166
पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
इलेक्ट्रीशियन - इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई (फुल टाइम कोर्स)
डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) - फुल टाइम (3 साल का कोर्स) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
डिप्लोमा (सिविल) - फुल टाइम (3 साल का कोर्स) सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल) - फुल टाइम (4 साल का कोर्स) - B.E./B.Tech./ B.Sc. (इंजीनियरिंग) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में
पदों से सम्बंधित शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना लिंक को देखें।
पावरग्रिड PGCIL अप्रेंटिस भर्ती 2022: वेतन:
ग्रेजुएट - रु 15000/-
एग्जीक्यूटिव - रु 15000/-
डिप्लोमा- रु. 12000/-
आवेदन कैसे करें.
उम्मीदवार को NATS / NAPS पर पंजीकरण संख्या प्राप्त करना होगा जिसके लिए उम्मीदवारों को पहले खुद को वेबसाइट https://apprenticeshipindia.gov.in या https://portal.mhrdnats.gov.in पर जाना होगा उसके बाद careers.powergrid.in पर 31 जुलाई 2022 तक आवेदन करें. इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।
Leave A Comment