जिले के नगरीय निकायों में पार्षद पद हेतु की गई आरक्षण की कार्यवाही
बालोद/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों में पार्षद पद हेतु आरक्षण की कार्यवाही छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 22-क के अनुसरण में संपन्न किया गया। आरक्षण की कार्यवाही जिले के नगर पालिका परिषद बालोद एवं दल्लीराजहरा, नगर पंचायत गुण्डरदेही, डौण्डी, डौण्डीलोहारा, गुरूर, चिखलाकसा एवं अर्जुंदा हेतु की गई। कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे।


.jpg)





.jpeg)




.jpg)
Leave A Comment