ब्रेकिंग न्यूज़

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में सहकारी समितियों के गठन के अवसर पर ’शुभारंभ कार्यक्रम’ का किया गया लाईव प्रसारण

 बालोद।  भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग नोडल कार्यालय बालोद के सभागार में 25 दिसम्बर 2024 को सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत नवगठित सहकारी समितियों के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ने बताया कि सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मतस्य सहकारी सहित कुल 10 हजार नवीन सहकारी समिति का गठन किया गया है। उन्होेंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के उद्बोधन का लाईव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा किसानों को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के आॅनलाईन प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समितियों में संचालित सीएससी एवं माइक्रो एटीएम के संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में 03 कृषको को रूपे डेबिट कार्ड एवं 04 कृषको को केसीसी कार्ड अंतर्गत रबी सीजन 2024 हेतु 3.86 लाख रूपये का ऋण धनादेश जारी किया गया। इस अवसर पर नव गठित शक्ति युग आदिवासी मछुवरा सहकारी समिति मर्यादित बोरगहन के अध्यक्ष को उप आयुक्त सहकारिता एवं उपपंजीयक द्वारा पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में  कृषकों को केन्द्र शासन द्वारा संचालित जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना सहित पशुधन विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उप आयुक्त सहकारिता एवं उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आर.पी. राठिया, नोडल अधिकारी श्री सी.आर.रावटे, सहा. नोडल अधिकारी श्री डी.आर.ईस्दा, सहायक मत्स्य अधिकारी श्रीमती भुनेश्वरी उसेंडी, उप संचालक पशु चिकित्सा श्री टी.डी. देवांगन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या कृषकगण उपस्थित थे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english