ब्रेकिंग न्यूज़

76वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ भिलाई निगम के सभी क्षेत्रों में मनाया गया

 भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन कार्यालय में सुबह 7ः30 बजे जोन आयुक्त, जोन अध्यक्ष, वार्ड के पार्षदगण, मुख्य कार्यालय में 8ः00 बजे महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, येशा लहरे, सतीश यादव, अमरनाथ दुबे सहित अधिकारी/कर्मचारियो की उपस्थिति में गरिमामय ढंग से भारत माताा के तैल्यचित्र पर पुष्पांजली, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं देश भक्ति गीत गा करके मनाया गया। 
        आयुक्त पाण्डेय ने अपने उदबोधन में कहा कि संविधान हमे वह शक्ति देता है। कि समाज का छोटा से छोटा व्यक्ति सबसे उच्च पद तक पहुंच सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारी महामहीम राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू जी है। जो आदिवासी क्षेत्र में निवासरत होते हुए गरीबी हालात में गांव में पढ़कर अपनी मेहनत लगन से देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर विराजमान हुई है। हम सब से संबंधित नागरिको का जो भी काम हो उस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए मदद करें। उनके हित में नियमों में जो भी सिथिलता दी जा सकती है, उसे अवश्य दें। महापौर नीरज पाल ने गणतंत्र दिवस के उदबोधन में कहा कि हम सब यह बहुत अच्छी पहल होगी। आज हम सब संकल्प ले कि हम सबके द्वारा नागरिको के हित में जो भी कार्य आयेगा, उसे अवश्य करेगें। इससे स्वयं में अपार खुशी होगी, निगम के प्रति लोगो का दृष्टिकोण भी अच्छा होगा। हमे यह जानकर खुशी हुई कि आयुक्त इस प्रकार का विचार रखते है। अनावश्यक नियमों का हवाला नहीं देना है। ईश्वर के कृपा से हम सब लोग जिस पद पर भी काम कर रहे है, दुसरो की मदद करें। 
        तत्पश्चात युनियन कार्यालय में 8ः30 बजे, नेहरू नगर चैंक में 9ः00 बजे, शहीद उद्यान में 10ः00 बजे एवं अन्य क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह, मालती ठाकुर, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, गणमान्य नागरिकगण, स्थानीय निवासी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी, नेवी, स्काउट गाईड के कैडेट, निगम के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english