कलेक्टर लंगेह द्वारा शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति महासमुंद का संयुक्त निरीक्षण किया गया
महासमुंद/ बुधवार शाम को कलेक्टर श्री विनय लंगेह एवं संयुक्त टीम ने शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात बैठक आहुत किया गया। जिसमें श्री आशुतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक, सुश्री तान्या ब्रम्हे, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, श्रीमती निरांजना शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रीमती सुनीता देवांगन, सामाजिक कार्यकर्ता, श्री समीर पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. पी. कुदेशिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्री खेमराज चौधरी जिला बाल संरक्षण अधिकारी मौजूद थे।
टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान संस्था में स्थापित कैमरे का बेकअप अवलोकन किया गया। जिसमें कम समय अवधि का स्टोरेज पाया गया। 01 माह का स्टोरेज क्षमता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही चिन्हांकित जगहों पर ऑडियो, वीडियो वाला कैमरा स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा के दौरान संस्था में नव प्रवेशित बालकों का प्रवेश के समय ही तलाशी लेते हुए अग्रिम कार्यवाही किया जावे तथा बालकों से परिवार द्वारा मुलाकात के दौरान कोई भी सामग्री न लिया जाये और नशे से संबंधित सामग्री का संस्था में प्रवेश न हो सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
Leave A Comment