ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने गुडेलिया मे आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण

-बेहतर संचालन व आय सृजन पर फोकस करने के निर्देश
बलौदाबाजार / कलेक्टर दीपक सोनी  सोमवार क़ो विकासखंड भाटापारा अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत गुडेलिया पहुंचे। उन्होने ग्राम पंचायत कार्यलय एवं स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा विभिन्न आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। समूह की महिलाओं क़ो बेहतर संचालन व आय सृजन पर ज़्यदा ध्यान देने प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने गुडेलिया मे नारी शक्ति संगठन द्वारा चलाए जा रहे फ्लाई एश ईंट निर्माण, चेनलिंक फेंसिंग, पेवर ब्लॉक, चप्पल निर्माण आदि आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने गतिविधियों का संचालन प्रक्रिया, रिकार्ड एवं लेखा  संधारण, आय -व्यय, पारिश्रमिक भुगतान  आदि की जानकारी  ली। इसीतरह  फ्लाइ एश ईट एवं पैवर ब्लॉक की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरान  कलेक्टर  ने फिटनेस क्लब, पंचायत भवन क़ा भी  अवलोकन किया। इसके साथ ही लाइब्रेरी  का भी  अवलोकन  किया। लाइब्रेरी  में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछ- ताछ की। उन्होंने बताया की नवप्रेऱणा कोचिंग से जुड़कर यूट्यूव से भी तैयारी कर सकते हैं।
नारी शक्ति संगठन की कोषाध्यक्ष संतोषी ध्रुव ने बताया की गुडेलिया  मे आजीविका  गतिविधियों  का संचालन 2023 से  किया जा रहा है।नारी शक्ति संगठन मे 25 स्व  सहायता समूह  के लगभग 247 सदस्य  जुड़े हैं। कार्य करने के लिए हर 5 दिन मे रोटेशन होता है। हर सप्ताह 3 से 4 हजार  आय प्राप्त होता है जिसका आपस में वितरण हर सप्ताह करते हैं।
इस दौरान सरपंच संकेत अग्रवाल, डीईओ हिमांशु भारतीय, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english