प्रयास विद्यालय में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 23 जून से
बलौदाबाजार, / प्रयास आवासीय विद्यालय में सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग के लिए तिथि व समय निर्धारित कर दिया गया है। काउंसलिंग प्रयास आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में होगा।
अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक हेतु 23 जून 2025 क़ो प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक,अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका हेतु 24 जून 2025 क़ो प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका हेतु 25 जून 2025 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक,अन्य पिछड़ा वर्ग बालक एवं बालिका हेतु 26 जून 2025 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एवं सामान्य वर्ग व अल्प संख्यक वर्ग बालक एवं बालिका हेतु 27जून 2025 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित है। अपने साथ प्रवेश पत्र, निवास प्रमाण पत्र, 8वीं उत्तीर्ण परम पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित हैं तो इस आशय का सम्बधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र लाना होगा।
Leave A Comment