ब्रेकिंग न्यूज़

आयुक्त ने उद्योगो के केमिकल युक्त पानी की  जांच की

 भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार क्षेत्र का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के साथ जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे निरीक्षण किए। वार्ड क्रं. 41 राजीव नगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में संचालित उद्योगो में जल निकासी व्यवस्था एवं उद्योगो के के केमिकल युक्त पानी से बनी समस्या का अवलोकन किए। 

         औद्योगिक क्षेत्र में बीईसी चौंक के समीपस्थ पावर ग्रीड में जल निकासी हेतु निरीक्षण किए। निरमा फैक्ट्री, के. एल. इंजीनियरिंग वर्क, सीस्कोल इण्ड्रस्टिज, चंदना कंपनी के अंदर जाकर अवलोकन किया गया। फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी का जांच किया गया। समीप क्षेत्र में स्थानीय नागरिको द्वारा नाली के उपर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया है, जिसके कारण नालियों की सफाई ठीक से नहीं हो पा रही है और सफाई कर्मियों को परेशानी होती है। अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही करने सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू को निर्देशित किए हैं।  
        लाइट इंडस्ट्रियल क्षेत्र लक्ष्मण नगर में संचालित हो रहे अवैध खटालों का निरीक्षण किया गया। खटाल संचालको द्वारा सड़क पर गंदगी फैला दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिको को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। इन खटालों को लक्ष्मण नगर से हटाकर गोकुल नगर में शिफ्ट करने निर्देशित किया गया है। शासकीय हित में उपयोग हेतु निगम स्वामित्व के भूमि का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 41 की पार्षद वीणा चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, जोन स्वास्थय अधिकारी हेमंत मांझी, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव उपस्थित रहे।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english