एलीट कराटे एकेडमी बना ओवर आल चैंपियन
बहादुर बालक ओम उपाध्याय को मिला गोल्ड और ब्रांज
26 स्वर्ण, 26 रजत और 47 कांस्य पदक जीते
फस्ट डिस्ट्रिक्ट लेवल कराटे चैंपियनशिप में भागीदारी
9 कराटे एकेडमी से पहुंचे 175 से ज्यादा खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ का वीर बालक ओम उपाध्याय ने फिर जीता स्वर्ण पदक
भिलाई। फस्ट डिस्ट्रिक्ट लेवल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन कृष्णा पब्लिक स्कूल कुटेलाभाटा के सेमिनार हाल में किया गया। इस बार भी कोहका भिलाई के एलीट कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवर आल चैंपियन रहा। एलीट कराटे के खिलाड़ियों ने कुल 26 स्वर्ण, 26 रजत और 47 कांस्य पदक जीतकर एकेडमी के साथ जिले को गौरवान्वित किया है।
एलीट कराटे एकेडमी के प्रेसिडेंट एनके कुशवाहा ने जानकारी दी कि कृष्णा पब्लिक स्कूल, कुटेलाभाटा भिलाई और एलीट मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में फस्ट डिस्ट्रिक्ट लेवल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
चैंपियनशिप में दुर्ग जिले के अनेक कराटे एकेडमी से 175 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भागीदारी दी। इस चैंपियनशिप मे दुर्ग जिले के 9 कराटे एकेडमी से आए खिलाड़ियों ने अपने क्लब का प्रतिनिधित्व किया। एलीट कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने ओवर आल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया। ये खिलाड़ी मनसा कॉलेज कैम्पस में कोच एनके कुशवाहा के मार्गदर्शन में कराटे की बारीकियां सीखते हैं।
कॉलेज स्टाफ ने कहा खिलाड़ियों पर गर्व है
कराटे खिलाड़ियों की उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के सेक्रेटरी अमल तालुकदार, फाऊंडर एलीट मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी दीपक गुप्ता, डायरेक्टर मनसा शिक्षा महाविद्यालय संजीव सक्सेना, प्रिंसिपल मनसा शिक्षा महाविद्यालय डॉ. स्मिता सक्सेना ने खुशी जाहिर की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
एलीट कराटे एकेडमी के इन बच्चों को मिला मैडल
प्रतियोगिता में अनुष्का दुबे 2 स्वर्ण, अविशी भट्ट 2 स्वर्ण, काशिका देवांगन 1 स्वर्ण 1 रजत, वेदांता साहू 1 स्वर्ण 1 रजत, निधि साहू 2 कांस्य, आस्था कुशवाह 1 रजत 1 कांस्य, मानवी साहू 2 स्वर्ण, आद्या मिश्रा 2 स्वर्ण, आरिज़ फैसल अहमद 2 रजत, आयुषी अरकरे 2 रजत, आरूश फैसल अहमद 1 रजत 1 कांस्य, त्रिशला टंडन 1 कांस्य, पल्लवी साहू 2 कांस्य, आद्या भट्टाचार्य 1 स्वर्ण 1 रजत, पलक सिंह 1 रजत 1 कांस्य, उर्वी साहू 2 कांस्य, मैथिली साहू 1 रजत, पूर्वी देवांगन 1 रजत 1 कांस्य, चेतना साहू 1 स्वर्ण, जी राजवी 1 स्वर्ण 1 रजत, स्वरा गुप्ता 1 स्वर्ण 1 रजत, कितिशा वर्मा 1 रजत 1 कांस्य, गरिमा नेताम 1 रजत, पलक वर्मा 2 कांस्य, अक्षिता शर्मा 1 स्वर्ण 1 रजत, दुवा खान 1 कांस्य, हिब्बा खान 1 कांस्य, वेद केशरी 2 कांस्य, ओम उपाध्याय 1 स्वर्ण 1 कांस्य, आरव प्रसाद 2 रजत, सोमनाथ तिवारी 2 कांस्य, लक्ष्य यादव 1 कांस्य, आदित्य यादव 1 कांस्य, आशीष शुक्ला 1 स्वर्ण 1 कांस्य, सिद्धांत चौधरी 1 स्वर्ण 1 रजत, अयांश मिश्रा 1 कांस्य, वंश थोर 2 कांस्य, पलाश सिंह 1 स्वर्ण 1 रजत, त्रिशान टंडन 1 स्वर्ण, आराध्या पटले 1 स्वर्ण 1 रजत, अंकन पटले 2 कांस्य, प्रत्यूष शर्मा 2 कांस्य, जयश साहू 1 रजत 1 कांस्य, मेधांश साहू 1 स्वर्ण 1 कांस्य, तन्मय साहू 1 स्वर्ण 1 रजत, नैतिक यादव 1 स्वर्ण 1 कांस्य, मनजोत सिंह 2 कांस्य, लियांशु 1 रजत, तक्ष कुमार सिंह 1 रजत 1 कांस्य, उत्कर्ष देवांगन 1 कांस्य, अंश शुक्ला 1 स्वर्ण 1 कांस्य, रेयांश झा 1 कांस्य, गणेश शर्मा 1 स्वर्ण 1 कांस्य, यतिन साहू 2 कांस्य, हर्ष शर्मा 1 कांस्य शामिल है।
बहादुर बालक ओम उपाध्याय को मिला गोल्ड और ब्रांज
छत्तीसगढ़ का बहादुर बालक ओम उपाध्याय के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दिव्यांग ओम ने नेशनल स्पर्धा के बाद भिलाई में हुई जिला स्तरीय कराटे में अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक के साथ कांस्य पदक हासिल किया है। एलिट कराटे एकेडमी के मार्गदर्शन में उनकी टीम चैंपियन रही। बता दें कि बच्चों की जान बचाने के लिए ओम उपाध्याय को पिछले साल राज्यपाल से राज्य वीरता अवार्ड मिला था। उनका चयन जुलाई में होने वाले इंटरनेशनल कराटे स्पर्धा कोलकाता के लिए हुआ है।
Leave A Comment