जिले में अब तक 632.3 मि.मी. बारिश दर्ज
बिलासपुर /बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 632.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 459.4 मि.मी. से 172.9 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 772.1 मि.मी. बेलगहना तहसील में और सबसे कम बारिश 458.2 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिल्हा तहसील में 625.9 मि.मी., मस्तूरी में 646 मि.मी.,तखतपुर में 666.6 मि.मी., सीपत में 622 मि.मी., बोदरी में 576.1 मि.मी., बेलगहना में 764.3 मि.मी., बेलतरा में 520 मि.मी., रतनपुर में 639.1 मि.मी., सकरी में 672.7 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 624.2 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।
Leave A Comment