वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर अपने सपने साकार कर रही हैं अरौद की महिलाएं
बालोद । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कम्पोस्ट विक्रय कर ग्राम अरौद की जय राधा कष्ण स्वसहायता समूह की महिलाएं अपने सपने साकार कर रही हैं। समूह की मालती बाई ने बताया कि पहले वह सिर्फ अपने घर का कार्य करती थी जब से उनके ग्राम में गौठान बना है तब से वहां वर्मी कंपोस्ट बनाने का कार्य कर रही है, जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ है उन्होंने बताया कि उनके समूह को अब तक लगभग 06 लाख रुपये का आय प्राप्त हुआ है, जिससे वे सभी अपने सपने साकार कर रही हैं। मालती बाई ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट से होने वाली आय से उन्होंने अपने घर में टाइल्स लगवाया है अपने घर को सजाने और संवारने में इस योजना को अहम योगदान बताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद कहा है। समूह की सदस्य श्रीमती गणेशिया बाई ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट के विक्रय से जो आय प्राप्त हुई, उससे उन्होंने 20 हजार रुपए की सोने की माला खरीदी है, इसी प्रकार अमरिका बाई ने बताया कि वह वर्मी कंपोस्ट से हो रही आय का उपयोग अपनी खेती किसानी के कार्य में करती है इससे उन्हें काफी फायदा हो रहा है। उन्होंने शासन की गोधन न्याय योजना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।
Leave A Comment