नगर निगम जोन 5 द्वारा भाठागांव विनायक मार्ग में आवास सहित दुकान का निर्माण करने एवं फ्रंट एमओएस के भाग में निर्मित 3 दुकानों को थ्रीडी मशीन से तोड़ा गया
रायपुर - विगत दिवस रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश्वर रामटेके, उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव विनायक सिटी मार्ग में आवास सहित दुकान का निर्माण किये जाने फ्रंट एमओएस के भाग में निर्मित दुकानों को सम्बंधित स्थल पर थ्रीडी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर तोड़ने की कार्रवाई की गयी.
विगत दिवस की गयी उक्त कार्रवाई में हुए समस्त व्यय का भुगतान किये जाने हेतु सम्बंधित निर्माणकर्ता को नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 5 जोन कमिश्नर के निर्देश पर डिमांड पत्र प्रेषित किया गया है.








.jpeg)




Leave A Comment