सियान गुड़ी में योग समिति का नुक्कड़ नाटक आज
- दो नुक्कड़ नाटकों ‘समय नहीं हैं’ और ‘योग सबके लिए’ के माध्यम से हर उम्र के लोगों को बताया जाएगा सेहतमंद रहने का राज
रायपुर। 40 की उम्र पार करते ही लगभग हर कोई किसी ने किसी शारीरिक परेशानी से जूझ रहा है। किसी को पैरों में दर्द, तो कोई अपने मोटापे से परेशान। किसो को शुगर ने, तो किसी को बीपी ने तकलीफ दे रखी है। ऐसे में योग एक ऐसा माध्यम से है, जो हमें सेहतमंद रखने के साथ ही हमारी शारीरिक परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र मंडल की योग समिति नुक्कड़ नाटक का आयोजन करने जा रही है। नुक्कड़ नाटक स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार, 15 अगस्त को सुबह 09:15 बजे समता काॅलोनी स्थित सियान गुड़ी परिसर में ध्वजारोहण के बाद किया जाएगा।
स्वास्थ्य, आध्यात्म व योग प्रभारी आस्था काले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल परिसर में हुई योग समिति की बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई। बैठक में योग के प्रचार-प्रसार के लिए रूपरेखा तैयार की गई। अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को सियान गुड़ी परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से की जाएगी। योग समिति की प्रमुख साक्षी टोले ने बताया कि नुक्कड़ नाटक ‘दवा या योग’ के जरिए लोगों को यह बताया जाएगा कि डॉक्टर कहते हैं कि दवा बेहद जरूरी है। वहीं योग शिक्षक बताएंगे की योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्चा आपको कितनी राहत देगी।
साक्षी के अनुसार नाटक ‘समय नहीं हैं’ के माध्यम से उन लोगों को जागरूक किया जाएगा, जो कहते हैं कि उनके पास योग करने के लिए समय नहीं है। वहीं एक अन्य नाटक ‘योग सबके लिए’ के अंतर्गत लोगों को यह समझाया जाएगा कि योग न उम्र देखता है न पेशा। यह सबसे लिए हितकारी है। यदि आप अपने लिए ही 24 घंटे में से योग- व्यायाम के लिए एक घंटा भी नहीं निकाल पाते, तो निश्चित ही आपको अपनी सेहत को लेकर गंभीरता से चिंतन करने की जरूरत है।



.jpg)

.jpg)
.jpg)


Leave A Comment