ब्रेकिंग न्यूज़

 राष्ट्र के नाम दौड़े रायपुरवासी, तिरंगे के साथ गूंजा एकता का संदेश

-स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दौड़ आयोजित  
-जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने का संकल्प
 रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व  14 अगस्त को जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आयोजित ‘स्वतंत्रता दौड़’ में शहर देशभक्ति के रंग में रंग उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहे।दौड़ शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर से प्रारंभ होकर खजाना चौक, कलेक्ट्रेट होते हुए पुनः शंकर नगर में संपन्न हुई। तिरंगे और देशभक्ति के नारों के साथ दौड़ते रायपुरवासियों ने एकता और राष्ट्रभावना का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए महापर्व है। इस भारत भूमि को आजाद कराने के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी। कल हमारे स्वतंत्र भारत को 80 वर्ष पूरे हो जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन से आज भारत डिजिटल भारत के रूप में विश्व पटल पर पहचान बना चुका है। 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हर नागरिक की सकारात्मक भूमिका जरूरी है। इस स्वतंत्रता दौड़ में हम यही संकल्प लेकर चलें।
 विशिष्ट अतिथि रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह दौड़ युवाओं और प्रदेशवासियों को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम विकसित भारत 2047 पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भी आगे बढ़ रहा है। रायपुर सहित देशभर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मैं नमन करता हूं। आइए, एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दें।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं सहित आमजनों ने इस दौड़ के माध्यम से एक नया इतिहास रचा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका को नमन करते हुए मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि 80 साल पहले अंग्रेजों के विरुद्ध प्रभात फेरी, वंदे मातरम और स्वतंत्रता दौड़ जैसी गतिविधियों से जन-जन एकजुट हुआ और हमें आजादी मिली। इस दौड़ का उद्देश्य नई पीढ़ी को यह समझाना है कि 80 साल पहले का पराधीन भारत कैसा था और आज का स्वतंत्र भारत कैसा है। स्वतंत्रता के महत्व को पहचानने के लिए ही यह आयोजन किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, संचालक आयुष श्री राजेंद्र कुमार कटारा, निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर *देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english