कलेक्टर ने ली फॉलोअप टीएल की बैठक
-स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण सुनिश्चित करेंः कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह
-योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रायपुर /कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने फॉलोअप टीएल बैठक में सभी अधिकारीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कल स्वतंत्रता दिवस है, जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाएगा।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाए, जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हों।
कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में बकेट क्लेम, नागरिक पट्टों, पी.ओ. पोर्टल, आर.आर.सी., पीएम किसान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने स्कूलों में फिजिकल ग्राउंड एवं जाति, निवास प्रमाण-पत्र बनाने की स्थिति, अविवादित नामांतरण, बंटवारा प्रकरणों तथा विभागों से संबंधित एन.ओ.सी. की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा करते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मेडिकल चेकअप संबंधी जानकारी, डेंगू जांच की स्थिति तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को देयकों के भुगतान की स्थिति की जानकारी लेते हुए समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में ई-ऑफिस, प्रोजेक्ट पुनर्जीवन, नागरिक निकायों में पेंशन प्रकरणों तथा पी.एम. श्री योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सेवा से हटने वाले कर्मचारियों के प्रकरणों में नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि माई के अंतिम सप्ताह में उपस्थित होने से संबंधित बैठकों एवं कार्यालयीन कार्यों में समय का विशेष ध्यान रखा जाए तथा अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमानुसार प्रमाण-पत्र जारी किया जाए। पी.एम. सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीएल बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए आगामी बैठक से पहले प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







.jpg)



Leave A Comment