ब्रेकिंग न्यूज़

 ​राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम्’ के घोर अपमान पर गांधी परिवार और खड़गे के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर : भाजपा

-मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय की खरी-खरी : ​‘वन्देमातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम का मूल मंत्र और 140 करोड़ भारतीयों की आस्था का प्रतीक, इसका निरादर अक्षम्य अपराध
 "​कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की राष्ट्रविरोधी और तुष्टीकरण की मानसिकता एक बार फिर उजागर, इस अपराध के लिए बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगें"
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम्’ के प्रति अनादर प्रदर्शित करने पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तीखा हमला बोलते हुए इसे देश की संप्रभुता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र के गौरव का खुला अपमान करार देते हुए तीनों नेताओं के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व ​सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस ‘वन्देमातरम्’ के उद्घोष ने देश के स्वाधीनता आंदोलन को ऊर्जा दी और जिसके लिए लाखों वीरों ने हँसते-हँसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, उसी राष्ट्रगीत का अपमान कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में उसके शीर्ष नेताओं द्वारा ही होना अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। यह कृत्य साबित करता है कि गांधी परिवार और कांग्रेस नेतृत्व के मन में भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों और संविधान के प्रति रत्तीभर भी सम्मान नहीं है। श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से राष्ट्र प्रतीकों की उपेक्षा और संकीर्ण वोट बैंक की राजनीति का रहा है। गांधी परिवार और मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक विशेष वर्ग को साधने और तुष्टीकरण की पराकाष्ठा पार करते हुए राष्ट्रगीत की गरिमा को ठेस पहुँचाई है। जो पार्टी राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं कर सकती, वह राष्ट्रहित की बात करने का नैतिक अधिकार पूरी तरह खो चुकी है।
भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व ​सांसद श्री पाण्डेय ने मांग की कि राष्ट्रगीत के अपमान की धाराओं के तहत सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए। इसके साथ ही  कांग्रेस नेतृत्व अपने इस अक्षम्य कृत्य के लिए बिना शर्त पूरे देश की जनता और वीर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english